Wednesday, 22 Apr 2026 | 06:23 AM

Trending :

अटल बस्ती में 25 लाख से बनी सीसी रोड:नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, बोलीं- अब पट्टे देकर पक्के मकान बनवाएंगे

अटल बस्ती में 25 लाख से बनी सीसी रोड:नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, बोलीं- अब पट्टे देकर पक्के मकान बनवाएंगे

नीमच के किलेश्वर मंदिर रोड स्थित अटल बस्ती की सूरत अब बदलने लगी है। नगर पालिका ने यहां सालों से फैली कीचड़ और गंदगी की समस्या को खत्म करते हुए लगभग 25.50 लाख की लागत से 480 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण करा दिया है। रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने पार्षदों के साथ मिलकर नई बनी सड़क का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि सड़क की क्वालिटी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बस्ती की हालत देख भावुक हुईं अध्यक्ष निरीक्षण के दौरान स्वाति चोपड़ा पुरानी यादें साझा करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार यहां आई थीं, तो बच्चों को कीचड़ में खेलते देख उन्हें बहुत दुख हुआ था। तभी उन्होंने ठान लिया था कि इस बस्ती का विकास करना ही है। अब यहां न सिर्फ सड़कें बन गई हैं, बल्कि 700 मीटर लंबी नाली का काम भी चल रहा है। पक्के मकान और पट्टों की जगी उम्मीद बस्ती के लोगों ने पानी और बिजली की समस्या भी बताई, जिस पर अध्यक्ष ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही पात्र परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे। इन पट्टों की मदद से लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकेंगे। अब झुग्गी-झोपड़ियों की जगह लोग अपने पक्के मकानों में सम्मान के साथ रह पाएंगे। अध्यक्ष ने साफ किया कि अटल बस्ती की तरह शहर की अन्य पिछड़ी बस्तियों में भी इसी तरह बारी-बारी से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि कोई भी इलाका सुविधाओं से पीछे न रहे।

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

प्रभास की आने वाली तेलुगू फिल्म ‘फौजी’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने नाराजगी जाहिर की है और लीक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि जो भी इन तस्वीरों को सर्कुलेट करेगा, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। लीक से फिल्म के अनुभव पर पड़ रहा बुरा असर फिल्म ‘फौजी’ के ऑफिशियल X (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को आगाह किया गया है। मेकर्स ने लिखा, ‘हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। प्लीज इसे एक सख्त चेतावनी समझें- ऐसे किसी भी कंटेंट को रिपोर्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’ मेकर्स का मानना है कि इन लीक्स की वजह से उस ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ पर बुरा असर पड़ता है, जिसे वे बड़ी सावधानी से तैयार कर रहे हैं। डायरेक्टर ने की अपील- जादू को खराब न करें फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से सहयोग मांगा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमने फौजी में अपना दिल लगा दिया है ताकि दर्शकों को कुछ खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज लीक के जरिए इसका जादू खराब न करें। आइए इसे उसी तरह अनुभव करें जैसे इसे होना चाहिए, यानी सिनेमाघरों में एक साथ।’ मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह लीक तस्वीरों से कहीं अधिक भव्य होगा। दशहरे पर रिलीज की योजना हालांकि अभी तक ‘फौजी’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट इमानवी नजर आएंगी। खास बात यह है कि फिल्म में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कल्कि-2 और स्पिरिट की तैयारी प्रभास आने वाले समय में ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल और ‘सलार’ पार्ट-2 में नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी चर्चित फिल्म ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी।

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा

शाजापुर जिला अस्पताल में रविवार को करणी सेना परिवार की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चले कैंप में कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 120 यूनिट रक्त जमा हुआ। मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि यह कैंप संगठन के प्रदेश मंत्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया के जन्मदिन के मौके पर लगाया गया था। जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछले वर्ष जहां 117 यूनिट खून इकट्ठा हुआ था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 120 तक पहुंच गया। एसपी और एडिशनल एसपी ने बढ़ाया उत्साह शिविर की शुरुआत शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने फीता काटकर की। इस दौरान एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी मौजूद रहे, जिन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए इसे सबसे बड़ी मानव सेवा बताया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभाली और आने वाले लोगों का मार्गदर्शन किया। एसपी का हुआ सम्मान इस मौके पर करणी सेना परिवार ने शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत का विशेष सम्मान भी किया। उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने की खुशी में उन्हें साफा बांधा गया, मिठाई खिलाई गई और उन पर पुष्पवर्षा की गई। शिविर में युवाओं का जोश देखने लायक था।

सुनंदा शर्मा को छूने आए स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- इंटेंशन गलत नहीं थी, सिंगर बोलीं- प्यार जताने का ये तरीका गलत

सुनंदा शर्मा को छूने आए स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- इंटेंशन गलत नहीं थी, सिंगर बोलीं- प्यार जताने का ये तरीका गलत

गाजियाबाद में शो के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को टच करने के लिए स्टेज की ओर कूदे स्टूडेंट ने कान पकड़कर माफी मांगी है। स्टूडेंट ने वीडियो जारी कहा कि मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी। इसके बाद सिंगर ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर स्टूडेंट को माफ कर दिया। सुनंदा ने कहा कि स्टेज पर स्टूडेंट के अचानक आने और उसके पैरों में गिरने से जो हुआ उसके लिए मैं स्टूडेंट को माफ करती हूं। प्यार जताने का तरीका अच्छा होना चाहिए। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई। क्योंकि आज कल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। सुनंदा शर्मा का गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में 3 अप्रैल को शो था। शो के दौरान अचानक स्टूडेंट स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा। स्टूडेंट उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह बीच में ही शो कैंसिल करके चली गईं। पहले पढ़िए स्टूडेंट ने क्या कहा… अब पढ़िए सिंगर सुनंदा की 3 अहम बातें… सिंगर सुनंदा के साथ क्या हुआ…

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह ने 47–48 डिग्री तापमान में लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी। यह जानकारी फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने हाल ही में दी। फिल्म की मेकिंग को लेकर मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने NDTV के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग में रिहर्सल समेत 15 से 20 दिन का समय लगा। उन्होंने बताया कि शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में हुई, जहां तापमान 47–48 डिग्री तक पहुंच गया था। आसपास कोई छांव या पेड़ नहीं था, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए थे। क्लाइमेक्स सीन एक इंडस्ट्रियल सेटअप में फिल्माया गया था। सेट के चारों ओर मेटल कंटेनर, गाड़ियां और खड़ी मालगाड़ियां थीं, जिनसे लगातार गर्मी निकल रही थी। टीम को इन्हीं के बीच शूटिंग करनी पड़ी। जलते कंटेनरों पर कूदने वाला सीन किया करनदीप के मुताबिक, रणवीर सिंह ने इस दौरान भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट पहनकर एक्शन सीन किए। एक सीन में उन्हें जलते हुए कंटेनरों पर कूदना था, जो गर्मी की वजह से बेहद तप रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान एक हफ्ते में एक बाल्टी खून (प्रॉप्स) इस्तेमाल किया गया। अत्यधिक गर्मी के बावजूद रणवीर सिंह पूरे समय शांत और धैर्यवान बने रहे। करनदीप ने कहा कि वहां पंखे और एसी मौजूद थे, लेकिन तेज गर्मी के कारण वे प्रभावी नहीं थे। टीम के लिए खाना खाना भी मुश्किल हो गया था। रणवीर को शूटिंग के दौरान विग भी पहननी पड़ी, जो गर्मी में ऊनी टोपी जैसा महसूस हो रहा था।

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स 15-20 दिन में शूट हुआ:48 डिग्री तापमान में रणवीर सिंह ने लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी

फिल्म धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह ने 47-48 डिग्री तापमान में लेदर जैकेट और विग पहनकर शूटिंग की थी। यह जानकारी फिल्म के मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करनदीप सिंह ने दी। फिल्म की मेकिंग को लेकर करनदीप ने NDTV के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग में रिहर्सल समेत 15 से 20 दिन का समय लगा था। उन्होंने बताया कि शूटिंग लुधियाना के बाहरी इलाके में हुई, जहां तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच गया था। आसपास कोई छांव या पेड़ नहीं था, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए थे। क्लाइमेक्स सीन एक इंडस्ट्रियल सेटअप में फिल्माया गया था। सेट के चारों ओर मेटल कंटेनर, गाड़ियां और खड़ी मालगाड़ियां थीं, जिनसे लगातार गर्मी निकल रही थी। टीम को इन्हीं के बीच शूटिंग करनी पड़ी। जलते कंटेनरों पर कूदने वाला सीन किया करनदीप ने बताया कि रणवीर ने इस दौरान भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट पहनकर एक्शन सीन किए। एक सीन में उन्हें जलते हुए कंटेनरों पर कूदना था, जो गर्मी की वजह से बेहद तप रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान एक हफ्ते में एक बाल्टी खून (प्रॉप्स) इस्तेमाल किया गया। अत्यधिक गर्मी के बावजूद रणवीर सिंह पूरे समय शांत रहे। करनदीप ने बताया कि सेट पर पंखे और एसी थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते वे ज्यादा असरदार साबित नहीं हो रहे थे। टीम के लिए खाना खाना भी मुश्किल हो गया था। रणवीर को शूटिंग के दौरान विग भी पहननी पड़ी, जो गर्मी में ऊनी टोपी जैसी महसूस हो रही थी।

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

इवेंट में फटे जूते पहनकर पहुंचे सलमान खान:लोगों ने सादगी की तारीफ की; बाद में पता चला ये लाखों के लग्जरी शूज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान सलमान ब्लैक शर्ट और जींस में बेहद सिंपल लुक में नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें उनके जूते आगे से फटे हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर लोग सलमान की सादगी की तारीफ करने लगे। हालांकि अब इन जूतों की असलियत और कीमत सामने आ गई है। वायरल फोटो में दिखा जूतों का बुरा हाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में सलमान खान अपनी ‘टाइगर-3’ को-स्टार कैटरीना कैफ और एक पत्रकार के साथ बेंच पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि सलमान के जूतों का लेदर आगे से निकला हुआ है और उनमें बड़ा सा छेद भी है। इसे देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की तारीफ करना शुरू कर दी। कई लोगों ने लिखा कि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान फटे जूते पहनने में शर्म महसूस नहीं करते। फटे नहीं, ये ‘डिस्ट्रेस्ड’ लग्जरी शूज हैं जूतों को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच उस पत्रकार ने सच्चाई बताई जिन्होंने सलमान से मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साफ किया कि भाईजान ने ‘फटे हुए जूते’ नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के महंगे जूते पहने थे। दरअसल, ये शूज ‘डिस्ट्रेस्ड’ लुक (distressed look) कैटेगरी के हैं। फैशन की दुनिया में आजकल जानबूझकर कपड़ों और जूतों को फटा हुआ या गंदा दिखाने का ट्रेंड है, जिसकी कीमत लाखों में होती है। कंफर्ट के लिए फटे जूते पहनते हैं सलमान एक इंटरव्यू के दौरान सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर जस्सी गिल ने बताया की सलमान कंफर्ट के लिए फटे हुए जूते पहनते हैं। पलक तिवारी ने बताया कि लोगों को लगता है कि सलमान खान इतने बड़े स्टार हैं और उनके पास बहुत पैसा है, इसलिए उनके जूतों में कभी खराबी नहीं हो सकती। इस पर जस्सी ने कहा कि वह भी यही बताना चाहता था कि सलमान खान अक्सर वही लेदर के जूते पहनते हैं, जो काफी पुराने और फटे हुए होते हैं। वह उन्हीं जूतों में शूटिंग भी कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें सबसे ज्यादा आराम उन्हीं में मिलता है। इसलिए वे बार-बार वही जूते पहनना पसंद करते हैं।

वर्कआउट नहीं करते, फिर भी ले सकते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट? डाइटिशियन ने बताया कब और कैसे करें सेवन

authorimg

Last Updated:April 05, 2026, 13:31 IST Protein Powder Safe Uses: प्रोटीन सप्लीमेंट लेने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और जिम जाने वाले अधिकतर लोग इनका सेवन करते हैं. डाइटिशियन रंजना सिंह के अनुसार जिम जाने वाले लोगों को भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग जिम नहीं करते हैं, वे भी सख्ती से इन सप्लीमेंट्स को अवॉइड करें. अगर शरीर में प्रोटीन की सीवियर कमी हो या कोई बीमारी हो, तो ऐसे में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर ही प्रोटीन सप्लीमेंट्स लें. डाइटिशियन की मानें तो सभी लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट्स अवॉइड करने चाहिए. When to Use Protein Powder: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व है. यह मसल्स की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी माना जाता है और शरीर की कई प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है. आजकल जिम जाने वाले अधिकतर लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लोग बिना जिम जाए भी इन प्रोटीन सप्लीमेंट्स का यूज कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि ये सप्लीमेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की राय बिल्कुल अलग है. डाइटिशियन की मानें तो ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं करने चाहिए. जिम जाएं या न जाएं, लेकिन सप्लीमेंट अपनी मर्जी से न लें. यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि जिम जाने वाले तमाम लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स आमतौर पर इन सप्लीमेंट्स की सलाह नहीं देते हैं. जो लोग जिम नहीं जाते हैं, उन्हें ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं लेने चाहिए. बाजार में मिलने वाले तमाम सप्लीमेंट्स में खतरनाक सिंथेटिक एलीमेंट और स्टेरॉयड मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. इनकी वजह से किडनी, हार्ट और लिवर से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं. लोगों को किसी भी तरह के सप्लीमेंट के बजाय प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, ताकि नेचुरल तरीके से प्रोटीन की कमी दूर हो सके. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन रंजना के मुताबिक अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या प्रोटीन की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं, तब आप डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे- अंडा, पनीर, मछली, चने, दालें और सोयाबीन शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा घर पर व्हे प्रोटीन बनाकर भी यूज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट या सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर प्रोटीन पाउडर न खरीदें और इसका यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसमें लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. एक्सपर्ट की मानें तो प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन करना लिवर और किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. अगर आप वर्कआउट नहीं करते हैं और अपनी मर्जी से प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी और लिवर पर दबाव बढ़ जाता है. इसके अलावा पेट की समस्या, कब्ज या अपच की कंडीशन पैदा हो सकती है. जिन लोगों को किडनी डिजीज, किडनी स्टोन, यूरिक एसिड की समस्या है, वे प्रोटीन सप्लीमेंट्स सख्ती से अवॉइड करें. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : April 05, 2026, 13:31 IST

श्योपुर में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें:भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दौरा, किसानों ने की मुआवजे के लिए सर्वे की मांग

श्योपुर में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलें:भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दौरा, किसानों ने की मुआवजे के लिए सर्वे की मांग

श्योपुर में जिले में शनिवार को हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मानपुर क्षेत्र सहित कई गांवों में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई गांवों में 100% तक नुकसान मानपुर क्षेत्र के बगडुआ, चिमल्का, भोगीका, जावदेश्वर, सोंठवा, रामबड़ोदा, इच्छाखेड़ी और जैनी गांवों में ओलों की मार से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि ने सब कुछ नष्ट कर दिया। कई किसानों ने 100 प्रतिशत तक नुकसान होने की बात कही है। जल्द सर्वे कराकर मुआवजे का दिया आश्वासन घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात का जायजा लिया। शशांक भूषण ने किसानों को भरोसा दिलाया कि नुकसान का जल्द सर्वे कराया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में यह आपदा उनके लिए और कठिनाई लेकर आई है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने खेतों में जाकर देखी फसल नायब तहसीलदार टी.एस. लकड़ा ने बताया कि फसल के पूरी तरह सूखने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद विधिवत सर्वे शुरू किया जाएगा और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट और पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया कितनी जल्दी पूरी होती है।