राम चरण बोले- पेद्दी के लिए आमिर-सलमान से कॉन्फिडेंट मिला:डायरेक्टर मना करते हैं, लेकिन अपने स्टंट खुद करता हूं; सेट पर लगीं कई चोटें, पार्ट-1

RRR को ऑस्कर में मिली जीत के बाद ग्लोबल स्टार बन चुके राम चरण की फिल्म पेद्दी 4 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले दैनिक राम चरण ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया है कि ये उनके करियर की ऐसी पहली फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। 200 दिनों के शूटिंग शेड्यूल में वो बस सोने ही घर जाते थे और अगली सुबह जल्दी सेट पर पहुंच जाते थे। शूटिंग के दौरान राम चरण को कई चोटें आईं। वो इन्हें गिफ्ट कहते हैं, उनका मानना है कि खुद स्टंट करना जरूरी है, क्योंकि आज के दौर में लोग सीन देखकर समझ जाते हैं कि कौन सा बॉडी डबल ने किया है और कौन सा एक्टर ने। राम चरण का ये भी कहना है कि सलमान खान की सुल्तान और दंगल की कामयाबी देखने के बाद उन्हें कुश्ती पर फिल्म बनाने का कॉन्फिडेंट मिला। पढ़िए राम चरण से हुई खास बातचीत- सवाल- पेद्दी में कुश्ती का बैकड्रॉप है। इस विषय को चुनने की क्या खास वजह रही? राम चरण- मुझे लगता है कि मेरी दूसरी फिल्मों की तुलना में मैंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा सिंसियरली काम किया है। बहुत इज्जत से काम किया है, क्योंकि इसमें सिंसियेरिटी की जरुरत थी। ये फिल्म 1.8 बिलियन लोगों को रिप्रेजेंट करती है। ये फिल्म पहचान के लिए जीती है। जो पेद्दी का किरदरा है, वो पहचान की तलाश में है, अपने और अपनी कम्युनिटी के लिए। भारत जैसे देश में अगर आप मैप में नहीं हैं, कई गांव जिनमें लोग रह रहे हैं, वो वोट नहीं कर सकते, उनके पास ट्रांसपोर्ट नहीं है, स्कूल नहीं है, पोस्टल बॉक्स नहीं हैं, कोई सर्विसेस नहीं हैं। वो बस वहां रह रहे हैं। ऐसे कई गांव हैं। ये एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो ऐसे गांव से निकलकर कैसे पहचान बनाता है। सवाल- आपका डेडिकेशन दिख रहा है, चेहरे पर चोटें भी हैं? राम चरण- बहुत सारे गिफ्ट्स (चोटें) मिले हैं मुझे इस डेडिकेशन के लिए। (हंसते हुए) जब पहली बार ये सुना था, तब मुझे मालूम हुआ। इससे पहले सलमान खान और आमिर खान की फिल्म भी चली थीं दंगल और सुल्तान। हम बहुत कॉन्फिडेंट थे कि इस तरह की फिल्में चलती हैं। उनका शुक्रिया। जहां तक कुश्ती का सवाल है, उत्तर भारत (यूपी, हरियाणा, बिहार) के दिल में यह खेल बसता है, लोग इसकी पूजा करते हैं। यह भारत में बेहद गहराई तक जड़ा हुआ खेल है। सदियों पुरानी इसकी परंपरा रही है। इसकी शुरुआत भले किसी अलग उद्देश्य से हुई थी, लेकिन अब यह देश के दिल और गांव-कस्बों से जुड़ा एक असली हार्टलैंड खेल बन चुका है। ऐसे किरदार करना बहुत थका देने वाला होता है, फिजिकली, आपको मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग होना पड़ता है। 200 दिन हमने शूटिंग की और फिजिकली जो करना पड़ा किया। मेरे सीनियर एक्टर सलमान खान और आमिर खान को हैड्स ऑफ, जिन्होंने इसे इतनी खूबसूरती से किया। मुझे भी कई गिफ्ट्स (चोटें) मिले हैं। सवाल- RRR में भी जो एक्शन था, असली आग के साथ जो क्लाइमैक्स सीन था, हर बार खुद को रिस्क में डालने में आपको डर नहीं लगता? राम चरण- मुझे लगता है डैड के टाइम से और हमारे टाइम में भी रिस्क फैक्टर था। अभी टेक्नॉलॉजी बढ़ने से रिस्क कम हो गया, लेकिन इसके अलावा क्या करना है ये मुझे नहीं पता। मुझे ऐसा करके, अपने स्टंट खुद करके अच्छा लगता है। मुझे इसके अलावा कुछ नहीं आता। मुझे पता है कि मेरी ऑडियंस को ये पसंद आएगा। आज कल देखकर बताया जा सकता है कि कौन सा स्टंट बॉडीडबल ने किया और कौन सा खुद ने किया। मुझे जितना हो सके ऑथेंटिक होना पसंद है। मेरे डायरेक्टर कहते हैं कि राम ऐसा मत करो। मेरे पिता आज भी 71 साल की उम्र में अपनी फाइट खुद करते हैं। मैं उनसे विनती करता हूं कि ऐसा मत करिए। लेकिन खुद ऐसा करने में एक चार्म है। लोगों कनेक्ट कर पाते हैं। उस कनेक्शन के लिए ही हम काम करते हैं। सवाल- हम बाहर से खुद को कितना भी स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन फिल्म के दौरान क्या कभी ऐसा हुआ जब इमोशनली टूटे या दर्द में रहे? राम चरण- मैं आपको बताता हूं, मैं अपनी जिंदगी में पहली बार 200 दिनों तक इतने जोश में मैं उठा था। ऐसा कभी किसी फिल्म में नहीं हुआ। मैं सिर्फ घर में सोने के लिए आता था। और वापस सेट पर पहुंचना चाहता था, ये फिल्म ही इतनी इंस्पायरिंग थी। हम सुबह 4ः45 पर उठते थे। वो लोग कहते थे कि 9 बजे या 10 बजे तक तैयार हो जाइए। लेकिन मैं कहता था सुबह 7 बजे क्यों नहीं। ऐसा इंथूसियाज्म इस फिल्म में लगा। सवाल- आपके पिता चिरंजीवी ने श्रीदेवी के साथ काम किया है, अब आप और जान्हवी इस फिल्म में हैं, दोनों की केमिस्ट्री नजर आ रही है। कैसा फील कर रहे हैं, जान्हवी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? राम चरण- वो बहुत सिंसियर इंसान है। सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, वो इंसान ही सिंसियर है। बहुत तैयारी से आती है, बहुत मेहनत करती है। जैसी वो है, उसमें उनके मां-बाप की परवरिश झलकती है। ये उसके काम में भी रिफ्लेक्ट होता है। उसके साथ काम करना एक प्लेजर है। फिल्म के बारे में- फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था।
IPL में आज गुजरात vs चेन्नई:प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नई को जीतना ही होगा; गुजरात की नजर टॉप-2 पर

IPL 2026 का 66वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम ने 13 मैच में 6 मुकाबले जीते हैं और 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम ने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हेड-टू-हेड में गुजरात आगे IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। गुजरात और चेन्नई के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें गुजरात ने 5 मैच जीते, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहली भिड़ंत हुई थी। उस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हरा दिया। साई सुदर्शन गुजरात के टॉप स्कोरर गुजरात के लिए इस सीजन में साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 554 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.83 का रहा है। वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 9.22 की इकोनॉमी से रन देते हुए 21 विकेट चटकाए हैं। 25 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। सैमसन ने चेन्नई के टॉप स्कोरर चेन्नई की ओर से संजू सैमसन टॉप स्कोरर रहे हैं। सैमसन ने सीजन के 13 मैचों में 166.20 की स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में टीम के लिए अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 20 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। हालांकि उन्होंने 10.23 इकोनॉमी से रन दिए हैं। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की लाल और काली मिट्टी से बनी पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। हालांकि, यहां की बाउंड्री बड़ी है। गेंदबाज इसका इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। यहां IPL में 51 मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 25 और चेज करने वाली टीम ने भी 25 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। वेदर रिपोर्ट अहमदाबाद में मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान गर्म रहेगा और मैच के समय आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को जसप्रीत बुमराह ने IPL में पहली बार मनीष पांडे का विकेट लिया। मनीष 2020 के बाद पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। ईडन गार्डन्स में तिलक वर्मा ने पहली बाउंड्री लगाने के लिए 25 गेंद ली। मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। दीपक चाहर ने विकेट लेने के बाद पर्ची निकालने की एक्टिंग की। वहीं बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका रहा। कोलकाता-मुंबई मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. तिलक ने 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई IPL 2026 में पहली बाउंड्री के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ है। तिलक ने कोलकाता के खिलाफ 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंद खेली थी। 2. मनीष 49 गेंद बाद बुमराह की बॉल पर आउट हुए मुंबई के खिलाफ मैच में मनीष पांडे IPL में पहली बार जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इससे पहले बुमराह की 49 गेंद खेली थी। वह बुमराह के खिलाफ बिना आउट हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने बुमराह की 66 गेंद खेली थी। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने दो विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) को कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। मनीष पांडे ने मुश्किल हाई कैच पकड़ा। फिर आखिरी गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन कोलकाता ने रिव्यू लिया। रिप्ले में अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा और थर्ड अंपायर ने नमन को आउट करार दिया। 2. बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका पहली पारी के 8वें ओवर के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक खेल रुका रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद ओवर में कटौती नहीं की गई और पूरा मैच खेला गया। 3. कैच छूटने पर रघुवंशी और वरुण में नोंक-झोंक पहली पारी के 11वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी की टक्कर लगने से वरुण चक्रवर्ती से कैच छूट गया। वरुण के ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर खड़ी हो गई। वरुण ने गेंद पकड़ भी लिया था, लेकिन दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और कैच छूट गया। कैच ड्रॉप होने के बाद चक्रवर्ती, रघुवंशी से काफी नाराज दिखे। 4. विकेटकीपर रघुवंशी चोट की वजह से मैदान से बाहर गए मुंबई की पारी के 14वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। 11वें ओवर में वरुण से हुई टक्कर के बाद रघुवंशी के उंगली में चोट लगी थी। 3 ओवर ग्राउंड पर रहने के बाद टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया बतौर सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर मैदान पर आए। 5. रिंकू सिंह के थ्रो पर विल जैक्स रनआउट हुए 17वें ओवर में रिंकू सिंह ने सटीक थ्रो लगाकर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती की चौथी बॉल पर जैक्स ने कवर्स की ओर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कॉर्बिन बॉश ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और जैक्स को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान डीप में खड़े रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को फील्ड कर सटीक थ्रो फेंका, जिसे वरुण ने कलेक्ट कर गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में दिखा की जैक्स क्रीज से काफी बाहर रह गए थे। 6. एलन को बोल्ड कर चाहर ने चिट निकालने की एक्टिंग की कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने एलन (8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चाहर ने अपनी जेब से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए दर्शकों को दिखाया। 7. चाहर और रॉबिन की गलतफहमी से छूटा पॉवेल का कैच गुजरात की पारी के 10वें ओवर में दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की गलतफहमी से रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिल गया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट डाली, जिसपर पॉवेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया। चाहर और मिंज दोनों खिलाड़ियों के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया और गेंद दोनों के बीच में गिर गई। 8. बॉश ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। गजनफर के ओवर की दूसरी गेंद को रोवमन पॉवेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेला। वहां तैनात कॉर्बिन बॉश ने छलांग लगाकर जबरदस्त कैच लपका। इसे देखकर बल्लेबाज पॉवेल भी हैरान रह गए।
कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, छठे स्थान पर पहुंची:चेन्नई को आज जीतना जरूरी; राजस्थान, पंजाब और दिल्ली भी रेस में

IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच और बढ़ गया है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम के अब 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बना हुआ है। चेन्नई आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और टीम को हर हाल में जीत चाहिए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण कोलकाता को दो स्थान का फायदा मुंबई पर जीत के बाद कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और दो स्थान ऊपर छठे पायदान पहुंच गई हैं। टीम का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा, साथ ही राजस्थान और पंजाब के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। चेन्नई की आज जीत जरूरी चेन्नई 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर आ गई हैं। टीम को कोलकाता की जीत से एक पायदान का नुकसान हुआ है। चेन्नई का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम का सफर खत्म हो जाएगा। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अगर नेट रनरेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो RCB का क्वालिफायर-1 खेलना तय है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद 16-16 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई से है। टीम यहां जीत दर्ज करती है तो 18 पॉइंट्स के साथ क्वालिफायर-1 खेल सकती है। वहीं हैदराबाद का सामना बेंगलुरु से होगा। SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए RCB को बड़े अंतर से हराना पड़ सकता है। राजस्थान प्लेऑफ रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। 24 मई को अगर राजस्थान जीतती हैं तो 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। साथ ही राजस्थान के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। दिल्ली की उम्मीदें अब भी कायम दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। टीम का नेट रनरेट (-0.871) कमजोर है। दिल्ली को आखिरी मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई-लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 पॉइंट्स के साथ नौवें, जबकि लखनऊ 8 अंक लेकर आखिरी स्थान पर है। मुंबई का आखिरी मैच राजस्थान से जबकि लखनऊ का पंजाब से होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
घर पर टोफू बनाने की विधि: घर में ऐसे एक मिनट में सोयाबीन की मदद से टोफू, नहीं बाजार से टूटने की जरूरत; विधि नोट करें

टोफू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: 2 कप सोयाबीन, 8-10 कप पानी, 2 बड़े नींबू का रस या सिरका, मलमल का कपड़ा छवि: फ्रीपिक घर पर टोफू बनाने की आसान विधि: सबसे पहले सोयाबीन को अच्छी तरह धो लें। अब रातभर या कम से कम 8 घंटे के लिए पानी में सोलाकर रख दें। सोयाबीन फूलेगा और आसानी से पीसी जाएगा। छवि: एआई भीगी हुई सोयाबीन का पानी निकाल लें और प्लास्टिक में सीधे-थोड़े पानी के साथ पीस लें। अब इस पेस्ट को बड़े पैमाने पर रखा जाए और पानी को बड़े पैमाने पर रखा जाए। छवि: फ्रीपिक ज्वालामुखी में आने के बाद गैस का मिश्रण और करीब 10 मिनट तक का समय लें। फिर मलमल के कपड़ों की मदद से इसे अच्छा लें। जो सफ़ेद उत्पाद निकलागा वही सोया दूध है। छवि: फ्रीपिक अब सोया दूध को फिर से प्रभावित करें। इसमें धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे-धीरे लेबल का रस या सिरका मिलाया जाता है और पसंद किया जाता है। कुछ ही मिनटों में दूध फटना शुरू हो जाएगा और पानी अलग दिखने लगेगा। छवि: एआई अब फटे हुए मिक्स को मल केमल कपड़े में कोरियोग्राफी पानी अलग कर लें। ऊपर से प्रभाव वजन की मांग करता है ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसे 20-30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। छवि: एआई/फ़्रीपिक अब हटाएं और टोफू को कार्टून आकार में काट लें। आपका ताजा और मुलायम टोफू तैयार है। छवि: फ्रीपिक टोफू खाने के फायदे: प्रोटीन से भरपूरता होती है। वजन कम करने में मदद मिलती है। दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। पनीर का दस्तावेज़ विकल्प है। शाकाहारी लोगों के लिए होता है बेहतरीन खाना। छवि: एआई टोफू को अधिक मुलायम होना चाहिए तो वजन कम होना चाहिए। भारी वजन वाले बर्तनों के ऊपर टोफू को अधिक सख्त करना। इसे फ़र्ज़ी में 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। छवि: एआई (टैग अनुवाद करने के लिए)सोयाबीन टोफू रेसिपी(टी)सोयाबीन टोफू रेसिपी(टी)घर पर टोफू बनाना(टी)घर पर टोफू कैसे बनाएं(टी)घर का बना टोफू(टी)सोयाबीन का उपयोग करके टोफू कैसे बनाएं(टी)सोयाबीन टोफू आसान रेसिपी
धुरंधर 2 पर सेना की जानकारी लीक करने का आरोप:हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जांच करने को कहा; SSB जवान ने याचिका दायर की

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ कानूनी विवाद में घिर गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म के खिलाफ लगी याचिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन से जुडी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं। कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सेंसर बोर्ड करेगा जांच चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस याचिका पर विचार कर फैसला लेने को कहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि भले ही यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसके प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोपों के तहत जांचने के लिए कहा है। एसएसबी जवान ने उठाए सुरक्षा पर सवाल यह याचिका एसएसबी में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स की बारीक जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास जगहों और किरदारों को इस तरह दिखाया गया है जो बड़े अधिकारियों और शहीद सैनिकों से मेल खाते हैं। इतनी साफ जानकारियां दिखाना देश की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंपा केस हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन पर सही तरीके से विचार करना और उनका समाधान निकालना जरूरी है। कोर्ट ने इस रिट याचिका को एक प्रजेंटेशन (अभ्यावेदन) मानकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंप दिया है। अब सरकार और सेंसर बोर्ड को इस पर मिलकर आखिरी फैसला लेना होगा। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। फिल्म में लंबी स्टारकास्ट धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
चारधाम यात्रा पर पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा:केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन कर व्यवस्थाओं की सराहना की, प्रशासन-पुलिस की सराहना की

अभिनेता आशुतोष राणा इन दिनों उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर हैं। बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन की प्रशंसा की। राणा ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद प्रशासन कुशलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा का संचालन कर रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने पुरुषोत्तम मास में चारधाम यात्रा के विशेष धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। राणा ने बताया कि उन्हें एक ही दिन में बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। आशुतोष राणा ने स्थानीय पुलिस, राज्य प्रशासन, सेना और सीआईएसएफ के जवानों की कार्यशैली की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के लिए सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं और यात्रियों की कठिनाइयों को शांति व कुशलता से दूर कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि चारधाम यात्रा केवल पर्यटन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। राणा ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक वातावरण मिल रहा है। अभिनेता ने सफल यात्रा संचालन के लिए उत्तराखंड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को मिल रहा सहयोग, स्नेह और सुविधा उत्तराखंड की ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा को दर्शाता है।
जन्मदिन पर जूनियर NTR की फिल्म ड्रैगन का टीजर रिलीज:खतरनाक किलर के लुक में में दिखे एक्टर; घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस

साउथ सिनेमा एक्टर जूनियर NTR आज यानी 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला ग्लिम्स (टीजर) रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एनटीआर एक खतरनाक हत्यारे (असेसिन) के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, हैदराबाद में एक्टर के घर के बाहर तड़के सुबह से ही हजारों फैंस की भीड़ जमा हो गई। एनटीआर ने अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। अफीम वॉर पर आधारित है फिल्म ‘ड्रैगन’ रिलीज हुए ग्लिम्स वीडियो के मुताबिक, फिल्म की कहानी ग्लोबल अफीम वॉर (ग्लोबल ओपियम वॉर) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। टीजर की शुरुआत एक बैकग्राउंड वॉइस ओवर से होती है। इसमें बताया जाता है कि ब्रिटिश मूल रूप से भारत में अफीम की खेती के लिए आए थे, जिससे हेरोइन बनती है। अंग्रेजों ने भारत में रहकर उन दो मुख्य जगहों पर कंट्रोल किया जहां प्रतिबंधित ड्रग्स की सबसे ज्यादा खेती होती थी। इसमें अफगानिस्तान और थाईलैंड, लाओस और बर्मा का क्षेत्र शामिल है। अंग्रेजों के जाने के बाद दो मुख्य ग्रुप ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ और ‘गोल्डन ट्रायंगल’ के बीच अफीम के बिजनेस पर कब्जे को लेकर जंग शुरू हो जाती है। खतरनाक लुक में दिखे NTR इस फिल्म में जूनियर NTR ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ के सबसे बड़े शूटर और हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे ‘ड्रैगन’ भी कहा जाता है। ग्लिम्स में उनका लुक काफी आक्रामक और दमदार दिख रहा है। वीडियो में उनका एक डायलॉग भी है। इसमें वे कहते हैं, “जब मैं सोने के लिए अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मुझे उन लोगों के चेहरे नहीं दिखते जिन्हें मैंने मारा है। मुझे सिर्फ बचे हुए दुश्मनों के चेहरे दिखते हैं। गलती से भी मेरे सपनों में मत आना!” अनिल कपूर निभा रहे नारकोटिक्स चीफ का रोल फिल्म में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। वे फिल्म में नारकोटिक्स ब्यूरो के चीफ रघुवीर राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बीजू मेनन अफगानिस्तान लॉजिस्टिक्स के हेड जलील रहमान के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, आशुतोष राणा, खुशबू सुंदर, राजीव कनकाला और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले इसी साल 25 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म अगले साल 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस जूनियर एनटीआर ने इस साल अपना जन्मदिन हैदराबाद में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। सुबह से ही उनके हैदराबाद वाले घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुट गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एनटीआर कैजुअल टी-शर्ट और पैंट पहने फैंस के सामने आए। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया।
‘प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांट रहे हैं’: मोदी-मेलोनी के वायरल मेलोडी मोमेंट पर राहुल गांधी का तंज | भारत समाचार

आखरी अपडेट:20 मई, 2026, 15:02 IST प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। जियोर्जिया मेलोनी के साथ वायरल ‘मेलोडी’ मोमेंट को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर उनकी आलोचना तेज कर दी है और इस बार उन्होंने इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से जुड़े वायरल “मेलोडी” क्षण पर हमला बोला है। रायबरेली में बोलते हुए, राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री पर विदेशी यात्राओं के दौरान प्रसन्न दिखने के दौरान भारत में आर्थिक समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा, “आर्थिक तूफान सिर पर मंडरा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांट रहे हैं।” राहुल गांधी ने आर्थिक संकट की चेतावनी दी कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक और छोटे व्यापारी पीड़ित हैं जबकि प्रधानमंत्री विदेशों में सार्वजनिक प्रदर्शन करते रहे। गांधी ने कहा, “किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक और छोटे व्यापारी सभी पीड़ित हैं, पीएम मुस्कुरा रहे हैं, रील बना रहे हैं और भाजपा सदस्य ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं है, यह नाटक है।” राहुल गांधी ने बड़े आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा, ”आर्थिक उथल-पुथल आ रही है.” उन्होंने दावा किया कि आने वाले महीनों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। गांधी ने कहा, “आप देखेंगे कि कुछ ही महीनों में महंगाई कहां पहुंच जाती है। आप देखेंगे कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें कहां जाती हैं।” विदेश दौरों पर पीएम से सवाल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर नागरिकों को विरोधाभासी संदेश देने का आरोप लगाया. उन्होंने टिप्पणी की, “प्रधानमंत्री लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने को कहते हैं और फिर खुद हजारों करोड़ रुपये के विमान से विदेश यात्रा करते हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार मध्य पूर्व संकट से जुड़ी आर्थिक स्थिति और वैश्विक अस्थिरता के कारण लोगों को सोना न खरीदने और यात्रा कम करने की सलाह दे रही है। कांग्रेस सांसद ने आगे आरोप लगाया कि देश को आवश्यक आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “गैस की आपूर्ति खत्म हो जाएगी, उर्वरक भी… केरोसिन भी खत्म हो जाएगा।” ‘प्रधानमंत्री गद्दार हैं’ अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला. गांधी ने कहा, “जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आते हैं और नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बारे में बोलते हैं, तो आपको उनके सामने बताना चाहिए कि आपका प्रधान मंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री गद्दार है… आपका संगठन गद्दार है। आपने भारत को बेचने का काम किया है।” उन्होंने सरकार पर संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने और संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। गांधी ने कहा, ”आर्थिक संकट आपके दरवाजे पर है क्योंकि वह संवैधानिक रूप से समाप्त हो गए हैं।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि “उन्होंने इको सिस्टम बेच दिया है”। राहुल गांधी ने इसके अलावा कोविड-19 महामारी और नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों का भी जिक्र किया। गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी आपको बताएंगे, वह रोएंगे, जैसे वह कोविड और नोटबंदी के दौरान रोए थे, वह रोएंगे और कहेंगे कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।” बीजेपी ने किया पलटवार प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बार-बार नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया. पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ होने की बात करती है, लेकिन यही उनकी असली पहचान है। उन्होंने बार-बार पीएम मोदी का अपमान किया है और यहां तक कि उनकी मां को भी निशाना बनाया है। क्योंकि प्रधानमंत्री ओबीसी पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिए उन्होंने हमेशा उनका अपमान किया है।” शरद पवार ने किया पीएम मोदी का बचाव इस बीच, विदेश दौरे पर आलोचना के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का बचाव किया। पवार ने कहा कि राजनीतिक मतभेद भारत की वैश्विक छवि की रक्षा में आड़े नहीं आने चाहिए। पवार ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी भारत के बाहर देश की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हमारे अलग-अलग राजनीतिक विचार हो सकते हैं, लेकिन जब देश के सम्मान की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेद नहीं लाना चाहिए।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : रायबरेली, भारत, भारत न्यूज़ इंडिया ‘पीएम इटली में टॉफियां बांट रहे हैं’: मोदी-मेलोनी के वायरल मेलोडी मोमेंट पर राहुल गांधी का तंज अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राहुल गांधी की नरेंद्र मोदी की आलोचना(टी)राहुल गांधी आर्थिक संकट की चेतावनी(टी)नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा(टी)मेलोडी मोमेंट जियोर्जिया मेलोनी(टी)भारत में महंगाई की चिंता(टी)राहुल गांधी को बीजेपी की प्रतिक्रिया(टी)शरद पवार ने मोदी का बचाव किया(टी)कांग्रेस बनाम बीजेपी की राजनीति
टेनिस खिलाड़ी ने 82 की उम्र में हासिल की डिग्री:बिली जीन किंग ने पूरी की अधूरी पढ़ाई, कहा- सीखने की कोई उम्र नहीं

टेनिस कोर्ट पर दुनिया की दिग्गजों को धूल चटाने वाली और महिला अधिकारों की वैश्विक प्रतीक बिली जीन किंग ने सोमवार को इतिहास रच दिया। इस बार उन्होंने हाथ में टेनिस रैकेट लेकर नहीं, बल्कि दीक्षांत समारोह के मंच पर अपनी डिग्री थामकर हवा में हाथ लहराया। 82 वर्ष की उम्र में किंग ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस से इतिहास विषय में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री पूरी कर ली है। उन्होंने इसी यूनिवर्सिटी में 1961 में पहली बार एडमिशन लिया था। डिग्री लेने के बाद भावुक अमेरिकी खिलाड़ी किंग ने कहा, ‘आपकी उम्र चाहे जो हो, आपकी क्षमताएं चाहे जो हों- पढ़ाई और सपनों को पूरा करने के लिए कभी बहुत देर नहीं होती। अगर आप कुछ चाहते हैं, तो उसके लिए जरूर आगे बढ़ें। सीखने की कोई उम्र नहीं होती। यह डिग्री मेरे लिए मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा मायने रखती है। मुझे बेहद खुशी है कि मैंने इसे पूरा किया। मेरी अब यही उम्मीद है कि मुझे देखकर कम से कम कोई एक व्यक्ति वापस स्कूल या कॉलेज जाने का फैसला करे।’ किंग ने अपने पुराने दिनों के संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया, ‘1961 में महिलाओं के लिए खेल के आधार पर कोई वित्तीय सहायता या स्कॉलरशिप उपलब्ध नहीं थी। जबकि मेरे पुरुष मित्र आर्थर ऐश और स्टैन स्मिथ को यूनिवर्सिटी टीमों में खेलने के लिए पूरी स्कॉलरशिप मिली हुई थी।’ इसी भेदभाव ने किंग को जीवन भर समानता के लिए लड़ने की प्रेरणा दी। बिली जीन किंग ने 1961 में कॉलेज में दाखिला लिया था। दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनने और 39 ग्रैंड स्लैम जीतने के सफर के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। उन्होंने 1973 के ऐतिहासिक ‘बैटल ऑफ द सेक्सेस’ मैच में बॉबी रिग्स को हराकर महिला टेनिस को नई पहचान दी थी। बिली जीन किंग के ग्रेजुएशन गाउन पर लिखा था ‘G.O.A.T.’ दीक्षांत समारोह के दौरान बिली जीन किंग का ब्लैक ग्रेजुएशन गाउन खास था। उनके एक करीबी दोस्त ने उनके लिए एक गोल्ड ग्रेजुएशन स्टोल तैयार किया था। इसके एक तरफ उनके नाम के शुरुआती अक्षरों के साथ ‘G.O.A.T.’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) लिखा था, जबकि दूसरी तरफ एक रंग-बिरंगा टेनिस रैकेट कढ़ाई से उकेरा गया था। किंग ने 2 साल पहले संकल्प लिया था कि वह अपनी अधूरी पढ़ाई उसी कॉलेज से पूरी करेंगी, जहां फिजिकल एजुकेशन बिल्डिंग के बाहर उनकी कांस्य की आदमकद मूर्ति लगी हुई है। वह अपने परिवार की पहली ऐसी सदस्य हैं, जिन्होंने कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।







