IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 32वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की कमजोरी बनी स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्पिनरों का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी इस सीजन में न विकेट ले पा रही है और न रन रोक पा रही है। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। अक्षर पटेल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान रियान की फॉर्म राजस्थान के लिए चिंता राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, राजस्थान का बॉलिंग अटैक मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां IPL के 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक 30°C के करीब पहुंच जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।
IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2026 में रविवार के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी हैं। दिल्ली 12 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। राजस्थान 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 32वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच हुए हैं। दिल्ली और राजस्थान ने 15-15 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा था, जिसे राजस्थान ने जीता। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। जयपुर में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। स्टार्क Vs सूर्यवंशी देखने को मिलेगा इस मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी के बीच होगा। वैभव ने 11 मैचों में 236.55 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें 40 छक्के शामिल हैं। दूसरी ओर, 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके मिचेल स्टार्क IPL में कभी महंगे साबित होते हैं तो कभी मैच जिताऊ स्पेल डालते हैं। अगर उन्हें शुरुआती स्विंग और सीम मिली, तो वैभव के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की कमजोरी बनी स्पिन जोड़ी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके स्पिनरों का खराब फॉर्म है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जोड़ी इस सीजन में न विकेट ले पा रही है और न रन रोक पा रही है। लुंगी एनगिडी को छोड़कर दिल्ली का पेस अटैक भी साधारण रहा है। टी नटराजन और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए हैं। अक्षर पटेल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, केएल राहुल 12 मैचों में 477 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान रियान की फॉर्म राजस्थान के लिए चिंता राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग की फॉर्म चिंता बनी हुई है। उन्होंने 10 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की तिकड़ी दिल्ली के गेंदबाजों पर भारी पड़ सकती है। वैभव 11 मैचों में 440 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, राजस्थान का बॉलिंग अटैक मजबूत है। जोफ्रा आर्चर 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। सपाट पिच और 60-66 मीटर की छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। यहां IPL के 103 मैच खेले गए हैं। इनमें 47 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ, जबकि दो मैच सुपर ओवर में गए। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। शाम में गर्मी और उमस खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर सकती है। दिन का तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा, जो शाम तक 30°C के करीब पहुंच जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी और आशुतोष शर्मा। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा।
कुर्सी पर बैठते ही होने लगता है पीठ दर्द? ये 5 आसान एक्सरसाइज आपको बना देंगे फिट

Last Updated:May 16, 2026, 23:52 IST आजकल लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करना पीठ दर्द की सबसे बड़ी वजह बन गया है. गलत पोश्चर, लगातार स्क्रीन देखना और कम शारीरिक गतिविधि के कारण कमर और रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे दर्द और अकड़न महसूस होने लगती है. लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज को रोजाना करने से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है और शरीर को फिट व एक्टिव रखा जा सकता है. ख़बरें फटाफट आजकल लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने की आदत ने पीठ दर्द को एक आम समस्या बना दिया है. खासकर ऑफिस वर्क, लैपटॉप पर लगातार बैठना और गलत पोश्चर के कारण रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे कमर और ऊपरी पीठ में अकड़न और दर्द होने लगता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज रोजाना करने से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है और शरीर को लचीला बनाए रखा जा सकता है. कैट-काउ स्ट्रेच (Cat-Cow Stretch)यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है.कैसे करें: हाथ और घुटनों के बल जमीन पर आएं. सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और सिर ऊपर उठाएं. फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठुड्डी को अंदर करें. इसे 10 से 15 बार दोहराएं. यह रीढ़ की जकड़न कम करता है. चेयर स्ट्रेच (Chair Stretch)यह एक्सरसाइज सीधे कुर्सी पर बैठकर की जा सकती है.कैसे करें: कुर्सी पर सीधा बैठें, हाथों को ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे शरीर को पीछे की ओर झुकाएं. 10 सेकंड रोकें और वापस आएं. यह कमर और कंधों की स्ट्रेचिंग करता है. नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच (Knee to Chest Stretch)यह एक्सरसाइज लोअर बैक पेन के लिए बहुत असरदार है.कैसे करें: पीठ के बल लेट जाएं, एक घुटने को पकड़कर छाती की ओर खींचें. 15 सेकंड रोकें और फिर बदलें. यह कमर की मांसपेशियों को आराम देता है. सीटेड ट्विस्ट (Seated Twist)यह एक्सरसाइज रीढ़ की घुमाव क्षमता को बेहतर बनाती है.कैसे करें: कुर्सी पर सीधे बैठें, एक हाथ कुर्सी की पीठ पर रखें और धीरे-धीरे शरीर को उसी दिशा में घुमाएं. दोनों तरफ 10-10 बार करें. यह बैक की stiffness कम करता है. शोल्डर रोल्स (Shoulder Rolls)यह सबसे आसान लेकिन प्रभावी एक्सरसाइज है.कैसे करें: सीधे बैठकर कंधों को आगे से पीछे और पीछे से आगे गोल घुमाएं. 15-20 बार करें. यह कंधों और ऊपरी पीठ के दर्द में राहत देता है. इन एक्सरसाइज को रोजाना सिर्फ 10-15 मिनट करने से पीठ दर्द में काफी राहत मिल सकती है और लंबे समय तक बैठने के बावजूद शरीर एक्टिव और हेल्दी रहता है. About the Author Vividha SinghSub Editor विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi
चांदी के इम्पोर्ट पर सरकार ने लगाई कड़ी पाबंदी:अब बिना मंजूरी नहीं ला सकेंगे सिल्वर बार; रुपया मजबूत बनाने के लिए फैसला

केंद्र सरकार ने चांदी के इम्पोर्ट पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चांदी की कई कैटेगरीज को ‘फ्री’ लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ यानी प्रतिबंधित कैटेगिरी में डाल दिया गया है। सरकार ने यह फैसला कीमती धातुओं के बढ़ते आयात को रोकने और देश के बढ़ते इम्पोर्ट बिल को कंट्रोल करने के लिए लिया है। नए नियमों के बाद, अब कोई भी कंपनी चांदी की सिल्लियां (सिल्वर बार), अनरॉट सिल्वर (बिना गढ़ी चांदी) या चांदी का पाउडर अपनी मर्जी से सीधे भारत नहीं ला सकेगी। इसके लिए अब पहले सरकार से बकायदा मंजूरी (लाइसेंस) लेना होगा। इसके साथ ही, चांदी मंगाने की कुछ कैटेगरीज को रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के दायरे में भी लाया गया है।
नाबालिग को अगवा कर युवकों ने किया गैंगरेप, VIDEO:छतरपुर में जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले गए; आधी रात कार से छोड़कर भागे

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर पास ही एक कमरे पर ले गए। यहां पहले से तीसरा युवक मौजूद था। तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद कार से आधी रात उसे बीच चौराहे पर छोड़ा और भाग गए। मामला शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे का है। शनिवार तड़के 5.15 बजे पुलिस को पीड़िता बदहवास हालत में मिली। इसके बाद मामला सामने आ सका। पुलिस ने उसकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किडनैप करने के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। परिचित बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया था सीएसपी अरुण कुमार सोनी के अनुसार, बच्ची ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे बस स्टैंड पहुंची थी। किसी एक अपने परिचित के साथ आई थी। रिश्तेदार वहां से चले गए। इसके बाद वह वहां रुकने के लिए कोई स्थान तलाश रही थी। तभी आसपास घूमते समय दो आरोपियों ने उसे देखा और उसे कहीं ठहरने देने या रुकवा देने के नाम से वहां से ले आए। किडनैपिंग से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… भागने लगी तो किया किडनैप बाद में शक होने पर लड़की जब भागने लगी तो उसे जबरन स्कूटी पर बैठा लिया। पास ही एक कमरे पर ले गए। यहां कमरे में पहले से तीसरा आरोपी मौजूद था। तीनों ने बच्ची के साथ गलत काम किया। आरोपियों ने रेप के बाद एक फोर व्हीलर से रात करीब ढाई बजे छत्रसाल चौक में छोड़ दिया। सीसीटीवी में पकड़कर ले जाते दिखे पुलिस को बस स्टैंड और आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज मिले हैं। फुटेज में एक युवक नाबालिग को पकड़कर ले जाते और दूसरे फुटेज में दो युवक उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने 10 टीमें गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बस स्टैंड, मुसाफिरखाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। एसपी बोले- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार इसके अलावा, संभावित ठिकानों और होटलों में भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए। लड़की के परिचित से भी हो रही पूछताछ पुलिस ने बताया कि लड़की को गांव से साथ लाने वाला उसका परिचित ही था। घटना के दौरान वह मौके पर नहीं था। वह लड़की को क्यों छोड़कर गया था, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लड़की के परिजनों को बुलवाया गया है। उन्होंने लड़की के घर से गायब होने पर रात में यहां-वहां रिश्तेदारों और परिचित को फोन करके पता करने की कोशिश की। इस दौरान वह संबंधित चौकी थाने नहीं पहुंचे थे। ……………………………. भोपाल में महिला ने बेटे और दोस्त से सहेली का रेप कराया भोपाल के कोलार इलाके में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग के तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। पढ़ें पूरी खबर…
CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा, ‘उनकी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।’ दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीफ जस्टिस ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई करते हुए देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से की थी। CJI सूर्यकांत की बेंच ने वकील को फटकार लगाई यह मामला 15 मई का है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच वकील संजय दुबे की दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता सीनियर वकील का दर्जा पाना चाहता था। जस्टिस बागची ने सवाल किया कि क्या सीनियर एडवोकेट का टैग सिर्फ एक स्टेटस सिंबल है या न्याय व्यवस्था में भागीदारी का एक जरिया। CJI सूर्यकांत ने तब कहा कि कॉकरोच की तरह बहुत से युवा ऐसे हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। वे सोशल मीडिया और RTI एक्टिविज्म बन रहे हैं। हजारों लोग ऐसे हैं जो काले चोगे पहनकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी डिग्रियों पर गंभीर संदेह है। बेंच ने यह भी कहा कि दुनिया में हर कोई सीनियर बनने के योग्य हो सकता है, लेकिन आप इसके हकदार नहीं हैं। अगर आपको दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट बना भी दिया, तो सुप्रीम कोर्ट आपके व्यवहार को देखते हुए उस फैसले को रद्द कर देगा। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… MP हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना:अयोध्या केस को फैसले का आधार बनाया; मुस्लिमों को नमाज की इजाजत देने का आदेश खारिज मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। शुक्रवार को दिए फैसले में हाईकोर्ट ने कहा- हमने पुरातात्विक और ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया है। ASI एक्ट के प्रावधानों के साथ-साथ अयोध्या मामले को भी आधार माना। पूरी खबर पढ़ें
CJI सूर्यकांत ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी:कहा- मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया, मैंने फर्जी डिग्रीधारियों की आलोचना की

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा, ‘उनकी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।’ दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीफ जस्टिस ने 15 मई को एक मामले की सुनवाई करते हुए देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से की थी। CJI सूर्यकांत की बेंच ने वकील को फटकार लगाई यह मामला 15 मई का है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच वकील संजय दुबे की दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता सीनियर वकील का दर्जा पाना चाहता था। जस्टिस बागची ने सवाल किया कि क्या सीनियर एडवोकेट का टैग सिर्फ एक स्टेटस सिंबल है या न्याय व्यवस्था में भागीदारी का एक जरिया। CJI सूर्यकांत ने तब कहा कि कॉकरोच की तरह बहुत से युवा ऐसे हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। वे सोशल मीडिया और RTI एक्टिविज्म बन रहे हैं। हजारों लोग ऐसे हैं जो काले चोगे पहनकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी डिग्रियों पर गंभीर संदेह है। बेंच ने यह भी कहा कि दुनिया में हर कोई सीनियर बनने के योग्य हो सकता है, लेकिन आप इसके हकदार नहीं हैं। अगर आपको दिल्ली हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट बना भी दिया, तो सुप्रीम कोर्ट आपके व्यवहार को देखते हुए उस फैसले को रद्द कर देगा। ——————————————— सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम:जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे; मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर फैसला PM मोदी की ईंधन बचत की अपील पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब कोर्ट के हर विभाग का स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेगा। सभी जज कार पूल करेंगे। रजिस्ट्री से जुड़ा 50 फीसदी स्टाफ भी घर से काम करेगा। सोमवार, शुक्रवार और मिसलेनियस डे ( जो दिन पहले से तय नहीं होते) पर लिस्ट मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके अलावा कोर्ट के अन्य वर्किंग डे में भी सुनवाई ऑनलाइन ही की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
RCB के अनुभवी गेंदबाज युवाओं को पछाड़ रहे:बॉलिंग कोच ने बताया मेन बॉलर्स के सफलता का राज, वैरिएशन नहीं 'हार्ड लेंथ' पर भरोसा

धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले आरसीबी के बॉलिंग कोच ओमकार साल्वी ने मीडिया से बात की। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मीडिया रूम में आयोजित प्री-मैच ब्रीफिंग के दौरान साल्वी ने टीम की रणनीति, गेंदबाजी के बदलते समीकरण और अपनी टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज की शानदार फॉर्म को लेकर कई अहम खुलासे किए। सफलता का राज: बिना दबाव के खेल का आनंद और रनों की भूख प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ओमकार साल्वी से टीम के प्रमुख और सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज की लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस, रनों की भूख और युवाओं से भी बेहतर खेल दिखाने के पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह सफलता रातों-रात नहीं मिली है। इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में भी टीम के लिए अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई थी। साल्वी ने आगे कहा, “उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज यह है कि वह इस समय बिना किसी अतिरिक्त मानसिक दबाव के अपने खेल का पूरा आनंद ले रहे हैं। वे मैदान पर खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम द्वारा दी जा रही हर नई भूमिका को एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर रहे हैं।” वैरिएशन्स के दौर में ‘हार्ड लेंथ’ पर भरोसा आजकल के दौर में जहां टी-20 क्रिकेट के अधिकांश गेंदबाज केवल वैरिएशन्स (गति में बदलाव) और यॉर्कर गेंद फेंकने पर निर्भर रहते हैं, वहीं आरसीबी का यह अनुभवी गेंदबाज लगातार ‘हार्ड लेंथ’ पर बॉलिंग कर बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है। इस रणनीति पर बात करते हुए बॉलिंग कोच ने बताया, “हर गेंदबाज की अपनी एक खास ताकत (स्ट्रेंथ) होती है और हमारी टीम उसी ताकत के अनुसार रणनीति तैयार करती है। मैच के किस चरण में गेंदबाजी की जा रही है, यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। नई गेंद मिलने पर यह गेंदबाज शुरुआती स्विंग का पूरा फायदा उठाता है, वहीं डेथ ओवर्स (आखिरी ओवरों) में परिस्थितियों के हिसाब से अपनी ताकत का सटीक इस्तेमाल करता है।” फिटनेस के प्रति अनुशासित रवैया और अनुभव का खजाना आईपीएल से ठीक पहले इस गेंदबाज की तैयारियों और फ्रेंचाइजी के साथ उनके जुड़ाव पर बात करते हुए साल्वी ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी के पास अनुभव का अकूत खजाना है, जिसकी बदौलत वह अपने शरीर (बॉडी) को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि फिटनेस के किन हिस्सों पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है। साल्वी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस गेंदबाज ने अपनी फिटनेस पर बेहद धार्मिक और अनुशासित तरीके से मेहनत की है, जिसका सीधा असर अब मैदान पर उनके सटीक बॉलिंग एक्शन और बेहतरीन रिदम में साफ दिखाई दे रहा है। आगामी मैचों के लिए पुख्ता रणनीति पिछले सप्ताह के मैचों और तकनीकी रणनीतियों का जिक्र करते हुए बॉलिंग कोच ओमकार साल्वी ने संकेत दिया कि आगामी मैचों की परिस्थितियों और धर्मशाला की पिच को देखते हुए टीम अपनी तैयारियों को और अधिक पुख्ता कर रही है। आरसीबी का पूरा ध्यान इस बात पर है कि सही समय पर सही टीम संयोजन (कांबिनेशन) के साथ मैदान पर उतरा जाए ताकि टीम के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किए जा सकें।
हर दिन स्टाम्प फ़ार्म स्वास्थ्य के लिए क्या अच्छा है? जानिए शरीर पर क्या असर होता है

दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक है। सुबह की शुरुआत, काम के बीच ब्रेक या पढ़ाई के दौरान कई लोग फ्लॉप का सहारा लेते हैं। इसमें मौजूद कैफीन ऊर्जा बढ़ाने और एकाग्रता में मदद करता है। लेकिन क्या राफेल फ़्लोरिडा फ़्लोरिडा पूरी तरह से सुरक्षित और बढ़िया है? पोषण पर शोध करने वाले की सलाह है कि बिजली की मात्रा ऊर्जा स्तर और एकाग्रता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अत्यधिक कैफीन का सेवन कई लोगों में नींद की समस्या, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। रोज़ाना कॉफ़ी पीने के फायदे और नुकसान 1. एकाग्रता और फोकस पुनः प्राप्त करना है सॉफ्टवेयर में मौजूद कैफीन ब्रेन और नर्वस सिस्टम को बढ़ावा दिया जाता है। इससे थोड़ी देर के लिए एकाग्रता, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता बढ़ सकती है। कई दवाइयों में पाया गया कि मध्यम मात्रा में कैफीन का मानसिक प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। 2. ऊर्जा का अल्पतम बढ़ावा कॉफी पीने से थकान कम होती है और कुछ समय के लिए टैरोताजा महसूस होता है। लेकिन ध्यान रखें, कैफीन नई ऊर्जा नहीं बनाता, बल्कि सिर्फ नींद पैदा करने वाले केमिकल एडिनोसिन को सूक्ष्म रूप से जाना जाता है। इसलिए कुछ घंटे बाद ऊर्जा की कमी भी महसूस हो सकती है। 3. पाचन तंत्र पर प्रभाव कैफीन गैस्ट्रिक एसिड को बढ़ाता है और कोलन कोलन को पंप करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन खाली पेटू पेट पीने से एसिडिटी, जलन या पेट की अन्य परेशानियां हो सकती हैं। फुल्ली पीने के नुकसान 1. नींद पर बुरा असर दिन में देर से रात तक कॉफी पीने से कैफीन शरीर में कई घंटे तक रह सकता है। इससे नींद आने की समस्या, रात की नींद खराब होना या बार-बार जागना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अच्छी नींद के लिए दो साल बाद पुडुचेरी से काम लेना सबसे अच्छा होता है। 2. चिंता और परेशानी अधिक मात्रा में कैफीन लेने से बेचैनी, चिड़चिड़ापन, तेज़ दिल की दृष्टि या एंजायटी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। किशोरों को सावधानी पर सावधानी बरतनी चाहिए। 3. छोटी-छोटी पुतलियां सुरक्षित हैं? स्वस्थ एंटीऑक्सीडेंट के लिए दिन में 3-4 कप (लगभग 400 एंटीऑक्सीडेंट कैफीन) तक आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है। लेकिन यह व्यक्ति की आयु, वजन, स्वास्थ्य स्थिति और कैफीन की प्रति अनुमति पर प्रतिबंध लगाता है। गर्भवती महिलाओं, हृदय रोग और नींद की समस्या वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह से मात्रा निर्धारित करनी चाहिए। ये भी पढ़ें: आरती सिंह वेट लॉस सीक्रेट: एक महीने पहले ही हो गई है शादी? तो आज ही ट्राई गाय आरती सिंह की ये रेसिपी, तेजी से घटेगा वजन
ट्रम्प के बाद अब पुतिन अगले हफ्ते बीजिंग जाएंगे:राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, न्यूक्लियर डील और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन दौरे के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी वहां जाएंगे। दोनों देशों ने इसकी पुष्टि कर दी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक पुतिन 19 से 20 मई के बीच बीजिंग में रहेंगे। वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न्योते पर वहां जा रहे हैं। यह इस साल पुतिन की पहली विदेश यात्रा होगी। यहां पर वे चीनी राष्ट्रपति से यूक्रेन जंग खत्म करने और परमाणु हथियार नियंत्रण समझौते को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा वे चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से अलग मुलाकात करेंगे। इसमें व्यापार और आर्थिक सहयोग पर चर्चा होगी। दरअसल, ट्रम्प ने चीन की यात्रा के बाद कहा था कि अमेरिका, रूस और चीन के बीच संभावित तीन-तरफा न्यूक्लियर हथियार नियंत्रण समझौते का प्रस्ताव रखा है। इस पर तीनों देश बातचीत कर सकते हैं। ट्रम्प ने कहा कि रूस का न्यूक्लियर हथियार भंडार अमेरिका और चीन दोनों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में यह संभव है कि पुतिन और जिनपिंग के बीच इस मामले पर भी चर्चा होगी। चीनी मीडिया बोली- पुतिन का दौरा ट्रम्प से ज्यादा अहम ट्रम्प के बाद अब पुतिन के दौरे को लेकर जानकारों का कहना है कि लगातार हो रहे ये बड़े दौरे दिखाते हैं कि चीन एक साथ अमेरिका और रूस दोनों के साथ रिश्ते संतुलित रखने की कोशिश कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब यूक्रेन और ईरान से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक तनाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन के पास यह मौका है कि वह एक साथ अमेरिका और रूस दोनों के साथ बातचीत करके अपनी वैश्विक भूमिका को मजबूत दिखाए। हालांकि दोनों दौरों में फर्क भी साफ दिखेगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के मुताबिक जहां ट्रम्प का दौरा ज्यादा औपचारिक और दिखावटी था, वहीं पुतिन का दौरा ज्यादा गंभीर और रणनीतिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। पुतिन 40 से ज्यादा बार जिनपिंग से मिल चुके रूस के राष्ट्रपति पुतिन अब तक 20 से ज्यादा बार चीन का दौरा कर चुके हैं। दोनों नेता अब तक 40 से ज्यादा बार मुलाकात कर चुके हैं। पुतिन और जिनपिंग की दोस्ती दुनिया की सबसे मजबूत राजनीतिक साझेदारियों में मानी जाती है। 2013 में राष्ट्रपति बनने के बाद शी जिनपिंग ने अपनी पहली विदेश यात्रा रूस की की थी। वहीं पुतिन भी कई बार चीन को अपनी शुरुआती विदेशी यात्राओं में प्राथमिकता देते रहे हैं। दोनों नेता सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे को करीबी दोस्त और रणनीतिक साझेदार बता चुके हैं। क्रेमलिन के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सिर्फ औपचारिक कूटनीति नहीं, बल्कि लगातार निजी संवाद भी होता रहा है। फरवरी 2026 में हुई वीडियो बैठक में शी जिनपिंग ने पुतिन को चीन आने का न्योता दिया था, जिसे पुतिन ने तुरंत स्वीकार कर लिया। दोनों नेता BRICS, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और एशिया-प्रशांत मंचों पर भी अक्सर साथ नजर आते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के मुकाबले रूस और चीन खुद को मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर के समर्थक के रूप में पेश करते रहे हैं। मल्टीपोलर वर्ल्ड ऑर्डर यानी ऐसी दुनिया, जहां ताकत सिर्फ एक देश नहीं बल्कि कई बड़े देशों में बंटी हो। चीन-रूस के आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए अमेरिकी प्रभाव को लेकर साझा चिंता के चलते चीन और रूस ने पिछले कुछ सालों में अपने रिश्ते काफी मजबूत किए हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, विदेश नीति, कानून व्यवस्था और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर लगातार उच्च स्तरीय बैठकें होती रही हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद चीन और रूस के बीच व्यापार तेजी से बढ़ा है। चीन ने रूस से तेल, कोयला और गैस की खरीद बढ़ाई है। वहीं, चीन रूस को कार, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी बड़ी वस्तुओं का निर्यात भी कर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 228.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। रूस को इसमें 21.49 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस मिला, जो 2024 के मुकाबले 55% ज्यादा है। हालांकि, पश्चिमी देशों ने चीन पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को आर्थिक सहारा दे रहा है। पावर ऑफ साइबेरिया-2 पाइपलाइन पर भी नजर माना जा रहा है कि पुतिन और शी जिनपिंग की आगामी बैठक में इस प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हो सकती है। रूस लंबे समय से ‘पावर ऑफ साइबेरिया-2’ गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। यह एक बहुत बड़ा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट है, जिसे रूस और चीन मिलकर बना रहे हैं। इसका मकसद रूस की गैस सीधे चीन तक पहुंचाना है, ताकि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और मजबूत हो सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पाइपलाइन के जरिए रूस के यामाल प्रायद्वीप से हर साल करीब 50 अरब क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस मंगोलिया के रास्ते उत्तरी चीन भेजी जा सकेगी। इतनी गैस से 15 से 20 करोड़ घरों की एक साल की जरूरत पूरी हो सकती है। ईरान संकट और तेल कीमतों से रूस को राहत अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है। होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद होने जैसी स्थिति से तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे दुनियाभर में आर्थिक मंदी का खतरा भी गहराया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल और गैस की कीमतें बढ़ने से फिलहाल रूस को कुछ फायदा मिला है। रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल और प्राकृतिक गैस भंडार वाले देशों में शामिल है। हालांकि, यूक्रेन युद्ध के कारण रूस अब भी अमेरिका और यूरोपीय देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। इन प्रतिबंधों का असर रूसी अर्थव्यवस्था पर लगातार बना हुआ है।








