'पति पत्नी और वो 2' स्टार्स ने दिए रिलेशनशिप टिप्स:सारा बोलीं- परफेक्ट पति पर होगा शक, वामिका-रकुल ने बताए रिश्तों के असली ग्रीन फ्लैग

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे बेहद समझदार, भरोसेमंद और परिवार को महत्व देने वाला दिखाया गया है। फिल्म के इसी रिश्तों वाले पहलू पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान तीनों एक्ट्रेसेस ने लॉयल पार्टनर, रिश्तों में भरोसा, रेड फ्लैग-ग्रीन फ्लैग, रिलेशनशिप सलाह और अपनी निजी सोच से जुड़े कई दिलचस्प जवाब दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि तनावभरी जिंदगी में खुद को शांत कैसे रखती हैं और क्यों फैमिली एंटरटेनर फिल्में हमेशा लोगों के दिल के करीब रहती हैं। सवाल: अगर असल जिंदगी में आपको प्रजापति पांडे जैसा भरोसेमंद पति मिले तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जवाब/ वामिका गब्बी: ये तो बहुत पर्सनल बात होगी, इसलिए ज्यादा नहीं बताऊंगी। लेकिन अगर कोई इंसान सच में इतना सच्चा और भरोसेमंद हो, तो उसके साथ जिंदगी आराम से बिताई जा सकती है। सवाल: सारा, अगर आपको ऐसा परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिले तो सबसे पहले क्या सोचेंगी? जवाब/ सारा अली खान: फिल्म में प्रजापति पांडे को बहुत ईमानदार और अच्छा इंसान दिखाया गया है। अगर असल जिंदगी में ऐसा कोई मिला, तो शायद मैं पहले यही सोचूंगी कि इतना परफेक्ट इंसान सच में हो सकता है या नहीं। सवाल: क्या आज के समय में भी पूरी तरह लॉयल लोग मिलते हैं? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: बिल्कुल मिलते हैं। कई बार ऐसा तब होता है जब आप किसी को ढूंढना छोड़ देते हैं। फिर अचानक कोई ऐसा इंसान मिल जाता है जिसके साथ सबकुछ नैचुरली जुड़ने लगता है। सवाल: रिश्तों में शक या गलतफहमी को कैसे खत्म किया जा सकता है? जवाब/ वामिका गब्बी: मेरे हिसाब से खुलकर बातचीत करना सबसे जरूरी है। अगर किसी बात को लेकर मन में परेशानी है, तो सामने वाले से ईमानदारी से बात करनी चाहिए। सवाल: आपके हिसाब से रिश्ते में सबसे बड़ा रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग क्या होता है? जवाब/ वामिका गब्बी: जो इंसान जानवरों या किसी भी जीवित चीज के प्रति संवेदनशील नहीं है, वो मेरे लिए रेड फ्लैग है। वहीं जो प्यार और सम्मान देना जानता हो, वो ग्रीन फ्लैग है। सवाल: सारा, आपके लिए रिश्ते में सबसे जरूरी चीज क्या है? जवाब/ सारा अली खान: मेरे लिए झूठ बोलना सबसे बड़ा रेड फ्लैग है। वहीं ऐसा इंसान जो आपको खुश रख सके और हंसा सके, वो सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग है। सवाल: रकुल, एक अच्छे पार्टनर में कौन-सी क्वालिटी सबसे खास लगती है? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: जो इंसान आपकी सफलता से खुश हो और हर कदम पर आपका सपोर्ट सिस्टम बने, वही सबसे अच्छा पार्टनर होता है। सवाल: क्या रिलेशनशिप में दूसरों की सलाह जरूरी होती है? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मुझे लगता है कि रिश्तों को सबसे बेहतर वही दो लोग समझते हैं जो उसमें होते हैं। इसलिए ज्यादा सलाह लेना हमेशा काम नहीं आता। सवाल: इंडस्ट्री में किस स्टार का सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे ज्यादा पसंद है? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: सारा अली खान। वो हर माहौल को मजेदार बना देती है। सवाल: मीम्स और सोशल मीडिया ट्रोलिंग को सबसे अच्छे तरीके से कौन संभालता है? जवाब/ वामिका गब्बी: मुझे लगता है अक्षय कुमार। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी शानदार है कि लोग उनके मीम्स भी खूब एंजॉय करते हैं। सवाल: खुद को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए क्या करती हैं? जवाब/ वामिका गब्बी: मैं जिंदगी को बहुत अनिश्चित मानती हूं। जब ये सोचते हैं कि जिंदगी कभी भी बदल सकती है, तब छोटी-छोटी परेशानियां उतनी बड़ी नहीं लगतीं। सवाल: सारा, आपको सुकून कहां मिलता है? जवाब/ सारा अली खान: मुझे पहाड़ों में जाना बहुत पसंद है। वहां जाकर मैं खुद को ज्यादा शांत और फ्रेश महसूस करती हूं। सवाल: रकुल, आपका स्ट्रेस हैंडल करने का तरीका क्या है? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: मैं कोशिश करती हूं कि किसी भी परिस्थिति को खुद पर इतना हावी ना होने दूं कि वो मेरी शांति छीन ले। सवाल: क्या अब भी ट्रैवल आपके लिए एस्केप जैसा है? जवाब/ सारा अली खान: पहले शायद था, लेकिन अब मैं सीख रही हूं कि जहां हूं वहीं खुश और शांत कैसे रहा जाए। सवाल: आज के दौर में फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कितनी जरूरत है? जवाब/ सारा अली खान: ऐसी फिल्में लोगों को हंसने और परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका देती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। सवाल: इस फिल्म की सबसे खास बात आपको क्या लगती है? जवाब/ वामिका गब्बी: यह ऐसी फिल्म है जिसे पूरा परिवार बिना झिझक साथ बैठकर देख सकता है। हर उम्र के लोग इसे एंजॉय करेंगे। सवाल: दर्शकों को यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए? जवाब/ रकुल प्रीत सिंह: आजकल जिंदगी में तनाव बहुत है। ऐसे में अगर कोई फिल्म आपको कुछ देर हंसने और हल्का महसूस कराने में मदद करे, तो उसे जरूर देखना चाहिए।

IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हार गुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
IPL में आज पहला मुकाबला चेन्नई Vs लखनऊ:सुपर किंग्स के पास लगातार जीत की हैट्रिक का मौका, धोनी की वापसी पर संदेह

IPL 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। चेन्नई इस सीजन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है, लेकिन चेपॉक में टीम लय हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें 7वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। CSK ने 2 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला चेन्नई ने जीता था। वहीं, इस सीजन दोनों का यह पहला मुकाबला है। संजू सैमसन बने चेन्नई की बैटिंग की रीढ़ चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन में काफी हद तक संजू सैमसन पर निर्भर रही है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बावजूद सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। वे 10 मैचों में 2 शतक के साथ 402 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे से तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी। अंशुल कंबोज 17 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद चेपॉक की पिच पर अहम साबित हो सकते हैं। धोनी की वापसी का अब भी इंतजार चेन्नई के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी की फिटनेस है। पिंडलियों में चोट के कारण धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी पर सस्पेंस बरकरार है। ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पंत इस सीजन में अपनी 27 करोड़ रुपये की कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। RCB के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन बनाए थे, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार है। वहीं, मिचेल मार्श की 56 गेंदों में 111 रन की पारी से लखनऊ ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा। मार्श 10 मैचों में 367 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। शमी और प्रिंस पर लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार लखनऊ की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभाल रहे हैं। उन्हें युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का अच्छा साथ मिल रहा है। प्रिंस 10 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। स्पिन विभाग में शाहबाज अहमद और दिगिवेश सिंह राठी पर जिम्मेदारी होगी। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 96 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, जबकि 43 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना 10 मई 2026 को चेन्नई में LSG vs CSK मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। तापमान 30 डिग्री से ऊपर रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उमस बढ़ने से खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।
IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हार गुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर:चेन्नई ने 5 विकेट से हराया; उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई; ओवर्टन को 3 विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम बचे हुए मैच जीतकर भी 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई ने 204 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ऐडन मार्करम की बॉल पर लगातार दो छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी। मैच का स्कोरबोर्ड उर्विल ने सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की उर्विल पटेल ने 33 बॉल पर 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उर्विल ने IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 2023 में 13 बॉल पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उर्विल पटेल के अलावा, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 42, संजू सैमसन ने 28 और कार्तिक त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट आवेश खान के खाते में आया। ग्राफिक में उर्विल की पारी देखिए… लखनऊ से इंग्लिस ने अर्धशतक लगाया जोश इंग्लिस ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी में शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए। ओवर्टन प्लेयर ऑफ द मैच चेन्नई के जैमी ओवर्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। एक विकेट नूर अहमद को मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और आकाश मधवाल। लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और मयंक यादव।
ओरी बोले- 24 घंटे कंगना रनोट संग रह सकता हूं:खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे, कहा- मोटिवेशन नहीं सिर्फ एक्शन पर भरोसा करता हूं

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अब स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाले हैं। अपने अनोखे अंदाज, फनी जवाबों और वायरल पर्सनैलिटी के लिए मशहूर ओरी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शो, डर, मोटिवेशन, सोशल मीडिया इमेज और अपनी निजी सोच को लेकर खुलकर बातें कीं। बातचीत के दौरान ओरी ने बताया कि उन्हें पानी या खतरनाक स्टंट्स से डर नहीं लगता और वे मोटिवेशन की बजाय एक्शन में भरोसा करते हैं। साथ ही उन्होंने ‘ओरी टच’, सेलिब्रिटी फ्रेंडशिप्स और रोहित शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर भी मजेदार जवाब दिए। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने को लेकर एक्साइटेड ज्यादा हैं या नर्वस? जवाब: सच बोलूं तो मुझे डर महसूस नहीं हो रहा। मैं काफी कॉन्फिडेंट हूं। सवाल: रियल लाइफ में किसी चीज से डर लगता है? जवाब: नहीं। मुझे किसी चीज से खास डर नहीं लगता। सवाल: आपने पहले कभी ‘खतरों के खिलाड़ी’ देखा था? जवाब: नहीं, मैंने कभी शो फॉलो नहीं किया। सवाल: शो में हाइट, पानी और खतरनाक स्टंट होते हैं। इनमें से सबसे मुश्किल क्या लग रहा है? जवाब: लोग बार-बार पानी का नाम ले रहे हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि पानी से डर कैसे लग सकता है। पानी डरावना नहीं होता। सवाल: आपकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव रहे। ऐसी कौन-सी चीज है जो आपको आगे बढ़ने की ताकत देती है? जवाब: मैं मोटिवेशन में विश्वास नहीं करता। अगर आप सिर्फ मोटिवेशन के भरोसे काम करेंगे, तो एक दिन मोटिवेशन खत्म हो जाएगा और काम भी रुक जाएगा। जो करना है, वो इसलिए करो क्योंकि आपको करना है। सवाल: फिर आपके हिसाब से काम करने की असली वजह क्या होनी चाहिए? जवाब: सिर्फ यही कि आपको वो काम करना है। मैं ज्यादा सोचता नहीं, बस कर देता हूं। सवाल: ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने के पीछे सबसे बड़ी वजह क्या रही? जवाब: मैं थोड़ा बोर हो गया था। लगा कुछ नया करना चाहिए, तो मैंने हां कह दिया। सवाल: क्या ये आपका पहला रियलिटी शो है? जवाब: हां, बिल्कुल। मैं खुद को ‘रियलिटी शो वर्जिन’ कहता हूं। ये मेरा पहला शो है और शायद आखिरी भी। सवाल: ऐसा क्या था जिसने आपको इस शो के लिए मना लिया? जवाब: जब मैंने देखा कि अविनाश मिश्रा भी शो कर रहे हैं, तो मैंने सोचा मैं भी कर लेता हूं। सवाल: क्या आपने अविनाश को बिग बॉस में फॉलो किया था? जवाब: नहीं, मैं बिग बॉस नहीं देखता। लेकिन उनकी आंखें बहुत अच्छी हैं। सवाल: क्या आप अगली बार बिग बॉस में जाएंगे? जवाब: शायद। सवाल: सोशल मीडिया पर लोग आपको जानते हैं, लेकिन असली ओरी कौन है? जवाब: अंदर से मैं बिल्कुल नॉर्मल इंसान हूं। दो फेफड़े, एक दिल, एक पेट… बाकी सबकी तरह ही। सवाल: अगर आपको 24 घंटे बिना फोन किसी सेलिब्रिटी के साथ एक कमरे में रहना पड़े, तो किसे चुनेंगे? जवाब: कंगना रनोट। उनसे लंबी बातचीत करना दिलचस्प होगा। सवाल: क्या आप सारा अली खान के अच्छे दोस्त हैं? जवाब:अच्छा दोस्त था। अभी नहीं हूं। सवाल: क्या आप अमृता सिंह के बहुत करीबी हैं? जवाब: अभी नहीं। सवाल: किसी सेलिब्रिटी से डर लगता है? जवाब: नहीं, किसी से नहीं। सवाल: अपने बारे में सुना सबसे अजीब या मजेदार रूमर कौन-सा था? जवाब: शायद जो लोग रूमर कहते हैं, उनमें से कई सच भी होते हैं। सवाल: लोग कहते हैं कि आपका ‘टच’ काफी फेमस है। आखिर ये कॉन्सेप्ट क्या है? जवाब: लोग कहते हैं कि जब मैं उनके कंधे या सिर पर हाथ रखता हूं, तो उन्हें अलग एनर्जी महसूस होती है। कोई कहता है स्ट्रेस कम हो गया, कोई कहता है अच्छा महसूस हुआ। अब ये लोग कहते हैं, मैं नहीं। सवाल: क्या कोई ऐसा सेलिब्रिटी है जिसके साथ आपका वो ‘ओरी टच’ अभी बाकी है? जवाब: हमारे ऑनरेबल पीएम। उनसे मिलना चाहूंगा। सवाल: शो में दर्शकों को ओरी का कौन-सा नया रूप देखने मिलेगा? जवाब: मेरा सबसे फिट और पतला वर्जन। मैंने शो के लिए काफी वजन कम किया है, क्योंकि टीवी पर इंसान ज्यादा भारी दिखता है। सवाल: रोहित शेट्टी के साथ आपकी बॉन्डिंग कैसी रहने वाली है? जवाब: वो तो शो देखकर ही पता चलेगा। मुझे खुद भी इंतजार है।
लंदन भेजने के नाम पर अहमदाबाद के परिवार का अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंटों ने बेटे की फोटो भेजकर 1 करोड़ मांगे

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक गुजराती परिवार विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया। परिवार के चार सदस्य पति, पत्नी और उनके दो बेटे 20 अप्रैल को लंदन जाने के लिए निकले थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने चारों को बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए एक बेटे की खून से लथपथ तस्वीर भी भेजी है। साथ ही महिला की एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें वह रोते हुए पैसे देने की गुहार लगा रही है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार को केन्या या इथियोपिया के किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। दिल्ली, श्रीलंका होते हुए दुबई पहुंचे जानकारी के मुताबिक गोमतीपुर इलाके के रहने वाले परिवार ने लंदन जाने के लिए एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए में लंदन पहुंचाने का सौदा तय किया था। कुल 1 करोड़ रुपए का पैकेज बनाया गया था। तय हुआ था कि लंदन पहुंचने के बाद पैसे दिए जाएंगे। 20 अप्रैल को एजेंट परिवार को पहले दिल्ली ले गया। वहां कुछ दिन रुकने के बाद उन्हें श्रीलंका भेजा गया और फिर दुबई पहुंचाया गया। दुबई तक परिवार लगातार संपर्क में था, लेकिन उसके बाद अचानक सभी के फोन बंद हो गए। विदेशी नंबर से आया कॉल, खुद को बताया बाबा खान परिवार के लोगों ने बताया कि दुबई के बाद एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बाबा खान बताया और डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बाद में रकम घटाकर 1 करोड़ और फिर 70 लाख रुपए तक लाने की बात कही गई। बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए परिवार को एक बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी। इसके अलावा महिला की एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई, जिसमें वह अपनेी बेटी से कह रही है कि एक बेटे को मार दिया गया है, अगर दो घंटे में पैसे नहीं मिले तो दूसरे बेटे को भी ले जाएंगे। गोमतीपुर थाने में शिकायत दर्ज मामले में परिवार ने गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद अहमदाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने अहमदाबाद के एक एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में वलसाड के एक अन्य एजेंट का नाम सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका पुलिस कॉल और मैसेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानव तस्करी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परिवार को आखिर किस देश में बंधक बनाकर रखा गया है।
3 चीजें जिन्होंने बंगाल में सुवेंदु ‘सरकार’ के डेब्यू पर मेरा ध्यान खींचा | प्रथम-व्यक्ति खाता | भारत समाचार

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 19:30 IST जीत और परिवर्तन की संभावनाओं से परे, कुछ सूक्ष्म लेकिन उल्लेखनीय बदलाव थे जो पहले ही दिन सामने आए सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विकास है। छवि/एक्स एक लंबे और कष्टदायक राजनीतिक मुकाबले के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने, इस राजनीतिक कथा में, पश्चिम बंगाल में व्यापक जनादेश के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से बेदखल कर दिया है। बदलाव को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह द्वारा चिह्नित किया गया था, जो प्रतीकात्मक रूप से उस बात के लिए माहौल तैयार कर रहा था जिसे नया प्रशासन अतीत से विराम के रूप में पेश करता प्रतीत होता है। फिर भी, जीत और परिवर्तन के प्रकाशिकी से परे, कुछ सूक्ष्म लेकिन उल्लेखनीय बदलाव थे जो पहले दिन सामने आए – विवरण जो आसानी से आकस्मिक ध्यान से बच गए लेकिन बंगाल के अत्यधिक कोडित राजनीतिक परिदृश्य में मजबूत प्रतीकात्मक वजन रखते हैं। 1. विश्व बांग्ला पहचान का लुप्त होना सबसे हड़ताली दृश्य अनुपस्थिति में से एक कभी सर्वव्यापी बिस्वा बांग्ला लोगो का गायब होना था। एक दशक से अधिक समय से, शैलीबद्ध प्रतीक – जिसे अक्सर क्रेन या हंस के रूप में समझा जाता है – राज्य सरकार की दृश्य भाषा में गहराई से अंतर्निहित हो गया था। मूल रूप से पिछले प्रशासन की सांस्कृतिक और हस्तशिल्प प्रोत्साहन पहल के तहत पेश किया गया, यह धीरे-धीरे सरकारी आयोजनों, सार्वजनिक होर्डिंग्स और आधिकारिक ब्रांडिंग में एक सर्वव्यापी प्रतीक के रूप में विकसित हुआ। हालाँकि, समय के साथ, यह राजनीतिक रूप से भी आरोपित हो गया – इसे न केवल एक सांस्कृतिक पहल के रूप में बल्कि निवर्तमान शासन के लिए एक दृश्य आशुलिपि के रूप में देखा गया। इसलिए, जब नए प्रशासन की पहली बड़ी घटना इसके बिना सामने आई, तो अनुपस्थिति आकस्मिक कम और एक युग को जानबूझकर मिटाए जाने की तरह अधिक महसूस हुई। छवि/न्यूज़18 2. एक नया भगवा प्रतीक और आकांक्षा की भाषा शपथ समारोह की सुबह, प्रमुख समाचार पत्रों ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पूरे पृष्ठ के सरकारी विज्ञापन प्रकाशित किये। लेकिन जिस बात ने तुरंत अटकलों को जन्म दिया वह एक नया प्रतीक था जो पिछले राज्य संचार में नहीं देखा गया था। आठ पंखुड़ियों वाला भगवा रंग का कमल – इसकी केंद्रीय पंखुड़ी पर पश्चिम बंगाल का नक्शा अंकित है – प्रमुखता से दिखाई दिया। इसके साथ ही नारा था: “बिकोशितो पश्चिमबोंगो, बिकोशितो भारत” (विकसित पश्चिम बंगाल, विकसित भारत)। डिज़ाइन विकल्पों को छोड़ना कठिन था। लंबे समय से भाजपा की राजनीतिक पहचान से जुड़े कमल ने महत्वाकांक्षी “डबल-इंजन” संदेश के साथ मिलकर तत्काल सवाल उठाए: क्या यह एक अस्थायी अभियान दृश्य था या औपचारिक राज्य ब्रांडिंग बदलाव की शुरुआत थी? 3. 15 साल बाद सरकारी विज्ञापन में गणशक्ति की वापसी शायद सबसे अप्रत्याशित विकास उससे नहीं हुआ जो पेश किया गया था, बल्कि उससे आया जो दोबारा पेश किया गया था। सीपीआई (एम) के बंगाली मुखपत्र, गणशक्ति, जिसे पंद्रह वर्षों से अधिक समय तक सरकारी विज्ञापन से प्रभावी रूप से बाहर रखा गया था, ने अपने पहले पन्ने पर एक पूरे पृष्ठ का राज्य विज्ञापन प्रकाशित किया। बंगाल के मीडिया-राजनीतिक इतिहास से परिचित लोगों को परंपरा के टूटने का तुरंत पता चल गया। इस विडंबना को नज़रअंदाज़ करना कठिन था। विज्ञापन में भगवा-भारी दृश्य पैलेट था और इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (इस राजनीतिक परिदृश्य के अनुसार) के साथ प्रमुखता से दिखाया गया था, जो नागरिकों को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में “ऐतिहासिक” शपथ समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। एक ऐसे राज्य में जो गहरी जड़ें जमा चुके राजनीतिक संबंधों के लिए जाना जाता है, सीपीआई (एम) के मंच और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के संदेश के एकीकरण ने मीडिया के पुनर्संरेखण का एक असामान्य और शायद व्यावहारिक क्षण चिह्नित किया। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक रंगमंच में, जहां कल्पना अक्सर विचारधारा से पहले होती है, सुवेंदु ‘सरकार’ का पहला दिन उतना ही प्रतीकों को फिर से लिखने के बारे में प्रतीत होता है जितना कि यह शासन को फिर से लिखने के बारे में है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना न्यूज़ इंडिया 3 चीजें जिन्होंने बंगाल में सुवेंदु ‘सरकार’ के डेब्यू पर मेरा ध्यान खींचा | प्रथम-व्यक्ति खाता अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल(टी)टीएमसी(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)बीजेपी(टी)पश्चिम बंगाल चुनाव(टी)सुवेंदु अधिकारी(टी)बंगाल(टी)विधानसभा चुनाव(टी)नरेंद्र मोदी(टी)ममता बनर्जी(टी)बीजेपी(टी)टीएमसी
ईडी ने 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया; AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना | भारत समाचार

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 18:21 IST ईडी ने फर्जी जीएसटी लेनदेन से जुड़े 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। आप नेता और पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा। (फेसबुक) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अरोड़ा से जुड़े चार परिसरों पर ताजा तलाशी अभियान चलाया। यह जांच फर्जी जीएसटी लेनदेन से जुड़े बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से संबंधित है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में कथित तौर पर जीएसटी ढांचे में खामियों का फायदा उठाकर सरकारी धन की हेराफेरी शामिल थी पीटीआई. यह भी पढ़ें: ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के परिसरों पर ताजा छापेमारी की ईडी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अरोड़ा ने अपनी कंपनी के माध्यम से दिल्ली स्थित गैर-मौजूद फर्मों से 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन के फर्जी खरीद चालान तैयार किए। इन लेनदेन का उपयोग कथित तौर पर निर्यात क्रेडिट और शुल्क कमियों पर गलत जीएसटी रिफंड के साथ-साथ अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने के लिए किया गया था। सतर्कता एजेंसी को यह भी संदेह है कि अपराध की आय को निर्यात चैनलों के माध्यम से भेजा गया था और बाद में अवैध लाभ को वैध बनाने के प्रयास में दुबई से भारत वापस लाया गया, जबकि सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ। उम्मीद है कि ईडी अरोड़ा को विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश करेगी और मामले की आगे की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ की मांग करेगी। लुधियाना पश्चिम के विधायक को इससे पहले 2024 में आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित रूपांतरण से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल सहित AAP के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधा और विपक्ष को डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। एक्स को लेते हुए, केजरीवाल ने लिखा, “कई सौ साल पहले, औरंगजेब ने अपने अत्याचारों के माध्यम से भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया था.. आज, मोदी ने भी धोखे के माध्यम से भारत के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया है।” कई साल पहले औरंगजेब ने तानाशाहों द्वारा भारत के कई सौ सिद्धांतों पर अमल किया था.. आज मोदी जी ने भी गद्दार बनकर भारत के कई सिद्धांतों पर कब्जा कर लिया है। अब उनकी कुर्बानियों से मिली प्रेरणा… pic.twitter.com/QkXToZXfaE – अरविंद केजरीवाल (@ArvindKejriwal) 9 मई 2026 केजरीवाल ने केंद्र को राज्य में छापेमारी करने की चुनौती देते हुए कहा, “मोदी ने कभी भी पंजाब को कभी नहीं समझा। एक पंजाबी आपको प्यार से वह सब कुछ देगा जो उसके पास है, लेकिन अगर आप उसे इधर-उधर धकेलेंगे तो वह पूरी ताकत से जवाबी हमला करेगा।” “जिन्हें आप गिरफ्तार करेंगे, वे चार दिनों में बाहर आ जाएंगे, लेकिन भाजपा अगले बीस वर्षों तक पंजाब में पैर रखने लायक नहीं रहेगी।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “भाजपा की ईडी” को मामले के संबंध में कुछ भी नहीं मिला है, और पंजाब कभी भी “मोदी की रणनीति के सामने नहीं झुकेगा।” आप सांसद संजय सिंह ने एएनआई को बताया, “ईडी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की तरह काम कर रही है। एक के बाद एक राज्य में प्रतिद्वंद्वियों पर छापे मारे जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह ईडी का चलन बन गया है। अन्य राज्यों में उनके प्रयोग को पीएम मोदी चुनाव से पहले पंजाब में दोहरा रहे हैं।” बीजेपी का केजरीवाल पर पलटवार केजरीवाल के आरोपों के जवाब में, भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि आप नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप निराधार नहीं हैं और यह केजरीवाल ही हैं जो पंजाब में “औरंगजेब जैसी” कार्रवाई कर रहे हैं। सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”पंजाब पुलिस राज्य में हत्याओं, ड्रग माफिया या रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन इसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को पहले संदीप पाठक को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया था, जो आप से भाजपा में चले गए थे। राघव चड्ढा, जो भाजपा में भी शामिल हो गए, ने अपनी पूर्व पार्टी पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और राज्य में जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि आप ने पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने का वादा किया था, लेकिन उसने इसे “कंगला पंजाब” में बदल दिया। (एजेंसियों से इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : चंडीगढ़, भारत, भारत न्यूज़ इंडिया ईडी ने 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया; AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें