Sunday, 13 Sep 2026 | 08:33 AM

Trending :

EXCLUSIVE

लंदन भेजने के नाम पर अहमदाबाद के परिवार का अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंटों ने बेटे की फोटो भेजकर 1 करोड़ मांगे

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक गुजराती परिवार विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया। परिवार के चार सदस्य पति, पत्नी और उनके दो बेटे 20 अप्रैल को लंदन जाने के लिए निकले थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने चारों को बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए एक बेटे की खून से लथपथ तस्वीर भी भेजी है। साथ ही महिला की एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें वह रोते हुए पैसे देने की गुहार लगा रही है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार को केन्या या इथियोपिया के किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। दिल्ली, श्रीलंका होते हुए दुबई पहुंचे जानकारी के मुताबिक गोमतीपुर इलाके के रहने वाले परिवार ने लंदन जाने के लिए एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए में लंदन पहुंचाने का सौदा तय किया था। कुल 1 करोड़ रुपए का पैकेज बनाया गया था। तय हुआ था कि लंदन पहुंचने के बाद पैसे दिए जाएंगे। 20 अप्रैल को एजेंट परिवार को पहले दिल्ली ले गया। वहां कुछ दिन रुकने के बाद उन्हें श्रीलंका भेजा गया और फिर दुबई पहुंचाया गया। दुबई तक परिवार लगातार संपर्क में था, लेकिन उसके बाद अचानक सभी के फोन बंद हो गए। विदेशी नंबर से आया कॉल, खुद को बताया बाबा खान परिवार के लोगों ने बताया कि दुबई के बाद एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बाबा खान बताया और डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बाद में रकम घटाकर 1 करोड़ और फिर 70 लाख रुपए तक लाने की बात कही गई। बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए परिवार को एक बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी। इसके अलावा महिला की एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई, जिसमें वह अपनेी बेटी से कह रही है कि एक बेटे को मार दिया गया है, अगर दो घंटे में पैसे नहीं मिले तो दूसरे बेटे को भी ले जाएंगे। गोमतीपुर थाने में शिकायत दर्ज मामले में परिवार ने गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद अहमदाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने अहमदाबाद के एक एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में वलसाड के एक अन्य एजेंट का नाम सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका पुलिस कॉल और मैसेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानव तस्करी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परिवार को आखिर किस देश में बंधक बनाकर रखा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोहेल खान ने सीमा से तलाक पर किया खुलासा:कहा- काम ठीक नहीं चल रहा था, अपने बर्ताव के कारण मैंने उसे खो दिया

July 12, 2026/
5:30 pm

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड...

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 21 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

August 2, 2026/
2:44 am

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को एक रेस्टोरेंट में प्राइवेट कार्यक्रम के दौरान जोरदार धमाका हुआ। नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी...

Pakistan Fuel Price Hike | Petrol Diesel Prices Increase 2026

July 22, 2026/
10:18 am

इस्लामाबाद7 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान में लोग पेट्रोल स्टेशन पर ईंधन भरवाते हुए। पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम...

Gold Silver Price Hike | India Bullion Market Update 2026

July 25, 2026/
11:47 am

नई दिल्ली18 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

PM मोदी से मिले कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी:निवेश-ट्रेड डील पर बातचीत होगी, खालिस्तानी चरमपंथियों पर लगाम लगाने पर भी चर्चा

March 2, 2026/
10:50 am

प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। कुछ ही देर में...

सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया:तुअर दाम की MSP ₹450 बढ़ाकर ₹8450 की, धान में ₹72 का इजाफा किया

May 13, 2026/
4:04 pm

केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने आज यानी 13...

नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

April 10, 2026/
3:45 pm

नासिक की मल्टीनेशनल IT कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों का यौन शोषण और ऑफिस में जबरन नमाज पढ़ने, हिंदू देवी-देवताओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

लंदन भेजने के नाम पर अहमदाबाद के परिवार का अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंटों ने बेटे की फोटो भेजकर 1 करोड़ मांगे

लंदन भेजने के नाम पर अहमदाबाद के परिवार का अपहरण:दुबई पहुंचने के बाद संपर्क टूटा; एजेंटों ने बेटे की फोटो भेजकर 1 करोड़ मांगे

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला एक गुजराती परिवार विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के जाल में फंस गया। परिवार के चार सदस्य पति, पत्नी और उनके दो बेटे 20 अप्रैल को लंदन जाने के लिए निकले थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने चारों को बंधक बना लिया है और उन्हें छोड़ने के बदले 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने परिवार को डराने के लिए एक बेटे की खून से लथपथ तस्वीर भी भेजी है। साथ ही महिला की एक ऑडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें वह रोते हुए पैसे देने की गुहार लगा रही है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार को केन्या या इथियोपिया के किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया है। दिल्ली, श्रीलंका होते हुए दुबई पहुंचे जानकारी के मुताबिक गोमतीपुर इलाके के रहने वाले परिवार ने लंदन जाने के लिए एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपए में लंदन पहुंचाने का सौदा तय किया था। कुल 1 करोड़ रुपए का पैकेज बनाया गया था। तय हुआ था कि लंदन पहुंचने के बाद पैसे दिए जाएंगे। 20 अप्रैल को एजेंट परिवार को पहले दिल्ली ले गया। वहां कुछ दिन रुकने के बाद उन्हें श्रीलंका भेजा गया और फिर दुबई पहुंचाया गया। दुबई तक परिवार लगातार संपर्क में था, लेकिन उसके बाद अचानक सभी के फोन बंद हो गए। विदेशी नंबर से आया कॉल, खुद को बताया बाबा खान परिवार के लोगों ने बताया कि दुबई के बाद एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बाबा खान बताया और डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। बाद में रकम घटाकर 1 करोड़ और फिर 70 लाख रुपए तक लाने की बात कही गई। बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए परिवार को एक बेटे की खून से लथपथ फोटो भेजी। इसके अलावा महिला की एक ऑडियो क्लिप भी भेजी गई, जिसमें वह अपनेी बेटी से कह रही है कि एक बेटे को मार दिया गया है, अगर दो घंटे में पैसे नहीं मिले तो दूसरे बेटे को भी ले जाएंगे। गोमतीपुर थाने में शिकायत दर्ज मामले में परिवार ने गोमतीपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद अहमदाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने अहमदाबाद के एक एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में वलसाड के एक अन्य एजेंट का नाम सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका पुलिस कॉल और मैसेज की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानव तस्करी और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परिवार को आखिर किस देश में बंधक बनाकर रखा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket