Monday, 14 Sep 2026 | 05:25 PM

Trending :

गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे गणेश चतुर्थी 2026:सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के घर पर आरती की; शिल्पा शेट्टी के घर की गणपति पूजा में रकुल प्रीत-जैकी भगनानी पहुंचे Amal Mallik Clarifies Salman Khan Controversy भारत नेपाल को रोज 18 घंटे 654 MW बिजली देगा:यह 28 लाख घरों की जरूरत के बराबर; बाढ़ से नेपाल में बिजली उत्पादन घटा सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का सेलिब्रेशन:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना के साथ की पूजा, पति गोविंदा नजर नहीं आए
EXCLUSIVE

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। हमले से पहले टॉस्का की आखिरी लोकेशन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ED की याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 22 दिसंबर को सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में होगी। ED ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य ने साजिश के तहत Associated Journals Limited (AJL) की करीब 2000 करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कब्जा किया। इसके लिए यंग इंडियन कंपनी का इस्तेमाल किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी थी। दिसंबर 2025: ट्रॉयल कोर्ट बोला- ED ने प्रक्रिया उलट दी, पहले जांच, बाद में FIR 2022 में सोनिया-राहुल से घंटों हुई थी पूछताछ जून 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से 5 दिनों में 50 घंटे पूछताछ हुई थी। फिर 21 जुलाई 2022 में नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से 3 दिन में 12 घंटे सवाल हुए थे। इस दौरान उनसे 100 से ज्यादा सवाल किए गए। ईडी ने राहुल गांधी से भी जून में पांच दिनों में 50 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। क्या है नेशनल हेराल्ड केस BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए सोनिया, राहुल और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक, कांग्रेसी नेताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड ऑर्गेनाइजेशन नाम की संस्था बनाई, जिसकी अधिकतर हिस्सेदारी गांधी परिवार के पास है। यंग इंडियन के जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली AJL का अवैध अधिग्रहण कर लिया। स्वामी का आरोप था कि ये सब दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की ₹2000 करोड़ की बिल्डिंग पर कब्जा करने के लिए किया गया था। आरोप है मुताबिक, ₹2000 करोड़ की कंपनी को केवल ₹50 लाख में खरीदा गया। सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल समेत केस से जुड़े कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। आरोपियों में से मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज की अब मौत हो चुकी है।

सिंगरौली बैंक डकैती के बाद एमपी में हाई अलर्ट:छिंदवाड़ा में होटलों पर पुलिस की सघन जांच, किरायेदारों पर भी नजर

सिंगरौली बैंक डकैती के बाद एमपी में हाई अलर्ट:छिंदवाड़ा में होटलों पर पुलिस की सघन जांच, किरायेदारों पर भी नजर

सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती की वारदात के बाद पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत छिंदवाड़ा में बैंकों की सुरक्षा के साथ-साथ होटलों और ढाबों में ठहरने वाले लोगों की भी सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि होटल संचालक ठहरने वाले मेहमानों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं या नहीं। छिंदवाड़ा में भी इस अलर्ट का असर साफ दिखाई दे रहा है। कोतवाली पुलिस लगातार शहर के विभिन्न होटलों में पहुंचकर जांच अभियान चला रही है। रविवार शाम को भी पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक होटलों में दबिश दी। इस दौरान ठहरे हुए लोगों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित करें। एसआई नारायण बघेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पहले से ही होटलों की नियमित निगरानी की जा रही थी, लेकिन मुख्यालय से मिले नए निर्देशों के बाद जांच और तेज कर दी गई है। पुलिस टीम लगातार होटलों का निरीक्षण कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार

सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार

दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्‍हें लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाह‍िए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। दिल्‍ली की ही एक दूसरी कंपनी में काम करने वाली अपर्णा को भी कंपनी ने छंटनी में बाहर कर दिया, मगर FNF देने में महीनों तक टालमटोली की। आखिरकार कानूनी मदद लेने के बाद अपर्णा को अपनी सैलरी मिल पाई। कंपनी ने कहा- अभी इंवेस्टिगेशन जारी ये मामले किन्‍हीं छोटे दफ्तरों के नहीं, बल्कि बड़ी कंपनियों के हैं। अर्नव ने 2 साल Muthoot Capital Services Ltd में बतौर एरिया सेल्‍स मैनेजर काम किया। उनके मामले में कंपनी ने 45 दिन की मियाद पूरी होने के बाद भी FNF नहीं दिया। कई बार ई-मेल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। जब दबाव दिया तो कंपनी HR ने मेल पर जवाब दिया- कंपनी की इंटरनल इंवेस्टिगेशन जारी है, आपके इनवॉल्‍वमेंट की जांच के बाद ही कोई जवाब दिया जाएगा। हालांकि, जांच कब तक पूरी होगी, ये नहीं बताया। दैनिक भास्‍कर ने कंपनी से इस बाबत जानकारी पाने की कोशिश की मगर कंपनी ने जवाब नहीं दिया। अर्नव ने हमें बताया कि पहले भी कई कर्मचारियों को इंटरनल जांच, पुलिस केस जैसी बातें बताकर उनका पैसा नहीं दिया गया। क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार नवंबर 2025 में लागू नए लेबर कोड्स के अनुसार, कंपनियों को अपने कर्मचारी को लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के अंदर फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट देना जरूरी है। कंपनी को सभी औपचारिकताएं 2 दिन में ही पूरी करनी होंगी। यानी देरी होने पर कर्मचारी लेबर कोर्ट में शिकायत कर सकते हैं। कर्मचारी न सिर्फ अपना ड्यू, बल्कि देरी की वजह से हुए मेंटल हेरेसमेंट और कानूनी लड़ाई में खर्च हुए पैसे का भी भुगतान मांग सकते हैं। अगर कंपनी किसी कारण से सैलरी होल्‍ड करती है, तो इसकी वैध वजह कर्मचारी को बतानी होगी। कर्मचारी इसके खिलाफ भी शिकायत कर सकते हैं। —————

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में रविवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल वाहन रैली और धर्मसभा का आयोजन किया। मठ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व विधायक संजय शर्मा भी सम्मिलित हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली का समापन डूंडासिवनी स्थित नंदकेश्वर धाम में हुआ। झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, गूंजे परशुराम के जयकारे मठ मंदिर में ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई रैली में भगवान परशुराम के पराक्रम को दर्शाती सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। रैली के समापन पर नंदकेश्वर धाम मंगल भवन में विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन, आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकजुटता पर जोर नंदकेश्वर धाम में आयोजित धर्मसभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया और वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को वस्त्र एवं महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह भगवान परशुराम जन्मोत्सव का प्रभाव केवल शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, बरघाट, छपारा, कुरई और लखनादौन विकासखंडों में भी श्रद्धा और उत्साह देखा गया। इन क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से जिले भर में सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न:अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न:अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश

अक्षय तृतीया के अवसर पर शहपुरा-भिटौनी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इनमें 198 हिंदू कन्याओं का विवाह पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न हुआ, जबकि 2 मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। दोपहर में सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए। शाम को सामूहिक बारात निकाली गई, जिसके स्वागत में दो जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश की गई। इससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया। बरगी विधायक और जनपद सदस्यों ने द्वारचार कर बारातियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कन्यादान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे दो परिवारों के साथ सात जन्मों के बंधन का प्रतीक बताया। इस अवसर पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस सामूहिक विवाह में सामाजिक संगठनों और व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। क्षत्रिय सभा शहपुरा ने वधुओं को डिनर सेट भेंट किया, जबकि कृषि मंडी के व्यापारियों ने बर्तन दिए। एथेनॉल कंपनी और वेयरहाउस संचालकों ने भी उपहार प्रदान किए। विधायक ने नवविवाहितों को कुकर, बिछिया और साड़ी भेंट की। कार्यक्रम के अंत में सभी 200 वधुओं के खातों में शासन की निर्धारित राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।

शिवपुरी में अक्षय तृतीया से पहले दो बाल विवाह रुके:चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई: विशेष निगरानी के लिए टीमें गठित

शिवपुरी में अक्षय तृतीया से पहले दो बाल विवाह रुके:चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई: विशेष निगरानी के लिए टीमें गठित

शिवपुरी जिले में अक्षय तृतीया से पहले प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए सक्रियता दिखाई है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर रविवार को प्रशासनिक टीम ने दो अलग-अलग गांवों में पहुंचकर दो बाल विवाह रुकवाए। दोनों ही मामलों में परिजनों को समझाइश दी गई और कम उम्र में शादी न करने का लिखित आश्वासन लिया गया। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने पहली कार्रवाई तेंदुआ थाना क्षेत्र में की। यहां एक 17 वर्षीय लड़के का विवाह तय किया गया था। जांच में पता चला कि जिस लड़की से शादी होनी थी, वह विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र की निवासी है और उसकी उम्र भी 18 वर्ष से कम है। दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मौके पर ही विवाह रुकवा दिया गया। दूसरी कार्रवाई रन्नौद थाना क्षेत्र में की गई। यहां 17 वर्ष 10 माह की एक लड़की का विवाह कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी, जिसके बाद शादी रुकवा दी गई। परिवार को समझाइश दी गई प्रशासन ने दोनों मामलों में परिजनों को बाल विवाह कानून के तहत होने वाली सजा से अवगत कराया। इसके बाद परिवारों ने निर्धारित कानूनी उम्र पूरी होने से पहले विवाह न करने का लिखित आश्वासन दिया। विदिशा जिले की टीम ने भी सिरोंज में संबंधित परिवार से संपर्क कर विवाह रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित की। परियोजना अधिकारी अमित यादव ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों नाबालिग पाए गए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन ने जानकारी दी कि अक्षय तृतीया के दौरान जिलेभर में विवाह आयोजनों की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे बाल विवाह कराता है तो उसके खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और किशोर न्याय अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि बाल विवाह की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में शामिल हुए। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने उपवास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन अनेक योनियों के बाद प्राप्त होता है, और इसे श्रेष्ठ बनाने के लिए उपवास एक प्रभावी साधन है। उन्होंने पारणोत्सव जैसे आध्यात्मिक आयोजनों को पुण्य संचयन और आत्मशुद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. यादव ने गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य पूरे संसार को ऊर्जा देता है, उसी प्रकार गुरुदेव मानव जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह महोत्सव गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इसमें 550 से अधिक तपस्वियों का विधिवत पारणा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने गौशालाओं में अनुदान राशि बढ़ाने, प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने और गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री चैतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…