ग्वालियर में पारा 42.4 डिग्री पर पहुंचा:सीजन का सबसे गर्म दिन, रातें भी हो रही गर्म; जनजीवन प्रभावित

ग्वालियर में इस बार गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं रविवार की रात भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक करीब आठ घंटे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा लेते नजर आए। पश्चिमी विक्षोभ से हल्की राहत के आसार मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन इसका असर सीमित रहने की संभावना है। पिछले दिनों के तापमान पर नजर डालें तो बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, 16 अप्रैल को 40.5 डिग्री, 17 अप्रैल को 41.9 डिग्री, 18 अप्रैल को 42.1 डिग्री और 19 अप्रैल को 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि गर्मी लगातार अपने चरम की ओर बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है।
लेडीज संगीत पर डांस करने पर भाभी की हत्या:रोहतक में पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह, छाती और हाथ काटे

रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही महिला घर आई तो उसने दरात से उस पर हमला किया। उसने मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। हमला करने के बाद जेठ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। महिला के मायके वालों की तरफ से पुलिस के खिलाफ शिकायत दी गई है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पड़ोसियों के घर लेडीज संगीत पर गई रोहतक के रिठाल गांव निवासी सुखबीर फोगाट के पड़ोसियों के यहां शादी है। रविवार रात को उनके लेडीज संगीत था। सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) उनके बुलावे पर वहां गई थी। उसने वहां अन्य महिलाओं के साथ डांस भी किया। घर आते ही जेठी ने दरात से हमला किया परिवार के मुताबिक, जैसे ही प्रवेश वहां डांस करने के बाद लौटी तो घर पर जेठ जसबीर फोगाट ने उससे डांस करने पर झगड़ा करना शुरू कर दिया। तभी जसबीर घर में रखी दरात उठाकर लाया और अपनी भाभी पर हमला कर दिया। उसने मुंह, पेट और हाथ पर वार किए और फरार हो गया। बच्चे सो रहे थे, पति PGI में था उस समय प्रवेश के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। जबकि उसका पति सुखबीर अपनी मां को इलाज के लिए रोहतक PGI लेकर गया हुआ था। प्रवेश को खून से लथपथ छोड़कर जसबीर फरार हो गया। सुखबीर जब घर आया तो प्रवेश खून से लथपथ हालत में मिली। प्रवेश को PGI लेकर जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में कर रही जांच सदर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें एक महिला की हत्या होने की सूचना मिली है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूरे भारत में कितने एम्स हैं? दिल्ली के अलावा कहां-कहां करा सकते हैं हाई क्वालिटी वाला इलाज

Last Updated:April 20, 2026, 09:26 IST Best AIIMS Hospitals in India: एम्स दिल्ली को दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में गिना जाता है. यहां बेस्ट ट्रीटमेंट किया जाता है और इलाज में बेहद कम पैसे खर्च होते हैं. हालांकि भारत में सिर्फ एक ही एम्स नहीं है, बल्कि 20 एम्स बनाए जा चुके हैं. इन सभी एम्स में मरीजों का बेहद सस्ते में अच्छा इलाज किया जा रहा है. अगर आप दिल्ली एम्स नहीं जा पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी एम्स जाकर बेहतरीन ट्रीटमेंट करवा सकते हैं. देश में इस वक्त 5 एम्स अंडर कंस्ट्र्क्शन हैं. भारत में कुल 25 एम्स हैं, जिनमें से 20 अस्पताल पूरी तरह फंक्शनल हैं. List of AIIMS Hospitals in India: जब भी बेहतरीन इलाज की बात होती है, तब अधिकतर लोगों की जुबां पर दिल्ली एम्स का नाम आता है. देश के कोने-कोने से लाखों लोग हर साल एम्स दिल्ली में अपना इलाज कराने आते हैं. दिल्ली एम्स देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में शुमार है. यहां बेहद सस्ते में हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट किया जाता है. साल 1956 में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना की गई थी. धीरे-धीरे देश में नए एम्स बनते गए और आज देशभर में 20 एम्स बन चुके हैं और यहां लाखों मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं. अब लोगों को अपने ही राज्य या नजदीकी क्षेत्र में हाई क्वालिटी इलाज मिलना संभव हो गया है. दिल्ली एम्स सबसे पुराना और बेस्ट एम्स दिल्ली सबसे पुराना और बेस्ट हॉस्पिटल है. यह देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन सरकारी अस्पतालों में गिना जाता है. यहां सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट, एडवांस रिसर्च और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद है. दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में स्थापित AIIMS भी अब हाई क्वालिटी इलाज के लिए जाने जाते हैं. सेंट्रल इंडिया में एम्स भोपाल (मध्य प्रदेश), एम्स रायपुर (छत्तीसगढ़) और एम्स नागपुर (महाराष्ट्र) जैसे संस्थान बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं. ये अस्पताल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं दे रहे हैं. अगर आप दिल्ली नहीं आ सकते हैं, तो यहां जा सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पूर्वी भारत में एम्स भुवनेश्वर (ओडिशा), एम्स पटना (बिहार) और एम्स कल्याणी (पश्चिम बंगाल) लाखों लोगों को हाई क्वालिटी ट्रीटमेंट दे रहे हैं. इन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है. उत्तर भारत की बात करें, तो यहां एम्स ऋषिकेश (उत्तराखंड), एम्स गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), एम्स जोधपुर (राजस्थान), एम्स बठिंडा (पंजाब) और एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश) जैसे संस्थान मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए ये अस्पताल वरदान साबित हो रहे हैं. दक्षिण और पश्चिम भारत में भी AIIMS का विस्तार हुआ है. एम्स मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), एम्स बिबीनगर (तेलंगाना) और एम्स राजकोट (गुजरात) जैसे संस्थान इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं एम्स बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और एम्स विजयपुर (जम्मू-कश्मीर) भी मरीजों के इलाज में अग्रणी बन रहे हैं. पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों में एम्स गुवाहाटी (असम) और एम्स देवघर (झारखंड) जैसे संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा एम्स मदुरै (तमिलनाडु) भी ऑपरेशनल है और यहां मरीजों का बेहतरीन इलाज किया जा रहा है. इन 5 एम्स का चल रहा निर्माण कार्य देश में लगातार नए एम्स बनाने का काम चल रहा है. इस वक्त बिहार के दरभंगा, हरियाणा के रेवाड़ी, जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा, हरियाणा के मनेठी और मणिपुर में एम्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं. इन 5 एम्स का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भारत में कुल 25 एम्स बन जाएंगे, जिससे लोगों को उनके ही राज्य में बेहतरीन इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी. इस वक्त अधिकतर लोग दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए भागते हैं, लेकिन जब सभी एम्स ऑपरेशनल हो जाएंगे, तब लोगों को नजदीक में ही सभी बीमारियों का सस्ता और अच्छा इलाज मिलने लगेगा. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 20, 2026, 09:26 IST
सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 78,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर आ गया है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।
विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में वैदिक मंत्रों का पाठ किया। दरअसल विद्युत हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। सिनेमाकॉन इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग से पहले विद्युत ने मंच पर वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जिसने दुनिया के सबसे शोरगुल वाले इवेंट्स में से एक में शांति का माहौल बना दिया। लास वेगास में गूंजे सूर्य और गायत्री मंत्र ट्रेलर की स्क्रीनिंग से पहले विद्युत जामवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार प्रार्थना से शुरुआत की। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस दौरान उनके हॉलीवुड को-स्टार नोआ सेंटिनियो भी उनके साथ खड़े नजर आए। विद्युत बोले- यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है इस खास अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, कुछ उपलब्धियां मुझे जीवन के उद्देश्य की गहरी अनुभूति कराती हैं। लास वेगास के सिनेमाकॉन में प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरे भारतीय मंत्रों ने वहां शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मुझे वहां मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा और अनकहा बंधन महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था। वैदिक मंत्र सीमाओं से परे शांति का संदेश देते हैं। आर्केड गेम पर आधारित है फिल्म फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। यह फिल्म मशहूर आर्केड गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है। ट्रेलर में गेम के सिग्नेचर मूव्स जैसे ‘हाडौकेन’ और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल ‘धल्सिम’ के रोल में हैं, जो अपने फ्लेक्सिबल शरीर और योग की शक्ति के लिए जाने जाते हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए फैंस इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट मान रहे हैं। रोमन रेन्स-जेसन मोमोआ आएंगे नजर इस फिल्म में हॉलीवुड और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की फौज नजर आएगी। नोआ सेंटिनियो ‘केन मास्टर्स’, एंड्रयू कोजी ‘रयू’ और रोमन रेन्स ‘अकुमा’ के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा जेसन मोमोआ ‘ब्लैंका’ और मशहूर रैपर 50 सेंट ‘बैलरोग’ का किरदार निभा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24,350 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।
शादी में मर्डर,पकड़ने गए कॉन्स्टेबल पर चाकू से 9 वार:नर्मदापुरम में पुलिस टीम पर बाप-बेटे का हमला; विवाद में 6 लोग घायल

नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र (ग्राम नाहरकोला) में रविवार रात एक शादी समारोह में विवाद के बाद आरोपियों ने चाकूबाजी कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। रात 1 बजे जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो उन्होंने एक आरक्षक को भी 9 जगह चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरक्षक की हालत स्थिर है और पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का अमर सिंह कीर शराब के नशे में रामनारायण के घर पहुंचा। रामनारायण ने उससे कहा कि ‘आ जाओ खाना खा लो’। इस पर अमर नशे में भड़क गया और कहने लगा कि ‘मैं क्या खाने का भूखा हूं’। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद अमर सिंह हाथ में डंडा और उसका बेटा लोकेश कीर चाकू लेकर वापस आ गया और झगड़ा करने लगा। बीच-बचाव करने वालों पर किया हमला, दौलत की मौत विवाद बढ़ता देख जब दूल्हे का चाचा हरिनारायण समझाने के लिए आगे आया, तो लोकेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जयनारायण कीर और महिला क्षमा कीर समेत 6 लोग आगे आए। आरोपियों ने इन सभी पर चाकू से वार किए। इस घटना में दौलत कीर की अधिक जख्मी होने से मौत हो गई। वहीं, रामनारायण और जयनारायण को अधिक चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल (नर्मदापुरम) रेफर किया गया है। पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला, शरीर पर 9 घाव घटना की सूचना के बाद रात 1 बजे थाना प्रभारी केएन रजक, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक ओम जाट और दीपक आरोपियों को पकड़ने पहुंचे। थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया, “गांव में हमें देखकर आरोपी भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए आरक्षक ओम और हम भी दौड़े। ओम जाट ने तेजी से दौड़कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया और हाथ, पैर व पेट में चाकू मारे। हम पास पहुंचे तब तक आरोपी दूर भाग गया। आरक्षक के शरीर से खून बह रहा था, इसलिए उसे बचाना प्राथमिकता थी। इस बीच आरोपी भाग निकला।” आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में 9 स्थानों पर चाकू लगे हैं। उसे सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। आधी रात को एसपी सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। SP बोले- हत्या और हत्या के प्रयास के 2 केस दर्ज एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने घटना को लेकर बताया, “शादी के दौरान बाप-बेटे ने चाकू मारे हैं। जिसमें एक की मौत हुई है और अन्य घायल हैं। आरोपियों को पकड़ने जब टीम दौड़ी तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया। जिसमें आरक्षक को पेट, पैर और हाथ में चोट आई है। रात में ही मैंने घटनास्थल और अस्पताल जाकर आरक्षक को देखा है। उसकी हालत ठीक है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज किए गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।”
जबलपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:एक साल से शोषण का आरोप, सगे चाचा पर FIR, कुछ घंटों में गिरफ्तार

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सगे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं। पहली घटना के बाद डर के कारण चुप रही बच्ची बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा विशाल लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंततः उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा के इंतजाम हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची का सगा चाचा है। टीआई ने बताया यह जघन्य अपराधी की श्रेणी में आता है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बच्ची ने पुलिस को ऐसे बताई चाचा की करतूत… बच्ची ने पुलिस को बताया कि…अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचाजी मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए। पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। इसके चलते आज को शिकायत की। पुलिस ने पकड़ा तो चाचा मुझे धमकी दे रहे थे कि जेल से छूटने के बाद मैं तुम्हें छोड़ूगा नहीं।
अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। हमले से पहले टॉस्का की आखिरी लोकेशन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।
अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा:होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहा था, ईरान बोला- जल्द जवाब देंगे

अमेरिका ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प के मुताबिक टॉस्का नामक यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहा था। इसे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने रोका। ट्रम्प के मुताबिक, जहाज ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके बाद अमेरिकी मरीन ने उसे रोक लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “इस वक्त जहाज हमारे कब्जे में है। हम पूरी तरह इसे कंट्रोल में लेकर देख रहे हैं कि इसके अंदर क्या है।” दूसरी तरफ, ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर का उल्लंघन किया और ओमान की खाड़ी में ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर फायरिंग की, जिससे उसका नेविगेशन सिस्टम खराब हो गया। तस्नीम मीडिया के मुताबिक यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। हमले से पहले टॉस्का की आखिरी लोकेशन पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। जेडी वेंस का दौरा टला: पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का दौरा टल गया है। ट्रम्प ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि सुरक्षा चिंताओं के चलते वेंस इस्लामाबाद नहीं जाएंगे। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।







