मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगा दिया। कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया। RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगा दिया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर सीधे स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेज दिया। यह इतना लंबा सिक्स था कि नई गेंद मंगवानी पड़ी। 2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लग गई। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और सीधे उनकी बाईं कोहनी पर लग गई। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे स्टंप्स पर जा लगी। पूरन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को एक और झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आ गई और सीधे लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह खास उपलब्धि हासिल की। क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में चली गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ लिया। समद बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट 16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ ही गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली थी। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश आसान कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिल गया। हालांकि, ओवर की पांचवीं गेंद पर कहानी पूरी तरह बदल गई। भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे की ओर डाइव लगाई और शानदार लो कैच पकड़ लिया। पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। 6. डेविड का शानदार रनिंग कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट लिया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में चली गई। वहीं से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय करते हुए पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और शानदार संतुलन के साथ अपने बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपक लिया। यह एक मुश्किल रनिंग कैच था, जिसे डेविड ने शानदार तरीके से पूरा किया। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए, और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला। 7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट पारी की शुरुआत में ही विराट कोहली को बड़ा जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का सा पुश किया और रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हो गया और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। हालांकि, फील्डर गेंद को साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का आसान मौका चूक गया। लेकिन इस जीवनदान का कोहली ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर सीधा लॉन्ग-ऑन की दिशा में चली गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का सबसे दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर देखने को मिला। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर जोरदार शॉट खेला। उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया। वहीं, स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय
मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच में दिलचस्प पल तब दिखा, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया। RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स… 1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगाया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेजा। 2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लगी। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और उनकी बाईं कोहनी पर लगी। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। 3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी। पूरन 1 रन बनाकर आउट हुए। दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आकर लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ा। समद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट 16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिला। ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे डाइव लगाकर लो कैच पकड़ लिया। पंत 1 रन बनाकर आउट हुए। 6. डेविड का शानदार रनिंग कैच 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट दिलाया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में गई। वहां से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय कर पीछे दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपका। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला। 7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट पारी की शुरुआत में विराट कोहली को जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का पुश किया और रन के लिए दौड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हुआ और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए। हालांकि, फील्डर गेंद साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का मौका चूक गया। इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेजा। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर लॉन्ग-ऑन की दिशा में गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया। कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक से 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। 8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर दिखा। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर शॉट खेला। उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा। स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय ने कैच लपक लिया, जिससे यह सिक्स और खास बन गया।
भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत

अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर दी जा रही छूट को रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि हम रूसी तेल पर दी गई छूट को रिन्यू नहीं करेंगे। इससे पहले मंगलवार को ही ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरानी तेल पर मिलने वाली छूट पर भी रोक लगा दी थी। व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि हम रूसी और ईरानी तेल पर देशों को मिल रहे जनरल लाइसेंस को रिन्यू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह छूट उन तेल खेपों के लिए थी जो 11 मार्च से पहले समुद्र में थीं और उनका उपयोग हो चुका है। ऐसे में आगे किसी भी देश को यह राहत नहीं मिलेगी। अमेरिका ने 5 मार्च को भारत को 30 दिन की विशेष छूट दी थी, जिसके बाद भारत यूक्रेन युद्ध के चलते लगे प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा था। यह छूट बाद में कुछ अन्य देशों को भी दी गई थी और 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अमेरिका ने 30 दिन की छूट दी थी मार्च में अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई थीं। इसे काबू में करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दे दी थी। रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हैं। यह छूट सिर्फ 11 अप्रैल तक के लिए दी गई थी। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने तब बताया था कि इसका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके। रूस से तेल आयात 19 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का करीब 90% आयात करने वाले भारत ने पिछले दो महीनों में रूसी क्रूड की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी की है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण ग्लोबल मार्केट में तेल की किल्लत बढ़ गई है, जिसके चलते भारतीय रिफाइनर्स अब रूस से ज्यादा से ज्यादा तेल जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के डेटा के मुताबिक, मार्च के महीने में रूस से कच्चे तेल का आयात औसत 1.98 मिलियन यानी 19 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) रहा। यह जून 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 1.57 मिलियन यानी 15.7 लाख बैरल प्रति दिन रह गया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह गिरावट मांग की कमी की वजह से नहीं, बल्कि नयारा एनर्जी की रिफाइनरी में मेंटेनेंस के लिए किए गए शटडाउन के कारण आई है। अगले महीने से इसमें फिर से उछाल आने की उम्मीद है। भारत रूसी तेल पर अपनी निर्भरता बनाए रखेगा सिंगापुर स्थित कंसल्टेंसी ‘वांडा इनसाइट्स’ की फाउंडर वंदना हरि का कहना है कि भारत वह सारा रूसी तेल खरीदने की कोशिश कर रहा है जो उसे मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई में दिक्कत बनी रहेगी, भारत रूसी तेल पर अपनी निर्भरता बनाए रखेगा। दरअसल, अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया भर में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी:भारतीय डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत

अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर दी जा रही छूट को रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि हम रूसी तेल पर दी गई छूट को रिन्यू नहीं करेंगे। इससे पहले मंगलवार को ही ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरानी तेल पर मिलने वाली छूट पर भी रोक लगा दी थी। व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि हम रूसी और ईरानी तेल पर देशों को मिल रहे जनरल लाइसेंस को रिन्यू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह छूट उन तेल खेपों के लिए थी जो 11 मार्च से पहले समुद्र में थीं और उनका उपयोग हो चुका है। ऐसे में आगे किसी भी देश को यह राहत नहीं मिलेगी। अमेरिका ने 5 मार्च को भारत को 30 दिन की विशेष छूट दी थी, जिसके बाद भारत यूक्रेन युद्ध के चलते लगे प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा था। यह छूट बाद में कुछ अन्य देशों को भी दी गई थी और 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। अमेरिका ने 30 दिन की छूट दी थी मार्च में अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई थीं। इसे काबू में करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दे दी थी। रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हैं। यह छूट सिर्फ 11 अप्रैल तक के लिए दी गई थी। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने तब बताया था कि इसका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके। रूस से तेल आयात 19 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का करीब 90% आयात करने वाले भारत ने पिछले दो महीनों में रूसी क्रूड की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी की है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण ग्लोबल मार्केट में तेल की किल्लत बढ़ गई है, जिसके चलते भारतीय रिफाइनर्स अब रूस से ज्यादा से ज्यादा तेल जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के डेटा के मुताबिक, मार्च के महीने में रूस से कच्चे तेल का आयात औसत 1.98 मिलियन यानी 19 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) रहा। यह जून 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। हालांकि, अप्रैल में यह आंकड़ा गिरकर 1.57 मिलियन यानी 15.7 लाख बैरल प्रति दिन रह गया है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह गिरावट मांग की कमी की वजह से नहीं, बल्कि नयारा एनर्जी की रिफाइनरी में मेंटेनेंस के लिए किए गए शटडाउन के कारण आई है। अगले महीने से इसमें फिर से उछाल आने की उम्मीद है। भारत रूसी तेल पर अपनी निर्भरता बनाए रखेगा सिंगापुर स्थित कंसल्टेंसी ‘वांडा इनसाइट्स’ की फाउंडर वंदना हरि का कहना है कि भारत वह सारा रूसी तेल खरीदने की कोशिश कर रहा है जो उसे मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक फारस की खाड़ी से होने वाली सप्लाई में दिक्कत बनी रहेगी, भारत रूसी तेल पर अपनी निर्भरता बनाए रखेगा। दरअसल, अमेरिका और इजरायल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई और होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया भर में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी:भारतीय डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी भारत और अमेरिका के बीच रुकी अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी। केंद्र सरकार का हाई-लेवल डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगा। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका में टैरिफ नियमों और अदालती फैसलों से व्यापारिक समीकरण बदल गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी टिप्स, खाने में रखें इन बातों का ध्यान, पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा शुगर

Last Updated:April 16, 2026, 01:32 IST How To Control Diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव बहुत जरूरी होते हैं. यदि आप मधुमेह के मरीज तो यहां जान लीजिए आपकी समर डाइट कैसी होने चाहिए, जिससे कि आपका शुगर हमेशा खतरे की सीमा से नीचे रहे. ख़बरें फटाफट गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तापमान बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज की समस्या भी ज्यादा परेशान करने लगती है. भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या पहले से ही काफी अधिक है, और गर्मी में लापरवाही करने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खान-पान और कैलोरी का सही संतुलन रखकर डायबिटीज को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, अगर लोग अपने भोजन और कैलोरी पर ध्यान दें तो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना आसान हो जाता है. संतुलित आहार शरीर में शुगर लेवल को स्थिर रखता है और कई मामलों में दवाओं पर निर्भरता भी कम करने में मदद कर सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल रखना क्यों जरूरी?डायबिटीज में ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों की समस्या, किडनी की बीमारी, नसों को नुकसान और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण यह जोखिम और बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में विशेष सावधानी जरूरी है. संतुलित खानपान जरूरीहेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों को अपनी थाली को संतुलित रखना चाहिए. भोजन का आधा हिस्सा सब्जियों से भरें. एक चौथाई हिस्सा दाल या अन्य प्रोटीन स्रोतों का रखें और बाकी एक चौथाई हिस्सा साबुत अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, ओट्स या ब्राउन राइस का हो. ज्यादा चावल, आलू, मैदा और मीठे खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए. इसके अलावा, फाइबर युक्त सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, भिंडी, लौकी और करेला का सेवन रोजाना करना फायदेमंद होता है. दालें भी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं. इन चीजों से करें परहेजचीनी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूरी बनाना बेहतर होता है. फल सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. सेब, अमरूद, पपीता, जामुन और मौसमी फल अच्छे विकल्प हैं, लेकिन मीठे फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें. इन बातों का भी ध्यान रखना जरूरीखाने का समय भी बहुत जरूरी है. नाश्ता सुबह 8 से 9 बजे, दोपहर का भोजन 1 से 2 बजे और रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच करना चाहिए. अगर बीच में भूख लगे तो हल्का स्नैक जैसे मखाना या दही लिया जा सकता है. नियमित 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम और तनाव को कम करना भी ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करता है. अगर ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 16, 2026, 01:32 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
माचलपुर में बाइक साइड करने पर विवाद:शादी समारोह के लिए गंगा जल यात्रा निकालते टाइम झड़प, दो पक्षों में मारपीट, 9 गिरफ्तार

राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में बुधवार शाम एक शादी समारोह के दौरान गंगा जल यात्रा निकालते समय मामूली बात पर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, माचलपुर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रामबाबू गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर की महिलाएं गंगा पूजन कर लौट रही थीं। तभी अल्फेज नाम का युवक बाइक से वहां से गुजर रहा था। साइड देने की बात को लेकर गुप्ता समाज के लोगों और युवक के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। दूसरे समारोह से पहुंचे लोग फिर मारपीट शुरू की बताया जा रहा है कि पास में ही दूसरे समुदाय का भी शादी समारोह चल रहा था। विवाद की सूचना मिलते ही वहां से करीब 25 से 30 लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे गाली-गलौज के साथ स्थिति और अधिक बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस और खिलचीपुर एसडीओपी धर्मराज सिंह नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
केन-बेतवा परियोजना के प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सहमति:पारदर्शी सर्वे, मुआवजा बढ़ाने पर प्रशासन राजी; आंदोलनकारी बोले- भरोसा नहीं जारी रहेगा आंदोलन

छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासी और किसानों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को “पंचतत्व सत्याग्रह” के तहत हुए भावनात्मक और आक्रामक प्रदर्शन ने प्रशासन को वार्ता के लिए मजबूर कर दिया। खासतौर पर सांकेतिक फांसी सत्याग्रह के बाद हालात ऐसे बने कि अधिकारियों को तत्काल बातचीत के लिए आगे आना पड़ा। पांच तत्वों में विरोध, नया तरीका अपना रहे प्रदर्शनकारी आंदोलनकारियों ने जल, मिट्टी, अग्नि (चिता), वायु (सांकेतिक फांसी) और उपवास के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। केन नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह, जमीन पर मिट्टी सत्याग्रह, चिता आंदोलन के जरिए विस्थापन को “मृत्यु” का प्रतीक बताया गया। वहीं पूरे गांव में चूल्हा बंद रखकर भूख हड़ताल की गई। सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब 5 आंदोलनकारियों ने सांकेतिक फांसी लगाकर चेतावनी दी। इस घटनाक्रम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिला दिया और तुरंत बातचीत शुरू करनी पड़ी। प्रशासन ने मानी प्रमुख मांगें लगातार दबाव और बढ़ते जनसमर्थन के बीच छतरपुर और पन्ना जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के साथ लंबी बैठक हुई। इसमें कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी— विस्थापन प्रभावित गांवों का पूरी तरह पारदर्शी सर्वे होगा। स्थानीय एसडीएम को हटाकर बाहरी अधिकारियों की तैनाती। हर गांव में एसडीएम/डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी सर्वे करेंगे। 7 दिनों में सर्वे पूरा करने का आश्वासन दिया। बिजावर एसडीएम का हस्तक्षेप समाप्त होगा। गांव के बदले सुविधायुक्त नया गांव बसाने पर सहमति। कट-ऑफ डेट अप्रैल 2026 करने पर विचार। मुआवजा राशि बढ़ाने पर चर्चा (12.30 लाख से 25 लाख तक) आदिवासी महिलाओं के लिए विशेष पैकेज पर सहमति। आंदोलन अब भी जारी रख रहे प्रदर्शनकारी हालांकि प्रशासन ने कई मांगों पर सहमति जताई है, लेकिन आंदोलनकारियों का भरोसा अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार लिखित आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका पालन नहीं हुआ। जय किसान संगठन के नेता अमित भटनागर ने कहा, “यह सिर्फ अधिकार की नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है। जब तक फैसले जमीन पर लागू नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।” आंदोलन में हजारों आदिवासी महिलाएं और किसान शामिल हो चुके हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और समर्थन से यह आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है। प्रशासनिक दबाव के बावजूद आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है। आंदोलनकारियों का साफ संदेश है-“मिट्टी हमारी, नदी हमारी, गांव हमारा… मनमानी अब नहीं चलेगी।” गुरूवार आगे की रणनीति तय होगी गुरुवार को आंदोलनकारियों की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें तय किया जाएगा कि आंदोलन स्थगित किया जाए या और तेज किया जाए। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें
ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला:कार पर रॉड मारी, गनमैन के उतरते ही भागे, मक्सी के पास हुई वारदात

ग्वालियर महापौर व कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। रात 12 बजे के लगभग वह मक्सी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनकी कार पर लोहे की रॉड मारी। अचानक हुए हमने से दहशत फैल गई। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में आया और कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गए। घटना में किसी कोई चोट नहीं आई है। घटना 14 अप्रैल की रात 12 की मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पूरी घटना की पुष्टि की है। गनमैन साथ में मौजूद था ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार अपनी बेटी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर व मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिए अपनी कार से रवाना हुई थीं। शाम को वह निकली थीं और गाड़ी में उनके और उनकी बेटी के अलावा गनमैन व वाहन चालक था। रात 11 से 12 बजे के बीच वह जब उज्जैन के मक्सी रोड पर थीं तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश सामने से आए और उनकी कार के कांच पर लोहे की रोड मार दी। गनमैन ने तत्काल सभी को सुरक्षित करते हुए वहां से ही कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को मामले की सूचना दी। उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया। महापौर पर हमले की सूचना से तत्काल पहुंची पुलिस जैसे ही उज्जैन पुलिस को ग्वालियर की कांग्रेस महापौर पर हमले की सूचना मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन कोई भी संदेही हाथ नहीं आया है। सुनसान रहती है मक्सी रोड बताया गया है कि मक्सी के पास जहां महापौर की कार पर हमला हुआ है वह रास्ता सुनसान है। वहां अक्सर लूटपाट होती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से ही हमला किया होगा। कांग्रेस विधायक ने की घटना की पुष्टि ग्वालियर से कांग्रेस विधायक व महापौर शोभा सिकरवार के पति डॉ. सतीश सिकरवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि घटना सही है। महापौर उज्जैन जा रही थीं, लेकिन मक्सी रोड पर उनकी कार पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया है। महापौर सुरक्षित हैं। हमले की सूचना वहां की पुलिस को दी गई है।
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पर राजस्व-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई:सामाजिक कार्यकर्ता की अपील के बाद प्रशासन ने की जांच

आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा और खाद्य अधिकारी श्री गडरिया के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों, गोदामों और होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से आर.आर. ग्रुप कैम्पा, शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स, श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स, शारणेश्वर टी स्टॉल और अभय एव्हरफ्रेश पर की गई। यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा सोशल मीडिया पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और एमआरपी से अधिक वसूली की शिकायतों के बाद शुरू किया गया। कलेक्टर नीतू माथुर ने इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नितेश अलावा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि आलीराजपुर जिलेभर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स और पेय पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगोरिया से लेकर शादी के सीजन तक संबंधित विभाग द्वारा किसी भी दुकान पर जांच-पड़ताल नहीं की गई। अलावा ने यह भी कहा कि आम जनता और आदिवासियों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगहों पर एमआरपी से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
कॉमेडियन को पुलिस ने प्रयागराज से उठाया:पवन कल्याण की 3 शादियों का मजाक उड़ाया, भतीजी के तलाक पर भी कमेंट किया

साउथ के स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आंध प्रदेश की पुलिस मंगलवार को प्रयागराज पहुंची और अनुदीप को उठा ले गई। अनुदीप अपने परिवार से मिलने आए थे। परिजनों के मुताबिक, पुलिस उन्हें ट्रेन से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ले गई है। अनुदीप पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक स्टैंड-अप वीडियो में एक्टर पवन कल्याण की तीन शादियों का मजाक उड़ाया। तेलुगु एक्ट्रेस और पवन कल्याण की भतीजी निहारिका कोनिडेला पर भी कमेंट किया। निहारिका का 2023 में तलाक हो चुका है। अनुदीप ने मजाक में कहा था कि ऐसे मामलों में वह अपने चाचा (पवन कल्याण) से सलाह ले सकती हैं। पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इस टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी जन सेना के समर्थकों ने आपत्ति जताई। मामले में 11 अप्रैल को काकीनाडा टाउन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पवन कल्याण का विधानसभा क्षेत्र पीठापुरम भी काकीनाडा जिले में ही आता है। निहारिका का जिक्र करने से शुरू हुआ था विवाद विवाद उस मजाक से शुरू हुआ, जिसमें अनुदीप कटिकला ने एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला का जिक्र किया। आरोप है कि अनुदीप ने निहारिका के तलाक का जिक्र कर महिलाओं के नाम घसीटे और अशोभनीय टिप्पणी की। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि अनुदीप ने अपने वीडियो के जरिए पवन कल्याण और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन पर व्यंग्य और कथित अश्लील भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और वैमनस्य फैलाने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद अनुदीप को जन सेना समर्थकों की ओर से ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्हें धमकियां भी मिलने लगीं। लोकेशन ट्रेस कर प्रयागराज आई आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार के एक सदस्य ने बताया- काकीनाडा जिले के दो पुलिस अधिकारी 14 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने एक पार्क में अनुदीप के फोन की लोकेशन ट्रेस की। उस समय अनुदीप अपने पिता के साथ थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। यह केस काकीनाडा के टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज है। शिकायत जन सेना पार्टी के पूर्वी गोदावरी के संयुक्त सचिव बड़े वेंकट कृष्णा ने की है। अनुदीप को पहले प्रयागराज में स्थानीय थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें ट्रेन से काकीनाडा ले जाया गया है। पुलिस ने परिवार को बताया कि काकीनाडा पहुंचने के बाद उन्हें नोटिस देकर स्टेशन बेल पर रिहा किया जा सकता है। मामले में ज्यादातर धाराएं जमानती हैं। अनुदीप पर मानहानि और अश्लील कंटेंट का आरोप अनुदीप कटिकला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर BNS की धारा 356(2) के तहत मानहानि का आरोप है। धारा 353(2) के तहत अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाकर वैमनस्य बढ़ाने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, धारा 79 के तहत महिला की गरिमा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 भी लगाई गई है। यह धारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री प्रकाशित करने से जुड़ी है। पुलिस ने इन धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौन हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला 30 वर्षीय अनुदीप कटिकला हैदराबाद के स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत कॉर्पोरेट सेक्टर से की थी। करीब दो साल तक वे एक ई-लर्निंग कंपनी में एसोसिएट प्रोडक्ट मैनेजर रहे। इसके बाद उन्होंने करियर बदलने का फैसला लिया और फुल-टाइम स्टैंड-अप कॉमेडी में आ गए। साल 2023 में उन्होंने छोटे-छोटे शो से कॉमेडी की शुरुआत की। वे दूसरे नए कॉमेडियंस के साथ मिलकर अलग-अलग मंचों पर परफॉर्म करते रहे। अनुदीप हैदराबाद में नियमित ओपन माइक भी होस्ट करते थे, जिन्हें ‘तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडी शो’ के नाम से जाना जाता है। इन शो के जरिए नए कलाकारों को मंच मिला और उन्हें अपनी कला दिखाने का मौका मिला। टॉलीवुड रोस्ट से सुर्खियों में आए अनुदीप अनुदीप कटिकला ‘सिली साउथ कॉमेडी क्लब’ के फांउडर भी हैं। यह तेलुगु स्टैंड-अप कॉमेडियंस का एक ग्रुप है, जहां नए और उभरते कलाकारों को मंच मिलता है। हैदराबाद और बेंगलुरु में नियमित शो करते हुए उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की। इसी दौरान उन्होंने ‘द टॉलीवुड रोस्ट शो’ भी तैयार किया। इस शो में उन्होंने टॉलीवुड सितारों पर खुलकर व्यंग्य किया। शो के बारे में उनका कहना था कि इसमें किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। अब इसी तरह के मजाक और टिप्पणियां चर्चा में हैं। तेलुगु सितारों पर किए गए उनके जोक्स को लेकर विवाद बढ़ा और मामला तूल पकड़ गया। अनुदीप ने अपने जोक्स पर दी थी सफाई विवाद बढ़ने के बाद अनुदीप कटिकला ने अपने मजाक को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद तलाक जैसे विषय को सामान्य बनाना था। अनुदीप के मुताबिक, उन्होंने अपने शो में यह भी कहा था कि तलाक कोई मजाक की बात नहीं है। इससे जुड़े लोगों के निजी कारणों का सम्मान किया जाना चाहिए। जब कोई व्यक्ति कठिन स्थिति में होता है, तो वह ऐसे लोगों से सलाह लेता है जो पहले उसी दौर से गुजर चुके हों। उन्होंने उदाहरण दिया कि जैसे घुटने की सर्जरी कराने वाला व्यक्ति किसी ऐसे रिश्तेदार से सलाह ले सकता है, जिसकी पहले सर्जरी हो चुकी हो। इसी वीडियो में अनुदीप ने राम चरण, बालकृष्ण और जूनियर एनटीआर पर भी चुटकुले किए थे। राम चरण के कुछ प्रशंसकों ने एक टिप्पणी पर नाराजगी जताई। इसमें अनुदीप ने उन्हें “फेमिनिस्ट” कहा था और उनकी पत्नी उपासना के संदर्भ में मजाक किया था। ———————— ये खबर भी पढ़िए- नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR, गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद








