भोजशाला देखने जाएंगे हाईकोर्ट जज, 2 को सुनवाई:याचिकाकर्ताओं की सुनवाई से पहले निरीक्षण करेंगे जस्टिस; सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति

मध्य प्रदेश की धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की बेंच ने कहा कि अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। वहीं हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि इस केस में 2 अप्रैल की सुनवाई से पहले हाईकोर्ट के जस्टिस भोजशाला का निरीक्षण करेंगे। पहले याचिकाकर्ताओं को सुना जाएगा। इसके बाद पक्षकारों की सुनवाई होगी। हालांकि सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति ली है। हाईकोर्ट ने कहा कि सुनवाई के दौरान यह बात भी उठी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस की जल्द से जल्द सुनवाई होना है, लेकिन इंटरविनर बनने से सुनवाई में देरी हो सकती है। इसलिए इन्हें सबसे आखिरी में यानी पक्षकारों के बाद सुना जाएगा। सुनवाई के दौरान ये लोग रहे मौजूद सुनवाई के दौरान ASI की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन अदालत में उपस्थित थे। वहीं राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। एडवोकेट विष्णुशंकर जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मेनन भी अदालत में मौजूद थीं। इसके अतिरिक्त, हिंदू फ्रंट की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल और अधिवक्ता विनय जोशी अदालत में उपस्थित थे। इन लोगों ने दायर की हैं याचिकाएं भोजशाला मामले में कई व्यक्तियों ने याचिकाएं दायर की हैं। इनमें काजी जकुल्लाह, अंतर सिंह और अन्य, मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी (धार) के अब्दुल समद खान, कुलदीप तिवारी और ‘हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस’ की अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री शामिल हैं। 23 फरवरी को प्रस्तुत की जानी थीं दावे-आपत्तियां 23 फरवरी को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर दो हफ्ते के भीतर अपनी आपत्तियां और सुझाव देने के निर्देश दिए थे। दाखिल जवाबों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ASI ने हाईकोर्ट के आदेश पर 22 मार्च 2024 से करीब 100 दिन तक परिसर और उससे 50 मीटर की परिधि में जांच, सर्वे और सीमित उत्खनन किया। टीम में पुरातत्वविद्, अभिलेखविद्, रसायनविद् और अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। ASI की रिपोर्ट पहले ही खोली जा चुकी पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि एएसआई की रिपोर्ट पहले ही खोली जा चुकी हैं। उसकी प्रतियां याचिकाकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई हैं। ऐसे में रिपोर्ट को दोबारा कोर्ट के समक्ष अनसील करने की आवश्यकता नहीं है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को निर्देशित किया कि वे एएसआई की 98 दिन तक चली वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर अपनी लिखित आपत्तियां और सुझाव अगली सुनवाई से पहले दाखिल करें। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से अधिवक्ता विनय जोशी ने कहा, “कोर्ट के निर्देशानुसार हम दो सप्ताह के भीतर एएसआई रिपोर्ट पर अपनी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी।” हाईकोर्ट की मुख्य बेंच पर ट्रांसफर हुआ था केस, चीफ जस्टिस ने इंदौर भेजा 22 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने मप्र हाई कोर्ट की इंदौर बेंच को तीन हफ्ते के भीतर सुनवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इससे पहले सर्वे के बाद की कानूनी प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगी थी। अब वह रोक हट चुकी है। रिपोर्ट पर सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि भोजशाला विवाद मामले को पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ से जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में ट्रांसफर कर दिया गया था। यह मामला पूजा के अधिकार और नमाज की अनुमति से जुड़े संवैधानिक प्रश्नों से संबंधित है। इस प्रकरण पर 18 फरवरी को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस केस को फिर से इंदौर खंडपीठ को वापस ट्रांसफर करने का आदेश दिया। एएसआई की रिपोर्ट में शिलालेखों के प्रमाण मिले रिपोर्ट में 12वीं से 20वीं सदी तक के शिलालेखों के प्रमाण मिले हैं। इनमें संस्कृत-प्राकृत के साथ नागरी लिपि के लेख और अरबी-फारसी में लिखे शिलालेख शामिल हैं। कुछ शिलालेख धार्मिक गतिविधियों का संकेत देते हैं तो कुछ शिक्षण केंद्र होने की संभावना जताते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भोजशाला परिसर में 56 अरबी-फारसी शिलालेख मिले, जिनमें दुआएं, नाम और धार्मिक वाक्य हैं। वहीं, 12वीं–16वीं सदी के संस्कृत-प्राकृत शिलालेख भी मिले, जिनमें पारिजातमंजरी-नाटिका और अवनिकर्मसातम जैसे उल्लेख शामिल हैं। कुछ पत्थरों पर लिखावट मिटाकर दोबारा इस्तेमाल किए जाने के संकेत भी मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह स्थल अलग-अलग कालखंडों में धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक उपयोग में रहा। ब्रिटिश काल से लेकर अब तक इसके संरक्षण के प्रयासों का भी जिक्र है। …………………. यह खबर भी पढ़ें भोजशाला में मिले 11वीं-13वीं शताब्दी में लिखे नाटक मध्य प्रदेश में धार स्थित भोजशाला को लेकर पुरातात्विक सर्वेक्षण रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है। रिपोर्ट में परिसर के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य और शिलालेखों से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। विशेष रूप से 10वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान राजा भोज और राजा अर्जुन वर्मन द्वारा कराए गए निर्माण और सांस्कृतिक कार्यों के सबूत मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…
सेंसेक्स 938 अंक चढ़कर 75,502 पर बंद हुआ:निफ्टी भी 257 अंक चढ़ा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही

शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 938 अंक की तेजी के साथ 75,502 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 257 अंक की तेजी रही, ये 23,408 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। IDBI बैंक के शेयर में 15.87 रुपए (17.22%) की गिरावट रही। इसका शेयर 76.31 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई। एशियाई बाजार अपडेट GSP क्रॉप साइंस का IPO आज ओपन होगा एग्रोकेमिकल कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO आज से ओपन हुआ। इसमें आम निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी इस मेनलाइन इश्यू के जरिए ₹400 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें मिनिमम 14,720 रुपए लगाने होंगे। अमेरिकी बाजार में 13 मार्च को गिरावट रही शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर बंद हुआ था।
4 दिन बाद नर्मदापुरम का पारा 40 डिग्री से नीचे:पश्चिमी विक्षोभ से 1.5 डिग्री गिरा तापमान; 20 मार्च तक छाए रहेंगे बादल

नर्मदापुरम में पिछले 4 दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच रविवार को दोपहर के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम पारा 40 डिग्री से लुढ़ककर 38.9 डिग्री पर आ गया है। मौसमविद वीएस यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके कारण अगले चार दिनों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जिले में 20 मार्च तक हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि नर्मदापुरम में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार 3 दिन 40 के पार था तापमान नर्मदापुरम में 12 मार्च से दोपहर का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा था। 12 मार्च को 40.2 डिग्री, 13 मार्च को 40.1 डिग्री और 14 मार्च को 40.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रविवार 15 मार्च को अधिकतम तापमान घटकर 38.9 डिग्री पर आ गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 1.7 डिग्री की गिरावट हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी भीषण गर्मी से राहत मिली है और यहां के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को यहां दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। जबकि इससे एक दिन पहले शनिवार को पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:लोगों को बचाने में 11 कर्मचारी झुलसे; ओडिशा CM घटनास्थल पर पहुंचे

ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। मुख्यमंत्री ने आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के लिए 25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी:इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। ईरान ने रविवार को इस जंग में पहली बार इजराइल पर ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’ दागी। ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कल कहा कि ईरान ने न तो युद्धविराम की मांग की है और न ही अमेरिका से बातचीत की कोशिश की है। जब तक जरूरत होगी ईरान खुद की रक्षा करता रहेगा। सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है। जब तक ट्रम्प यह नहीं मान लेते कि यह गैरकानूनी युद्ध है, तब तक ईरान जवाब देता रहेगा। जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार, फेक न्यूज फैलाने का आरोप जंग के बीच UAE ने 35 लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया, जिनमें 19 भारतीय हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इन पर सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और जानकारी फैलाने का आरोप है। UAE के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्स ने बताया कि यह कदम डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी के बाद उठाया गया है, ताकि झूठी जानकारी फैलाकर अशांति या डर फैलाने से रोका जा सके। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
भोपाल पुलिस ने रेलकर्मियों को पीटा…VIDEO:सड़क पर घूंसे-थप्पड़ मारे, कॉलर पकड़कर खींचते ले गए; बस रोकने पर झूमाझटकी; 30 मिनट ट्रैफिक जाम रहा

भोपाल में डी मार्ट के सामने रविवार शाम बस रोकने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दो रेलकर्मियों को बीच सड़क पर थप्पड़-घूंसे मारे और कॉलर पकड़कर खींचते हुए ले गए। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बस रोकने को लेकर पहले बहस शुरू हुई। इसके बाद सड़क पर ही झूमाझटकी और मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान रेलकर्मी भी ट्रैफिक आरक्षक की कॉलर पकड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामे के कारण करीब 30 से 35 मिनट तक सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मारपीट और झूमाझटकी के वीडियो भी सामने आए हैं। ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच विवाद की तस्वीरें देखिए आरक्षक से बस रोकने का कारण पूछने के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक कोलार स्थित डी मार्ट के सामने ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगी थी। यहां ट्रैफिक आरक्षक सरजीत यादव तैनात थे। रविवार शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने एक बस को रोका। बस रुकते ही उसमें सवार कुछ लोग नीचे उतर आए और आरक्षक से बस रोकने का कारण पूछने लगे। बस में सवार लोगों ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया। आरक्षक ने उन्हें बताया कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध है। साथ ही बस पर बैनर लगा होने के कारण नंबर प्लेट भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर बस में सवार कुछ रेलकर्मी नाराज हो गए और आरक्षक से बहस करने लगे। आरक्षक से झूमाझटकी का आरोप पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान कुछ रेलकर्मियों ने आरक्षक सरजीत यादव के साथ झूमाझटकी की और अपशब्द कहे। इसके बाद आरक्षक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख पास में मौजूद ट्रैफिक के एसआई मौके पर पहुंचे। इसके बाद डायल-112 की टीम भी वहां पहुंची और दो रेलकर्मियों को पकड़कर अपने साथ ले गई। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे कोलार रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। आरक्षक पर बदसलूकी का आरोप रेलवे कर्मचारियों का आरोप है कि बस रोकने के दौरान आरक्षक ने उनके साथ अभद्रता की, जिसके कारण विवाद बढ़ गया। वहीं आरक्षक का कहना है कि रेलकर्मी बस रोके जाने से नाराज थे और उन्होंने ही पहले झूमाझटकी व मारपीट की। वहीं घटना के वीडियोज सामने आने के बाद डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में दुश्मनों को फंसाने दोस्त के सीने में गोली मारी मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक ने दुश्मनों को हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए अपने ही दोस्त के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दोस्त खड़ी बाइक पर गिर पड़ा। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली मारने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
जबलपुर में शराबी ने कार से 4 लोगों को कुचला:3 की हालत गंभीर, सिर-चेहरे और सीने पर चोट; पुलिस ने 1KM दौड़ाकर पकड़ा

जबलपुर में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 7706 का चालक शराब के नशे में था और उसने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सफेद टाटा नेक्सन कार अमखेरा से बाइपास की ओर जा रही थी। चालक नशे में धुत था। खजरी खिरिया पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कार जब्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।
उपचुनाव 2026 शेड्यूल: देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभाओं पर विधानसभा, 9 और 23 अप्रैल को होगी वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट

चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों सहित एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा रविवार को की है। साथ ही 6 अन्य राज्यों की 8 विधानसभाओं की घोषणा की गई है। उनके पोर्टफोलियो निकल जाते हैं, या तो उस सीट से जीते हुए उम्मीदवार पद छोड़ देते हैं, या निधन हो जाता है। चुनाव आयोग की नियुक्तियों में सभी पदों पर दो चरणों में मतदान होगा। कुछ राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, तो बाकी अन्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। इन चुनावी नतीजों की घोषणा भी 4 मई को होगी. सभी प्रकार की आचार संहिता लागू इसी तरह के सभी पादपों के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। पॉलिटिकल ने भी नॉनवेज एनाउंस के बाद तेज कर दी है। इन दस्तावेज़ों पर दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग जिन राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग होती है, वे गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की सीटें हैं। सभी राजनीतिक इस सीट पर की घोषणा कर सकते हैं. 23 अप्रैल को इन होमवर्क पर होगी वोटिंग इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। इन पोर्टफोलियो में भी हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं कि अब देर नहीं की जा सकती। इन सभी प्रस्तावों पर बाकी अन्य राज्यों की तरह ही 4 मई को शुरुआत होगी। मुख्य टेलीकॉम कमिश्नर ने और क्या जानकारी दी? मुख्य विद्युत आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख वोट डाले जाएंगे। यहां 25 लाख चुनाव अधिकारियों की होगी धूम। उन्होंने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र पर ओलंपिक की औसत संख्या 750-900 है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पोलिंग रिटर्न्स पर्चिन अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत अपलोड करेंगे और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान के आंकड़े अपलोड करेंगे। यह भी पढ़ें: चुनाव तिथियां 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल सहित देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन प्लान (टैग्सटूट्रांसलेट)चुनाव 2026(टी)ईसी(टी)विधानसभा चुनाव 2026(टी)8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव(टी)9 और 23 अप्रैल को मतदान(टी)ताज़ा समाचार(टी)अपडेट समाचार(टी)ट्रेंडिंग न्यूज़(टी)गुजरात(टी)कर्नाटक(टी)महाराष्ट्र(टी)नागालैंड और त्रिपुरा(टी)गोवा(टी)गुजरात(टी)कर्नाटक(टी)महाराष्ट्र(टी)नागालैंड और त्रिपुरा(टी)चुनाव 2026(टी)ईसी(टी)विधानसभा चुनाव 2026(टी)8 विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा(टी)9 और 23 अप्रैल को वोटिंग(टी)ताजा खबरें(टी)अपडेटेड खबरें(टी)ट्रेंडिंग खबरें
ग्वालियर में छात्र पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार:कॉलेज परिसर में स्मोकिंग से रोकने पर मारपीट कर की थी फायरिंग; 3 अब भी फरार

ग्वालियर में चार दिन पहले कॉलेज परिसर में स्मॉकिंग करने से रोकने पर एक युवक ने छात्र से मारपीट कर फायरिंग कर दी थी। घटना बुधवार दोपहर एमएलबी कॉलेज परिसर की थी। घटना की शिकायत कंपू थाना में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को आरोपी को कोटेश्वर मंदिर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी इस मामले में सौरभ गुर्जर, राघवेन्द्र सिंह यादव व हर्ष गुर्जर फरार हैं। मुरैना के अंबाह निवासी 22 वर्षीय राजपाल सिंह तोमर छात्र है। वह एमएलबी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ कॉलेज परिसर में टहल रहा था। वहीं अंकित बघेल स्मोकिंग कर रहा था। इस पर राजपाल ने उसे समझाया कि यहां छात्र पढ़ने आते हैं, इसलिए स्मोकिंग न करे। यदि सिगरेट पीना है तो कॉलेज परिसर से बाहर जाकर पीए। इस बात पर अंकित नाराज हो गया और कुछ देर बाद हिसाब बराबर करने की बात कहकर वहां से चला गया। राजपाल ने उसकी धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद सौरभ गुर्जर, अंकित बघेल, राघवेन्द्र सिंह यादव और हर्ष गुर्जर ने उसे घेर लिया, मारपीट की और उस पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटेश्वर कॉलोनी में घूमता मिला हमलावर रविवार को कंपू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फायरिंग करने वाला बदमाश अंकित बघेल कोटेश्वर कॉलोनी के पास देखा गया है। जिस पर कंपू पुलिस की एक टीम ने आरोपी अंकित की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर अंकित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कट्टा और फरार साथियों की तलाश जारी कंपू थाना पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ा गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसके अन्य साथी कहां हैं?। साथ ही जिस कट्टे से फायरिंग की गई थी, वह किसके पास है।
आगर में महिलाओं ने निकाली गणगौर यात्रा:अग्रवाल और ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सिर पर प्रतिमा रख की पूजा

आगर मालवा में रविवार शाम गणगौर पर्व के मौके पर महिलाओं ने शहर में पारंपरिक चल समारोह निकाले। इस दौरान महिलाएं सिर पर गणगौर माता की प्रतिमाएं रखकर और लोक गीतों पर नाचती हुई नजर आईं। अग्रवाल समाज महिला मंडल की ओर से गांधी उपवन से यात्रा शुरू की गई। पारंपरिक कपड़ों में सजी महिलाएं माता की प्रतिमाएं लेकर छावनी क्षेत्र के मुख्य रास्तों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंचीं। यहां विधि-विधान से पूजा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। ब्राह्मण समाज का आयोजन इसी तरह ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी विश्वेश्वर महादेव मंदिर से चल समारोह निकाला। यह यात्रा विवेकानंद कॉलोनी के रास्तों से होते हुए पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान महिलाएं गणगौर के गीत गाती और नृत्य करती रहीं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गणगौर उत्सव को लेकर शहर में काफी उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।







