Tuesday, 15 Sep 2026 | 06:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कोठीबाजार में 40 दुकानदारों पर कार्रवाई:बैतूल में सड़क घेरकर दुकान चलाने पर केस दर्ज

कोठीबाजार में 40 दुकानदारों पर कार्रवाई:बैतूल में सड़क घेरकर दुकान चलाने पर केस दर्ज

बैतूल शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात कोठी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर रास्ता बाधित करने वाले करीब 40 दुकानदारों के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। थाना चौक से बस स्टैंड तक हुआ निरीक्षण पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने पुलिस बल के साथ कोठी बाजार में थाना चौक से बस स्टैंड तक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखते पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें और सड़क पर सामान या बोर्ड रखकर रास्ता बाधित न करें। अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई एसपी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया:ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर; सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 78,000 पर पहुंचा

कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया:ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर; सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 78,000 पर पहुंचा

शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही ट्रम्प बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध कच्चे तेल की कीमतों में आई ये गिरावट और बाजार में तेजी की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रम्प का ताजा बयान माना जा रहा है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि मौजूदा युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई थी, उसमें कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं। चांदी 8000 हजार और सोना 1500 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज बढ़त है। वायदा बाजार यानी MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 8000 रुपए बढ़कर 2.75 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। ————————– तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर…

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कपिल देव एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कपिल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, पर वेतन ज्यादा नहीं था। लेकिन वह भी चाहता था कि उसका जीवन बदले। इसी सोच को लेकर कपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदी थी। इसमें घोषित हुए परिणामों में उनकी टिकट को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ। 30वें करोड़पति बने कपिल लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि कपिल देव उनकी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर करोड़पति बनने वाले 30वें व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं। पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है, हमेशा असली टिकट ही खरीदें और वो भी सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से। फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता। विभाग कभी भी विजेताओं से ऑनलाइन पेमेंट या टैक्स के नाम पर पैसे नहीं मांगता। अगर, आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिले या ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

महामंडलेश्वर पर रेप की FIR कराने बनारस से बुलाई महिला:उज्जैन में पूर्व महामंडलेश्वर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज; 50 हजार का दिया लालच

उज्जैन के प्रसिद्ध चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पूर्व महामंडलेश्वर सहित एक अन्य को आश्रम में पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद पुलिस ने साध्वी सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रविवार को रंगपंचमी के मौके पर सूचना मिली थी कि दत्त अखाड़ा परिसर में महंत आनंदपुरी महाराज ने कुछ लोगों को पकड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। वहां वीडियो फुटेज देखने और पूछताछ में पता चला कि बनारस निवासी एक महिला को पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और युवक घनश्याम पटेल ने साजिश में शामिल किया था। दोनों मिलकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की योजना बना रहे थे। बता दें, साध्वी मंदाकिनी पुरी पहले भी एक मामले में जेल जा चुकी है। 50 हजार का लालच देकर बनारस से बुलाया बनारस निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले वह उज्जैन आई थी। तब उसकी मुलाकात साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल से हुई थी। 27 फरवरी 2026 को घनश्याम पटेल मुझसे मिलने बनारस आया था। उसे मुझे 50 हजार रुपए देने का लालच दिया और कहा कि उज्जैन आकर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज करा देना। मैंने मना किया तो मुझे धमकी दी गई। कहा कि जब मैं उज्जैन गई थी, तब मंदाकिनी पुरी ने उसके कुछ अश्लील फोटो ले लिए हैं। अगर उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें सार्वजनिक कर दिया जाएगा। महिला ने बताया कि मैंने डर के कारण घनश्याम पटेल से मोबाइल पर बात की। बाद में घनश्याम ने महिला के बेटे के मोबाइल पर 2000 रुपए भेजे और बनारस से उज्जैन आने के लिए संजय ट्रैवल्स का टिकट भी कराया। रंग पंचमी के दिन अखाड़े में पकड़ाई महिला महिला 8 मार्च को उज्जैन के दत्त अखाड़ा परिसर पहुंची। यहां आरोपी घनश्याम पटेल महिला के बयान रिकॉर्ड कर रहा था। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और तुरंत उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को अवगत कराया। एसपी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए। साध्वी सहित अन्य पर मामला दर्ज पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि घनश्याम पटेल ने उसे महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज के खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराने के लिए बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के मोबाइल और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के आधार पर पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी निवासी गढ़कालिका और घनश्याम पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जो महिलाओं का इस्तेमाल कर साधु-संतों को झूठे मामलों में फंसाने का काम करते थे। आरोप लगाने वाले महिला के भी वीडियो वायरल इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद घनश्याम पटेल ने भी महिला के कुछ वीडियो वायरल किए। एक पत्र भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। उसने उसी महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला का इंटरव्यू न चलाने और एक लाख रुपया एक्सटॉर्शन मनी न देने के कारण मेरे खिलाफ महिला अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक फर्जी FIR कराई है। पटेल ने कहा कि वीडियो एविडेंस एक्ट की धारा 64C के सर्टिफिकेट के साथ प्रेषित किया है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देकर दोषी महिला के विरुद्ध FIR दर्ज की जाना चाहिए।

ट्रम्प की धमकी- ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला:अब तक 5000 ठिकानों को निशाना बनाया, दुश्मन के खात्मे तक जंग जारी रहेगी

ट्रम्प की धमकी- ईरान पर 20 गुना ताकत से हमला:अब तक 5000 ठिकानों को निशाना बनाया, दुश्मन के खात्मे तक जंग जारी रहेगी

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 11वां दिन हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार रात ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह जंग जारी रहेगी। ट्रम्प ने यह भी बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में अब तक 5,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बहुत अहम ठिकानों को अभी जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में कार्रवाई की जा सके। फ्लोरिडा के डोरल शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने इस युद्ध में काफी बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और हो सकता है कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो जाए, लेकिन फिलहाल मिलिट्री ऑपरेशन जारी रहेगा। ट्रम्प बोले- ऑस्ट्रेलिया ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण दे ईरान से जारी जंग के बीच ट्रम्प ने ऑस्ट्रेलिया से अपील की है कि वह ईरान की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दे। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें ईरान वापस भेजा गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है और यह एक बड़ी मानवीय गलती होगी। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे महिला एशियन कप के दौरान सामने आया। दरअसल 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद महिला टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था, जिसे सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में देखा गया। इसके बाद ईरानी मीडिया में खिलाड़ियों को ‘देशद्रोही’ बताया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को ईरान भेजा गया तो उन्हें गंभीर सजा का सामना करना पड़े या उनकी जान भी जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को शरण देने के लिए तैयार नहीं है, तो अमेरिका उन्हें आश्रय देने के लिए तैयार है। ईरानी महिला खिलाड़ियों के राष्ट्रगान न गाने का वीडियो… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

खबर हटके- सड़क पर मिले टिकट ने जिताए ₹20 करोड़:कुएं में फंसे कुत्ते को 3 साल जिंदा रखा; कुत्ते-बिल्लियां लटकाकर कार चला रहे लोग

सड़क पर मिले एक टिकट ने शख्स को करोड़पति बना दिया। वहीं कुएं में फंसे एक कुत्ते को लोगों ने तीन साल तक खाना खिलाकर जिंदा रहा। उधर चीनी न्यू ईयर के दौरान लोग अपने कुत्ते-बिल्लियों को गाड़ी से लटकाकर कार चलाते दिखे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की है। ईडी ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया गया था। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि सोमवार को सुनवाई संभव नहीं है। इससे पहले 22 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीआई ने विजय को 11 मार्च को फिर पूछताछ के लिए बुलाया टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय को करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने 11 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। 27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अक्टूबर 2025 में सीबीआई ने जांच संभाली थी। एजेंसी जनवरी में भी विजय से पूछताछ कर चुकी है।

निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

निवाड़ी जिले के ग्राम सेंगुवा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से आए सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की। अबीर-गुलाल और बुंदेली संस्कृति का संगम समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बुंदेली कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। पारंपरिक होली गीतों और भक्ति भजनों की धुनों पर समाज के लोग झूम उठे, जिससे पूरा वातावरण उल्लास से भर गया। सामाजिक एकजुटता पर दिया जोर मंच से संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और शिक्षा व आर्थिक विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन आपसी दूरियां मिटाकर भाईचारे को प्रगाढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इस अवसर पर प्रजापति समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट कर उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व सौंपे गए। यह रहे उपस्थित आयोजन में समाजसेवी बृजकिशोर वर्मा (पृथ्वीपुर), दुर्गा प्रसाद प्रजापति, जिला अध्यक्ष नेपाल प्रजापति, मुख्य आयोजक रामकुमार प्रजापति, भानु प्रताप, राजेश, ब्रगभान और कपूरचंद सहित समाज के प्रबुद्ध जन और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को हिरासत में लिया है। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना कैलिफोर्निया (अमेरिका) के समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के गेट के सामने, सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक गाड़ी से 10 गोलियां चलाई गईं। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक गोली घर की दीवार को चीरते हुए आर-पार हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के वक्त घर के अंदर थीं रिहाना रिपोर्ट के मुताबिक, जब घर के बाहर गोलियां चल रही थीं, तब रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने रिहाना को ही निशाना बनाया था या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल रिहाना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग सिर्फ मुंबई ही नहीं, गैंगस्टर्स ने विदेश में भी भारतीय सितारों को निशाना बनाया है। कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर तीन बार फायरिंग की गई थी। इस हमले के तार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े पाए गए थे। रिहाना के मामले में भी पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और गैंग्स के एंगल से जांच कर रही है। सलमान और रोहित शेट्टी के घर भी हो चुका हमला फिल्मी सितारों के घर पर फायरिंग का यह सिलसिला भारत से शुरू होकर अब हॉलीवुड तक जा पहुंचा है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 की रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर भी रंगदारी के मकसद से गोलियां चलाई गई थीं। रोहित शेट्टी के मामले में शुभम लोनकर गैंग का हाथ सामने आया था। हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं रिहाना रिहाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने रैपर AAP रॉकी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से साझा की थी। रिहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा सोचा था कि पहले शादी होगी और फिर बच्चा, लेकिन जिंदगी में चीजें हमेशा तय पैटर्न पर नहीं चलतीं।

‘राष्ट्रपति खड़े हैं, आप बैठे हैं’: प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता ने 2024 फोटो के साथ पीएम मोदी पर हमला किया | राजनीति समाचार

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 11:12 IST पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और 2024 के बीजेपी दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी हैं। विवाद कथित प्रशासनिक चूक से आगे बढ़कर पूर्ण राजनीतिक झगड़े में बदल गया है, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (बाएं) ने प्रोटोकॉल उल्लंघन से इनकार किया है और पीएम नरेंद्र मोदी (दाएं) ने कहा है कि राज्य के लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (केंद्र) के अपमान पर टीएमसी को माफ नहीं करेंगे। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हाल की राज्य यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जबरदस्त टकराव सोमवार को उस समय तेज हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दो साल पुरानी तस्वीर साझा कर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए, टीएमसी ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दो तृणमूल नेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधान मंत्री मोदी और 2024 से भाजपा के दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर दिखाते हुए दिखाया गया है। 31 मार्च, 2024 की इस तस्वीर में राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधान मंत्री मोदी को आडवाणी से मिलते और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करते हुए दिखाया गया है। तस्वीर में राष्ट्रपति मुर्मू खड़े हैं, जबकि पीएम मोदी उनकी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। “प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के कार्यालय का सम्मान करने के बारे में बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं। आइए इस तस्वीर को ध्यान से देखें। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं जबकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी पर आराम से बैठे हैं। राष्ट्रपति के लिए सम्मान की सभी घोषणाएं खोखली लगती हैं जब दृश्य साक्ष्य उनके कार्यालय के लिए इस तरह की आकस्मिक उपेक्षा का खुलासा करते हैं,” तृणमूल ने एक सार्वजनिक रैली में बनर्जी की टिप्पणियों का एक छोटा वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति पद का सम्मान करने के बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं। आइए इस तस्वीर को ध्यान से देखें। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं जबकि प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी पर आराम से बैठे हैं. सम्मान की सभी घोषणाएँ… pic.twitter.com/LUzw5wW4dW – अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (@AITCofficial) 8 मार्च 2026 पीएम मोदी पर हमला करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, यह आपके लिए है। क्या आप राष्ट्रपति, एक महिला और एक आदिवासी नेता का सम्मान करते हैं? फिर राष्ट्रपति क्यों खड़े हैं और आप बैठे हैं?” उन्होंने कहा, “मैंने आप सभी को दिखाया है, हम (राष्ट्रपति) का सम्मान करते हैं, लेकिन वे नहीं करते। यह तस्वीर साबित करती है कि कौन सम्मान करता है और कौन नहीं।” बनर्जी ने कहा, “मैंने आपके ट्वीट का जवाब दिया है कि हमने उस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया था (जिसमें राष्ट्रपति ने भाग लिया था)। एक निजी संगठन ने इसका आयोजन किया था और राज्य सरकार ने कहा कि संगठन के पास राष्ट्रपति के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की क्षमता नहीं थी। उन्होंने हमें शामिल नहीं किया। यह माननीय राष्ट्रपति की पसंद है कि उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया। यह उनका विशेषाधिकार है, घंटे नहीं।” क्या है विवाद? दार्जिलिंग में नौवें अंतरराष्ट्रीय संताल सम्मेलन के लिए शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनर्जी या बंगाल के किसी अन्य मंत्री द्वारा सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत नहीं करने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आम तौर पर, जब राष्ट्रपति आ रहे हों तो मुख्यमंत्री को स्वागत करना चाहिए और अन्य मंत्रियों को मौजूद रहना चाहिए। लेकिन वह नहीं आईं। राज्यपाल बदल गए हैं और नहीं आ सके। लेकिन तारीख तय हो गई थी, इसलिए मैं आई हूं।” राष्ट्रपति ने कहा कि बनर्जी उनकी ”छोटी बहन” की तरह हैं। उन्होंने कहा, “मैं भी बंगाल की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि वह परेशान है या नहीं।” केंद्र सरकार द्वारा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर प्रोटोकॉल उल्लंघन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति सम्मान में कमी का आरोप लगाने के बाद विवाद शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीएमसी सरकार की आलोचना की और कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू के कथित अपमान पर राज्य की जनता टीएमसी सरकार को माफ नहीं करेगी. ममता ने प्रोटोकॉल उल्लंघन से इनकार किया जल्द ही, बनर्जी ने प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोपों से इनकार किया, यह कहते हुए कि किसी भी कुप्रबंधन की जिम्मेदारी कहीं और है, और एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन के लिए जिम्मेदार नहीं है। बनर्जी ने कहा था, “यह एक निजी संगठन का कार्यक्रम था। अगर वे इसे आपके लिए ठीक से व्यवस्थित नहीं कर सके, तो यह उनकी समस्या है।” जगह : पश्चिम बंगाल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 09, 2026, 10:48 IST समाचार राजनीति ‘राष्ट्रपति खड़े हैं, आप बैठे हैं’: प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता ने 2024 फोटो के साथ पीएम मोदी पर हमला किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)ममता बनर्जी(टी)राष्ट्रपति मुर्मू(टी)नरेंद्र मोदी(टी)द्रौपदी मुर्मू(टी)बंगाल(टी)प्रोटोकॉल उल्लंघन