एपल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता लैपटॉप मैकबुक नियो:शुरुआती कीमत ₹69,990; इसमें आईफोन वाली A18 प्रो चिप, 11 मार्च से सेल

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने अपना अब तक का सबसे किफायती लैपटॉप ‘मैकबुक नियो’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम बजट में मैकबुक का अनुभव लेना चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 69,990 रुपए रखी गई है। आईफोन वाली चिप के साथ आएगा लैपटॉप मैकबुक नियो में A18 प्रो चिपसेट दिया गया है। ये 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ आता है। इसमें 16-कोर वाला न्यूरल इंजन (NPU) भी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क को तेजी से प्रोसेस करता है। ये चिप आईफोन 16 प्रो में मिलती थी। एपल का दावा है कि स्मार्टफोन चिपसेट होने के बावजूद यह लैपटॉप ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और डेली ऑफिस वर्क को बड़ी आसानी से हैंडल कर सकता है। 13-इंच की स्क्रीन और चार कलर्स डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक मैकबुक एयर जैसा दिखता है। इसमें 13-इंच की लिक्विड रेटिना (IPS LCD) डिस्प्ले दी गई है। इसे टिकाऊ एल्युमिनियम एनक्लोजर से बनाया गया है और यह चार कलर्स- ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और सिट्रस में उपलब्ध होगा। बैटरी लाइफ और स्टोरेज ऑप्शन्स एपल के मुताबिक, मैकबुक नियो को एक बार फुल चार्ज करने पर 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलता है। इसमें 36.5Wh की बैटरी लगी है। इसे बॉक्स में मिलने वाले 20W के USB-C पावर अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। कनेक्टिविटी और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट इसमें एक USB 3 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जो डिस्प्ले पोर्ट की तरह भी काम करता है। इसके अलावा एक दूसरा USB 2 टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलता है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट पर एक एक्सटर्नल 4K डिस्प्ले को सपोर्ट कर सकता है। कीमत और उपलब्धता भारत में मैकबुक नियो की शुरुआती कीमत 69,990 रुपए है। इसके लिए प्री-ऑर्डर एपल की वेबसाइट पर शुरू हो गए हैं। इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। यह लेटेस्ट macOS पर काम करेगा। वीडियो कॉल के लिए इसमें 1080p फेसटाइम HD कैमरा और स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर दिए गए हैं। किसके लिए है यह लैपटॉप? स्टूडेंट्स के लिए: पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और ऑनलाइन क्लासेज के लिए यह बेस्ट है। बेसिक ऑफिस वर्क: अगर आपका काम केवल ईमेल, एक्सेल और ब्राउजिंग का है। एपल इकोसिस्टम: जो लोग कम बजट में पहली बार विंडोज से मैक पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इन्फो-बॉक्स: क्या है A18 प्रो चिप? यह वही प्रोसेसर है जो एपल के आईफोन 16 प्रो में मिलता है। यह बहुत ही कम बिजली की खपत करता है, जिससे लैपटॉप गर्म नहीं होता और बैटरी ज्यादा चलती है।
नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए तैयार: बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान कौन लेगा? सबसे आगे रहने वालों पर एक नजर | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 05, 2026, 11:34 IST जैसा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की उम्मीद है, बिहार के अगले मुख्यमंत्री के भाजपा से होने की अटकलें जोरों पर हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) बिहार की राजनीति में एक नए चरण को चिह्नित करते हुए, नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं और गुरुवार को चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ लेने के लगभग चार महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया। कुमार के संसद के उच्च सदन में जाने के फैसले के साथ, बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से होने की अटकलें राज्य के राजनीतिक हलकों में चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होने की संभावना है क्योंकि 243 सीटों वाली विधानसभा में 89 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि जेडीयू ने 85 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। बिहार के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे! रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा बिहार में अगली सरकार का नेतृत्व कर सकती है, सत्ता-साझाकरण व्यवस्था के तहत जद (यू) को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलने की उम्मीद है। जबकि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं, उनके बेटे निशांत कुमार, जो लंबे समय से सुर्खियों से दूर हैं, के राजनीतिक पदार्पण की संभावना है और वह बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के लिए अगले संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के मंत्री दिलीप जयसवाल और दीघा से बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया के भी मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में होने की अटकलें हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की नजर भी कथित तौर पर मुख्यमंत्री पद पर है. नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री! बिहार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं, हालांकि उनकी सटीक भूमिका अभी तय नहीं हुई है। श्रवण कुमार ने बताया, “होली की पूर्व संध्या पर, मेरे पास बिहार के लोगों के साथ साझा करने के लिए कुछ अच्छी खबरें हैं। कुछ समय से जदयू के भीतर से और राज्य के युवाओं के बीच से मांग उठ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में आएं। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है और एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।” समाचार एजेंसी पीटीआई. इस बीच, नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी इस बारे में स्पष्ट नहीं हैं कि क्या वह अपने बेटे निशांत को अपने स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में पेश करेंगे, खासकर जब से उन्होंने लगातार वंशवाद की राजनीति की आलोचना की है। जगह : बिहार, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 05, 2026, 10:57 IST समाचार राजनीति नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए तैयार: बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान कौन लेगा? सबसे आगे रहने वालों पर एक नजर अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)बिहार(टी)नीतीश कुमार(टी)राज्यसभा(टी)बिहार के मुख्यमंत्री(टी)बिहार के सीएम(टी)नीतीश कुमार राज्यसभा में
मैट हेनरी बोले- गेंदबाजों ने काम आसान किया:साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना बड़ी बात, फिन एलन ने मैजिकल सेंचुरी लगाई

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद न्यूजीलैंड टीम में जश्न का माहौल है। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टीम की इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। हेनरी ने कहा, कोलकाता के ईडन गार्डन्स जैसे मैदान पर साउथ अफ्रीका को 169 पर रोकना चमत्कार से कम नहीं है। यहां की बाउंड्री छोटी है, लेकिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। हेनरी की नजर में जीत के 3 बड़े कारण… 1. छोटे मैदान पर भी कंट्रोल रखा हेनरी ने कहा, “ईडन गार्डन्स में बाउंड्री छोटी हैं और साउथ अफ्रीका के पास बड़े हिटर मौजूद थे। ऐसे में उन्हें 169 के स्कोर पर रोकना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि रही। गेंदबाजों ने जिस तरह से खेल को कंट्रोल किया, उसी ने मैच का मोमेंटम हमारी ओर शिफ्ट कर दिया।” 2. फिन एलन का मैजिकल शो गेंदबाजी के बाद बैटिंग में फिन एलन के शतक ने साउथ अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया। हेनरी ने एलन की पारी की तारीफ करते हुए कहा, “फिन ने जो किया वह मैजिकल था। उनकी बैटिंग ने हमारा काम और भी आसान बना दिया।” 3. फाइनल का टिकट बेहद खास न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार ही फाइनल में जगह बनाई। हेनरी बोले, “एक और वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचना हमारे लिए बहुत खास अहसास है। फिलहाल टीम इस मोमेंट को एंजॉय कर रही है। हम थोड़ा रेस्ट करने के बाद फाइनल की तैयारी शुरू करेंगे।” टर्निंग पॉइंट: हेनरी का आखिरी ओवर 33 गेंद पर 100 रन बनाने वाले फिन एलन जरूर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन न्यूजीलैंड का काम गेंदबाजों ने ज्यादा आसान बनाया। पावरप्ले के दूसरे ही ओवर में कोल मैकॉन्ची ने 2 विकेट झटक लिए, उन्होंने क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। 20वें ओवर में फिर मैट हेनरी ने महज 6 रन देकर 2 विकेट लिए और साउथ अफ्रीका को 170 के पार नहीं जाने दिया। गुरुवार को कोलकाता में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। मार्को यानसन ने फिफ्टी लगाई। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। एलन ने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी लगाई। हेनरी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा पूरा सप्ताह 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मैच के बाद मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौट गए। वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण घर लौटे थे। सेमीफाइनल के लिए उनका लौटना मुश्किल लग रहा था, लेकिन घर पर स्थिति संभालने के बाद वे मुकाबले से ठीक पहले भारत आ गए। उन्होंने सेमीफाइनल खेला और टीम को जीत भी दिलाई। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई फिन एलन ने 33 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली और टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) फुटबॉल में गुरुवार रात बड़े उलटफेर देखने को मिले। न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा दिया। जोआओ पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी ने एस्टन विला को 4-1 से हराया। आर्सनल ने टूर्नामेंट में 20वीं जीत से नंबर-1 पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। वहीं नॉटिंघम फॉरेस्ट ने 10 बार की चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को ड्रॉ पर रोक दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड की छठी हार न्यूकैसल के सेंट जेम्स पार्क में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। फर्स्ट हाफ के इंजरी टाइम में जैकब रेम्सी 2 यलो कार्ड मिलने के कारण मैच से बाहर हो गए। 10 प्लेयर्स के बावजूद टीम ने 2-1 से मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में 12वां स्थान हासिल कर लिया। इस हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड तीसरे नंबर पर ही मौजूद है। चेल्सी की एस्टन विला पर डोमिनेटिंग जीत बर्मिंघम के विला पार्क में चौथे और पांचवें नंबर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले के उम्मीद थी, लेकिन चेल्सी ने 4-1 के अंतर से एकतरफा मैच जीत लिया। नॉटिंघम ने सिटी को ड्रॉ पर रोका मैनचेस्टर के इथियाड स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी और नॉटिंघम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच जीतकर 10 बार की चैंपियन सिटी पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन नॉटिंघम ने टीम को 2-2 के ड्रॉ पर रोक दिया। 20वीं जीत से टॉप पर आर्सनल आर्सनल ने ब्राइटन के घर में जाकर उन्हें 1-0 से हरा दिया। मैच का इकलौता गोल 9वें मिनट में बुकायो साका ने किया। वे अपने करियर का 300वां मैच खेल रहे थे। इस गोल के बाद दोनों ही टीमों ने अपने डिफेंस पर जोर दिया, जिस कारण गोल के ज्यादा मौके नहीं बन सके। टूर्नामेंट में 20वीं जीत से आर्सनल 67 पॉइंट्स लेकर टॉप पर मौजूद है। मैनचेस्टर सिटी 60 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ———————————- स्पोर्ट्स का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…
सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, 80016 पर बंद:निफ्टी 285 अंक बढ़कर 24766 पर पहुंचा, ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त रही। सेंसेक्स 900 अंक (1.14%) की तेजी के साथ 80,016 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 285 अंक (1.17%) की बढ़त रही। ये 24,766 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मेटल, फार्मा और एनर्जी शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही। LT और अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज करीब 4% की चढ़कर बंद हुए। वहीं IT शेयर्स में आज गिरावट रही। बाजार में तेजी के 4 बड़े कारण कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त कल सेंसेक्स 1123 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया। मेटल और बैंक शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे थे।
नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 60% वोटिंग हुई। दूरदराज इलाकों में अभी भी वोटिंग हो रही है। अंतिम आंकड़ा जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। नेपाल चुनाव पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें…
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा:बाबर और सईम बांग्लादेश सीरीज से बाहर, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा। बुधवार को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम अनाउंस हुई। वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब को टीम से बाहर कर दिया। टीम में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स और वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान को शामिल कर लिया। फरहान ने अक्टूबर 2024 से कोई घरेलू लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला है। वे अब तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू भी नहीं कर सके। शाहीन ही कप्तानी करेंगे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उन्हें पिछले साल ही मोहम्मद रिजवान के बाद कप्तान बनाया गया था। वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहे विकेटकीपर रिजवान वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। टी-20 कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी टीम में जगह मिल गई। 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका वनडे सीरीज में कई प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 28 साल के अब्दुल समद को जगह मिली, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में फिनिशर के रूप में पहचान बनाई। 21 साल के शामिल हुसैन और और 20 साल के माज सदाकत भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। 3 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले 21 साल के शाद मसूद और गाजी घोरी भी टीम में शामिल किए गए। बॉलिंग डिपार्टमेंट में अनुभव को मौका अबरार के अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ शामिल किए गए। बैटिंग ऑलराउंडर हुसैन तलत के साथ चाइनामैन फैसल अकरम भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने 2024 में वनडे डेब्यू किया था। अपने बेस्ट फॉर्मेट से बाहर हुए बाबर-अयूब सईम अयूब और बाबर आजम अपने करियर में सबसे ज्यादा मजबूत वनडे फॉर्मेट में ही नजर आए। पिछले 13 मुकाबलों में अयूब ने 3 शतक और 2 फिफ्टी लगाईं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीत में अयूब ने अहम भूमिका निभाई थी। अयूब वर्ल्ड कप में जरूर फ्लॉप रहे, लेकिन उनकी स्पिन गेंदबाजी ने टीम को अहम विकेट दिलाए थे। बाबर भी वनडे में 20 शतक और 37 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने किसी और फॉर्मेट में 10 सेंचुरी भी नहीं लगाई। उनके नाम 140 मुकाबलों में 6501 रन जरूर है, लेकिन 2025 से वे इस फॉर्मेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह और लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली। अगले सप्ताह शुरू होगी सीरीज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे की सीरीज 11 मार्च से शुरू होगी। 13 और 15 मार्च को बाकी 2 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही होंगे। पाकिस्तान का वनडे स्क्वॉड शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शामिल हुसैन।
मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

मंदसौर शहर के किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास रहने वाले दुर्गेश पिता माधव सिंह का एक युवक सद्दाम से विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्गेश सड़क से गुजर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सद्दाम दुर्गेश के घर पहुंच गया और फिर से विवाद करने लगा। शोर सुनकर दुर्गेश की पत्नी कोमल (26) बाहर आईं और दोनों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट कर दी। तलवार से हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी अपने साथ तलवार भी लेकर आया था और उसने तलवार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। कोमल के मुताबिक जब उन्होंने तलवार पकड़ ली तो आरोपी ने उनके नाक पर मुक्का मार दिया। इस घटना में कोमल के हाथ और नाक में चोट आई है, जबकि दुर्गेश के मुंह पर भी चोट लगी है। घटना के बाद घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता कोमल ने बताया कि होली का त्योहार होने के कारण वे घर पर ही थे। उसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और उनके पति को बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव:छोटी ओमती की घटना; सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात

जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी एक ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेलबाग पुलिस ने बताया कि भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था। अपशब्द कहने के साथ झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्व एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल, हालात काबू में हैं। अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी FIR नहीं कराई गई है।
सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

सीधी जिले के अकऊरी ग्राम में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों ने व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की पहचान राहुल यादव और किशन यादव के रूप में हुई है। तीसरे युवक की शिनाख्त रात तक नहीं हो सकी थी। तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कश्मीर में तैनात सेना के जवान संदीप कुमार यादव ने स्वयं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे तक डॉक्टर न मिलने का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे तक कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। संदीप कुमार यादव ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने से घायलों की स्थिति और अधिक बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में परिजनों और स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई। सिविल सर्जन ने बदतमीजी और नशे का दावा किया सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन नशे की हालत में थे और अस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी कर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। एसपी से दुर्व्यवहार की शिकायत डॉ. एसबी खरे ने बताया कि अस्पताल में हंगामे और स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में एसपी को सूचित कर दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे डॉ. राजेश मिश्रा ने डॉक्टरों की कमी और हंगामे पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।






