Sunday, 30 Aug 2026 | 04:03 PM

Trending :

श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट:वेस्टइंडीज से जस्टिन ग्रेव्स ने 3 विकेट झटके, धनंजय डी सिल्वा का शतक

श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट:वेस्टइंडीज से जस्टिन ग्रेव्स ने 3 विकेट झटके, धनंजय डी सिल्वा का शतक

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए हैं। गुरुवार को मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। टीम के ओपनर्स नाबाद लौटे हैं। तीसरे सेशन में कैरेबियाई पारी का पहला ओवर समाप्त होने के बाद अंपायर्स ने बेल्स उठा लिए। ओपनर जॉन कैंपबेल 6 बॉल खेलकर नाबाद रहे। जबकि ब्रैंडन किंग ने एक भी बॉल नहीं फेस की। इससे पहले जॉयडन सेल्स ने श्रीलंकाई टीम का आखिरी विकेट झटका। उन्होंने असिथा फर्नांडो को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। सेल्स को श्रीलंकाई पारी में एक विकेट ही मिला। श्रीलंका की खराब शुरुआत, 50 के अंदर 3 विकेट गंवाए टॉस हारकर बैटिंग कर रही श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे। केमार रोच ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर पाथुम निसांका को 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा दिया। उसके बाद 10वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने निशान मदुष्का (23 रन) और कामिंदु मेंडिस (जीरो) को लगातार बॉल पर आउट किया। चंडीमल और डी सिल्वा ने पारी संभाली निसांका के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे दिनेश चांदीमल ने धनंजय डी सिल्वा के साथ पारी संभाली। दोनों ने 94 बॉल पर 68 रनों की साझेदारी की। वे चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें शमार जोसेफ ने बोल्ड कर दिया। चांदीमल 67 बॉल पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके लगाए। डी सिल्वा का शतक, स्कोर 250 पार पहुंचाया 110 के स्कोर पर चांदीमल का विकेट गंवाने के बाद धनंजया डी सिल्वा ने श्रीलंकाई पारी को 250 पार पहुंचाया। डी सिल्वा ने 168 गेंद पर 120 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में 17 चौके लगाए। उन्होंने लोअर ऑर्डर में 2 अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। इनमें सोनल दिनुषा (43 रन) के साथ 150 गेंद पर 99 रन और मिलन रथनायके के साथ 85 गेंद पर 64 रन की साझेदारी शामिल रही। ग्रेव्स ने सबसे ज्यादा विकेट, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रेव्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा, 3 अन्य गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए। इनमें केमार रोच, अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ के नाम शामिल रहे। एक विकेट जॉयडन सेल्स को मिला। ———————————————–

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले NATO मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रुट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था। बघेई ने कहा कि इन्हें अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल (हमलावर हथियार) से हमला हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इसकी जानकारी दी है। जहाज ओमान के तट के पास था, तभी प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया। इस हमले में जहाज के ब्रिज (जहां से जहाज को कंट्रोल किया जाता है) को नुकसान पहुंचा। जहाज के कप्तान ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने होर्मुज में नए रूट पर आपत्ति जताई : ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए नए समुद्री रास्ते (इवैक्यूएशन लेन) बनाने की बात कही गई थी। 2. होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका आमने-सामने: ईरान ने कहा कि बिना नियम माने गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई होगी। अमेरिका ने साफ किया कि होर्मुज पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं करेगा। 3. ट्रम्प ने युद्ध खर्च के लिए ₹8.3 लाख करोड़ मांगे: ट्रम्प सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर (₹8.322 लाख करोड़) की अतिरिक्त फंडिंग मांगी। यह रकम युद्ध खर्च, सेना की तैयारी और हथियारों के भंडार के लिए इस्तेमाल होगी। 4. लेबनान में इजराइली हमले जारी: नाबातियेह के पास कार पर हमले में 3 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति घायल हुआ। इजराइली सेना ने हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 5. ईरान ने अमेरिका विरोधी नारों पर रोक की खबर खारिज की: ईरान ने कहा कि ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे या अमेरिकी झंडा जलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले NATO मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था। बघेई ने कहा कि इन्हें अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल, यानी हमलावर हथियार से अटैक हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस, यानी UKMTO ने इसकी जानकारी दी है। जहाज ओमान के तट के पास था, तभी प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया। इस हमले में जहाज के ब्रिज, जहां से जहाज को कंट्रोल किया जाता है को नुकसान पहुंचा। जहाज के कप्तान ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने होर्मुज में नए रूट पर आपत्ति जताई : ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए नए समुद्री रास्ते, यानी इवैक्यूएशन लेन बनाने की बात कही गई थी। 2. होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका आमने-सामने: ईरान ने कहा कि बिना नियम माने गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई होगी। अमेरिका ने साफ किया कि होर्मुज पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं करेगा। 3. ट्रम्प ने युद्ध खर्च के लिए ₹8.3 लाख करोड़ मांगे: ट्रम्प सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर, यानी करीब ₹8.322 लाख करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग मांगी। यह रकम युद्ध खर्च, सेना की तैयारी और हथियारों के भंडार के लिए इस्तेमाल होगी। 4. लेबनान में इजराइली हमले जारी: नाबातियेह के पास कार पर हमले में 3 लोगों की मौत हुई और 1 व्यक्ति घायल हुआ। इजराइली सेना ने हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 5. ईरान ने अमेरिका विरोधी नारों पर रोक की खबर खारिज की: ईरान ने कहा कि ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे या अमेरिकी झंडा जलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए हमलावर गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। एप की मदद से वह उससे जुड़ पाया और उसे बहला-फुसला सका। कथित तौर पर स्नैपचैट के क्विक एड फीचर ने 25 साल के वैलेंटीन-रियोस को जेएफ और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों से जुड़ने का सुझाव दिया। शिकायत के अनुसार, एप ने वैलेंटीन-रियोस को मिलनसार दिखने वाले लड़के के रूप में दर्शाया था। स्नैपचैट नाबालिगों को यह चेतावनी देने में विफल रहा कि ये यूजर्स अजनबी हो सकते हैं या उनसे जुड़ना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ हजारों मामले मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक (बाइटडांस), यूट्यूब (गूगल), और स्नैपचैट (स्नैप) सहित कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गंभीर मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की अदालतों में सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ लत से संबंधित दावों वाले 3,300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं। नाबालिगों के लिए उतना सुरक्षित नहीं है प्लेटफॉर्म अदालत में कहा गया है कि स्नैप के अधिकारियों को डार्क वेब पर एक पुस्तिका मिली, जिसमें स्नैपचैट के फीचर का इस्तेमाल करके युवा यूजर्स को निशाना बनाने के तरीके बताए गए हैं। हीट इनिशिएटिव नामक संगठन के एक सर्वे के मुताबिक नाबालिग यूजर्स में से आधे ने पिछले साल स्नैपचैट पर ‘असुरक्षित सामग्री या संदेश’ देखे। स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है भारत स्नैपचैट की 25 से अधिक देशों में 13 से 24 साल की आयु के 90% लोगों तक पहुंच है। भारत स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्नैपचैट के 25 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर हैं। यह कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36% है। देश में उसके यूजर की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए हमलावर गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। एप की मदद से वह उससे जुड़ पाया और उसे बहला-फुसला सका। कथित तौर पर स्नैपचैट के क्विक एड फीचर ने 25 साल के वैलेंटीन-रियोस को जेएफ और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों से जुड़ने का सुझाव दिया। शिकायत के अनुसार, एप ने वैलेंटीन-रियोस को मिलनसार दिखने वाले लड़के के रूप में दर्शाया था। स्नैपचैट नाबालिगों को यह चेतावनी देने में विफल रहा कि ये यूजर्स अजनबी हो सकते हैं या उनसे जुड़ना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ हजारों मामले मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक (बाइटडांस), यूट्यूब (गूगल), और स्नैपचैट (स्नैप) सहित कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गंभीर मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की अदालतों में सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ लत से संबंधित दावों वाले 3,300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं। नाबालिगों के लिए उतना सुरक्षित नहीं है प्लेटफॉर्म अदालत में कहा गया है कि स्नैप के अधिकारियों को डार्क वेब पर एक पुस्तिका मिली, जिसमें स्नैपचैट के फीचर का इस्तेमाल करके युवा यूजर्स को निशाना बनाने के तरीके बताए गए हैं। हीट इनिशिएटिव नामक संगठन के एक सर्वे के मुताबिक नाबालिग यूजर्स में से आधे ने पिछले साल स्नैपचैट पर ‘असुरक्षित सामग्री या संदेश’ देखे। स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है भारत स्नैपचैट की 25 से अधिक देशों में 13 से 24 साल की आयु के 90% लोगों तक पहुंच है। भारत स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्नैपचैट के 25 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर हैं। यह कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36% है। देश में उसके यूजर की संख्या लगातार बढ़ रही है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… यूजर्स का डेटा भारत से बाहर भेजने पर रोक: देश में ही स्टोर होगा रिकॉर्ड अब आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, क्योंकि अब टेलीकॉम कंपनियों को आपके फोन, इंटरनेट इस्तेमाल और कॉलिंग से जुड़ा सभी तरह का डेटा और लॉग्स अब भारत में ही स्टोर करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

भारत में बहुविवाह पर बहस तेज, एनसीपी विधायक सना मलिक ने स्वीकृति का समर्थन किया, विशेषज्ञों ने यूसीसी पर जोर दिया

भारत में बहुविवाह पर बहस तेज, एनसीपी विधायक सना मलिक ने स्वीकृति का समर्थन किया, विशेषज्ञों ने यूसीसी पर जोर दिया

भारत में बहुविवाह पर बहस तब तेज हो गई जब एनसीपी विधायक सना मलिक ने इस्लामिक ग्रंथों का हवाला देते हुए इसे स्वीकार करने की वकालत की। उनकी टिप्पणियों ने व्यक्तिगत कानूनों, धार्मिक व्याख्या, लैंगिक न्याय और समान नागरिक संहिता की मांग पर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का तर्क है कि बहुविवाह के लिए कुरान की अनुमति संदर्भ-विशिष्ट है और सख्त शर्तों के साथ आती है, विशेष रूप से कई पत्नियों के बीच समान और न्यायपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता के साथ। आलोचकों का कहना है कि व्यवहार में ऐसी समानता सुनिश्चित करना मुश्किल है, जिससे महिलाओं के अधिकारों, कानूनी सुरक्षा उपायों और सामाजिक न्याय पर चिंता बढ़ गई है। इस विवाद ने एक बार फिर भारत की व्यक्तिगत कानून प्रणाली और यूसीसी बहस को तीव्र फोकस में ला दिया है। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_brasstacks News18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 25 जून, 2026, 19:40 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)संदर्भ विशिष्ट बहुविवाह(टी)बहुविवाह में समान व्यवहार(टी)पत्नियों के साथ न्यायसंगत व्यवहार(टी)लिंग न्याय(टी)भारत बहुविवाह पंक्ति(टी)इस्लामिक ग्रंथ बहुविवाह(टी)एकाधिक पत्नियों पर बहस(टी)मुस्लिम पर्सनल लॉ(टी)एनसीपी एमएलए ने बहुविवाह का समर्थन किया(टी)एनसीपी एमएलए सना मलिक(टी)पर्सनल लॉ डिबेट(टी)पर्सनल लॉ भारत(टी)बहुविवाह बहस(टी)भारत में बहुविवाह(टी)कुरान और बहुविवाह(टी)कुरान व्याख्या(टी)धार्मिक स्वतंत्रता(टी)सना मलिक(टी)सना मलिक बहुविवाह टिप्पणियाँ(टी)यूसीसी(टी)यूसीसी बहस भारत(टी)समान नागरिक संहिता

‘तुम्हें हरा देंगे’: बागी सेना सांसद संजय दीना पाटिल ने सवाल पर रिपोर्टर को धमकी दी | भारत समाचार

IND vs BAN Live Score: Check all the updates from the ICC Women T20 World Cup match. (AP Photo)

आखरी अपडेट:25 जून, 2026, 18:35 IST संजय राउत द्वारा जांच की मांग के बीच शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल ने कथित तौर पर एक रिपोर्टर को धमकी दी, एकनाथ शिंदे का कहना है कि पाटिल इरादे से इनकार करते हैं और माफी मांगने को तैयार हैं। बागी सांसद संजय दीना पाटिल. (छवि: एक्स) शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल ने गुरुवार को उस समय एक नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कथित तौर पर एक पत्रकार को धमकी दी जिसने बार-बार शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा दायर शिकायत पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी। उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद पाटिल, जो हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना (यूबीटी) से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना में शामिल हुए हैं, से राउत के मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को लिखे पत्र के बारे में पूछा गया था, जिसमें उनकी पिछली टिप्पणियों की जांच की मांग की गई थी। बातचीत के एक वीडियो में, पाटिल को रिपोर्टर से यह कहते हुए सुना जाता है कि अगर प्रतिक्रिया के लिए उनसे दोबारा संपर्क किया गया तो वह “भूल जाएंगे” कि वह एक सांसद हैं और उन्हें पीट देंगे। पाटिल ने कहा, “मैंने आपसे कहा था कि मैं सिर्फ दो मिनट बोलूंगा। आप बार-बार क्यों पूछ रहे हैं? मैं भूल जाऊंगा कि मैं एक सांसद हूं। अगर आप दोबारा प्रतिक्रिया के लिए आए तो मैं तुम्हें पीटूंगा। मैं यह बात पुलिस के सामने और कैमरे पर बोल रहा हूं। जाओ और कमिश्नर को दिखाओ।” राउत ने पहले की टिप्पणियों की जांच की मांग की यह आक्रोश तब आया जब कुछ ही घंटों बाद राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को संबोधित एक पत्र जारी किया, जिसमें पाटिल की पहले कैमरे पर की गई टिप्पणियों की जांच की मांग की गई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि उनके पिता, पूर्व कांग्रेस विधायक दीना पाटिल पर हमले के बाद पांच लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, राउत ने पाटिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की, जिसमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करना भी शामिल है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या धमकियाँ जारी की गई हैं। शिंदे ने कहा, सांसद माफी मांगने को तैयार हैं उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि पाटिल ने उनसे बात की थी और स्पष्ट किया था कि उनका इरादा पत्रकार को धमकाने या अपमान करने का नहीं था। शिंदे ने कहा, “संजय पाटिल ने मुझे बताया कि उनका पत्रकार का अपमान करने या धमकी देने का कोई इरादा नहीं था और वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं। जहां तक ​​पार्टी का सवाल है, हम पत्रकारों के साथ गलत भाषा का समर्थन नहीं करते हैं। निर्वाचित प्रतिनिधि और मीडिया मिलकर काम करते हैं।” पाटिल इस सप्ताह की शुरुआत में उद्धव ठाकरे खेमे के अन्य सांसदों के साथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे, जिससे दोनों सेना गुटों के बीच राजनीतिक टकराव का एक नया दौर शुरू हो गया था। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना लेखक के बारे में न्यूज़ डेस्क न्यूज़ डेस्क उत्साही संपादकों और लेखकों की एक टीम है जो भारत और विदेशों में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण और विश्लेषण करती है। लाइव अपडेट से लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट से लेकर गहन व्याख्याताओं तक…और पढ़ें न्यूज़ इंडिया ‘तुम्हें हरा देंगे’: बागी सेना सांसद संजय दीना पाटिल ने सवाल पर रिपोर्टर को धमकी दी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)संजय दीना पाटिल विवाद(टी)शिवसेना सांसद(टी)पत्रकार को धमकी वाली टिप्पणी(टी)संजय राउत शिकायत(टी)मुंबई पुलिस आयुक्त(टी)एकनाथ शिंदे गुट(टी)उद्धव ठाकरे खेमा(टी)महाराष्ट्र राजनीति

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल ने कथित तौर पर सगाई खत्म करने के बजाय हत्या को चुना | न्यूज18

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल ने कथित तौर पर सगाई खत्म करने के बजाय हत्या को चुना | न्यूज18

केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाले मोड़ में, आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर सामाजिक कलंक के डर से अपनी सगाई तोड़ने के बजाय अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या करना पसंद किया। इस आरोप ने केतन की मौत की परिस्थितियों और सिया से जुड़ी कथित साजिश की जांच को गहरा कर दिया है। जांचकर्ता मकसद, रिश्ते के इतिहास, सगाई के दबाव, शामिल लोगों के बयान, फोन रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और घटनाओं के अनुक्रम की जांच कर रहे हैं जिसके कारण यह घातक घटना हुई। यह मामला विश्वास, सामाजिक दबाव, अपराध और जवाबदेही के बारे में परेशान करने वाले सवाल उठाता रहता है। n18oc_ Indian18oc_politicsn18oc_breaking-newsNews18 मोबाइल ऐप – https://onelink.to/desc-youtube आखरी अपडेट: 25 जून, 2026, 16:54 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)कथित हत्या की साजिश(टी)सगाई टूटने का डर(टी)सगाई का दबाव(टी)सगाई सामाजिक कलंक(टी)केतन अग्रवाल(टी)केतन अग्रवाल की मौत(टी)केतन अग्रवाल लोहगढ़ किला(टी)केतन अग्रवाल हत्या मामला(टी)केतन मामला चौंकाने वाला मोड़(टी)सगाई खत्म करने पर हत्या(टी)लोहागढ़ किले की मौत(टी)लोहगढ़ किले की मौत(टी)पुणे हत्या केस(टी)संबंध विवाद हत्या(टी)सिया गोयल(टी)सिया गोयल आरोपी(टी)सिया गोयल केतन अग्रवाल(टी)सिया गोयल मकसद(टी)सामाजिक कलंक मकसद

व्हीलचेयर में पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी

व्हीलचेयर में पद्म अवॉर्ड में पहुंची थीं सिंगर अल्का याग्निक:हेल्थ पर सवाल उठे तो दी सफाई, कहा- रिकवरी चल रही है, मैं थक गई थी

23 जून को सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। एक वीडियो में सिंगर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। हेल्थ बिगड़ने के कयास लगाए जाने के बीच अब सिंगर ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी चल रही है। अल्का याग्निक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है- सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। समारोह का एक वीडियो देखकर कई लोगों ने मेरी सेहत को लेकर चिंता जताई है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से चल रही है। पद्म सम्मान समारोह में पूरा दिन व्यस्त और भावुक रहा, जिसकी वजह से मैं काफी थक गई थी। इसलिए जाते समय मैंने व्हीलचेयर की मदद ली थी। आगे सिंगर ने लिखा है, ‘कृपया चिंता न करें। अब मैं पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा हिम्मत दी है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का हृदय से धन्यवाद करती हूं। आइए, इस खुशी के मौके को हम सभी मिलकर मनाएं। प्यार और आभार के साथ, अल्का याग्निक।’ देखिए पद्म पुरस्कार समारोह से अल्का याग्निक की तस्वीरें- पद्म भूषण मिलने पर कहा था- 2 साल से मुश्किल दौर से गुजर रही हूं मंगलवार को पद्म भूषण मिलने के बाद अल्का याग्निक ने एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने समारोह की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘पिछले 2 सालों से मैं लोगों की नजरों से दूर रही हूं। न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुई और न ही अपनी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ शेयर किया। आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल दौर से गुजर रही थी। ऐसे समय में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा।’ सिंगर शान बोले- आप इस सम्मान की हकदार अल्का याग्निक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिंगर शान ने लिखा, “अल्का जी, आप सम्मान की हकदार थीं। आप हम सभी के लिए गर्व और खुशी की वजह हैं। आपके प्रशंसकों के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं होगी कि आप पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं, फिर से आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ वापसी करें और अपनी सुरीली आवाज से हमें एक बार फिर मंत्रमुग्ध करें, जैसा सिर्फ आप ही कर सकती हैं। अल्का याग्निक को है रेयर न्यूरो डिसीज, सुनने में होती है दिक्कत सिंगर अल्का याग्निक पिछले 2 सालों से म्यूजिक से दूर हैं। उन्हें रेयर न्यूरो डिसीज है, जिसके चलते उन्हें सुनाई देना लगभग बंद हो गया है। इलाज के बीच उन्हें लाउड म्यूजिक से दूर रहने की सलाह दी गई है। अल्का याग्निक ने 2 साल पहले इसकी जानकारी देते हुए म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘कुछ हफ्ते पहले जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली, तो अचानक मुझे सुनाई देना बंद हो गया। उस घटना के बाद कई हफ्तों तक हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूं, क्योंकि बहुत से लोग पूछ रहे थे कि मैं इन दिनों नजर क्यों नहीं आ रही हूं। डॉक्टरों ने बताया है कि मुझे एक रेयर बीमारी हुई है, जिसे सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस कहा जाता है। यह एक वायरल संक्रमण के कारण हुआ है। यह अचानक आई बड़ी समस्या थी, जिसके लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं थी।’