वैभव सूर्यवंशी पर फिदा कंगना रनौत, बोलीं-'वर्ल्ड कप लेकर आओ’:सौरव गांगुली ने कहा- वैभव को संभलकर खेलना होगा, ब्रिटेन की परिस्थितियां बहुत अलग होंगी

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बाद दुनिया भर से तारीफ मिल रही है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने वैभव से वर्ल्ड कप की डिमांड कर दी है। कंगना ने कहा कि, ‘हमारे पास क्रिकेट देखने का टाइम नहीं होता है, लेकिन मैं क्रिकेट में इस यंग मैन को बेस्ट विशेज देती हूं। वह भी सचिन और विराट की तरह अच्छा करें। उस पर प्रेशर नहीं है, मगर वर्ल्ड कप लेकर आओ यार।’ वैभव सूर्यवंशी को उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए दूसरी ओर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि, ‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। आईपीएल में भी हमने यही देखा है।’ वैभव को संभलकर खेलना होगा गांगुली आगे कहा कि, ‘निश्चित रूप से भारत के लिए खेलना अलग बात है। वह ऐसे दौरे पर जाएगा, जहां विकेट थोड़े अलग होंगे। वहां गेंद अधिक सीम करेगी, उछाल ज्यादा होगा और नई गेंद से अधिक मूवमेंट मिलेगा। इसलिए खेल थोड़ा अलग होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसमें अपार प्रतिभा है। इसलिए उसे समय दीजिए। वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन इंडियन टीम में हुआ बिहार के वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ-साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया है। IPL में उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है। IPL फाइनल में 15 साल के वैभव ने जीते थे 5 अवार्ड IPL फाइनल में 15 साल के वैभव ने 5 अवार्ड अपने नाम किए हैं। वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैलुएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्सेज का भी खिताब मिला है। इन पुरस्कारों के जरिए उन्होंने कुल 45 लाख रुपये की इनामी राशि हासिल की, जबकि सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें टाटा सियेरा कार भी पुरस्कार में मिली। ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव को ऑरेंज कैप मिला है। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है। 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ये उपलब्धि 23 साल 237 दिन की उम्र में हासिल की थी। एक सीजन में 72 छक्कों का रिकॉर्ड वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 237.30 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए और ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में इतने स्ट्राइक रेट से किसी भी खिलाड़ी ने 700 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए। वहीं, सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकार्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी चुना गया है। एक सीजन में पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 31 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन के पावरप्ले में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ में IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वे अपनी 23वीं पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे। वे IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होेंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारी खेली थी। ओवरऑल IPL में सबसे कम पारी में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वे शॉन मार्श (21 पारी) और लेंडल सिमंस (23 पारी) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। IPL में सबसे ज्यादा बार 90s में आउट होने की बराबरी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 96 रन पर आउट हुए। वे IPL में सबसे ज्यादा बार ‘नर्वस नाइंटीज’ (90-99 रन) का शिकार होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वे इसी सीजन पिछली चार पारी में तीसरी बार 90 से 99 रन के बीच आउट हुए। इससे पहले डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ IPL में 3-3 बार 90s में आउट हो चुके हैं। IPL के एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। उनके प्लेऑफ में 19 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऋद्धिमान साहा (2014) और शुभमन गिल (2023) का 11-11 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। IPL प्लेऑफ में दो 50+ स्कोर बनाने वाले राजस्थान के तीसरे बल्लेबाज वैभव ने गुजरात के खिलाफ फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही वे IPL प्लेऑफ में दो 50+ स्कोर करने वाले राजस्थान के तीसरे खिलाड़ी बन
वैभव सूर्यवंशी पर फिदा कंगना, बोलीं-'वर्ल्ड कप लेकर आओ यार’:सौरव गांगुली ने कहा- वैभव को संभलकर खेलना होगा, ब्रिटेन की परिस्थितियां बहुत अलग होगी

चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.45 लाख गिर चुकी, सोना आज ₹3,470 टूटा; 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 8 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 3,470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 15,748 रुपए कम होकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 8 जून 2026 ऑल टाइम हाई से 1.45 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.45 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 130 दिन में ₹25 हजार और चांदी ₹1.45 लाख सस्ती सोर्स: IBJA गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:
चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई:8 दिन में ₹22 हजार की गिरावट; सोना आज ₹3470 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 8 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 3,470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 15,748 रुपए कम होकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2,63,350 रुपए थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। ऑलटाइम हाई से 1.45 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.45 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 130 दिन में ₹25 हजार और चांदी ₹1.45 लाख सस्ती सोर्स: IBJA गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:
शादीशुदा जिंदगी पर बोले आर माधवन:मैं डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं, इसलिए पत्नी के प्रति हमेशा वफादार रहा

अभिनेता आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने हाल ही में अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मनाई है। इस मौके पर माधवन का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपनी सफल शादीशुदा जिंदगी और वफादारी पर कई खुलासे किए हैं। इ-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ काम करने के बाद भी वे हमेशा अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहे। उन्होंने खुद को एक ‘डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास’ आदमी बताया जो दिनभर काम करने के बाद घर लौटकर पत्नी के साथ समय बिताने को प्राथमिकता देता है। पत्नी सरिता को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा आर माधवन ने इंटरव्यू में बताया कि वे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अपनी पत्नी सरिता से करते हैं। सरिता उन्हें पूरी तरह से समझती हैं और हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं। माधवन के मुताबिक, सरिता उनके माता-पिता, बेटे वेदांत और उनके पैसों (फाइनेंस) का पूरा ध्यान रखती हैं। वे माधवन को एक बेहतर एक्टर बनने के लिए पूरी आजादी देती हैं। माधवन ने कहा कि वे बहुत किस्मत वाले हैं कि सरिता उनकी जिंदगी में हैं क्योंकि वे बिना कोई क्रेडिट चाहे परिवार के लिए बहुत मेहनत करती हैं। वफादार रहना पारिवारिक संस्कार का हिस्सा फिल्म इंडस्ट्री में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर बात करते हुए माधवन ने कहा कि वफादार रहना उनके लिए बहुत आसान और स्वाभाविक रहा है। उन्होंने इसे अपने पारिवारिक संस्कारों से जोड़ा। माधवन ने अपने परिवार से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार आखिरी समय तक जमशेदजी टाटा के प्रति इतना वफादार था कि घर में भगवान की मूर्तियों के साथ टाटा की फोटो पर भी माला चढ़ाई जाती थी। इसलिए उनके लिए बेवफा होना अपनी पारिवारिक परंपरा के खिलाफ जाने जैसा है। खुद को बताया डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास मैन माधवन ने खुलकर स्वीकार किया कि वे सुंदर लड़कियों की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन आखिर में वे अपने घर लौटना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक डरपोक मद्रासी मिडिल क्लास आदमी हूं। सुंदर लड़कियां मुझे अच्छी लगती हैं, लेकिन मैं बाहर रहने का कोई बहाना बनाने के बजाय घर जाकर पत्नी के साथ बैठना बेहतर समझता हूं।’ माधवन ने बताया कि उनके रिश्ते में शुरू से ही पारदर्शिता रही है। उनका मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट हमेशा उनकी पत्नी के पास ही रहते हैं। डायरेक्टर मणि रत्नम की सलाह ने किया काम माधवन ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणि रत्नम की एक सलाह का भी जिक्र किया जो उनके वैवाहिक जीवन में बहुत काम आई। मणि रत्नम ने उनसे कहा था कि जब रिश्ता अच्छा चल रहा हो, तो उसे बार-बार यह देखने के लिए टेस्ट नहीं करना चाहिए कि पार्टनर आपसे कितना प्यार करता है। कई बार बेवजह परखने से ही रिश्ते खराब हो जाते हैं। माधवन ने इस सलाह को माना। जब वे तमिल सिनेमा के स्टार बने और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बढ़ी, तो उन्होंने सबसे पहले अपने शादीशुदा होने की घोषणा की थी। वे अपने फैंस के खत भी सरिता के साथ मिलकर ही खोलते थे।

रघुवीर यादव बोले- महंगाई से बुरा हाल सैयां का है:पंचायत सीरीज पर बोले- आधी शूटिंग हो चुकी; बच्चों को थिएटर से जोड़े

बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट रघुवीर यादव जयपुर में आयोजित बच्चों की क्यूरियो थिएटर वर्कशॉप के समापन पर आए। उन्होंने कहा- थिएटर केवल अभिनय की कला नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पाठशाला है। बच्चों को बचपन से ही रंगमंच, संगीत और कला से जोड़ दिया जाए तो उनका व्यक्तित्व निखरता है। फिल्म पीपली लाइव के फेमस गाने ‘महंगाई डायन खाय जात है’ का गाना आज भी लोगों को काफी पंसद है। इस पर उन्होंने कहा- महंगाई तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पंचायत के नए सीजन पर कहा कि अभी इसकी शूटिंग चल रही है। एक्टर ने अपने करियर और निजी जीवन से जुड़ी कई बात भास्कर के साथ साझा की। पढ़िए- सवाल: जयपुर में बच्चों की थिएटर वर्कशॉप में आए हैं। बच्चों को रंगमंच से जोड़ना कितना जरूरी है? रघुवीर यादव: बहुत जरूरी है। रंगमंच ही ऐसी विधा है जो जीने का सलीका सिखाती है, दिशा दिखाती है कि आपको अपने आप को कैसे बचाकर, बनाकर और समझदारी से आगे बढ़ना है। थिएटर कभी वक्त जाया करना नहीं सिखाता, बल्कि जो समय आपके पास है उसका सही इस्तेमाल करना सिखाता है। अगर बच्चों को छोटी उम्र से ही थिएटर की आदत डाल दी जाए और इसके मायने समझा दिए जाएं तो जिंदगी काफी आसान हो जाती है। बच्चे तो वैसे भी होनहार होते हैं, बस उन्हें सही दिशा दिखानी होती है। थिएटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कभी खुद को अकेला महसूस नहीं करते। सवाल: आपने अपने करियर की शुरुआत संगीत से की थी और फिर थिएटर से जुड़े। शुरुआती दौर में कैसी चुनौतियां रहीं? रघुवीर यादव: देखिए, तकलीफें तो कुछ होती नहीं हैं। आप चाहें तो उन्हें तकलीफ कह दीजिए, चाहें तो मजा। मेरी नजर में अगर जिंदगी बनानी है तो तकलीफों में मजा लेना सीखना पड़ेगा। असल में तकलीफ काम में नहीं होती, तकलीफ आलस में होती है। स्कूल की घंटी बजते ही अगर कोई कहे कि तकलीफ शुरू हो गई और स्कूल जाना छोड़ दे, तो फिर कुछ नहीं होगा। मुझे तो कभी तकलीफ महसूस नहीं हुई। जो कर पाया, कर लिया। जो नहीं कर पाया, उसे सीखने की कोशिश की। बस यही तरीका रहा। सवाल: पंचायत की सफलता के बाद अपने अंदर क्या बदलाव महसूस किया? रघुवीर यादव: मेरे अंदर कोई बदलाव नहीं आया। बदलाव तो थिएटर ने बहुत पहले ला दिया था। थिएटर ने सिखाया कि सीखते रहो, मेहनत से मत भागो और समय बर्बाद मत करो। पंचायत के बाद भी मैं वही हूं। बस कोशिश यही रहती है कि लगातार सीखता रहूं। सवाल: आपका गाया हुआ गीत ‘महंगाई डायन खाय जात है’ आज भी लोगों की जुबान पर है। इसे कैसे देखते हैं? रघुवीर यादव: अच्छा लगता है कि लोग आज भी उसे सुनते और गाते हैं। मेरा काम था गाना गाना, मैंने गा दिया। अब लोगों को अच्छा लग रहा है तो यह उनकी मर्जी है। और जहां तक महंगाई की बात है, वो तो मेरे बचपन से बढ़ती ही चली आ रही है। मैंने तो गाने में ‘सैयां’ पर ज्यादा जोर दिया था। महंगाई से ज्यादा बुरा हाल तो सैयां का है। सवाल: पंचायत के नए सीजन को लेकर क्या अपडेट है? रघुवीर यादव: अभी शूटिंग चल रही है। शूटिंग पूरी होने में करीब दो-तीन महीने लगेंगे। उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन में भी कुछ समय लगेगा। तो अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सवाल: क्या इसके अलावा भी कोई नए प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं? रघुवीर यादव: हां, अभी पाइप लाइन और गॉड ऑफ नाम की दो वेब सीरीज की हैं लेकिन मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करता। मुझे कछुए की चाल में चलना पसंद है। आराम-आराम से काम करता हूं और वही करता हूं जिसमें दिलचस्पी हो। सवाल: जयपुर से आपकी कौन-कौन सी यादें जुड़ी हैं? रघुवीर यादव: जयपुर से तो बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों में यहां कई नाटक किए। उससे पहले संगीत के कार्यक्रम भी किए। अजीत पालावत जैसे दोस्तों के साथ काम किया। मैं यहां अक्सर आता रहता हूं, इसलिए जयपुर मेरे लिए नया शहर नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां थिएटर को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। यहां की ऑडियंस कमाल की है। सच कह रहा हूं, जब भी जयपुर आया हूं, यहां काम करके और दर्शकों से मिलकर हमेशा मजा आया है। — ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान में एनएसडी का रीजनल सेंटर बने तो होगा फायदा:एनएसडी के निदेशक बोले- सरकार को आगे आकर पहल करनी होगी, संसाधन जुटाने होंगे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र (रीजनल सेंटर) स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन किया है। (पढ़िए पूरी खबर)
इंडिया ब्लॉक मीट लाइव अपडेट: 23 विपक्षी दल आज दिल्ली में आगे की राह पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। क्या DMK, TVK शामिल होंगे?

इंडिया ब्लॉक मीट लाइव अपडेट: इंडिया ब्लॉक की आज होने वाली बैठक में दिल्ली में लगभग 23 विपक्षी दलों के नेताओं के एक साथ आने की उम्मीद है क्योंकि गठबंधन हाल के विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्रीय सहयोगियों से मिली असफलताओं के बाद अपनी रणनीति पर चर्चा करेगा। यह सभा, जिसे “जनबंधन” बैठक कहा जा रहा है, विपक्षी गठबंधन की भविष्य की दिशा और आगामी राज्य चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए इसकी तैयारियों पर सवालों के बीच हो रही है। चर्चा में कई मुद्दों के हावी रहने की उम्मीद है, जिसमें गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और समूह के भीतर मतभेदों को दूर करने के प्रयास शामिल हैं। क्या DMK भाग लेगी? बैठक में इस बात पर दिलचस्पी पैदा हो गई है कि कौन सी पार्टियां भाग लेंगी और भविष्य के गठबंधन निर्णयों में प्रमुख क्षेत्रीय खिलाड़ी क्या भूमिका निभाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) पहले ही सार्वजनिक रूप से खुद को इस गुट से अलग कर चुकी है। इस बीच, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने पहले घोषणा की थी कि कांग्रेस द्वारा तमिलनाडु में उसके साथ संबंध समाप्त करने और तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बाद वह बैठक का बहिष्कार करेगी। इस बारे में भी सवाल उठाए गए हैं कि क्या टीवीके को अंततः गठबंधन ढांचे में शामिल किया जा सकता है। शीर्ष नेताओं के आज दिल्ली में आने की उम्मीद इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक से पहले उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ विपक्षी हस्तियों के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। अपेक्षित लोगों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं। वामपंथी दलों और कई छोटे क्षेत्रीय दलों के नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। 2029 की रणनीति पर फोकस? विपक्षी गठबंधन की बैठक में आगामी चुनावी मुकाबलों से पहले भाजपा के खिलाफ समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है। नेताओं के राज्य चुनावों की योजनाओं के साथ-साथ 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है। भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की आखिरी आधिकारिक बैठक लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले 1 जून, 2024 को नई दिल्ली में हुई। इसके बाद, लगभग 50 गठबंधन नेताओं ने चुनावी हेरफेर के आरोपों पर चर्चा की। संसद सत्र से पहले अलग-अलग परामर्श भी आयोजित किए गए। जैसे ही इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में शुरू होगी, ध्यान प्रमुख दलों की भागीदारी और आने वाले वर्षों के लिए गठबंधन के रोडमैप पर रहेगा। (टैग्सटूट्रांसलेट)इंडिया ब्लॉक मीटिंग लाइव(टी)इंडिया ब्लॉक मीट लाइव अपडेट्स(टी)इंडिया जनबंधन मीटिंग लाइव(टी)इंडिया अलायंस मीटिंग आज(टी)विपक्ष मीटिंग लाइव अपडेट्स(टी)राहुल गांधी लाइव(टी)मल्लिकार्जुन खड़गे(टी)ममता बनर्जी(टी)अखिलेश यादव(टी)उद्धव ठाकरे(टी)कांग्रेस लाइव अपडेट्स(टी)इंडिया ब्लॉक न्यूज(टी)विपक्ष गठबंधन बैठक(टी)इंडिया ब्लॉक लीडर्स मीटिंग(टी)कांग्रेस टीएमसी एसपी मीटिंग(टी)इंडिया ब्लॉक दिल्ली मीटिंग(टी)भारत जनबंधन
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ओपनर ट्रैविस हेड को IPL के लंबे सीजन के बाद पर्सनल लीव दी गई है, जबकि कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए वनडे मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मार्श की अनुपस्थिति में जोश इंग्लिस टीम की कप्तानी संभालेंगे। वह इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। लेग स्पिनर तनवीर संघा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की लिमिटेड ओवर (वनडे) टीम में शामिल किया गया है। हेड के वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए लिया गया फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ट्रैविस हेड के वर्कलोड को लेकर गंभीर हैं। हेड तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य ओपनर हैं और अगले 12 महीनों में टीम का शेड्यूल व्यस्त है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ मैच खेलने के कारण वह पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ट्रैविस हेड के वर्कलोड को लेकर गंभीर हैं। हेड तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के मुख्य ओपनर हैं और अगले 12 महीनों में टीम का शेड्यूल व्यस्त है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ मैच खेलने के कारण वह पाकिस्तान दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें पहले बांग्लादेश दौरे की वनडे और टी-20 दोनों टीमों में चुना गया था, लेकिन अब आराम दिया गया है। टी-20 टीम में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी बाकी है। नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा,’ट्रैविस को शुरुआत में दोनों सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें पर्सनल लीव दे दी गई है। हम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद करते हैं।’ मिचेल मार्श टी-20 सीरीज से कर सकते हैं वापसी मिचेल मार्श को IPL के दौरान टखने में चोट लगी थी, जो पाकिस्तान सीरीज के दौरान फिर उभर आई थी। उम्मीद थी कि वह बांग्लादेश के खिलाफ सभी 6 मैचों (3 वनडे और 3 टी-20) में कप्तानी करेंगे, लेकिन वनडे सीरीज तक फिट नहीं हो सके। अब वह सीधे ढाका में टीम के साथ जुड़ेंगे और 17 जून से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज की तैयारी करेंगे। अगर वह तब तक फिट नहीं हो पाते, तो जोश इंग्लिस कप्तानी करेंगे। नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस को पहले ही आराम दिया जा चुका है। ओली पीक और मैट शॉर्ट टीम में बरकरार पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज ओली पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश दौरे के लिए भी टीम में रखा गया है। पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले सबसे युवा स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बने थे। सेलेक्टर डोडेमाइड ने कहा,’मिशेल मार्श अभी पूरी फिटनेस हासिल कर रहे हैं। इस बीच टॉड मर्फी का वनडे टीम में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। पाकिस्तान दौरे के बाद ओली पीक और मैट शॉर्ट को टीम के साथ बनाए रखना सही फैसला था।’ IPL प्लेऑफ से बाहर होने का गेंदबाजों को मिला फायदा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस की वनडे टीम में वापसी हुई है। माना जा रहा था कि दोनों पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ IPL प्लेऑफ में व्यस्त रहेंगे, लेकिन टीम अपने आखिरी 7 में से 6 मैच हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इससे दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया लौट आए और आराम के बाद बांग्लादेश में टीम से जुड़ेंगे। दोनों बिली स्टैनलेक और राइली मेरेडिथ की जगह लेंगे, हालांकि मेरेडिथ टी-20 टीम का हिस्सा होने के कारण दौरे पर बने रहेंगे।