Wednesday, 10 Jun 2026 | 09:36 AM

Trending :

'बिरयानी के 370 वसूलूंगा' कहने वाले शख्स की नौकरी गई:प्राणित मोरे के शो की क्लिप वायरल होने के बाद कंपनी का एक्शन वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर पहले वनडे में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन हराया:21 साल बाद कंगारू टीम पर मिली दूसरी जीत; नालेद राणा ने झटके 4 विकेट
EXCLUSIVE

बच्चे मानते नहीं… फिर लू से उनको कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताए खाने, पीने, पहनने से जुड़े आसान उपाय

authorimg

Last Updated:May 20, 2026, 16:54 IST Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए सीधी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार तिवारी ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं. इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने बच्चों को लू से बचा सकते हैं. Health Tips: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों में डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, गैस और लू लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सलाह दी है. डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि छोटे बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी को जल्दी महसूस करता है. खुद को मौसम के अनुसार ढालने में समय लेता है. यही वजह है कि गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों को बीमार कर सकती है. हालांकि, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है. पीने के लिए ये चीजें देंडॉ. प्रकाश ने कहा, गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी का होता है. बच्चे खेलते समय अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए याद दिलाते रहें. सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और घर का बना फ्रेश जूस भी बच्चों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. वहीं कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है. इन फलों का सेवन कराएंडॉक्टर के मुताबिक तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चा बाहर खेल रहा हो तो उसे बीच-बीच में आराम कराकर पानी जरूर पिलाना चाहिए. लंबे समय तक खाली पेट या बिना पानी के रहने से भी बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है. ऐसे कपड़े पहनाएंगर्मी में बच्चों के कपड़ों का चुनाव भी बेहद अहम माना जाता है. डॉ. तिवारी ने सलाह दी कि बच्चों को कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनाने चाहिए. हल्के रंग के कपड़े धूप को कम आकर्षित करते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं. बाहर निकलते समय बच्चों को कैप या हैट पहनाना जरूरी है ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके. उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म होता है. इस दौरान बच्चों को बाहर खेलने भेजने से बचना चाहिए. अगर जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल और सनग्लास साथ रखें. बच्चों में लू लगने के लक्षणडॉ. तिवारी ने कहा, गर्मियों में बच्चों को हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन देना चाहिए. दही, लस्सी, सलाद और मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देते हैं. वहीं, अगर बच्चे को तेज बुखार, चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. About the Author Rishi mishra एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sidhi,Madhya Pradesh Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.