Friday, 09 Oct 2026 | 02:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बच्चे मानते नहीं… फिर लू से उनको कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताए खाने, पीने, पहनने से जुड़े आसान उपाय

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए सीधी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार तिवारी ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं. इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने बच्चों को लू से बचा सकते हैं.

Health Tips: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों में डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, गैस और लू लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सलाह दी है.

डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि छोटे बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी को जल्दी महसूस करता है. खुद को मौसम के अनुसार ढालने में समय लेता है. यही वजह है कि गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों को बीमार कर सकती है. हालांकि, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है.

पीने के लिए ये चीजें दें
डॉ. प्रकाश ने कहा, गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी का होता है. बच्चे खेलते समय अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए याद दिलाते रहें. सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और घर का बना फ्रेश जूस भी बच्चों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. वहीं कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है.

इन फलों का सेवन कराएं
डॉक्टर के मुताबिक तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चा बाहर खेल रहा हो तो उसे बीच-बीच में आराम कराकर पानी जरूर पिलाना चाहिए. लंबे समय तक खाली पेट या बिना पानी के रहने से भी बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है.

ऐसे कपड़े पहनाएं
गर्मी में बच्चों के कपड़ों का चुनाव भी बेहद अहम माना जाता है. डॉ. तिवारी ने सलाह दी कि बच्चों को कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनाने चाहिए. हल्के रंग के कपड़े धूप को कम आकर्षित करते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं. बाहर निकलते समय बच्चों को कैप या हैट पहनाना जरूरी है ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके. उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म होता है. इस दौरान बच्चों को बाहर खेलने भेजने से बचना चाहिए. अगर जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल और सनग्लास साथ रखें.

बच्चों में लू लगने के लक्षण
डॉ. तिवारी ने कहा, गर्मियों में बच्चों को हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन देना चाहिए. दही, लस्सी, सलाद और मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देते हैं. वहीं, अगर बच्चे को तेज बुखार, चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
15 किसानों को 40 लाख की चपत लगाकर व्यापारी फरार:MSP से ज्यादा दाम का लालच; 1 महीने की उधारी पर गेहूं-चना खरीदकर परिवार समेत भागा

April 12, 2026/
11:30 am

पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम जलकुआं (सिंगोट) में 15 किसानों को सरकारी खरीदी से ज्यादा भाव का लालच देकर 40...

भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

July 4, 2026/
4:29 am

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड...

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टील के कोलकाता वाले खतरे के निमंत्रण पर लाल से टूटे हुए, बोले- 'उनके घर में दरवाजे...'

April 7, 2026/
6:59 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्टार्स कोलकाता पर हमलों के खतरे पर डेमोक्रेट कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार (06 अप्रैल, 2026)...

जबलपुर में शराबी ने कार से 4 लोगों को कुचला:3 की हालत गंभीर, सिर-चेहरे और सीने पर चोट; पुलिस ने 1KM दौड़ाकर पकड़ा

March 15, 2026/
11:18 pm

जबलपुर में रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में...

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS:30 मई को रिटायर होंगे मौजूदा CDS अनिल चौहान

May 9, 2026/
7:23 am

भारत सरकार ने एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे रक्षा...

सिंगरौली के आमो गांव में आधी रात चोर पकड़ाया:ग्रामीणों ने खंभे से बांध; जियावान पुलिस को सौंपा

February 26, 2026/
4:00 pm

सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के आमो गांव में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। एक घर...

छवि अपलोड की गई

June 28, 2026/
11:35 pm

मानसून के मौसम में मलेरिया से कैसे बचें: ठंड का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है और बारिश...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बच्चे मानते नहीं… फिर लू से उनको कैसे बचाएं? डॉक्टर ने बताए खाने, पीने, पहनने से जुड़े आसान उपाय

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में बच्चों को लू, डिहाइड्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए सीधी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश कुमार तिवारी ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं. इन सावधानियों को अपनाकर आप अपने बच्चों को लू से बचा सकते हैं.

Health Tips: मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा है. तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से बच्चों में डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, गैस और लू लगने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश तिवारी ने बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सलाह दी है.

डॉ. प्रकाश तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि छोटे बच्चों का शरीर बड़ों की तुलना में गर्मी को जल्दी महसूस करता है. खुद को मौसम के अनुसार ढालने में समय लेता है. यही वजह है कि गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों को बीमार कर सकती है. हालांकि, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है.

पीने के लिए ये चीजें दें
डॉ. प्रकाश ने कहा, गर्मियों में सबसे बड़ा खतरा शरीर में पानी की कमी का होता है. बच्चे खेलते समय अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समय-समय पर पानी पीने के लिए याद दिलाते रहें. सिर्फ सादा पानी ही नहीं, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और घर का बना फ्रेश जूस भी बच्चों को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. वहीं कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा ठंडी चीजों से दूरी बनाना जरूरी है.

इन फलों का सेवन कराएं
डॉक्टर के मुताबिक तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अगर बच्चा बाहर खेल रहा हो तो उसे बीच-बीच में आराम कराकर पानी जरूर पिलाना चाहिए. लंबे समय तक खाली पेट या बिना पानी के रहने से भी बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है.

ऐसे कपड़े पहनाएं
गर्मी में बच्चों के कपड़ों का चुनाव भी बेहद अहम माना जाता है. डॉ. तिवारी ने सलाह दी कि बच्चों को कॉटन के हल्के और ढीले कपड़े पहनाने चाहिए. हल्के रंग के कपड़े धूप को कम आकर्षित करते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं. बाहर निकलते समय बच्चों को कैप या हैट पहनाना जरूरी है ताकि सीधी धूप से बचाव हो सके. उन्होंने बताया कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा गर्म होता है. इस दौरान बच्चों को बाहर खेलने भेजने से बचना चाहिए. अगर जरूरी हो तो छाता, पानी की बोतल और सनग्लास साथ रखें.

बच्चों में लू लगने के लक्षण
डॉ. तिवारी ने कहा, गर्मियों में बच्चों को हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन देना चाहिए. दही, लस्सी, सलाद और मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी देते हैं. वहीं, अगर बच्चे को तेज बुखार, चक्कर, उल्टी या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं, क्योंकि ये लू लगने के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket