Sunday, 08 Nov 2026 | 11:24 PM

Trending :

नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

नुसरत भरूचा ने सर्जरी के बाद दिखाई अपनी हालत:हादसे के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट; हाथों में ड्रिप्स, नर्स खिलाती दिखीं खाना

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने बाली में हुए हादसे के बाद रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहली हेल्थ अपडेट शेयर की है। सामने आए वीडियो में नुसरत कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। नुसरत भरूचा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टीवी पर शाहरुख खान और काजोल का गाना देख रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में कई ड्रिप्स लगी हुई दिखाई दे रही हैं और नर्स उन्हें खाना खिला रही है। इससे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खिड़की के पास रखी खाली रिक्लाइनिंग व्हीलचेयर की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दूर सूर्यास्त का नजारा दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘हमेशा से सनसेट का पीछा करती रही हूं, और अचानक मेरा नजारा बदल गया। लेकिन, पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।’ बाली में हुआ था हादसा, रीढ़ की हड्डी में आया फ्रैक्चर नुसरत भरूचा काम और छुट्टियां बिताने के लिए बाली गई थीं, जहां वह एक हादसे का शिकार हो गईं। उनकी टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए उन्हें हवाई जहाज से मुंबई लाया गया था। शूटिंग के दौरान घायल हुई थीं नुसरत साल 2023 में नुसरत भरूचा के शूटिंग के दौरान घायल होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। अप्रैल 2023 में फिल्म ‘अकेली’ की शूटिंग के दौरान भी नुसरत हादसे का शिकार हुई थीं। एक सीन में उन्हें भागते हुए दिखाया जाना था। इसी दौरान वह संगमरमर के फर्श पर सिर के बल गिर गई थीं। हादसे के बाद वह करीब आधे घंटे तक दर्द से रोती रहीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। वहीं, जनवरी 2023 में फिल्म ‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय उनके चेहरे पर चोट लग गई थी। चोट इतनी थी कि उन्हें चेहरे और भौंह के पास टांके लगवाने पड़े थे। इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह टांके लगवाती नजर आई थीं। अगस्त 2021 में शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ी थी इससे पहले अगस्त 2021 में नुसरत की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। करीब 23-24 दिनों से लगातार काम करने के कारण वह काफी थक गई थीं। घटना वाले दिन उन्हें तेज चक्कर आए और वह ठीक से खड़ी या बात नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे गंभीर वर्टिगो अटैक बताया था। इसकी वजह ज्यादा तनाव और थकान बताई गई थी। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने 15 दिन आराम की सलाह दी थी। उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी।

मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

सुपरस्टार मोहनलाल ने सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म की कहानी देखकर कहा कि वे इससे बहुत प्रभावित हुए। गौरतलब है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्मों की आधिकारिक हिंदी रीमेक थीं। वहीं, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक नहीं है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर देशभर में चर्चा जारी है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मोहनलाल ने इसकी टीम के लिए खास संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा, “मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी। जिस तरह से उन्होंने इस पसंदीदा कहानी को शानदार अंत तक पहुंचाया, उससे मैं सच में प्रभावित हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी कास्ट-क्रू को बहुत अच्छा काम करने के लिए बधाई।” प्रोडक्शन हाउस स्टार स्टूडियोज18 ने मोहनलाल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आपकी सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मोहनलाल सर।” फिल्म की दुनियाभर में कमाई 489 करोड़ के पार फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने भारत में 6.25 करोड़ रुपए नेट कमाए। इस दिन फिल्म के 13,605 शो हुए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 378.24 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, विदेशों में 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए कमाए। इससे विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई 111.50 करोड़ रुपए पहुंच गई। फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 489.74 करोड़ रुपए हो गया है। ‘दृश्यम 3’ ने बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इससे पहले उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.50 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस (नेट कलेक्शन) और वर्ल्डवाइड कलेक्शन, दोनों ही पैमानों पर यह साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी हुई है (पहले स्थान पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ है)। फिल्म की कास्ट और मेकर्स अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव समेत कई कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चर्चित फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी के तौर पर पेश की गई है। स्टार स्टूडियो18 ने फिल्म को प्रस्तुत किया है। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन भी अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है।

सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों शो ‘धमाल विद पति-पत्नी और पंगा 2’ होस्ट कर रही हैं। शो 10 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहा है। सोनाली मानती हैं कि रिश्तों में परफेक्शन जरूरी नहीं। छोटी-मोटी नोकझोंक, झगड़े और एक-दूसरे को मनाने में ही रिश्तों की खूबसूरती है। उनके मुताबिक, पार्टनर को बदलने के बजाय उसे जैसा है, वैसा स्वीकार करना चाहिए। दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनाली ने शो के नए सीजन, पति गोल्डी बहल के साथ 20 साल से ज्यादा की शादीशुदा जिंदगी, रिश्तों के झगड़ों और सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने के दबाव पर बात की। उन्होंने बताया कि गोल्डी को उनकी कौन-सी आदत परेशान करती है, यह जानने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। सोनाली के मुताबिक, बीमारी के बाद पति का साथ उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा रहा है। सवाल: पिछले सीजन में काफी धमाल देखने को मिला था। इस बार शो से आपको क्या उम्मीदें हैं और किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं? जवाब: मुझे याद है कि शूटिंग के दौरान मैं बहुत हंसी थी। एक एपिसोड में तो हंसते-हंसते मेरी आंखों से आंसू निकलने लगे थे। मैं इतनी हंसी कि आंसू रुक ही नहीं रहे थे। क्या हुआ था, यह जानने के लिए आपको एपिसोड देखना पड़ेगा। मैं अभी इसका खुलासा नहीं कर सकती। सवाल: शो में कई मशहूर कपल हैं। क्या आप बता सकती हैं कि कौन सबसे ज्यादा आदर्श जोड़ी है और कौन सबसे ज्यादा पंगे करता है? जवाब: पता नहीं कि इनमें से कौन सच में आदर्श कपल है। यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। सभी के अपने-अपने पंगे हैं और हर जोड़े की कहानी अलग है। हमने पहले ही एपिसोड में सबके पंगे पकड़ लिए हैं। आप पहला एपिसोड देखेंगे, तो आपको अंदाजा हो जाएगा कि किसकी क्या कहानी है और कौन कैसा है। इस शो की खास बात यह है कि पूरा परिवार इसे साथ देख सकता है। दादा-दादी से लेकर बच्चे तक, सभी इसका आनंद ले सकते हैं। रिश्तों में सब कुछ परफेक्ट नहीं होता। कभी झगड़े होते हैं, कभी एक-दूसरे को मनाना पड़ता है, तो कभी हंसी-मजाक और मुकाबला होता है। इन सबके बीच एक-दूसरे को समझने और प्यार करने का एहसास भी होता है। शो में रिश्तों के इन्हीं पहलुओं को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। इससे एहसास होता है कि पंगे कितने भी हों, रिश्तों में प्यार और गहराई भी उतनी ही होती है। कलाकार भी दूसरे कपल्स को देखकर सीखते हैं कि अपने पार्टनर के साथ कैसे पेश आना चाहिए। मेरे हिसाब से यह शो हंसते-हंसते जिंदगी का जरूरी सबक सिखाता है। सवाल: इस शो से आपको रिश्तों के बारे में सबसे जरूरी सबक क्या मिला? जवाब: मुझे लगता है कि अपने पार्टनर के शांत स्वभाव की सराहना करना जरूरी है। दूसरे कपल्स को देखकर मुझे एहसास होता है कि गोल्डी कितने शांत हैं। कई बार हम अपने पार्टनर की खूबियों को हल्के में लेने लगते हैं, जबकि दूसरे लोगों को देखकर उनकी अहमियत समझ आती है। सवाल: गोल्डी बहल के स्वभाव की कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है? क्या दूसरी जोड़ियों को देखकर कभी लगता है कि उनमें कोई ऐसी खूबी है, जो गोल्डी में भी होनी चाहिए? जवाब: गोल्डी का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अलग है। वह बिना चेहरे पर कोई भाव लाए एक लाइन बोल देते हैं और उनकी बात बिल्कुल सही निशाने पर लगती है। मुझे नहीं लगता कि यह सोचने की जरूरत है कि उनमें कौन-सी खूबी होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। मेरे लिए पार्टनरशिप का मतलब है कि आप अपने साथी को जैसा है, वैसा स्वीकार करें। मैं गोल्डी को बदलना नहीं चाहती और न ही यह चाहती हूं कि वह मुझे बदलने की कोशिश करें। जिंदगी में अनुभवों के साथ हम अपने आप बदलते हैं, लेकिन रिश्ते में एक-दूसरे को बदलने के बजाय स्वीकार करना ज्यादा जरूरी है। सवाल: आजकल सोशल मीडिया पर आदर्श कपल दिखने का काफी दबाव है। इस दबाव से कैसे बचा जा सकता है? जवाब: मेरे अनुभव में परफेक्शन जैसी कोई चीज नहीं है। हम इंसान हैं और हम परफेक्ट हो ही नहीं सकते। मुझे तो लगता है कि जिंदगी का असली मजा हमारी कमियों में ही है। उदाहरण के लिए, मुझे ऐसी मुस्कान ज्यादा अच्छी लगती है, जिसमें थोड़ा टेढ़ापन हो। उसमें एक अलग तरह की खूबसूरती और अपनापन होता है। जिंदगी भी ऐसी ही है। छोटी-छोटी कमियां रिश्तों को खास बनाती हैं और उनसे एक अलग तरह का प्यार पैदा होता है। मुझे लगता है कि हमारा शो इसी अपूर्णता का जश्न मनाता है। यह दिखाता है कि हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। रिश्तों में कमियां और मतभेद होना सामान्य बात है। जरूरी यह है कि हम एक-दूसरे को समझें और साथ बने रहें। सवाल: क्या कभी शो में किसी कपल की पोल खोलने के बाद आपको लगा कि अब घर जाकर उनके बीच धमाल होने वाला है? जवाब: बिल्कुल! कई बार तो हम अगले एपिसोड की शूटिंग का इंतजार करते हैं, ताकि पता चले कि पिछली बार शो में जो कुछ हुआ, उसके बाद घर पर क्या हुआ। कई कपल हमसे कहते हैं कि इस बार कुछ मत बोलना, अभी-अभी घर में सब शांत हुआ है। ऐसे कई मजेदार पंगे होते हैं। शो की शूटिंग के दौरान यह जानना भी दिलचस्प रहता है कि घर जाकर किसकी क्या प्रतिक्रिया हुई। सवाल: लोग आपको ग्रीन फ्लैग यानी आदर्श साथी मानते हैं। लेकिन गोल्डी को आपकी कौन-सी आदत परेशान करती होगी? जवाब: ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि मेरी कोई आदत उन्हें परेशान न करती हो। सौ फीसदी ऐसा होता होगा। लेकिन मैं जानना नहीं चाहती कि उन्हें मेरी कौन-सी बात परेशान करती है। वह इस बात को अपने तक ही रखें, मुझे न बताएं। सवाल: गोल्डी के साथ आपकी सबसे ज्यादा नोकझोंक किस बात पर होती है? जवाब: मुझे लगता है कि मुझे चीजें व्यवस्थित रखना पसंद है। मुझे हर चीज एक खास तरीके से चाहिए, जबकि गोल्डी थोड़े अलग हैं। वह क्रिएटिव इंसान हैं और चीजों को अपने हिसाब से चलने देते हैं। उन्हें अचानक प्लान बनाना पसंद

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा से शुरू होगा ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में नजर आएगी जोड़ी

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा से शुरू होगा ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में नजर आएगी जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान सोमवार शाम अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते नजर आए। यहां से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गए। सारा ब्लैक मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर निकली। एयरपोर्ट पर आयुष्मान ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। फिल्म के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को जयपुर में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोनों कलाकार शहर की ऐतिहासिक विरासत के बीच फोटोशूट करने के साथ ही स्टूडेंट्स और मीडिया से रूबरू होंगे। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत मंगलवार को जयपुर के परकोटे क्षेत्र में होगी। यहां ऐतिहासिक इमारतों और शहर की स्थापत्य विरासत को बैकग्राउंड में रखते हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फोटोशूट करेंगे। जयपुर की पहचान बन चुकी गुलाबी इमारतों के बीच दोनों सितारों का यह फोटोशूट फिल्म के प्रमोशन का खास आकर्षण रहेगा। वीजीयू में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे मस्ती परकोटे में फोटोशूट के बाद दोनों कलाकार वीजीयू यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान दोनों सितारों के अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करने का कार्यक्रम भी है। बॉलीवुड सितारों के साथ सीधे बातचीत और मनोरंजन का यह मौका विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा। चौखी ढाणी में दिखेगा राजस्थानी अंदाज दिन के अगले कार्यक्रम में आयुष्मान और सारा टोंक रोड स्थित चौखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे। यहां दोनों कलाकार राजस्थानी परिवेश और पारंपरिक पहनावे के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे। राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक सजावट और स्थानीय माहौल के बीच होने वाली यह मुलाकात फिल्म के प्रचार को अलग रंग देगी। इस दौरान दोनों कलाकार मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फिल्म से जुड़ी बातें साझा करेंगे। स्पाई-कॉमेडी है ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी है, जिसमें जासूसी, गलत पहचान और हास्य से भरी परिस्थितियों का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल की भूमिका में हैं, जिसे एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद याददाश्त खोने पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम हो जाता है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। सारा अली खान फिल्म में उनकी सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जासूसी मिशन के साथ पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों और हास्यपूर्ण घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में ब्रजेंद्र काला, राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। दूसरी बार साथ नजर आएगी आयुष्मान-सारा की जोड़ी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। ‘उड़ता तीर’ में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में दिखाई देगी। इस बार कहानी में रोमांस के बजाय जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण प्रमुख है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। दो बार बदली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म को पहले 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर तय की। अब एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर व्यस्त होने और सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेकर्स ने यह फैसला लिया।

होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला

महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में रेड कर देह व्यापार और मानव तस्करी के एक कथित रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 35 साल की एक टीवी एक्ट्रेस को भी रेस्क्यू किया गया है। वहीं रैकेट चलाने वाली एक 39 साल की महिला की भी गिरफ्तारी हुई है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ीं महिलाओं को देह व्यापार में फंसाती थी। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह पर टीवी सीरियल, वेब सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेसेस को फंसाया जा रहा था। इन्हें फोटोशूट के नाम पर बुलाया जाता और बाद में जबरन रैकेट में शामिल किया जाता था। कैसे हुआ मामले का खुलासा? महाराष्ट्र पुलिस को एक NGO से इस कथित रैकेट की जानकारी मिली थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में नकली, अंडरकवर ग्राहक भेजा। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) को पकड़ा। पुलिस का आरोप है कि वह महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के बदले पैसे ले रही थी। इस रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया गया। वह हिंदी टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। बचाव के बाद उन्हें मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में सुरक्षा के लिए रखा गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस का नाम और उनके काम से जुड़ी दूसरी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला और उसका कथित साथी मनोरंजन जगत में काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि इस मामले में कुल कितनी महिलाएं प्रभावित हुई हैं और कथित रैकेट कितने समय से चल रहा था। तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहती थी। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके कथित पुरुष साथी की तलाश कर रही है। मामले में जांच जारी है। 2026 का ये इस तरह का तीसरा मामला 1. सितंबर 2026ः भोजपुरी फिल्मों और हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी 26 वर्षीय एक्ट्रेस पर कथित देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप लगा। पुलिस ने दो महिलाओं को बचाया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच शुरू हुई। एक्ट्रेस की पहचान रिपोर्ट में नहीं बताई गई। 2. जून 2026ः मुंबई पुलिस ने एक होटल में कथित देह व्यापार के रैकेट पर कार्रवाई की। रिपोर्टों के मुताबिक, मराठी फिल्म की एक लीड एक्ट्रेस और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी दूसरी एक्ट्रेस को बचाया गया। मामले में एक मेकअप आर्टिस्ट को कथित तौर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच संपर्क कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पहले भी कई एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू 2025 में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का दास को किया गया था रेस्क्यू हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस अनु्ष्का दास को कथित देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप था कि वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश कर रही महिलाओं को ग्राहकों से मिलवाती थीं। कार्रवाई में टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं दो महिलाओं को बचाया गया। 2025 में 4 एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू पुलिस ने एक होटल में जाल बिछाकर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, चार महिला कलाकारों को बचाया गया। इनमें से एक हिंदी टीवी सीरियल में काम कर चुकी थीं। श्याम सुंदर अरोड़ा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके सहयोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 2020 में सावधान इंडिया की एक्ट्रेस को बचाया गया पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कथित देह व्यापार के मामले में तीन महिला कलाकारों को बचाया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। प्रिय शर्मा नाम की 29 वर्षीय महिला को कथित तौर पर रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बचाई गई महिलाओं में टीवी क्राइम शो सावधान इंडिया में काम कर चुकी एक कलाकार और मराठी फिल्मों व सीरियल में काम कर चुकी एक महिला शामिल थीं। 2015 में कास्टिंग डायरेक्टर ने एक्ट्रेसेस को फंसाया 2015 में पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर राज सिन्हा को कथित तौर पर महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में एक टीवी एक्ट्रेस समेत दो महिलाओं को बचाया गया।

भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों शो के कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी और लव गिल के अजीबो-गरीब रिश्ते के चलते चर्चा में है। दोनों इसे भाई-बहन का रिश्ता बताते हैं, हालांकि शो में एक-दूसरे के साथ उनका बिहेवियर सवालों में है। सोशल मीडिया पर कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिनमें कभी स्काउट लव को गलत तरह छूते दिखे, तो कभी उन्हें मसाज देते दिखे। चर्चा के बीच अब सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाया। शो के हालिया एपिसोड में सलमान ने लव गिल और स्काउट की कथित शारीरिक नजदीकियों पर लव से पूछा, आपका कोई भाई है? जब लव ने कहा हां, तो सलमान ने पूछा- बड़ा भाई है या छोटा। तो लव ने बताया कि उनका 17 साल का छोटा भाई है। इस पर सलमान काफी देर तक चुप रहे और फिर पूछा कि आपका भाई के साथ रिश्ता कैसा है। ऑकवर्ड है, फिजिकल टच पर। क्या वो आपको पैर से कमर पर टच करते हैं, मसाज देते हैं। जब लव ने कहा कि वो भाई के साथ ऐसा करती हैं, तो सलमान ने बात वहीं रोक दी और कहा- अगर आपको फर्क नहीं पड़ता, तो फिर ठीक है। सलमान के जाने के बाद स्काउट परेशान दिखे और कहा कि उनके रिश्ते को गलत तरह दिखाया जा रहा है, जिस पर लव ने कहा कि वो भाई-बहन जैसे ही रहते हैं। पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी उठाए सवाल काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाई-बहन’ वाले रिश्ते से स्काउट और लव गिल के बीच इस तरह की शारीरिक नजदीकियां आखिर कैसे आ गईं? रिश्तों में कुछ सीमाएं होनी चाहिए, रियलिटी शो में भी। आखिर इनके बीच चल क्या रहा है? सिर्फ मस्ती-मजाक या फिर हदें पार हो रही हैं?’ क्यों हुआ लव-स्काउट के रिश्ते पर विवाद लव गिल और स्काउट ओपी शुरुआत से खुद को भाई-बहन बताते आए हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनके कुछ क्लिप से विवाद हो रहा है। दरअसल, एक क्लिप में स्काउट, सोफे पर लेटी हुईं लव की कमर पर पैर फेरते दिखे। आलोचना होने पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी लाइव स्ट्रीमिंग पर इस मुद्दे पर सफाई दी। शो में आईं 2 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मनीष गोयल हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने ‘कहानी घर घर की’ से टेलीविजन करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘भाभी’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया। कौन हैं नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन, जो बयानों से विवादों में रहे नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंटरनेट पर वह ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से मशहूर हैं। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स, व्यंग्य, मजाक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनकी पहचान बेबाक अंदाज और तंज भरे कंटेंट से बनी है। नकुल धुल महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने से कई बार विवादों में रह चुके हैं। उनका एक पुराना वीडियो फरवरी 2026 में भी विवाद का कारण बना था। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, ‘किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे। तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है।’ इसके बाद वह दोस्तों से कहते हैं कि लड़की को छेड़ना नहीं है। तेज चलना है, अचानक दौड़ना है और फिर उससे आगे निकल जाना है। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े डर को मजाक बनाने पर सवाल उठाए थे। महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहने वाला वीडियो नकुल धुल का एक दूसरा पुराना वीडियो भी चर्चा में है। इसमें वह महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘बात ऐसी है कि नीची जेंडर के लोगों के साथ नहीं घूमते हम। ये है नीचा जेंडर। हम हैं ऊंचे जेंडर के लोग।’ बयान सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नजरिए पर सवाल उठाए। लोगों ने इसे महिलाओं को कमतर दिखाने वाली सोच बताया। क्यों एक साथ हुईं 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री दरअसल, बिग बॉस का 20वां सीजन, पिछले सीजन के मुकाबले खास चर्चा में नहीं है। शो में कंटेस्टेंट्स के चुनाव पर भी सवाल उठाए गए थे। टास्क और डबल लाइफ वाली थीम भी सवालों में थी। हर साल शो झगड़ों के चलते सुर्खियां बटोरता है, हालांकि इस साल के कंटेस्टेंट्स शो में वैल्यू एड करने में नाकाम दिखे। कंटेस्टेंट्स से ज्यादा चर्चा सलमान खान के बयानों की है। ऐसे में मेकर्स ने शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स जोड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में शो में बड़े झगड़े देखने मिल सकते हैं।

मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

मुंबई में रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स मैट्रिक्स वेलनेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इवेंट के रेड कारपेट पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और नताशा स्टेनकोविक समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। दिशा पाटनी अपने ट्रेंडी आउटफिट्स में पहुंचीं। उनके साथ ही एली अवराम, नताशा स्टेनकोविक, दिव्या अग्रवाल और निम्रत कौर ने भी अपने लुक से लाइमलाइट में रहीं। दूसरी तरफ, जुहू स्थित अपने घर ‘जलसा’ के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर पारंपरिक ‘संडे दर्शन’ की परंपरा निभाई। उन्होंने कश्मीरी पशमीना शॉल और मैरून कुर्ते में प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इवेंट में परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ कार्यक्रम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने ऑल-ब्लैक फिट लुक में पहुंचे, तो वहीं उनके पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया के कैमरों के सामने पोज दिए और इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनकी टाइगर श्रॉफ मां की मां आएशा श्रॉफ और बहन करिश्मा श्रॉफ भी दिखाई दीं। 84वें जन्मदिन पर बिग बी ने दिए ‘संडे दर्शन’ इवेंट्स के इस माहौल के बीच जुहू में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा रहा। रविवार, 11 अक्टूबर को अपने 84वें जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने अपनी बरसों पुरानी ‘संडे दर्शन’ की परंपरा को जारी रखा। वे अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बने चबूतरे पर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मैरून कुर्ते और कश्मीरी शॉल में दिखे अमिताभ अपने जन्मदिन और संडे दर्शन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। उन्होंने डार्क मैरून रंग का कुर्ता पहना था, जिसके साथ भूरे रंग की कश्मीरी कानी पशमीना शॉल कंधे पर ली हुई थी। अमिताभ अपने सिग्नेचर डार्क-रिम वाले चश्मे और दाहिनी कलाई पर बंधी पतली केसरिया मौली के साथ दिखाई दिए। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर दूर-दूर से आए फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी।

फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

फिल्म रामायण की रिलीज डेट का ऐलान:5 नवंबर को 5 भाषाओं में आएगी फिल्म; नए पोस्टर में दिखे रावण बने यश और रणबीर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के अवतार में यश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसकी एडवांस बुकिंग दशहरा से शुरू की जाएगी। नवरात्रि पर पोस्टर के साथ लिखा- ‘यह राम के युग का आरंभ है’ फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने टैगलाइन दी- “यह राम के युग का आरंभ है”। रिलीज किए गए पोस्टर में आगे की तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में यश का रावण अवतार नजर आ रहा है। इस पोस्टर में किरदारों के कॉस्ट्यूम और विस्तृत सेट की झलक देखने को मिल रही है। 5 भाषाओं और IMAX फॉर्मेट में होगी रिलीज ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रूपांतरण प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। मेकर्स इस फिल्म को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को आएगा, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा। फिल्म रामायण के अन्य नए पोस्टर देखिए- रणबीर कपूर और अरुण गोविल से पहले शुक्रवार को फिल्म में कैकेयी बनीं लारा दत्ता और मंथरा बनीं शीबा चड्ढा के पोस्टर भी जारी किए गए हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही है ‘रामायण’ नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस इस फिल्म को बना रही है। मनोरंजन जगत में यह विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ और ‘DNEG’ के साथ मिलकर कर रही है। DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे। देखें ट्रेलर की झलक-

एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को वे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान को हिरासत में लिया था और देर रात रिहा कर दिया था। रविवार को मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और 189 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान उनके साथ उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन भी मौजूद थे। बीएनएस की 5 धाराओं में दर्ज हुआ मामला मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैर-कानूनी जमावड़ा), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी खुद ही शिकायतकर्ता बने हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पूरी मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था। प्रोटेस्ट के दौरान एक्टर को डिटेन किया था प्रदर्शन के दौरान शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं’। वैन के अंदर से सामने आए एक वीडियो में जब उनकी कजिन जैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कभी जेल गए हैं, तो इमरान ने कहा कि अभी जो हालात हैं, उसे देखकर इसके चांस लग रहे हैं। मीडिया से बातचीत में इमरान ने कहा कि उन्हें बिना वजह सड़क से उठाकर वैन में बैठा दिया गया था। रिहाई के बाद पैदल घर लौटने का दावा हिरासत से छूटने के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पुलिस ने उन्हें रिहाई के बाद कोई कार या कैब नहीं करने दी। लेखा ने बताया कि उनका मोबाइल भी जमा करा लिया गया था, जिसके बाद वे इमरान और जैन के साथ पैदल ही घर की तरफ निकले। वहीं, इमरान खान ने बताया कि रिहाई से पहले उन्हें और अन्य लोगों को करीब दो घंटे तक पुलिस वैन में घुमाया गया था। ‘मैं किसी संगठन का हिस्सा नहीं, आम नागरिक की तरह पहुंचा’ अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान इमरान खान ने मीडिया से कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है और न ही वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी प्रतिनिधि के तौर पर बात करने नहीं आए हैं, बल्कि एक आम नागरिक होने के नाते लोगों का साथ देने पहुंचे हैं। ये खबर भी पढ़ें CJP प्रोटेस्ट से एक्टर इमरान खान हुए डिटेन:प्रकाश राज बोले- डेमोक्रेसी की हत्या नहीं करने देंगे, वो नंगे होते रहेंगे; ऋचा चड्ढा भी भड़कीं जंतर मंतर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिला है। अनुराग कश्यप, सिंगर विशाल ददलानी और प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन किए जाने पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की है। पूरी खबर पढ़ें