Friday, 27 Nov 2026 | 01:10 AM

Trending :

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा से शुरू होगा ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में नजर आएगी जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान सोमवार शाम अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते नजर आए। यहां से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गए। सारा ब्लैक मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर निकली। एयरपोर्ट पर आयुष्मान ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
फिल्म के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को जयपुर में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोनों कलाकार शहर की ऐतिहासिक विरासत के बीच फोटोशूट करने के साथ ही स्टूडेंट्स और मीडिया से रूबरू होंगे। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत मंगलवार को जयपुर के परकोटे क्षेत्र में होगी। यहां ऐतिहासिक इमारतों और शहर की स्थापत्य विरासत को बैकग्राउंड में रखते हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फोटोशूट करेंगे। जयपुर की पहचान बन चुकी गुलाबी इमारतों के बीच दोनों सितारों का यह फोटोशूट फिल्म के प्रमोशन का खास आकर्षण रहेगा। वीजीयू में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे मस्ती परकोटे में फोटोशूट के बाद दोनों कलाकार वीजीयू यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान दोनों सितारों के अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करने का कार्यक्रम भी है। बॉलीवुड सितारों के साथ सीधे बातचीत और मनोरंजन का यह मौका विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा। चौखी ढाणी में दिखेगा राजस्थानी अंदाज दिन के अगले कार्यक्रम में आयुष्मान और सारा टोंक रोड स्थित चौखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे। यहां दोनों कलाकार राजस्थानी परिवेश और पारंपरिक पहनावे के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे। राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक सजावट और स्थानीय माहौल के बीच होने वाली यह मुलाकात फिल्म के प्रचार को अलग रंग देगी। इस दौरान दोनों कलाकार मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फिल्म से जुड़ी बातें साझा करेंगे। स्पाई-कॉमेडी है ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी है, जिसमें जासूसी, गलत पहचान और हास्य से भरी परिस्थितियों का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल की भूमिका में हैं, जिसे एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद याददाश्त खोने पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम हो जाता है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। सारा अली खान फिल्म में उनकी सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जासूसी मिशन के साथ पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों और हास्यपूर्ण घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में ब्रजेंद्र काला, राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। दूसरी बार साथ नजर आएगी आयुष्मान-सारा की जोड़ी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। ‘उड़ता तीर’ में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में दिखाई देगी। इस बार कहानी में रोमांस के बजाय जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण प्रमुख है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
दो बार बदली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म को पहले 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर तय की। अब एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर व्यस्त होने और सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेकर्स ने यह फैसला लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नए सीएम की घोषणा के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान आया, जिसमें कहा गया था- सारस की मेहनत का फल मिला

May 8, 2026/
5:39 pm

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए फेस को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री पद...

जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी:केस में BMC अधिकारी सस्पेंड, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

June 8, 2026/
4:20 pm

बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार से जुड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी हबीबा जाफरी ने...

New Zealand Vs South Africa Live Cricket Score, 3rd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Auckland.

March 20, 2026/
2:32 pm

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 14:32 IST तेलंगाना के डॉ. बंदी पार्थ सारधी 5300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के...

पंजाब में पहली बार ब्लूटूथ से नकल की पूरी कहानी:परीक्षार्थी ने पेन से पेपर स्कैन कर हरियाणा भेजा; राजस्थान के सॉल्वर ने सॉल्व किया

July 20, 2026/
5:43 am

पंजाब हेल्थ विभाग में रविवार (19 जुलाई) को हुई फार्मेसी अफसर परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराई...

authorimg

April 28, 2026/
5:08 pm

मुंबई: पायधोनी इलाके में यहां बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो...

राजनीति

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा से शुरू होगा ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में नजर आएगी जोड़ी

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा से शुरू होगा ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में नजर आएगी जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान सोमवार शाम अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते नजर आए। यहां से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गए। सारा ब्लैक मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर निकली। एयरपोर्ट पर आयुष्मान ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
फिल्म के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को जयपुर में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोनों कलाकार शहर की ऐतिहासिक विरासत के बीच फोटोशूट करने के साथ ही स्टूडेंट्स और मीडिया से रूबरू होंगे। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत मंगलवार को जयपुर के परकोटे क्षेत्र में होगी। यहां ऐतिहासिक इमारतों और शहर की स्थापत्य विरासत को बैकग्राउंड में रखते हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फोटोशूट करेंगे। जयपुर की पहचान बन चुकी गुलाबी इमारतों के बीच दोनों सितारों का यह फोटोशूट फिल्म के प्रमोशन का खास आकर्षण रहेगा। वीजीयू में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे मस्ती परकोटे में फोटोशूट के बाद दोनों कलाकार वीजीयू यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान दोनों सितारों के अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करने का कार्यक्रम भी है। बॉलीवुड सितारों के साथ सीधे बातचीत और मनोरंजन का यह मौका विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा। चौखी ढाणी में दिखेगा राजस्थानी अंदाज दिन के अगले कार्यक्रम में आयुष्मान और सारा टोंक रोड स्थित चौखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे। यहां दोनों कलाकार राजस्थानी परिवेश और पारंपरिक पहनावे के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे। राजस्थान की संस्कृति, पारंपरिक सजावट और स्थानीय माहौल के बीच होने वाली यह मुलाकात फिल्म के प्रचार को अलग रंग देगी। इस दौरान दोनों कलाकार मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फिल्म से जुड़ी बातें साझा करेंगे। स्पाई-कॉमेडी है ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी है, जिसमें जासूसी, गलत पहचान और हास्य से भरी परिस्थितियों का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल की भूमिका में हैं, जिसे एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद याददाश्त खोने पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम हो जाता है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। सारा अली खान फिल्म में उनकी सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जासूसी मिशन के साथ पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों और हास्यपूर्ण घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में ब्रजेंद्र काला, राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। दूसरी बार साथ नजर आएगी आयुष्मान-सारा की जोड़ी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। ‘उड़ता तीर’ में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में दिखाई देगी। इस बार कहानी में रोमांस के बजाय जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण प्रमुख है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
दो बार बदली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म को पहले 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर तय की। अब एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर व्यस्त होने और सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेकर्स ने यह फैसला लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket