Thursday, 17 Sep 2026 | 03:38 PM

Trending :

PM मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स की बधाई:अक्षय, कंगना और महेश बाबू समेत कई एक्टर्स ने दी शुभकामनाएं किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास 60 परमाणु हथियार उत्तर कोरिया बोला- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी है:किम जोंग की बहन ने कहा- न्यूक्लियर वेपन हमारी सुरक्षा की गारंटी बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट:अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू
EXCLUSIVE

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान बोला-NATO देशों ने जंग में अमेरिका का साथ दिया:इन्हें जवाबदेह ठहराया जाए; होर्मुज में जहाज पर हमला, पुल को नुकसान

ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हुए हमले में साथ देने वाले NATO मेंबर देशों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर कहा कि NATO चीफ मार्क रूट ने खुद माना है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था। बघेई ने कहा कि इन्हें अपने नागरिकों और पूरी दुनिया को बताना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया। होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल, यानी हमलावर हथियार से अटैक हुआ। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस, यानी UKMTO ने इसकी जानकारी दी है। जहाज ओमान के तट के पास था, तभी प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया। इस हमले में जहाज के ब्रिज, जहां से जहाज को कंट्रोल किया जाता है को नुकसान पहुंचा। जहाज के कप्तान ने बताया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने होर्मुज में नए रूट पर आपत्ति जताई : ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए नए समुद्री रास्ते, यानी इवैक्यूएशन लेन बनाने की बात कही गई थी। 2. होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका आमने-सामने: ईरान ने कहा कि बिना नियम माने गुजरने वाले जहाजों पर कार्रवाई होगी। अमेरिका ने साफ किया कि होर्मुज पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं करेगा। 3. ट्रम्प ने युद्ध खर्च के लिए ₹8.3 लाख करोड़ मांगे: ट्रम्प सरकार ने अमेरिकी संसद से 87.6 अरब डॉलर, यानी करीब ₹8.322 लाख करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग मांगी। यह रकम युद्ध खर्च, सेना की तैयारी और हथियारों के भंडार के लिए इस्तेमाल होगी। 4. लेबनान में इजराइली हमले जारी: नाबातियेह के पास कार पर हमले में 3 लोगों की मौत हुई और 1 व्यक्ति घायल हुआ। इजराइली सेना ने हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। 5. ईरान ने अमेरिका विरोधी नारों पर रोक की खबर खारिज की: ईरान ने कहा कि ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे या अमेरिकी झंडा जलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को गलत बताया। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

सेमीफाइनल की रेस के लिए श्रीलंका का जीतना जरुरी:आज स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत

सेमीफाइनल की रेस के लिए श्रीलंका का जीतना जरुरी:आज स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों की पहली भिड़ंत

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। यह मुकाबला मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका ग्रुप-B में 4 मैचों में 4 अंको के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं स्कॉटलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसके 4 मैचों 1 जीत के साथ सिर्फ 2 अंक ही हैं। टी-20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। स्कॉटलैंड से अब तक नहीं हारी श्रीलंका टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले गए हैं। सभी तीनों मुकाबलें श्रीलंका ने जीते हैं। स्कॉटलैंड को पहली जीत का इंतजार है। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। कप्तान चमारी अट्टापटू श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत श्रीलंका के लिए इस वर्ल्ड कप में कप्तान चमारी अट्टापटू ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 149.46 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 106* रन रहा है। वहीं कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 2 विकेट है। डार्सी कार्टर पर टिकीं स्कॉटलैंड की उम्मीदें डार्सी कार्टर इस टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की टॉप स्कोरर रही हैं। उन्होंने 4 मैचों में 116.00 की स्ट्राइक रेट से 174 रन जोड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 72* रन रहा है। गेंदबाजी की कमान किर्स्टी गॉर्डन के हाथों में होगी। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में 6.87 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 16 रन देकर 3 विकेट है। पिच रिपोर्ट एंड वेदर कंडीशन ब्रिटेन में मौसम की जानाकारी देने वाली संस्था यूके मेट ऑफिस ने मैनचेस्टर में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिन और रात दोनों समय तापमान बेहद गर्म रहेगा। ऐसे में पिच से स्पिनरों को टर्न मिल सकता है। दूसरी पारी में ओस का असर नहीं दिखेगा। स्कॉटलैंड को इस वर्ल्ड कप की इकलौती जीत मैनचेस्टर में ही मिली थी। वहीं श्रीलंका इस मैदान पर पहला मैच खेलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: चमारी अट्टापटू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हनसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका डी सिल्वा, कौशनी नुथ्यंगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, निमाशा मीपेज, मिताली अयोध्या। स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), एल्सा लिस्टर, पिप्पा स्प्रौल, प्रियानाज चटर्जी, किर्स्टी गॉर्डन, मेगन मैकोल, रेचल स्लेटर, हन्ना राइनी।

वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं:श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत, आयरलैंड से पहला टी-20 आज

वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं:श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत, आयरलैंड से पहला टी-20 आज

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। अब सवाल है कि क्या उन्हें आज इंडिया डेब्यू का मौका मिलेगा? प्रीव्यू रिपोर्ट में पढ़िए… मैच में खास वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना आसान टीम मैनेजमेंट के लिए नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा। भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है। वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प? अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है। आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा। गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं। दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था। ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 12 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। मैच के दिन 84% बारिश के आसार पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।

भारत का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा बड़ा रनचेज:चरणी एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय; स्मृति-मिताली के क्लब में शेफाली

भारत का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा बड़ा रनचेज:चरणी एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय; स्मृति-मिताली के क्लब में शेफाली

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह भारत का विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। वहीं श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। शेफाली को 53 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली स्मृति मंधाना और मिताली राज के क्लब में शामिल हो गईं हैं। IND Vs BAN मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. श्री चरणी ने इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट लिए श्री चरणी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। वे इस वर्ल्ड कप में 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने पूर्व स्पिनर पूनम यादव का 6 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ा। पूरम ने 2020 में 10 विकेट लिए थे। इसके साथ ही चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की संयुक्त रुप से चौथी महिला गेंदबाज हैं। न्यूजीलैंड की अमीलिया कर पहले स्थान पर है। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। 2. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया भारत ने 137 रन का टारगेट चेज किया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। टीम ने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन का टारगेट हासिल किया था। यह टूर्नामेंट में भारत का सबसे बड़ा रनचेज था। 3. शेफाली ने टूर्नामेंट में तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच जीता शेफाली वर्मा ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। वे स्मृति मंधाना और मिताली राज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर 4 अवॉर्ड्स के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. शेफाली ने 29 गेंद पर फिफ्टी लगाई शेफाली ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैनचेस्टर में सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पहले स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। 5. भारत ने पावरप्ले में 63 रन बनाए भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने इस मैच में पहले 6 ओवर के दौरान 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. बांग्लादेश ने पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बांग्लादेश ने मैनचेस्टर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। 7. बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में रिटायर्ड आउट होने वाली बांग्लादेश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज भी बनीं। इस सीजन इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट भी साउथम्प्टन में आयरलैंड के खिलाफ रिटायर्ड आउट हुई थीं। यहां से मैच के टॉप-3 मोमेंट्स… 1. भारतीय फील्डर्स ने 4 बॉल में 3 कैच ड्रॉप किए बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग कमजोर नजर आई। चौथे और पांचवें ओवर में टीम ने 4 गेंद के अंदर 3 कैच ड्रॉप किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर राधा यादव ने डीप मिडविकेट पर जुआरिया फिरदौस का आसान कैच छोड़ा। इसके बाद श्री चरणी के अगले ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार कैच छूटे। इन दोनों मौकों पर फील्डर नंदनी शर्मा थीं। 2. ऋचा को फील्ड अंपायर ने दो बार LBW आउट दिया रिचा घोष के खिलाफ दो बार LBW की जोरदार अपील हुई। दोनों बार अंपायर ने उंगली उठाई। भारतीय पारी के 11वें ओवर में नाहिदा अख्तर की गेंद पर उन्हें अंपायर ने LBW करार दिया। ऋचा ने DRS लिया। रिप्ले में दिखा की इंपैक्ट बाहर था, जिससे वह बच गईं। हालांकि 13वें ओवर में राबिया खान की गेंद फिर उनके पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें फिर आउट दिया। ऋचा ने इस बार भी रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल पर गेंद स्टंप पर लग रही थी। आखिरकार उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। 3. जेमिमा रन आउट होने से बाल-बाल बची भारतीय पारी के 14वें ओवर में जेमिमा रोड्रिगेज रनआउट होने से बाल-बाले बचीं। ओवर की तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने शॉट खेला। वह रन के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन अचानक रुक गईं। इस बीच नॉन-स्ट्राइक पर खड़ी जेमिमा लगभग उनके पास पहुंच चुकी थीं। गेंदबाज नाहिदा अख्तर के पास थ्रो आ गई थी, लेकिन वह गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाईं। इस दौरान जेमिमा फुल स्ट्रेच डाइव लगाकर क्रीज में वापस पहुंच गई।

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए हमलावर गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। एप की मदद से वह उससे जुड़ पाया और उसे बहला-फुसला सका। कथित तौर पर स्नैपचैट के क्विक एड फीचर ने 25 साल के वैलेंटीन-रियोस को जेएफ और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों से जुड़ने का सुझाव दिया। शिकायत के अनुसार, एप ने वैलेंटीन-रियोस को मिलनसार दिखने वाले लड़के के रूप में दर्शाया था। स्नैपचैट नाबालिगों को यह चेतावनी देने में विफल रहा कि ये यूजर्स अजनबी हो सकते हैं या उनसे जुड़ना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ हजारों मामले मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक (बाइटडांस), यूट्यूब (गूगल), और स्नैपचैट (स्नैप) सहित कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गंभीर मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की अदालतों में सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ लत से संबंधित दावों वाले 3,300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं। नाबालिगों के लिए उतना सुरक्षित नहीं है प्लेटफॉर्म अदालत में कहा गया है कि स्नैप के अधिकारियों को डार्क वेब पर एक पुस्तिका मिली, जिसमें स्नैपचैट के फीचर का इस्तेमाल करके युवा यूजर्स को निशाना बनाने के तरीके बताए गए हैं। हीट इनिशिएटिव नामक संगठन के एक सर्वे के मुताबिक नाबालिग यूजर्स में से आधे ने पिछले साल स्नैपचैट पर ‘असुरक्षित सामग्री या संदेश’ देखे। स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है भारत स्नैपचैट की 25 से अधिक देशों में 13 से 24 साल की आयु के 90% लोगों तक पहुंच है। भारत स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्नैपचैट के 25 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर हैं। यह कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36% है। देश में उसके यूजर की संख्या लगातार बढ़ रही है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… यूजर्स का डेटा भारत से बाहर भेजने पर रोक: देश में ही स्टोर होगा रिकॉर्ड अब आपकी प्राइवेसी और पर्सनल डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, क्योंकि अब टेलीकॉम कंपनियों को आपके फोन, इंटरनेट इस्तेमाल और कॉलिंग से जुड़ा सभी तरह का डेटा और लॉग्स अब भारत में ही स्टोर करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

अमेरिका में बच्ची से रेप केस में स्नैपचैट पर मुकदमा:क्विक एड जैसे फीचर्स ने रेपिस्ट को बच्ची तक पहुंचाया, भारत में एप के 25 करोड़ एक्टिव मंथली यूजर

सोशल मीडिया एप स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप पर अमेरिका के मिसौरी में मुकदमा दायर किया गया है। इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्लेटफॉर्म 12 साल की बच्ची के बलात्कार के लिए जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि स्नैपचैट के क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए हमलावर गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने जेएफ नाम की लड़की को शिकार बनाया। एप की मदद से वह उससे जुड़ पाया और उसे बहला-फुसला सका। कथित तौर पर स्नैपचैट के क्विक एड फीचर ने 25 साल के वैलेंटीन-रियोस को जेएफ और उसी इलाके की अन्य नाबालिग लड़कियों से जुड़ने का सुझाव दिया। शिकायत के अनुसार, एप ने वैलेंटीन-रियोस को मिलनसार दिखने वाले लड़के के रूप में दर्शाया था। स्नैपचैट नाबालिगों को यह चेतावनी देने में विफल रहा कि ये यूजर्स अजनबी हो सकते हैं या उनसे जुड़ना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ हजारों मामले मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), टिकटॉक (बाइटडांस), यूट्यूब (गूगल), और स्नैपचैट (स्नैप) सहित कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गंभीर मुकदमों का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की अदालतों में सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ लत से संबंधित दावों वाले 3,300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं। नाबालिगों के लिए उतना सुरक्षित नहीं है प्लेटफॉर्म अदालत में कहा गया है कि स्नैप के अधिकारियों को डार्क वेब पर एक पुस्तिका मिली, जिसमें स्नैपचैट के फीचर का इस्तेमाल करके युवा यूजर्स को निशाना बनाने के तरीके बताए गए हैं। हीट इनिशिएटिव नामक संगठन के एक सर्वे के मुताबिक नाबालिग यूजर्स में से आधे ने पिछले साल स्नैपचैट पर ‘असुरक्षित सामग्री या संदेश’ देखे। स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है भारत स्नैपचैट की 25 से अधिक देशों में 13 से 24 साल की आयु के 90% लोगों तक पहुंच है। भारत स्नैपचैट के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। याहू फाइनेंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्नैपचैट के 25 करोड़ से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर हैं। यह कंपनी के वैश्विक यूजर बेस का लगभग 36% है। देश में उसके यूजर की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 188 की मौत:1500 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता, मलबे के नीचे से आ रही आवाजें

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 188 की मौत:1500 से ज्यादा घायल; सरकार बोली- 39,000 लोग लापता, मलबे के नीचे से आ रही आवाजें

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 188 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 1500 से ज्यादा लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार को सन् 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। इसलिए अधिकतर लोग घरों में थे और फीफा वर्ल्ड कप मैच देख रहे थे। इससे मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। सरकार ने देर रात बताया कि 39 हजार से अधिक लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है। इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आपातकाल लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड्रिगेज से बात कर मदद की पेशकश की है। मैप में देखें, भूकंप की लोकेशन 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप, देश में इमरजेंसी वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। भूकंप से जुड़ी 3 तस्वीरें… वेनेजुएला भूकंप से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने आज यानी 25 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा दी हैं। गैस संकट को देखते हुए सरकार ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर सप्लाई में कटौती की थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, गैस संकट की शुरुआत में इंडस्ट्रीज को रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील दी गई है। इसे संकट से पहले की खपत के स्तर का 50% कर दिया गया है। यह बहाली LPG सप्लाई की स्थिति में हाल ही में हुए सुधार के बाद की गई है। घरेलू उत्पादन में सुधार और इंपोर्टेड कार्गो आने की उम्मीद से लिया फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि घरेलू स्तर पर LPG के उत्पादन में सुधार और विदेशों से आने वाले LPG कार्गो के भारत पहुंचने की उम्मीद के बाद कॉमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक हटा ली गई है। इसके अलावा संकट की शुरुआत में पूरी तरह रोक दी गई बल्क LPG की सप्लाई को भी पहले की कुल खपत (प्री-क्राइसिस लेवल) 50% स्तर तकरूप से दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। रिलायंस जैसी कंपनियों को राहत, रोजाना 40 हजार टन घरेलू उत्पादन का लक्ष्य सप्लाई चेन सुधरने के बाद अब सरकार ने C3 और C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स के डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है। इससे पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उद्योगों को उनका पुराना कोटा वापस मिल सकेगा। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि यह ढील इस शर्त पर दी गई है कि देश में घरेलू LPG की कुल उपलब्धता प्रभावित नहीं होनी चाहिए और रोजाना उत्पादन कम से कम 40,000 टन बना रहना चाहिए। इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1373 महंगा हुआ इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के कारण दुनियाभर में कच्चे तेल की कमी होने लगी थी। इस कारण पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई पर संकट आ गया था। इसके अलावा कई बार इनके दाम भी बढ़ाए गए। 28 फरवरी को दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1740.50 रुपए में मिल रहा था। इसके बाद 5 बार इसके दाम बढ़ाए गए। इससे दिल्ली में इसकी कीमत 3113.50 रुपए हो गई। यानी तब से इसकी कीमत 1373 रुपए बढ़ गई है। क्या होता है ‘प्री-क्राइसिस लेवल’? ‘प्री-क्राइसिस लेवल’ का मतलब उस समय से है जब देश में गैस संकट शुरू नहीं हुआ था। फिलहाल राज्यों को बहुत कम सप्लाई मिल रही थी, जिसे अब बढ़ाकर अब 70% किया गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल और गैस सप्लाई लगभग रुक गई है। इसके चलते शुरुआत में होटलों जैसे कमर्शियल संस्थानों को होने वाली LPG आपूर्ति में कटौती की गई थी, ताकि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में परेशानी न हो। ईरान-अमेरिका और इजराइल जंग से गैस की कमी ईरान पर 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर हमला किया। दोनों देशों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों, मिसाइल साइटों और परमाणु सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनी समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। इस अभियान को अमेरिका ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” नाम दिया। इस युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ गया और सप्लाई प्रभावित हुई। यही रास्ता भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि देश का करीब 80-85% LPG यहीं से आता है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG आयातक है और 60% से ज्यादा गैस बाहर से मंगाता है। इसी वजह से देश में LPG की कमी जैसी स्थिति बनी। हालांकि, सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा और साफ किया कि देश में गैस और तेल की कोई कमी नहीं है।