स्पोर्ट्स अपडेट:अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में सुरक्षा घेरा तोड़ फैन ग्राउंड में घुसा, FIDE ने पूर्व व्लादिमीर क्रामनिक को सस्पेंड किया

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंच गया। उसने फील्डिंग कर रहे रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप उतारी और लेकर भाग गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसका पीछा किया। ड्रैगन्स 114 रन पर सिमटी बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। टीम के लिए अजीजुल्ला मियाखिल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। मिस ऐनक नाइट्स की ओर से मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। गुरबाज और तनिवाल ने दिलाई आसान जीत 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मिस ऐनक नाइट्स ने 10वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। खालिद तनिवाल ने 22 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 102 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्रामनिक एक साल के लिए सस्पेंड शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। उन पर अमेरिकी ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की समेत कई खिलाड़ियों पर बिना पर्याप्त सबूत के चीटिंग के आरोप लगाने का दोष सिद्ध हुआ। अनुशासन नियमों के उल्लंघन का मामला FIDE के अनुशासन पैनल ने कहा कि क्रामनिक ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर कई खिलाड़ियों पर चीटिंग के आरोप लगाए, लेकिन उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए। पैनल ने इसे महासंघ के अनुशासन और साइबर बुलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन माना। फैसले के खिलाफ करेंगे अपील क्रामनिक ने एसोसिएटेड प्रेस को भेजे ईमेल में कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि उन्हें भरोसा है कि यह फैसला पलट जाएगा। साथ ही कहा कि अपनी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए वे सभी कानूनी विकल्प अपनाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को ईशा समझ बैठीं असली:देखते ही शॉक होकर कहा- ओह मोदी जी, जमकर उड़ा मजाक, बाद में तस्वीरें लीं

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह एक पल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को पीएम मोदी समझ बैठीं। जिसके बाद वहां मौजूद पैपराजी और दूसरे लोग हंसने लगे। दरअसल, ईशा ब्राइट एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल से हुई। उन्हें देखते ही ईशा चौंक गईं और मुस्कुराते हुए कहा, “ओह, मोदी जी! मोदी जी!” इसके बाद उन्होंने हमशक्ल से हाथ मिलाया और कैमरे की ओर देखकर कहा, “गाइज, हमारे साथ मोदी जी हैं।” विकास महांते कौन हैं? ईशा ने पीएम मोदी के जिन हमशक्ल से मुलाकात की, वह विकास महांते हैं। विकास महांते मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन, एक्टर और समाजसेवी हैं। उनकी शक्ल, दाढ़ी और बोलने का अंदाज पीएम मोदी से काफी मिलता-जुलता है, जिसकी वजह से लोग उन्हें देखते ही भ्रमित हो जाते हैं। विकास कई चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के प्रचार कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में चुनावी रैलियों में हिस्सा लिया है। एक्टिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वह फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में कैमियो रोल कर चुके हैं। इसके अलावा ‘मोदी काका का गांव’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘एक नया सवेरा’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। वहीं, ईशा मालवीय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 13 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। साल 2017 में वह मिस मध्य प्रदेश बनीं, जबकि 2019 में मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में सेकेंड रनर-अप रहीं। ईशा ने 2021 में टीवी शो ‘उड़ारियां’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस शो में जैस्मिन कौर संधू का उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद वह बिग बॉस 17 में नजर आईं, जहां उनकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ी। ईशा कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह कई बड़े फैशन व ब्यूटी ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं।

फेडरर को हराने वाला 'कल्ट हीरो' 10 साल बाद लौटा:डिप्रेशन और तंगी झेलने वाले मार्कस विलिस ने पत्नी के कहने पर विम्बलडन में वापसी की

खेल की दुनिया में कुछ कहानियां इतनी फिल्मी होती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक कहानी है ब्रिटेन के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मार्कस विलिस की। 2016 में दुनिया के 772वें नंबर के खिलाड़ी विलिस ने क्वालिफायर से सफर शुरू कर विम्बलडन में रोजर फेडरर के खिलाफ मैच खेला था। हालांकि, वे मैच सीधे सेटों में हार गए थे, लेकिन फेडरर के सिर के ऊपर से लगाए गए उनके एक जादुई ‘लॉब शॉट’ ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया था। एक दशक बाद, विलिस फिर से विम्बलडन में लौटे हैं, लेकिन बिल्कुल नए रूप और नई भूमिका में। जब अरबपति खिलाड़ी फेडरर से भिड़े थे जंकफूड के शौकीन विलिस 10 साल पहले मुकाबला दो अलग-अलग दुनिया के लोगों के बीच था। एक तरफ दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल फेडरर थे, तो दूसरी तरफ विलिस, जिन्होंने उस पूरे साल टेनिस से सिर्फ 24 हजार रुपए कमाए थे। वे अनफिट थे, जंक फूड के शौकीन थे और खेल छोड़ने वाले थे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें खेलते रहने के लिए मनाया था। फेडरर से मैच के बाद उन्हें कुछ समय तो खूब शोहरत मिली, टीवी पर इंटरव्यू हुए, लेकिन जल्द ही यह जादू खत्म हो गया। लगातार लगने वाली चोटों और डिप्रेशन के कारण विलिस ने साल 2018 में टेनिस को पूरी तरह अलविदा कह दिया। साल 2020 में कोरोना के दौरान जब पैसों की भारी किल्लत हुई, तो परिवार चलाने के लिए इस खिलाड़ी ने अपने भाई की कंस्ट्रक्शन कंपनी में ईंट बिछाने का काम किया। कुछ समय बाद जब स्थितियां बदलीं, तो एक पारिवारिक मित्र ने उनके पेशेवर कमबैक का खर्च उठाने का फैसला किया। विलिस खुद दोबारा खेलने को लेकर दुविधा में थे, लेकिन पत्नी जेनी ने उनसे कहा, ‘जाओ और खेलो, जिंदगी में ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा।’ पत्नी के इसी भरोसे ने उन्हें फिर से कोर्ट पर उतारा। इस बार उन्होंने सिंगल्स के बजाय खुद को डबल्स खिलाड़ी के रूप में ढाला। अब वह दुनिया के 64वें नंबर के डबल्स खिलाड़ी हैं। अब जिंदगी में ड्रामा कम, जिम्मेदारी ज्यादा अब 35 वर्षीय विलिस चार बच्चों के पिता हैं। उनका पूरा दिन बच्चों को स्कूल छोड़ने, उनकी एक्टिविटीज और होमवर्क कराने में बीतता है। टेनिस के साथ-साथ वह अपना एक पॉडकास्ट भी चलाते हैं। विलिस कहते हैं, ‘अब मेरी जिंदगी में ड्रामा कम और गंभीरता ज्यादा है। मैं बस एक बेहतर खिलाड़ी, अच्छा पति और पिता बनने की कोशिश कर रहा हूं। फेडरर के खिलाफ उस मैच के अनुभव ने मुझे आज वो इंसान बनने में मदद की है, जो मैं हूं।’
खामेनेई के अंतिम संस्कार में बेटे मुजतबा नहीं पहुंचे:100 से ज्यादा देशों के नेता शामिल; रूस, चीन, भारत ने टॉप लीडर्स नहीं भेजे

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश की टॉप लीडरशिप शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। इस दौरान सुरक्षा वजहों से अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई शामिल नहीं हुए। अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि रूस, चीन, भारत और तुर्किये जैसे देशों के टॉप लीडर्स ने इससे दूरी बरती। ईरान की तरफ से न्योता भेजे जाने के बावजूद इन्होंने अपने निचले स्तर के प्रतिनिधियों को भेजा। हालांकि पाकिस्तान, इराक, आर्मेनिया, ताजिकिस्तान, जॉर्जिया जैसे देशों के टॉप लीडर्स समारोह में पहुंचे। वहीं, भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए। खामेनेई की अंतिम यात्रा की 5 तस्वीरें… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी-20 में भी बारिश के आसार:मैनचेस्टर में आज 55% चांस; आर्चर की वापसी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार शाम 7 बजे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह इस मुकाबले में भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 55% तक बारिश की संभावना है। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। वैभव पर सस्पेंस बरकरार इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि युवा बल्लेबाज को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। मॉर्कल ने कहा- दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है। भारत ने 31 में से 18 मुकाबले जीते भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। यहां इंग्लैंड ने 5, भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। दोनों देशों के बीच अब तक 9 टी-20 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5, इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली लगातार पांच टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया है। पहले मैच में अभिषेक-श्रेयस ने संभाली थी पारी चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी-20 में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा (59 रन, 24 गेंद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68 रन, 47 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारत को 189/7 तक पहुंचाया। हालांकि बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी-20 पारियों में 347 रन 219.62 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। ईशान और अर्शदीप भारत के टॉप परफॉर्मर भारत के लिए इस साल ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 16 टी-20 मैचों में 545 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 199.63 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 15 मैचों में 21 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का स्थान हासिल किया है। बेथेल ने इस साल 305 रन बनाए इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 2026 में 12 टी-20 मैचों में 305 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.19 का है और वह एक शतक भी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में आदिल रशीद ने सबसे ज्यादा 18 विकेट लिए हैं। वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। स्पिनर्स को मदद, यहां की पिच स्कोरिंग है ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में दिक्कत नहीं होती। पिछले साल इसी मैदान पर इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 304/2 का स्कोर बनाया था। यह फुल मेंबर टीमों के बीच पहला 300+ टी-20 स्कोर था। इन रिकॉर्ड्स पर रहेगी नजर आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। ——————————————- भारत के इंग्लैंड टूर की यह खबर भी पढ़िए… वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित; कोल्स को पहली बार मौका, हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब आठ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी वनडे नवंबर 2025 में खेला था। पढ़ें पूरी खबर

मानसून नेत्र संक्रमण: बारिश में संक्रमण से लाल हो जाता है? जानिए संक्रमण को सुरक्षित कैसे रखें

मानसून में अपनी आंखों की देखभाल कैसे करें: बारिश का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस सीज़न में हवा में दवा काफी बढ़ जाती है, जो खोजता है और वायरस के लिए बिल्कुल सही संरचना बनाता है। सबसे बड़ी समस्या में से एक है आंखों का इंफेक्शन, जिसे मेडिकल भाषा में ‘कंजक्टिवाइटिस’ और आम बोलचाल में ‘पिंक आई’ या ‘आंख आना’ भी कहा जाता है। तो जानें कि इस सीज़न में अपनी प्रेमिका की नज़र कैसे रखें। आँखों में संक्रमण के मुख्य लक्षण क्या हैं? आंखों में संक्रमण के कई लक्षण नजर आते हैं। तो जानें क्या हैं वो लक्षण? आँखों का लाल होना: आंखों का सफेद भाग लाल या गुलाबी दिखाई देता है। खुजली और जलन: आंखों में लगातार खुजली होना या ऐसा लगना जैसे कुछ मुश्किल हो रहा है। पानी या स्टिकर पदार्थ आना: आंखों से लगातार पानी बहना या सफेद/पीले रंग का सीलबंद निकला। पलकों का चिपकाना: सुबह-सुबह सोकर रीस्टार्ट पर पलकों की एक जोड़ी छुपी हुई थी। सूजन: आँखों के आस-पास या पलकों पर सूजन आना। संक्रमण से सुरक्षित रहने के आसान तरीके हाथों की सफाई जरूरी है हम मासूम में न जाने कितने नी को छूते हैं और फिर नन्हें हाथों से अपने-अपने हाथों में ले लेते हैं। अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से बदलें या बदलें। हाथों से आंखों को बिल्कुल न छूएं। अपना निजी सामान किसी से न बांटें अपमान, रूमाल, तकिए का गिलाफ, और आंखों का मेकअप जैसे काजल या एयरलाइनर पूरी तरह से निजी चीजें हैं। उदाहरण के लिए किसी के साथ शेयर न करें। अगर परिवार में किसी को संक्रमण है, तो उनका सामान बिल्कुल अलग है। घर से बाहर की ओर दिखने वाला काला चश्मा यदि आप बाहर जा रहे हैं, विशेष रूप से तेज़ हवा या तेज़ बारिश में, तो धूप का चश्मा या जीरो पावर का चश्मा अवश्य लगाएं। यह आपकी आंखों को धूल चटाएगा, मिट्टी और समुद्र तट के समुद्र तटों से सीधे तौर पर बचाएगा। बारिश के पानी से बचाव कोशिश करें कि बारिश के पानी की चिंगारी सीधे आपकी आंखों में न जाए। अगर आपकी बारिश ज्यादा हो गई है, तो सबसे पहले घर जाएं साफ और ठंडे पानी से अपनी आंखों को अच्छी तरह से बचाएं। कॉन्टेक्टेक्टेक्टोल वाले स्थान विशेष ध्यान यदि आप कंसल्टेंट की जगह पर कॉन्टैक्ट स्टोकलिंग करते हैं, तो वॉशिंग मशीन पर अतिरिक्त ध्यान दें। अगर आंखों में आंख में जलन या लाली महसूस हो, तो तुरंत ठीक करें और कुछ दिनों तक सिर्फ आंख में आंख का चश्मा लगाएं। अगर संक्रमण हो जाए तो क्या करें? ऑनलाइन सिकाई करें: आंखों की सूजन और जलन को कम करने के लिए ठंडे पानी में एक साफ सूती कपड़े का प्रयोग करें। इससे बहुत आराम मिलता है। खुद डॉक्टर न खरीदें: केमिस्ट से क्लाइंट या अपने मॉल से कोई भी आई ड्रॉप न डालें। गलत दवा से आपकी आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। डॉक्टर को सलाह: अगर आंखें बहुत ज्यादा लाल हैं, दर्द हो रहा है, या 24 घंटे में कोई सुधार नहीं दिख रहा है, तो बिना किसी अच्छे आंखों के डॉक्टर को बताएं। यह अवश्य पढ़ें: Summer Glowing Skin Tips: इतनी गर्मी में क्या खो गई है त्वचा की चमक? ये 5 स्टेप्स सलमान खान की चमक को बरकरार रखते हैं अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए तरीके, तरीके और दावे अलग-अलग विद्वानों पर आधारित हैं। रिपब्लिक भारत लेख में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं किया गया है। किसी भी उपचार और सुझाव को पहले डॉक्टर या डॉक्टर की सलाह से अवश्य लें। (टैग्सटूट्रांसलेट)मानसून टिप्स(टी)आंखों की देखभाल के टिप्स(टी)अपनी आंखों की देखभाल कैसे करें(टी)आई फ्लू(टी)नेत्रश्लेष्मलाशोथ(टी)पिंक आई(टी)मानसून आई केयर
रैपर ट्रैविस स्कॉट से मिले शुभमन गिल:लॉस एंजिलिस में नाइकी इवेंट में दिखे दोनों; गिल बोले- गेम बदलने वालों के साथ शानदार वीकेंड

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अमेरिका में ग्रैमी-नॉमिनेटेड अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट से मुलाकात की। गिल ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ लिखा, अपने-अपने खेल को बदलने वाले लोगों के साथ शानदार वीकेंड। इन दिनों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है। इसी दौरान लॉस एंजिलिस में नाइकी के एक इवेंट में दोनों की मुलाकात हुई। नाइकी इवेंट में गिल की फोटो… गिल अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज थे शुभमन गिल हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने सीरीज 3-0 से जीती। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने दो पारियों में 232 रन बनाए, जिसमें 154 रन की पारी भी शामिल रही। इस सीरीज के दौरान गिल ने वनडे क्रिकेट में 3000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा भी पार किया। ट्रैविस स्कॉट रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं ट्रैविस स्कॉट अमेरिका के मशहूर रैपर, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। उनका असली नाम जैक्स बर्मन वेबस्टर-II है। ट्रैविस का जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन (टेक्सास) में हुआ था। ट्रैविस अपने ऑटो-ट्यून म्यूजिक, हाई-एनर्जी लाइव परफॉर्मेंस और गूजबम और फीन जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं। वह सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं और कई ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत 2010 में कान्ये वेस्ट के गुड म्यूजिक और टी.आई. के ग्रैंड हसल लेबल से हुई। इसके बाद उन्होंने रोडेओ (2015), और यूटोपिया (2023) जैसे हिट एल्बम दिए। वे कई बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किए जा चुके हैं। उनके सबसे चर्चित गानों में सिको मोड शामिल है, जिसे 2019 ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और बेस्ट रैप सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। ———————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ICC की ताजा मेंस टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने करीब 12 महीने से टॉप पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…