Sunday, 04 Oct 2026 | 01:16 AM

Trending :

पेट-जोड़ों का दर्द लेकर गंगाराम अस्पताल आई मरीज,जांच में निकल आए दो-दो कैंसर, फिर क्या हुआ, पढ़ें

authorimg

Gangaram Hospital news: राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में कैंसर का एक काफी कॉम्प्लिकेटेड मामला सामने आया. यहां सामान्य पेट दर्द, कमर और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर आई एक महिला की जांच में एक नहीं बल्कि दो-दो कैंसर निकल आए. महिला को मल्टीपल मायलोमा के साथ ही पैनक्रियाटिक ट्यूमर निकला. ऐसे में डॉक्टरों के सामने किस कैंसर का इलाज पहले करें यह दुविधा पैदा हो गई. हालांकि गंगाराम के डॉक्टरों ने इस दुर्लभ और जटिल चिकित्सा मामले को बहुत ही संजीदगी से सुलझाया और ज्यादा गंभीर कैंसर का इलाज सबसे पहले किया. डॉक्टरों ने बताया कि ऐसा मामला वैश्विक स्तर पर 0.5% से भी कम मरीजों में देखने को मिलता है. पेट और जोड़ों के दर्द की थी शिकायत जानकारी के मुताबिक मरीज पिछले एक वर्ष से जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, उलझन, मतली और पेट फूलने जैसी समस्याओं से जूझ रही थी. शुरुआती जांच में उसका हीमोग्लोबिन स्तर बेहद कम, मात्र 5.9 g/dL पाया गया, जो गंभीर एनीमिया की ओर इशारा करता है. इसके बाद डॉक्टरों ने गहराई से जांच की, जिसमें कई जटिल असामान्यताएं जैसे हाइपरग्लोबुलिनेमिया, बीटा-2 माइक्रोग्लोबुलिन का बढ़ा स्तर और मोनोक्लोनल IgG स्पाइक सामने आईं. पहले निकला मल्टीपल मायलोमा बोन मैरो जांच में हाई-रिस्क मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma) की पुष्टि हुई, जिसमें 39% प्लाज्मा सेल्स की भागीदारी और प्रतिकूल साइटोजेनेटिक संकेत पाए गए. वहीं, एफडीजी पैट स्कैन (FDG PET-CT) स्कैन में हड्डियों में कई घावों के साथ-साथ अग्न्याशय (पैंक्रियास) में एक गांठ भी दिखाई दी. बायोप्सी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine Tumor) (ग्रेड-1) है. दो कैंसर का इलाज बेहद कठिन इस जटिल स्थिति पर गंगाराम के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा, ‘एक ही समय पर दो अलग-अलग कैंसर का मिलना बेहद दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण होता है. सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह था कि किस उपचार को प्राथमिकता दी जाए, ताकि मरीज को अधिकतम लाभ मिल सके.’ ‘डॉक्टरों की टीम ने आक्रामक प्रकृति वाले मल्टीपल मायलोमा के इलाज को प्राथमिकता देते हुए VRd रेजिमेन (लेनालिडोमाइड, बोर्टेजोमिब और डेक्सामेथासोन) से इलाज शुरू किया. आर्थिक कारणों से डाराटुमुमैब का उपयोग संभव नहीं था. साथ ही, पैंक्रियाटिक ट्यूमर को नियंत्रित करने के लिए लंबे समय तक असर करने वाले ऑक्ट्रीओटाइड इंजेक्शन दिए गए. मरीज को रक्त चढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने वाली सहायक चिकित्सा भी दी गई. 3 महीने में सुधर गई स्थिति इलाज का असर तेजी से दिखा. कुछ ही हफ्तों में मरीज के लक्षणों में सुधार हुआ और तीन महीनों के भीतर वह पूर्ण हेमेटोलॉजिकल रेमिशन में पहुंच गई, जहां बोन मैरो की स्थिति सामान्य हो गई. स्थिति स्थिर होने के बाद, मरीज की सफल सर्जरी की गई. इस बारे में लिवर ट्रांसप्लांट विभाग के सह-निदेशकडॉ. सुरेश सिंघवी ने डिस्टल पैंक्रियाटो-स्प्लेनेक्टॉमी प्रक्रिया को अंजाम दिया. अंतिम पैथोलॉजी रिपोर्ट में कम ग्रेड का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर पाया गया, जिसमें वृद्धि की दर बेहद कम थी. अभी कैसा है हाल? वर्तमान में मरीज मेंटेनेंस थेरेपी पर है और आगे ऑटोलॉगस स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की योजना बनाई गई है. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों कैंसर अब प्रभावी रूप से नियंत्रित हैं और मरीज का भविष्य सकारात्मक दिख रहा है. डॉ. अग्रवाल ने कहा, ‘यह मामला दर्शाता है कि जटिल कैंसर स्थितियों में समग्र जांच और मल्टी-डिसिप्लिनरी अप्रोच कितनी महत्वपूर्ण होती है. सही समय पर सही इलाज से दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण मामलों में भी बेहतरीन परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.’ यह सफलता न केवल आधुनिक चिकित्सा तकनीक की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही रणनीति और विशेषज्ञों के समन्वय से असंभव लगने वाले इलाज भी संभव हो सकते हैं.

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। साथ ही बताया कि फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और नयनतारा दिख रहे हैं। वीडियो में एक क्लैपबोर्ड दिखाया गया है, जिस पर मुहूर्त लिखा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा कि थोड़ा दूर की सोच रखनी चाहिए, इसलिए ईद 2027 की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी फिल्म की जानकारी भी सही समय पर दी जाएगी और फैंस से धैर्य रखने को कहा। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। देखें ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक- वामशी ने फिल्म ‘महार्षि’ ने नेशनल अवॉर्ड जीता था फिल्म के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। वामशी इससे पहले प्रभास (मुन्ना), जूनियर एनटीआर (बृंदावनम), महेश बाबू (महर्षि), राम चरण (येवडु) और विजय (वारिसु) जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी अब 5 फिल्मों मुन्ना, वृंदावनम, येवादु, महार्षि और वारिसु में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

सलमान खान की नई फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी:'SVC63' के मुहूर्त की झलक शेयर की, वीडियो में दिखीं नयनतारा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की कुछ झलकियां शेयर कीं। साथ ही बताया कि फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और नयनतारा दिख रहे हैं। वीडियो में एक क्लैपबोर्ड दिखाया गया है, जिस पर मुहूर्त लिखा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा कि थोड़ा दूर की सोच रखनी चाहिए, इसलिए ईद 2027 की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी फिल्म की जानकारी भी सही समय पर दी जाएगी और फैंस से धैर्य रखने को कहा। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। इस फिल्म को अस्थायी नाम SVC63 दिया गया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। देखें ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक- वामशी ने फिल्म ‘महार्षि’ ने नेशनल अवॉर्ड जीता था फिल्म के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली बड़े स्केल पर फिल्में बनाने के साथ-साथ उनमें मजबूत इमोशनल कहानी पिरोने के लिए जाने जाते हैं। वामशी इससे पहले प्रभास (मुन्ना), जूनियर एनटीआर (बृंदावनम), महेश बाबू (महर्षि), राम चरण (येवडु) और विजय (वारिसु) जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू की जोड़ी अब 5 फिल्मों मुन्ना, वृंदावनम, येवादु, महार्षि और वारिसु में साथ काम कर चुकी है और इनका ट्रैक रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत रहा है।

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

ग्वालियर के एक निजी नर्सिंग होम में 9 महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर हंगामा हो गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। वहीं, डॉक्टर ने सीसीटीवी वीडियो पुलिस को दिया है, जिसमें बच्चे का झाड़-फूंक करवाने का दावा किया जा रहा है। मृतक बच्चे की पहचान तनुज कुशवाहा के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम प्रशांत कुशवाहा है, जो कि नहर वाले हनुमान मंदिर के पीछे के रहने वाले है। 22 अप्रैल को कराया गया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, बच्चे को उल्टी और सांस संबंधी परेशानी (पसली चलने) की शिकायत थी। उसे 22 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे जनकगंज थाना क्षेत्र में सरोज घर के सामने स्थित अंकुर बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गई। डॉक्टर पर जबरन इलाज का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर स्नेहा गडकर ने उनकी मर्जी के खिलाफ बच्चे को सांस की नली लगाई और इंजेक्शन दिए। उनका कहना है कि बच्चे को मामूली तकलीफ थी, लेकिन गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की मां हेमलता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मामले को दबाने के लिए ₹50 हजार लेने की कोशिश की। देखिए 2 तस्वीरें… अस्पताल के बाहर हंगामा, चक्का जाम घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना दिया और चक्का जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। जनकगंज सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पैनल पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने सौंपा CCTV वीडियो वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा है। इसमें परिजनों द्वारा झाड़-फूंक कराए जाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा वेटिंलेटर पर था, उसके परिजनों ने उसे वेटिंलेटर से हटा कर झाड़-फूंक करवाया।

Summer Tips: गर्मी से राहत चाहिए? घर में लगाएं ये 7 इनडोर प्लांट्स, मिलेगा सुकून और शुद्ध हवा

ask search icon

Last Updated:April 24, 2026, 12:55 IST गर्मियों का मौसम आते ही घर के अंदर भी गर्मी और घुटन महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा खर्च के अपने घर को ठंडा, फ्रेश और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इनडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. लकी बैम्बू से लेकर जेड प्लांट और ड्रेसिना तक, ये पौधे न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि वातावरण को ठंडा और सुकून भरा बनाने में भी मदद करते हैं. गर्मियों में इनडोर प्लांट में बैम्बू का पौधा सबसे अच्छा माना जाता है, जिसे गमले या कांच के जार में पानी भरकर आसानी से लगाया जा सकता है. यह गर्मी को अवशोषित कर हवा को शुद्ध करने की क्षमता रखता है और अपनी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है. लकी बैम्बू का पौधा घर के अंदर 5 फीट तक लंबा और 2 फीट तक चौड़ा हो सकता है, इसे लगाकर आप वातावरण को सुंदर और ठंडा बना सकते हैं. टेबल कामिनी पौधा भी इनडोर प्लांट के लिए बेस्ट माना जाता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और इसके छोटे फूलों की हल्की-खट्टी खुशबू मन को शांत कर मनोदशा को बेहतर बनाती है. यह एक छोटा झाड़ीनुमा पौधा है, जो अपने चमकदार हरे पत्तों और साल भर खिलने वाले छोटे, सफेद, सुगंधित फूलों के गुच्छों के लिए प्रसिद्ध है. गर्मियों के लिए यह भी एक बेहतरीन विकल्प है. दरअसल, इस पौधे का नाम कोबरा फन इसके कामुक हरे सिर और रक्त-लाल मुड़ी हुई जीभ जैसी आकृति के कारण पड़ा है, जिसे देखकर यह कोबरा सांप जैसा प्रतीत होता है. यह पौधा इनडोर प्लांट के रूप में घर में आसानी से लगाया जा सकता है और काफी हद तक गर्मी को अवशोषित कर वातावरण को ठंडा करने में मदद करता है. Add News18 as Preferred Source on Google एडेनियम प्लांट इनडोर पौधों में शामिल होता है और अपनी खूबसूरती व अनोखी बनावट के कारण लोगों का ध्यान आसानी से आकर्षित करता है. शुरुआती दौर से ही इसकी जड़ मोटी, गोल और सुंदर होने लगती है और करीब एक से डेढ़ फुट की ऊंचाई तक पहुंचते-पहुंचते इसमें तरह-तरह के फूल खिलने लगते हैं. इसे घर में लगाने से एक अलग ही सुंदरता का एहसास होता है और गर्मियों में इसे लगाकर वातावरण को ठंडा भी बनाया जा सकता है. क्रैसुला एक आम इनडोर प्लांट है, जिसे आमतौर पर जेड प्लांट कहा जाता है. इसकी कई प्रजातियां होती हैं और इसे कभी-कभी फ्रेंडशिप प्लांट, मनी प्लांट या मनी ट्री भी कहा जाता है. इसकी हरी-भरी, छोटी-छोटी सुंदर पत्तियां देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं और इसे लगाने से वातावरण भी ठंडा रहता है. इसके साथ ही इसकी हल्की मनमोहक खुशबू घर को महकाए रखती है. ज़ेबरा प्लांट अपने आकर्षक गहरे हरे पत्तों के लिए जाना जाता है, जिन पर सफेद धारियां होती हैं जो ज़ेबरा की तरह दिखती हैं. अपनी सुंदरता के अलावा, यह घर के भीतर की हवा को स्वच्छ रखने और स्वस्थ वातावरण बनाने में भी मदद करता है. गर्मियों में इसे लगाकर काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. हालांकि इसे अधिक पानी या धूप की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इसकी देखभाल के लिए कुछ खास परिस्थितियां जरूरी होती हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो इसे थोड़ी अतिरिक्त देखभाल देने के लिए तैयार हों. ड्रेसिना का पौधा अपने खूबसूरत लाल, चमकदार पत्तों के लिए जाना जाता है. इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां ब्राइट इनडायरेक्ट सनलाइट आती हो और इसकी मिट्टी में हमेशा हल्की नमी बनाए रखनी चाहिए. गर्मियों में रोज एक बार पानी देने से यह सालों तक हरा-भरा रहता है और वातावरण को ठंडा बनाने में मदद करता है. देखने में यह इतना आकर्षक होता है कि अनायास ही लोगों की नजर इस पर चली जाती है. First Published : April 24, 2026, 12:55 IST

भिंड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, वाहन जब्त, मछंण्ड तिराहे पर हादसा

भिंड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, वाहन जब्त, मछंण्ड तिराहे पर हादसा

भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मछंण्ड तिराहे पर हुआ, जहां कार चालक शराब के नशे में धुत्त था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। अचानक आई तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान कार चालक नशे में पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घायल युवकों की स्थिति को देखते हुए आगे की धाराएं जोड़ी जाएंगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‘दीदी अपने रास्ते पर’: अमित शाह ने कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीत रही है | चुनाव समाचार

AP SSC Results 2026 LIVE: Manabadi Class 10 Date & Time to be announced soon.

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 12:05 IST अमित शाह का कहना है कि लंबे समय बाद चुनाव के दौरान एक भी मौत नहीं हुई, ये अपने आप में ऐतिहासिक है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। (एक्स/पीटीआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान की सराहना की और विश्वास जताया कि भाजपा इन चुनावों में निर्णायक जीत की ओर बढ़ रही है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि मतदाताओं की उत्साही भागीदारी ने “डर से विश्वास की ओर” बदलाव की शुरुआत की है। उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान में भी यह गति जारी रहेगी। विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट का पालन करें उन्होंने कहा, “सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए, बंगाल के लोगों ने बंगाल में बदलाव के लिए अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। देश भर में लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए मतदान उत्साहजनक है… मैं बंगाल के उन सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले चरण में वोट डाला। आपने डर से विश्वास तक की यात्रा इतनी सफलतापूर्वक शुरू की है, और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से विश्वास तक की इस यात्रा को जारी रखेंगे।” #घड़ी | कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, “कल, 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में, बंगाल के लोगों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए, बंगाल में परिवर्तन के लिए अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। मतदान का प्रतिशत उत्साहवर्धक है…” pic.twitter.com/8SDeYClPp9– एएनआई (@ANI) 24 अप्रैल 2026 उन्होंने पहले चरण के मतदान के संचालन की भी सराहना की, इस बात पर जोर दिया कि पहले चरण के दौरान कोई मौत नहीं हुई – जिसे उन्होंने राज्य के लिए “ऐतिहासिक” बताया। शाह ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “मैं चुनाव आयोग, सीएपीएफ, चुनाव आयोग के साथ काम करने वाली पूरी व्यवस्था और बंगाल पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। क्योंकि लंबे समय के बाद बंगाल में चुनाव के दौरान एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है)। इस प्रकार का चुनाव हुआ है, जो अपने आप में एक आश्चर्य है…” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान में भी गति जारी रहेगी। और पढ़ें: एसआईआर विलोपन बनाम उछाल: बंगाल के उच्च मतदान के पीछे छिपे गणित को समझना “मुझे विश्वास है कि दूसरे चरण में और अधिक उत्साह देखने को मिलेगा। अब दूसरे चरण के मतदाताओं की भी जिम्मेदारी है कि वे बदलाव के इस युग में आगे बढ़ें… 5 तारीख के बाद ‘अंग, बंग और कलिंग’, तीनों जगह बीजेपी और कमल का शासन होगा। और मैं मानता हूं कि ये हमारे पूरे पूर्वी भारत के लिए एक अच्छा संकेत है…” शाह का बड़ा दावा, 110 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान पहले चरण में उच्च मतदान को राज्य में “परिवर्तन” के संकेत के रूप में उद्धृत करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि पार्टी को पहले चरण में 152 में से 110 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है, और भविष्यवाणी की कि जैसे-जैसे मतदान आगे बढ़ेगा, पार्टी मजबूत बहुमत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपना हमला तेज करते हुए शाह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा राज्य में “बाहरी लोगों” को थोपेगी। उन्होंने बनर्जी के नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा, “बंगाल के सीएम अफवाह फैला रहे हैं कि अगर बीजेपी बंगाल में सत्ता में आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे। मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली माध्यम में शिक्षित हो और बंगाली बोलने में सक्षम हो… केवल एक चीज यह है कि आपका भतीजा वहां नहीं होगा; सीएम बीजेपी कार्यकर्ता होगा।” #घड़ी | कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, “बंगाल की सीएम अफवाह फैला रही हैं कि अगर बीजेपी बंगाल में सत्ता में आई, तो बाहरी लोग शासन करेंगे। मैं दीदी को बताना चाहता हूं, बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली माध्यम से शिक्षित हो और… pic.twitter.com/b9Tw34lRQY– एएनआई (@ANI) 24 अप्रैल 2026 पार्टी के एजेंडे को रेखांकित करते हुए, शाह ने कहा कि भाजपा सरकार घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा कड़ी करने, अवैध अतिक्रमण हटाने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी कि धार्मिक त्योहार बिना किसी व्यवधान के आयोजित किए जाएं। उन्होंने स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के लिए पहल का भी वादा किया और महिला सुरक्षा पर पार्टी के जोर को दोहराया। उन्होंने कहा, “जिस राज्य की महिला सीएम महिलाओं को 7 बजे के बाद घर से निकलने की बात कहती हो, मैं मानता हूं कि उन्हें शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। आज मैं बंगाल की माताओं-बहनों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 5 तारीख को बीजेपी की सरकार बनने के बाद रात के 1 बजे भी एक छोटी बच्ची स्कूटर लेकर निकलेगी, कोई गुंडा उसकी तरफ आंख उठाकर नहीं देख पाएगा।” और पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 चरण 1: 92% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, वोटिंग चार्ट में रघुनाथगंज सबसे ऊपर है मजबूत चुनावी संभावनाओं का अनुमान जताते हुए शाह ने कहा कि वह भाजपा के पक्ष में ”सुनामी जैसी लहर” देख सकते हैं। उन्होंने कहा, ”हम बहुत बड़े अंतर से जीतेंगे और जीत का अंतर बढ़ता रहेगा.” पश्चिम बंगाल चुनाव चरण-1 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव राज्य भर में 92.03 प्रतिशत के प्रभावशाली मतदान के साथ संपन्न हुआ। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में, रघुनाथगंज में सबसे अधिक 96.35 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद समसेरगंज में 95.89 प्रतिशत मतदान हुआ। गुरुवार को 3.6 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 92.9% ने अपने मत डाले, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान 2021 के आंकड़ों से अधिक हो गया है। यह आज़ादी के बाद से राज्य में अब तक का सबसे अधिक मतदान है। भारत

बालाघाट में शराब खरीददारों को आबकारी पुलिस दे रही सुरक्षा:दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी, हटाने की मांग पर अड़ी

बालाघाट में शराब खरीददारों को आबकारी पुलिस दे रही सुरक्षा:दुकान के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन जारी, हटाने की मांग पर अड़ी

बालाघाट के बुढ़ी इलाके में करीब 50 साल पुरानी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब आबकारी विभाग को शराब खरीदने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए मौके पर अमला तैनात करना पड़ा है। एक हफ्ते से बंद रही दुकान 1 अप्रैल से नए ठेके के बाद से ही महिलाओं ने इस शराब दुकान का विरोध शुरू कर दिया था। उनके विरोध के चलते दुकान एक हफ्ते से ज्यादा समय तक बंद रही। इससे शासन और ठेकेदार दोनों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बातचीत भी बेनतीजा रही गुरुवार रात आबकारी विभाग ने ठेकेदार के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं और दुकान हटाने की बात दोहराती रहीं। अब ग्राहकों को दी जा रही सुरक्षा महिलाओं के सख्त रुख के बाद आबकारी विभाग ने दुकान के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। विभाग का कहना है कि जो लोग शराब खरीदने आ रहे हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता और उनकी सुरक्षा करना जरूरी है। ठेकेदार ने जताया नुकसान दुकान के ठेकेदार बलराम यादव ने कहा कि दुकान बंद रहने से उन्हें और शासन दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि या तो इस नुकसान की भरपाई हो या फिर शासन खुद ही दुकान बंद करने का फैसला ले। विरोध पर उठे सवाल आबकारी निरीक्षक रमाकांत बघेल ने कहा कि किसी को भी शराब खरीदने से रोकना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध अचानक शुरू हुआ है, जिससे लगता है कि इसके पीछे किसी की योजना हो सकती है। महिलाओं की परेशानी भी सामने आई बुढ़ी इलाके में रहने वाली उमा ने बताया कि उनके पति शराब की वजह से घर की कमाई बर्बाद कर देते हैं। इससे परिवार को खाने-पीने तक की दिक्कत होती है। उन्होंने चिंता जताई कि बच्चे भी इस माहौल से प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने साफ कर दिया है कि जब तक शराब दुकान नहीं हटाई जाती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

फिल्म हक की एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए करीब चार महीनों तक कुरान पढ़ी थी। यह बात फिल्म के डायरेक्टर सुपर्न वर्मा ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताई। सुपर्न वर्मा ने बताया कि फिल्म की रिसर्च के दौरान इस्लामी कानून समझने में टीम को करीब डेढ़ साल लगा था। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुरान के संदर्भ और संवाद वास्तविकता के साथ पेश किए गए हैं। इसलिए अंत में ‘इकरा’ जैसे शब्द का विशेष महत्व रखा गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में ट्रिपल तलाक और मेहर जैसे मुद्दों को सही संदर्भ में दिखाने का प्रयास किया गया था। फिल्म हक में यामी गौतम के अलावा इमरान हाशमी, शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी थे। फिल्म की कहानी जेंडर इक्वालिटी, न्याय और पर्सनल डिग्निटी जैसे मुद्दों पर आधारित थी। कहानी में, शाजिया (यामी गौतम) अपने पति (इमरान हाशमी) के दूसरी शादी करने और उसे मेंटेनेंस देने से इनकार करने पर अदालत का सहारा लेती है। जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के कोलैबोरेशन में बनी यह फिल्म नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे 2 जनवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। फिल्म हक देखकर यामी की फैन हुईं आलिया फिल्म की आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और संजय कपूर जैसे सेलेब्स ने तारीफ की थी। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और खुद को यामी की फैन बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘क्वीन यामी गौतम, आप ‘हक’ में कमाल हैं। आपकी एक्टिंग में सच्चाई, दिल और क्लास साफ दिखती है। यह अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा महिला परफॉर्मेंस में से एक है। जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा, मैं आपकी फैन हूं और आपके आने वाले काम का बेसब्री से इंतजार है।’ आलिया के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने आलिया की स्टोरी री-शेयर करते हुए लिखा था कि इतनी शानदार एक्ट्रेस और अच्छे इंसान से ऐसी तारीफ मिलना बहुत खास है। यामी ने कहा था कि वह आलिया के काम और उनके प्रोफेशनल रवैये की हमेशा से इज्जत करती हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत को उन्होंने दिल से जुड़ी और सच्ची बताया।

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

फिल्म हक की एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए करीब चार महीनों तक कुरान पढ़ी थी। यह बात फिल्म के डायरेक्टर सुपन एस वर्मा ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बताई। सुपन एस वर्मा ने बताया कि फिल्म की रिसर्च के दौरान इस्लामी कानून समझने में टीम को करीब डेढ़ साल लगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुरान के संदर्भ और संवाद वास्तविकता के साथ पेश किए गए हैं। इसलिए अंत में ‘इकरा’ जैसे शब्द का विशेष महत्व रखा गया। उन्होंने कहा कि फिल्म में ट्रिपल तलाक और मेहर जैसे मुद्दों को सही संदर्भ में दिखाने का प्रयास किया गया है। यामी गौतम के अलावा, फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में थे। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी थे। फिल्म की कहानी जेंडर इक्वालिटी, न्याय और पर्सनल डिग्निटी जैसे मुद्दों पर आधारित थी। कहानी में, शाजिया (यामी गौतम) अपने पति (इमरान हाशमी) के दूसरी शादी करने और उसे मेंटेनेंस देने से इनकार करने पर अदालत का सहारा लेती है। जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के कोलैबोरेशन में बनी यह फिल्म नवंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसके बाद इसे 2 जनवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म हक देखकर यामी की फैन हुईं आलिया फिल्म की आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और संजय कपूर जैसे सेलेब्स ने तारीफ की थी। आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और खुद को यामी की फैन बताया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, “क्वीन यामी गौतम, आप ‘हक’ में कमाल हैं। आपकी एक्टिंग में सच्चाई, दिल और क्लास साफ दिखती है। यह अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा महिला परफॉर्मेंस में से एक है। जैसा कि मैंने फोन पर भी कहा, मैं आपकी फैन हूं और आपके आने वाले काम का बेसब्री से इंतजार है।” आलिया के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने आलिया की स्टोरी री-शेयर करते हुए लिखा था कि इतनी शानदार एक्ट्रेस और अच्छे इंसान से ऐसी तारीफ मिलना बहुत खास है। यामी ने कहा कि वह आलिया के काम और उनके प्रोफेशनल रवैये की हमेशा से इज्जत करती हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत को उन्होंने दिल से जुड़ी और सच्ची बताया।