स्ट्रीट डॉग ने 3 घंटे में 40 लोगों को काटा:सतना जिला अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंची भीड़

सतना में बुधवार शाम एक सफेद कुत्ते ने 3 घंटे के अंदर 40 राहगीरों को काट लिया। इस घटना से शहर के रीवा रोड से लेकर अस्पताल चौराहा तक अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे गहरानाला क्षेत्र में शुरू हुई। एक सफेद रंग का कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और राह चलते लोगों पर हमला करने लगा। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुत्ते के लगातार हमलों से स्थिति गंभीर हो गई। कुत्ते ने गहरानाला से माहेश्वरी स्वीट्स तक लगभग 20-25 लोगों को घायल किया। इसके बाद वह खेरमाई रोड की ओर बढ़ा और वहां भी कई राहगीरों को निशाना बनाया। लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़कों से हटकर दुकानों और घरों में छिपने लगे। कुत्ता खोवा मंडी और अस्पताल चौराहे से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भाग गया, जहां उसने और लोगों को घायल किया। घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। शाम 5:30 बजे से मरीजों का आना शुरू हुआ और देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ बढ़ गई। आमतौर पर शाम को शांत रहने वाला इंजेक्शन कक्ष मरीजों से भर गया। इंजेक्शन कक्ष को निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे अधिक, रात 7:30 बजे तक खुला रखा गया ताकि सभी घायलों को एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई जा सके। घायलों में 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। इम्युनोग्लोब्युलिन तक की नौबत घायलों में से करीब 25 लोगों को गंभीर चोटें आईं। कुत्ते के हमले इतने आक्रामक थे कि कई लोगों के हाथ-पैरों में गहरे जख्म हो गए। ऐसे मामलों में सिर्फ एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त नहीं होता, इसलिए वार्ड क्रमांक-10 में इन मरीजों को इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन भी लगाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक यह इंजेक्शन संक्रमण के उच्च जोखिम को कम करने के लिए दिया जाता है। इनको बनाया निशाना कुत्ते ने नीरज मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, वंदना केशरवानी, रज्जू वर्मा, अब्दुल सलीम, सुंदरलाल चौधरी, मोहम्मद नसीम, रामनिवास वर्मा, नसरथ साहनी, महेश गुप्ता, संजय, सौरभ पांडेय, राजेन्द्र गुप्ता, मो. तहीर, राजेन्द्र कुरील, दीपनारायण वर्मा, जाकिर सिद्वकी, रामसूरत कुशवाहा, मो. तौफिक के अलावा अन्य कई लोगों को काटा है। आरएमओ जिला अस्पताल डॉ शरद दुबे ने बताया कि शहर में एक कुत्ते ने लगभग 40 लोगो को काटा है। सभी घायलों को इंजेक्शन लगवाए गए है। इसके अलावा भी जो भी इलाज है वह शुरु करवाया गया।
रामनगर में 15-16 मई को आदि उत्सव:तैयारियों की सांसद ने की समीक्षा; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण

मंडला जिले के रामनगर में 15 और 16 मई को दो दिवसीय ‘आदि उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक गोलमेज कक्ष में हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा और जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद कुलस्ते ने आयोजन के सभी पहलुओं पर चर्चा की और प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनजातीय परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य सांसद कुलस्ते ने बताया कि ‘आदि उत्सव’ का मुख्य उद्देश्य जनजातीय परंपराओं, कला-संस्कृति और विरासत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उत्सव के लिए राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण इस वर्ष के उत्सव के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रीगण, राजपरिवार के वंशज, पंडा-पुजारी और अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जनजातीय विभाग के प्रतिनिधियों और समाज के अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। उत्सव के दौरान पारंपरिक संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार विशेष रूप से गोंडी भाषा पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में जनजातीय समाज के महापुरुषों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार से भी समन्वय किया जा रहा है।
क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

Last Updated:April 23, 2026, 08:05 IST Weight Loss Drugs and Hair Loss: वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक और वेगोवी का इस्तेमाल दुनिया भर में खूब किया जा रहा है. अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन साइड इफेक्ट से अनजान हैं. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि इन दवाओं को लेने से बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन ड्रग्स से तेजी से वजन घटने के कारण ऐसा होता है. हालांकि हेयर लॉस की समस्या टेंपररी होती है और समय के साथ ठीक हो जाती है. नई स्टडी की मानें तो ओजेम्पिक और वेगोवी से हेयर लॉस हो सकता है, लेकिन यह टेंपररी होता है. Ozempic and Hair Loss Risk: वेट लॉस दवाओं का जिक्र होता है, तो अधिकतर लोगों की जुबां पर ओजेम्पिक (Ozempic) और वेगोवी (Wegovy) का नाम सबसे पहले आता है. ओजेम्पिक को टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह वेट लॉस में भी बेहद कारगर होती है. वेगोवी को खासतौर से वेट लॉस के लिए तैयार किया गया है. आजकल तमाम लोग सोशल मीडिया पर देखकर इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे इनके साइड इफेक्ट्स से पूरी तरह अनजान हैं. एक नई स्टडी में सामने आया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से कुछ लोगों में बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समस्या अधिकतर लोगों में टेंपररी होती है और सही केयर से ठीक हो सकती है. वेट लॉस ड्रग्स से क्यों झड़ते हैं बाल? स्वास्थ्य से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक क्लीनिकल ट्रायल्स में ओजेम्पिक दवा में बाल झड़ने जैसा कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया, लेकिन वेगोवी के ट्रायल्स में यह समस्या थोड़ी ज्यादा देखने को मिली. दोनों दवाओं में सेमाग्लूटाइड नाम का एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है, लेकिन वेगोवी में इसकी मात्रा ज्यादा होती है. वेगोवी को खासतौर पर वजन घटाने के लिए मंजूरी दी गई है. यही कारण है कि इससे जुड़े साइड इफेक्ट कुछ मामलों में ज्यादा स्पष्ट हो सकते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाल झड़ना इन दवाओं का सीधा साइड इफेक्ट नहीं है, बल्कि यह शरीर में होने वाले बदलावों का परिणाम होता है. जब कोई व्यक्ति तेजी से वजन कम करता है, तो शरीर पर फिजिकल स्ट्रेस बढ़ जाता है. इससे हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी हो सकती है, जो बालों की जड़ों को प्रभावित करती है. इसी वजह से टेलोजन एफ्लुवियम नामक कंडीशन पैदा हो सकती है, जिसमें अचानक बड़ी संख्या में बाल झड़ने लगते हैं. क्या है टेलोजन एफ्लुवियम कंडीशन? यूएस के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट बताती है टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) एक टेंपररी कंडीशन है, जिसमें बालों के फॉलिकल समय से पहले रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं और फिर कुछ महीनों बाद तेजी से झड़ने लगते हैं. यह परेशानी आमतौर पर किसी ट्रिगर जैसे तेजी से वजन घटना या कैलोरी की कमी के 3 से 6 महीने बाद दिखाई देती है. अच्छी बात यह है कि यह परमानेंट गंजेपन का कारण नहीं बनती और समय के साथ बाल दोबारा उगने लगते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बाल टेलोजन एफ्लुवियम के कारण झड़ रहे हैं, तो आमतौर पर 6 से 9 महीनों के भीतर बाल दोबारा उगने लगते हैं. अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है. इन वजहों से भी झड़ सकते हैं बाल अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ब्लड टेस्ट करवाकर यह जांचना चाहिए कि कहीं शरीर में आयरन, विटामिन D, जिंक या अन्य पोषक तत्वों की कमी तो नहीं है. डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी है, क्योंकि बालों के निर्माण में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर मल्टीविटामिन या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं. बालों की देखभाल के लिए हार्श केमिकल, ज्यादा हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचना चाहिए. इसके अलावा वजन बहुत तेजी से घटाने के बजाय धीरे-धीरे और नेचुरल तरीकों से घटाने की कोशिश करनी चाहिए. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 23, 2026, 07:51 IST
मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप और एक ऑटो में भिड़ंत हो गई। गंभीर घायलों को उच्च केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना सारंगी चौकी क्षेत्र के बदनावर मार्ग पर शराब दुकान के पास हुई। पिकअप (MP 11G 5790) और टाटा ऐस ऑटो (MP 45 ZG 1355) के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों वाहनों में सवार करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें डेढ़ साल के मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया सूचना मिलते ही सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संभाला और इलाज के लिए तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर दुर्गेश चौहान और डॉक्टर हिमांशु वैष्णव की टीम ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक बच्चे और एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उच्च केंद्र रेफर किया जा रहा है। ग्रामीण बदनावर क्षेत्र के नाहरखेड़ा से पेटलावद के रामगढ़ में अपनी मन्नत उतारने गए थे। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में ये लोग घायल हुए हैं: कार्तिक पिता पवन खराड़ी (डेढ़), निवासी धामनोद, रतलाम सुगना पति मांगीलाल सिंगाड़ (55), निवासी खाराखेड़ी, रतलाम सुनीता पति भुवान खराड़ी (27), निवासी सैलाना, रतलाम भुला पति सुरेश गामड़ (25) निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर सुनील पिता झितरा मेडा (22), निवासी मेलपाड़ा केसरपुरा, झाबुआ राहुल पिता जगदीश गामड़, निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर बसंती पति प्रकाश गामड़ (35), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर जली पिता ईश्वर औसारी (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर विशाल पिता सुरेश गामड़ (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर शंकर पिता मांगीलाल गामड़ (50), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर
साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर
साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर
निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर

निवाड़ी जिले के डिरगुवां गांव में कलेक्टर जमुना भिड़े ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने जमीन विवाद, राशन, पेंशन, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर जमुना भिड़े ने अधिकारियों को जांच से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन पत्र भी लिए। समस्याओं के समाधान के साथ-साथ कलेक्टर ने सामाजिक पहलुओं पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन और निशुल्क किताबें भी मिलती हैं। उन्होंने हाल ही में आए 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले के टॉपर बच्चे सरकारी स्कूलों से ही पढ़े हैं। इस रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ में एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक,VIDEO:हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया; पंजाब-चंडीगढ़ से 6 वीडियो सामने आ चुके; जॉम्बी ड्रग का शक

चंडीगढ़ में युवक एक घंटे तक रोड के किनारे एक ही तरह से बैठा रहा। युवक का सिर झुका हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ में बीड़ी थी लेकिन वह उसे पी नहीं पा रहा था। लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की लेकिन वह हिल तक नहीं पाया। इसे जॉम्बी ड्रग के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कर एड्रेस निकलवाया जा रहा है। उसके बाद उससे पूछताछ करेंगे कि उसने ऐसा कौन सा नशा किया था। चंडीगढ़ में यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय और एक अन्य युवक की वीडियो भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें वह एक घंटे तक बिना हिले-डुले खड़े रहे। इससे पहले लुधियाना और जालंधर में भी ऐसे 3 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 2 वीडियो सामने आ चुके.. पहले वीडियो में डिलीवरी बॉय दिखा चंडीगढ़ में पहला वीडियो 25 मार्च को सेक्टर 33B में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का सामने आया था। जो करीब ढाई घंटे तक सड़क पर बिल्कुल स्थिर और अचेत अवस्था में खड़ा रहा। यह वीडियो खूब वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे अमेरिका में मशहूर ‘जॉम्बीड्रग’ से जोड़ा। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने शक जताया था कि यह किसी अन्य नशे या मेडिकल इमरजेंसी का मामला हो सकता है। दूसरे वीडियो में युवक फुटपाथ किनारे खड़ा दिखा दूसरा वीडियो सारंगपुर एरिया से सामने आया था। इसमें दिखा कि एक युवक सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ा था। उसके आसपास 10 से 15 लोग बैठे हुए थे और कुछ वहां से गुजर भी रहे हैं। युवक अपने पैरों को मोड़कर खड़ा हुआ था। उसकी जिसकी आंखें बंद और मुंह खुला हुआ था। उसके एक हाथ में बीड़ी थी और शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। तब भी पुलिस ने जांच का भरोसा दिया था। पंजाब से भी 3 वीडियो सामने आ चुके लुधियाना से 12 अप्रैल को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवक और युवती नशे में धुत दिखे। युवक सिर झुकाकर खड़ा था और युवती नशे में झूमते हुए चेहरा छुपा रही थी। दोनों का खुद के शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं था। इस दौरान वह सड़क के बीच में काफी देर तक खड़े रहे। युवती युवक को संभालने की कोशिश करती दिखी लेकिन युवक के शरीर में बिल्कुल हलचल नहीं हो रही थी। एक हफ्ते पहले सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा अप्रैल में ही लुधियाना में बस स्टैंड के सामने का एक वीडियो सामने आया था। इसमें भी युवक व युवती नशे में धुत नजर आ रहे थे। युवती ने ग्रीन कलर का टॉप व ब्लैक कलर की पेंट पहनी थी। वहीं युवक ने ग्रे कलर के कपड़े पहने हैं। युवक नशे में होने के कारण सिर झुकाकर सड़क पर खड़ा था। युवती उसे संभालने की कोशिश करती दिख रही थी। वह भी नीचे झुकते हुए उसी तरह से काफी देर तक खड़ी रही। 22 अप्रैल को जालंधर का वीडियो सामने आया कल यानी 22 अप्रैल को जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवक लंबे समय से एक ही जगह पर खड़ा था। उसका शरीर पर कंट्रोल नहीं था। वहां गुजरते हुए लोग उसे देखकर पूछ भी रहे थे कि उसे क्या हुआ, लेकिन वह किसी को कोई जवाब नहीं दे रहा था। हालांकि GRP का कहना था कि वे इसकी जांच करेंगे कि युवक ने कौन सा नशा किया था। जानिए, जॉम्बी ड्रग’ क्या है, जिससे इन मामलों को जोड़ा जा रहा है? जानवरों को दी जाने वाली एक दवा है- जाइलेजीन (Xylazine)। इसे देने से जानवर ट्रान्क्विलाइज हो जाते हैं, यानी हल्की बेहोशी जैसी स्थिति में आ जाते हैं और उन्हें दर्द का अनुभव कम होता है। इसीलिए इसे आम बोलचाल में ‘Tranq’ कहा जाता है। इसी जाइलेजीन को जब अफीम से बने किसी ओपिऑइड ड्रग जैसे- फेंटानिल, हेरोइन या कोकेन के साथ मिलाकर लिया जाता है, तो ये तेजी से नशा करती है। जाइलेजीन और ओपिऑइड के इसी कॉम्बिनेशन को ‘जॉम्बी ड्रग’ कहते हैं। इसके आदी लोग देर तक एक ही पोजीशन में बेसुध से पड़े रहते हैं। उनके शरीर पर घाव और लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। चमड़ी उतरने लगती है। जैसे साइंस फिक्शन मूवीज के ‘जॉम्बीज’ होते हैं। जाइलेजीन को पहली बार 1962 में एक जर्मन कंपनी ने बनाया था। इसका इस्तेमाल जानवरों में दर्द कम करने, उन्हें ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने के लिए होता है। इंसानों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नशे के लिए जाइलेजीन को फेंटानिल या हेरोइन के साथ मिलाकर लेने के पीछे 2 बड़ी वजहें हैं… 1. हेरोइन जैसे ड्रग्स की तुलना में काफी सस्ता अवैध ड्रग मार्केट्स में जाइलेजीन करीब 500 से 1000 रुपए किलो में मिल जाता है। अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन यानी DEA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जाइलेजीन को फेंटानिल या हेरोइन के साथ मिलावट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें भी साइकोएक्टिव यानी नशे का इफेक्ट होता है। सस्ते होने के चलते मिलावट करने से ड्रग ट्रैफिकिंग करने वालों का मुनाफा बढ़ जाता है।’ 2. इसका नशा देर तक रहता है 1959 में दर्द कम करने के लिए बना ड्रग फेंटानिल, आज हेरोइन से ज्यादा महंगा है। हालांकि ज्यादा नशीला होने के चलते हेरोइन की जगह अब फेंटानिल का इस्तेमाल बढ़ने लगा। इसमें दूसरे नशीले ड्रग्स मिलकर इसकी मात्रा बढ़ाई जाती है, इससे ड्रग तस्करों का मुनाफा बढ़ जाता है। अमेरिका की पेसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लैबोरेट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिका में 1 किलो हेरोइन लगभग 6,000 डॉलर में खरीदकर लगभग 80,000 डॉलर में बेची जा सकती थी। वहीं अगर 6,000 डॉलर का फेंटानिल खरीदा जाए, तो इसके तेज असर के चलते अवैध रूप से करीब 16 लाख डॉलर में बेचा जा सकता है। चूंकि फेंटानिल का नशा थोड़ी देर के लिए रहता है, इसलिए इसमें सस्ता जाइलेजीन मिलाया जाने लगा, जिसका असर ज्यादा देर तक रहता है। DEA के मुताबिक, नशे का असर और ड्यूरेशन बढ़ाने के लिए फेंटानिल में जाइलेजीन मिलाई जाती है। द ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन
ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव

ईरान ने कहा है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन के बीच यह संभव नहीं है। गालिबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों को निशाना बना रही है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब नाकेबंदी खत्म हो। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होने की संभावना है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद दोनों देश जल्द बातचीत की टेबल पर लौट सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा है कि यह बैठक जल्द होना संभव है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स ईरानी तेल पर छूट बढ़ी: अमेरिका ने ईरान के तेल की खरीद पर लगी पाबंदियों में दी गई छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला करीब 10 देशों की मांग पर लिया गया है, जो तेल की कमी का सामना कर सकते हैं। सीजफायर आगे बढ़ाई गई: अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया दिया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। जहाज जब्त: ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरान ने कहा है कि इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। MSC फ्रांसेस्का और एपामिनोडेस नाम के जहाजों पर कार्रवाई की गई। उड़ानें रद्द: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने ईरान युद्ध के बाद बढ़ी ईंधन कीमतों के चलते 20 हजार उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।
नई फ्लाइट के लिए शुरू हुई बुकिंग:अब सप्ताह में छह दिन बेंगलुरु की फ्लाइट 4 मई से अकासा एयर शुरू करेगी नई सेवा

ग्वालियर-चंबल अंचल के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से जल्द ही अकासा एयर (अकासा एयर) अपनी नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह विमान सेवा 4 मई से शुरू होगी। इस सेवा के बाद अब ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 6 दिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। यह विमान सेवा ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु मार्ग पर नियमित रूप से संचालित होगी। ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए अभी एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है। लंबे समय से यह मांग हाे रही थी कि बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बढ़ाई जाए। इसी चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से से अकासा एयर ने 4 मई से दिल्ली-ग्वालियर बेंगलुरु के बीच फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को रहेगी। इस तरह अब ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 6दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी। । वर्तमान में बेंगलुरु और दिल्ली के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। ग्वालियर में हवाई सेवाओं के विस्तार में ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लगातार इस मांग पर एयरपोर्ट निदेशक लोकेश कुमार यादव ने कंपनी से चर्चा करने के बाद इस फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा की। अब रविवार छोड़कर हर दिन उड़ान वर्तमान में एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। अब अकासा एयर की नई फ्लाइट सप्ताह के अन्य 3 दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट तीनों दिन सुबह 10:40 बजे आकर सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। इस फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस तरह अब यात्रियों को केवल रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।







