विद्युत जामवाल ने अमेरिका में सुनाया गायत्री मंत्र:हॉलिवुड फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्च पर पढ़े वैदिक मंत्र; फिल्म में बने हैं योग गुरु

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अमेरिका में आयोजित सिनेमाकॉन 2026 इवेंट में वैदिक मंत्रों का पाठ किया। दरअसल विद्युत हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में योग गुरु ‘धल्सिम’ का किरदार निभा रहे हैं। सिनेमाकॉन इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस दौरान स्क्रीनिंग से पहले विद्युत ने मंच पर वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जिसने दुनिया के सबसे शोरगुल वाले इवेंट्स में से एक में शांति का माहौल बना दिया। लास वेगास में गूंजे सूर्य और गायत्री मंत्र ट्रेलर की स्क्रीनिंग से पहले विद्युत जामवाल ने भारतीय परंपरा के अनुसार प्रार्थना से शुरुआत की। उन्होंने सूर्य मंत्र, चंद्र मंत्र और गायत्री मंत्र का पाठ किया। इस दौरान उनके हॉलीवुड को-स्टार नोआ सेंटिनियो भी उनके साथ खड़े नजर आए। विद्युत बोले- यह पल मुझे जमीन से जोड़ता है इस खास अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विद्युत ने लिखा, कुछ उपलब्धियां मुझे जीवन के उद्देश्य की गहरी अनुभूति कराती हैं। लास वेगास के सिनेमाकॉन में प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरे भारतीय मंत्रों ने वहां शांति और सुकून की एक लहर पैदा कर दी। मुझे वहां मौजूद हर व्यक्ति के साथ एक गहरा और अनकहा बंधन महसूस हुआ, जो भाषा और शब्दों से परे था। वैदिक मंत्र सीमाओं से परे शांति का संदेश देते हैं। आर्केड गेम पर आधारित है फिल्म फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है। यह फिल्म मशहूर आर्केड गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है। ट्रेलर में गेम के सिग्नेचर मूव्स जैसे ‘हाडौकेन’ और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाए गए हैं। फिल्म में विद्युत जामवाल ‘धल्सिम’ के रोल में हैं, जो अपने फ्लेक्सिबल शरीर और योग की शक्ति के लिए जाने जाते हैं। विद्युत के मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड को देखते हुए फैंस इस रोल के लिए उन्हें परफेक्ट मान रहे हैं। रोमन रेन्स-जेसन मोमोआ आएंगे नजर इस फिल्म में हॉलीवुड और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों की फौज नजर आएगी। नोआ सेंटिनियो ‘केन मास्टर्स’, एंड्रयू कोजी ‘रयू’ और रोमन रेन्स ‘अकुमा’ के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा जेसन मोमोआ ‘ब्लैंका’ और मशहूर रैपर 50 सेंट ‘बैलरोग’ का किरदार निभा रहे हैं। स्ट्रीट फाइटर’ भारत में 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 78,600 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,350 पर है, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 78,600 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24,350 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 78,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक की गिरावट, बैंकिंग और IT शेयर्स में बिकवाली

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 78,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है, ये 24,300 के स्तर पर आ गया है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार 17 अप्रैल को चढ़कर बंद हुए शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 पर बंद हुआ था।
बदलते मौसम का असर! जोधपुर में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

X बदलते मौसम का असर! जोधपुर में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, डॉक्टरों ने दी ये सलाह Summer Health Tips: जोधपुर समेत प्रदेश में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामलों में तेजी आई है. डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं. खासकर श्वसन संक्रमण और फूड इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गर्मी में भोजन जल्दी खराब होता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई और खांसते-छींकते समय सावधानी बरतना जरूरी बताया गया है. इसके अलावा हल्का, ताजा और पौष्टिक भोजन करने, ठंडी चीजों से दूरी बनाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. सही खान-पान और सावधानी अपनाकर इस मौसम में बीमारियों से बचा जा सकता है.
मंडला में सड़क के बीच तंत्र-मंत्र, VIDEO:एक घंटे तक यातायात बाधित; यातायात पुलिस ने समझाकर शख्स को हटाया

मंडला शहर के व्यस्त चिलमन चौक पर रविवार शाम एक शख्स ने सड़क के बीचों-बीच तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। घटना के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा था। सड़क पर मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र किया शख्स ने व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के ठीक बीच में बैठकर मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र की क्रियाएं कीं। उसके इस कृत्य से चारों ओर से आ रहे वाहन अचानक रुक गए, जिससे चौक पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोग इस असामान्य दृश्य को देखकर अचंभित थे। इस दौरान व्यक्ति लगातार असामान्य व्यवहार करता रहा। यह उल्लेखनीय है कि इतने व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यक्ति बेखौफ होकर सड़क के बीच बैठा रहा। इस स्थिति ने यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। यातायात पुलिस ने समझाकर सड़क से हटाया घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे वहां से हटाया। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर शहर में विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं।
शादी में मर्डर,पकड़ने गए कॉन्स्टेबल पर चाकू से 9 वार:नर्मदापुरम में पुलिस टीम पर बाप-बेटे का हमला; विवाद में 6 लोग घायल

नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र (ग्राम नाहरकोला) में रविवार रात एक शादी समारोह में विवाद के बाद आरोपियों ने चाकूबाजी कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। रात 1 बजे जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो उन्होंने एक आरक्षक को भी 9 जगह चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरक्षक की हालत स्थिर है और पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव का अमर सिंह कीर शराब के नशे में रामनारायण के घर पहुंचा। रामनारायण ने उससे कहा कि ‘आ जाओ खाना खा लो’। इस पर अमर नशे में भड़क गया और कहने लगा कि ‘मैं क्या खाने का भूखा हूं’। भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद अमर सिंह हाथ में डंडा और उसका बेटा लोकेश कीर चाकू लेकर वापस आ गया और झगड़ा करने लगा। बीच-बचाव करने वालों पर किया हमला, दौलत की मौत विवाद बढ़ता देख जब दूल्हे का चाचा हरिनारायण समझाने के लिए आगे आया, तो लोकेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए दौलत कीर, रामनारायण कीर, जयनारायण कीर और महिला क्षमा कीर समेत 6 लोग आगे आए। आरोपियों ने इन सभी पर चाकू से वार किए। इस घटना में दौलत कीर की अधिक जख्मी होने से मौत हो गई। वहीं, रामनारायण और जयनारायण को अधिक चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल (नर्मदापुरम) रेफर किया गया है। पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला, शरीर पर 9 घाव घटना की सूचना के बाद रात 1 बजे थाना प्रभारी केएन रजक, प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक ओम जाट और दीपक आरोपियों को पकड़ने पहुंचे। थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया, “गांव में हमें देखकर आरोपी भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए आरक्षक ओम और हम भी दौड़े। ओम जाट ने तेजी से दौड़कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया और हाथ, पैर व पेट में चाकू मारे। हम पास पहुंचे तब तक आरोपी दूर भाग गया। आरक्षक के शरीर से खून बह रहा था, इसलिए उसे बचाना प्राथमिकता थी। इस बीच आरोपी भाग निकला।” आरक्षक ओम जाट के पेट, हाथ और पैर में 9 स्थानों पर चाकू लगे हैं। उसे सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया। आधी रात को एसपी सांई कृष्णा एस थोटा, एएसपी और एसडीओपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। SP बोले- हत्या और हत्या के प्रयास के 2 केस दर्ज एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने घटना को लेकर बताया, “शादी के दौरान बाप-बेटे ने चाकू मारे हैं। जिसमें एक की मौत हुई है और अन्य घायल हैं। आरोपियों को पकड़ने जब टीम दौड़ी तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला किया। जिसमें आरक्षक को पेट, पैर और हाथ में चोट आई है। रात में ही मैंने घटनास्थल और अस्पताल जाकर आरक्षक को देखा है। उसकी हालत ठीक है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दो केस दर्ज किए गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है।”
दवाई छोड़िए…पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान? नींबू जलाकर आजमाएं ये देसी नुस्खा, फौरन मिलेगी राहत

Last Updated:April 20, 2026, 08:22 IST Home Remedies for Gas: रांची के फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने गैस की समस्या में नींबू को गर्म कर उस पर काला नमक और जीरा पाउडर लगाकर चूसने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन बेहतर होता है. साथ ही पेट में गैस की समस्या से तुरंत राहत भी मिलती है. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर लोकल लोगों को जब गैस हो जाता है तो बाजार जाकर दवाइयां नहीं खरीदते हैं. साथ ही न दौड़ते हुए डॉक्टर के पास जाते हैं. वह अपने घर में ही 1-2 टोटके को अपनाते हैं, जिससे उनको जबरदस्त राहत मिलती है. इनमें से एक विकल्प नींबू वाला पानी है. जिसको आजमाते ही आपको दो से तीन घंटे में काफी राहत मिलना शुरू हो जाएगी. आयुर्वेदिक डॉक्टर भी इसे लोहा मानते हैं. आइये जानते हैं और भी घरेलू इलाज के बारे में. रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ( विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस, 20 सालों से अधिक का अनुभव) बताते हैं कि अगर पेट में गैस हो जाए तो सबसे पहले एक नींबू ले लें. उसको बीच से काट लें. वह जो आधा नींबू है, उसको चिमटे की मदद से सीधा गैस की बर्नर में रख दें और गर्म कर लें. मतलब अच्छा खासा गरम हो जाना चाहिए. जब ऐसा हो जाए तो उसको नीचे उतार लें और बस दो चीज और मिला लें. बस मिला लें ये 2 चीज इसी नींबू में आपको ऊपर काला नमक और जीरा पाउडर थोड़ा सा डालकर इन दोनों को मिला लेना है. बस बहुत अधिक नहीं डालना है. एकदम एक-एक चुटकी और उसको मिलाना भी नहीं है और ना कहीं रगड़ना है. अब आपको इसको सीधे अपने जीभ में इसका रस बढ़िया से गार लेना है और ऐसा करने के बाद ऐसा नहीं की तुरंत पी भी लेना है, अब इसे 2-3 मिनट तक जीभ में छोड़ दें. दो से तीन मिनट जब आप छोड़ेंगे तो यह आपके मुंह में अपने आप ही घुल जाएगा, थोड़ा सा अधिक खट्टा लगेगा, पर थोड़ा सब्र रखिये. इसके बाद आप देखेंगे आपके मुंह में पूरी तरह घुल चुका है और फिर थोड़ा गुनगुना पानी भी पी सकते हैं और आप देखेंगे दो-तीन घंटे में ही आपका पेट काफी हल्का लगने लगेगा व गैस प्राकृतिक रूप से खत्म हो जाएगी. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है नींबू आयुर्वैदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि जीरा पाउडर, नींबू और काला नमक जब भी तीनों मिलता है तो एक तो आपका मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम और गट हेल्थ को एक्टिव करता है व अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. इससे आपका पेट काफी हल्का और काफी रिलैक्स महसूस होगा. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 20, 2026, 08:22 IST
जबलपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:एक साल से शोषण का आरोप, सगे चाचा पर FIR, कुछ घंटों में गिरफ्तार

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने अपने सगे चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ करीब एक साल से शोषण किया जा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। मां अपनी दो बड़ी बेटियों के साथ अलग रह रही है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय दादी के साथ रहती थी। दादी के काम पर जाने के दौरान घर में बच्ची अकेली रहती थी। इसी दौरान पास में रहने वाले 26 वर्षीय चाचा ने उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें शुरू कीं। पहली घटना के बाद डर के कारण चुप रही बच्ची बच्ची ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी चाचा विशाल लगातार घर आकर जबरन दुष्कर्म कर रहा था और विरोध करने पर धमकी देता था। अंततः उसने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच में सामने आया कि मार्च 2025 में आरोपी ने पहली बार जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में उसने धमकाकर बच्ची को चुप रखा। इसके बाद आरोपी ने लगातार मौके का फायदा उठाकर उसका शोषण जारी रखा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा के इंतजाम हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी बच्ची का सगा चाचा है। टीआई ने बताया यह जघन्य अपराधी की श्रेणी में आता है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। साथ ही बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बच्ची ने पुलिस को ऐसे बताई चाचा की करतूत… बच्ची ने पुलिस को बताया कि…अंकल मुझे, तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था, कि चाचाजी मेरे साथ क्या कर रहे है। मैं स्कूल से आती, दादी के साथ खाना खाती। कभी-कभी चाचा भी साथ में रहते थे। कई बार मुझे साथ में बाजार भी घूमने ले गए। पर एक साल से उनकी हरकतें बहुत खराब हो गई थी। जैसे ही अकेले देखते तो कमरे में बुलाकर अजीब सी हरकत करते। मैं विरोध करती तो डांट लगाते थे। इसके चलते आज को शिकायत की। पुलिस ने पकड़ा तो चाचा मुझे धमकी दे रहे थे कि जेल से छूटने के बाद मैं तुम्हें छोड़ूगा नहीं।
राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बन रही देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना अब अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले हैं। दैनिक भास्कर ने रिफाइनरी की स्टेट्स रिपोर्ट को खंगाला। साथ ही, एनर्जी मामलों के ग्लोबल एक्सपर्ट डॉ. नरेंद्र तनेजा से बातचीत कर जाना कि देश की सबसे हाईटेक रिफाइनरी से क्या बदलेगा? इससे राजस्थान और देश को क्या फायदा होने वाला है? प्रदेश के स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिलने वाला है? क्या इस प्रोजेक्ट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों या इसकी सप्लाई पर कोई असर पड़ेगा? मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए इन सभी सवालों के जवाब …… सवाल : क्या पचपदरा रिफाइनरी तय समय सीमा में पूरी तरह चालू हो पाएगी या अभी वक्त लगेगा? जवाब : पचपदरा रिफाइनरी अब अपने अंतिम फेज में पहुंच चुकी है। कई प्रोसेस यूनिट्स का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। इतनी बड़ी और इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड रिफाइनरी को लगातार ऑपरेशन में लाना एक स्टेप टू स्टेप प्रक्रिया होती है। तकनीकी रूप से देखें तो सेफ्टी, प्रोसेस स्टेबिलिटी और यूनिट इंटीग्रेशन टेस्ट के बाद ही फुल कॉमर्शियल रन संभव होता है। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं तो जल्द ही ये पूरी क्षमता के साथ काम करने लग जाएगी। सवाल : रिफाइनरी कितनी जल्द पूरी क्षमता से काम शुरू करेगी? जवाब : इतने बड़े रिफाइनरी प्रोजेक्ट, जहां अरबों-खरबों रुपए का निवेश हुआ है, इसे एक मैराथन दौड़ की तरह से देखा जाना चाहिए। ट्रायल के दौरान यूनिट्स का धीरे-धीरे लोड बढ़ाकर टेस्ट किया जाता है ताकि कोई तकनीकी गड़बड़ी हो तो पहले ही पकड़ा जा सके। आमतौर पर इस तरह की मेगा रिफाइनरी में ट्रायल रन के बाद निरंतरता में कुछ समय लगता है। इसके बाद ही सभी यूनिट्स को 100% क्षमता के साथ और सुरक्षित तरीके से चलाया जाता है। सवाल : इस मेगा प्रोजेक्ट से स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिल रहा है और आगे कितनी संभावनाएं हैं? जवाब : आप ये मानिए कि पहले आप भारत के आर्थिक नक्शे में कहीं नहीं थे। अब राजस्थान का नाम भारत के आर्थिक नक्शे पर बड़ी मजबूती से आ गया है। इस परियोजना में रोजगार की बात करें तो दो स्तर पर अवसर बने हैं। पहला- निर्माण चरण में हजारों लोगों को सीधा काम मिला है। दूसरा- ऑपरेशन स्टेज में में हाई-स्किल्ड जॉब्स तैयार होंगे। इसके साथ ट्रांसपोर्ट, सर्विस, कैटरिंग और मेंटेनेंस जैसे सेक्टर में भी बड़ा मल्टीप्लायर इफेक्ट देखने को मिल रहा है। लंबे समय में यह पूरा क्षेत्र एक इंडस्ट्रियल एम्प्लॉयमेंट हब बन सकता है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक बड़ा इफेक्ट देखने को मिलेगा। रिफाइनरी के आसपास बिल्डर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर, एजुकेशन, फूड सर्विसेज, सप्लाई चेन और छोटे-बड़े सर्विस सेक्टर में नई आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। इससे केवल अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय स्तर पर रोजगार के हजारों अवसर भी पैदा होंगे। सवाल : क्या रिफाइनरी के आसपास नए उद्योग और MSME क्लस्टर विकसित हो रहे हैं…भविष्य में इससे कितना बदलाव आने की संभावनाएं हैं ? जवाब : पचपदरा रिफाइनरी सिर्फ एक एनर्जी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कई बड़े इकोनॉमिक सेक्टरों के लिए एक कैटलिस्ट (उत्प्रेरक) का काम करेगी। पेट्रोकेमिकल, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, प्लास्टिक, केमिकल और MSME जैसे सेक्टरों में इसका चौतरफा असर देखने को मिलेगा, जिससे पूरे पश्चिमी राजस्थान की इंडस्ट्रियल ग्रोथ को नई रफ्तार मिलेगी। इससे एक इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम बनेगा जो आने वाले वर्षों में पूरे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था बदल सकती है। सवाल : राजस्थान के कच्चे तेल का कितना यहां उपयोग होगा और इससे प्रदेश को कितना फायदा मिलेगा? जवाब : देखिए, इस रिफाइनरी में पूरे देश के हर हिस्से का और हर टैक्सपेयर का पैसा लगा है तो इसे महज राजस्थान से जोड़ देना तो छोटी सोच होगी। हालांकि ये बात सही भी है कि राजस्थान में उत्पादित कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा इस रिफाइनरी में प्रोसेस होगा। इससे राज्य को रॉयल्टी, टैक्स और स्थानीय वैल्यू एडिशन का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोलियम इंडस्ट्री में राजस्थान की आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। हालांकि इसे देश के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए। सवाल : क्या इस प्रोजेक्ट से देश और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों या सप्लाई पर कोई असर पड़ेगा? जवाब : सप्लाई चेन निश्चित रूप से और मजबूत होगी और यह अपने आप में एक बड़ी सकारात्मक बात है। पचपदरा रिफाइनरी जैसी मेगा परियोजना भारत की रिफाइनिंग क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाएगी। दिलचस्प यह है कि दुनिया के कई खाड़ी देशों के पास भी इस स्तर की एडवांस रिफाइनिंग टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेशन क्षमता नहीं है, जबकि भारत आज न सिर्फ कच्चा तेल आयात करता है बल्कि उसे वैल्यू-एडेड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में बदलकर बड़े पैमाने पर निर्यात भी करता है। आप देखिए कि पाकिस्तान से लगते आधे बॉर्डर पर हमारी आर्म फोर्सेज को तो यहीं से सप्लाई हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में भारत लगभग 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है और 100 से ज्यादा देशों को रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करता है। यह भारत को एक ‘रिफाइनिंग सुपर पावर’ के रूप में स्थापित करता है। पचपदरा रिफाइनरी इस क्षमता को और मजबूत करेगी। इससे न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी भारत की स्थिति मजबूत होगी। खासकर हमारी आर्म्ड फोर्सेज के लिए सप्लाई ज्यादा सुरक्षित, तेज और कम लागत वाली हो जाएगी। सवाल : क्या यह प्रोजेक्ट राजस्थान को पेट्रोकेमिकल हब बनाने की दिशा में गेमचेंजर साबित होगा? जवाब : बिल्कुल, यह प्रोजेक्ट राजस्थान को केवल क्रूड ऑयल प्रोसेसिंग स्टेट से आगे पेट्रोकेमिकल हब की ओर ले जाएगा। आपने पंजाब का भटिंडा देखा होगा। वहां पहले रिफाइनरी और उसके बाद जो बदलाव आया वो तो सबके सामने है। क्या जामनगर को पहले कोई जानता था? ऐसे में ये तय मानिए कि इस रिफाइनरी का भविष्य सिर्फ तेल शोधन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका विस्तार एक बड़े पेट्रोकेमिकल हब में होगा। ठीक वैसे ही जैसे भटिंडा रिफाइनरी के आसपास इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित हुआ है। आने वाले समय में यहां पेट्रोकेमिकल आधारित इंडस्ट्रीज लगेंगी, जिनमें प्लास्टिक, सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला डामर, दवाइयां, पेंट, पैकेजिंग मटेरियल और कई पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स
डंकी रूट से 6 महीने में अमेरिका पहुंचा, जलकर मौत:हरियाणवी युवक की 6 महीने में शादी थी, वीडियो कॉल से शगुन डाला; ट्रक में फंसकर मरा

हरियाणा के कैथल जिले के एक छोटे से गांव बाकल में जन्में 26 साल के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। सिमरनजीत बेहतर भविष्य की तलाश में हजारों किलोमीटर दूर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर आया था। वो खतरनाक ‘डंकी रूट’ के जरिए 6 महीने के अंदर विदेश पहुंचा था। कई देशों की कठिन यात्रा, जेल तक का सामना और संघर्ष भरी जिंदगी के बाद उसने ट्रक ड्राइवर के रूप में काम शुरू किया, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों के साथ-साथ परिवार की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। परिवार को जब उसके मरने की खबर मिली तो सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार सिमरनजीत की 6 महीने में शादी करने की तैयारी में था, लेकिन कैलिफोर्नियां में ट्रक की टक्कर के चलते उसकी जलकर मौत हो गई। टक्कर होते ही चिंगारी निकली और ट्रक में आग लग गई। मौत के बाद सिमरनजीत की केवल जली हुई हडि्डयां मिलीं। जानिए परिवार ने सिमरनजीत के बारे में क्या बताया… अक्टूबर में शादी का सोच रहा था परिवार सिमरनजीत सिंह के चचेरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि परिवार सिमरनजीत की शादी के लिए पिछले करीब 6 महीने से तैयारी में लगा हुआ था। इसके लिए उन्होंने यूपी में एक लड़की भी पसंद की हुई थी। हालांकि, सिमरनजीत सिंह अमेरिका में था, लेकिन वीडियो कॉल करके रोका कर लड़की को शगुन भी डाल रखा था। परिवार अक्टूबर या नवंबर माह में शादी करने के बारे में सोच रहा था। इसके लिए लड़के की मां ने गहने इत्यादि भी खरीद कर लिए थे। बहनें कर रहीं थी भाभी आने का इंतजार सिमरनजीत सिंह की एक बहन कैथल में ही शादी करके अपने पति के साथ अमेरिका गई। जबकि दूसरी बहन को उसने शादी से पहले ही अमेरिका बुला लिया था। उसने खुद ही अपनी बहन की वहां पर शादी करवाई। शादी के बाद दोनों बहने भी वहां पर खुशी-खुशी रह रही थी। बहनों को भी अब यही इंतजार था कि उनके भाई की जल्द से जल्द शादी हो जाए और भाई के साथ-साथ भाभी को भी अपने पास ले आएं। अब जानिए कैसे सिमरनजीत की मौत हुई…






