Tuesday, 06 Oct 2026 | 03:14 PM

Trending :

Drishyam 3 Box Office | Ajay Devgn Movie Hits 300 Crore Record Mika Singh Controversy | Statement On Pakistan And Dubai Muslims फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों? एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री
EXCLUSIVE

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मोहनखेड़ा महातीर्थ में 550 तपस्वियों का पारणा महोत्सव संपन्न:अक्षय तृतीया पर सीएम बोले- उपवास से आत्मशुद्धि होती है, सरकार आध्यात्म को दे रही बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले के राजगढ़ स्थित मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में शामिल हुए। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने उपवास और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन अनेक योनियों के बाद प्राप्त होता है, और इसे श्रेष्ठ बनाने के लिए उपवास एक प्रभावी साधन है। उन्होंने पारणोत्सव जैसे आध्यात्मिक आयोजनों को पुण्य संचयन और आत्मशुद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. यादव ने गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य पूरे संसार को ऊर्जा देता है, उसी प्रकार गुरुदेव मानव जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह महोत्सव गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इसमें 550 से अधिक तपस्वियों का विधिवत पारणा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने गौशालाओं में अनुदान राशि बढ़ाने, प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन देने और गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। इस अवसर पर मंत्री चैतन्य काश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देखिए तस्वीरें…

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन हाल ही में मुंबई में पैपरजी पर बुरी तरह भड़क गईं। यह वाकया एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां श्रुति डिनर के लिए पहुंची थीं। शख्स ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुलाया, ये सुनते ही श्रुति का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत वहां अपना गुस्सा उतार दिया। श्रुति बोलीं- क्या बक रहे हो तुम घटना के वीडियो में श्रुति हासन जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं, तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें कवर करना शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ में से किसी ने उन्हें ‘मम्मा’ कहा। श्रुति इसी बात पर बिफर गईं। वीडियो में श्रुति काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने तुरंत पैपरजी की तरफ मुड़कर पूछा, “कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?” इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कार चेक की और बिना पोज दिए तुरंत वहां से निकल गईं। दुलकर सलमान और प्रभास के साथ आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वे फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा ‘सलार पार्ट 2’ की है, जिसमें वे प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगी। श्रुति ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं और जल्द ही अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में एक अहम रोल में दिखाई देंगी।

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

मम्मा कहने पर भड़कीं श्रुति हासन:पैपरजी से बोलीं- क्या बक रहे हो तुम; मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर हुआ विवाद

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन हाल ही में मुंबई में पैपरजी पर बुरी तरह भड़क गईं। यह वाकया एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां श्रुति डिनर के लिए पहुंची थीं। शख्स ने उन्हें ‘मम्मा’ कहकर बुलाया, ये सुनते ही श्रुति का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत वहां अपना गुस्सा उतार दिया। श्रुति बोलीं- क्या बक रहे हो तुम घटना के वीडियो में श्रुति हासन जब रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं, तभी वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें कवर करना शुरू कर दिया। इसी बीच भीड़ में से किसी ने उन्हें ‘मम्मा’ कहा। श्रुति इसी बात पर बिफर गईं। वीडियो में श्रुति काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। उन्होंने तुरंत पैपरजी की तरफ मुड़कर पूछा, “कौन है मम्मा? तुम्हारी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?” इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी कार चेक की और बिना पोज दिए तुरंत वहां से निकल गईं। दुलकर सलमान और प्रभास के साथ आएंगी नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वे फिल्म ‘Aakasamlo Oka Tara’ में दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा चर्चा ‘सलार पार्ट 2’ की है, जिसमें वे प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगी। श्रुति ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं और जल्द ही अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन में एक अहम रोल में दिखाई देंगी।

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

अक्षय तृतीया पर भिंड में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह:माता-पिता ने बेटियों के हाथ पीले कर कन्यादान की रस्म निभाई, समाजजनों ने दिए उपहार

भिंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति ने तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन किया। शहर के बीएसएनएल भवन के पीछे स्थित बाबा खाटू श्याम मैरिज गार्डन में सामाजिक सौहार्द और उत्साह के साथ समारोह हुआ। सम्मेलन में समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। मंडप के नीचे माता-पिता ने परंपरागत रीति से कन्यादान कर अपनी बेटियों को विदा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में फिजूल खर्चे पर रोक लगाने के साथ एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने इसे सामाजिक सहयोग और संस्कारों का प्रतीक बताते हुए सभी नवदंपतियों को एक-एक फ्रिज देने की घोषणा की, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। तस्वीरों में देंखे शादी की झलक… अतिथि बोले- यह काम भागवत कथा के समान पुण्य विशिष्ट अतिथि दीदी हाजी तमन्ना किन्नर गुरु ने कहा कि गरीब कन्या का विवाह कराना भागवत कथा के समान पुण्य का कार्य है। उन्होंने नवविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद स्वरूप सोने के आभूषण भेंट किए। समिति के अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में सहायक हैं और समाज को संगठित करते हैं। समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी इसे सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया। आयोजन समिति ने प्रत्येक नवदंपति को गृहस्थी का पूरा सामान, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं, भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

झारखंड के जंगलों में मिलता है प्राकृतिक टूथपेस्ट, 80 साल की उम्र में भी दांत रहते हैं मोती जैसे

ask search icon

Last Updated:April 19, 2026, 19:54 IST Jajali Plant Brush: झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के जैसे खूंटी और कांके के जंगल के साइड के रहने वाले लोग खासतौर पर जजाली नाम के पौधे का इस्तेमाल करते हैं. इसके इस्तेमाल से 80 साल के बूढ़ों का दांत एकदम टनाटन रहता है. एकदम साफ मोती जैसा चमकता हुआ रहता है. कांके में जंगल के समय से रहने वाले विजेंद्र बताते हैं कि प्राकृतिक रूप से इसकी टहनी एंटीबैक्टीरियल है. आइये जानते हैं इसके बारे में. विजेंद्र बताते हैं कि इससे दांत में कीड़ा मकोड़ा नहीं लगता और गंदगी को बहुत अच्छे से साफ करता है. ये प्राकृतिक रूप से टूथपेस्ट का काम करता है. खासतौर पर टूथपेस्ट से जो झाग बनता है. बिल्कुल वैसा ही झाग बनता है. अगर आप इससे ब्रश करेंगे तो आपको लगेगा कि नहीं कि आप टूथपेस्ट इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. मतलब की ये प्राकृतिक टूथपेस्ट जैसा महसूस होता है. उन्होंने बताया कि यह एक एकदम प्राकृतिक टूथपेस्ट है. बिल्कुल वैसा ही झाग देखने को मिलता है. इससे खासतौर पर जीभ बहुत बढ़िया से साफ हो जाती है. इसलिए उन्होंने आज तक कभी भी बाजार का ब्रश या फिर टूथपेस्ट इस्तेमाल नहीं किया और आज इस गांव में जितने भी लोग हैं. 80- 90 साल के हैं. उन सभी का दांत एकदम टनाटन रहता है.नइसके अलावा ये एंटीबैक्टीरियल के साथ एंटी फंगल भी है. मतलब अगर दांत में या कहीं कोई इंफेक्शन है तो उससे भी बचाता है. Add News18 as Preferred Source on Google यह पूरी तरह प्राकृतिक ह. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. मतलब अगर आपके मसूड़े में सूजन जैसा कुछ हो गया है तो आप इससे दातुन करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि हमारे बच्चे अभी 4 साल के हैं. पर बचपन से ही हम उनको इसी के टहनी से दातुन करने का आदत डाल दिए हैं. ताकि बाद में इनको कोई परेशानी ना हो. यहां पर छोटे-छोटे बच्चे आपको इसी का दतुअन करते दिखाई देंगे और दांत ऐसा की रस्सी से ट्रक को खींच लेगा. First Published : April 19, 2026, 19:54 IST

दतिया में पारा 43॰ पार पहुंचा:लू जैसे हालात से बाजार प्रभावित; अब रातें भी गर्म होने लगीं

दतिया में पारा 43॰ पार पहुंचा:लू जैसे हालात से बाजार प्रभावित; अब रातें भी गर्म होने लगीं

दतिया में सूरज के तेवर गर्म हो रहे हैं। गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रविवार को अधिकतम पारा 43.1॰ सेल्सियस के आंकड़े को छू गया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और सड़कों पर चलती गर्म हवाओं ने आम जनजीवन की लय बिगाड़ दी है। आलम यह है कि सूरज की तपिश अब केवल पसीना नहीं निकाल रही, बल्कि बदन को झुलसा रही है। दिनभर लू जैसे हालात रहे। दोपहर 12 बजते ही शहर की मुख्य सड़कों सन्नाटा नजर आया। गर्म हवा के थपेड़े इतने तीखे हैं कि दोपहिया वाहन ड्राइवरों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान भी अब 22 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिससे रातों की ठंडक भी गायब हो गई है। दिन ही नहीं, अब रातें भी बेचैन गर्मी का सितम सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण अब रातें भी तप रही हैं। कंक्रीट के जंगल बन चुके शहर के मकान रात के समय गर्मी उगल रहे हैं, जिससे पंखे और कूलर भी जवाब देने लगे हैं। बढ़ते पारे ने लोगों की नींद हराम कर दी है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती ने इस परेशानी को दोगुना कर दिया है। तपती गर्मी का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। किला चौक, टाउन हॉल और मुख्य बाजारों में रविवार को दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक या तो सुबह जल्दी आ रहे हैं या फिर शाम ढलने के बाद। दूसरी ओर, ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस और मटके की मांग में भारी उछाल आया है। लोग खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए नींबू पानी और छाछ का सहारा ले रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह: बरतें सावधानी बढ़ते तापमान और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक और आरएमओ डॉ डीएस तोमर के अनुसार दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें। सिर को ढंककर रखें और खाली पेट घर से बाहर न निकलें।

रीवा में परशुराम जयंती पर रैली, जयकारों से गूंजा शहर:हाथों में भगवा ध्वज थाम निकले समाजजन; महिलाओं की भी रही भागीदारी

रीवा में परशुराम जयंती पर रैली, जयकारों से गूंजा शहर:हाथों में भगवा ध्वज थाम निकले समाजजन; महिलाओं की भी रही भागीदारी

रीवा में आज (रविवार) परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी, जिसके बाद मुख्य रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। रैली में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होकर भजन-कीर्तन करती नजर आईं। रैली के दौरान “जय परशुराम” के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि परशुराम जयंती का पर्व ब्राह्मण समाज के लिए विशेष महत्व रखता है और इसे हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज में एकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत रैली शहर के प्रमुख चौराहों शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, कॉलेज चौराहा होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल रैली के साथ मौजूद रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी रखेंगी दीपिका पादुकोण:राका फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगी; दूसरी बार बनने वाली हैं मां

प्रेग्नेंसी में भी काम जारी रखेंगी दीपिका पादुकोण:राका फिल्म के एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगी; दूसरी बार बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खास बात यह है कि इस अवस्था में भी दीपिका अपने काम से ब्रेक नहीं लेंगी और आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी। रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेंगी इंटेंस एक्शन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी अहमियत दे रही हैं। फिलहाल वे फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। सोर्स ने बताया, दीपिका फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वे अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी। बेटी दुआ की तस्वीर शेयर कर दी जानकारी दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज या सिंगल फोटो के बजाय एक बेहद ही सिंपल और प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह ने एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ी हुई है। फोटो में रणवीर और दीपिका के हाथ अपनी बेटी को थामे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला (Evil Eye) इमोजी लगाया है। 2024 में पहली बार बनी थीं मां दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद सितंबर 2024 में दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था। अब दुआ डेढ़ साल की होने वाली है और जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। कपल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस लगातार बधाइयां दे रहे हैं। दिसंबर 2026 में रिलीज होगी ‘किंग’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास इस समय दो सबसे बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं। वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका रोल काफी पावरफुल और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है।

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। HDFC बैंक का मार्केट कैप 16,163 करोड़ रुपए घटकर ₹12.31 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹9,769 करोड़ घटकर ₹5.65 लाख करोड़ पर आ गई है। देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹1.87 लाख करोड़ बढ़ी सोर्स: BSE (13 अप्रैल – 17 अप्रैल, 2026) बीते हफ्ते सेंसेक्स 943 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 943.29 (1.21%) और निफ्टी 302.95 (1.25%) अंक चढ़ा था। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

टॉप-10-कंपनियों में से 8 की वैल्यू 1.87 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹58.83 हजार करोड़ बढ़ी; LIC का मार्केट कैप भी बढ़ा

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 8 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा बढ़ी है। एयरटेल का मार्केट कैप 58,831 करोड़ रुपए बढ़कर ₹11.25 लाख करोड़ हो गया है। LIC की मार्केट वैल्यू ₹27,608 करोड़ बढ़कर ₹5.32 लाख करोड़ पर पहुंच गई। TCS की मार्केट वैल्यू ₹20,731 करोड़ बढ़कर ₹9.34 लाख करोड़ हो गई है। वहीं रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो, ICICI बैंक, SBI और इंफोसिस की वैल्यू भी बढ़ी है। HDFC बैंक का मार्केट कैप 16,163 करोड़ रुपए घटकर ₹12.31 लाख करोड़ पर आ गया। वहीं बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू ₹9,769 करोड़ घटकर ₹5.65 लाख करोड़ पर आ गई है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 943 अंक चढ़ा था पिछले हफ्ते सेंसेक्स 943.29 (1.21%) और निफ्टी 302.95 (1.25%) अंक चढ़ा था। वहीं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही थी, ये 24,354 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें… मान लीजिए… कंपनी ‘A’ के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं… मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।