मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

मैहर जिले के कटनी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता व्यक्त की। पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के मूल मूल्यों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है और सच को सामने लाने वालों पर कई प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं। मिश्रा ने इसे संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात बताया। मिश्रा ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं और डिजिटल माध्यमों से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यह नेटवर्क सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। मिश्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण, कानूनी सहयोग और संगठनात्मक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दूध में मिलाएं ये 5 औषधीय चीजें, बढ़ाएं मिल्क की पौष्टिकता, मिलेगा भरपूर पोषण, होंगे कई फायदे

Last Updated:April 11, 2026, 19:38 IST Ways to make milk more nutritious: बचपन से लेकर बड़े तक हर किसी को दूध का सेवन हर दिन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन डी भरपूर होते हैं. दूध पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. बचपन में दूध लोग पीते हैं, लेकिन जैसे ही बड़े होते हैं, दूध का सेवन कम कर देते हैं. इसमें कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी12, नियासिन, सेलेनियम, जिंक, पोटैशियम आदि भी होते हैं. कुछ लोगों को दूध चीनी डालकर पीना पसंद होता है, कुछ इसे सादा ही पीते हैं. यदि आप दूध की गुणवत्ता को डबल करना चाहते हैं तो आप इन 5 चीजों को डालकर भी दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको कई फायदे होंगे. दूध हर मौसम, हर दिन और हर उम्र के लोगों को पीना चाहिए, क्योंकि ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है. बच्चों को ही नहीं बूढ़े, वयस्क, महिलाओं को हर दिन एक गिलास दूध पीना ही चाहिए. काफी लोगों को सादा दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वे इसमें चीनी या शहद डालकर पीते हैं. आप दूध की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें केसर, शहद, हल्दी, जायफल आदि चीजों को मिलाकर पिएं. शरीर को कई फायदे भी होंगे. भारतीय परंपरा में दूध को सदियों से ‘पूर्ण आहार’ का दर्जा दिया गया है. वहीं, आयुर्वेद में इसे केवल पोषण नहीं, बल्कि एक प्रभावी औषधि भी माना जाता है. हालांकि, दूध पीने का सही समय और सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. यदि आप रात में ठंडा दूध पीकर सोते हैं तो ये आदत छोड़ दें. आप रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले हल्का गर्म दूध पिएं. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सुबह पेट आराम से साफ होगा. रात में गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दूध पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और पोषण मिलता है. मन को भी शांत करता है. अगर इसे सही तरीके से लिया जाए, तो यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है. आमतौर पर लोग सादा दूध पीते हैं, लेकिन इसमें कुछ औषधीय चीजें मिलाने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google हल्दी वाला दूध: इसे गर्मियों में भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. इस मौसम में सिर्फ एक चुटकी हल्दी ही पर्याप्त होती है. इंफेक्शन, सर्दी-खांसी से बचाव होता है. जायफल वाला दूध: यह दूध उन लोगों के लिए दवा की तरह काम करेगा, जिन्हें हर बदलते मौसम के साथ संक्रमण घेर लेता है. मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम हो जाता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी और जुकाम से भी राहत देता है. दालचीनी वाला दूध: मधुमेह के रोगियों के लिए दालचीनी का दूध शुगर को नियंत्रित करने में लाभकारी है. यह दूध शुगर को नियंत्रित कर मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है, जिससे नींद न आने की समस्या कम होती है. अश्वगंधा वाला दूध: अश्वगंधा को आयुर्वेद में त्रिदोष को संतुलित करने की औषधि माना गया है. अगर शरीर में कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है तो अश्वगंधा दूध फायदेमंद रहेगा. यह पुरुषों की कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है. केसर वाला दूध: अगर महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम है तो केसर का दूध गर्भाशय को मजबूती देने का काम करता है. इससे त्वचा और बाल भी खिल उठते हैं. First Published : April 11, 2026, 19:38 IST
रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो गया। युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घोल घुमते युवक ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे युवक की दो टुकड़े होने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मृतक का नाम मृतक दाऊद (38) पिता आयझा बैग निवासी जोगी नवादा बरेली (यूपी) हाल मुकाम अमरुद नगर मुंद्रा जिला ठाणे मुंबई (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। प्लेटफार्म पर बैठा था जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया घटना 10 अप्रैल दोपहर 14.30 बजे की है। युवक पहले से प्लेटफार्म पर बैठा था। मुबंई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस रतलाम प्लेटफार्म पर आईष चलती ट्रेन में इसने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह ट्रेन के नीचे घूमते चला गया। जिससे दो टुकड़े हो गए। आधार कार्ड से हुए पहचान घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद शव को निकाला। तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए थे। जिस जगह युवर बैठा था वहां पर एक बैग रखा था। उसकी जांच करने पर आधार कार्ड व एक की-पैड मोबाइल मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो पाई। परिजनों को सूचना दी। टिकट भी नहीं मिला घटना के बाद जीआरपी ने युवक के बैग व उसकी तलाशी ली। लेकिन टिकट भी नहीं मिला। सूचना पर मतक युवक का भाई हेज बैग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव जीआरपी ने सौंपा। जीआरपी घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा इस दिन संसद सत्र के समापन के बाद अनौपचारिक चाय बैठक में मोदी और राहुल ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया।मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल कांग्रेस नेताओं का एक दल 16 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। यहां भी मोदी और राहुल की मुलाकात हुई। 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…
मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया। मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…
भिंड में महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या:जीजा के भाई से था प्रेम प्रसंग, पर्स गिरने का बहाना बनाकर रचा शूटआउट प्लान

भिंड के अटेर थाना क्षेत्र के खिरिका गांव निवासी नीलेश जाटव की दो दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है। मामले में मृतक की पत्नी ही साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया। एसपी असित यादव ने शनिवार शाम को प्रेसवार्ता में बताया कि नीलेश अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बेटी के साथ भिंड आया हुआ था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान महिला ने भिंड से निकलते ही अपने प्रेमी विशाल जाटव को मैसेज कर रमटा गांव के पास मिलने का इशारा दे दिया। पर्स सड़क पर गिराकर बाइक रूकवाई जैसे ही दंपती चंबल के बीहड़ इलाके में पहुंचे, महिला ने योजना के तहत अपना पर्स सड़क पर गिरा दिया और पति से पर्स उठाने के लिए बाइक रुकवा ली। नीलेश जैसे ही रुका, महिला अपनी बेटी को लेकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी पीछे से आए विशाल जाटव और उसका साथी राजेश कुशवाहा ने नीलेश की पीठ में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने परिजनों और रिश्तेदारों को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के प्रयास में हत्या की झूठी कहानी सुनाई। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों के बीच प्रेमी विशाल भी मौजूद रहा, जिससे किसी को संदेह नहीं हुआ। ऐसे खुला मामला पुलिस को महिला के बयान पर संदेह हुआ, क्योंकि उसने बताया कि बदमाशों ने पहले गोली मारी और फिर लूट का प्रयास किया, लेकिन बिना कुछ लूटे ही भाग गए। इसके बाद पुलिस ने महिला का मोबाइल खंगाला, जिसमें घटना से कुछ मिनट पहले विशाल से बातचीत के साक्ष्य मिले। कॉल डिटेल में भी दोनों के बीच लगातार संपर्क पाया गया। जब पुलिस ने विशाल की लोकेशन खंगाली, तो वह घटना स्थल के आसपास ही पाई गई। संदेह पुख्ता होने पर पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। इसके बाद महिला रूबी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भी प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार कर ली। शादी से पहले से था संबंध जांच में सामने आया कि रूबी का अपने जीजा के छोटे भाई विशाल से शादी से पहले से ही प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। मृतक नीलेश को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध करता था। इसी बात से परेशान होकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रूबी जाटव और विशाल जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी राजेश कुशवाहा की तलाश जारी है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर बालाघाट में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी राय साझा की। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सांसद भारती पारधी सहित अन्य महिला प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा संसद का विशेष सत्र सांसद भारती पारधी ने जानकारी दी कि केंद्र की मोदी सरकार 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया जाएगा, जिससे देश की आधी आबादी को विधायी संस्थाओं में सीधा प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर बढ़ेगा फोकस महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शुक्ला ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से जब महिलाएं सदन में पहुंचेंगी, तो वे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार जैसे विषयों पर अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगी। अधिवक्ता साधना शुक्ला ने इसे नारियों के राजनीतिक उत्थान पर लगने वाली अंतिम मुहर करार दिया। समाज में संतुलन और अधिकारों में होगी वृद्धि शिक्षाविद लता एलकर ने विश्वास जताया कि इस अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने के साथ-साथ उनकी आत्मनिर्भरता और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे समाज में बेहतर संतुलन स्थापित होगा। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन सहित कई समाजसेवियों ने भी बिल की सराहना की। महिला प्रतिनिधियों ने किया केंद्र सरकार का समर्थन नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अनुपमा नेताम और स्कूल प्राचार्य अलका चौधरी सहित उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में आरक्षण बिल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से महिलाएं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभा सकेंगी।
मासूम शर्मा ने फिर स्टेज से गालियां दीं,VIDEO:देहरादून शो में बोले- गुंडा मारने आया, मैंने उसे कहा, हरियाणा छोड़कर यहां आ

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर स्टेज पर गाली दी। शनिवार को वह उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान, मासूम ने मंच से कहा कि “कोई गुंडा मुझे मारने के लिए आया था। मैंने उसे कहा कि मैं देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ। हरियाणा छोड़कर यहां आ, टाइम रख ले।” इस दौरान मासूम ने मंच से ही गालियां भी दी। इस लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा मंच पर भड़क गए, जिसका वीडियो भी सामने आया। विवाद के बाद मासूम ने वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताया और माफी भी मांगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बदमाश कौन है। जानिए वीडियो में मासूम ने क्या कहा… बदमाश चक्कर काट रहा था मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं शो करने के लिए देहरादून आया हुआ था और पिछली रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था। यहां एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे इस बारे में बताया था, लेकिन पहले मुझे लगा कि वह यूं ही घूम रहा है।” चाचा के बेटे को फोन कर उल्टा बोला मासूम ने आगे कहा कि एक घंटे बाद, अमेरिका से मेरे चाचा के बेटे का फोन आया। उस बदमाश ने उसे फोन करके उल्टा-सीधा बोला। इसके बाद, मैं और मेरी टीम रात भर सो नहीं पाए। रात भर हमें इसी बात का स्ट्रेस रहा। फिर मैंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वही गुस्सा मेरा स्टेज पर निकल गया। अगर किसी भी भाई या बहन को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी मांगता हूं। मासूम के भाई बोले- गैंगस्टर तंग कर रहा मासूम शर्मा के भाई विकास ब्राह्मणवास ने दैनिक भास्कर को बताया कि एक गैंगस्टर मासूम को तंग कर रहा है। वह कुछ बदमाशों के साथ हथियार लेकर देहरादून पहुंचा था। मासूम शर्मा एक फाइव स्टार होटल में रुके हुए थे। बदमाश उस होटल में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
नरसिंहपुर की प्रीति को 800 मीटर में रजत पदक:इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3 में दिल्ली की धाविका से हुआ कड़ा मुकाबला

नरसिंहपुर की धाविका प्रीति यादव ने नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3’ प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ प्रीति ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। 2 मिनट 11.97 सेकंड में पूरी की दौड़ प्रीति यादव ने 800 मीटर की दूरी 2 मिनट 11.97 सेकंड के समय में तय कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक विजेता और प्रीति के बीच समय का अंतर बेहद कम रहा। दिल्ली को स्वर्ण और हरियाणा को मिला कांस्य इसी स्पर्धा में दिल्ली की आस्था मल्ली ने 2 मिनट 11.79 सेकंड के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, हरियाणा की कृतिका ने 2 मिनट 12.69 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में पदक पर जमाया कब्जा प्रतियोगिता के दौरान धाविकाओं के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। प्रीति यादव के इस प्रदर्शन की खेल प्रेमियों और जिले के खेल संगठनों ने सराहना की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़े अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन को दिया है।
होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो नेएक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 के बाद पहली बार घाटा उठाने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी और अपने डिप्टी की तनख्वाह में 30% कटौती की जानकारी दी। हालांकि होंडा गंभीर मुश्किलों का सामना कर रही अकेली जापानी कार कंपनी नहीं है। पिछले सप्ताह मिबेने आगाह किया कि जापान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। अमेरिका में आयातित कारों पर 25% टैरिफ से इंडस्ट्री का मुनाफा घटा है। सबसे अधिक असर चीनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों ने डाला है। बिक्री के हिसाब से दुनिया की छठी बड़ी कंपनी निसान में लगातार दूसरे साल कटौती चल रही है। 2028 तक सात फैक्ट्रियां बंद करने की योजना है। 2019 में दुनियाभर में कारों की बिक्री में जापानी कार कंपनियों का हिस्सा 31% था। यह पिछले साल गिरकर 26% हो गया। वहीं दक्षिण पूर्व एशिया में मार्केट शेयर 2023 के 68% से गिरकर 2025 में 57% रह गया। पड़ोस में बढ़ रही ईवी पिछले साल ग्लोबल कार मार्केट में हाईब्रिड सहित 26% इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी। यह 2019 से 3% अधिक है। जापान के पड़ोस में बिक्री अधिक है। पिछले साल एशिया में बिकी एक तिहाई कारें इलेक्ट्रिक हैं।








