Monday, 19 Oct 2026 | 02:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में वोटिंग खत्म, 60% वोटिंग हुई:PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला

नेपाल में आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। रात 12 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 60% वोटिंग हुई। दूरदराज इलाकों में अभी भी वोटिंग हो रही है। अंतिम आंकड़ा जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। नेपाल चुनाव पर दुनिया के कई देशों की नजर है, क्योंकि सितंबर 2025 में युवाओं के हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह पहला आम चुनाव है। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जो अब चुनाव करा रही है। इस चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह, केपी शर्मा ओली और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। नेपाल चुनाव से जुड़ीं 5 तस्वीरें…

मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

मंदसौर में होली पर दंपती से मारपीट:पड़ोसी ने गाली-गलौज की, तलवार से हमला करने की कोशिश

मंदसौर शहर के किटियानी स्थित डुप्लेक्स के पास रहने वाले दुर्गेश पिता माधव सिंह का एक युवक सद्दाम से विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्गेश सड़क से गुजर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सद्दाम दुर्गेश के घर पहुंच गया और फिर से विवाद करने लगा। शोर सुनकर दुर्गेश की पत्नी कोमल (26) बाहर आईं और दोनों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट कर दी। तलवार से हमला करने का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी अपने साथ तलवार भी लेकर आया था और उसने तलवार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। कोमल के मुताबिक जब उन्होंने तलवार पकड़ ली तो आरोपी ने उनके नाक पर मुक्का मार दिया। इस घटना में कोमल के हाथ और नाक में चोट आई है, जबकि दुर्गेश के मुंह पर भी चोट लगी है। घटना के बाद घायल दंपती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता कोमल ने बताया कि होली का त्योहार होने के कारण वे घर पर ही थे। उसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और उनके पति को बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद को पंजाब की बेटी बता रही है। नर्स निकोले का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह से पंजाबी नर्सों ने अपनी जान पर खेलकर ऑस्ट्रेलियाई बुजुर्गों की जान बचाई, उसके लिए वह मरते दम तक पंजाबियों की कर्जदार रहेंगी। निकोले पंजाबी कल्चर को जानने के लिए इसी साल पंजाब पहुंचीं। यहां उन्होंने बाजारों में शॉपिंग की और फिर एक पंजाबी शादी में भी शामिल हुईं। पटियाला के बनूड़ में वह बुजुर्गों से बात करते दिखीं। पंजाब से प्रभावित निकोले अब पंजाबी भी सीख रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सत श्री अकाल के बाद तुसी किद्दां हों जैसे शब्द बोलने सीख लिए हैं। वह गोल्डन टेंपल अमृतसर भी पहुंचीं। जिसके बाद निकोले ने कहा कि ये सच में सुकून वाली जगह है। मेरी यहां आने की बहुत इच्छा थी। इस दौरान निकोले ने ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी नर्स के तौर पर काम कर रहे हरमनजीत पर हमला करने का भी कड़ा विरोध किया। निकोले ने कहा कि हमलावरों की परवरिश सही नहीं हुई। हरमनजीत पर जिम से बाहर आते वक्त कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने हमला किया था। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हुए थे। ऑस्ट्रेलियाई नर्स ने पंजाब-पंजाबियों के बारे में क्या कहा… पंजाबी नर्स पर हमले को लेकर निकोले ने क्या कहा

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

हैदराबाद में हुआ विजय-रश्मिका का रिसेप्शन:लाल साड़ी में एक्ट्रेस ने रखा ट्रेडिशनल लुक, कर्नाटक के डिप्टी CM समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे, PHOTOS

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की। विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे। रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें भी देखें- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं। साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है। रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं। ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था। देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें- प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स 26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं। देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-

आयुर्वेद में इन 9 दालों को सेहत के लिए माना सुपरफूड, चिकन, अंडा से भी दोगुना प्रोटीन, ये हैं जबरदस्त फायदे, सेवन का तरीका

authorimg

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. दाल उन्हीं में से एक है, जिसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में दाल को सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि दवा बताया गया है, जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. भारत में विभिन्न प्रकार की दालों की खेती की जाती है, जिनमें मूंग, मसूर, उड़द, अरहर, चना, राजमा, सफेद चना (काबुली), काला चना और सूखी मटर शामिल हैं. आयुर्वेद ने इन दालों के फायदे और परहेज के बारे में बताया है. अरहर दाल: अरहर दाल को खाना अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है. यह स्वाद में शानदार होने के साथ पौष्टिक होती है, जो शरीर की सामान्य कमजोरी को दूर करने में मदद करती है. एसिडिटी की समस्या वाले इसे रात के समय तेज मसालों के साथ खाने से परहेज करें. चना दाल: चना दाल में भूख नियंत्रण गुण होता है. इसलिए जिन लोगों को बहुत ज्यादा भूख लगती है, वे चना दाल को अपने भोजन में शामिल करें. इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. कमजोर पाचन शक्ति वाले इस दाल को रात में खाने से बचें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. उड़द दाल: इसे खाने से जोड़ों की ताकत बढ़ती है. ये कमजोरी को दूर करने में मदद करता है, हालांकि मोटापा, हाई कफ, बलगम, बुखार और एसिडिटी की समस्या से जुझ रहे लोग खाने से परहेज करें. मूंग दाल: मूंग हल्की और आसानी से पचने वाली दालों में से एक है, जिसकी तासीर ठंडी होती है. इसका सेवन कमजोर पाचन, एसिडिटी, डायबिटीज, पीसीओएस और थायरॉइड मरीजों के लिए उत्तम बताया गया है. हालांकि, बहुत ज्यादा कफ, सर्दी-जुखाम और अत्यधिक ठंड के मौसम में इस दाल को रात में खाने से बचना चाहिए. मसूर दाल: इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे मुख्य रूप से शरीर को गर्म रखने, वजन घटाने और फैटी लिवर को कम करने के लिए खाया जाता है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, बवासीर, पाचन या किडनी से जुड़ी समस्या हो, उन्हें मसूर दाल का सेवन न के बराबर करना चाहिए. राजमा: प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत राजमा को खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन गैस, आईबीएस, थायरॉइड और वजन घटाने वाले इस दाल को खाने से बचें. सफेद चना: सफेद चना या काबुली चना एक ऐसी दाल है, जो मसल बिल्डिंग में काफी फायदेमंद होती है. वहीं कब्ज, एसिडिटी और पीसीओएस की समस्या से जूझ रही महिलाओं को इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए. काला चना: काले चने में स्टैमिना और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जिन लोगों को गैस, पेट फूलने, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या है, उन्हें इस दाल का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए. सूखी मटर: प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर सूखी मटर की दाल का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दी, बलगम, गैस और कमजोर पाचन वाले लोग इसे कम या न के बराबर खाने की कोशिश करें.

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव:छोटी ओमती की घटना; सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव:छोटी ओमती की घटना; सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर तैनात

जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी एक ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेलबाग पुलिस ने बताया कि भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था। अपशब्द कहने के साथ झड़प शुरू हो गई। शरारती तत्व एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल, हालात काबू में हैं। अभी तक दोनों गुटों की ओर से कोई भी FIR नहीं कराई गई है।

सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

सीधी में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन युवक गंभीर:परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर न मिलने पर किया हंगामा, सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा

सीधी जिले के अकऊरी ग्राम में बुधवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार बाइक होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों ने व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की पहचान राहुल यादव और किशन यादव के रूप में हुई है। तीसरे युवक की शिनाख्त रात तक नहीं हो सकी थी। तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कश्मीर में तैनात सेना के जवान संदीप कुमार यादव ने स्वयं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आधे घंटे तक डॉक्टर न मिलने का आरोप परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद लगभग आधे घंटे तक कोई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। संदीप कुमार यादव ने आरोप लगाया कि समय पर उपचार न मिलने से घायलों की स्थिति और अधिक बिगड़ गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में परिजनों और स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई। सिविल सर्जन ने बदतमीजी और नशे का दावा किया सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उन्हें रेफर करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन नशे की हालत में थे और अस्पताल स्टाफ के साथ बदतमीजी कर कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। एसपी से दुर्व्यवहार की शिकायत डॉ. एसबी खरे ने बताया कि अस्पताल में हंगामे और स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में एसपी को सूचित कर दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे डॉ. राजेश मिश्रा ने डॉक्टरों की कमी और हंगामे पर आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया।

मैहर जगन्नाथ स्वामी को कढ़ी-भात भोग के लिए लंबी वेटिंग:मुकुंदपुर में 2035, लालपुर में 2030 तक बुकिंग फुल; 40 हजार ने पाया महाप्रसाद

मैहर जगन्नाथ स्वामी को कढ़ी-भात भोग के लिए लंबी वेटिंग:मुकुंदपुर में 2035, लालपुर में 2030 तक बुकिंग फुल; 40 हजार ने पाया महाप्रसाद

मैहर जिले के मुकुंदपुर और लालपुर स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में होली के दूसरे दिन पारंपरिक ‘अटका महापर्व’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ को कढ़ी-भात का विशेष महाप्रसाद अर्पित किया गया। महापर्व में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मुकुंदपुर मंदिर में 2035 तक बुकिंग मुकुंदपुर के जगन्नाथ मंदिर में महाप्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां अटका चढ़ाने की बुकिंग वर्ष 2035 तक के लिए पूर्ण हो चुकी है। अब आवेदन करने वाले नए श्रद्धालुओं को प्रसाद अर्पित करने का अवसर वर्ष 2036 में प्राप्त होगा। लालपुर मंदिर में 2030 तक का समय तय लालपुर स्थित मंदिर में भी महाप्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में अग्रिम बुकिंग है। मंदिर समिति के अनुसार, यहाँ वर्ष 2030 तक का समय पहले से ही आरक्षित किया जा चुका है। साल में केवल एक बार ही भगवान को यह विशेष भोग लगाया जाता है। 7 साल के इंतजार के बाद मिला अवसर महाप्रसाद चढ़ाने के लिए प्रत्येक भक्त को मंदिर समिति में 5000 रुपए शुल्क के साथ आवेदन करना होता है। हाल ही में कसतरा जमुना निवासी जीतेंद्र सिंह को 7 वर्ष के इंतजार के बाद अटका चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समिति प्रतिवर्ष किसी नए भक्त को ही यह अवसर प्रदान करती है। महाराजा भाव सिंह ने की थी स्थापना रीवा रियासत के महाराजा भाव सिंह जू देव ने 1680-81 के दौरान इन मंदिरों का निर्माण कराया था। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, महाराजा स्वयं जगन्नाथपुरी से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की प्रतिमाएं लाए थे। मंदिर में पहली बार अटका चढ़ाने की परंपरा भी उन्होंने ही शुरू की थी।

बिहार में नीतीश कुमार का बेटा-उदय: निशांत कौन है? क्या जेडीयू उन्हें डिप्टी सीएम बनाएगी? | राजनीति समाचार

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Reception: Allu Arjun, Kriti Sanon, Ram Charan and others attend.

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 20:48 IST चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राज्य के शीर्ष पद से हट सकते हैं नीतीश और निशांत कुमार. (पीटीआई) वर्षों तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर अपने पिता की पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) (जेडी-यू) के साथ सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि जद (यू) द्वारा जल्द ही निर्णय की औपचारिक घोषणा की जाएगी। बिहार के राजनीतिक गलियारों में अटकलें जोरों पर हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राज्य के शीर्ष पद से हट सकते हैं। जदयू प्रमुख गुरुवार को संसद के उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए तैयार हैं। न्यूज18 हिंदी ने पहले सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद वह बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. इस घटनाक्रम से सवालों की झड़ी लग गई कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा और उनके बेटे निशांत कुमार नई राजनीतिक व्यवस्था में क्या भूमिका निभाएंगे। कौन हैं निशांत कुमार? निशांत कुमार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा से स्नातक किया है। 20 जुलाई, 1975 को नीतीश कुमार और दिवंगत मंजू कुमारी सिन्हा के घर जन्मे निशांत पहले अपने एकांतप्रिय स्वभाव और अध्यात्म में रुचि के लिए जाने जाते थे। हालिया फाइलिंग के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹3.61 करोड़ है, जिसमें मुख्य रूप से उनकी मां से विरासत में मिली संपत्ति शामिल है। उनकी राजनीतिक एंट्री “अब, यह स्पष्ट है, और यह तय हो गया है कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे। पार्टी एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा करेगी। पार्टी कार्यकर्ता कई वर्षों से निशांत के राजनीति में प्रवेश की मांग कर रहे हैं। अब पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक होली से पहले फैसले से उत्साहित हैं,” श्रवण कुमार ने पीटीआई को बताया। मंत्री ने कहा, “उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें कौन सी जिम्मेदारी मिलने वाली है, इसका फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है, कुमार ने कहा, “कुछ भी हो सकता है।” एक दशक से अधिक समय तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रहे कुमार को सीएम का बहुत करीबी माना जाता है। निशांत का प्रवेश नीतीश कुमार के लिए एक बदलाव का प्रतीक है, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से वंशवादी राजनीति का विरोध किया है। यह कदम 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत और उत्तराधिकार की स्पष्ट रेखा के लिए जेडी (यू) कार्यकर्ताओं की बढ़ती मांग के बाद उठाया गया है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता कई वर्षों से निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं। जदयू नेता साहनी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”अब इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। हम इस फैसले से काफी खुश हैं।” ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “यह पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों के लिए एक बड़ा होली उपहार है। निशांत के सक्रिय राजनीति में प्रवेश से निश्चित रूप से पार्टी को फायदा होगा। वह हमारे नेता नीतीश कुमार की फोटोकॉपी हैं।” जद (यू) की सहयोगी भाजपा ने भी निशांत के राजनीति में प्रवेश का स्वागत किया। उद्योग मंत्री दिलीप जयसवाल ने पीटीआई वीडियो को बताया, “मैं राजनीति में आने वाली नई पीढ़ी का स्वागत करता हूं। मैं हाल के विधानसभा चुनावों में एनडीए का नेतृत्व करने के लिए सीएम को धन्यवाद देता हूं। यह बहुत खुशी की बात है कि निशांत कुमार अब सीएम और उनके परिवार के समर्थन से राजनीति में प्रवेश करेंगे और हम तहे दिल से उनका स्वागत करते हैं।” पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “वह निश्चित रूप से एक शिक्षित युवा नेता हैं, जिनके पास बीटेक की डिग्री है और वह एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं। हर घटना अपने समय पर होती है और शायद अब सही समय आ गया है। उनके प्रवेश का गर्मजोशी से स्वागत किया जाना चाहिए।” बिहार राज्यसभा चुनाव बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च है। चुनाव इसलिए होंगे क्योंकि जद (यू) के हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर, राजद के प्रेम चंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्य विधानसभा की नवीनतम गणना के अनुसार, सभी पांच सीटें अब सत्तारूढ़ एनडीए के पास जाएंगी। हालाँकि, राजद ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला किया है कि चुनाव निर्विरोध तय न हो। पीटीआई इनपुट्स के साथ पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 17:22 IST समाचार राजनीति बिहार में नीतीश कुमार का बेटा-उदय: निशांत कौन है? क्या जेडीयू उन्हें डिप्टी सीएम बनाएगी? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)निशांत कुमार(टी)निशांत कुमार(टी)नीतीश कुमार(टी)नीतीश कुमार(टी)बिहार की राजनीति(टी)बिहार की राजनीति(टी)जनता दल (यूनाइटेड)(टी)जनता दल (यूनाइटेड)