झाबुआ में धधकते अंगारों पर चले मन्नतधारी:गल चूल उत्सव में उमड़ा सैलाब; खाटू श्याम की पालकी भी निकली

झाबुआ जिले के ग्रामीण अंचलों में धुलेंडी का पर्व पारंपरिक ‘गल चूल’ उत्सव के रूप में मनाया गया। रायपुरिया, बिलिडोज, बावड़ी, करवड़ और टेमरिया सहित कई स्थानों पर आयोजित इस उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां मन्नतधारियों ने नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलकर और ऊंचे ‘गल’ पर झूलकर अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। 20 फीट ऊंचे ‘गल’ पर उल्टा लटके मन्नतधारी रायपुरिया में यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। यहां चार खंभों पर स्थापित 20 फीट ऊंचे ‘गल’ पर मन्नतधारियों को उल्टा लटकाकर घुमाया गया। इस कठिन अनुष्ठान को पूरा करने के लिए श्रद्धालु एक सप्ताह पूर्व से ही सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से क्षेत्र पर दैवीय कृपा बनी रहती है। अंगारों पर बच्चों को लेकर चले श्रद्धालु चूल उत्सव के दौरान रोमांच तब बढ़ गया जब श्रद्धालु नंगे पैर धधकते अंगारों के बीच से निकले। कुछ मन्नतधारियों ने तो अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर अंगारों का रास्ता पार किया। ग्रामीणों की मान्यता है कि माता की कृपा से उन्हें आंच तक नहीं आती। करवड़ के अम्बे माता मंदिर में भी इसी तरह का आयोजन हुआ, जहाँ भारी भीड़ जमा रही। रानापुर में खाटू श्याम की पालकी और ‘मिनी भगोरिया’ सा नजारा रानापुर नगर में बाबा खाटू श्याम की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। यहाँ चूल उत्सव के साथ-साथ मेलों जैसा माहौल भी देखने को मिला। झूलों और चकरी के कारण यहाँ का वातावरण ‘मिनी भगोरिया’ जैसा नजर आ रहा था, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद लिया।। प्रशासन रहा अलर्ट भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार अनिल बघेल और टीआई निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। रायपुरिया से लेकर रानापुर तक प्रशासन और ग्राम पंचायतों ने पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसके चलते सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए
CNG-रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं:कतर में गैस उत्पादन बंद, भारत में 40% सप्लाई घटी; मिडिल-ईस्ट युद्ध के कारण संकट

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत में CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतें बढ़ सकती हैं। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश कतर अपने लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) प्लांट का उत्पादन रोक चुका है। इससे भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही रुक गई है और घरेलू बाजार में गैस की सप्लाई में 40% तक की बड़ी कटौती की गई है। भारत अपनी जरूरत की 40% LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) यानी करीब 2.7 करोड़ टन सालाना कतर से ही आयात करता है। विदेश से आने वाली LNG को गैस में बदलकर ही CNG और PNG सप्लाई की जाती है। इसकी सप्लाई रुकने से सिटी गैस कंपनियों (CGD) ने चेतावनी दी है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं। तेल और गैस सप्लाई करने का रास्ता लगभग बंद भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का लगभग बंद होना है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है जिससे होकर कतर और यूएई जैसे देश अपना तेल और गैस निर्यात करते हैं। ईरान और इजरायल जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। प्लांट पर ड्रोन हमला, LNG का प्रोडक्शन रुका कतर-एनर्जी के मुताबिक, ईरान ने कतर के ‘रास लफान’ और ‘मेसाईद’ इंडस्ट्रियल सिटी स्थित प्लांट पर ड्रोन से हमला किया था। सुरक्षा कारणों से कंपनी ने LNG का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर स्ट्राइक की थी, जिसके जवाब में ईरान ने UAE, कतर, कुवैत और सऊदी अरब जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और पोर्ट्स को निशाना बनाया है। खाद और बिजली उत्पादन पर भी खतरा भारत में आयातित LNG का इस्तेमाल सिर्फ घरों और गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि बिजली बनाने और यूरिया (खाद) उत्पादन में भी होता है। CNG कंपनियों ने सरकार को लिखी चिट्ठी, संकट की चेतावनी गैस की किल्लत को देखते हुए ‘एसोसिएशन ऑफ सीजीडी एंटिटीज’ (ACE) ने सरकारी कंपनी गेल (GAIL) को पत्र लिखकर स्पष्टता मांगी है। कंपनियों का कहना है कि अगर कतर से आने वाली सस्ती गैस नहीं मिली, तो उन्हें ‘स्पॉट मार्केट’ से महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी। पेट्रोनेट LNG ने जारी किया ‘फोर्स मेजर’ नोटिस भारत की सबसे बड़ी गैस आयात करने वाली कंपनी पेट्रोनेट LNG ने कतर की कंपनी कतर-एनर्जी को ‘फोर्स मेजर’ नोटिस भेजा है। फोर्स मेजर का मतलब है कि किसी बड़ी वजहजैसे युद्ध या संकट के कारण कंपनी अभी तय समझौते के मुताबिक गैस सप्लाई नहीं कर पा रही है। कंपनी ने गेल (GAIL), इंडियन ऑयल (IOC) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) जैसी कंपनियों को भी फोर्स मेजर नोटिस जारी कर सूचित किया है कि उन्हें मिलने वाली गैस की सप्लाई कम रहेगी। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि युद्ध के कारण होने वाले बिजनेस नुकसान पर इंश्योरेंस कवर भी नहीं मिलता है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… दावा- भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दावा किया जा रहा है कि भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
राज्यसभा जाने वाले हैं नीतीश कुमार? बिहार में इस बार एक और ‘सीएम परिवर्तन’ की चर्चा, और इसका क्या मतलब है | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 17:48 IST सूत्रों ने कहा कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके लिए वह कथित तौर पर कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार आखिरी बार 1998 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में कार्यरत थे। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 मार्च को 75 वर्ष के हो गए। लेकिन इसका बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की नवीनतम अटकलों से कोई लेना-देना नहीं है, जो राज्यसभा में उनके संभावित कदम को लेकर सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके लिए वह कथित तौर पर गुरुवार (5 मार्च) को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लेकिन, कई लोग एक अहम सवाल पूछ रहे हैं: क्या यह नीतीश कुमार का अंत है? ऐसा नहीं है कि जद (यू) के दिग्गज नेता ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। उन्होंने 1998 से 2004 के बीच तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अधीन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार में रेलवे, भूतल परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में संसद में कार्य किया। हालाँकि, अगर नीतीश राज्यसभा में चले जाते हैं, तो यह बिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव लाएगा। यह कहना अतिशयोक्ति होगी कि उनके पद छोड़ने से राज्य में उथल-पुथल मच जाएगी। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले, उनके पास गठबंधन बदलने (तीन बार) का रिकॉर्ड है, लेकिन 2005 के बाद से सभी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। 20 नवंबर, 2025 को उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली। अगर नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ दें तो क्या होगा? ऐतिहासिक रूप से, राज्यसभा में बदलाव की व्याख्या “शानदार निकास” रणनीति के रूप में की गई है। इसका मतलब नीतीश कुमार के लिए भी यही हो सकता है, संभावित रूप से उनके लिए “बड़े राजनेता” या “मार्गदर्शक” की भूमिका निभाने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। ऐसा तब हुआ है जब नीतीश के बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में औपचारिक प्रवेश करने वाले हैं, जो जद (यू) की आंतरिक उत्तराधिकार योजना में एक गहरे बदलाव का संकेत है। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि इससे उनके लिए जदयू में अग्रणी भूमिका निभाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लेकिन, इस बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी भाजपा होगी। जबकि एनडीए ने 2025 के चुनावों के दौरान आधिकारिक तौर पर नीतीश के नेतृत्व के लिए अपना समर्थन बनाए रखा, राज्यसभा में उनके संभावित कदम से इस बात की चर्चा फिर से शुरू हो गई कि भगवा पार्टी आखिरकार सीएम की कुर्सी पर काबिज हो जाएगी। एनडीए की शानदार जीत के बाद – 243 में से 202 सीटें हासिल करके – भाजपा 89 विधायकों के साथ पहली बार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सत्ता संतुलन में इस “बड़े भाई” बदलाव का मतलब है कि अगर नीतीश दिल्ली चले जाते हैं, तो भाजपा राज्य के सर्वोच्च पद की मांग करना लगभग तय है। विशेषज्ञों ने कहा कि भाजपा ने उन्हें समर्थन देने के अपने चुनाव पूर्व वादे को बरकरार रखा है, लेकिन वर्तमान परिदृश्य को तेजी से “नीतीश के बाद के युग” के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी प्रमुख ताकत के रूप में अपनी स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए अपने स्वयं के एक को स्थापित करना चाहती है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 17:26 IST समाचार राजनीति राज्यसभा जाने वाले हैं नीतीश कुमार? बिहार में इस बार एक और ‘सीएम परिवर्तन’ की चर्चा, और इसका क्या मतलब है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
पाकिस्तान के फरहान टी-20 रैकिंग में अभिषेक के करीब पहुंचे:अब सिर्फ 26 पॉइंट्स का फासला; बॉलर्स में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

पाकिस्तान के ओपनर बैटर साहिबजादा फरहान ICC मेंस टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ 26 प्वाइंट्स का फासला है। ICC ने बुधवार को टी-20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। बॉलर्स में भारत के वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं। अभिषके ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए है, जबकि 55 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दूसरी ओर साहिबजादा फरहान ने करियर की बेस्ट 848 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ा। फरहान ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में दो शतक जड़ते हुए 383 रन बनाए हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। सुपर 8 खत्म होने के बाद रैंकिंग में कई बड़े बदलाव आए हैं। भारत के ईशान किशन चौथे नंबर पर (783 पॉइंट्स) और तिलक वर्मा छठे नंबर पर (749 पॉइंट्स) पहुंच गए हैं। दोनों एक-एक पायदान ऊपर चढ़े। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी एक पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 292 रन बनाकर 6 पायदान की छलांग लगाई और 11वें नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 13वें और एडेन मार्कराम 16वें नंबर पर चढ़े हैं। वरुण चक्रर्ती टॉप पर मौजूद, अबरार दो पायदान चढ़े भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर मौजूद राशिद खान से 18 पॉइंट्स की बढ़त बनाई है। पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह एक पायदान ऊपर सातवें और अर्शदीप सिंह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के लियाम डॉसन 9 पायदान चढ़कर 14वें (शेयर) और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 6 पायदान ऊपर 20वें नंबर पर हैं। हार्दिक ने सईम अयूब को पीछे छोड़ा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 328 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के सईम अयूूब को पीछे छोड़ दिया है। वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हार्दिक के 284, जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद सईम के 275 पॉइंट्स हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 पायदान की छलांग लगाई है। अब वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर पढ़ें…
पाकिस्तान के फरहान टी-20 रैकिंग में अभिषेक के करीब पहुंचे:अब सिर्फ 26 पॉइंट्स का फासला; बॉलर्स में वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद

पाकिस्तान के ओपनर बैटर साहिबजादा फरहान ICC मेंस टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद अभिषेक शर्मा के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब सिर्फ 26 प्वाइंट्स का फासला है। ICC ने बुधवार को टी-20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। बॉलर्स में भारत के वरुण चक्रवर्ती टॉप पर मौजूद हैं। वहीं ऑलराउंडर्स में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा पहले स्थान पर है। टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक शर्मा बैटर्स की रैंकिंग में टॉप पर मौजूद हैं। अभिषके ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए है, जबकि 55 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दूसरी ओर साहिबजादा फरहान ने करियर की बेस्ट 848 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। वह एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। उन्होंने इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को पीछे छोड़ा। फरहान ने इस वर्ल्ड कप की 6 पारियों में दो शतक जड़ते हुए 383 रन बनाए हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। सुपर 8 खत्म होने के बाद रैंकिंग में कई बड़े बदलाव आए हैं। भारत के ईशान किशन चौथे नंबर पर (783 पॉइंट्स) और तिलक वर्मा छठे नंबर पर (749 पॉइंट्स) पहुंच गए हैं। दोनों एक-एक पायदान ऊपर चढ़े। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी एक पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 292 रन बनाकर 6 पायदान की छलांग लगाई और 11वें नंबर पर पहुंच गए। साउथ अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 13वें और एडेन मार्कराम 16वें नंबर पर चढ़े हैं। वरुण चक्रर्ती टॉप पर मौजूद, अबरार दो पायदान चढ़े भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 771 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर मौजूद राशिद खान से 18 पॉइंट्स की बढ़त बनाई है। पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह एक पायदान ऊपर सातवें और अर्शदीप सिंह छह पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के लियाम डॉसन 9 पायदान चढ़कर 14वें (शेयर) और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 6 पायदान ऊपर 20वें नंबर पर हैं। हार्दिक ने सईम अयूब को पीछे छोड़ा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 328 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के सईम अयूूब को पीछे छोड़ दिया है। वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हार्दिक के 284, जबकि तीसरे नंबर पर मौजूद सईम के 275 पॉइंट्स हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 8 पायदान की छलांग लगाई है। अब वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर पढ़ें…
जबलपुर के पनागर जंगल में बुजुर्ग का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव के पास जंगल में बुधवार को एक बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिला है। मृतक की पहचान 60-62 वर्षीय हल्लू कोल के रूप में हुई है, जो ककरहाई तालाब के पास खेत की रखवाली करते थे। हल्लू कोल का शव छतरपुर गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर सुनसान जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर पर गहरे घाव के निशान थे और घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में सिर पर गंभीर चोट के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने भी इस घटना को हत्या बताया है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
‘हम उनका स्वागत करते हैं…’: बिहार के मंत्री ने जदयू प्रमुख के रूप में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का समर्थन किया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 16:16 IST बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने राजनीति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का समर्थन करते हुए कहा कि जदयू ने उनका रास्ता साफ कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ पटना में अपने आधिकारिक आवास पर। (पीटीआई फाइल फोटो) बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का समर्थन करते हुए पुष्टि की कि जनता दल (यूनाइटेड) ने उनके लिए पार्टी में अग्रणी भूमिका निभाने का रास्ता साफ कर दिया है। से बात हो रही है एएनआईश्रवण कुमार ने कहा कि निशांत के प्रवेश का रास्ता तय हो गया है, एक बार जब वह औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो जाएंगे, तो वरिष्ठ नेता भविष्य की रणनीति और रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, “पार्टी ने उन्हें सक्रिय राजनीति में भाग लेने की अनुमति देने का फैसला किया है। इससे सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। उनके प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है और मेरा मानना है कि जब वह पार्टी में शामिल होंगे तो वरिष्ठ नेता मिलेंगे और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बिहार के प्रगतिशील लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार आएं और कमान संभालें।” #घड़ी | पटना | बिहार के मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं, “उत्साह न केवल जेडीयू में बल्कि बिहार के प्रगतिशील युवाओं में भी देखा जा रहा है। निशांत कुमार (नीतीश कुमार के बेटे) होली के मौके पर बिहार आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं कि वह आएं और पार्टी की कमान संभालें और मुलाकात करें… pic.twitter.com/3TfgFavSi2– एएनआई (@ANI) 4 मार्च 2026 श्रवण कुमार की टिप्पणियाँ संकेत देती हैं कि कई लोग इसे बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में एक नए अध्याय के रूप में देखते हैं, जिससे निशांत के राजनीतिक भविष्य पर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दमदार प्रदर्शन के बाद से उनकी एंट्री की काफी चर्चा हो रही है. इस बीच, बिहार के एक अन्य मंत्री अशोक चौधरी ने भी इस कदम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित इंजीनियर निशांत में उनके पिता सीएम नीतीश कुमार की शारीरिक भाषा, शालीनता और सादगी झलकती है। चौधरी ने कहा, “वह एक शिक्षित इंजीनियर हैं और नीतीश की शारीरिक भाषा, शालीनता और सादगी की सच्ची फोटोकॉपी हैं… यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के इशारे पर हो रहा है। यह नीतीश का निर्णय नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इसलिए, यह एक अद्भुत होली उपहार होगा।” दिसंबर 2025 में, जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी के सदस्य और समर्थक चाहते हैं कि निशांत संगठन के लिए काम करें, और कहा कि उनके औपचारिक प्रवेश का समय उनका अपना निर्णय होगा। झा ने कहा, “हम सभी यह चाहते हैं। अब उन्हें फैसला करना है… वह कब फैसला लेंगे और पार्टी में काम करेंगे।” (एएनआई से इनपुट के साथ) जगह : बिहार, भारत, भारत पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 16:11 IST समाचार राजनीति ‘हम उनका स्वागत करते हैं…’: बिहार के मंत्री ने जदयू प्रमुख के रूप में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का समर्थन किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट) निशांत कुमार (टी) बिहार की राजनीति (टी) नीतीश कुमार (टी) जेडी (यू) (टी) राजनीतिक प्रवेश (टी) बिहार के मुख्यमंत्री (टी) सक्रिय राजनीति (टी) पार्टी रणनीति
टी-20 वर्ल्डकप को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा:जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग को एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शकों ने एक साथ देखा

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप को विभिन्न माध्यमों से 50 करोड़ लोगों ने देखा है। यह जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया यह संख्या किसी भी वर्ल्ड कप से ज्यादा है। जबिक अभी सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले बाकी हैं। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि टूर्नामेंट को ग्लोबल और सुलभ बनाने का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने लिखा,’मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में इस इवेंट की व्यूअरशिप 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे।’ शाह ने उम्मीद जताई कि आज रात से शुरू हो रहे नॉकआउट मैचों में यह रिकॉर्ड और आगे जाएगा। 2024 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का रिकॉर्ड टूटा इस बार के आंकड़े पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में खत्म हुई 2025 चैंपियंस ट्रॉफी ने भी बड़ी सफलता हासिल की थी, जिसमें दर्शकों ने 250 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम दिया था और टीवी पर पीक व्यूअरशिप 12.2 करोड़ थी। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप ने उन आंकड़ों को भी पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। जियो और हॉटस्टार की पार्टनरशिप का मिला फायदा व्यूअरशिप बढ़ने की एक बड़ी वजह डिजिटल एक्सेस का आसान होना है। इस बार रिलायंस और डिज्नी स्टार (जियो-हॉटस्टार) के मर्जर के बाद यह पहला बड़ा ICC इवेंट है। क्रिकेट फैंस को मोबाइल और टीवी पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। खासकर भारत के मैचों के दौरान ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़त देखी गई। टूर्नामेंट का आखिरी पड़ाव आज से शुरू 7 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के बाद अब आज से सेमीफाइनल की जंग शुरू होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी को उम्मीद है कि फाइनल मैच के दिन व्यूअरशिप के पुराने सभी ग्लोबल रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। पूरी खबर
‘मोदी जी बदकिस्मत हैं’: कांग्रेस नेता की T20 WC फाइनल मुंबई में आयोजित करने की चौंकाने वाली मांग | क्रिकेट समाचार

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 15:52 IST कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल मुंबई में आयोजित करने का सुझाव दिया और इसे “क्रिकेट का असली घर” कहा। कल सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल मुंबई में आयोजित करने का सुझाव दिया और इसे “क्रिकेट का असली घर” कहा। कल सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. (छवि: पीटीआई स्क्रीनग्रैब) भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद हुसैन दलवई ने बुधवार को सुझाव दिया कि टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के बजाय मुंबई में आयोजित किया जाना चाहिए। दलवई ने कहा कि मुंबई “क्रिकेट का असली घर” है और तर्क दिया कि यह शहर फाइनल मैच की मेजबानी का हकदार है। उन्होंने कहा, “फाइनल अहमदाबाद में आयोजित करने के बजाय, वे वहां इसकी योजना बना रहे हैं। सेमीफाइनल वहीं होने दें और फाइनल मुंबई में होने दें।” वीडियो | मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच कल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का कहना है, “…क्रिकेट का असली घर मुंबई है। वहां फाइनल आयोजित करने के बजाय, वे अहमदाबाद में इसकी योजना बना रहे हैं। सेमीफाइनल वहीं होने दें… pic.twitter.com/mWRmpcCfwf– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 4 मार्च 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दलवई ने कहा, “मोदी जी बदकिस्मत हैं। एक बार जब हम वहां हार गए, तो क्या हमें वास्तव में उस अनुभव को दोबारा दोहराने की जरूरत है?” भारत कल महत्वपूर्ण सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा क्योंकि देश भर के प्रशंसक इस अहम मुकाबले के लिए तैयार हैं। पहले प्रकाशित: मार्च 04, 2026, 15:52 IST समाचार क्रिकेट ‘मोदी जी बदकिस्मत हैं’: कांग्रेस नेता की T20 WC फाइनल मुंबई में कराने की चौंकाने वाली मांग अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप(टी)भारत बनाम इंग्लैंड(टी)टी20 विश्व कप सेमीफाइनल(टी)मुंबई क्रिकेट(टी)अहमदाबाद क्रिकेट(टी)हुसैन दलवई(टी)कांग्रेस नेता(टी)क्रिकेट फाइनल स्थल
PF पर मिलता रहेगा 8.25% ब्याज:2025-26 के लिए दरों में बदलाव नहीं; जून से सितंबर के बीच खातों में आएगा पैसा

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी पीएफ पर 8.25% की दर से ही ब्याज मिलता रहेगा। सरकार ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के इस फैसले पर अब वित्त मंत्रालय की मुहर लगेगी, जिसके बाद कर्मचारियों के खातों में पैसा क्रेडिट होगा। जून से सितंबर के बीच खाते में आएगा ब्याज का पैसा आम तौर पर सीबीटी की घोषणा के कुछ महीनों बाद ब्याज की रकम खातों में जमा की जाती है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो यह पैसा हर साल जून से सितंबर के बीच क्रेडिट होता है। उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2024-25 का ब्याज जुलाई 2025 में खातों में डाला गया था। हालांकि, इसकी कोई तय तारीख नहीं है। इसलिए समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करें। देरी होने पर भी नहीं होगा ब्याज का नुकसान अक्सर सब्सक्राइबर्स को चिंता रहती है कि अगर ब्याज क्रेडिट होने में देरी होती है, तो क्या उन्हें नुकसान होगा? EPFO ने साफ किया है कि ब्याज क्रेडिट होने में देरी से मेंबर्स को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होता है। नवंबर 2024 में बदले गए नियमों के मुताबिक, अब सेटलमेंट की तारीख तक का पूरा ब्याज दिया जाता है, जबकि पहले केवल पिछले महीने तक का ही ब्याज मिलता था। ‘पासबुक लाइट’ से चेक करें अपना बैलेंस EPFO ने बैलेंस चेक करने के लिए ‘पासबुक लाइट’ फीचर शुरू किया है: पिछले 5 सालों में की ब्याज दरें 1952 में 3% ब्याज से शुरुआत हुई थी फाइनेंशियल ईयर के आखिर में तय होती है ब्याज दर PF में ब्याज दर के फैसले के लिए सबसे पहले फाइनेंस इन्वेस्टमेंट एंड ऑडिट कमेटी की बैठक होती है। यह इस फाइनेंशियल ईयर में जमा हुए पैसों के बारे में हिसाब देती है। इसके बाद CBT की बैठक होती है। CBT के निर्णय के बाद वित्त मंत्रालय सहमति के बाद ब्याज दर लागू करता है। ब्याज दर पर फैसला फाइनेंशियल ईयर के आखिर में होता है।








