Wednesday, 21 Oct 2026 | 06:58 PM

Trending :

अमेरिकी सांसद बोले- कुत्तों-मुसलमानों में से एक को चुनना आसान:फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट ने लिखा था- न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा, कुत्ते घर में नहीं रखें

अमेरिकी सांसद बोले- कुत्तों-मुसलमानों में से एक को चुनना आसान:फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट ने लिखा था- न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा, कुत्ते घर में नहीं रखें

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन के एक सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने मंगलवार को X पर लिखा कि अगर कुत्तों और मुसलमानों में से एक को चुनना पड़े तो यह मुश्किल फैसला नहीं है। दरअसल, रैंडी फाइन ने यह टिप्पणी न्यूयॉर्क में एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी एक्टिविस्ट नरदीन किसवानी की पोस्ट के जवाब में की थी। किसवानी ने लिखा था कि कुत्ते अपवित्र हैं। ऐसे समय में जब न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा है, कुत्तों को घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। इन्हें बैन करना चाहिए। इस पर फाइन ने कहा कि दुनिया में 57 ऐसे देश हैं, जहां शरिया कानून लागू है। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो वहीं चले जाइए। अमेरिका 58वां मुस्लिम देश नहीं बनेगा। बाद में किसवानी ने कहा कि वह बस मजाक कर रही थीं। यह न्यूयॉर्क में सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों की गंदगी को लेकर चल रही बहस से जुड़ा था। ऐसा उन लोगों के लिए कहा गया था, जो राजनीति में मुस्लिमों के बढ़ते प्रभाव को खतरा मानते हैं। फाइन पर मुसलमानों को अमानवीय दिखाने का आरोप किसवानी ने होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम के पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने फार्म पर एक कुत्ते को गोली मारने की बात कही थी। किसवानी ने लिखा, ‘क्रिस्टी नोएम ने अपने ही कुत्ते को गोली मारने की बात कही और ज्यादातर लोगों ने ध्यान नहीं दिया। न्यूयॉर्क में एक मुस्लिम कह दे कि शहर पालतू जानवरों के लिए सही जगह नहीं है तो उसे मौत की धमकियां मिलने लगती हैं।’ किसवानी ने फाइन पर फिलिस्तीनियों और मुसलमानों को अमानवीय दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से आ रही मुस्लिम विरोधी भाषा पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। फाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज रैंडी फाइन के इस बयान पर वॉशिंगटन में भारी विरोध हुआ है। डेमोक्रेट्स, सिविल राइट्स ग्रुप्स और कई नेताओं ने इसे इस्लामोफोबिया और घृणा फैलाने वाला बताया। अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस काउंसिल (CAIR) ने फाइन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि उनके इस्तीफे की मांग पहले से चल रही है। यास्मीन अंसारी ने हाउस स्पीकर से तुरंत निंदा करने को कहा। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने फाइन को नस्लवादी कहकर इस्तीफा देने को कहा। ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मॉर्गन ने भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई। फाइन बोले- कुत्ते हमारे परिवार के सदस्य, इन्हें नहीं छोड़ेंगे फाइन ने विरोध पर पलटवार किया और कहा कि असली समस्या किसवानी का बयान है, जो लिखित रूप में था। फाइन ने न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनका पोस्ट किसवानी के बयान के जवाब में था, जो शरिया लॉ (इस्लामी कानून) थोपने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में कुत्ते परिवार के सदस्य हैं, और हम यूरोप की तरह शर्मिंदा होकर हार नहीं मानेंगे।’ उन्होंने कुत्तों की तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर ‘डोंट ट्रेड ऑन मी’ (ऐतिहासिक गैड्सडेन फ्लैग का स्लोगन) लिखा था। इस पोस्ट को 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, हजारों लाइक्स, रीपोस्ट्स और कमेंट्स। फाइन ने क्रिटिक्स को जवाब दिया कि किसवानी का बयान लिखित था और लाखों ने देखा। पोस्ट के तुरंत बाद वॉशिंगटन और पूरे अमेरिका में हंगामा मच गया। इसे इस्लामोफोबिया, कट्टरता और अमानवीयकरण कहा गया। फाइन पहले भी गाजा से जुड़े बयानों पर आलोचना झेल चुके हैं। 2025 में उन्होंने गाजा पर कहा था कि गाजावासियों को भूखा मरने दो जब तक इजराइली बंधक रिहा न हों। उन्होंने गाजा का हाल हिरोशिमा और नागासाकी जैसा करने की बात भी की थी। फाइन बोले- यूरोप की तरह कमजोरी नहीं दिखाएंगे फाइन का कहना है कि यूरोप के लोग मुसलमानों के सामने शर्मिंदा होकर या दबाव में आकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और आजादी को खो चुके हैं। वे नहीं चाहते कि अमेरिका में भी ऐसा हो। उनका कहना है कि अमेरिका, यूरोप जैसी कमजोरी नहीं दिखाएंगे। फाइन और उनके जैसे कई राइट-विंग ट्रम्प समर्थक अक्सर यह दावा करते हैं कि यूरोप में इस्लामिक टेकओवर हो रहा है। उनके अनुसार बड़े पैमाने पर मुस्लिम इमिग्रेशन से नो-गो जोन्स बन गए हैं, जहां स्थानीय कानून कमजोर पड़ गए हैं। यूरोपीय सरकारें पॉलिटिकल करेक्टनेस या मल्टीकल्चरलिज्म के नाम पर मुसलमानों की मांगों के आगे झुक रही हैं, जैसे कुत्तों पर प्रतिबंध या महिलाओं के अधिकारों में बदलाव। इसका नतीजा यह हो रहा है की यूरोप अपनी मूल संस्कृति और वैल्यूज खो रहा है और लोग शर्मिंदा होकर विरोध नहीं कर पा रहे। फाइन ने खुद कई बार कहा है कि शरिया अमेरिका में नहीं आएगी। अमेरिका इस्लामिक देश नहीं बनेगा। उन्होंने नो शरिया जैसा बिल भी पेश किया है। इजराइल के कट्टर समर्थक माने जाते हैं फाइन रैंडी फाइन एक अमेरिकी राजनेता हैं, जो रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1974 को एरिजोना के ट्यूसन शहर में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 1996 में बीए डिग्री और 1998 में एमबीए पूरा किया। पेशे से वे बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं और पहले जुआ इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। राजनीति में उन्होंने फ्लोरिडा स्टेट हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 2016 से 2024 तक सेवा की, फिर फ्लोरिडा संसद में 2024-2025 तक रहे। अप्रैल 2025 में एक स्पेशल इलेक्शन में वे फ्लोरिडा के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने गए। वे इजराइल के कट्टर समर्थक हैं और अक्सर फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष पर विवादास्पद बयान देते हैं। न्यूयॉर्क मेयर पद पर जोहरान ममदानी मुस्लिम समुदाय से हैं न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा है, नरदीन किसवानी के इस बयान को न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल, ममदानी इस पद पर आने वाले पहले मुस्लिम हैं। हालांकि, किसवानी ने ममदानी का जिक्र नहीं किया। इन्होंने 2025 में मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। वे शहर के पहले मुस्लिम और 100 साल से अधिक समय में सबसे युवा गवर्नर बने। उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू हुआ, जिसमें वे किराए पर रोक, निःशुल्क बस सेवा, किफायती आवास और शहर को अधिक सस्ता बनाने पर जोर दे रहे हैं। जोहरान ममदानी एक प्रमुख अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। वे प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं।

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:18 फरवरी, 2026, 09:17 IST नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि नामांकन तय करने में प्रदर्शन और जनता की धारणा प्रमुख मानदंड होंगे भाजपा शीर्ष पर निरंतरता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। (पीटीआई) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव से पहले असम में एक बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी कर रही है, पार्टी मामूली सत्ता विरोधी लहर का सामना करने वाले मौजूदा विधायकों को भी टिकट देने से इनकार करने की योजना बना रही है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा अपनी संभावनाओं को मजबूत करने और मतदाताओं की थकान का मुकाबला करने के लिए 25-30 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। यह असम विधानसभा में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की पार्टी की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि नामांकन तय करने में प्रदर्शन और जनता की धारणा प्रमुख मानदंड होंगे। इस बीच पार्टी की चुनावी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग मार्च के दूसरे हफ्ते में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है, जिसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है. घोषणा और मतदान के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर रखा जाएगा, जिससे अप्रैल की शुरुआत – संभवतः पहला सप्ताह – मतदान के लिए संभावित विंडो बन जाएगी। भाजपा शीर्ष पर निरंतरता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेताओं का मानना ​​है कि उनका नेतृत्व राज्य में उनकी चुनावी रणनीति के केंद्र में है। पार्टी ने प्रमुख मुद्दों को दो व्यापक श्रेणियों- मैक्रो और माइक्रो में विभाजित करके अपने अभियान फोकस की पहचान की है। व्यापक मोर्चे पर, भाजपा अवैध आप्रवासन, राज्य और केंद्र सरकारों की विकास पहल, मोदी प्रशासन के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, हिंदुत्व, महिला सशक्तिकरण और कांग्रेस नेताओं, विशेष रूप से गौरव गोगोई के खिलाफ आरोपों को उजागर करेगी। जमीनी स्तर पर, ध्यान स्थानीय और समुदाय-विशिष्ट चिंताओं पर है। राज्य सरकार ने गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर लगभग 100 मुद्दों की पहचान की है, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, चाय बागान श्रमिकों और सरकारी कर्मचारियों से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। भाजपा इन समस्याओं के समाधान में अपने रिकॉर्ड के आधार पर वोट मांगने की योजना बना रही है। अपने अभियान को और बढ़ावा देने के लिए, पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद 8 से 10 रैलियों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है, जो एक आक्रामक आउटरीच योजना का संकेत है। पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि वे नए प्रवेशकों की संख्या को सीमित करेंगे जो पूरी तरह से चुनाव टिकट मांग रहे हैं। कोई भी नई ज्वाइनिंग, यदि अत्यंत अनिवार्य हो तभी की जाएगी। नेतृत्व को भरोसा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में 90 से 100 सीटों के बीच सुरक्षित हो सकता है, और खुद को कार्यालय में एक और कार्यकाल के लिए मजबूती से खड़ा कर सकता है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : असम, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 18 फरवरी, 2026, 09:17 IST समाचार चुनाव बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)असम विधानसभा चुनाव(टी)बीजेपी असम रणनीति(टी)हिमंत बिस्वा सरमा नेतृत्व(टी)बीजेपी उम्मीदवार चयन असम(टी)असम चुनाव अभियान(टी)बीजेपी के नए उम्मीदवार असम(टी)असम मतदाता मुद्दे(टी)बीजेपी चुनाव की तैयारी असम

क्रिस्पी सूजी टोस्ट रेसिपी: घर में रखे सामान से 5 मिनट में तैयार करें यह कुरकुरा सूजी नाश्ता, जानिए बनाने का तरीका

क्रिस्पी सूजी टोस्ट रेसिपी: घर में रखे सामान से 5 मिनट में तैयार करें यह कुरकुरा सूजी नाश्ता, जानिए बनाने का तरीका

क्रिस्पी सूजी टोस्ट रेसिपी: सुबह की भाग दौड़ हो या शाम की जंगली भूख, अक्सर हम ऐसे नाश्ते ढूंढते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और बनाना बेहद आसान हो। अगर आपके पास सिर्फ 5-10 मिनट हैं और आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं, तो ‘सूजी टोस्ट’ आप ट्राई कर सकते हैं। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद बेड, सूजी और रोल से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह बनाना है और क्या-क्या सामान रखना है? सूजी टोस्ट कैसे बनायें? (टैग्सटूट्रांसलेट)क्रिस्पी सूजी टोस्ट(टी)आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी(टी)रवा टोस्ट रेसिपी(टी)हेल्दी स्नैक(टी)इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी(टी)क्विक स्नैक आइडिया(टी)सूजी टोस्ट हिंदी रेसिपी(टी)इवनिंग स्नैक रेसिपी(टी)झटपट बनने वाली क्रिस्पी सूजी टोस्ट रेसिपी

भारतीय मूल के श्रेयस मोव्वा कनाडा टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज:जहां टर्फ विकेट तक नहीं, उस बर्फ की धरती पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेयस ने जिंदा रखा सपना

भारतीय मूल के श्रेयस मोव्वा कनाडा टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज:जहां टर्फ विकेट तक नहीं, उस बर्फ की धरती पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेयस ने जिंदा रखा सपना

जहां ‘आइस हॉकी’ सबसे लोकप्रिय खेल है और साल के छह महीने बर्फ की चादर बिछी रहती है, वहां एक भारतीय मूल का खिलाड़ी अपने क्रिकेट के सपनों को सींच रहा है। यह कहानी है श्रेयस मोव्वा की, जो कनाडा की टीम के भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। कनार्टक से अंडर-23 भी खेले कर्नाटक में जन्मे श्रेयस का सपना कर्नाटक राज्य की टीम के लिए खेलना था। उन्होंने 2015 में अंडर-23 क्रिकेट खेला, जहां उनके साथ अभिनव मनोहर और प्रवीण दुबे जैसे खिलाड़ी थे, जो बाद में IPL के सितारे बने। हालांकि, कर्नाटक की मुख्य टीम में जगह न मिल पाने के कारण श्रेयस ने मां का सपना पूरा करने की ठानी। साल 2016 में वे पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए और मॉन्ट्रियल की कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया कनाडा के क्यूबेक प्रांत में क्रिकेट खेलना किसी संघर्ष से कम नहीं है। श्रेयस बताते हैं, ‘वहां गर्मी का मौसम मई से सितंबर-अक्टूबर तक ही रहता है। उसके बाद कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के कारण हमें इंडोर नेट्स में अभ्यास करना पड़ता है, जहां मैच जैसी परिस्थितियां बनाना मुश्किल होता है। वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के टर्फ विकेट नहीं हैं। अब भी टर्फ विकेट की जरूरत है, क्योंकि अधिकतर मुकाबले मैटिंग विकेट पर खेले जाते हैं।’ इन बाधाओं के बावजूद, 2021 में श्रेयस 2009 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले क्यूबेक के पहले खिलाड़ी बने थे। 32 साल के श्रेयस सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। दिन में क्रिकेट खेलते हैं और रात में करते हैं काम वे बताते हैं, ‘जब मैं टीम से बाहर था, तब मेरी नौकरी ने मुझे मानसिक रूप से टूटने से बचाया। मेरी कंपनी मुझे खेलने की अनुमति देती है और मैं अक्सर रात में काम करके इसकी भरपाई करता हूं। क्रिकेट मेरा जुनून है और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मेरा पेशा; मैं दोनों को जारी रखना चाहता हूं।’ कनाडा के लिए 24 वनडे और 26 टी-20 खेल चुके श्रेयस वर्ल्ड कप में खुद को साबित कर रहे हैं। अब उनकी टीम का आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ है। चेन्नई की स्पिन पिचों पर श्रेयस के पास ‘क्लास’ दिखाने का अंतिम मौका है। उनके लिए यह वर्ल्ड कप केवल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि उस जिद की जीत है जो कर्नाटक से शुरू होकर क्यूबेक की बर्फ को चीरते हुए वैश्विक मंच पर चमक रही है। —————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

केसर रसमलाई रेसिपी: घर पर असली हलवाई जैसी केसर की रसमलाई, फट ही मुंह में बदल जाएगी, बनाना भी है बेहद आसान

केसर रसमलाई रेसिपी: घर पर असली हलवाई जैसी केसर की रसमलाई, फट ही मुंह में बदल जाएगी, बनाना भी है बेहद आसान

18 फरवरी 2026 को 08:35 IST पर अपडेट किया गया केसर रसमलाई रेसिपी इन हिंदी: अब बाजार से छूट की जगह आप घर पर हलवाई जैसी स्वाद वाली रसमलाई घर पर तैयार कर सकते हैं। आखिरी मिनट में घर आए दुश्मनों के लिए यह रेसिपी आप टिकट जरूर लें। (टैग्सटूट्रांसलेट)केसर रसमलाई रेसिपी(टी)केसर रसमलाई(टी)केसर रसमलाई रेसिपी इन हिंदी(टी)केसर रसमलाई बनाने का आसन तारिका(टी)केसर रसमलाई(टी)केसर रसमलाई रेसिपी

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच का स्कोरबोर्ड चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया। दुबे ने वर्ल्डकप में पहला अर्धशतक लगाया टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। यह वर्ल्डकप में उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग इलाके में 22 साल के सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह पर नस्लीय हमला किया गया। इस हमले में उनकी नाक टूट गई। यह घटना मंगलवार रात को कोरियो इलाके के एक जिम में हुई। हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। उसी दौरान तीन लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी और उन्हें गालियां दीं। जब वह जिम से बाहर निकले तो वे तीनों बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने हरमनप्रीत को इंडियन डॉग कहा और ‘जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ’ जैसी बातें कहीं। इसके बाद एक युवक ने अचानक अपना सिर उनकी नाक पर मार दिया, जिससे उनकी नाक से काफी खून बहने लगा। हमला करने के बाद तीनों लोग वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि वह इस घटना से अभी भी सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बातें नहीं सुनना चाहता, खासकर तब जब वह अपने काम से मतलब रख रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें जिम वापस जाने में डर लग रहा है और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनों के बाद से भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय हमलों की खबरें बढ़ी हैं। इसी महीने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई लोगों के कई कारोबार भी चोरों के निशाने पर रहे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तानी पंजाब में पुलिस ने 8 महीनों में 900 लोगों को मारा, मानवाधिकार संगठन ने सवाल उठाए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले आठ महीनों में पुलिस ‘मुठभेड़ों’ में 900 से ज्यादा लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के ह्यूमन राइट्स कमीशन (HRCP) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कम से कम 670 पुलिस मुठभेड़ों में 924 संदिग्ध लोग मारे गए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पंजाब का क्राइम कंट्रोल डिपार्टमेंट (CCD) कानून और संविधान के खिलाफ ‘न्यायेतर हत्याओं’ की एक सुनियोजित नीति पर काम कर रहा है। CCD का गठन अप्रैल 2025 में गंभीर और संगठित अपराध से निपटने के लिए किया गया था, लेकिन HRCP का कहना है कि यह विभाग एक ‘समानांतर पुलिस बल’ की तरह काम कर रहा है और उस पर जवाबदेही की कमी है। HRCP की निदेशक फराह जिया ने कहा कि पंजाब में मुठभेड़ों की परंपरा 1960 के दशक से चली आ रही है और बाद में यह अन्य प्रांतों, खासकर सिंध, तक फैल गई। उनका कहना है कि अपराध से निपटने के लिए बेहतर जांच और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कानून के शासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन में आतिशबाजी की दुकान में धमाका, 12 लोगों की मौत चीन के हुबेई प्रांत में आतिशबाजी की एक दुकान में जोरदार विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर शिंजियांन शहर में हुआ। धमाके के बाद दुकान में भीषण आग लग गई। चीनी समाचार एजेंसी के मुताबिक, धमाके की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल विस्फोट की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। चीन में लूनर न्यू ईयर और स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की जाती है। इसी वजह से इस समय हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे पहले रविवार को जियांगसु प्रांत में एक आतिशबाजी दुकान के पास हुए हादसे में 8 लोगों की जान चली गई थी। मेयर ममदानी बोले- अमीरों पर टैक्स लगाना जरूरी, न्यूयॉर्क की आर्थिक हालत ठीक नहीं न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य के नेता अमीर लोगों और कॉर्पोरेशन्स पर ज्यादा टैक्स लगाने की मंजूरी नहीं देते हैं, तो न्यूयॉर्क में प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा करना पड़ सकता है। न्यूयॉर्क शहर में प्रॉपर्टी टैक्स कमाई का बड़ा जरिया है। टैक्स बढ़ने से सरकार को ज्यादा पैसा मिलेगा, जिससे वह अपने बजट घाटे को कम कर सकती है। हालांकि इससे महंगाई बढ़ जाएगी। ममदानी ने कहा कि शहर के सामने मुश्किल विकल्प हैं। घाटा भरने के लिए उन्होंने दो रास्ते बताए। पहला रास्ता यह है कि अमीर लोगों और बड़ी कंपनियों पर टैक्स बढ़ाया जाए। दूसरा रास्ता यह है कि प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाए और रिजर्व फंड से पैसा निकाला जाए। उन्होंने कहा कि यह विकल्प ज्यादा कठिन और नुकसानदेह है। ममदानी का कहना है कि न्यूयॉर्क शहर राज्य को ज्यादा सेवाएं देता है, लेकिन बदले में उसे उतना पैसा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अगर राज्य के कानून बनाने वाले कदम नहीं उठाते, तो शहर के पास दूसरा रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रॉपर्टी टैक्स में करीब 9.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 20 साल से ज्यादा समय में पहली बड़ी बढ़ोतरी होगी। अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में 3 जहाजों पर हमला किया, 11 लोगों की मौत अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर में 3 नावों पर हमला किया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा कि इन नावों से ड्रग तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था, इसलिए इन पर हमला किया गया। इसमें कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है। ट्रम्प प्रशासन पिछले साल सितंबर से ही कैरेबियन सी में कई जहाजों को निशाना बना चुका है। अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक अमेरिकी सेना ने 40 से ज्यादा इस तरह के हमले किए हैं, जिनमें अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। अफगानिस्तान सरकार ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ा; कहा- पिछले साल पकड़े थे, सऊदी अरब के कहने पर रिहाई अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर लड़ाई

J&K Police Busts 250 Crore Online Investment Scam, Dr. Morphine Arrested | जम्मू-कश्मीर में 250 करोड़ का महा-घोटाला, ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ ने चीन के साथ मिलकर ऐसे लूटे देश के करोड़ों रुपये

authorimg

Last Updated:February 17, 2026, 22:46 IST जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 250 करोड़ रुपये के ऑनलाइन निवेश घोटाले का भंडाफोड़ किया है. इसका मास्टरमाइंड हिसार का डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ है, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया. आरोपी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइटों के जरिए ठगी करता था. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 800 बैंक खातों की जांच की जा रही है. मामले में टेरर फंडिंग के एंगल से भी तफ्तीश जारी है. ख़बरें फटाफट फिलीपींस से सीखा ठगी का पाठ, दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया 250 करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड. (AI Photo) श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देश के अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम्स में से एक का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले में फिशिंग और फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही थी. गांदरबल के सफापोरा निवासी फिरदौस अहमद की शिकायत पर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो परत दर परत एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का चेहरा सामने आया. एसएसपी गांदरबल खलील पोसवाल ने इस केस के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी. जांच में पता चला कि यह गिरोह ‘पैसा वॉल्ट’ (paisavault.com) जैसी फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देता था. ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ और फिलीपींस-चीन का खतरनाक कनेक्शन इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड हरियाणा के हिसार का रहने वाला एक डॉक्टर निकला. डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ ‘डॉक्टर मॉर्फिन’ ने फिलीपींस से एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान धोखाधड़ी की ये तकनीकें सीखी थीं. पुलिस के मुताबिक इस डॉक्टर के तार सीधे तौर पर चीनी नागरिकों से जुड़े हुए थे. वह 10 अलग-अलग कोड नेम का इस्तेमाल करके लोगों को ठग रहा था. डॉक्टर एकांत को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चीन से लौट रहा था. वह इस पूरे सिंडिकेट का ‘टीम लीडर’ था और कश्मीरी युवाओं के साथ मिलकर इसे ऑपरेट कर रहा था. गरीबों के खातों का इस्तेमाल और बैंक कर्मियों की मिलीभगत यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था. कश्मीरी मूल के क्षेत्रीय हेड और अकाउंट मोबिलाइजर्स बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को निशाना बनाते थे. वे गरीब लोगों को 8 से 10 हजार रुपये प्रति माह का लालच देकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड ले लेते थे. इतना ही नहीं, इस खेल में कुछ बैंक कर्मचारी भी शामिल थे, जो फर्जी वेबसाइटों के लिए बैंक खातों के क्यूआर कोड उपलब्ध कराते थे. जैसे ही कोई शिकार इन फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पैसे डालता, वह पैसा तुरंत इन स्थानीय खातों में आता और फिर कई लेयर्स के जरिए जम्मू-कश्मीर से बाहर या विदेश भेज दिया जाता था. 800 बैंक खाते और टेरर फंडिंग का शक पुलिस ने अब तक इस घोटाले से जुड़े 800 से ज्यादा बैंक खातों का ब्योरा जुटाया है. शुरुआती जांच में सिर्फ 300 खातों के ट्रांजैक्शन चेक किए गए, जिनमें 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन पाया गया है. पूरे भारत से लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं. एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि इस घोटाले में लगभग 600 लोगों के शामिल होने का अंदेशा है. पुलिस अब इस मामले की टेरर फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. चूंकि मुख्य आरोपी डॉक्टर लगातार विदेश यात्राएं कर रहा था और चीनी नागरिकों के संपर्क में था, इसलिए इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में तो नहीं हो रहा था. About the Author Deepak Verma दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्‍य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें Location : Srinagar,Jammu and Kashmir First Published : February 17, 2026, 22:43 IST

भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को असम में बीजेपी में शामिल होंगे | गुवाहाटी समाचार

भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को असम में बीजेपी में शामिल होंगे | गुवाहाटी समाचार

आखरी अपडेट:17 फरवरी, 2026, 20:34 IST भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे, इसकी पुष्टि हिमंत बिस्वा सरमा ने की, इस कार्यक्रम में दिलीप सैकिया भी मौजूद थे। मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भूपेन बोरा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। (एएनआई/एक्स) मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा 22 फरवरी को राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे। सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “…भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। दिलीप सैकिया विवरण तैयार करेंगे। उनके साथ, गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होंगे… वह कांग्रेस में अंतिम मान्यता प्राप्त हिंदू नेता हैं…।” उन्होंने आगे कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहले ही उनके शामिल होने की मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत करते हैं… भूपेन बोरा को पूरा सम्मान और प्रतिष्ठा दी जाएगी… भाजपा में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि यह एक पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी उच्च पद पर नहीं थे।” #घड़ी | गुवाहाटी | असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है, “… भूपेन बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे। दिलीप सैकिया विवरण तैयार करेंगे। उनके साथ, गुवाहाटी और उत्तरी लखीमपुर में अच्छी संख्या में कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होंगे… वह अंतिम मान्यता प्राप्त हिंदू हैं… pic.twitter.com/IO8ErSW9iu– एएनआई (@ANI) 17 फ़रवरी 2026 उन्होंने आगे कहा: “… भूपेन बोरा के शामिल होने से पूरी तरह से एक छवि बनेगी, जो एक वास्तविकता भी है, कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं है।” यह घोषणा तब हुई जब सरमा ने गुवाहाटी के घोरमारा इलाके में बोरा के आवास का दौरा किया और उनकी पत्नी और बेटे ने ‘आरती’ के साथ उनका स्वागत किया। बोरा ने सोमवार को कथित तौर पर अपने फैसले के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की “अहंकारिता” को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह भी पढ़ें: असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन बोरा ने इस्तीफा दिया, गौरव गोगोई की ‘ज्यादती’ को जिम्मेदार ठहराया अपने त्याग पत्र में, बोरा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही थी और राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आलाकमान को सूचित कर दिया है कि राज्य में पार्टी कैसे काम कर रही है और इस स्थिति ने उनके आत्मसम्मान और गरिमा को प्रभावित किया है। अपने इस्तीफे के बाद बोरा ने कहा, “मैंने आज सुबह 8 बजे कांग्रेस हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा और विस्तार से बताया कि मुझे यह रुख अपनाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं और 1994 में इसमें शामिल हुआ था। यह सिद्धांत केवल व्यक्तिगत नहीं है; यह पार्टी के भविष्य के लिए चिंता से प्रेरित है। यही कारण है कि मैंने कांग्रेस हाईकमान को विस्तार से सब कुछ बताया।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : गुवाहाटी (गौहाटी), भारत, भारत पहले प्रकाशित: 17 फरवरी, 2026, 20:15 IST समाचार शहर गुवाहाटी कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिनों बाद भूपेन बोरा ने बीजेपी में शामिल होने के लिए हिमंत सरमा से मुलाकात की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)भूपेन कुमार बोरा बीजेपी में शामिल हुए(टी)असम की राजनीति(टी)बीजेपी असम(टी)कांग्रेस से बीजेपी में गए(टी)भूपेन कुमार बोरा(टी)दिलीप सैकिया(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)असम राजनीतिक समाचार

कन्नड़ एक्ट्रेस का आरोप- गुप्त तरीके से वीडियो बनाया गया:वॉशरूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग कर किया गया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

कन्नड़ एक्ट्रेस का आरोप- गुप्त तरीके से वीडियो बनाया गया:वॉशरूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग कर किया गया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बेंगलुरु में एक कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस ने 7 फरवरी को कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट के दौरान वॉशरूम में गुप्त रूप से वीडियो बनाने और पैसे न देने पर उसे ऑनलाइन वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने 13 फरवरी को इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस एक रियलिटी शो की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। शिकायत के मुताबिक, वह तीन दिन तक चले सेलिब्रिटी विमेंस क्रिकेट में शामिल हुई थीं। 7 फरवरी को इवेंट के दूसरे दिन जब वह स्टेडियम के अंदर बने महिलाओं के वॉशरूम में गईं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जानकारी के बिना उनका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया वीडियो FIR के अनुसार, यह कथित वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी दोस्त के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भेजा गया। आरोप है कि भेजने वाले को लगा कि वह अकाउंट एक्ट्रेस का ही है। FIR में यह भी कहा गया, “वीडियो का कंटेंट अश्लील है। वीडियो अपलोड करने के बाद अज्ञात लोगों ने और प्राइवेट वीडियो भेजने और वीडियो कॉल करने की धमकी दी। उन्होंने पैसे की मांग की और दोस्त को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।” वीडियो पब्लिक करने की धमकी दी गई एक्ट्रेस का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पब्लिक कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर IT एक्ट की संबंधित धाराओं और सेक्शन 77 (घूरना), 351 (आपराधिक धमकी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत 13 फरवरी को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। मामले की जांच जारी है शिकायतकर्ता ने इस मामले से जुड़े फोटो और वीडियो पुलिस को पेन ड्राइव में सौंपे हैं। पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में IT एक्ट की संबंधित धाराओं और सेक्शन 77 (घूरना), 351 (आपराधिक धमकी) और 308 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।