चांदी आज ₹1,780 सस्ती हुई, इस महीने ₹3,416 गिरी:सोना सिर्फ ₹159 चढ़ा, जुलाई में ₹2,183 महंगा हुआ; जानें अपने शहर के दाम

चांदी की कीमतों में आज 10 जुलाई को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 1,780 रुपए घटकर 2,22,014 रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1,43,656 रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 159 रुपए बढ़कर 1,43,815 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 9 जुलाई को यह 1,43,656 लाख पर था। सोना के दाम इस महीने 2,183 रुपए बढ़ें हैं, जबकि चांदी की कीमत 3,416 रुपए गिरी है। 1 जुलाई को सोना ₹1.42 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.25 लाख/किलो थी।
शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:कोर्ट में सरेंडर करूंगी, हत्या हो जाए तो भी मंजूर, देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह दिसंबर में भारत से बांग्लादेश देश लौटेंगी और कोर्ट में सरेंडर करेंगी। रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, मेरी हत्या भी कर सकते हैं, लेकिन मुझे लौटना ही होगा। अगर मौत भी आए, तो मैं अपने देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं। हसीना 2024 में सरकार विरोधी आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। इसके बाद उन्हें छात्र आंदोलन पर कार्रवाई से जुड़े मामले में मौत की सजा सुनाई गई। वह इन आरोपों से इनकार करती रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी बांग्लादेश लौटकर अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। हालांकि, उन्होंने वापसी की सटीक तारीख नहीं बताई। हसीना बोलीं- पार्टी नेताओं पर दमन हो रहा है हसीना ने कहा कि अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उनके मुताबिक, लगभग सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई लोग छिपकर रहने को मजबूर हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल समेत अवामी लीग के कुछ अन्य निर्वासित नेता भी उनके साथ लौटने की तैयारी में हैं। कमाल पर भी मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। हसीना बोलीं- वापसी को लेकर सरकार से कोई बात नहीं की हसीना ने कहा कि उन्होंने अपनी वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार से कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र, मतदान का अधिकार, अवामी लीग के राजनीतिक अधिकार और न्याय ऐसे विषय नहीं हैं जिन पर गुप्त बातचीत हो।” उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश सरकार उन्हें वापस लाने के लिए भारत को लगातार पत्र भेज रही है। उन्होंने कहा, “मैं खुद ही लौटूंगी।” बांग्लादेश सरकार ने हसीना के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले पर टिप्पणी नहीं की। हालांकि अप्रैल में भारत ने कहा था कि वह बांग्लादेश के प्रत्यर्पण अनुरोध पर विचार कर रहा है और नई सरकार के साथ रचनात्मक तरीके से संबंध मजबूत करना चाहता है। ‘अगर हमने गलत किया है तो फैसला जनता करे’ हसीना ने कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है क्योंकि वह पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुकी हैं। 1981 में निर्वासन से लौटने के बाद सैन्य शासन के खिलाफ आंदोलनों के दौरान उन्हें कई बार हिरासत में लिया गया था। 2007 में भी उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेजा गया था। बाद में रिहा होने के बाद उन्होंने 2008 का चुनाव जीता था। उन्होंने कहा, “कोई भी सरकार लंबे समय तक सत्ता में रहती है तो उससे गलतियां हो सकती हैं। लेकिन किसी सरकार के सही या गलत होने का फैसला जनता को करना चाहिए।” रॉयटर्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में 2024 के छात्र आंदोलन पर कार्रवाई में करीब 1,400 लोगों की मौत होने की बात कही गई है। इसी कार्रवाई से जुड़े मामले में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई गई थी। हसीना ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अदालत की कार्रवाई शुरू होने पर लोग खुद देखेंगे कि मामला कितना निष्पक्ष है।
ओपनएआई कर्मियों ने बेचे शेयर, पैसा रियल एस्टेट में:सैन फ्रांसिस्को में घरों के औसत दाम 17 करोड़ तक; गैर-टेक परिवार शहर छोड़ रहे

सैन फ्रांसिस्को के डुबोसे ट्राएंगल इलाके में एक आलीशान फ्लैट की कीमत करीब 30 करोड़ डॉलर (2,864 करोड़) रखी गई थी। दिलचस्प बात यह थी कि विक्रेता कैश की जगह ओपनएआई या एंथ्रोपिक के शेयर लेने के लिए भी तैयार था। यह अकेला किस्सा नहीं, बल्कि एआई से आ रहे पैसे का असर है, जो पूरे शहर की तस्वीर बदल रहा है। रियल एस्टेट फर्म रेडफिन के मुताबिक मई में शहर में घरों की औसत कीमत रिकॉर्ड 17.6 लाख डॉलर (16.8 करोड़) तक पहुंच गई, जबकि पूरे अमेरिका में यह औसत महज करीब 4 लाख डॉलर (3.8 करोड़) है। मार्च में शहर के घरों की कीमत 19% बढ़ी, अप्रैल-मई में भी 14% से ज्यादा की तेजी बनी रही। रेडफिन की चीफ इकोनॉमिस्ट डैरिल फेयरवेदर के मुताबिक, यह उछाल सीधे-सीधे एआई कंपनियों के कर्मचारियों की दौलत से जुड़ा है। पिछले साल अक्टूबर में ओपनएआई के 600 से ज्यादा मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने कुल 63,000 करोड़ के शेयर बेचे थे यानी औसतन 105 करोड़ प्रति व्यक्ति। एंथ्रोपिक में भी कर्मचारियों को करीब 57,000 करोड़ के शेयर बेचने की इजाजत मिली थी। एजेंट्स का कहना है कि बोली की जंग अब आम बात हो गई है, जिसमें अक्सर मकान पूछी गई कीमत से लाखों डॉलर ज्यादा में बिकते हैं। नकद भुगतान वाली डील्स भी तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर महंगे इलाकों में। हालांकि हर कोई इस तेजी में साथ नहीं है। बर्कले यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री एनरिको मोरेटी के मुताबिक, अभी एआई बूम का शुरुआती दौर है। मेटा जैसी कंपनियों में हो रही छंटनी इस तेजी पर लगाम भी लगा सकती है। उनका यह भी कहना है कि ओपनएआई और एंथ्रोपिक के आने वाले शेयर मार्केट लिस्टिंग से होने वाली ज्यादातर कमाई कर्मचारियों को नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैले निवेशकों को मिलेगी। इस बीच शहर के दो परिवारों की कहानी इस बदलाव का दूसरा पहलू दिखाती है। एक परिवार, जिसमें एक सदस्य ओपनएआई में काम करता है, शेयर बेचकर अपने ही इलाके में घर खरीद पाया। वहीं दूसरा गैर-टेक परिवार शहर छोड़कर बाहरी इलाके में जाने को मजबूर हो गया। बहरहाल, डुबोसे ट्राएंगल वाला फ्लैट आखिरकार 32 लाख डॉलर ( 30.5 करोड़) में बिका, जो पूछी गई कीमत से 1.9 करोड़ ज्यादा था। क्या इस डील में एआई शेयर भी शामिल थे, यह जानकारी गोपनीय रखी गई है। एआई का पैसा सबको शहर से बाहर धकेल रहा जिस परिवार को शहर छोड़ना पड़ा, उसके मुखिया सैन फ्रांसिस्को में ही एक बड़े सरकारी पद पर हैं, फिर भी वे शहर में मकान नहीं खरीद सके। अब वे उपनगर में किराए पर लिए घर में रहते हैं, जहां से उन्हें रोज लंबा सफर तय करना पड़ता है। परिवार की मां कहती हैं, ‘अगर शहर में रहने की गुंजाइश होती तो हम कभी न जाते। यह देखकर बुरा लगता है कि एआई का पैसा बाकी सबको बाहर धकेल रहा है।’
सनी देओल ने ली ट्रोलर्स की चुटकी:बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी; धर्मेंद्र जैसी शर्ट में दिखे

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गुरुवार को अपनी फिल्म ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हालिया ‘जूता विवाद’ पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के पहने हुए सफेद रंग के घिसे जूते चर्चा का विषय बन गए थे। वायरल वीडियो में उनके जूते का पिछला हिस्सा दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और इस पर कई मीम्स भी बने। अब फिल्म के एक इवेंट में सनी देओल ने खुद इस मामले पर चुटकी ली। पैपराजी के सामने पोज देते हुए उन्होंने मुस्कुराकर कहा, ‘अरे, जूता नहीं लेना किसी ने?’ उनके इतना कहते ही वहां मौजूद पैपराजी हंस पड़े। इस पर एक पैपराजी ने जवाब दिया, ‘जूता तो सर फुल फ्रेम में आ ही रहा है।’ इसके बाद सनी देओल हंसते हुए आगे बढ़ गए। क्लीन-शेव लुक की भी हुई चर्चा ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल क्लीन-शेव लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू चेक वाली कैजुअल शर्ट और कैप पहनी थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इस लुक की तुलना धर्मेंद्र के पुराने अंदाज से की। ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी देओल के साथ दीया मिर्जा, अक्षय खन्ना, संजीदा शेख, आकांक्षा रंजन कपूर और शिशिर शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के दौरान इंसानियत, रिश्तों और बदलते हालात को दिखाती है। फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है।
फटे जूतों के वायरल वीडियो पर सनी देओल की फिरकी:इवेंट में बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी, धर्मेंद्र जैसी शर्ट पहनकर पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल गुरुवार को अपनी फिल्म ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हालिया ‘जूता विवाद’ पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल के पहने हुए सफेद रंग के घिसे जूते चर्चा का विषय बन गए थे। वायरल वीडियो में उनके जूते का पिछला हिस्सा दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और इस पर कई मीम्स भी बने। अब फिल्म के एक इवेंट में सनी देओल ने खुद इस मामले पर चुटकी ली। पैपराजी के सामने पोज देते हुए उन्होंने मुस्कुराकर कहा, ‘अरे, जूता नहीं लेना किसी ने?’ उनके इतना कहते ही वहां मौजूद पैपराजी हंस पड़े। इस पर एक पैपराजी ने जवाब दिया, ‘जूता तो सर फुल फ्रेम में आ ही रहा है।’ इसके बाद सनी देओल हंसते हुए आगे बढ़ गए। क्लीन-शेव लुक की भी हुई चर्चा ‘इक्का’ की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल क्लीन-शेव लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लू चेक वाली कैजुअल शर्ट और कैप पहनी थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इस लुक की तुलना धर्मेंद्र के पुराने अंदाज से की। ‘इक्का’ 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी देओल के साथ दीया मिर्जा, अक्षय खन्ना, संजीदा शेख, आकांक्षा रंजन कपूर और शिशिर शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। सनी देओल जल्द ही बड़े पर्दे पर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1947 के बंटवारे के दौरान इंसानियत, रिश्तों और बदलते हालात को दिखाती है। फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है।
वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने रॉकेट बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा, पहली बार सफल टेस्ट

चीन ने अंतरिक्ष तकनीक में बड़ी सफलता हासिल की है। उसने पहली बार रॉकेट के बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारने का सफल परीक्षण किया है। चीन ने शुक्रवार को लॉन्ग मार्च-10B रॉकेट को दक्षिणी प्रांत हैनान से लॉन्च किया। उड़ान भरने के करीब 6 मिनट बाद बूस्टर मुख्य रॉकेट से अलग हुआ और नियंत्रित तरीके से समुद्र में बने एक प्लेटफॉर्म पर उतर गया। वहां लगे विशेष जाल (नेट) ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, किसी रॉकेट बूस्टर को इस तरह नियंत्रित तरीके से वापस लाने का यह देश का पहला सफल परीक्षण है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर रॉकेट के बूस्टर को हर लॉन्च के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सके, तो अंतरिक्ष मिशनों की लागत काफी कम होगी और लॉन्च की रफ्तार भी बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… यूक्रेन पर शांति वार्ता को लेकर पश्चिम पर अब भरोसा नहीं: लावरोव रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को को अब पश्चिमी देशों के इस दावे पर भरोसा नहीं रहा कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए ईमानदारी से शांति वार्ता चाहते हैं। मोजाम्बीक की राजधानी मापुतो में विदेश मंत्री मारिया मैनुएला लुकास के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बातचीत की इच्छा का केवल दिखावा कर रहा है, जबकि रूस के सामने लगातार शर्तें रखी जा रही हैं। लावरोव ने कहा कि पिछले एक दशक में पश्चिम ने यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान की हर कोशिश को कमजोर किया। उनके मुताबिक, 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में बातचीत के दौरान समझौते की रूपरेखा तैयार हो गई थी, लेकिन पश्चिमी हस्तक्षेप के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने कहा कि अब रूस की सद्भावना और पश्चिम पर भरोसा पूरी तरह समाप्त हो चुका है। लावरोव ने कहा कि रूस आज भी बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वार्ता का उद्देश्य संघर्ष के “मूल कारणों” का समाधान होना चाहिए। इनमें यूक्रेन की NATO सदस्यता की योजना और रूस की सुरक्षा संबंधी चिंताएं शामिल हैं।
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे उठाकर संभाला। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस आर्यन की सादगी और मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि राघव जुयाल ने आर्यन की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में काम किया था। राघव की बर्थडे पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें शहनाज गिल, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल शामिल थे। लिफ्ट में नीचे बैठते दिखे आर्यन आर्यन खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह लिफ्ट में भीड़ के बीच उसके अंदर नीचे बैठते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी खत्म होने के बाद आर्यन चुपचाप निकलना चाहते थे, लेकिन भीड़ के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ मौजूद रहे। आर्यन सबसे आगे चलते नजर आए। वहीं, उनके पीछे राघव जुयाल और शहनाज गिल साथ दिखाई दिए। वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे बाहर निकलती नजर आईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फिल्म ‘किल’ में काम करने पर नर्वस थे राघव:कॉमेडी के बाद पहली बार निगेटिव रोल किया, करण जौहर ने हौसला बढ़ाया था एक्टर-डांसर राघव जुयाल ने अपनी फिल्म ‘किल’ को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की थी। राघव ने कहा था कि ‘किल’ में निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए नया अनुभव था। उन्होंने इस रोल के लिए 9 महीने तक तैयारी की थी। करण जौहर और गुनीत मोंगा के साथ काम करना उनके करियर का यादगार पल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के लिए 27 जिलों में होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक चलेगा एग्जाम

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) से शुरू होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन जिलों में परीक्षा होगी आयोजित अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण आयोग अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिलों में यह परीक्षा लेगा। सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक कर ली है। परीक्षा सुचारू और नकल रहित हो, इसके लिए फ्रिस्किंग पर ही सबसे अधिक फोकस रखने के लिए कहा गया है। रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा इस परीक्षा में 12.31 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। रोजाना दो पारियों में यह परीक्षा ली जाएगी। आयोग सूत्रों के अनुसार परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा आयोजन से दो दिन पहले सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी शुरू कर दिए जाएंगे।
ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया:कहा- होर्मुज में हमला किया तो कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा; US ने 170 ठिकाने उड़ाए

ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, बुधवार को IRGC की एयर डिफेंस यूनिट ने ड्रोन का पता लगाकर उसे इंटरसेप्ट किया और फिर नष्ट कर दिया। हालांकि अमेरिका ने इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, IRGC ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे। उसका कहना है कि अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने मंगलवार और बुधवार को 170 से ज्यादा ईरानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिका के मुताबिक, इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। IRNA ने MQ-9 ड्रोन मार गिराने का यह वीडियो जारी किया है… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
चना दाल मसाला पूरी रेसिपी: सादी नहीं, प्रयोग में बाकी बची चना दाल मसाला पूरी, टमाटर-आलू की सब्जी के साथ बेस्ट पसंद

सामग्री: 1 कप चना दाल, 2 कप आटे का आटा, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच और हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च और धनिया पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया, नमक, तेल छवि: एआई विधि: सबसे पहले चना दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में सस्ता करें। इसके बाद दाल को पानी से प्रभावी प्रभाव दरदरा पीस लें। एक बर्तन में आटे का आटा लें। छवि: फ्रीपिक इसमें पिसी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, अजमोद, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, हरा धनिया, नमक और 2 मसाला तेल शामिल है। छवि: फ्रीपिक सभी जरूरतमंदों को अच्छी तरह से तैयार किया गया और जरूरतमंदों के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते हुए सख्त आटा गूंध लिया गया। इंटरनेट पर 15-20 मिनट तक रुकें। अब कर्मचारियों की छोटी-छोटी लो डेट और पूरियों की तरह बेल लें। छवि: एआई कच्चे ही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब एक-एक करके पूरियाँ डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तैयार चना दाल मसाला पूरी को टिश्यू पेपर पर निकाला लें। छवि: एआई गरमा-गरम चना दाल मसाला, पूरा टमाटर-आलू की सब्जी, बूंदी के रायते, दही, अचार या हरी चटनी के साथ। यह प्रोटोटाइप बॉक्स, सप्ताहांत शाखा या यात्रा के अलावा भी एक शानदार विकल्प है। छवि: एआई पूरियों को ज्यादातर स्वादिष्ट बनाने के लिए आटे में छोटी कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं. नई दिल्ली पूरी तरह से पसंद हो तो हरी मिर्च की मात्रा में वृद्धि। कुकुरी पूरी तरह से आटा थोड़ा सख्त गूंधें। छवि: फ्रीपिक खजूर तो इसमें थोड़ा सा सौंफ या काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा। छवि: एआई चना दाल मसाला पूरी तरह से एक ऐसी रेसिपी है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। अगर आप इस वीकेंड फैमिली के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर देखें। छवि: सोशल मीडिया









