Tuesday, 27 Oct 2026 | 04:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया

टेलीविजन एक्टर राम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पिता की मौत प्लान की थी। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया है कि वो परिवार से रिश्ते तोड़ चुकी हैं। उनकी मां और भाई ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद अब वो आश्रम में रहकर गुजारा करती हैं। रियलिटी शो लॉकअप में राम कपूर ने एक टास्क में अपना सीक्रेट रिवील करते हुए पिता की मौत प्लान करने का दावा किया और ये भी कहा कि इस बात से नाराज मां और बहन ने आज तक उनसे बात नहीं की। राम कपूर ने शो में कहा, ‘मैंने पिता की उनकी मौत प्लान करने में मदद की। 63 की उम्र में उन्हें कैंसर हुआ। ऑपरेशन पॉसिबल नहीं था। उन्होंने 18 कीमोथैरेपी लीं। इतना अच्छा किया कि वो 73 तक जिए। जब कैंसर वापस आया, तो डॉक्टर ने कहा कि ये बुरा है, हम सब दोबारा करेंगे।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे पिता रिच थे। मैंने उनकी कंपनी जॉइन करने के बजाए एक्टर बनने का फैसला लिया और अलग हो गया। मेरे और पिता के बीच 36 का आंकड़ा था। जब उनका कैंसर वापस आया, वो सिंगापुर में थे, कोविड टाइम था, लॉकडाउन था। उन्होंने गौतमी को कॉल कर बोला मुझे राम से बात करना है। उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें जीना नहीं है, वो मरना चाहते थे, लेकिन वो ये अकेले नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगा उन्हें मेरी जरूरत है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम मेरी मरने में मदद कर सकते हो।’ भावुक होकर राम कपूर ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे मना लिया कि मैं मदद नहीं करूंगा तो वो अकेले मरेंगे। उन्होंने मुझसे डील की कि मैं किसी को न बताऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि जब वो आईसीयू में हों, तो मैं साथ रहूं। मेरी मां और बहन को नहीं पता था। वो नहीं जानते थे कि उनका इलाज नहीं चल रहा है। मेरे पिता बस मेरा हाथ पकड़ना चाहते थे। वो अकेले रहने से डरे हुए थे। वो मरने से नहीं डर रहे थे, वो बस अकेले नहीं रहना चाहते थे। उन्हें लगता था कि किसी और को पता चला तो उन्हें मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन मरूं उसी दिन मुझे दफ्ना या जला देना। मैंने उनका हाथ पकड़ा और उनकी मरने में मदद की।ट 5 सालों से मां और बहन ने नहीं की बात- राम कपूर मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करते, 5 साल हो चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक बच्चा अपने पिता के लिए इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि हर कोई राजा की तरह जीता है, लेकिन वो राजा की तरह रहे। उनकी वजह से मैंने अपनी ताकत देखी और मौत को करीब से देखा। शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं शिल्पा शिंदे ने परिवार द्वारा ठुकराए जाने पर कहा, ‘लोग फैमिली-फैमिली बोलते हैं। लोगों के पास फैमिली नहीं होती। मेरे पास फैमिली होने के बाद भी मैं अनाथ हूं। मैं कोई दया नहीं चाहती। मैं पहले भी बोल चुकी हूं कि मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं जब भी आती हूं (मुंबई)। करजत मैंने दूसरे घर की तरह लिया था, लेकिन अब वो मेरा फर्स्ट होम है, क्योंकि मैंने मुंबई छोड़ दिया।’ आगे शिल्पा ने बताया, ‘3 साल हो गए, जब मेरी शोल्डर की सर्जरी हुई। मेरे भाई वाइफ से इन्फ्लूएंस हुआ और मेरी मां भाई से इन्फ्लूएंस हुई और मुझे घर से निकाल दिया। आप सोचेंगे कि वह इतने बुरे हैं कि आपको निकाल दिया गया, लेकिन हालात ऐसे क्रिएट किए गए कि उन्हें पता है कि मैं सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं। मैं रात 11 बजे घर छोड़कर चली गई, मेरी मां ने मुझे नहीं रोका, क्योंकि वो भाई के इन्फ्लूएंस में आ गई थीं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब आप लोगों के लिए एवेलेबल हो जाते हैं, तो लोग आपका फायदा उठाते हैं। आप डोरमेट बन जाते हैं, मैं मेरे घर की डोरमेट हूं। मैं बॉम्बे जाती हूं और होटल में रुकती हूं तो लोग कहते हैं आप तो यहीं रहते हो, मैं कहती हूं हां, मेरे घर में बहुत सारे मेहमान आए हैं, इसलिए प्राइवेसी के लिए यहां आती हूं। मैं कभी जिंदगी में बात नहीं करूंगी। मैं अपनी वसीयत में लिख चुकी हूं कि मेरा इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है।’’ शिल्पा शिंदे ने भावुक होकर आगे कहा, ‘किसी ने मुझसे पूछा कि मैं ये शो क्यों कर रही हूं, तो मैं होम नहीं शेल्टर होम बनाना चाहती हूं, इसलिए ये कर रही हूं। मैं मां से मिलना चाहती हूं, वो पूछती हैं कि क्या घर आओगी, लेकिन मैं नहीं जाती। मैं रिश्तों के मामले में बहुत कठोर हूं। मैं इतनी खराब हूं कि मुझे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया।’ बता दें कि शिल्पा शिंदे और राम कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में हैं। शो के नियम के अनुसार, हर कंटेस्टेंट जिंदगी के 3 सीक्रेट शो में साथ ले जाता है, जिसे वो खुद को एलिमिनेशन से बचाने में इस्तेमाल करता है। इसी नियम के तहत एक टास्क में शिल्पा और राम को अपने सीक्रेट रिवील करने पड़े हैं। उनसे पहले आकांक्षा चमोला ने सीक्रेट रिवील कर बताया था कि वो बायसेक्शुअल हैं और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं।
राम कपूर के पिता ने दी थी अमूल की पंचलाइन राम कपूर के पिता अनिल कपूर को बिली नाम से पहचाना जाता था। वो बड़े बिजनेसमैन थे। वे FCB उल्का में चेयरमैन थे। उन्हें कई यादगार विज्ञापनों के लिए जाना जाता है। लेकिन अमूल की द टेस्ट ऑफ इंडिया पंचलाइन अनिल कपूर ने ही दी थी। अनिल कपूर के सीईओ रहते ही अमूल FCB उल्का की क्लाइंट थी। उनका निधन 12 अप्रैल 2021 में हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आरएएस-2026 में 607 पदों पर भर्ती, आवेदन कल से:3 जुलाई लास्ट डेट; जानिए-एपीपी के 371 पद व अन्य भर्ती में कब से कर सकेंगे अप्लाई

June 3, 2026/
3:10 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के...

संतोष मिश्रा उर्फ जमील खान से खास बातचीत:‘गुल्लक’ की सफलता का राज है इसकी सच्चाई; पांचवें सीजन में दर्शकों का प्यार देख बढ़ाए एपिसोड

June 10, 2026/
3:12 pm

जमील खान इन दिनों ‘गुल्लक 5’ को लेकर चर्चा में हैं। वे इस सीरीज में एक बार फिर संतोष मिश्रा...

कनाडा में खालिस्तानी झंडे फहराने पर बैन:संसद में बिल पास, धार्मिक स्थल के पास लोगों को डराना अपराध

March 27, 2026/
6:45 pm

कनाडा की संसद के निचले सदन में खालिस्तानी गतिविधियों पर सख्ती से जुड़ा बड़ा बिल पास किया है। ‘कॉम्बैटिंग हेट...

Trump-Jinping Meeting | Japan-South Korea Concern Over Taiwan Trade Deal

September 17, 2026/
6:39 pm

वॉशिंगटन डीसी13 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक...

authorimg

March 5, 2026/
6:01 pm

Last Updated:March 05, 2026, 18:01 IST Dental problems in school children: दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के...

राजनीति

मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया

मैंने पिता की मौत प्लान की:राम कपूर का बड़ा खुलासा, शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं, घरवालों ने भगा दिया

टेलीविजन एक्टर राम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पिता की मौत प्लान की थी। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया है कि वो परिवार से रिश्ते तोड़ चुकी हैं। उनकी मां और भाई ने उन्हें घर से निकाल दिया था, जिसके बाद अब वो आश्रम में रहकर गुजारा करती हैं। रियलिटी शो लॉकअप में राम कपूर ने एक टास्क में अपना सीक्रेट रिवील करते हुए पिता की मौत प्लान करने का दावा किया और ये भी कहा कि इस बात से नाराज मां और बहन ने आज तक उनसे बात नहीं की। राम कपूर ने शो में कहा, ‘मैंने पिता की उनकी मौत प्लान करने में मदद की। 63 की उम्र में उन्हें कैंसर हुआ। ऑपरेशन पॉसिबल नहीं था। उन्होंने 18 कीमोथैरेपी लीं। इतना अच्छा किया कि वो 73 तक जिए। जब कैंसर वापस आया, तो डॉक्टर ने कहा कि ये बुरा है, हम सब दोबारा करेंगे।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे पिता रिच थे। मैंने उनकी कंपनी जॉइन करने के बजाए एक्टर बनने का फैसला लिया और अलग हो गया। मेरे और पिता के बीच 36 का आंकड़ा था। जब उनका कैंसर वापस आया, वो सिंगापुर में थे, कोविड टाइम था, लॉकडाउन था। उन्होंने गौतमी को कॉल कर बोला मुझे राम से बात करना है। उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें जीना नहीं है, वो मरना चाहते थे, लेकिन वो ये अकेले नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगा उन्हें मेरी जरूरत है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम मेरी मरने में मदद कर सकते हो।’ भावुक होकर राम कपूर ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे मना लिया कि मैं मदद नहीं करूंगा तो वो अकेले मरेंगे। उन्होंने मुझसे डील की कि मैं किसी को न बताऊं। उन्होंने मुझसे कहा कि जब वो आईसीयू में हों, तो मैं साथ रहूं। मेरी मां और बहन को नहीं पता था। वो नहीं जानते थे कि उनका इलाज नहीं चल रहा है। मेरे पिता बस मेरा हाथ पकड़ना चाहते थे। वो अकेले रहने से डरे हुए थे। वो मरने से नहीं डर रहे थे, वो बस अकेले नहीं रहना चाहते थे। उन्हें लगता था कि किसी और को पता चला तो उन्हें मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन मरूं उसी दिन मुझे दफ्ना या जला देना। मैंने उनका हाथ पकड़ा और उनकी मरने में मदद की।ट 5 सालों से मां और बहन ने नहीं की बात- राम कपूर मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करते, 5 साल हो चुके हैं। लेकिन मुझे लगता है कि एक बच्चा अपने पिता के लिए इससे ज्यादा अच्छा कुछ नहीं कर सकता, क्योंकि हर कोई राजा की तरह जीता है, लेकिन वो राजा की तरह रहे। उनकी वजह से मैंने अपनी ताकत देखी और मौत को करीब से देखा। शिल्पा शिंदे बोलीं- मैं अनाथ, शेल्टर होम में रहती हूं शिल्पा शिंदे ने परिवार द्वारा ठुकराए जाने पर कहा, ‘लोग फैमिली-फैमिली बोलते हैं। लोगों के पास फैमिली नहीं होती। मेरे पास फैमिली होने के बाद भी मैं अनाथ हूं। मैं कोई दया नहीं चाहती। मैं पहले भी बोल चुकी हूं कि मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं जब भी आती हूं (मुंबई)। करजत मैंने दूसरे घर की तरह लिया था, लेकिन अब वो मेरा फर्स्ट होम है, क्योंकि मैंने मुंबई छोड़ दिया।’ आगे शिल्पा ने बताया, ‘3 साल हो गए, जब मेरी शोल्डर की सर्जरी हुई। मेरे भाई वाइफ से इन्फ्लूएंस हुआ और मेरी मां भाई से इन्फ्लूएंस हुई और मुझे घर से निकाल दिया। आप सोचेंगे कि वह इतने बुरे हैं कि आपको निकाल दिया गया, लेकिन हालात ऐसे क्रिएट किए गए कि उन्हें पता है कि मैं सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं। मैं रात 11 बजे घर छोड़कर चली गई, मेरी मां ने मुझे नहीं रोका, क्योंकि वो भाई के इन्फ्लूएंस में आ गई थीं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब आप लोगों के लिए एवेलेबल हो जाते हैं, तो लोग आपका फायदा उठाते हैं। आप डोरमेट बन जाते हैं, मैं मेरे घर की डोरमेट हूं। मैं बॉम्बे जाती हूं और होटल में रुकती हूं तो लोग कहते हैं आप तो यहीं रहते हो, मैं कहती हूं हां, मेरे घर में बहुत सारे मेहमान आए हैं, इसलिए प्राइवेसी के लिए यहां आती हूं। मैं कभी जिंदगी में बात नहीं करूंगी। मैं अपनी वसीयत में लिख चुकी हूं कि मेरा इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है।’’ शिल्पा शिंदे ने भावुक होकर आगे कहा, ‘किसी ने मुझसे पूछा कि मैं ये शो क्यों कर रही हूं, तो मैं होम नहीं शेल्टर होम बनाना चाहती हूं, इसलिए ये कर रही हूं। मैं मां से मिलना चाहती हूं, वो पूछती हैं कि क्या घर आओगी, लेकिन मैं नहीं जाती। मैं रिश्तों के मामले में बहुत कठोर हूं। मैं इतनी खराब हूं कि मुझे अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया।’ बता दें कि शिल्पा शिंदे और राम कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में हैं। शो के नियम के अनुसार, हर कंटेस्टेंट जिंदगी के 3 सीक्रेट शो में साथ ले जाता है, जिसे वो खुद को एलिमिनेशन से बचाने में इस्तेमाल करता है। इसी नियम के तहत एक टास्क में शिल्पा और राम को अपने सीक्रेट रिवील करने पड़े हैं। उनसे पहले आकांक्षा चमोला ने सीक्रेट रिवील कर बताया था कि वो बायसेक्शुअल हैं और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं।
राम कपूर के पिता ने दी थी अमूल की पंचलाइन राम कपूर के पिता अनिल कपूर को बिली नाम से पहचाना जाता था। वो बड़े बिजनेसमैन थे। वे FCB उल्का में चेयरमैन थे। उन्हें कई यादगार विज्ञापनों के लिए जाना जाता है। लेकिन अमूल की द टेस्ट ऑफ इंडिया पंचलाइन अनिल कपूर ने ही दी थी। अनिल कपूर के सीईओ रहते ही अमूल FCB उल्का की क्लाइंट थी। उनका निधन 12 अप्रैल 2021 में हुआ था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket