जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश:हिमाचल के 3 शहरों में माइनस में पारा, MP में आज से 5-6°C बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 9 राज्यों में आंधी के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश हुई। हिमाचल के कुमसैरी, कल्पा और केलांग में तापमान माइनस में पहुंच गया। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी समेत 7 जिलों में बारिश हुई। मध्य प्रदेश में आज से गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है। पिछले 20 दिनों से बदले मौसम के कारण अप्रैल में भी ठंडक का एहसास बना हुआ है। इधर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और गोवा में गर्मी के साथ उमस बनी रहीगा। मौसम की तीन तस्वीरें… 11 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ 30-40 किमी/घंटा की हवा चल सकती है। असम, मेघालय में बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक की संभावना। 12 अप्रैल: पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट। अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
हिमाचल में सात दिन में सामान्य से 200% अधिक वर्षा:मनाली के तापमान में 8.2 डिग्री की आई गिरावट, आज से मौसम रहेगा साफ

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 200 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 2 से 9 अप्रैल के बीच 17.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 52.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में बिलासपुर में सामान्य से 1289 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। सोलन में सामान्य से 763 फीसदी, कांगड़ा में 708 फीसदी, ऊना में 573 फीसदी, मंडी में 499 फीसदी और शिमला में सामान्य से 493 फीसदी अधिक बारिश हुई है। असामान्य बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के कारण कई जगह सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। IMD के अनुसार, राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में आज धूप खिलेगी। अधिक ऊंचे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। कल और परसों अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। 13 अप्रैल से पूरी तरह साफ होगा मौसम वहीं, 13 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल आएगा। वर्तमान में प्रदेश के सभी शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण राज्य का औसत अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.1 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 16.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली का पारा सामान्य से 8.2 डिग्री नीचे गिरा मनाली का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री की गिरावट के बाद 11.2 डिग्री, नाहन का 8.0 डिग्री की गिरावट के बाद 21.7 डिग्री, सोलन का 7.6 डिग्री कम होने के बाद 20.0 डिग्री, कांगड़ा में 7.7 डिग्री की गिरावट के बाद 24.4 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम होने के बाद 14.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। शिमला में अप्रैल में ठंड ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा इसी तरह, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे गिर चुका है। शिमला में अप्रैल में ठंड ने बीते 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा होगा।
इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण:कलश यात्रा में किन्नर समाज की भागीदारी से दिखी सामाजिक समावेश की मिसाल

शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में धर्म रक्षा समिति एवं ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष अभिषेक का शुभारंभ आज किया गया। शिव महापुराण की कथा आज से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक अटल शर्मा ने बताया कि आयोजन के तत्वावधान में आज भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा परदेशीपुरा स्थित गेन्देश्वर महादेव से होते हुए रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के समीप कथा स्थलपर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में स्वर ढोल समूह द्वारा 40 से अधिक बालिकाओं ने ढोलक व नगाड़ों की थाप से वातावरण मन्त्रमुग्ध कर दिया।यात्रा में झांकियों का कारवां भी आकर्षण का केंद्र रहा एवं बड़ी संख्या में संत समाज जन बग्गियों पर सवार होकर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में किन्नर समाजजन भी इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित हुए। उनकी सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण और समावेशी बना दिया। किन्नर समाज के सदस्यों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। धर्मप्रेमी जनता आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। आयोजकों ने भी किन्नर समाज के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में गणमान्य जन हुए यात्रा में सम्मिलित इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला, धर्म जागरण क्षेत्र टोली सदस्य रेवाराम, धर्म जागरण मालवा प्रांत प्रमुख विक्रम रघुवंशी, राम प्रसाद पांडे, किशोर चौकसे, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, नवीन गोधा, राजकपूर सुनहरे, पार्षद विनीता धर्मेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अंजली अटल शर्मा मधु पिल्लई एवं राम ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण:कलश यात्रा में किन्नर समाज की भागीदारी से दिखी सामाजिक समावेश की मिसाल

शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में धर्म रक्षा समिति एवं ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा शिव महापुराण कथा एवं रुद्राक्ष अभिषेक का शुभारंभ आज किया गया। शिव महापुराण की कथा आज से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक अटल शर्मा ने बताया कि आयोजन के तत्वावधान में आज भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा परदेशीपुरा स्थित गेन्देश्वर महादेव से होते हुए रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के समीप कथा स्थलपर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में स्वर ढोल समूह द्वारा 40 से अधिक बालिकाओं ने ढोलक व नगाड़ों की थाप से वातावरण मन्त्रमुग्ध कर दिया।यात्रा में झांकियों का कारवां भी आकर्षण का केंद्र रहा एवं बड़ी संख्या में संत समाज जन बग्गियों पर सवार होकर कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा निकाली गई इस कलश यात्रा के दौरान एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में किन्नर समाजजन भी इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित हुए। उनकी सक्रिय भागीदारी ने पूरे माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण और समावेशी बना दिया। किन्नर समाज के सदस्यों ने भी पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। धर्मप्रेमी जनता आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और समानता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। आयोजकों ने भी किन्नर समाज के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए। बड़ी संख्या में गणमान्य जन हुए यात्रा में सम्मिलित इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला, धर्म जागरण क्षेत्र टोली सदस्य रेवाराम, धर्म जागरण मालवा प्रांत प्रमुख विक्रम रघुवंशी, राम प्रसाद पांडे, किशोर चौकसे, एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर, नवीन गोधा, राजकपूर सुनहरे, पार्षद विनीता धर्मेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अंजली अटल शर्मा मधु पिल्लई एवं राम ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
सीधी में आर्केस्ट्रा के पास हादसा, पिता घायल:रीवा रेफर, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाल-बाल बची बेटी

सीधी जिले के खड्डी चौकी अंतर्गत ग्राम धनहा में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। दुर्गा मंदिर के पास चल रहे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मासूम बेटी की जान बाल-बाल बच गई। घर लौटते समय बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, राहुल केवट अपनी बेटी के साथ आर्केस्ट्रा स्थल के पास से गुजरते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऋषि कोल नामक युवक ने, जो नशे की हालत में था, अपनी बाइक से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल केवट के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गए और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रुका, मची अफरा-तफरी हादसे के तुरंत बाद वहां चल रहा नाच-गाना रुक गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल को तत्काल रामपुर नैकिन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया है। बाइक चालक ऋषि कोल को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की कार्रवाई और जांच खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में आक्रोश ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थलों के पास तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों के पास वाहनों की गति नियंत्रित होनी चाहिए ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, राहुल केवट की हालत नाजुक बनी हुई है।
दांतों के दर्द से जीना हो गया है मुहाल, ये 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं, तुरंत मिलेगा आराम, बेजोड़ हैं ये देसी उपाय

Last Updated:April 09, 2026, 23:23 IST 5 home remedies to reduce toothache: दांतों में एक बार कीड़े लग जाएं तो दर्द से कुछ भी खाना-पीना दूभर हो जाता है. रात-दिन दांत के दर्द से परेशान रहने लगते हैं लोग. जरूरी नहीं की दांतों में कैविटी के कारण ही दर्द हो. मसूड़ों में सूजन के कारण या किसी अन्य परेशानी से भी दर्द शुरू हो सकता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से इस दर्द को कम कर सकते हैं. दांतों के दर्द को दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय. 5 home remedies to reduce toothache: दांत का दर्द एक ऐसी समस्या है, जो दिनभर के काम को प्रभावित करता है. कभी ठंडा-गरम खाने से झनझनाहट, तो कभी मसूड़ों में सूजन या सड़न के कारण तेज दर्द होने लगता है. आयुर्वेद में दांत दर्द को कम करने के कई प्राकृतिक और असरदार उपाय बताए गए हैं. सबसे पहले बात करें लौंग की, तो यह दांत दर्द के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपायों में से एक है. लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक और एंटीबैक्टीरियल होता है. जब इसे दांत के पास रखा जाता है या उसका तेल लगाया जाता है, तो यह नसों को हल्का सुन्न कर देता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. यही कारण है कि लौंग का इस्तेमाल करने से तुरंत राहत महसूस होती है. हालांकि, इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में यह जलन पैदा कर सकता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. नीम भी दांतों और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करते हैं. जब नीम की दातुन से दांत साफ किए जाते हैं तो यह मसूड़ों को मजबूत बनाने का भी काम करता है. वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो नीम मुंह के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास कम होता है और दांत लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. हल्दी भी एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है, जो सूजन और संक्रमण को कम करने में कारगर है. इसमें करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक होता है. जब हल्दी को पानी या तेल के साथ मिलाकर दांतों पर लगाया जाता है तो यह मसूड़ों की सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है. साथ ही यह घाव भरने की प्रक्रिया को भी तेज करता है, जिससे मसूड़े जल्दी ठीक होते हैं. मुलेठी को अक्सर गले की समस्या के लिए जाना जाता है, लेकिन यह दांतों के लिए भी उतने ही फायदेमंद हैं. इसमें मौजूद तत्व बैक्टीरिया से लड़ते हैं और दांतों की सड़न को रोकते हैं. जब मुलेठी का पाउडर इस्तेमाल किया जाता है तो यह दांतों की सतह पर जमा गंदगी को साफ करता है और मसूड़ों को आराम पहुंचाता है. यह एक तरह से प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है. नमक के पानी से कुल्ला करना असरदार तरीका है. गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं और सूजन में राहत मिलती है. नमक में मौजूद गुण संक्रमण को कम करते हैं और मसूड़ों को साफ रखते हैं. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 09, 2026, 23:23 IST
श्योपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:गुरुनावदा रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचला; हाईवे पर रिश्तेदार से मिलकर लौट रहा था

श्योपुर-पाली हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक प्रदीप उर्फ गोलू जाटव की मौत हो गई। हादसा गुरुनावदा रोड स्थित ददूनी श्मशान घाट के पास हुआ। मृतक गुरुनावदा में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस अपने गांव सोई कलां लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट, घटनास्थल पर तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सोई कलां पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। परिवार का इकलौता सहारा था प्रदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले प्रदीप की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में डेढ़ साल का बेटा अरब और ढाई साल की बेटी हर्षिता है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस सोई कलां पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर मौत कारित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए हाईवे पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके।
एअर इंडिया फ्लाइट का इंजन बंद, पायलट का इमरजेंसी कॉल:मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी,20 मिनट में लौटी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी दिखी

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटी। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। दरअसल विमानन इमरजेंसी प्रोटोकॉल में यह कॉल ‘MAYDAY’ से एक स्तर नीचे मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सहायता की जरूरत है, लेकिन तत्काल जानलेवा खतरे की स्थिति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। फ्लाइट को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। यात्रियों ने भी टेकऑफ के दौरान कुछ असामान्य महसूस होने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद संबंधित विमानों को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इसकी जगह चलाई गई दूसरी फ्लाइट ने सुबह करीब 4:45 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। ‘PAN PAN’ क्या होता है? विमानन आपातकालीन संचार में ‘PAN PAN’ ऐसी स्थिति को उजागर करता है जिसमें विमान को तकनीकी या संचालन संबंधी गंभीर समस्या हो, लेकिन स्थिति तुरंत जानलेवा न हो। ऐसी कॉल के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग क्लीयरेंस देता है और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया जाता है।
बाल होंगे दोगुनी तेजी से लंबे, लगाएं ये घर का बना टोनर और ऑयल, जानें बनाने का तरीका

Ways to increase length of hair: क्या आपके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं? बालों को बढ़ाने के लिए आप हर सप्ताह 2 से 3 बार तेल लगाकर मालिश करते हैं. बालों को बढ़ाने और हेयर लॉस कम करने के लिए आप कई महंगे हेयर केयर प्रोडक्टस लगा चुके हैं, लेकिन लाभ नहीं हो रहा है. आप एक बात ध्यान रखें कि आपकी डाइट अच्छी नहीं होगी तो शरीर के साथ ही स्किन और बालों को भी नुकसान होगा. ये हेल्दी नहीं रहेंगे. बाल जड़ से कमजोर होकर गिरने लगेंगे. रूखे, बेजान, डल, सफेद होने लगेंगे. ऐसे में डाइट का ध्यान रखने के साथ ही हेयर ग्रोथ और हेल्दी रखने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों को कुछ दिनों तक बालों में अप्लाई करके देखिए. Preity प्रेरणा यूट्यूब चैनल पर आपको 2 स्टेप वाले कुछ ऐसे घरेलू टोनर बनाने का तरीका बताने के साथ ही एक पावर टॉनिक भी बनाना सिखा रही हैं, जो आपके बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ही हेयर की लंबाई बढ़ाएंगे, साथ ही इन्हें जड़ से मजबूत भी रखेंगे.
मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी; परिवार के साथ राजस्थान से आया था

उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। भेड़ चराने के लिए आया था परिवार कलेक्टर के मुताबिक, बच्चा भागीरथ (3) पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है। परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बोरवेल में गिरने वाला 3 वर्षीय मासूम भागीरथ, पिता प्रवीण देवासी, ग्राम गुडानला, जिला पाली (राजस्थान) का रहने वाला है। बच्चे की मां ने उसे बोरवेल में गिरते हुए देखा। दौड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में समा चुका था। उज्जैन कलेक्टर और SP मौके के लिए रवाना उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर, एसडीओपी एम.एस. परमार और बड़नगर पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। देखिए तस्वीरें









