PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई12 मिनट पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। बंगाल के कूचबिहार में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… राहुल गांधी सोमवार को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के तमिलनाडु और पुडुचेरी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने बताया कि यह रैली सुबह 11 बजे होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र तमिलनाडु से टैक्स तो लेती है, लेकिन उसका उचित हिस्सा वापस नहीं देती और उल्टा सवाल करती है कि पैसा कहां जा रहा है। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले से महा विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद सामने आए हैं, क्योंकि शरद पवार गुट की NCP (SP) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। शिवसेना (UBT) ने भी चुनाव को निर्विरोध रखने के संकेत दिए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को असम के कामरूप में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा- हिमंता देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वे कितना भी कुछ कर लें, अंत में कानून उन्हें पकड़कर जेल में डालेगा। राहुल ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री 24 घंटे नफरत और हिंसा की राजनीति करते हैं। उन्होंने दिवंगत गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच और सरमा की विचारधारा में बड़ा अंतर है। राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर जुबिन गर्ग को न्याय दिलाया जाएगा। इधर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा ने एक-दूसरे के खिलाफ हेट स्पीच का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए हैं। वहीं BJP ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक बयान दिए। बंगाल के कूचबिहार में रविवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स… राहुल गांधी सोमवार को पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के तमिलनाडु और पुडुचेरी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने बताया कि यह रैली सुबह 11 बजे होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र तमिलनाडु से टैक्स तो लेती है, लेकिन उसका उचित हिस्सा वापस नहीं देती और उल्टा सवाल करती है कि पैसा कहां जा रहा है। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है। इस फैसले से महा विकास अघाड़ी (MVA) में मतभेद सामने आए हैं, क्योंकि शरद पवार गुट की NCP (SP) ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया था। शिवसेना (UBT) ने भी चुनाव को निर्विरोध रखने के संकेत दिए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Assam CMs Wife 3 Passports

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी19 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। सीएम हिमंत ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि- प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 पासपोर्ट और कई दस्तावेजों की तस्वीर दिखाई। कांग्रेस बोली- दुबई में प्रॉपर्टी और 52 हजार करोड़ कहां से आए पवन खेड़ा ने दावा किया कि अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। हिमंत का जबाव- कांग्रेस के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर 2 फरवरी को सरमा ने कहा था गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट के करीब असम CM ने 2 फरवरी को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया था कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका:एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Assam CMs Wife 3 Passports

Hindi News National Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation गुवाहाटी14 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। सीएम हिमंता ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि- प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे। पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 पासपोर्ट और कई दस्तावेजों की तस्वीर दिखाई। कांग्रेस बोली- दुबई में प्रॉपर्टी और 52 हजार करोड़ कहां से आए पवन खेड़ा ने दावा किया कि अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है। हिमंत का जबाव- कांग्रेस के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश हिमंता बिस्व सरमा ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं। इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी। हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर 2 फरवरी को सरमा ने कहा था गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट के करीब असम CM ने 2 फरवरी को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया था कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। भाजपा ने कहा- कांग्रेस ने 36 घंटे में फर्जी कंपनी बनाई भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि- कांग्रेस ने व्योमिंग नाम की जिस कंपनी का जिक्र किया उसका पंजीकरण 3 अप्रैल को हुआ। यानी उन्होंने 36 घंटे पहले एक कंपनी बनाई ताकि यह दिखाया जा सके कि कोई कारोबार हो रहा था। उन्होंने आगे कहा की सोनिया गांधी के पास 16 सालों तक भारत का पासपोर्ट नहीं था पर मतदाता थीं। कांग्रेस जमीन पर भी खाली है और दिमाग से भी। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका:एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। पूरी खबर पढें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents

Hindi News National Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents कोलकाता/दिल्ली/गुवाहाटी/पुडुचेरी/तिरुवनंतपुरम8 मिनट पहले कॉपी लिंक असम CM ने गुरुवार को दरांग में रोड शो के दौरान कार के सनरूफ पर बैठकर मीडिया से बात की। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है। बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है। बंगाल CM ममता बनर्जी की फ्लाइट खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस में कौन जाना चाहता है? कांग्रेस भारत में कभी सरकार नहीं बना सकती। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में। केरल CM पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई। पहले विजयन ने पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें सतीशन RSS के एक कार्यक्रम में दिखे। बाद में सतीशन ने वामपंथी नेताओं की आडवाणी जैसे BJP नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने एकदूसरे पर RSS के समर्थन के आरोप लगाए। तमिलनाडु में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि अन्नामलाई को चुनाव लड़ना चाहिए। अन्नामलाई बीजेपी के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं, 2021 के विधानसभा चुनाव में अरावकुरिची सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents

Hindi News National Bengal BJP Manifesto DA & 7th Pay Commission Promise; Himanta Sarma Attacks Opponents कोलकाता/दिल्ली/गुवाहाटी/पुडुचेरी/तिरुवनंतपुरम41 मिनट पहले कॉपी लिंक असम CM ने गुरुवार को दरांग में रोड शो के दौरान कार के सनरूफ पर बैठकर मीडिया से बात की। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। हिमंता ने कहा- इस बार चुनाव में ऐतिहासिक नतीजे बीजेपी के पक्ष में आएंगे।हमने राजनीतिक रूप से असम के दुश्मनों की ताकत पूरी तरह खत्म कर दी है और अगली बार बाकी बची ताकत भी खत्म कर देंगे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी बड़ा चुनावी दांव खेलने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है। इसमें पार्टी सरकार बनने के 45 दिन के भीतर 7वें वेतन आयोग लागू करने और बकाया महंगाई भत्ता (DA) भुगतान का वादा कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को करीब 56% DA मिल रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्य कर्मचारियों को लगभग 22% ही मिल रहा है। इसके कारण राज्य में ममता सरकार के खिलाफ असंतोष बना हुआ है। बंगाल के बासंती विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। 5 चुनावी राज्यों से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है। बंगाल CM ममता बनर्जी की फ्लाइट खराब मौसम के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- कांग्रेस में कौन जाना चाहता है? कांग्रेस भारत में कभी सरकार नहीं बना सकती। जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह या तो पाकिस्तान में होगी या बांग्लादेश में। केरल CM पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई। पहले विजयन ने पुरानी फोटो शेयर की, जिसमें सतीशन RSS के एक कार्यक्रम में दिखे। बाद में सतीशन ने वामपंथी नेताओं की आडवाणी जैसे BJP नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं। दोनों ने एकदूसरे पर RSS के समर्थन के आरोप लगाए। तमिलनाडु में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि अन्नामलाई को चुनाव लड़ना चाहिए। अन्नामलाई बीजेपी के राज्य अध्यक्ष रह चुके हैं, 2021 के विधानसभा चुनाव में अरावकुरिची सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
असम के सीएम ने किए पीतांबरा पीठ में दर्शन:मां बगलामुखी से देश में सुख-समृद्धि की कामना, वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

दतिया में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा सोमवार दोपहर दतिया पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से पीतांबरा पीठ पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बोले- असम में फिर भाजपा सरकार बनेगी दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि उन्होंने मां बगलामुखी से देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। वहीं असम में आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में विराजमान मां बगलामुखी को शक्ति की विशेष स्वरूप माना जाता है। राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई नेता चुनाव या महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में असम में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा का यहां आना भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma; Assam Election Politics

Hindi News National Priyanka Gandhi Vs Himanta Sarma; Assam Election Politics | Gaurav Gogoi गुवाहाटी16 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को ‘पाकिस्तान लिंक’ के आरोपों में घसीटना गलत राजनीति है। प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। प्रियंका बोली- गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है। असम की जनता जानती है कि दूसरी तरफ के लोग उनसे घबराए हुए हैं। वह सही रास्ते पर चल रहे हैं। यह उनके लिए सम्मान की बात है। प्रियंका गांधी का आज असम दौरे का दूसरा दिन है। सुबह वह गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं। गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। प्रियंका की बातों के तीन बड़े पॉइंट्स… मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने असम के विकास के लिए क्या किया है। असम की युवा पीढ़ी को नौकरी और रोजगार की जरूरत है। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां चुनाव से पहले महिलाओं को पैसा दिया जाता है, लेकिन क्या उन्हें पांच साल सुरक्षा मिली? कितनी महिलाओं को रोजगार मिला और कितनों को आत्मनिर्भर बनाया गया? राज्य की संपत्ति जनता के हाथ से निकलकर ‘एक परिवार’ के पास जा रही है और योजनाओं का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी फायदा लेने के लिए किया जा रहा है। हिमंता के CM नहीं बनाने पर भी तंज प्रियंका गांधी ने हिमंता के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए कई कारक तय करते हैं। अगर वे दस साल बाद भी मुख्यमंत्री नहीं बनने देने कि बात पर रो रहे हैं, तो मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। असम सरकार के खिलाफ 20 पॉइंट्स की चार्जशीट जारी प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार के खिलाफ 20 पॉइंट्स की चार्जशीट जारी की। यह चार्जशीट असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से तैयार की गई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रियंका गांधी असम की जनता की भावनाएं समझने आई हैं और कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। असम की राजनीति में हाल के तीन बड़े घटनाक्रम… 18 फरवरी: गौरव गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना, नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हिमंता ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है। हिमंता ‘असम के जिन्ना’ हैं, उन्हें नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। गोगोई ने ये भी कहा- भाजपा में शामिल होने वाले नेता अपनी पार्टी के लिए गैरजरूरी हो जाते हैं। ऐसा ही हाल असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का होगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 फरवरी: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, भाजपा जॉइन करेंगे असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के भाजपा जॉइन करने की अटकलों पर मुहर लगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद CM ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वे 22 फरवरी को पार्टी की सदस्यता लेंगे। बोरा ने एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। पूरी खबर पढ़ें… 16 फरवरी: हिमंता बोले- कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की यात्रा की, उनकी पत्नी ने भारत की जानकारी शेयर की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान लिंक के मामले की जांच अब केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले से जुड़े सभी सबूत केंद्र को सौंप दिए हैं और अब केंद्रीय एजेंसी इसकी जांच करेगी। मुख्यमंत्री सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी का पाकिस्तान से जुड़े कुछ लोगों से संबंध रहा है और यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… —— ये खबर भी पढ़ें… असम विधानसभा चुनाव सिंगल फेज में हो सकता है:अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग संभव; BJP-कांग्रेस की EC से अपील- तारीख बिहू के आसपास हो असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। चुनाव आयोग इसका ऐलान अगले महीने 4 से 8 मार्च के बीच कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









