Saturday, 10 Oct 2026 | 07:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Assam CMs Wife 3 Passports

Assam CMs Wife 3 Passports
  • Hindi News
  • National
  • Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation

गुवाहाटी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।

पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं।

सीएम हिमंता ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि- प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे।

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 पासपोर्ट और कई दस्तावेजों की तस्वीर दिखाई।

कांग्रेस बोली- दुबई में प्रॉपर्टी और 52 हजार करोड़ कहां से आए

पवन खेड़ा ने दावा किया कि अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।

हिमंत का जबाव- कांग्रेस के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश

हिमंता बिस्व सरमा ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं।

इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी।

हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर

हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर

2 फरवरी को सरमा ने कहा था गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट के करीब

असम CM ने 2 फरवरी को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया।

एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया था कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था।

भाजपा ने कहा- कांग्रेस ने 36 घंटे में फर्जी कंपनी बनाई

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि- कांग्रेस ने व्योमिंग नाम की जिस कंपनी का जिक्र किया उसका पंजीकरण 3 अप्रैल को हुआ। यानी उन्होंने 36 घंटे पहले एक कंपनी बनाई ताकि यह दिखाया जा सके कि कोई कारोबार हो रहा था।

उन्होंने आगे कहा की सोनिया गांधी के पास 16 सालों तक भारत का पासपोर्ट नहीं था पर मतदाता थीं। कांग्रेस जमीन पर भी खाली है और दिमाग से भी।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका:एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। पूरी खबर पढें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला:वैभव सूर्यवंशी के बड़ी पारी का इंतजार, पिछले मैच में लगाए थे 9 चौके

June 15, 2026/
10:01 am

आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका-ए के साथ खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम...

तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आ चुके थे

June 24, 2026/
3:57 pm

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन...

बंटवारे में मां की चीखें सुनीं, भाई को मरते देखा:नकल उतारने पर शाहरुख पर केस किया, सरकार ने बैन कीं मनोज कुमार की फिल्में

July 24, 2026/
4:30 am

सिनेमा में कई हीरो आए, कई सुपरस्टार बने, लेकिन एक अभिनेता ऐसा भी था जिसने पर्दे पर उपकार, पूरब और...

मोहाली में पंजाबी सिंगर करन औजला का कंसर्ट आज:प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 32 जगह लगाए गए नाके

March 14, 2026/
12:42 pm

मोहाली में पंजाबी सिंगर करन औजला का कंसर्ट आज (शनिवार) शाम को पीसीए के पुराने स्टेडियम में होगा। इसके लिए...

छतरपुर में 12 एकड़ फ्रूट फॉरेस्ट का निरीक्षण:कलेक्टर ने फलदार पौधों के बीच इंटरक्रॉपिंग और डेयरी गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश

March 14, 2026/
5:43 pm

छतरपुर के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने देरी रोड स्थित 12 एकड़...

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:ईडी की ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती, निचली अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया था

April 20, 2026/
5:05 am

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को ED की याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी...

केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

May 16, 2026/
2:19 am

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Assam CMs Wife 3 Passports

Assam CMs Wife 3 Passports
  • Hindi News
  • National
  • Assam CMs Wife 3 Passports | 52000 Crore Case; Sarma Threatens Defamation

गुवाहाटी14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं।

पवन खेड़ा ने कॉन्फ्रेंस में तीन पासपोर्ट भी दिखाए। उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं।

सीएम हिमंता ने कांग्रेस के आरोपों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि- प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की हताशा और घबराहट दिखाती है। वे आधारहीन हमले कर रहे हैं। मैं उनके हर आरोप को खारिज करता हूं। हम 48 घंटे में पवन खेड़ा पर मानहानि का केस करेंगे।

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 पासपोर्ट और कई दस्तावेजों की तस्वीर दिखाई।

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 पासपोर्ट और कई दस्तावेजों की तस्वीर दिखाई।

कांग्रेस बोली- दुबई में प्रॉपर्टी और 52 हजार करोड़ कहां से आए

पवन खेड़ा ने दावा किया कि अमेरिका में हिमंता की पत्नी रिंकी भुइंया सरमा की एक कंपनी है। इस कंपनी की मेंबर लिस्ट में रिंकी भुइंया सरमा, हिमंता बिस्वा सरमा और उनके बेटे का नाम है। इस कंपनी का बजट 52,000 करोड़ रुपए का है। उन्होंने दावा किया की रिंकी सरमा की दुबई में 2 प्रॉपर्टी हैं, जिसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।

हिमंत का जबाव- कांग्रेस के प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश

हिमंता बिस्व सरमा ने पवन खेड़ा की कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही X पर पर पोस्ट किया कि उनके दिखाए गए दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं, जो साफ तौर पर इनके फर्जी और डिजिटल छेड़छाड़ होने का सबूत हैं।

इन मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर झूठ फैलाने के लिए पवन खेड़ा को जेल जाना होगा और सच्चाई की जीत होगी।

हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर

हिंमत बिस्वा सरमा के पोस्ट की तस्वीर

2 फरवरी को सरमा ने कहा था गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तानी एजेंट के करीब

असम CM ने 2 फरवरी को कहा था कि कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया।

एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं। अली तौकीर शेख एलिजाबेथ को इस काम के लिए सैलरी देता था। हिमंता ने यह भी दावा किया था कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था।

भाजपा ने कहा- कांग्रेस ने 36 घंटे में फर्जी कंपनी बनाई

भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि- कांग्रेस ने व्योमिंग नाम की जिस कंपनी का जिक्र किया उसका पंजीकरण 3 अप्रैल को हुआ। यानी उन्होंने 36 घंटे पहले एक कंपनी बनाई ताकि यह दिखाया जा सके कि कोई कारोबार हो रहा था।

उन्होंने आगे कहा की सोनिया गांधी के पास 16 सालों तक भारत का पासपोर्ट नहीं था पर मतदाता थीं। कांग्रेस जमीन पर भी खाली है और दिमाग से भी।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

PM मोदी बोले- TMC के पापों का घड़ा भर चुका:एक खास मजहब के लोग, बंगाल में हिंदुओं का रहना मुश्किल कर देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनावी सभा में कहा कि TMC के पापों का घड़ा भर चुका है और अब जनता बदलाव चाहती है। चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। पूरी खबर पढें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket