Axar Patel Priyansh Arya; DC Vs PBKS Match Records Photos

धर्मशाला5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। मैच में तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर डाले। यह IPL इतिहास में दूसरा सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। दिल्ली-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. पंजाब 9वीं बार 200+ टारगेट डिफेंड नहीं कर पाई पंजाब IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए हारने वाली टीम बन गई है। दिल्ली के खिलाफ हार के साथ टीम ने 9वीं बार 200+ टारगेट बचाने में नाकामी झेली। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 हार के साथ दूसरे नंबर पर है। पंजाब ने IPL 2026 में सातवीं बार विरोधी टीम को 200+ रन बनाने दिए। टीम अब एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर देने वाली टीमों की सूची में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में हैदराबाद, राजस्थान और लखनऊ भी 7-7 बार 200+ स्कोर दे चुकी हैं। 2. दिल्ली ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया दिल्ली ने IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज पूरा किया। इससे पहले टीम ने इसी सीजन जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 226 रन का टारगेट चेज किया था। दिल्ली ने धर्मशाला में 211 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। IPL में धर्मशाला के मैदान पर पहली बार किसी टीम ने 200+ रन का सफल पीछा किया। इससे पहले यहां सबसे बड़ा सफल रनचेज चेन्नई ने 2010 में पंजाब के खिलाफ 193 रन का किया था। 3. मैच में पेसर्स ने फेंके 39 ओवर पंजाब और दिल्ली के बीच तेज गेंदबाजों ने कुल 39 ओवर फेंके। यह IPL इतिहास में किसी मैच में पेसर्स द्वारा डाले गए दूसरे सबसे ज्यादा ओवर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर 2008 में बेंगलुरु में खेले गए RCB और CSK का मैच है, जहां तेज गेंदबाजों ने 39.4 ओवर डाले थे। 4. पंजाब ने इस सीजन 7वीं बार 200+ स्कोर बनाया पंजाब ने IPL 2026 में सातवीं बार 200+ स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 रन का आंकड़ा पार कर इस सीजन सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात और पंजाब के नाम है। दोनों टीमों ने 2025 में 8-8 बार यह कारनामा किया था। वहीं हैदराबाद ने इसी सीजन 8 बार 200+ स्कोर बनाए हैं। 5. पंजाब ने अपनी किसी IPL इनिंग के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब ने पहले ओवर में 22 रन बनाए। यह IPL इतिहास में टीम का किसी पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने इसी सीजन वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ पहले ओवर में 21 रन बनाए थे। वहीं दिल्ली ने पारी के पहले ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च किए। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 23 रन दिए थे। प्रियांश आर्या ने मैच के पहले ओवर में दो सिक्स लगाए। 6. प्रियांश ने दूसरी बार IPL मैच की पहली बॉल पर सिक्स लगाया पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर सिक्स जड़ दिया। वे IPL इतिहास में दूसरी बार मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने 2025 में मुल्लांपुर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खलील अहमद की पहली गेंद पर सिक्स लगाया था। IPL में मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नमन ओझा, विराट कोहली, फिल सॉल्ट और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार सिक्स लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या 3 बार पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं। वे इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 7. प्रियांश ने पावरप्ले में तीसरी बार 50+ रन बनाए प्रियांश ने IPL में तीसरी बार पावरप्ले में 50+ रन बनाए। वे ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 बार के साथ टॉप पर हैं। वहीं केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा और यशस्वी जायसवाल ने 2-2 बार पावरप्ले में 50+ रन बनाए हैं। टॉप-8 मोमेंट्स पढिए… 1. नबी के डाइविंग कैच से प्रभसिमरन आउट 7वें ओवर में प्रभसिमरन सिंह आउट हो गए। मुकेश कुमार ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर फंसाया। प्रभसिमरन पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। यहां आकिब नबी ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। प्रभसिमरन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आकीब नबी ने आगे की तरफ डाइव लगाकर कैच लपका। 2. माधव तिवारी को पहला IPL विकेट दिल्ली के माधव तिवारी ने IPL में अपना पहला विकेट हासिल किया। 9वें ओवर में उन्होंने प्रियांश को आउट किया। ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर प्रियांश बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप पॉइंट पर चली गई। वहां साहिल परख ने आसान कैच पकड़ा। प्रियांश 33 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। माधव तिवारी ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। 3. श्रेयस ने सिक्स लगाकर पूरी की फिफ्टी 18वें ओवर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। माधव तिवारी की शॉर्ट और वाइड गेंद पर उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर सिक्स जड़ा। इसके साथ ही श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगातार तीसरी 50+ पारी खेली। वे IPL में दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भी 3-3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। श्रेयस ने नाबाद 59 रन बनाए। 4. शेडगे ने स्टार्क की हैट्रिक बॉल
KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई है। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए यह मैच अहम है। एक और हार प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। बेंगलुरु का पलड़ा भारी IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं। RCB ने 19 और दिल्ली ने 13 जीते हैं। एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। 2013 में बेंगलुरु में एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, जिसे RCB ने जीता था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक दिल्ली ने बेंगलुरु में जीता, जबकि दूसरा RCB ने दिल्ली में जीता। दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत गेंदबाजी कमजोर दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। संतुलित नजर आ रही बेंगलुरु, कोहली और पडिक्कल फॉर्म में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टीम को मजबूती देते हैं। देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म में वापसी से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने डेथ ओवर्स में कसी गेंदबाजी कर जीत पक्की की थी। विराट कोहली 328 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं। भुवनेश्वर कुमार 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 99 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम दिल्ली में सोमवार, 27 अप्रैल को मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। तापमान तक जा सकता है और तेज हवाएं चलेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विप्रज निगम । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार।
IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच चेपॉक स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी, टीम 3 मैच हार चुकी है। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2 मैच जीत चुकी है, टीम को इकलौती हार पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ मिली। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। PBKS ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, वहीं SRH को 2 हार मिल चुकी है। चेपॉक में होम टीम आगे चेन्नई और दिल्ली के बीच 31 IPL मैच खेले गए। 19 में CSK और 12 में DC को जीत मिली। चेपॉक स्टेडियम में होम टीम चेन्नई का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। टीम ने दिल्ली को 10 में से 7 मैच हराए हैं, वहीं DC 3 मैच ही जीत सकी। इस सीजन चेन्नई एक मैच भी नहीं जीत सकी है। टीम RCB, PBKS और RR के खिलाफ हार चुकी है। वहीं दिल्ली ने इकलौता मैच GT के खिलाफ गंवाया, टीम ने LSG और MI को 1-1 मैच हराया है। CSK की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप चेन्नई की टीम आज भी धोनी के बगैर उतरेगी, लेकिन साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी कर सकते हैं। टीम की बैटिंग टूर्नामेंट में फ्लॉप रही, एक भी बैटर 3 मैचों में 100 रन नहीं बना सका। बॉलिंग भी काम नहीं आ पाई, RCB ने टीम के खिलाफ 20 ओवर में 250 रन बना दिए थे। टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। DC की टीम बैलेंस्ड दिल्ली की टीम इस सीजन बैलेंस नजर आई। टीम ने लखनऊ और मुंबई को शुरुआती 2 मैच 6-6 विकेट से हराए। हर बार समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए और टीम को जीत दिलाई। GT के खिलाफ तीसरे मुकाबले में रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। टीम ने यह मुकाबला 1 रन के करीबी अंतर से गंवा दिया। 2 जीत के साथ दिल्ली चौथे नंबर पर है। चेपॉक की पिच बैटिंग के लिए फायदेमंद चेपॉक स्टेडियम की पिच पहले स्पिन फ्रेंडली हुआ करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती आई है। ओस के कारण चेज करना आसान होता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी। इस सीजन पहले मुकाबले में पंजाब ने यहां होम टीम के खिलाफ 210 रन का टारगेट चेज कर लिया था। बारिश नहीं होगी चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 33 डिग्री सेल्सियस तक टेम्परेचर जा सकता है, लेकिन मैच के दौरान टेम्परेचर 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, जैमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी, नूर अहमद। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, थंगारसु नटराजन, मुकेश कुमार। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:RCB ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। पूरी खबर IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। पूरी खबर
Axar Patel; DC vs GT IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन पहला मैच होगा। दोनों टीमों का इस सीजन तीसरा मैच होगा। दिल्ली दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारकर 9वें नंबर पर है। हेड टु हेड में एक मैच का अंतर IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। DC ने 3 और GT ने 4 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिन्हें GT ने जीता था। समीर रिजवी सीजन के टॉप स्कोरर समीर रिजवी टीम और सीजन दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। गिल पिछला मैच नहीं खेले थे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कमान संभाली थी। DC के खिलाफ गिल की वापसी तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। साई सुदर्शन इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 156.36 रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। IPL में यहां 98 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह धूप रहेगी। मौसम में हल्का बदलाव रहेगा और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की 57% आशंका है। 8 अप्रैल को तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Axar Patel; DC vs GT IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क55 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के 14वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन पहला मैच होगा। दोनों टीमों का इस सीजन तीसरा मैच होगा। दिल्ली दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हारकर 9वें नंबर पर है। हेड टु हेड में एक मैच का अंतर IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। DC ने 3 और GT ने 4 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिन्हें GT ने जीता था। समीर रिजवी सीजन के टॉप स्कोरर समीर रिजवी टीम और सीजन दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। गिल पिछला मैच नहीं खेले थे गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कमान संभाली थी। DC के खिलाफ गिल की वापसी तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। साई सुदर्शन इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 156.36 रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। IPL में यहां 98 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। वेदर रिपोर्ट दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह धूप रहेगी। मौसम में हल्का बदलाव रहेगा और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की 57% आशंका है। 8 अप्रैल को तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









