Wednesday, 16 Sep 2026 | 05:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vvan Movie Trailer | Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia Fantasy Thriller

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म ‘वन’ (Vvan) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 44 सेकंड का यह ट्रेलर एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल की कहानी दिखाता है, जहां आस्था और लोककथाओं का मिलन होता है।

फिल्म में सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में हैं, जो जंगल के भीतर की शक्तियों और भूतों से मुकाबला करते नजर आते हैं। ‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

छठ पूजा की छुट्टियों से शुरू होती है कहानी

ट्रेलर की शुरुआत में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदारों की बातचीत दिखाई गई है। तमन्ना का किरदार छठ पूजा की छुट्टियों में जंगल की तरफ जाने की बात करता है, जबकि सिद्धार्थ का किरदार बहाने बनाता दिखता है। तमन्ना का मानना है कि उन्हें देवी ने खुद बुलाया है।

इसके बाद कहानी में कई अकल्पनीय घटनाएं घटने लगती हैं। यहां ‘वन देवी’ का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर से पुरानी लोककथाएं फिर से जीवित हो उठती हैं।

‘भुट्टका’ शक्तियां और सूर्यास्त के बाद पाबंदी का नियम

फिल्म की इस रहस्यमयी दुनिया का सबसे बड़ा नियम है “सूर्यास्त के बाद वन में प्रवेश करना वर्जित है”। जंगल के भीतर ‘भुट्टका’ नाम की अंधेरी और खौफनाक शक्तियां रहती हैं, जो रात के सन्नाटे से भी ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं।

लोकमान्यता के अनुसार, अगर कोई इंसान रात के समय इस जंगल में कदम रखता है, तो वह कभी जिंदा वापस नहीं लौट पाता। सिद्धार्थ का किरदार इन खतरों के बावजूद इस जंगल की तरफ खिंचा चला जाता है।

रियल लोकेशंस पर हुई शूटिंग, लोककथाओं पर आधारित

फिल्म में डर और प्रामाणिकता का अहसास कराने के लिए मेकर्स ने असली जंगलों में शूटिंग की है। ‘तुंबाद’, ‘भ्रमयुगम’ और ‘कांतारा’ जैसी लोककथाओं पर बनी फिल्मों की सफलता के बाद दर्शक इस तरह के कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘पंचायत’ के बाद दीपक मिश्रा की नई शैली में एंट्री

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा को अब तक ‘पंचायत’ जैसी जमीनी और ग्रामीण परिवेश की कहानियों के लिए जाना जाता था। इस फिल्म के जरिए वे पहली बार फैंटेसी, एक्शन और फॉल्क हॉरर की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर में पौराणिक कथाओं, हॉरर और एक्शन का तालमेल देखने को मिलता है। मेकर्स ने कहानी के सभी रहस्यों का खुलासा ट्रेलर में न करते हुए दर्शकों के लिए सस्पेंस बरकरार रखा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की:सीरिक, केश्म और बंदर अब्बास को निशाना बनाया; होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद कार्रवाई

July 8, 2026/
6:24 am

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के दक्षिणी हिस्से में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने...

चांदी ₹3,863 चढ़कर ₹2.25 लाख किलो हुई:सोना ₹1,748 बढ़कर ₹1.43 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹10 हजार महंगा हो चुका

July 2, 2026/
12:22 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 2 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10...

अमृतसर के बलविंदर ने रणवीर-अक्षय के लिए पगड़ी:फिल्म धुरंधर-2 में बॉलीवुड अभिनेताओं ने पहनी, बोले- AI पोस्टर की पगड़ी मेरी नहीं

March 24, 2026/
1:47 pm

अमृतसर के कोट खालसा इलाके के इंदर पगड़ी हाउस के मालिक बलविंदर सिंह ने फिल्म “धुरंधर 2” में अपने अनुभव...

धुरंधर 2 के प्रीव्यू शोज में तकनीकी दिक्कत:दक्षिण भारत में डबिंग की समस्या से शोज रद्द, मुंबई-दिल्ली में देरी, डायरेक्टर आदित्य धर ने मांगी माफी

March 18, 2026/
7:29 pm

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के पेड-प्रिव्यू शोज कई जगहों पर रद्द हो गए हैं। इसके पीछे...

IPL- संजू के 5 हजार रन, तीसरे सबसे तेज बैटर:चेन्नई की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी, रबाडा इस सीजन पावरप्ले के बेस्ट बॉलर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

April 26, 2026/
8:02 pm

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन...

चेन्नई के जैमी ओवर्टन चोट के कारण इंग्लैंड लौटे:चोट के कारण IPL के बाकी मैच खेलना मुश्किल; घोष की जगह नोरोन्हा को मौका

May 14, 2026/
8:27 am

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज जैमी ओवर्टन दाहिनी जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने...

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज:कॉमेडी और सटायर अंदाज में बनी कहानी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया

April 27, 2026/
4:07 pm

ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vvan Movie Trailer | Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia Fantasy Thriller

Vvan Movie Trailer | Siddharth Malhotra Tamannaah Bhatia Fantasy Thriller

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फैंटेसी फिल्म ‘वन’ (Vvan) का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 2 मिनट 44 सेकंड का यह ट्रेलर एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल की कहानी दिखाता है, जहां आस्था और लोककथाओं का मिलन होता है।

फिल्म में सिद्धार्थ एक नास्तिक व्यक्ति के किरदार में हैं, जो जंगल के भीतर की शक्तियों और भूतों से मुकाबला करते नजर आते हैं। ‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

छठ पूजा की छुट्टियों से शुरू होती है कहानी

ट्रेलर की शुरुआत में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदारों की बातचीत दिखाई गई है। तमन्ना का किरदार छठ पूजा की छुट्टियों में जंगल की तरफ जाने की बात करता है, जबकि सिद्धार्थ का किरदार बहाने बनाता दिखता है। तमन्ना का मानना है कि उन्हें देवी ने खुद बुलाया है।

इसके बाद कहानी में कई अकल्पनीय घटनाएं घटने लगती हैं। यहां ‘वन देवी’ का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर से पुरानी लोककथाएं फिर से जीवित हो उठती हैं।

‘भुट्टका’ शक्तियां और सूर्यास्त के बाद पाबंदी का नियम

फिल्म की इस रहस्यमयी दुनिया का सबसे बड़ा नियम है “सूर्यास्त के बाद वन में प्रवेश करना वर्जित है”। जंगल के भीतर ‘भुट्टका’ नाम की अंधेरी और खौफनाक शक्तियां रहती हैं, जो रात के सन्नाटे से भी ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं।

लोकमान्यता के अनुसार, अगर कोई इंसान रात के समय इस जंगल में कदम रखता है, तो वह कभी जिंदा वापस नहीं लौट पाता। सिद्धार्थ का किरदार इन खतरों के बावजूद इस जंगल की तरफ खिंचा चला जाता है।

रियल लोकेशंस पर हुई शूटिंग, लोककथाओं पर आधारित

फिल्म में डर और प्रामाणिकता का अहसास कराने के लिए मेकर्स ने असली जंगलों में शूटिंग की है। ‘तुंबाद’, ‘भ्रमयुगम’ और ‘कांतारा’ जैसी लोककथाओं पर बनी फिल्मों की सफलता के बाद दर्शक इस तरह के कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘पंचायत’ के बाद दीपक मिश्रा की नई शैली में एंट्री

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा को अब तक ‘पंचायत’ जैसी जमीनी और ग्रामीण परिवेश की कहानियों के लिए जाना जाता था। इस फिल्म के जरिए वे पहली बार फैंटेसी, एक्शन और फॉल्क हॉरर की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ट्रेलर में पौराणिक कथाओं, हॉरर और एक्शन का तालमेल देखने को मिलता है। मेकर्स ने कहानी के सभी रहस्यों का खुलासा ट्रेलर में न करते हुए दर्शकों के लिए सस्पेंस बरकरार रखा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket