Admit Cards Tomorrow, 7.70 Lakh Candidates in 1174 Centers

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती एग्जाम 5 एवं 6 अप्रैल को होंगे। प्रदेश के 41 चयनित शहरों में स्थापित 1174 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख कैंडिडेट्स सम्मिलित होंगे। . ये वैकेसी 1015 पदों के लिए है। दोनों दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामान्य हिंदी तथा दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक जनरल नॉलेज एंड जनरल साइंस के प्रश्न-पत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा जिला की जानकारी 29 मार्च 2026 से एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार-परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। आरपीएससी ने एग्जाम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बहकावें में नहीं आए, करें सूचना आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ….. पढें ये खबर भी…. ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन!:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर? राजस्थान लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 का एग्जाम इस बार तीन दिन के बजाय दो दिन में ही होने की संभावना है। हर दिन दो पारियों में पेपर होंगे। इस परीक्षा में करीब पौने आठ लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किए हैं। (पूरी खबर पढें)
FIDE Chess Candidates Round 2 Draws

Hindi News Sports FIDE Chess Candidates Round 2 Draws | Praggnanandhaa, Divya Deshmukh साइप्रस10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा ने चीन के वेई यी के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ किया। साइप्रस के पाफोस में चल रहे FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने दूसरे राउंड में चीन के वेई यी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे राउंड में सभी मुकाबले ड्रॉ रहे। विमेंस में दिव्या देशमुख ने वैशाली रमेशबाबू से ड्रॉ खेला। दो राउंड के बाद फैबियानो कारुआना, आर प्रज्ञानानंदा और जावोखिर सिंदारोव 1.5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। काले मोहरों से दबाव बनाया, लेकिन मैच ड्रॉ रहा पहले राउंड में जीत के बाद प्रज्ञानानंदा ने दूसरे दिन भी अच्छा खेल दिखाया और काले मोहरों से वेई यी पर दबाव बनाया। हालांकि वेई यी ने अंत में शानदार वापसी कर मुकाबला बराबरी पर खत्म किया। प्रज्ञानानंदा के पास अतिरिक्त प्यादा था, लेकिन सफेद मोहरों की मजबूत स्थिति के कारण 46 चाल में ड्रॉ हुआ। अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे दूसरे राउंड में अन्य मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अनीश गिरि और फैबियानो कारुआना, जावोखिर सिंदारोव और मैथियास ब्लूबाउम के बीच भी मुकाबले बराबरी पर खत्म हुए। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मैच भी ड्रॉ रहा। जिनेर झू और कतेरीना लाग्नो का मुकाबला भी ड्रॉ रहा, जहां समय दबाव के बावजूद लाग्नो ने बराबरी हासिल की। बिबिसारा असाउबायेवा-अलेक्जेंड्रा गोन्याचकिना और झोंगयी तान-अन्ना मुझीचुक के मुकाबले भी ड्रॉ रहे। अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और आंद्रेई एसिपेंको का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। महिला वर्ग में दिव्या से बड़ा मौका चूका महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख के पास बढ़त लेने का मौका था, लेकिन वह वैशाली के खिलाफ जीत की स्थिति को भुना नहीं सकीं। समय दबाव में हुई गलती का फायदा उठाकर वैशाली ने वापसी की और मैच ड्रॉ करा लिया। दिव्या देशमुख ने वैशाली के खिलाफ ड्रॉ खेला। टूर्नामेंट का महत्व कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और इसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देता है। ओपन वर्ग का विजेता भारत के डी गुकेश से, जबकि महिला वर्ग की विजेता चीन की जू वेनजुन से मुकाबला करेगा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव का पहली बॉल पर कैच छूटा:सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की, जडेजा ने दुबे को आउट करके गन सेलिब्रेशन किया; मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में चेन्नई 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राजस्थान ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RAS 2024 Recruitment | RPSC Interview List Update; New Candidates Get Chance

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ली जा रही आरएएस भर्ती-2024 में इंटरव्यू के अस्थाई रूप से सफल 29 अभ्यर्थी पात्रता प्राप्त नहीं करने के कारण बाहर हो गए हैं। आयोग ने अब इनके स्थान पर 29 नए अभ्यर्थियों को मौका दिया है। वर्ग संशोधन के कारण 18 अभ्यर . आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया -आरएएस 2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक तथा विशेष योग्यजन वर्ग के पदों के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए अस्थाई रुप से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें से जो अभ्यर्थी अपात्र हो गए हैं, उनके विरुद्ध 29 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन सभी के रोल नंबर जारी किए गए हैं। अस्थाई रूप से सफल विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कराया जाएगा। इसकी तिथि अलग से दी जाएगी। इंटरव्यू की तारीख भी अलग से जारी की जाएगी। वर्ग संशोधन के चलते 11 बाहर हो गए मुख्य परीक्षा के परिणाम में संबंधित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए असफल घोषित कर दिया गया है। प्रारम्भिक परीक्षा के जारी किए गए परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 2 अभ्यर्थियों को-मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया गया है। RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 19 से भरे डिटेल आवेदन फार्म 8 अक्टूबर 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसंबर 2025 तथा 18 मार्च 2026 को जारी किए गए परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरें। आयोग द्वारा ऑफलाईन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आरएएस-2024 – 1096 पदों पर वैकेंसी RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के इन्टरव्यू की शुरूआत एक दिसम्बर से हुई। जो जारी है। आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम RAS प्री-2024 का रिजल्ट जारी:जनरल कैटेगरी में मेल की कटऑफ 71.59 और फीमेल की 69.80 रही अब 1096 पदों पर होगी RAS-2024 भर्ती:RPSC ने 363 पद बढ़ाए RPSC ने 733 पदों पर निकाली RAS की भर्ती
BJP Releases First List Candidates Bengal-Kerala

Hindi News National BJP Releases First List Candidates Bengal Kerala | Election Schedule 5 States कोलकाता/तिरुवनंतपुरम/चेन्नई2 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सुवेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर होगी। सुवेंदु अधिकारी को BJP ने नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल की CM ममता बनर्जी की हैं। सोमवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसी के साथ केरल के 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। राज्यवार विधानसभा चुनाव शेड्यूल… 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। अब 5 राज्यों में चुनौती और मौजूदा स्थिति पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री: 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। तमिलनाडु- भाजपा-कांग्रेस 60 साल से यहां सत्ता में नहीं आ सकीं: आजादी के बाद लगभग दो दशक तक यहां कांग्रेस की सरकार रही। 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई और इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। 1967 के बाद से तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से AIADMK और DMK के बीच घूमती रही है। फिलहाल तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुवाई में DMK की सरकार है, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई। पार्टी ने कांग्रेस, वीसीके और वामपंथी दल के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी ने कई चुनावों में AIADMK जैसे दलों के साथ गठबंधन जरूर किया, लेकिन राज्य में उसकी अपनी सरकार नहीं रही। केरल- दक्षिण का इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में: देश का इकलौता राज्य है, जहां आज भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। असम- कांग्रेस ने किया 8 पार्टियों से अलायंस: राज्य में 10 साल से भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरे चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पीएम मोदी 6 महीने में 3 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यहां पार्टी ने 126 सीटों में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। असम में बांग्लादेश, घुसपैठियों/सीमा सुरक्षा, असमिया पहचान जैसे मुद्दे हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। पुडुचेरी- सबसे कम सीटों वाली विधानसभा: 2021 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद AINRC-BJP गठबंधन ने सत्ता हासिल की और एन. रंगास्वामी एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। यह पहली बार था जब BJP सत्ता में सीधे तौर पर भागीदार बनी। इस बार कांग्रेस DMK के साथ गठबंधन में वापसी की कोशिश कर रही है और सरकार गिरने के मुद्दे को एंटी-इनकम्बेंसी में बदलना चाहती है। गुजरात-महाराष्ट्र सहित 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates

Hindi News National Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates | Maharashtra Haryana Tamilnadu नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 BJD ने जीती। हरियाणा की दो सीटों पर तय समय से करीब 6 घंटे बाद काउंटिंग शुरू हुई। यहां थोड़ी देर में रिजल्ट आएगा। हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द कर दिया। वहीं, दूसरे वोट का वैलिड माना गया। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत तय बताई जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है। राज्यवार राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट… बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं। ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 05:06 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक रवनीत सिंह बिट्टू बोले- राहुल को समझ में आ गया होगा गद्दार किसे कहते हैं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस-वोटिंग पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी को ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल करने का बहुत शौक है। अब उन्हें पता चल गया होगा कि हर राज्य में उनके ही लोग कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि गद्दार किसे कहते हैं। ये आपके ही गद्दार हैं, इनका ध्यान रखिए।” 05:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हरियाणा में साढ़े 5 घंटे बाद राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 04:30 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस की हालत साफ दिखाई दे गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस के 3–4 विधायकों ने ही राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है। 04:15 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को जीत की बधाई दी 04:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- सांसद बनने का मौका देने के लिए PM का आभार बिहार में राज्यसभा चुनाव जीतने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार नितिन नवीन ने कहा- आज मैं बिहार की जनता और पूरी NDA टीम को शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे पहली बार संसदीय जीवन में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है। देश की संसद में सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। 03:53 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल बोले- हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं राज्यसभा चुनाव पर ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा- हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा और उसके समर्थित तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। यहां के विधायकों ने समझदारी से काम करते हुए भाजपा को मजबूत किया है। मैं ओडिशा के लोगों और यहां के विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं और हमारे विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है। सभी ने स्वेच्छा से मतदान किया है। 03:13 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा- यह NDA की अटूट एकता की जीत है 03:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी 02:51 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- NDA आगे भी इसी तरह जीतता रहेगा 02:40 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJD MLA दिब्या शंकर मिश्रा ने कहा- क्रॉस वोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे 02:23 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक तेजस्वी का आरोप- बीजेपी जबरदस्ती रिकाउंटिंग करवा जीती 02:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को
UP Police SI Recruitment Exam Over 15 Lakh Candidates To Appear

लखनऊ/प्रयागराज/मेरठ5 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान के बाले निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। दरअसल, परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। तस्वीरें देखिए… काशी में महिला अभ्यर्थियों के कान के बाले उतरवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। सीतापुर में परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। वाराणसी में परीक्षा केंद्र पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवा ली गईं। यह तस्वीर प्रयागराज की है, यहां परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों के जूते-मोजे उतरवाए गए। गोरखपुर में बेल्ट पहनकर परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने अपनी बेल्ट सेंटर के बाहर ही रेलिंग से बांध दी। कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे। दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 5 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ में दारोगा भर्ती परीक्षा, 54 सेंटर पर चेकिंग के बाद एंट्री लखनऊ में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। राजधानी के 54 स्कूल-कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। कई सेंटर पर गहन चेकिंग के साथ अभ्यर्थियों के जूते भी उतरवा लिए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की पायल-बिछिया भी उतरवा दी गई है। पूरी खबर पढ़िए 17 मिनट पहले कॉपी लिंक हाथरस में अभ्यर्थियों की घड़ी भी उतरवाई, कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री हाथरस में एसआई प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला। अभ्यर्थियों के जूते, घड़ी और कलावा उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 19 मिनट पहले कॉपी लिंक सीतापुर में परीक्षा से पहले जूते उतरवाए गए, ईयरबड्स चेक किए सीतापुर में एसआई भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। जूते उतरवाए गए और कानों में ईयरबड्स चेक किए जा रहे हैं। कंगन] कलावा भी निकलवाया गया। 25 मिनट पहले कॉपी लिंक कानपुर में कलावा कटवाए, अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे कानपुर के GNK इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान हाथों के धागे और कलावा कटवाए गए। अभ्यर्थी हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े दिखाई दिए। 26 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रयागराज में ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन जमा करवाए, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर प्रयागराज में परीक्षा के दौरान जिन पुलिसवालों की ड्यूटी लगी हुई है, उनके भी मोबाइल को स्विच ऑफ करके जमा कराया जा रहा है। 28 मिनट पहले कॉपी लिंक मथुरा में बायोमैट्रिक चेकिंग के बाद एंट्री मिली, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर मथुरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक चैकिंग की गई। शहर के प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज से भास्कर रिपोर्ट ने पूरी रिपोर्ट दी। 31 मिनट पहले कॉपी लिंक गोरखपुर में अभ्यर्थियों की लंबी कतार, कड़ी चेकिंग के बाद ही मिली एंट्री गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कालेज में UPSI एग्जाम के लिए एंट्री बंद हो गई है। इससे पहले एंट्री के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखी गई। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक काशी में लड़कियों के बाले उतरवाए; अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर काशी में लड़कियों के बाले- टॉप्स उतरवाने के बाद ही परीक्षा के लिए केंद्र में एंट्री दी गई। 35 मिनट पहले कॉपी लिंक मेरठ के 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर मेरठ के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय चैकिंग कराने के बाद हाथ से रक्षा सूत्र और कलावे आदि उतरवाने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। 37 मिनट पहले कॉपी लिंक मथुरा में रेटीना स्कैन के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई मथुरा में आइरिस स्कैन के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया गया। 39 मिनट पहले कॉपी लिंक बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। त्रिस्तरीय जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने दिया जा रहा है। बरेली में 32 हजार अभ्यर्थी दारोगा बनने के लिए परीक्षा दे रहे हैं। अभ्यर्थी हाथों में जूते मोजे लेकर जा रहे हैं। 40 मिनट पहले कॉपी लिंक वाराणसी में परीक्षा केंद्र के बाहर से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर 41 मिनट पहले कॉपी लिंक वाराणसी में अभ्यर्थियों के हाथ से कलावा कटवाया गया, 2 वीडियो देखिए वाराणसी के हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कालेज, मैदागिन में अभ्यर्थियों के हाथ से रक्षा का धागा कटवाया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। 43 मिनट पहले कॉपी लिंक आगरा में ईयर फोन, मोबाइल फोन और बैग बाहर जमा
Congress 6 Rajya Sabha Candidates Named

Hindi News National Congress 6 Rajya Sabha Candidates Named | Abhishek Singhvi, Phoolo Devi Netam नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। दोनों वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। अनुराग कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। उन्हें हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। तेलंगाना की दूसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के करीबी माने जाने वाले वीम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी DMK ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट दी है। कांग्रेस ने यहां से एम. क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया है। इधर, भाजपा भी दो बार में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। 4 मार्च: भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। 3 मार्च: 9 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट एक दिन पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया:इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम; जीते तो पहले LGBTQ सांसद होंगे तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर
Maharashtra Rajya Sabha Election: BJP Candidates List Released

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 4 प्रत्याशियों के नाम वाली दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष विनोद तावड़े और माया चिंतामन इवनाते और रामराव वडकुते के नाम हैं। 3 मार्च: 9 प्रत्याशियों के नाम की पहली लिस्ट एक दिन पहले भाजपा ने राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 राज्यों से 9 नाम शामिल थे। अब 7 राज्यों से कुल 13 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। उनके अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा ये सभी सीटें संबंधित सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है, उनकी सीटों पर ये चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से आगामी छह वर्षों, यानी 2032 तक रहेगा। संबंधित राज्यों की जिन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहीं ये सीटें रिक्त मानी जाएंगी। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्षका कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाना है। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं। राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है। महाराष्ट्र की 7 सीटों के उदाहरण से फॉर्मूला समझते हैं राज्यसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए एक निश्चित संख्या में मतों की आवश्यकता होती है, जिसे जीतने का कोटा (Quota) कहा जाता है। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 विधायक हैं। खाली हो रही सीटें 7 हैं। कुल विधायकों की संख्या x 100/ (राज्यसभा की सीटें+1) = +1 288X100/(7+1)= +1 28800/8= +1 3600= +1 3601 चूंकि एक विधायक के वोट की वैल्यू 100 होती है। इसलिए महाराष्ट्र में अभी एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए कम से कम 36 विधायकों की जरूरत होगी। अब समझिए राज्यों का समीकरण… बिहार: चिराग पासवान मां को बनवाएंगे सांसद, हरिवंश रिपीट हो सकते हैं जदयू के जिन दो नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम है। बड़े पद पर होने और सीएम के करीबी होने के कारण चर्चा है कि इन्हें एक बार फिर से रिपीट किया जा सकता है। चिराग के लिए यही परीक्षा होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान भी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया गया था कि वे अपनी मां के लिए राज्यसभा के एक सीट की डिमांड कर रहे है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल हो रहा खत्म छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हैं। वह 2020 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वहीं, फूलो देवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सामाजिक और जनजातीय मुद्दों पर उनकी मजबूत आवाज रही है। वह भी 2020 में राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: किरण चौधरी-रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल खत्म हो रहा भाजपा के दो राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा मार्च 2020 में राज्यसभा सांसद
AITC announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick as Rajya Sabha candidates

Hindi News National AITC Announces Babul Supriyo, Rajeev Kumar, Menaka Guruswamy, Koel Mallick As Rajya Sabha Candidates कोलकाता5 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट मेनका का जन्म 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से चुने गए 37 सदस्यों का टर्म अप्रैल महीने में खत्म हो जाएगा। इन खाली सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी। बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से चार TMC के पास थीं। 294 सदस्यों वाली विधानसभा में मजबूत संख्या के साथ TMC पांच में से चार राज्यसभा सीटें जीतने वाली है, जबकि विपक्षी BJP को एक सीट मिलने की उम्मीद है। TMC ने जिस सीनियर एडवोकेट मेनका अपना उम्मीदवार बनाया है, वे LGBTQ से हैं। अगर वे जीत जाते हैं तो संसद के इतिहास में पहला मौका होगा, जब कोई LGBTQ सदस्य सांसद बनेगा। 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने बुधवार को चुनाव प्रोसेस शुरू करने के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 6 मार्च को स्क्रूटनी होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। वोटिंग 16 मार्च को होगी। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव का प्रोसेस 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। जानिए TMC के उम्मीदवारों के बारे में … बाबुल सुप्रियो: सुप्रियो, मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बाहर किए जाने के बाद BJP छोड़ दी। सितंबर 2021 में TMC में शामिल हो गए थे। बाद में उन्होंने TMC टिकट पर बल्लीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता। ममता सरकार में मंत्री हैं। उनके नॉमिनेशन को उनकी राजनीतिक स्थिति बदलने और राज्य सरकार में लगातार भूमिका के लिए इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। राजीव कुमार: कुमार इंडियन पुलिस सर्विस के पूर्व ऑफिसर हैं। इन्होंने पश्चिम बंगाल के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर काम किया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस के हेड थे। सारदा चिट फंड केस की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और सेंट्रल एजेंसियों के बीच हुए हाई-प्रोफाइल टकराव के सेंटर में भी वे थे। मेनका गुरुस्वामी: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हैं। गुरुस्वामी उन वकीलों में से थे जिन्होंने 2018 में IPC की धारा 377 को हटाकर भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक चैलेंज में पिटीशनर्स का प्रतिनिधित्व किया था। कोएल मलिक: मल्लिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्टर हैं और पुराने एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उनके नॉमिनेशन को TMC की अपर हाउस में जाने-माने पब्लिक फिगर्स को उतारने की स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है। जानिए मेनका के बारे में… 50 साल की मेनका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। वे कॉमन लॉ, संवैधानिक कानून, कॉर्पोरेट और सफेदपोश अपराध (White-Collar) के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। मेनका और उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू दोनों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे एक कपल हैं। यह कदम LGBTQ समुदाय के लिए एक बड़ा संदेश रहा। 2019 में TIME मैगज़ीन ने इन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी शामिल किया था, उनके LGBTQ अधिकारों के काम और प्रभाव के लिए। गुरुस्वामी ने सेक्शन 377 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटाते हुए संविधान के तहत मौलिक अधिकारों के तौर पर मान्यता दी थी। उन्होंने यह कहा था कि संविधान को सिर्फ यौन कृत्यों तक नहीं बल्कि प्रेम और समान अधिकारों तक भी मान्यता देनी चाहिए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Chess FIDE Candidates 2026 Pairings Update; Praggnanandhaa Vs Anish Giri

Hindi News Sports Chess FIDE Candidates 2026 Pairings Update; Praggnanandhaa Vs Anish Giri | Caruana Nakamura साइप्रस3 मिनट पहले कॉपी लिंक FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और FIDE विमेंस कैंडिडेट्स 2026 की पेयरिंग जारी कर दी गई है। यह पेयरिंग ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिए साइप्रस के पाफोस स्थित कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिजॉर्ट में तय कर दी गई। शुक्रवार को साइप्रस में FIDE अधिकारियों, साइप्रस चेस फेडरेशन और सरकारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को ड्रॉ नंबर अलॉट किए गए। टूर्नामेंट 28 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। कैंडिडेट्स का विनर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देगा। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल राउंड-1 में प्रज्ञानानंद का मैच गिरी से होगा ओपन वर्ग में पहले ही राउंड में अमेरिका के फैबियानो कारुआना और हिकारू नकामुरा आमने-सामने होंगे। साथ ही आर प्रज्ञानानंद का मुकाबला अनीश गिरी से होगा। जबकि, सिंदारोव-एसिपेंको और ब्लूबाउम-वेई यी भी पहले दिन भिड़ेंगे। विमेंस कैटेगरी में दिव्या देशमुख का मैच हम्पी कोनेरू से होगा। जबकि आर वैशाली का मुकाबला बिबिसारा असाउबायेवा से होगा। झू जिनर बनाम तान झोंगयी जैसे मुकाबले पहले ही राउंड में देखने को मिलेंगे। 2 टूर्नामेंट एक साथ खेले जाएंगे साइप्रस में 2 टूर्नामेंट साथ-साथ आयोजित किए जाएंगे। पहला ओपन कैटेगरी में FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और दूसरा FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट। दोनों टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा। इसमें 14 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। जहां हर खिलाड़ी हर प्रतिद्वंद्वी से दो बार खेलेगा। 10 लाख यूरो की न्यूनतम पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में टाई की स्थिति में प्लेऑफ से विजेता तय होगा। गुकेश ने जीता था पिछला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट पिछली बार भारत के डी गुकेश ने इसे जीतकर चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। डी गुकेश ने पिछले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









