Saturday, 10 Oct 2026 | 01:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Patna BPSC Protest | Child Aditya Kumar Demands Jobs Video Controversy

Patna BPSC Protest | Child Aditya Kumar Demands Jobs Video Controversy

Hindi News Career Patna BPSC Protest | Child Aditya Kumar Demands Jobs Video Controversy 3 मिनट पहले कॉपी लिंक 25 अगस्त 2026 को पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। वीडियो में पुलिस उसे प्रदर्शन स्थल से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन स्थल से जाने के पहले आदित्य ने माइक के सामने छात्रों के समर्थन में बात की। उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए नौकरी देने की मांग उठाई। आदित्य ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की भी मांग की। मांगों को पूरा कराने के लिए लाठी खाने का तैयार आदित्य बच्चे ने एसपी से जवाब मांगते हुए कहा कि सिर में चोट लगने की घटना का आदेश किसने दिया था। उसने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ने पूरे कान्फिडेंस के साथ कहा – इस प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अगर उन्हें लाठी खाना पड़े तो वो भी खाएंगे। जेल जाना पड़े तो भी जाएंगे। सब किसान, नौजवानों से की प्रदर्शन में शामिल होने की बात उससे जब यह पूछा गया कि यहां प्रदर्शन कर रहे भैया लोगों की क्या मांग है तो उसने कहा – भैया लोगों की मांग है कि BPSC का पेपर लीक क्यों हुआ। वह आगे कहता है -अभी हम बच्चा है। जब बड़े होंगे तो हो सकता है सरकार हमारे एग्जाम का पेपर भी लीक करा दे। इसीलिए हम कहते हैं कि सब किसान, नौजवान लोग इस प्रदर्शन में आ जाइए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस उसे ले गई आदित्य ने कहा कि हम डरेंगे क्यों? हम डरने वाले नहीं है। गोली भी चलेगा तो खाएंगे पर इस भ्रष्टाचारी सरकार को भगाएंगे। सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस मासूम बच्चे ने कहा – निकलो मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से। बाद में डाकबंगला चौराहे पर स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने उसे और उसकी मां को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। पहले भी प्रदर्शन में पहुंच चुका है आदित्य आदित्य पहली बार किसी आंदोलन में नजर नहीं आया है. पेपर लीक और सिवान में AK-47 मामले को लेकर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में भी वह शामिल हुआ था. इसके अलावा गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच भी वह पहुंचा था. वहां उसने कहा था कि वह भी छात्र है और भविष्य में उसके साथ भी ऐसी समस्या हो सकती है. पटना के गर्दनी बाग में जारी है छात्रों का आंदोलन बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का ‘स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह’ आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। उम्मीदवार ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन के बावजूद छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक TRE-4 समेत उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे हैं। इस आंदोलन की शुरुआत में केवल शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन की मांग थी, जो अब बढ़कर 13 सूत्रीय मांगों में बदल चुकी है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। आंदोलन के चलते जारी हुआ भर्ती नोटिफिकेशन इस आंदोलन के चलते बिहार लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी किया था। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का कहना कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन के बावजूद छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक TRE-4 समेत उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें कंप्यूटर पढ़ाने के बदले झाड़ू-पोछा कराते हैं टीचर:छात्रों ने लगाए नारे- प्रिंसिपल हटाओ; जांच में बिस्किट देकर छात्रों को भड़काने का आरोप 20 अगस्त को कन्नौज के गुगरापुर PMश्री कंपोजिट विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के बच्चे स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना की कार को घेर लिया और नारेबाजी की। उन पर कई आरोप भी लगाए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kriti Sanon Controversy | Rakshabandhan Ad Statement & Social Media Reply

Kriti Sanon Controversy | Rakshabandhan Ad Statement & Social Media Reply

10 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने हालिया रक्षाबंधन एडवर्टाइजमेंट को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। इस एड में रिवीलिंग ड्रेस और पालतू कुत्ते (पेट डॉग) को राखी बांधने पर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी। इस विवाद पर मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कृति ने लिखा कि त्योहारों का असली मतलब पहनावे में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति भावनाओं में होता है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर सवाल उठाने वालों को भी कड़ा जवाब दिया है। लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया। ‘संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं’ कृति सेनन ने अपने पोस्ट में लिखा कि एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उनके कपड़ों से नापा जाता है। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि समाज महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना कब बंद करेगा? उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं। ‘बहन और पेट डॉग्स को भी बांधती हूं राखी’ रक्षाबंधन पर बात करते हुए कृति ने कहा कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा किसी भाई से कम नहीं करती हैं। कृति ने आगे लिखा कि यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं। एड में पहनावे और पेट डॉग को लेकर हुआ था विवाद यह पूरा विवाद जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन एड के सामने आने के बाद शुरू हुआ था। एडवर्टाइजमेंट में कृति इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं और वीडियो में वे एक पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी और शिकायत दर्ज करने की मांग की थी। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए। ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति सेनन कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ कृति भी मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। ये खबर भी पढ़ें हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति:स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IIT Delhi Student Suicide Controversy

IIT Delhi Student Suicide Controversy

Hindi News Career IIT Delhi Student Suicide Controversy | Protest Over Hostel Room Issues 3 मिनट पहले कॉपी लिंक बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। सुसाइड के 4 दिन बाद दिल्ली से ऋषिकेश का शव गांव मक्खाचक लाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ। ऋषिकेश IIT दिल्ली में MSc फिजिक्स का छात्र था। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को वह करीब सुबह 8 बजे मेन गेट से कैंपस में आया। 8:33 बजे घटना की PCR कॉल मिली। उसे IIT अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन जांच के लिए लिया गया है। ऋषिकेश सुसाइड केस को लेकर 24 अगस्त को IIT दिल्ली के छात्रों ने लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन और धरना शुरू किया। बड़ी संख्या में छात्र जुटे और कक्षाओं का बहिष्कार किया। हॉस्टल में कमरा न मिलने से परेशान था ऋषिकेश हॉस्टल में कमरा न मिलने से परेशान था। कई कोशिशों के बाद भी जब उसे हॉस्टल में कमरा नहीं मिला तो वह अपनी मां के साथ कॉलेज के बाहर रूम लेकर रहने लगा। इतना ही नहीं उसके प्रोजेक्ट रुक गए। प्रशासन के फैसलों ने ऋषिकेश को मानसिक रूप से तोड़ दिया। छात्रों का तर्क है कि इससे वे अपने क्लासमेट और कैंपस सपोर्ट नेटवर्क से और अलग हो गया। छात्रों की मांग है कि स्टूडेंट अफेयर्स ऑफिस के डीन, एसोसिएट डीन और फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड तुरंत इस्तीफा दें। छात्रों की मांग में ऋषिकेश के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देना भी शामिल है। ऋषिकेश की मानसिक स्थिति पिता की मौत के बाद बिगड़ी प्रदर्शन के बाद IIT दिल्ली ने 5 सदस्यीय बाहरी जांच समिति गठित की है। समिति छात्रों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेगी। साथ ही संस्थान की प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल्स की समीक्षा करेगी। उसे करीब दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। छात्रों की बैठक हुई और ऋषिकेश की परिस्थितियों को लेकर कई प्रशासनिक सवाल सामने आए। छात्रों के अनुसार ऋषिकेश की मानसिक स्थिति पिता की मौत के बाद बिगड़ी थी। दोस्त ने बताया ऋषिकेश का हाल ऋषिकेश की मौत के बाद उसके दोस्त ने 17 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने बताया कि उसे हॉस्टल नहीं दिया गया। लिस्ट से उसका नाम हटा दिया। 10-12 दिन से उसके मन में सुसाइड का ख्याल आ रहा था। ऋषिकेश की मां ने लगाए गंभीर आरोप मृतक की मां आशा पोद्दार ने IIT दिल्ली के हॉस्टल प्रशासन और डीन पर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि हॉस्टल अलॉटमेंट में लगातार टालमटोल और डीन के अपमान से आहत होकर बेटे ने जान दी। घटना के बाद हमने दिल्ली पुलिस के किशनगढ़ थाना (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली) में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। 20 जुलाई को ऋषिकेश यहां आया था और 22 अगस्त को आत्महत्या कर ली। IIT कैंपस में यह इस साल सुसाइड की दूसरी घटना इससे पहले इसी साल मार्च में 19 वर्षीय फर्स्ट-ईयर बीटेक छात्र ने IIT दिल्ली कैंपस के एक अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। छात्र को कमरे में पंखे से लटका पाया गया। अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया। ऋषिकेश का सुसाइड कर लेना IIT दिल्ली कैंपस में सुसाइड की दूसरी घटना है। JNU ने भी किया विरोध प्रदर्शन IIT दिल्ली के अलावा 23 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने IIT दिल्ली के गेट नंबर 5 के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र की मौत की जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे IIT दिल्ली की उदासीनता का मामला बताते हुए कहा कि इस साल IIT दिल्ली में यह दूसरी छात्र मौत है। छात्रों ने संस्थान से छात्र मौतों के लंबे सिलसिले को गंभीरता से लेने की मांग की। इसके कारणों पर जवाब देने को भी अपनी मांग में शामिल किया। JNUSU महासचिव सुनील यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि संस्थानों को छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। JNUSU ने इस मुद्दे को छात्रों के साथ भेदभाव और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के छात्रों की समस्याओं से भी जोड़ा तथा Rohith Act की मांग का उल्लेख किया। Rohith Act क्या है रोहित एक्ट या रोहित वेमुला एक्ट एक प्रस्तावित कानून है। इसका उद्देश्य कॉलेजों में जाति आधारित भेदभाव और उत्पीड़न को रोकना है। इसका नाम हैदराबाद विश्वविद्यालय के PhD रिसर्चर रोहित वेमुला के नाम पर रखा गया है। इसकी 17 जनवरी 2016 को आत्महत्या के बाद देशभर के कैंपस में जातिगत भेदभाव को लेकर आंदोलन हुए थे। ये खबर भी पढ़ें छात्रों के धरने से बदली खस्ता हाल स्कूल की हालत:जर्जर भवन गिरा, मरम्मत का काम शुरू; आशुतोष रांका ने शेयर किया वीडियो सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने X अकाउंट पर जोधावास स्थित उस सरकारी स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही स्कूल के छात्रों ने आंदोलन किया था। इस स्कूल का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tapsee Pannu Gandhari Netflix Film Controversy

Tapsee Pannu Gandhari Netflix Film Controversy

4 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगा है। तापसी पन्नू स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गांधारी’ के 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। कल्याण का दावा है कि उन्होंने साल 2019 में ‘गांधारी’ नाम की अपनी कहानी मोनिका शेरगिल को ईमेल की थी, जिसे तब रिजेक्ट कर दिया गया था। अब उसी टाइटल और कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाई जा रही है। कल्याण ने नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भी भेजा है, लेकिन कंपनी ने 11 महीने से इसका कोई जवाब नहीं दिया है। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘गांधारी’ का पोस्टर। नेटफ्लिक्स हेड को ईमेल की थी कहानी मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी मद्रास से पढ़ें कल्याण बंदी ने 2019 में ‘गांधारी’ नाम से एक कहानी लिखी थी और इसे स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड कराया था। यह कहानी एक मां की है जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क से अपनी बच्ची को बचाती है। कल्याण ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2019 में लिंक्डइन के जरिए मोनिका शेरगिल से संपर्क किया था। उस समय मोनिका वूट में थीं। उनके मांगने पर कल्याण ने 8 पेज की कहानी और 2 पेज का सिनोप्सिस उन्हें भेजा था। मई 2019 में मोनिका ने यह कहकर कहानी रिजेक्ट कर दी कि यह उनके काम की नहीं है। नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगा है। नेटफ्लिक्स के ऐलान के बाद प्रोड्यूसर्स ने खींचे हाथ कल्याण बंदी ने बताया कि कहानी रिजेक्ट होने के बाद वे दूसरे प्रोडक्शन हाउस से बात कर रहे थे। साल 2023 में बवेजा स्टूडियोज इसे थिएटर रिलीज के लिए डेवलप करने पर राजी हुआ। हालांकि, सितंबर 2024 में जब नेटफ्लिक्स इंडिया ने कनिका ढिल्लों की लिखी ‘गांधारी’ फिल्म का ऐलान किया, तो कल्याण हैरान रह गए। कल्याण का आरोप है कि नेटफ्लिक्स के इस ऐलान के बाद दिसंबर 2024 में प्रोड्यूसर्स ने उनसे चुपचाप प्रोजेक्ट वापस ले लिया। इससे उन्हें भारी आर्थिक और प्रोफेशनल नुकसान हुआ। लीगल नोटिस का जवाब नहीं दिया, कोर्ट जाने से पीछे हटे इंडिया टुडे से बातचीत में कल्याण बंदी ने बताया कि नेटफ्लिक्स से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) से सलाह ली। इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने नेटफ्लिक्स और मोनिका शेरगिल को लीगल नोटिस भेजा, जिसमें 40 लाख रुपए मुआवजे और क्रेडिट की मांग की गई थी। कल्याण के मुताबिक, 11 महीने बीत जाने के बाद भी नेटफ्लिक्स ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स की बड़ी लीगल टीम से लड़ाई लड़ना एक सरकारी कर्मचारी के रूप में आसान नहीं था, इसलिए वे कोर्ट नहीं जा सके और सोशल मीडिया पर मामला उठाया। गांधारी फिल्म की प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों । प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों को बताया गलत दूसरी तरफ, फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस ‘कथा पिक्चर्स’ ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कथा पिक्चर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ‘गांधारी’ एक पूरी तरह से ओरिजिनल प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी व स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों ने खुद लिखे हैं। मेकर्स ने मीडिया और दर्शकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों को सच न मानें। वहीं, मिड-डे के संपर्क करने पर नेटफ्लिक्स इंडिया और मोनिका शेरगिल ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये खबर भी पढ़ें लॉकअप तक क्यों पहुंचा नेटफ्लिक्स?:भारत के सबसे बड़े OTT की सबसे बड़ी बेचैनी, दबाव और बदलते बाजार की कहानी भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा सांस्कृतिक प्रभाव नहीं बना पाया। सवाल सिर्फ फ्लॉप शो का नहीं, दर्शकों से जुड़ाव का भी है। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

Kriti Sanon Rakshabandhan Ad Controversy

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के लिए बने एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न कपड़े पहने थे, जिसमें ब्रालेट जैसा ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थी। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। कुछ यूजर्स ने कहा कि पारंपरिक त्योहार पर बने विज्ञापन में यह आउटफिट सही नहीं है। अब इस पर कंगना रनोट का भी रिएक्शन सामने आया है। हालांकि, उन्होंने कृति सेनन का नाम नहीं लिया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- “महिला होने के लिए यह शानदार समय है। हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है। कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं। फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।” कृति सेनन का विज्ञापन विवादों में घिरा बता दें कि कृति सेनन अपने एक नए एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन की थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं। हालांकि, एड में उनके रिवीलिंग ड्रेस (ब्रालेट आउटफिट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। एडवर्टाइजमेंट में कृति ब्रालेट आउटफिट पहने दिखाई दीं। ब्रालेट ब्लाउज पहन राखी बांधने पर जताई नाराजगी जीवा (GIVA) ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… कंगना ने अभिजीत दीपके पर तंज कसा वहीं, कंगना ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस रील में पहले अभिजीत दीपके को अंग्रेजी में बयान देते हुए दिखाया गया, इसके बाद कंगना रनोट की अंग्रेजी बोलते हुए क्लिप दिखाई गई। वीडियो के कैप्शन में दोनों के अंग्रेजी बोलने के लेवल की तुलना की गई। वीडियो में लिखा था कि एक तरफ 12वीं पास कंगना हैं, जबकि दूसरी तरफ बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े सीजेपी दीपके हैं। वीडियो में कैप्शन में लिखा था कि एक में आग है, जबकि दूसरे को रीबूट की जरूरत है। बता दें कि वीडियो में कंगना ने बताया था कि करियर की शुरुआत में अंग्रेजी को लेकर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और ‘कॉफी विद करण’ में सोनम कपूर ने उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने शालीनता और आत्मविश्वास बनाए रखा। …………. कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना:बोलीं- आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी और राखी मेरी तरह 1% भी सफल नहीं हुए, उनका ज्ञान नहीं सुनूंगी भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर कहा कि अगर लोग उनकी तरह एक प्रतिशत भी सफल नहीं हुए हैं तो वह उनका ज्ञान नहीं सुनेंगी। कंगना ने बाबा रामदेव पर भी मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

3 मिनट पहले कॉपी लिंक आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने साल 2019 में टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद को लेकर किए दावों पर सोमवार को जवाब दिया। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शेयर करने की बात कही और हिंसा के सबूत भी सामने रखने की बात कही। हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी की बातें लोगों के साथ शेयर करते समय सम्मान और समझदारी का ध्यान रखा है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा ईमानदारी से बात की है। मैंने कभी इन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी। हिमांशी बोलीं- सबूतों के साथ पूरी बात करूंगी हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात होगी तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं। हिमांशी की पोस्ट। हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह आसिम की इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने लिखा, अगर आप मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और सम्मान दिखाया। उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है।अगर आप ‘सबूत’ की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ। हिमांशी ने आगे लिखा कि अगर तुम सबूतों का खेल खेलना चाहते हो तो इसे तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ ईमानदारी से खेलते हैं। अपने बयान के आखिर में हिमांशी ने पूछा कि जब बाकी लोग अपने अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख साझा करने में परेशानी क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। जब बाकी लोग अपने अनुभव खुलकर बताते हैं, तो मेरे अपनी कहानी बताने पर अलग नियम क्यों हैं? हिमांशी और आसिम करीब 4 साल रिलेशनशिप में थे। आसिम ने धर्म को विवाद में लाने पर आपत्ति जताई आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि ध्यान खींचने के लिए निजी विवादों में धर्म को नहीं लाना चाहिए। आसिम ने रविवार को लिखा, “मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे।” उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना अपरिपक्वता है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।” पूरी खबर यहां पढ़ें आसिम रियाज की पोस्ट। विवाद तब शुरू हुआ जब हिमांशी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान हिमांशी से पारस ने पूछा था कि आपका धर्म परिवर्तन होने वाला था? जिस पर हिमांशी ने कहा था कि एक रात ऐसा वाकया हुआ कि मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकतीं। इसके बाद मैंने अपने मुंह से ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी कि जैसे मैं अलविदा बोल रही हूं। उन्होंने आगे कहा था कि फिर मेरे दिमाग में ऐसी उल्टी चीजें आने लगीं। मैं ऐसे सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें दिसंबर 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल रिश्ते में रहने के बाद 6 दिसंबर 2023 को अलग होने का ऐलान किया था। उस समय हिमांशी ने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को ब्रेकअप की वजह बताया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

Himanshi Khurana Statement on Asim Riaz Controversy

6 मिनट पहले कॉपी लिंक आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने साल 2019 में टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद को लेकर किए दावों पर सोमवार को जवाब दिया। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य, सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शेयर करने की बात कही और हिंसा के सबूत भी सामने रखने की बात कही। हिमांशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, मैंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी की बातें लोगों के साथ शेयर करते समय सम्मान और समझदारी का ध्यान रखा है। चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़ी बातें। मैंने अपनी जिंदगी के इन हिस्सों के बारे में हमेशा ईमानदारी से बात की है। मैंने कभी इन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, मैंने कभी नहीं कहा कि जबरदस्ती धर्म परिवर्तन हुआ था। यह बात लोगों और मीडिया ने अपने हिसाब से बनाई, लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब मुझे अपनी सीमा तय करनी होगी। हिमांशी बोलीं- सबूतों के साथ पूरी बात करूंगी हिमांशी ने कहा कि अगर सबूतों की बात होगी तो वह धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, अगर बात सबूतों की हो रही है, तो पूरी बात करते हैं। मैं धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के तथ्य और सबूत दिखाने के लिए तैयार हूं। इसमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं। उम्मीद है, आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह की बात याद होगी। मैं अपने साथ हुई हिंसा के सबूत भी सामने रख सकती हूं। हिमांशी की पोस्ट। हिमांशी ने बिना नाम लिए कहा कि वह आसिम की इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने लिखा, अगर आप मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं आपकी इमेज बचाने के लिए हर बात छिपाती नहीं रहूंगी। बार-बार मेरा अपमान और बेइज्जती होगी, तो मैं चुप भी नहीं रहूंगी। अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी हरकतों को छिपाया है, लेकिन अब मैं ऐसा नहीं करूंगी। हिमांशी ने कहा कि विवाद के दौरान उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और सम्मान दिखाया। उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा अपनी इज्जत बनाए रखी और दूसरों को सम्मान दिया। बदले में मैं भी यही सम्मान चाहती हूं। अगर मुझे सम्मान नहीं मिलेगा, तो अब चुप रहने की कोई वजह नहीं है।अगर आप ‘सबूत’ की बात करना चाहते हैं, तो फिर इसे ईमानदारी से करते हैं। पूरी सच्चाई, तथ्यों और जवाबदेही के साथ। हिमांशी ने आगे लिखा कि अगर तुम सबूतों का खेल खेलना चाहते हो तो इसे तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ ईमानदारी से खेलते हैं। अपने बयान के आखिर में हिमांशी ने पूछा कि जब बाकी लोग अपने अनुभवों पर खुलकर बात करते हैं तो उन्हें अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख साझा करने में परेशानी क्यों होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी और उससे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को परेशानी क्यों होती है। जब बाकी लोग अपने अनुभव खुलकर बताते हैं, तो मेरे अपनी कहानी बताने पर अलग नियम क्यों हैं? हिमांशी और आसिम करीब 4 साल रिलेशनशिप में थे। आसिम ने धर्म को विवाद में लाने पर आपत्ति जताई आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर हिमांशी से धर्म बदलने के लिए कहने से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि ध्यान खींचने के लिए निजी विवादों में धर्म को नहीं लाना चाहिए। आसिम ने रविवार को लिखा, “मैंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। एक बार भी नहीं। बल्कि, मैं ही तुम्हें फिटनेस की ओर लेकर गया था। मुझसे मिलने के बाद ही तुम इस शेप में आई हो, उससे पहले तुम कैसी दिखती थीं, यह सभी जानते थे।” उन्होंने आगे लिखा, “इसलिए धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल मत करो। यह बहुत संवेदनशील विषय है। किसी निजी बात को लोगों के मन में मेरे लिए नफरत पैदा करने की वजह बनाना अपरिपक्वता है और इससे सिर्फ यह पता चलता है कि ध्यान खींचने के लिए तुम कितनी नीचे जा सकती हो।” पूरी खबर यहां पढ़ें आसिम रियाज की पोस्ट। विवाद तब शुरू हुआ जब हिमांशी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान हिमांशी से पारस ने पूछा था कि आपका धर्म परिवर्तन होने वाला था? जिस पर हिमांशी ने कहा था कि एक रात ऐसा वाकया हुआ कि मुझे बोला गया कि ये चीज तुम नहीं कर सकतीं। इसके बाद मैंने अपने मुंह से ये बात बोली कि इससे पहले मुझे चार धाम और सारे मंदिरों के दर्शन पूरे करने हैं क्योंकि फिर मैं कभी नहीं मिल पाऊंगी कि जैसे मैं अलविदा बोल रही हूं। उन्होंने आगे कहा था कि फिर मेरे दिमाग में ऐसी उल्टी चीजें आने लगीं। मैं ऐसे सोचने लगी कि मैं आपकी प्रेयर्स पढ़ूंगी तो आपको कैसे पता कि मेरे अंदर से ऊं नम शिवाय नहीं निकल रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें दिसंबर 2023 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप आसिम और हिमांशी ने करीब चार साल रिश्ते में रहने के बाद 6 दिसंबर 2023 को अलग होने का ऐलान किया था। उस समय हिमांशी ने अलग-अलग धार्मिक विश्वासों को ब्रेकअप की वजह बताया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kashmira Shah Supports Sunita Ahuja Amidst Govinda Family Controversy

Kashmira Shah Supports Sunita Ahuja Amidst Govinda Family Controversy

12 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री कश्मीरा शाह गोविंदा के ]भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं। दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।” कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।” कश्मीरा के ताजा बयान से कुछ समय पहले उन्होंने शादी और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आसमान में दिल के आकार के निशान की तस्वीर के साथ सवाल किया था कि क्या अब भी “सच्चा प्यार” मौजूद है। उन्होंने कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी। वहीं इससे पहले पिछले महीने में एक पोस्ट शेयर करते हुए, जब सुनीता शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में थीं, तो उनको लेकर कश्मीरा ने लिखा था, मामी, मजबूत रहो। आप अकेली नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। असली जिंदगी हो या रील लाइफ, हमेशा खुद जैसी रहो और जो आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि असली मुश्किल क्या होती है। कश्मीरा शाह की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा था, आपका यह ‘डेविल्स एंजेल’ आपकी रक्षा करने के लिए यहां है। मैं वादा करती हूं कि किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं। मेरा कहना है कि वहीं डटी रहो और जो भी शो में आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी मुश्किल कर दो। आपसे आज भी और हमेशा प्यार रहेगा। सुनीता ने याचिका वापस लेने की वजह बताई सुनीता अपनी शादी में आ रही परेशानियों को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं। हाल ही में सुनीता ने एक फोन कॉल में राखी सावंत से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के दावे को गलत बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली। गोविंदा ने अफवाहों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों को लेकर गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. …………… गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kashmira Shah Supports Sunita Ahuja Amidst Govinda Family Controversy

Kashmira Shah Supports Sunita Ahuja Amidst Govinda Family Controversy

6 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री कश्मीरा शाह गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं। दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।” कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।” कश्मीरा के ताजा बयान से कुछ समय पहले उन्होंने शादी और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आसमान में दिल के आकार के निशान की तस्वीर के साथ सवाल किया था कि क्या अब भी “सच्चा प्यार” मौजूद है। उन्होंने कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी। वहीं पिछले महीने जब सुनीता शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में थीं, तब सुनीता को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा था, मामी, मजबूत रहो। आप अकेली नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। असली जिंदगी हो या रील लाइफ, हमेशा खुद जैसी रहो और जो आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि असली मुश्किल क्या होती है। कश्मीरा शाह की पोस्ट। उन्होंने आगे लिखा था, आपका यह ‘डेविल्स एंजेल’ आपकी रक्षा करने के लिए यहां है। मैं वादा करती हूं कि किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं। मेरा कहना है कि वहीं डटी रहो और जो भी शो में आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी मुश्किल कर दो। आपसे आज भी और हमेशा प्यार रहेगा। सुनीता ने याचिका वापस लेने की वजह बताई सुनीता अपनी शादी में आ रही परेशानियों को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं। हाल ही में सुनीता ने एक फोन कॉल में राखी सावंत से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे। वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के दावे को गलत बताया। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा। शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली। गोविंदा ने अफवाहों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों को लेकर गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. …………… गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kangana Ranaut Controversy | Statement On Sonu Sood Taapsee Pannu

Kangana Ranaut Controversy | Statement On Sonu Sood Taapsee Pannu

13 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर कहा कि अगर लोग उनकी तरह एक प्रतिशत भी सफल नहीं हुए हैं तो वह उनका ज्ञान नहीं सुनेंगी। कंगना ने बाबा रामदेव पर भी मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने आलोचकों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर उन्हें जवाब दिया। कंगना बोलीं- मेरी तरह एक प्रतिशत भी सक्सेस नहीं कमा पाए तो आपका ज्ञान नहीं सुनूंगी दिल्ली में भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने खिलाफ बयान देने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई लोग आए दिन उन्हें लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं और ज्ञान देने की कोशिश करते हैं। आईएएनएस से बातचीत में कंगना ने कहा, “मैं देखती हूं आए दिन कि इस तरह के लोग, चाहे वो आशुतोष राणा हों, जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकते हैं, चाहे सोनू सूद, जो कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए।” उन्होंने आगे राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम लेकर भी निशाना साधा। कंगना ने कहा कि राखी सावंत उनके चरित्र पर भद्दी टिप्पणियां करती हैं, जबकि तापसी पन्नू उनके माता-पिता, परवरिश और बैकग्राउंड का अपमान करती रहती हैं। ‘आप लोग मेरी तरह एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए’ कंगना ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, “ये लोगों के लिए मेरा सिर्फ एक मैसेज है कि अगर आप लोग मेरी तरह एक प्रतिशत भी लाइफ में सक्सेस नहीं कमा पाए हो, तो मैं आपका कोई भी ज्ञान नहीं सुनूंगी।” कंगना ने कहा कि वह उन लोगों की बातों को महत्व नहीं देतीं, जिन्होंने उनकी तरह सफलता हासिल नहीं की है। उन्होंने अपने करियर और उपलब्धियों के आधार पर आलोचकों को जवाब दिया। बाबा रामदेव पर भी साधा निशाना कंगना ने योग गुरु बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं। हालांकि, उपलब्ध बयान में यह स्पष्ट नहीं है कि कंगना ने बाबा रामदेव के किस बयान या टिप्पणी के संदर्भ में यह बात कही। पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं कंगना कंगना रनोट अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों के साथ उनका सार्वजनिक विवाद भी हो चुका है। सांसद बनने के बाद भी वह कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। ताजा बयान में उन्होंने आलोचकों को सीधे जवाब दिया है। __________________________________ कंगना रनोट की यह खबर भी पढ़ें.. कंगना रनोट के बयान पर भड़के रामदेव:बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं; एक्ट्रेस ने कहा था- मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद अब फिर चर्चा में है। योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।” अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है।पूरी खबर पढ़ें.. ‘मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’:बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनोट भड़कीं, बोलीं- मेरा चरित्र आपसे बेहतर है एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी पर भड़कते हुए कहा कि बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। दरअसल, कंगना ने बाबा रामदेव की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर कहा था कि ये बिगड़े दिमाग की निशानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔