Saturday, 10 Oct 2026 | 09:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बेंगलुरु शो रद्द किए:हिंदू संगठनों ने किया था विरोध, CJP प्रोटेस्ट में राम-सीता के बयान से भी हुआ था विवाद

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बेंगलुरु शो रद्द किए:हिंदू संगठनों ने किया था विरोध, CJP प्रोटेस्ट में राम-सीता के बयान से भी हुआ था विवाद

बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कुणाल कामरा ने रविवार को खुद व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन जाकर अधिकारियों को सूचित किया कि वे अपने निर्धारित शो आगे नहीं बढ़ाएंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कामरा ने हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते व्हाइटफील्ड में होने वाला इवेंट रद्द करने का फैसला लिया है। कोरमंगला में शिफ्ट किए गए शो कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार के शो अब कोरमंगला के एक वेन्यू में शिफ्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि व्हाइटफील्ड शो के लिए खरीदे गए टिकटों का रिफंड बुकमायशो (BookMyShow) प्लेटफॉर्म द्वारा प्रोसेस किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने दर्शकों से कोरमंगला वेन्यू के लिए टिकट बुक करने का आग्रह किया है, जहां सीटों की संख्या सीमित है। इससे पहले कुणाल कामरा ने उनके शोज की आलोचना करने वाले एक ट्रोलर को सोशल मीडिया चेतावनी भी दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि वो 2 अगस्त को पुलिस स्टेशन जाएंगे। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के थे आरोप यह घटनाक्रम तब हुआ जब हाल ही में हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति ने बेंगलुरु पुलिस को एक याचिका सौंपी थी। इसमें 3 अगस्त को यूआरयू (URU) व्हाइटफील्ड में होने वाले कामरा के स्टैंड-अप शो को रद्द करने की मांग की गई थी। समिति ने तर्क दिया था कि कामरा के शो से कानून-व्यवस्था और धार्मिक सद्भाव बिगड़ने का खतरा है। उनका आरोप था कि कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। CJP प्रोटेस्ट के बयान से भी लगे थे धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप 15 जुलाई को कुणाल कामरा जंतर-मंतर में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर भगवान राम और माता सीता पर बयान दिया। बयान सामने आने के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई थी। हाईकोर्ट के वकील विभु वीरभद्र सैनी ने याचिका में कहा कि 15 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुणाल कामरा ने भगवान राम और माता सीता को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील विभु वीरभद्र सैनी ने 24 जुलाई को कुणाल कामरा के खिलाफ याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भगवान राम व माता सीता के प्रति अभद्र टिप्पणी की। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकील की याचिका पर चंडीगढ़ पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि आरोपों में प्रथम दृष्टया कोई आधार बनता है या नहीं और एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। कुणाल कामरा के ये विवाद भी पढ़िए- 2025- एकनाथ शिंदे पर ‘गद्दार’ टिप्पणी: अपने स्टैंड-अप शो नया भारत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंग्य किया और उन्हें कथित तौर पर “गद्दार” कहकर संबोधित किया। वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के द हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की। कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। 2025- सलमान खान पर जोक: एक शो में सलमान खान के 1998 के काला हिरण शिकार और 2002 के हिट-एंड-रन मामले पर चुटकुले सुनाए। विवाद के बावजूद कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। 2022- गुरुग्राम शो रद्द: विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के विरोध के बाद उनका 2022 में होने वाला गुरुग्राम शो रद्द कर दिया गया। इसके बाद कामरा ने सार्वजनिक रूप से VHP को नाथूराम गोडसे की निंदा करने की चुनौती दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। 2022- पीएम मोदी के लिए गाना गाने वाले बच्चे का एडिटेड वीडियो: जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाना गाने वाले एक बच्चे के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने वीडियो हटाने को कहा। बाद में कामरा ने वीडियो हटा दिया और कहा कि उनका उद्देश्य सरकार की आर्थिक नीतियों पर व्यंग्य करना था, बच्चे पर नहीं। 2020- सुप्रीम कोर्ट पर ‘ब्राह्मण-बनिया’ टिप्पणी: एक स्टैंड-अप शो में सुप्रीम कोर्ट को लेकर “ब्राह्मण-बनिया” संबंधी टिप्पणी की। इस पर भी अदालत की अवमानना की याचिकाएं दायर हुईं। 2020- इंडिगो फ्लाइट में अर्नब गोस्वामी से बहस: मुंबई-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में पत्रकार अर्नब गोस्वामी से सवाल-जवाब करते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। इंडिगो ने पहले 6 महीने का फ्लाइट बैन लगाया, जिसे बाद में घटाकर 3 महीने किया गया। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गोएयर ने भी कुछ समय के लिए उड़ान प्रतिबंध लगाए थे।

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO:कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला

कनाडा के कैलगिरी में पंजाबी युवक की रैश ड्राइविंग का एक वीडियो सामने आया है। युवक ने 280 की स्पीड में अपनी कार्वेट कार को ट्रैफिक भरे रोड पर भगाया। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर भी दिखाया गया है। युवक ने कार के टायरों से धुआं निकालने का एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। कनाडा के लोगों ने इस युवक का वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कर इसे डिपोर्ट करने और कार्रवाई करने की मांग की है। कार चला रहे युवक की पहचान जस सिंह के रूप में हुई है। युवक पंजाब में कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पता नहीं लग पाया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट jas_singh_25 से 2 अगस्त को वीडियो अपलोड किया। वीडियो के साथ युवक ने अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें गोल्डन टेंपल में माथा टेकते दिख रहा है। फिल्हाल युवक के खिलाफ अभी कनाडा पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। बता दें कि कनाडा में इस तरह से रैश ड्राइविंग पर लाइसेंस रद्द हो सकता है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल का भी प्रावधान है। अब पढ़िए वीडियों में क्या दिख रहा है… युवक को डिपोर्ट करने की उठी मांग सोशल मीडिया यूजर्स ने जस सिंह को कनाडा में पढ़ाई का मौका मिलने के बावजूद कानून और जनसुरक्षा का अनादर करने का आरोप लगाया। कई पोस्ट में कहा गया कि इससे पहले कि कोई गंभीर दुर्घटना हो, उसे देश से बाहर भेज दिया जाए। अभी तक कैलगरी पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की बढ़ रही शिकायतों पर चिंता कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने के साथ कई शहरों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। स्थानीय प्रशासन से इस वीडियो की जांच की मांग की जा रही है। रैश ड्राइविंग पर कनाडा में 2 साल जेल हो सकती है कनाडा में खतरनाक ड्राइविंग (क्रिमिनल कोड धारा 320.13) गंभीर अपराध है। चोट और मौत न होने पर अधिकतम 10 साल की जेल या 2 साल से कम या जुर्माना दोनों हो सकते हैं। चोट लगने पर अधिकतम 14 साल जेल, मौत होने पर आजीवन कारावास तक सजा संभव है। पहले अपराध पर न्यूनतम 1000 डॉलर जुर्माना, दोहराए जाने पर जेल की अवधि बढ़ती है। लाइसेंस रद्द, आपराधिक रिकॉर्ड और गैर-नागरिकों के लिए डिपोर्टेशन भी हो सकता है।

Kangana Ranaut Slams Hrithik Roshan Over Social Media Controversy

Kangana Ranaut Slams Hrithik Roshan Over Social Media Controversy

15 मिनट पहले कॉपी लिंक कंगना रनोट ने ऋतिक रोशन से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करने की अपील की और कहा कि आग में घी डालने और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा करने से बचना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘द वर्ल्ड ओज एन अपोलॉजी टू ऋतिक रोशन’ ट्रेंड सामने आया। यह ट्रेंड उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने बरखा दत्त के साथ बातचीत में कहा था, “मेरे दोस्त भी मुझे मैसेज कर रहे थे कि अब वो तुम्हारे पीछे क्यों पड़ी है? उनमें से एक ने कहा कि मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।” पूरी खबर यहां पढ़ें… इस ट्रेंड के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनोट को ट्रोल करते हुए यही हैशटैग इस्तेमाल किया। इस पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी कहा था मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी ‘A’ का पक्ष लेना क्योंकि अब आप ‘B’ को पसंद नहीं करते, हमारे समाज को नुकसान पहुंचाने वाली एक बड़ी प्रणालीगत समस्या का एक छोटा सा हिस्सा है। मैं तब तक इंतजार करूंगा, जब तक इसके पीछे का संदर्भ सही न हो और वह तथ्यों से प्रेरित न हो। वह सही होगा, लेकिन फिर से, अब किसे परवाह है, है ना? ऋतिक के इस रिएक्शन के बाद कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्रिय ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है। सबा आजाद के साथ आपकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है और आप दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं।” कंगना ने आगे कहा कि ऐसे में किसी महिला को इस तरह चिढ़ाना या उसका मजाक उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय, आपको उन लोगों की निंदा करनी चाहिए, जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान कर रहे हैं और बुली कर रहे हैं। अपनी पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा, “कृपया आग में घी डालने जैसा व्यवहार बंद करें और अपने पार्टनर को भी इस तरह शर्मिंदा न करें। उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की अनुचित टिप्पणियां करना बंद करेंगे।” गौरतलब है कि कंगना और ऋतिक के बीच विवाद कई वर्षों से चर्चा में रहा है। कंगना ने ऋतिक को पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपना सिली एक्स कहा था। वहीं, ऋतिक ने सार्वजनिक रूप से किसी भी रिलेशनशिप से इनकार किया और अभिनेत्री को लीगल नोटिस भेजा था। कंगना और ऋतिक ने दो बॉलीवुड फिल्मों काइट्स (2010) और कृष 3 (2013) में एक साथ काम किया है। एक्टर का दावा था कि उनके नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना से बातचीत की गई थी, जबकि कंगना का कहना था कि वह ईमेल आईडी स्वयं ऋतिक ने उन्हें उपलब्ध कराई थी। कंगना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ‘फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो’:Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। पूरी खबर यहां पढ़ें… ‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

30 मिनट पहले कॉपी लिंक रितिका चौहान ने कहा कि मुझ पर लगाए गए चीटिंग के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल के चीटिंग के आरोपों पर उनकी पत्नी रितिका चौहान ने पहली बार जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में रितिका ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुराग उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे। यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में अनुराग ने पत्नी रितिका चौहान पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे। अब रितिका ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। रितिका का दावा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब अपनी बात सामने रख रही हूं। नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रितिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी भी अनुराग के साथ धोखा नहीं किया। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर कही जा रही बातें पूरी तरह एकतरफा हैं। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते की सच्चाई सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर नहीं समझी जा सकती। इंटरव्यू के दौरान रितिका ने प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब भी वह मुझसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे।” उनके मुताबिक, उस दौर में उन्हें पति के सहयोग की जरूरत थी, लेकिन मानसिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रितिका ने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि निजी रिश्ते को सोशल मीडिया की बहस नहीं बनाना चाहती थीं। हालांकि, जब उन पर लगातार बेवफाई के आरोप लगे और छवि खराब करने की कोशिश हुई, तब उन्होंने अपनी बात सामने रखने का फैसला किया। अनुराग डोभाल के आरोपों के बाद रितिका ने कहा- रिश्ते की पूरी सच्चाई सिर्फ एक पक्ष नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति के बयान से तय नहीं की जा सकती। लोगों को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। उनका कहना है कि वह किसी पर आरोप लगाने के बजाय अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं। इससे पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और बयानों में दावा किया था कि रितिका ने उनके भरोसे को तोड़ा है। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रितिका के इंटरव्यू के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल दोनों अपने-अपने दावे कर रहे हैं। किसी भी आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामला दोनों पक्षों के बयानों पर आधारित है। __________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है।पूरी खबर पढ़ें.. UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

Anurag Dobhal Cheating Controversy | Ritika Chauhan Statement Response

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक रितिका चौहान ने कहा कि मुझ पर लगाए गए चीटिंग के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल के चीटिंग के आरोपों पर उनकी पत्नी रितिका चौहान ने पहली बार जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में रितिका ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुराग उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे। यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में अनुराग ने पत्नी रितिका चौहान पर चीटिंग और धोखा देने के आरोप लगाए थे। अब रितिका ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। रितिका का दावा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। अब अपनी बात सामने रख रही हूं। नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रितिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी भी अनुराग के साथ धोखा नहीं किया। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर कही जा रही बातें पूरी तरह एकतरफा हैं। उन्होंने दावा किया कि रिश्ते की सच्चाई सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर नहीं समझी जा सकती। इंटरव्यू के दौरान रितिका ने प्रेग्नेंसी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी, तब भी वह मुझसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे।” उनके मुताबिक, उस दौर में उन्हें पति के सहयोग की जरूरत थी, लेकिन मानसिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रितिका ने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि निजी रिश्ते को सोशल मीडिया की बहस नहीं बनाना चाहती थीं। हालांकि, जब उन पर लगातार बेवफाई के आरोप लगे और छवि खराब करने की कोशिश हुई, तब उन्होंने अपनी बात सामने रखने का फैसला किया। अनुराग डोभाल के आरोपों के बाद रितिका ने कहा- रिश्ते की पूरी सच्चाई सिर्फ एक पक्ष नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की कहानी सिर्फ एक व्यक्ति के बयान से तय नहीं की जा सकती। लोगों को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए। उनका कहना है कि वह किसी पर आरोप लगाने के बजाय अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं। इससे पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट और बयानों में दावा किया था कि रितिका ने उनके भरोसे को तोड़ा है। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। रितिका के इंटरव्यू के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फिलहाल दोनों अपने-अपने दावे कर रहे हैं। किसी भी आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामला दोनों पक्षों के बयानों पर आधारित है। __________________________________ यह खबर भी पढ़ें.. UK07 राइडर ने रितिका के दोस्त संग जारी किया VIDEO:बोला- रितिका की मां चाहती थीं एबॉर्शन, शादी के खिलाफ थे घरवाले देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। अनुराग डोभाल ने रितिका और अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाने के एक दिन बाद फिर से एक वीडियो जारी किया है।पूरी खबर पढ़ें.. UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता देहरादून के फेमस यूट्यूबर UK 07 राइडर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अनुराग ने 26 जुलाई को यूट्यूब पर 5 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने रितिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। (पढ़ें पूरी खबर) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Kangana Ranaut Controversy | Statement On Gen Z & Reel vs Real Life

'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो':Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए

29 मिनट पहले कॉपी लिंक ट्रोलिंग के बीच कंगना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पर्दे का किरदार मेरी पहचान नहीं। Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर घिरीं कंगना रनोट ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों के किरदारों की क्लिप्स शेयर कर उन्हें निशाने पर लेने वालों पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की। पुराना संसद भाषण शेयर कर कंगना रनौत ने कहा- फिल्में मनोरंजन हैं, असल जिंदगी का पैमाना नहीं। Gen Z को लेकर हाल ही में दिए गए बयान के बाद कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनके बयान के विरोध में कई ट्रोल पेजों और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इन पोस्ट्स के जरिए यह सवाल उठाया गया कि अगर कंगना फिल्मों में ऐसे किरदार निभा सकती हैं तो फिर वह Gen Z की सोच और व्यवहार पर सवाल कैसे उठा सकती हैं। अब इस पूरे विवाद पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संसद में दिए गए अपने एक पुराने भाषण का वीडियो साझा करते हुए आलोचकों को जवाब दिया। कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाया गया किरदार किसी अभिनेता की निजी सोच या जीवन का प्रतिबिंब नहीं होता। अभिनय एक पेशा है और कलाकार अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हैं, इसलिए उन्हें उनकी फिल्मों के आधार पर जज करना गलत है। कंगना ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्मी किरदारों और किसी अभिनेता के वास्तविक विचारों को एक जैसा बताना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह दर्शकों के बीच भ्रम भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों का मकसद मनोरंजन करना होता है, न कि लोगों को वही व्यवहार अपनाने की सीख देना। किसी कलाकार ने पर्दे पर जो किरदार निभाया है, उसका मतलब यह नहीं कि वह असल जिंदगी में भी वैसा ही सोचता या व्यवहार करता है। कंगना ने लोगों से अपील की कि वे मनोरंजन और वास्तविक जीवन के बीच का फर्क समझें। कंगना का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर उनके पुराने फिल्मी किरदारों की क्लिप्स तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स का कहना था कि कंगना के ऑन-स्क्रीन किरदार और उनके हालिया बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। इसी आलोचना के जवाब में उन्होंने अपना पक्ष सार्वजनिक किया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कंगना ने कहा- रील और रियल लाइफ में फर्क समझना जरूरी है। कंगना ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे को आधी-अधूरी जानकारी के साथ पेश करना युवाओं के बीच गलत संदेश पहुंचा सकता है। उनका कहना है कि किसी अभिनेता के निजी विचारों पर बहस की जा सकती है, लेकिन उसके फिल्मी किरदारों को उससे जोड़ना उचित नहीं है। कंगना के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। एक तरफ उनके समर्थक उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं और अभिनय व निजी जीवन को अलग मानने की दलील दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आलोचक अब भी उनके हालिया बयान पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में Gen Z को लेकर शुरू हुआ यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। ___________________________ कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।पूरी खबर पढ़ें.. ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Sahiya Film CBFC Censor Controversy

Sahiya Film CBFC Censor Controversy

22 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया में कथित देरी को लेकर इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय शर्मा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म को प्रायोरिटी कैटेगरी में सबमिट किया गया था, लेकिन तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इससे फिल्म के रिलीज प्लान पर असर पड़ रहा है और प्रोड्यूसर्स को फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है। बता दें कि फिल्म ‘साहिया’ की शूटिंग झारखंड के नेतरहाट क्षेत्र में की गई है। फिल्म में नीरज काबी, शांतनु माहेश्वरी और रिंकू राजगुरु मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, संगीत में सोना मोहपात्रा, जावेद अली, रिचा शर्मा, कृष्णा बेउरा और स्वानंद किरकिरे ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के गीत समीर अंजन और स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। फिल्म के पोस्टर को लेकर भी विवाद है। फिल्ममेकर अविनाश दास ने दावा किया है कि यह फर्जी और बिना इजाजत का है। संजय शर्मा ने कहा कि नियमों के अनुसार तत्काल श्रेणी में आवेदन करने पर कुछ ही दिनों के भीतर फिल्म की स्क्रीनिंग हो जानी चाहिए थी, लेकिन उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग करीब डेढ़ महीने बाद की गई। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के दौरान यह बताया गया कि फिल्म में नक्सलवाद की पृष्ठभूमि होने के कारण इसे रिव्यू कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहीं, संजय शर्मा का कहना है कि ‘साहिया’ नक्सलवाद पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि जंगल की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक पारिवारिक और मानवीय प्रेम कहानी है। फिल्म में किसी भी प्रकार की हिंसक विचारधारा या नक्सलवाद का समर्थन अथवा प्रचार नहीं किया गया है। संजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार और यूट्यूब न्यूज़ चैनल ‘4 PM’ के एडिटर-इन-चीफ हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्क्रीनिंग के बाद 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि फिल्म को औपचारिक रूप से रिव्यू कमेटी को भेजा गया है या नहीं। साथ ही, फिल्म के प्रमाणन को लेकर भी कोई अंतिम निर्णय नहीं मिला है। संजय शर्मा ने कहा कि अगर बोर्ड को किसी फिल्म पर कोई आपत्ति है, तो नियमों के हिसाब से उसकी सख्ती से जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह प्रोसेस भी समय पर होना चाहिए, ताकि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को बेवजह देरी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसी देरी से न सिर्फ फाइनेंशियल नुकसान होता है, बल्कि फिल्म की रिलीज स्ट्रेटेजी और प्रमोशनल कैंपेन पर भी असर पड़ता है। संजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ यह फिल्म बनाई है। इससे पहले वे दो शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं, लेकिन ‘साहिया’ उनकी पहली बड़ी फीचर फिल्म है। उन्होंने कहा कि जब कोई नया प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अपना सब कुछ लगाकर फिल्म बनाता है और फिर सर्टिफिकेशन प्रोसेस में महीनों की देरी होती है, तो यह बेहद निराशाजनक होता है। संजय शर्मा ने विश्वास जताया कि फिल्म को जल्द प्रमाणन मिलेगा और दर्शक इसे देख सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि ‘साहिया’ इस साल की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में से एक साबित हो सकती है, क्योंकि इसकी कहानी जंगलों, नदियों और प्रकृति के बीच मानवीय रिश्तों को बेहद संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। वहीं, इस मामले में CBFC का पक्ष जानने के लिए दैनिक भास्कर ने संबंधित अधिकारी से संपर्क किया। उनकी तरफ से मेल आया, कृपया ध्यान दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) एक क्वासी-ज्यूडिशियल बॉडी है। इसलिए बोर्ड किसी भी एक केस पर कमेंट नहीं करता है, खासकर उन मामलों में जहां प्रोसिजरल फॉर्मैलिटीज अभी भी चल रही हैं और एप्लीकेशन पर फाइनल प्रोसेसिंग CBFC ने पूरी नहीं की है।आप यह भी ध्यान दें कि सभी आवेदन संबंधित एक्ट और नियमों के तहत निर्धारित समय-सीमा के अनुसार ही प्रोसेस किए जाते हैं। प्रायोरिटी स्कीम अब लागू नहीं है, क्योंकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसे कई सप्ताह पहले ही समाप्त कर दिया है। एप्लिकेंट फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए तय ऑनलाइन पोर्टल पर फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए किसी भी एप्लीकेशन का स्टेटस शुरू से आखिर तक ट्रैक कर सकते हैं। CBFC का जवाब। जवाब में आगे लिखा गया, प्रोसेस और इसके अलग-अलग स्टेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए, CBFC वेबसाइट पर फिल्म सर्टिफिकेशन के ऑनलाइन पोर्टल के FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) और यूज़र गाइड देखी जा सकती है। फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए किए गए किसी भी आवेदन की स्थिति एप्लिकेंट फिल्म प्रमाणन के लिए निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू से अंत तक ट्रैक कर सकते हैं। प्रोसेस और उसके विभिन्न चरणों की अधिक जानकारी के लिए CBFC की वेबसाइट पर उपलब्ध FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न) तथा फिल्म सर्टिफिकेशन के ऑनलाइन पोर्टल की यूजर गाइड देखी जा सकती है।सादर,अध्यक्ष कार्यालयकेंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) वहीं, फिल्म को लेकर एक और विवाद सामने आया। फिल्ममेकर अविनाश दास ने सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर पर आपत्ति जताई। उनका दावा किया कि यह पोस्टर गलत, बिना अनुमति के जारी किया गया और विवादित है। उन्होंने कहा कि ‘साहिया’ का निर्देशन सिर्फ उन्होंने किया है, लेकिन पोस्टर में उनके नाम की स्पेलिंग गलत लिखी गई और उन्हें मिलने वाला कानूनी क्रेडिट भी कम करके दिखाया गया। अविनाश दास की पोस्ट। वहीं, अविनाश दास ने सार्वजनिक बयान जारी कर दावा किया है कि फिल्म का डायरेक्शन केवल उन्होंने किया है और वह इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और ट्रेड प्लेटफॉर्म्स पर जारी पोस्टर और प्रमोशनल मटीरियल गलत, भ्रामक और बिना उनकी अनुमति के प्रसारित किए जा रहे हैं। अविनाश दास का बयान। अविनाश दास के मुताबिक, पोस्टर पर ‘A Film by Sanjay Sharma’ और ‘Directed by Sanjay Sharma and Abnav Das’ लिखा गया है, जबकि सही क्रेडिट ‘A Film by Avinash Das’ और ‘Directed by Avinash Das’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके नाम की स्पेलिंग भी गलत लिखी गई है। अविनाश दास ने इस मामले में IFTDA, IMPPA और CBFC में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shailendra Singh Statement on Salman Khan PRP Hair Treatment Controversy

Shailendra Singh Statement on Salman Khan PRP Hair Treatment Controversy

12 मिनट पहले कॉपी लिंक शैलेन्द्र सिंह और सलमान खान ने फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में साथ काम किया है। इस फिल्म में शैलेन्द्र सिंह क्रिएटिव प्रोड्यूसर थे। सलमान खान के करीबी रहे फिल्म प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने हाल ही में बताया कि कई साल पहले उन्होंने सलमान को बिरयानी खाते हुए हेयर ट्रीटमेंट करवाते देखा था। साइरस ब्रोचा से बातचीत में शैलेन्द्र ने बताया कि उस समय हर सोमवार रात उनकी सलमान से मुलाकात होती थी। उन्होंने कहा कि सलमान डाइनिंग टेबल पर खाना खाते समय सामने लगे शीशे में खुद को देखते रहते थे। रसोई में एक छोटी टेबल और उसके सामने शीशा लगा था, जिससे बातचीत भी शीशे के जरिए होती थी। शैलेन्द्र ने आगे बताया, “अचानक एक शख्स कमरे में आया। उसने दस्ताने पहने, एक सिरिंज निकाली और सलमान की स्कैल्प में इंजेक्शन लगाने लगा। उस समय सलमान आराम से बिरयानी खा रहे थे। हम दोनों अब भी शीशे के जरिए बात कर रहे थे और मैं यह सब देखकर हैरान था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। मैंने पूछा, ‘भाई, यह क्या चल रहा है?’ इस पर सलमान ने कहा, ‘स्टार बनने की एक कीमत चुकानी पड़ती है, भाई’ और वह खाना खाते हुए सामान्य तरीके से बातचीत करते रहे।” शैलेन्द्र सिंह ने ‘कांचीवरम’, ‘फिराक’ और ‘प्यार में कभी कभी’ जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। बाद में उन्हें पता चला कि यह PRP (प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा) थेरेपी थी, जिसका इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें इस ट्रीटमेंट की जानकारी नहीं थी। उस समय यह प्रोसेस इललीगल थी। उनके मुताबिक, अब कई लोग PRP थेरेपी करवाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ बाल पतले होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। क्या होता है PRP हेयर ट्रीटमेंट? यह एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसे प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (PRP) थेरेपी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति का थोड़ा-सा खून (ब्लड) निकालकर मशीन में प्रोसेस किया जाता है। इसके बाद खून से प्लेटलेट्स से भरपूर प्लाज्मा अलग किया जाता है और उसे इंजेक्शन की मदद से सिर के उन हिस्सों में लगाया जाता है, जहाँ बाल पतले हो रहे हों या झड़ रहे हों। इसका उद्देश्य बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देना और हेयर फॉल कम करने में मदद करना होता है। …………… शैलेन्द्र सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… विवेक ओबेरॉय की कॉन्फ्रेंस के बाद गुस्से में थे सलमान:प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने एक्टर को शांत रहने की सलाह दी थी फिल्म प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने बताया था कि विवेक ओबेरॉय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान पर आरोप लगाने के बाद सलमान बहुत गुस्से में थे। शैलेन्द्र ने कहा था कि उन्होंने सलमान को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। उन्होंने एक्टर से कहा, “जिंदगी में हमें रिएक्ट नहीं, बल्कि एक्ट करना चाहिए। जो करना है, वह बाद में भी किया जा सकता है। अभी शांति से बैठो और समय को अपना काम करने दो।” शैलेन्द्र के मुताबिक, सलमान ने उनकी बात मानी और उस समय कोई रिएक्शन नहीं दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

7 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी बच्चियों के चरित्र के ऊपर सवाल उठाया गया।” इसके बाद संजय सिंह ने कहा, “मैं जेपी नड्डा जी से निवेदन करना चाहता हूं, समझाइए अपने उस सांसद को।” अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा, “अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा। सिर्फ पांच उंगलियों के निशान पड़े थे। ऐसी बात करोगे… तो तुम्हारी सरकार को इस देश का नौजवान… पकड़ के गटर में डालने का काम करेगा।” 6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था। कंगना ने क्या कहा था दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” वहीं, कंगना के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर सोनू सूद ने कहा कि अगर कंगना ने ऐसा कहा है, तो यह बहुत शर्मनाक है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। सोनू ने कहा, ये युवा ही हैं जो कलाकारों को बनाते हैं और आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं। जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

Sanjay Singh Targets Kangana Ranaut in Parliament

14 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनोट का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। संजय सिंह ने सदन में कहा, “इनकी एक सांसद हैं। उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को गालियां दीं। नौजवानों के आंदोलन में नौजवानों के लिए इतनी भद्दी टिप्पणी की, मान्यवर, इस सदन के अंदर मैं कह नहीं सकता।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी बच्चियों के चरित्र के ऊपर सवाल उठाया गया।” इसके बाद संजय सिंह ने कहा, “मैं जेपी नड्डा जी से निवेदन करना चाहता हूं, समझाइए अपने उस सांसद को।” अपने भाषण के दौरान संजय सिंह ने कहा, “अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा। सिर्फ पांच उंगलियों के निशान पड़े थे। ऐसी बात करोगे… तो तुम्हारी सरकार को इस देश का नौजवान… पकड़ के गटर में डालने का काम करेगा।” 6 जून 2024 को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था। कंगना ने क्या कहा था दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है। वे स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी को कमाना नहीं चाहतीं। जो महिलाएं वास्तव में स्वतंत्र होती हैं, वे विद्रोही फैसले लेती हैं, बेबाक राय रखती हैं, परंपराओं से हटकर करियर चुनती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी भी खुद उठाती हैं, क्योंकि वे अपने दम पर जीवन जीती हैं। वे यह सब अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर नहीं करतीं। यह तथाकथित पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं की नई पीढ़ी है, जिन्हें मैं ‘जनरेशन गटर’ कहती हूं।” वहीं, कंगना के ‘जनरेशन गटर’ वाले बयान को लेकर सोनू सूद ने कहा कि अगर कंगना ने ऐसा कहा है, तो यह बहुत शर्मनाक है। मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने कंगना का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। सोनू ने कहा, ये युवा ही हैं जो कलाकारों को बनाते हैं और आपको इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करते हैं। जब तक वे आपके साथ खड़े हैं, आप आगे बढ़ते रहेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… …………… कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट के साथ चल रही बयानबाजी के बीच सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उनके एक दोस्त ने उनसे कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…