Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy

23 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में चल रहे CJP प्रदर्शन के दौरान एक बच्चे की मौत का दावा करने पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भड़क गईं। दरअसल, नई दिल्ली में ANI के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से एक शख्स कहता है, ‘एक बच्चे की डेथ भी हो गई है मैम।’ इस पर कुनिका तुरंत जवाब देतीहैं, ‘नहीं, नहीं… कोई डेथ नहीं। मैंने पुलिस से पूछा है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। गलत-गलत बात मत फैलाइए।’ कुणिका की पुलिसकर्मी से बहस हुई कुनिका सदानंद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी एक पुलिसकर्मी के साथ बहस होती नजर आ रही है। वीडियो में कुनिका और उनके साथ मौजूद लोग आगे जाने की अनुमति मांगते दिखते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक देती है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होती है। गौरतलब है कि कुनिका सदानंद ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। वहीं, रविवार को जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान छात्रों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की भी एक्ट्रेस ने आलोचना की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा, ‘आज जो तस्वीरें हमने देखीं, वे किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देने के लिए काफी हैं। अभिजीत दीपके को डिटेन किया गया, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज हुआ, टियर गैस छोड़ी गई और हां, गुस्सा आना बिल्कुल स्वाभाविक है, लेकिन मैं हाथ जोड़कर एक बात कहना चाहती हूं। प्लीज अपना गुस्सा किसी भी हिंसा में मत बदलने दीजिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह वही पल होता है, जहां एक जन-आंदोलन की असली परीक्षा होती है। पुलिस को गाली मत दीजिए, पत्थर मत उठाइए, किसी भी तरह की तोड़-फोड़ मत कीजिए, क्योंकि जिस पल प्रोटेस्ट वायलेंट दिखने लगता है, उसी पल असली मुद्दा पीछे चला जाता है। और जिस मुद्दे के लिए आप इतनी दूर आए हैं, इतने दिन से बैठे हैं, वह दब जाता है।’ कुणिका ने सरकार पर सवाल उठाए पीटीआई के साथ बातचीत में कुनिका ने कहा, “एक महीने से भी ज्यादा हो गया है। नीट पेपर लीक हुए भी कितना टाइम हो गया है। सरकार को कुछ तो संज्ञान लेना चाहिए। आप अपना मानसून सत्र शुरू कर रहे हैं। कुछ तो पता चलता हमें, ताकि तसल्ली होती कि आप इस पर डिस्कस करने वाले हैं, लेकिन आज जब डिस्कशन शुरू हुआ, तो आपने पार्लियामेंट का सेशन ही रद्द कर दिया। एक इंसान को लोकतंत्र में अपनी जान देनी पड़ेगी, उसके बाद ही आप सुनेंगे या उसके बाद भी नहीं सुनेंगे, क्योंकि हम ये भी देख चुके हैं।’ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। आंदोलनकारी जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक होते हुए संसद के करीब पहुंचे। संसद में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई, मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोल दागे। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की फोटो सामने आईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…. संसद मार्च के दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। यह खबर भी पढ़ें…. CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे सीनियर कलाकार सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने इस प्रदर्शन को गलत बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jasmine Sandlas Dehradun Show Controversy

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस का 17 जुलाई को देहरादून में हुआ था LIVE शो। देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मिन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या . जैस्मिन शाम करीब 8 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंची थीं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोकपर्व कार्यक्रम में उन्हें प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। शो के दौरान जैस्मिन ने खुद कुछ लड़कियों को स्टेज के पास बुलाया था। इस दौरान कई लड़कियों ने उनसे गले मिलकर फोटो और वीडियो बनवाए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जैस्मिन ने महिलाओं की सुरक्षा और ग्राउंड में मौजूद लड़कियों की सेफ्टी का मुद्दा भी उठाया था। पूरे शो के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने किसी भी तरह की कोई शिकायत या आपत्ति नहीं जताई। कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के करीब डेढ़ घंटे तक चला। मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात थे और जैस्मिन की सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। शो करने के बाद जैस्मिन वहां से रवाना हो गईं। जैस्मिन सैंडलस के शो की PHOTOS… देहरादून में 17 जुलाई को जैस्मिन सैंडलस ने खुद फैंस को अपने पास बुलाया था। फैंस ने जैस्मिन सैंडलस को दिए लाल गुलाब। फैंस की बढ़ती भीड़ को देख जैस्मिन ने वापस भेजा। चढ़ गई शराब तेरी गाने पर डांस करती जैस्मिन। जैस्मिन ने देहरादून में गाना धुरंधर फिल्म का गाना गया। अब पढ़िए जैस्मिन का सिंगर बनने का पूरा सफर… 1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मिन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है। 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मिन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया। 13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया। 20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था। जैस्मिन ने देहरादून में ज्यादातर पंजाबी गाने गए। गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मिन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है। इंडिया टूर का शानदार आगाज आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 17 जुलाई को देहरादून, 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा। ————————————————————— ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड कूच करने वाले निहंग की पिटाई का VIDEO:आपत्तिजनक PHOTOS हुई थी लीक; डंडे पड़े तो जसदीप बोला- हाय बाबा जी उत्तराखंड कूच के दौरान निहंगों में शामिल रहे निहंग जसदीप सिंह की एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में कई तस्वीरें सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब में निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा दी गई है। इसके तहत जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और डंडों से पैरों के तलवों पर मार भी लगाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)
World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy

Hindi News International World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy | New York Mayor Arrest Statement 5 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए शहर आने वाले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की कानूनी संभावना पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर के विधि विभाग के साथ बातचीत चल रही है। ममदानी ने कहा कि वे वही करेंगे, जिसकी कानून इजाजत देगा। उन्होंने दोहराया कि उनके मुताबिक नेतन्याहू का स्थान द हेग में है, जहां अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोपियों पर मुकदमा चलता है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने नवंबर 2024 में गाजा में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट द इंटरव्यू में कहा कि नेतन्याहू युद्ध अपराधों के आरोपी हैं और कई लोग यही मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर यहूदी विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी बढ़ते यहूदी विरोध का सामना करने के बजाय इजराइल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। डैनन ने पुष्टि की कि नेतन्याहू 22 से 28 सितंबर के बीच होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर का रुख इससे कोई फर्क नहीं डालेगा। उन्होंने X पर लिखा कि अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी हैं। हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा था कि उन्हें ममदानी की गिरफ्तारी संबंधी धमकियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क के मेयर हमास का समर्थन करते हैं और अमेरिका से नफरत करते हैं। अमेरिका और इजराइल, दोनों ICC के सदस्य नहीं हैं। अमेरिकी संघीय कानून राज्य और स्थानीय प्रशासन को ICC के अनुरोधों पर सहयोग करने से रोकता है। पिछले साल न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल भी कह चुकी हैं कि मेयर के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy

Hindi News International World News Updates; US Iran Israel Breaking NewsUNGA Netanyahu Visit Controversy | New York Mayor Arrest Statement 22 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए शहर आने वाले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गिरफ्तारी की कानूनी संभावना पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में शहर के विधि विभाग के साथ बातचीत चल रही है। ममदानी ने कहा कि वे वही करेंगे, जिसकी कानून इजाजत देगा। उन्होंने दोहराया कि उनके मुताबिक नेतन्याहू का स्थान द हेग में है, जहां अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोपियों पर मुकदमा चलता है। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने नवंबर 2024 में गाजा में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ममदानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पॉडकास्ट द इंटरव्यू में कहा कि नेतन्याहू युद्ध अपराधों के आरोपी हैं और कई लोग यही मानते हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर यहूदी विरोधी माहौल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममदानी बढ़ते यहूदी विरोध का सामना करने के बजाय इजराइल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। डैनन ने पुष्टि की कि नेतन्याहू 22 से 28 सितंबर के बीच होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक में संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेयर का रुख इससे कोई फर्क नहीं डालेगा। उन्होंने X पर लिखा कि अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो वह न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी हैं। हाल ही में एक रेडियो इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा था कि उन्हें ममदानी की गिरफ्तारी संबंधी धमकियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क के मेयर हमास का समर्थन करते हैं और अमेरिका से नफरत करते हैं। अमेरिका और इजराइल, दोनों ICC के सदस्य नहीं हैं। अमेरिकी संघीय कानून राज्य और स्थानीय प्रशासन को ICC के अनुरोधों पर सहयोग करने से रोकता है। पिछले साल न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल भी कह चुकी हैं कि मेयर के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
NEET UG 2026 Re-Exam Result Controversy

Hindi News Career NEET UG 2026 Re Exam Result Controversy | Marks Change Issue & Demand 5 मिनट पहले कॉपी लिंक नीट यूजी 2026 (री-एग्जाम) का रिजल्ट जारी होने के बाद एक ओर जहां स्टूडेंट नीट के ऑफिशियल पोर्टल पर अपने मार्क्स बार-बार बदलने की वजह से परेशान हैं। वहीं 71 साल के अशोक बाहरा जैसे लोग भी है जिन्होंने इस साल नीट एग्जाम दिया। फिर री नीट भी दिया। वे नीट एग्जाम में सीनियर सिटीजन के लिए 1% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आर्या ने नीट रिजल्ट पर उठाए सवाल कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी नीट के रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए। परेशान छात्रा ने सबूत के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है। 13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस (क्रम) गलत था। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे। इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की। शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा। आर्या का सवाल है कि एक ही छात्र के कुछ घंटों के अंदर दो अलग-अलग रिजल्ट कैसे जारी हो सकते हैं। फिलहाल NTA की वेबसाइट पर उनका स्कोर 167 अंक दिख रहा है। इसी आधार पर उनकी ऑल इंडिया रैंक 12,52,036 और कैटेगरी रैंक 3,67,585 दिखाई जा रही है। एनटीए और शिक्षामंत्री को भेजी शिकायत रिजल्ट में सामने आए इस अंतर के बाद आर्या ने अपने पास मौजूद स्क्रीनशॉट, OMR शीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स को जमा किया। इसे आर्या ने NTA तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल के जरिए भेजा। आर्या ने मांग की है कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर कोई तकनीकी गलती हुई है तो उसे जल्द से जल्द सुधारा जाए। पिछले साल भी आई थी दिक्कत आर्या ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास थ। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में भी नीट परीक्षा दी थी। उनका कहना है कि उस समय भी उन्हें रिजल्ट से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, लेकिन पर्याप्त डॉक्यूमेंट्स और सबूत नहीं होने की वजह से वह शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थीं। इस बार आर्या ने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह इस मामले को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी लेकर जाएंगी। अब आर्या NTA की ओर से आने वाले जवाब और कार्रवाई का इंतजार कर रही हैं। 70 साल की उम्र में बनना चाहते हैं डॉक्टर 70 वर्षीय अशोक बहरा डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में जुटे हैं। NEET UG 2026 के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार के रूप में अशोक बहरा को जाना जा रहा है। वे अब मेडिकल कॉलेजों में सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि अगर सीनियर सिटीजन को मेडिकल शिक्षा हासिल करने का अधिकार है तो उन्हें एडमिशन में भी उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में योग्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1% आरक्षण की मांग करते हुए 13 जुलाई को लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। सीनियर सिटीजन के लिए आरक्षण पर कोर्ट पहुंचे अशोक बहरा ने अपनी याचिका में कहा है कि NEET UG में दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और अन्य विशेष वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलता है लेकिन सीनियर सिटिजन के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी यदि कोई व्यक्ति मेडिकल शिक्षा हासिल करना चाहता है और परीक्षा पास करने की क्षमता रखता है तो उसे भी समान अवसर मिलना चाहिए। उनकी मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक बहरा ने इस मांग को लेकर 5 मई और 26 जून 2026 को केंद्र सरकार को आवेदन भी भेजे थे हालांकि उनकी मांग पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया। याचिका में उन्होंने केंद्र सरकार की मौजूदा नीति को मनमाना और तर्कहीन बताते हुए कहा है कि यह समानता और न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। याचिका में अशोक बहरा ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह सीनियर सिटिजन के लिए MBBS एडमिशन में आरक्षण या अलग कोटा देने पर विचार करे और इस संबंध में उचित नीति तैयार करे। पत्नी समेत परिवार में करीब 20 डॉक्टर अशोक बहरा का पूरा परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. उनकी पत्नी डॉ.मंजू बहरा एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा परिवार में करीब 20 डॉक्टर हैं जो कई वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहे हैं। बहरा कहते हैं कि पत्नी से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली। डॉक्टरों के बीच रहते हुए उनका मेडिकल क्षेत्र के प्रति लगाव और मजबूत होता गया। 1974 में पहली बार दी थी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम अशोक बहरा ने बताया कि उन्होंने पहली बार 1974 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने 2023 में दोबारा कोशिश की लेकिन परीक्षा केंद्र देर से पहुंचने के कारण उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली7 करीब तीन साल बाद उन्होंने फिर हिम्मत जुटाई और 2026 में NEET UG परीक्षा दी। ये खबर भी पढ़ें IIT कानपुर स्टूडेंट ने एक दिन में 77 करोड़ कमाए:दो दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया अपना स्टार्टअप, कंपनी की वैल्यू 415 करोड़ कम उम्र में करोड़ों की कमाई करने वाले युवाओं में सिद्धार्थ सक्सेना का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने एक ही दिन में लगभग 8 मिलियन
IT Professional Moonlighting Controversy | 7 Lakh Monthly Salary Stress

Hindi News Career IT Professional Moonlighting Controversy | 7 Lakh Monthly Salary Stress 2 मिनट पहले कॉपी लिंक हाल के दिनों में 29 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल रोहित अपनी मूनलाइटिंग जॉब की वजह से चर्चा में हैं। यह मामला एक पर्सनल फायनेंस पॉडकास्ट ‘फिक्स योर फाइनेंस से सामने आया। इसमें रोहित ने खुद को आईटी कर्मचारी बताया। इसके बाद सोशल मीडिया और मीडिया में रोहित और उसके काम की चर्चा होने लगी। रोहित की मासिक आय 7 लाख रोहित एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शो के दौरान रोहित ने बताया कि वे एक भारतीय कंपनी में दिन में और एक अमेरिकन कंपनी में रात में काम करते हैं। दोनों नौकरियों से उनकी मासिक आय लगभग 7 लाख बताई गई है। उनका सालाना सैलरी पैकेज 84 लाख रुपए है। वे प्रतिदिन लगभग 16 घंटे काम करते हैं। उनके पास दो घर, एक कार और लगभग 80–82 लाख की बचत है। एक साथ करते हैं दो नौकरियां रोहित को डर है कि भविष्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कारण आईटी नौकरियों पर असर पड़ सकता है। बचपन की आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे फायनेंशियल इनसिक्योरिटी महसूस करते हैं। इसी वजह से वे लगातार दो नौकरियां कर रहे हैं, हालांकि इससे उन पर मानसिक और शारीरिक दबाव भी बढ़ा है। रोहित को पढ़ाने के लिए भाई ने छोड़ी पढ़ाई शो में रोहित ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी जहां दो बच्चों को एक साथ पढ़ाया जा सके। इसलिए उसके बड़े भाई ने पढ़ाई छोड़ दी ताकि रोहित पढ़ाई कर सके। उसे लगता है कि अगर अब वह परिवार की जरूरतें पूरी नहीं सका तो यह उसके लिए परिवार की हार जैसा होगा। 80 लाख की सेविंग के बाद भी परेशान रोहित ने कहा कि उसके पास 80 लाख रुपये की सेविंग्स है। उसने 84 लाख का घर लिया है और पिता बनने के बाद एक कार ली है। इन दोनों की हर महीने अच्छी-खासी ईएमआई जाती है। इस महंगाई के जमाने में 80 लाख की सेविंग्स के बाद भी रोहित अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। 7 – 8 करोड़ की बचत के बाद एक नौकरी छोड़ देंगे जब शर्मा ने रोहित से पूछा कि क्या वह अपने काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए अपनी किसी एक नौकरी को छोड़ने पर विचार करेंगे, तो रोहित ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित किया है। रोहित ने कहा – अगले 5 से 6 सालों में मैं 7 या 8 करोड़ रुपये बचाना चाहता हूं। फिर मैं वह नौकरी छोड़ दूंगा और सिर्फ अपनी अमेरिका वाली नौकरी जारी रखूंगा। मूनलाइटिंग वर्क क्या है? एक साथ कई नौकरियां करना मूनलाइटिंग होता है। यह एक पार्ट-टाइम जॉब या फ्रीलाइंसिंग वर्क होता है। क्योंकि इसमें काम लैपटॉप और इंटरनेट से हो सकता है। भारत में मूनलाइटिंग : भारत में मूनलाइटिंग पर कोई नेशनल लॉ नहीं है। इसकी अनुमति मुख्य रूप से रोजगार अनुबंध, कंपनी की HR नीति और लागू श्रम कानूनों पर निर्भर करती है। यदि कर्मचारी कंपनी की अनुमति के बिना प्रतिस्पर्धी कंपनी के लिए काम करता है या गोपनीय जानकारी साझा करता है, तो यह अनुबंध का उल्लंघन माना जा सकता है। मूनलाइटिंग का चलन कई दशकों से मौजूद है, लेकिन कोविड-19 के बाद (2020 से) और विशेष रूप से 2022 से भारत के आईटी सेक्टर में यह चर्चा का विषय बना। मूनलाइटिंग का उद्देश्य अतिरिक्त आय कमाना, नए कौशल सीखना या अनुभव प्राप्त करना है। ये खबर भी पढ़ें प्राइमरी स्कूल से बच्चों को मिलेगी सेक्स एजुकेशन:हफ्ते में 2 बार लगेगी 20 मिनट की क्लास; 26 सदस्यों के पैनल ने तैयार की रिपोर्ट भारत में सेक्स एजुकेशन स्कूलों के सिलेबस में शामिल होने जा रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह एक कमेटी की सिफारिश के अनुसार स्कूलों/कॉलेजों में कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन शुरू करने के लिए सहमत है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shweta Tiwari Slams Cockroach Janata Party Over Sonam Wangchuk Controversy

17 मिनट पहले कॉपी लिंक जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस पार्टी पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि ये पार्टी सोनम वांगचुक का इस्तेमाल अपने एंजेंडा के लिए कर रही है। श्वेता तिवारी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा है, सोनम वांगचुक एक सच्चे और बेहद महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए लड़ रहे हैं, शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए। उनका यह उद्देश्य ध्यान देने योग्य है और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं साथ ही ये भी साफ करना चाहती हूं कि मैं कॉकरोच जनता पार्टी के साथ नहीं हूं और न ही उनका समर्थन करती हूं। जिस तरह से वे इस मुद्दे को संभाल रहे हैं, उससे मैं सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सोनम वांगचुक के आंदोलन का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। मैं इस तरीके का समर्थन नहीं करती।’ ‘मेरा समर्थन सिर्फ सोनम वांगचुक और उस उद्देश्य के लिए है, जिसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं। किसी भी राजनीतिक दल या संगठन के लिए नहीं, जो इससे फायदा उठाना चाहता हो।’ विवेक ऑबेरॉय सोनम के सवाल पर बोले- अभिनेता हूं, नेता नहीं हाल ही में विवेक ऑबेरॉय से सोनम वांगचुक और उनके अनशन पर सवाल किया गया, तो एक्टर ने मुद्दे पर राय रखने की बजाए कहा, ‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं, मैं पॉलिटिकल चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।’ विवेक का ये बयान सामने आने के बाद कई लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतरे हैं। आमिर खान बोले- उनके लिए चिंतित हूं लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म लगान की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक के अनशन पर बात करते हुए चिंता व्यक्त की है। किरण राव ने किया कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन आमिर खान से पहले उनकी पूर्व पत्नि किरण राव ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत डिपके, CJP और इस देश के उन सभी नागरिकों, युवा और बुजुर्ग, के साथ एकजुटता से खड़ा हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और उन सभी लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल शुरू की है। हमें इस बात का एहसानमंद होना चाहिए कि आपने हमें हमारी उदासीनता से जगाया और याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।’ 3 इडियट्स में चतुर बने ओमी वैद्य बोले- नहीं चाहता वो मरें सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 16वें दिन ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है।’ ‘यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’ सोनाक्षी बोलीं- अब चुप रहना संभव नहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देश के युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर संवाद शुरू नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि वह भी देश की युवा हैं और देश का भला चाहती हैं, इसलिए उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक रूप से रखने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा, “मैं बस यह पूछना चाहती हूं कि यह कब काफी होगा? जब ये लोग मर जाएंगे, तब क्या आप जागेंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? जो हो रहा है, वह सही नहीं है। मैं बस यही कहना चाहती हूं।” एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब 19 दिन हो चुके हैं और किसी की बात सुनने के लिए इतना इंतजार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिया है, उन्हें अपनी बात रखने के लिए अपनी सेहत दांव पर नहीं लगानी चाहिए। फातिमा ने कहा कि राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, छात्रों के भविष्य की रक्षा करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए निकले और सोनम वांगचुक की सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने युवाओं के बेहतर भविष्य के समर्थन की भी अपील की। फातिमा सना शेख की पोस्ट। कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह उम्मीद और प्रार्थना कर रहे हैं कि वांगचुक सुरक्षित रहें और इस पूरे मामले का समाधान जल्द बातचीत के जरिए निकले। समय रैना की पोस्ट। सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की अपील कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन खत्म करने की भावुक अपील की। शर्मा ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे नेतृत्व की जरूरत है, इसलिए किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान दांव पर नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश किसी एक इस्तीफे से बड़ा होता है और करोड़ों युवा आज वांगचुक को अपनी आवाज मानते हैं। शर्मा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। अंत में उन्होंने वांगचुक से देशहित में अनशन खत्म कर संघर्ष जारी रखने
Bangladesh Teesta Project Controversy | India China Loan Deal Update

ढाका40 मिनट पहलेलेखक: एसएम अमानुर रहमान कॉपी लिंक बांग्लादेश की रहमान सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी पावर चाइना से समझौता किया है। बांग्लादेश और चीन के संबंधों में ‘चीनी’ कुछ ज्यादा ही घुलने लगी है। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तीस्ता नदी प्रोजेक्ट में भारत के इन्वेस्टमेंट ऑफर को ना कर इसे चीन को सौंप दिया है। चीन लगभग 9 हजार करोड़ रुपए के तीस्ता रिवर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (TRMP) में ₹7 हजार करोड़ सॉफ्ट लोन के रूप में देगा। बांग्लादेश को इसे 50 साल में चुकाना होगा। जबकि भारत ने चीन को बाहर रखने के लिए 2024 में तत्कालीन शेख हसीना सरकार को 9 हजार करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। अब रहमान सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी पावर चाइना से समझौता किया है। इस जीटूजी एग्रीमेंट के तहत चीन के इंजीनियरों का दल पिछले हफ्ते ही बांग्लादेश आया था। लगभग 50 इंजीनियरों और टेक्नीकल स्टाफ ने तीस्ता कैचमेंट एरिया का सर्वे किया। इस मानसून में तीस्ता नदी का सर्वे करेगा चीन सूत्रों के अनुसार इस मानसून के दौरान चीन का दल तीस्ता नदी के फ्लो का आकलन कर बांध, जेट्टी और अन्य निर्माण कार्यों का प्लान तैयार करेगा। साथ ही इस सीजन में तीस्ता कैचमेंट एरिया में सिल्ट (तलछट) की सफाई में भी चीन ने सहयोग का वादा किया है। बांग्लादेश की मांग थी कि तीस्ता के रन ऑफ (अतिरिक्त बहाव) को चीन इसी मानसून में रोके। जिससे कि अगले साल से प्रस्तावित प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही बांग्लादेश तीस्ता नदी के पानी का खरीफ की बुआई के लिए ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सके। चीन सेना के इंजीनियर भी प्रोजेक्ट कंपनी में 1. पूर्वोत्तर का एंट्री पॉइंट: परियोजना क्षेत्र (नीलफामारी और रंगपुर) भारतीय सीमा से 10-12 किमी जबकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) से 22 किमी दूर है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर के 7 राज्यों को जोड़ता है। पूर्वोत्तर के एंट्री पॉइंट के लिए खतरा हो सकता है। 2. पावर चाइना कंपनी सेना से जुड़ी: पावर चाइना स्वतंत्र व्यावसायिक कंपनी नहीं, बल्कि चीन की सैन्य-नागरिक फ्यूजन नीति से गहराई से जुड़ी सरकारी कंपनी है। ये कंपनी एशिया और अफ्रीका में कई मल्टी पर्पज प्रोजेक्ट्स काे चला रही है। कंपनी में चीन सेना की इंजीनियरिंग काेर के भी लाेग होते हैं। 3. दो-मोर्चों पर चुनौती: सुरक्षा विशेषज्ञों की चिंता है कि सैकड़ों चीनी इंजीनियरों और तकनीशियनों की भारत की पूर्वोत्तर की संवेदनशील सीमा पर लंबे समय तक मौजूदगी भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत के पूर्वी मोर्चे पर चीन अपनी पैठ को और बढ़ाने में जुट सकता है। बड़ी डिफेंस डील की तैयारी, चीन फाइटर जेट देगा सूत्रों के अनुसार पीएम तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल शमशुल इस्लाम ने हाल में चीन के राजदूत के साथ मुलाकात की थी। इसमें बांग्लादेश को चीन के साथ जे सीरीज फाइटर जेट्स देने पर चर्चा हुई। बताया जाता है कि चीन अक्टूबर में 12 जेट्स की पहली खेप देने वाला है। कॉक्स बाजार के पेकुआ में चीन ने 1.2 अरब डॉलर की लागत से छह स्लॉट वाले पनडुब्बी बेस को तैयार कर लिया है। यहां मेंटेनेंस भी होगा। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में चीन के सहयोग से एयरबेस को भी तैयार किया जा रहा है। सिलीगुड़ी के समीप ये बेस भारत को खतरा हो सकता है। ————————- भारत-बांग्लादेश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश ने भारत से छीनकर चीन को दिया मोंगला पोर्ट; सिर्फ 80 किमी दूर बैठेगा चीन, ये कितनी बड़ी चिंता 22 से 26 जून 2026 तक बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान चीन में थे। इसी दौरान बांग्लादेश ने अपने मोंगला पोर्ट का प्रोजेक्ट भारत से छीनकर चीन को दे दिया। यानी हमारे तट से महज 80 किमी दूर मोंगला पोर्ट पर चीन बैठेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Aamir Khan Third Marriage Controversy

13 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इस शादी के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब आमिर के करीबी दोस्त अमीन हाजी उनके बचाव में आए हैं। अमीन हाजी ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर शादी का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने हमेशा अपने पुराने परिवार और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। अमीन ने कहा की उन्होंने दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है। आमिर की निजी जिंदगी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि आमिर कितने ईमानदार और भावुक इंसान हैं। आमिर ने 5 जुलाई को घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। परिवार और बच्चों का हमेशा रखा ख्याल अमीन हाजी बताया की वे आमिर खान को पिछले 35 साल से जानते हैं। अमीन ने कहा की आमिर हमेशा से शादी के रिश्ते को गरिमा देते आए हैं। कई लोग एक रिश्ता टूटने के बाद निराश हो जाते हैं, लेकिन आमिर ऐसे नहीं हैं। लोग अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें करते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि वे कितने ईमानदार रहे हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने के बाद भी उन्होंने हमेशा अपने पिछले परिवार और बच्चों का पूरा ख्याल रखा है। बहुत कम लोग इस बात को स्वीकार करते हैं। अमीन हाजी बॉलीवुड के एक मशहूर लेखक और निर्देशक हैं, जिन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ (2001) में ‘बाघा’ का किरदार निभाया था। दिल टूटने पर आमिर को रोते हुए देखा है आमिर को एक बेहद भावुक इंसान बताते हुए अमीन ने कहा कि उन्होंने आमिर को दिल टूटने के बाद बिखरते हुए देखा है। वे कहते हैं कि लोग कई साल बाद दोबारा प्यार मिलने पर मजाक बनाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने उन्हें रोते हुए देखा है। बाहर से रिश्ते जितने आसान लगते हैं, उतने होते नहीं हैं। जब कोई शादी टूटती है, तो उसके लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। आमिर खान खुद भी दे चुके सफाई आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर खुद भी सफाई दी है। वेबसाइट रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने कहा- मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने कहा- मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी
Aamir Khan Statement | Love Jihad Allegations & Wife Religion Controversy

9 मिनट पहले कॉपी लिंक तीसरी शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा है। आमिर ने इन आरोपों पर सफाई दी है। वेबसाइट रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने कहा- मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि शादियां सिविल मैरिज थीं। तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। आमिर ने कहा- मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई से हुई है। आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। आमिर ने 5 जुलाई को की थी तीसरी शादी एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की। दोनों ने मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। पूरी खबर यहां पढ़ें… आमिर की शादी की तस्वीरें … आमिर ने घर पर गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर ने गौरी के बेटे को प्यार से किस किया। खुशी के इस मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भी डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। नेताओं ने लव जिहाद कहा, पुतला फूंका, मुफ्ती ने शादी को नाजायज बताया आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाया था- क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। महाराष्ट्र के ही मंत्री संजय शिरसाट ने कहा- यह आमिर का निजी जीवन है, लेकिन ऐसी चीजें समाज पर गलत असर डाल सकती हैं। बजरंग दल समेत कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। उनका आरोप था कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं से शादी करते हैं। वहीं, आमिर की तीसरी शादी को लेकर यूपी में फतवा जारी हुआ है। अलीगढ़ में यूपी के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने कहा कि शरीयत के मुताबिक किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह गलत और नाजायज है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो। जिसने मुस्लिम धर्म स्वीकार न किया हो। ऐसी महिला से शादी इस्लाम के नियमों में अवैध है। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष भी धार्मिक रूप से गुनहगार है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सैलून एंटरप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं गौरी स्प्रैट आमिर ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं और उनका 7 साल का एक बच्चा है। आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2002 में हुआ था आमिर का पहला तलाक आमिर ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में आमिर-रीना का तलाक हो गया था। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता । किरण राव से दूसरी शादी फिर तलाक रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों की शादी हुई। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 16 साल बाद जुलाई 2021 में आमिर और किरण का ऐलान किया था। आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद। तीसरी शादी पर भारत का कानून क्या कहता है? भारत में तीसरी शादी करना गैरकानूनी नहीं है। कानून सिर्फ यह देखता है कि शादी के समय व्यक्ति की पिछली शादी कानूनी रूप से खत्म हुई है या नहीं। अगर पहली और दूसरी शादी का कानूनी तलाक हो चुका है या जीवनसाथी का निधन हो गया है, तो तीसरी शादी पूरी तरह वैध होती है। लेकिन बिना तलाक के दोबारा शादी करना द्विविवाह माना जा सकता है और यह कानूनन अपराध है। ऐसे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 के तहत शादी अमान्य होगी और 7 साल की जेल हो सकती है। केवल मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक मुस्लिम पुरुष को एक समय में अधिकतम 4 शादियां करने की परमिशन है। अगर शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत रजिस्टर्ड की जा रही हो, तो यह छूट खत्म हो जाती है और वहां भी एक विवाह का नियम लागू होता है। आमिर खान के मामले में उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता से 2002 और दूसरी पत्नी किरण राव से 2021 में कानूनी तलाक हो चुका है। ऐसे में गौरी स्प्रैट से उनकी शादी वैध मानी जाएगी। ————————————- आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आमिर खान ने 20 की उम्र में घरवालों से छिपकर पड़ोसी से पहली कोर्ट मैरिज की, जानिए 3 अहम रिश्तों की कहानी मशहूर कहावत है कि ‘दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं, जिंदगी नहीं’, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ये कहावत गलत साबित कर दी। दो नाकाम शादियों के बाद आमिर ने जिंदगी को नया मौका दिया और उन्होंने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की। पूरी खबर पढ़ें…. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






