Sunday, 12 Apr 2026 | 08:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

CD Gopinath Passes Away | First Test Cricket Winning Team Player

CD Gopinath Passes Away | First Test Cricket Winning Team Player

Hindi News Career CD Gopinath Passes Away | First Test Cricket Winning Team Player | April 11 Current Affairs 31 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया 10 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। जस्टिस यशवंत के घर से 14 मार्च 2025 को 500-500 के नोटों के बंडल जले हुए मिले थे। इस विवाद के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया था। 5 अप्रैल 2025 को जस्टिस यशवंत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी। हालांकि, उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। कैश घटना के बाद जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। उन्होंने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को चुनौती दी थी। जस्टिस वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ किया। अगस्त 1992 में जस्टिस वर्मा ने एडवोकेट के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन किया था। जस्टिस वर्मा 2006 से प्रोमोशन तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्पेशल काउंसिल रहे। 2012 से अगस्त 2013 तक उत्तर प्रदेश राज्य के चीफ स्टैंडिंग काउंसल रहे। जस्टिस वर्मा इसके बाद सीनियर एडवोकेट नॉमिनेट हुए। 2014 में जस्टिस यशवंत वर्मा इलाहबाद हाईकोर्ट के एडिशनल जज अपॉइंट हुए। 2021 में जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाई कोर्ट में अपॉइंट हुए। दिल्ली हाईकोर्ट में जज के साथ-साथ वे एडमिनिस्ट्रेटिव एंड जनरल सुपरविजन कमेटी, कमेटी फॉर फाइनेंस एंड बजटिंग जैसी 11 कमेटीज के मेंबर रहे। इसके अलावा वे दिल्ली हाईकोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी और कमिटी ऑफ द दिल्ली इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के चेयरमेन भी रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुरुआती काम करते हुए उन्होंने ज्यादातर सिविल मैटर्स पर काम किया। 2. ISRO ने गगनयान इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा किया 9 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट एक डमी क्रू मॉड्यूल का स्पेस से धरती पर लौटने का टेस्ट है। ये टेस्ट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में हुआ। इसमें पैराशूट सिस्टम का सही समय पर खुलना जरूरी होता है। जब कोई अंतिरिक्ष यान स्पेस से पृथ्वी की ओर लौटता है तो उसकी स्पीड बहुत तेज होती है, तब पैराशूट ही उसकी स्पीड को कंट्रोल करता है। पैराशूट की वजह से ही सुरक्षित लैंडिंग संभव हो पाती है और ISRO ने इस लैंडिंग में सफलता हासिल की है। गगनयान मिशन गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है। इसे 2027 में लॉन्च किया जाना है। इस मिशन के तहत 3 भारतीय एस्ट्रोनॉट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 3 दिनों के लिए भेजा जाएगा। LEO की दूरी 400 किमी होगी। इस मिशन में 3 दिन तक अंतरिक्ष यात्री स्पेस में रहेंगे। भारत ये ट्रेनिंग रूस के साथ मिलकर कर रहा है। यदि भारत गगनयान में सफल हो जाता है, तो USA, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाला चौथा देश होगा। गगनयान के पहले तीन मानवरहित (अनक्रूड) G1, G2, G3 मिशन भेजे जाएंगे। गगनयाण का कुल बजट 10 हजार करोड़ है। ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन हैं। गगनयान के फाइनल मिशन से पहले 8 हजार से ज्यादा ग्राउंड टेस्टिंग की जाएंगी। निधन (DEATH) 3. पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन 9 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन हो गया। वे 96 साल के थे। गोपीनाथ 1952 में पहला टेस्ट क्रिकेट जीतने वाली टीम के आखिरी जीवित प्लेयर थे। गोपीनाथ भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर भी थे और ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे के बाद दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे। गोपीनाथ 1 मार्च 1930 को मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मे थे। उनका पूरा नाम चिंगलपुट दुरईकन्नु गोपीनाथ था। गोपीनाथ ने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहला टेस्ट क्रिकेट खेला था। गोपीनाथ ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नाबाद 50 रन बनाए थे। भारत ने उसी मैच के दौरान चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर पहला टेस्ट मैच जीता था। गोपीनाथ ने भारत और मद्रास का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 टेस्ट और 83 फर्स्ट कैटेगरी मैच खेले। सी डी गोपीनाथ ने 17 साल की उम्र से खेलना शुरू किया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ 10 अप्रैल को भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलिप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर दरवाजों के नाम भी रखे गए हैं। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। 1985 में रवि शास्त्री ने वानखेड़े स्टेडियम में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज थे। 1985 में रवि शास्त्री को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में उन्हें ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे। 2019 में इंडियन टीम वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची थी। 1994 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद 1995 में मुंबई में वर्ल्ड मास्टर्स टूर्नामेंट से एक टीवी कमेंटेटर के तौर पर शुरुआत की थी। कमेंट्री की दुनिया में उनकी आवाज बहुत प्रभावी मानी जाती है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. 28वीं ASEAN की भारत ने सह-अध्यक्षता की 9 अप्रैल को भारत ने 28वीं आसियान के सीनियर अधिकारियों की बैठक की। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी पी कुमारन और फिलीपींस के विदेश मामलों के पॉलिसी अवर सेक्रेटरी लियो एम हेरेरा-लिम ने की। इस बैठक में पिछले साल अक्टूबर में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के फैसलों पर कितना काम हुआ है और उनकी क्या प्रोग्रेस है इसकी समीक्षा की। 2026 को आसियान-भारत ‘समुद्री सहयोग वर्ष’ के तौर पर मनाने और आपनी पार्टनरशिप को मजबूत करने पर बात की। आसियान-भारत का उद्देश्य समुद्री गतिविधियों में सहयोग बढ़ाना है, जिसमें जहाजरानी, ​​समुद्र में सुरक्षा और समुद्री संसाधनों का संरक्षण शामिल है। आसियान-भारत की इस बैठक में 2026 में होने वाले 48वें असियन

Lalit Modi Target BCCI; IPL Cricket Business Loss; Format Controversy

Lalit Modi Target BCCI; IPL Cricket Business Loss; Format Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पूर्व कमिश्नर ने कहा कि मौजूदा IPL फॉर्मेट से BCCI और फ्रेंचाइजी को हर सीजन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। उनके मुताबिक, कम मैच इसकी सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा, यह वो नहीं जो हमने बेचा था। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टार के इंटरव्यू में कहा, शुरू में हर टीम को एक-दूसरे से दो बार खेलने का प्लान था। 2022 में 10 टीम होने पर 90 लीग मैच और चार नॉकआउट मैच होते। हालांकि, IPL ने होम-एंड-अवे सिस्टम बदलकर 74 मैच ही रखे। इससे फ्रेंचाइजियों को नुकसान हो रहा है। यह वो नहीं जो हमने बेचा था। उन्होंने कहा, हर मैच के लिए BCCI को 50% और बाकी 50% टीमों में बांटा जाता है। इससे टीमों को 20 मैचों का नुकसान हो रहा है। ललित मोदी के खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। होम-एंड-अवे फॉर्मेट में छिपी है असली वैल्यू उन्होंने स्पोर्ट्सस्टार से कहा, IPL की असली वैल्यू होम-एंड-अवे फॉर्मेट में है। अगर कैलेंडर में मैचों की जगह नहीं थी, तो टीमों की संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, हमने IPL इस तरह नहीं बेचा था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सभी टीमों ने इस बदलाव पर सहमति दी थी और कहा कि ऐसा नहीं हुआ होगा। 94 मैच होते तो बढ़ती कमाई उन्होंने कहा, अगर होम-एंड-अवे फॉर्मेट में 94 मैच होते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपए होती, तो मीडिया राइट्स से 2,400 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होती। यानी BCCI को 2,400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलता। इसमें 1,200 करोड़ रुपए 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपए, और टीमों की वैल्यू बढ़ती। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए ललित मोदी को 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए वे भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

राजधानी के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित ‘सचिवालय सुपर लीग 2026’ का शानदार आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय माइटी 11’ ने शानदार खेल का प्रदर् . सागर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सचिवालय ‘ए’ ने 58 रन से जीता मैच टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर’ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ‘ए’ के बल्लेबाजों ने मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए और निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सागर ने सबसे ज्यादा 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि टीएच खान ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन को 1-1 विकेट मिला। पहाड़ जैसे 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ‘रॉयल स्ट्राइकर’ की टीम दबाव में बिखर गई और 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। हालांकि, प्रदीप आगरी (57 रन) और नीरज गिरी (43 रन) ने एक छोर संभालकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। सचिवालय ‘ए’ के गेंदबाज राहुल जेटली ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके। इस तरह सचिवालय ‘ए’ ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया। 3 विकेट चटकाने वाले राहुल जेटली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। संतोष की फिरकी में फंसी ‘वॉरियर’, माइटी 11 ने 5 विकेट से मारी बाजी दिन का दूसरा मुकाबला ‘सचिवालय माइटी 11’ और ‘सचिवालय वॉरियर’ के बीच हुआ। इस मैच में सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। ‘माइटी 11’ के गेंदबाजों के आगे वॉरियर की पूरी टीम महज 14 ओवर में 91 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के लिए राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। जवाब में 92 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘माइटी 11’ की टीम ने इसे 13 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के नायक अरविंद दानू रहे, जिन्होंने शानदार 37 रनों की पारी खेली। वॉरियर के गेंदबाज नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन हार नहीं टाल सके। ‘माइटी 11’ ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए संतोष पांडे को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह इससे पूर्व, टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके शुक्ल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Sri Lanka Cricket Board Denies Nuwan Thusara IPL NOC

Sri Lanka Cricket Board Denies Nuwan Thusara IPL NOC

कोलंबो3 घंटे पहले कॉपी लिंक नुवान तुषारा ने IPL के 8 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं देने का आरोप लगाते हुए खेलने की अनुमति मांगी है। NOC जारी करने की मांग श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने कोलंबो जिला अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट से IPL 2026 में खेलने के लिए NOC जारी करने की मांग की है।इस मामले की शुरुआती सुनवाई हो चुकी है और अगली तारीख 9 अप्रैल तय की गई है। नुवान ने टी-20 में श्रीलंका के लिए 30 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं। फिटनेस में खरे नहीं उतरे- बोर्ड बोर्ड ने तुषारा को NOC देने से इनकार करते हुए कहा कि वह तय फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। हालांकि तुषारा का कहना है कि वे पहले 2024 और 2025 सीजन में इसी फिटनेस के साथ खेल चुके हैं और तब उन्हें NOC मिल चुका था। कॉन्ट्रैक्ट खत्म, इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी तुषारा ने कोर्ट में बताया कि उनका बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च 2026 को खत्म हो गया है। उन्होंने पहले ही इसे आगे नहीं बढ़ाने और इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि जब उन्हें राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना जाना था, तब फिटनेस के आधार पर NOC रोकना गलत है। करियर और कमाई पर असर पड़ेगा तुषारा ने कहा कि अगर उन्हें NOC नहीं मिली तो IPL टीम उन्हें बदल सकती है। इससे उनके करियर और कमाई दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कोर्ट से अंतरिम और स्थायी आदेश की मांग की है ताकि उन्हें IPL समेत विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मिल सके। नुवान ने अपना पहला IPL सीजन 2024 में खेल था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ में खरीद था। ——————– ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs SRH:दोनों टीमें अपने पहले मैच हारीं कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी। सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं, 4 बार की चैंपियन कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले हरारे में होंगे। 23 जुलाई को पहला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज की तारीखों की पुष्टि की। 23 जुलाई को पहला टी-20 खेला जाएगा। 25 और 26 जुलाई को दूसरा और तीसरा मैच होगा। 2024 में 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस समय कप्तानी शुभमन गिल ने संभाली थी। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद वापसी की और सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। जिम्बाब्वे बोर्ड का बयान जिम्बाब्वे क्रिकेट के निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमेशा दर्शकों में उत्साह पैदा करते हैं। उनके अनुसार, यह सीरीज घरेलू मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी। जिम्बाब्वे भारत भी आएगी जिम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। मुकाबले कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में होंगे। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले हरारे में होंगे। 23 जुलाई को पहला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज की तारीखों की पुष्टि की। 23 जुलाई को पहला टी-20 खेला जाएगा। 25 और 26 जुलाई को दूसरा और तीसरा मैच होगा। 2024 में 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस समय कप्तानी शुभमन गिल ने संभाली थी। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद वापसी की और सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। जिम्बाब्वे बोर्ड का बयान जिम्बाब्वे क्रिकेट के निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमेशा दर्शकों में उत्साह पैदा करते हैं। उनके अनुसार, यह सीरीज घरेलू मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी। जिम्बाब्वे भारत भी आएगी जिम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। मुकाबले कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में होंगे। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Hindi News Sports Australia Cricket Contract List 2026 27 Jake Weatherald Michael Neser स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने 2026-27 सीजन के लिए 21 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में खासतौर पर टेस्ट और मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस और रिटायर हो चुके उस्मान ख्वाजा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी मौका नहीं मिला। रिचर्डसन को तो पिछली बार ही कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं ओपनर जैक वेदराल्ड और तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। नेसर ने हालिया एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा। भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया टीम अगले 12 महीनों में कुल 15 टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ घर पर 2 टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 4 टेस्ट और भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 150वीं वर्षगांठ का एक खास टेस्ट भी खेला जाएगा। इसके बाद 2027 के मिडिल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा सकता है, जबकि उसी साल इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी होगी। व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी टेस्ट क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरों पर, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

नवीन बोले- ईशान किशन का विकेट जिंदगी भर याद रहेगा:UPL को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया; IPL कैंप पहुंचे

नवीन बोले- ईशान किशन का विकेट जिंदगी भर याद रहेगा:UPL को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया; IPL कैंप पहुंचे

ईशान किशन जैसे बड़े बल्लेबाज का विकेट लेना, वह भी अपने डेब्यू मैच में… यह पल जिंदगी भर याद रहेगा। यह कहना है हरिद्वार के तेज गेंदबाज नवीन के. सिंह का, जिन्होंने बिना किसी एज-ग्रुप क्रिकेट (अंडर-16, अंडर-19) खेले सीधे सीनियर स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कैंप तक पहुंच गए हैं। क्रिकेट की दुनिया में अक्सर वही नाम सामने आते हैं, जो सिस्टम के तय रास्तों से आगे बढ़ते हैं। लेकिन हरिद्वार के जलालपुर कलां गांव के तेज गेंदबाज नवीन ने इस धारणा को तोड़ा है। बिना अंडर-16 या अंडर-19 खेले सीधे सीनियर क्रिकेट में जगह बनाई और अब आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने अगले असाइनमेंट के लिए अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में नवीन ने अपने संघर्ष, सीख और सपनों को खुलकर साझा किया। अब सवाल-जवाब में पढ़िए पूरी बातचीत… सवाल: शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही? जवाब: शुरुआत में सबसे बड़ी कमी गाइडेंस की थी। पहले उत्तराखंड में सुविधाएं भी कम थीं। जैसे-जैसे मैं प्रोफेशनल क्रिकेट में आया, तब जाकर समझ आया कि चीजें कैसे काम करती हैं। अब माहौल पहले से काफी बेहतर है। सवाल: आपकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र क्या है? नवीन: फिटनेस। मैं हमेशा कहता हूं- आप क्रिकेट खेलकर फिट नहीं रह सकते, लेकिन अगर आप फिट हैं, तो लंबा क्रिकेट खेल सकते हैं। सवाल: परिवार का सपोर्ट कितना अहम रहा? जवाब: शुरुआत में परिवार पूरी तरह आश्वस्त नहीं था, जो कि मिडिल क्लास फैमिली में सामान्य है। लेकिन जैसे-जैसे मैंने परफॉर्म किया, उनका सपोर्ट बढ़ता गया। आज वे मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं। सवाल: करियर का टर्निंग पॉइंट क्या रहा? नवीन: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL)। सीजन-1 में उतना अच्छा नहीं किया, लेकिन सीजन-2 में 5 मैच में 10 विकेट लिए। मेरा माइंडसेट बदल गया था। वहीं से IPL फ्रेंचाइजियों के ट्रायल का मौका मिला। सवाल: डेब्यू मैच और ईशान किशन का विकेट, कैसा अनुभव था? जवाब: बहुत खास। शुरू में दबाव था, क्योंकि ईशान सर बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन जब उन्हें आउट किया, तो वह पल शब्दों में नहीं बता सकता। वह विकेट जिंदगी भर याद रहेगा। सवाल: टी20 और वनडे में क्या फर्क महसूस हुआ? जवाब: वनडे में आपको एक जगह गेंदबाजी करनी होती है, धैर्य रखना पड़ता है। टी20 में हर गेंद पर कुछ नया करना होता है। इस बदलाव को समझने में कोच मनीष शर्मा सर ने बहुत मदद की। सवाल: राजस्थान रॉयल्स कैंप का अनुभव कैसा रहा? जवाब: बहुत सीखने को मिलता है। वहां दबाव जैसा कुछ नहीं होता, बस हेल्दी कॉम्पिटिशन रहता है। बड़े खिलाड़ियों को देखकर और उनसे सीखकर काफी सुधार होता है। सवाल: शेन बॉन्ड से क्या सीख मिली? जवाब: उनका सीधा मंत्र है- पिच और कंडीशन के हिसाब से गेंदबाजी करो। ज्यादा सोचो मत, एक प्लान बनाओ और उसे सही से लागू करो। सवाल: आपकी स्ट्रेंथ और फोकस एरिया क्या है? जवाब: मेरी बाउंसर मेरी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। लेकिन अभी मैं अपनी यॉर्कर पर ज्यादा काम कर रहा हूं, ताकि उसे और बेहतर बना सकूं। सवाल: आगे का लक्ष्य क्या है? जवाब: हर खिलाड़ी का सपना टीम इंडिया के लिए खेलना होता है। लेकिन फिलहाल मेरा फोकस घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है। सवाल: उत्तराखंड के युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे? जवाब: कभी हार मत मानो। कई बार लगेगा कि कुछ नहीं हो रहा, लेकिन लगातार मेहनत करते रहो। कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। मैंने एज-ग्रुप क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी यहां तक पहुंचा हूं— अगर मेहनत है, तो मौका जरूर मिलेगा। ——————- ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड नेशनल मास्टर्स फुटबॉल में चैंपियन बना: 40+ आयु वर्ग ने छत्तीसगढ़ को हराया, 50+ टीम उप-विजेता उत्तराखंड की 40+ आयु वर्ग की फुटबॉल टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित ‘खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026’ में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीत लिया है। टीम ने कड़े मुकाबले में छत्तीसगढ़ को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। (पढ़ें पूरी खबर)

R ashwin san francisco unicorns usa cricket 2024 ipl csks retires mlc

R ashwin san francisco unicorns usa cricket 2024 ipl csks retires mlc

स्पोर्ट्स डेस्क10 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन अब अमेरिका की टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आगामी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम से करार किया है। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले पूर्व भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं। दिसंबर 2024 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास अश्विन ने साल 2024 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद 2025 के IPL में वे CSK की तरफ से खेलते नजर आए थे, हालांकि वह सीजन उनके लिए बहुत खास नहीं रहा था। IPL खत्म होने के बाद उन्होंने इस लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब संन्यास के बाद वे ग्लोबल लीग्स का रुख कर रहे हैं। अश्विन ने साल 2024 के दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पहली बार IPL के बाहर किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलेंगे अपने लंबे और सफल करियर में अश्विन ने भारत के बाहर किसी भी टी-20 लीग में हिस्सा नहीं लिया है। यह पहला मौका होगा जब वे IPL के अलावा किसी ग्लोबल फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन में खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर के साथ करार किया था, लेकिन घुटने की सर्जरी के कारण वे उस समय खेल नहीं पाए थे। अश्विन बोले- अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल अमेरिका में खेलने को लेकर अश्विन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,’हाल ही में मैंने डलास में एक एग्जीबिशन मैच खेला था। वहां एशियाई मूल के लोगों के बीच क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी देखी, उसने मुझे हैरान कर दिया। वहां क्रिकेट की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में रह रहे लोग और खासकर बच्चे जिस तरह से इस खेल में रुचि दिखा रहे हैं, उसे करीब से अनुभव करने के लिए मैं MLC का हिस्सा बनना चाहता था। 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से पहले अमेरिका बना रहा बड़ा बाजार साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी होने जा रही है। इससे पहले अमेरिका खुद को क्रिकेट के बड़े डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रहा है। MLC के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा, अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का हमारे साथ जुड़ना यह बताता है कि पिछले तीन सालों में हमारी लीग ने कितनी तरक्की की है। अब अमेरिका में लोग क्रिकेट के बारे में जानने लगे हैं। 6 में से 3 टीमों के मालिक IPL ग्रुप्स हैं मेजर लीग क्रिकेट में IPL का गहरा कनेक्शन है। लीग की 6 में से 3 टीमों के मालिक वही ग्रुप्स हैं जिनके पास IPL टीमें हैं। इनमें एमआई न्यूयॉर्क (MI), टेक्सास सुपर किंग्स (CSK) और एलए नाइट राइडर्स (KKR) शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों ने खरीदा है, जिसमें एनएफएल (NFL) टीमों के मालिक भी शामिल हैं। 18 जून से शुरू होगा चौथा सीजन, ओकलैंड में होगा फाइनल MLC का चौथा सीजन यानी 2026 सीजन 18 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट टेक्सास, लॉस एंजिल्स और ओकलैंड में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को ओकलैंड कोलिजियम में होगा। अश्विन की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। साल 2024 में वे फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन वॉशिंगटन फ्रीडम से हार गए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

IPL 2026 HPCA Cricket stadium Dharamshala | Punjab kings Delhi capitals Benguluru

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (ILP) 2026 के दूसरे चरण के तहत तीन मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। . BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल सीजन 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हो रही है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह दो महीने तक चलने वाली है। देश में दो महीने चलेगा क्रिकेट का रोमांच IPL 2026 के तीन मुकाबले ऐसे वक्त में होने जा रहे हैं, जब देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है और गर्मी से बचने को टूरिस्ट पहाड़ों का रुख करते है। ऐसे में IPL के तीन मुकाबलों से धर्मशाला में पर्यटकों की आमद और ज्यादा बढ़ेगी और मई में अच्छा पर्यटन कारोबार रहेगा। देशभर से धर्मशाला पहुंचने वाले क्रिकेट प्रेमी भी पहाड़ों पर सुहावने मौसम का आनंद उठा सकेंगे। खूबसूरती के कारण दुनियाभर में मशहूर है धर्मशाला स्टेडियम बता दें कि धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला अपने खूबसूरत नजारों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है। मई महीने में यहां का मौसम सुहावना रहता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है। धर्मशाला स्थित खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम। धर्मशाला में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।