Monday, 14 Sep 2026 | 11:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

राजधानी के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित ‘सचिवालय सुपर लीग 2026’ का शानदार आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय माइटी 11’ ने शानदार खेल का प्रदर्

.

सागर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सचिवालय ‘ए’ ने 58 रन से जीता मैच

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर’ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ‘ए’ के बल्लेबाजों ने मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए और निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सागर ने सबसे ज्यादा 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि टीएच खान ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन को 1-1 विकेट मिला।

पहाड़ जैसे 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ‘रॉयल स्ट्राइकर’ की टीम दबाव में बिखर गई और 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। हालांकि, प्रदीप आगरी (57 रन) और नीरज गिरी (43 रन) ने एक छोर संभालकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। सचिवालय ‘ए’ के गेंदबाज राहुल जेटली ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके। इस तरह सचिवालय ‘ए’ ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया। 3 विकेट चटकाने वाले राहुल जेटली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

संतोष की फिरकी में फंसी ‘वॉरियर’, माइटी 11 ने 5 विकेट से मारी बाजी

दिन का दूसरा मुकाबला ‘सचिवालय माइटी 11’ और ‘सचिवालय वॉरियर’ के बीच हुआ। इस मैच में सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। ‘माइटी 11’ के गेंदबाजों के आगे वॉरियर की पूरी टीम महज 14 ओवर में 91 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के लिए राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

जवाब में 92 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘माइटी 11’ की टीम ने इसे 13 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के नायक अरविंद दानू रहे, जिन्होंने शानदार 37 रनों की पारी खेली। वॉरियर के गेंदबाज नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन हार नहीं टाल सके। ‘माइटी 11’ ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए संतोष पांडे को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

इससे पूर्व, टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके शुक्ल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
YRF ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

February 24, 2026/
3:12 pm

YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म “अल्फा” की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का स्ट्रीमिंग ऑफर रिजेक्ट...

पनागर-आड़ेगांवकला में आग से 90 एकड़ फसल जली:अधिकारियों ने खेत जाकर आकलन किया; 35 किसानों का सर्वे पूरा, क्षतिपूर्ति की तैयारी

March 30, 2026/
7:20 am

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका चौकी क्षेत्र के पनागर और आड़ेगांवकला गांवों में आगजनी से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे...

A strong woman means... one who makes her own decisions

July 12, 2026/
1:20 pm

जावेद अख्तर- मशहूर गीतकार और लेखक16 मिनट पहले कॉपी लिंक जावेद कहते हैं- मां की इज्जत होनी चाहिए। बिल्कुल होनी...

सुवेंदु अधिकारी शपथ: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के साथ और कौन-कौन शपथ? सामने आई सरकारी मंत्री की लिस्ट

May 9, 2026/
8:57 am

पश्चिम बंगाल में शनिवार (9 मई 2026) को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ। शुभेंदु के नवाब और...

पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन:मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार

July 13, 2026/
3:10 pm

हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का सोमवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

Dehradun Secretariat Super League 2026 Inauguration

राजधानी के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में बहुप्रतीक्षित ‘सचिवालय सुपर लीग 2026’ का शानदार आगाज हो गया है। टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय माइटी 11’ ने शानदार खेल का प्रदर्

.

सागर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, सचिवालय ‘ए’ ने 58 रन से जीता मैच

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सचिवालय ‘ए’ और ‘सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर’ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ‘ए’ के बल्लेबाजों ने मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए और निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सागर ने सबसे ज्यादा 87 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि टीएच खान ने 42 रनों का अहम योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर की ओर से विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन को 1-1 विकेट मिला।

पहाड़ जैसे 235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ‘रॉयल स्ट्राइकर’ की टीम दबाव में बिखर गई और 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। हालांकि, प्रदीप आगरी (57 रन) और नीरज गिरी (43 रन) ने एक छोर संभालकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। सचिवालय ‘ए’ के गेंदबाज राहुल जेटली ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके। इस तरह सचिवालय ‘ए’ ने यह मुकाबला 58 रनों से अपने नाम कर लिया। 3 विकेट चटकाने वाले राहुल जेटली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

संतोष की फिरकी में फंसी ‘वॉरियर’, माइटी 11 ने 5 विकेट से मारी बाजी

दिन का दूसरा मुकाबला ‘सचिवालय माइटी 11’ और ‘सचिवालय वॉरियर’ के बीच हुआ। इस मैच में सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। ‘माइटी 11’ के गेंदबाजों के आगे वॉरियर की पूरी टीम महज 14 ओवर में 91 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम के लिए राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

जवाब में 92 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘माइटी 11’ की टीम ने इसे 13 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत के नायक अरविंद दानू रहे, जिन्होंने शानदार 37 रनों की पारी खेली। वॉरियर के गेंदबाज नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन हार नहीं टाल सके। ‘माइटी 11’ ने यह मैच 5 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। शानदार गेंदबाजी के लिए संतोष पांडे को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

इससे पूर्व, टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके शुक्ल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket