IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हार गुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ———————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
वैभव सूर्यवंशी एक छक्के लगाते ही तोड़ेंगे पोलार्ड का रिकॉर्ड:ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए चाहिए 91 रन, आज IPL में GT-RR का मैच

IPL में आज गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। RR के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने टी20 की 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। राजस्थान के लिए इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं, जबकि 350 से ज्यादा रन होने छक्के-चौकों से बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.64 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा था। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसकी काफी आलोचना हुई थी और बाद में BCCI ने जेमिसन को डिमेरिट पॉइंट भी दिए। जेमिसन ने अपनी गलती भी मानी थी। ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे। IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं। IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।
Urvashi Rautela Calls Virat Kohli Jiju for IPL 2026

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला IPL 2026 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विराट कोहली को अपना जीजू बताया। मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में उर्वशी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारे तो जीजू हैं, विराट कोहली। फिर हम आपको सपोर्ट क्यों नहीं करेंगे? बिल्कुल करेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें क्रिकेट देखने का समय मिलता है, तो उर्वशी ने कहा कि वह ज्यादा मैच नहीं देख पातीं, लेकिन IPL के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। वहीं RCB के इस साल ट्रॉफी जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं?’ विराट के साथ ऐड शूट नहीं हो पाया था इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने यह भी बताया कि विराट कोहली के साथ एक ऐड शूट करना था, लेकिन वह हो नहीं पाया था। IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में डिफेंडिंग चैंपियन RCB तीसरे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से 6 जीते हैं और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंस्पेक्टर अविनाश 2 में दिखेंगी उर्वशी वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसमें वह रणदीप हुड्डा की पत्नी पूनम मिश्रा के रोल में दिखेंगी। 15 मई से उर्वशी की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्मों की बात करें तो उर्वशी जल्द अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी। वहीं, उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में देखा गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पंजाब किंग्स की टीम मैक्लोडगंज पहुंची:स्थानीय व्यंजनों का उठाया लुत्फ, धर्मशाला स्टेडियम में जीत के लिए पूजा; खिलाड़ियों की एक झलक को उमड़ी भीड़

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी जीत की लय बरकरार रखने और आगामी मुकाबलों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब किंग्स की टीम शुक्रवार को मैक्लोडगंज पहुंची। टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन ने शुक्रवार रात प्रसिद्ध ‘मैक्लो रेस्टोरेंट’ में समय बिताया। यहां टीम ने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। मैदान पर उतरने से पहले टीम ने आध्यात्मिक आशीर्वाद को प्राथमिकता दी। टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं यह पूजा आगामी मैचों के सफल आयोजन और टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना के लिए की गई। इस दौरान स्थानीय पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीम की जीत के लिए आहुतियां डाली गईं। धौलाधार की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह स्टेडियम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति पंजाब किंग्स के लिए यह मैदान ‘होम ग्राउंड’ के रूप में महत्वपूर्ण माना जाता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगी। मैक्लोडगंज के शांत वातावरण में बिताया गया यह समय खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने की रणनीति का हिस्सा भी है। एचपीसीए ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए आने वाले दिनों में यहां हाई-वोल्टेज मुकाबले होने हैं, जिसे लेकर जिला प्रशासन और एचपीसीए ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। टीम अब इस आध्यात्मिक ऊर्जा और अभ्यास के साथ मैदान पर प्रदर्शन करने को तैयार है।
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; DC Vs KKR

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरी गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेट दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Playoff Scenarios Update; DC Vs KKR

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 में 7वीं हार मिली। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे 8 विकेट से हराया। इस हार से दिल्ली प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दूसरी ओर कोलकाता ने अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। फिन एलन ने नाबाद 100 रन बनाए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली 7वां मैच हारी IPL 2026 में कोलकाता ने लगातार चौथी जीत हासिल की। कैपिटल्स को सीजन में सातवीं हार मिली है। कोलकाता के 10 मैचों में 9 अंक हैं। टीम ने 4 मैच जीते और 5 गंवाए हैं। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। हालांकि, उसे बाकी सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। दिल्ली 11 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है। टीम के पास 8 अंक हैं और अब वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। पिछले चार IPL सीजन में सिर्फ एक बार कोई टीम 14 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसा 2024 सीजन में हुआ था। 2022, 2023 और 2025 में चौथे प्लेऑफ की सभी टीमों ने कम से कम 16 पॉइंट्स हासिल किए थे। आज के मैच का हाल राजस्थान के पास टॉप-4 की रेस में मजबूत पकड़ बनाने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 12 पॉइंट्स हासिल किए हैं। टीम के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। गुजरात के खिलाफ जीत से टीम की टॉप-4 की उम्मीद मजबूत होगी। हार मिलने पर राह मुश्किल हो सकती है। गुजरात को प्लेऑफ की उम्मीद बचाने के लिए जीत जरूरी गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए बाकी चार मैच प्लेऑफ के लिहाज से अहम हैं। राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ज्यादातर मैच जीतने पर उसका टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय हो सकता है। हार मिलने पर नेट रनरेट भी अहम रहेगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 11 मैचों में 494 रन बनाकर ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर-अंशुल के 17-17 विकेट दिल्ली-कोलकाता मैच के बाद पर्पल कैप के टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि रेस रोमांचक बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। अंशुल कंबोज ने भी 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, लेकिन बेहतर इकोनॉमी के कारण भुवनेश्वर आगे हैं। तीसरे नंबर पर प्रिंस यादव हैं। —————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shanto Century, Mominul Fifty | Bangladesh Strong Start vs Pakistan

मीरपुर35 मिनट पहले कॉपी लिंक कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मजबूत शुरुआत की है। शुक्रवार को स्टंप्स तक बांग्लादेशी टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 301 रन बना लिए हैं। शांतो 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोमिनुल हक (91) अपने शतक से महज 9 रनों से चूक गए। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दिन की शुरुआत पाकिस्तान के पक्ष में रही थी, जब शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास ने ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया। एक समय बांग्लादेश ने महज 31 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद शांतो और मोमिनुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी इंतजार कराया। शांतो और मोमिनुल की शतकीय साझेदारी शुरुआती झटकों के बाद अनुभवी मोमिनुल हक और कप्तान शांतो ने तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की बड़ी साझेदारी की। इन दोनों ने पहले दो सत्रों में पाकिस्तानी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया। शांतो ने अपनी पारी के दौरान तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। वहीं, मोमिनुल ने दूसरे छोर से पारी को संभाले रखा और स्ट्राइक रोटेट करते रहे। हर सत्र में बनाए 100 रन बांग्लादेश की पारी की सबसे खास बात उनकी निरंतरता रही। टीम ने खेल के तीनों सत्रों में सटीक 100-100 रन जोड़े (101, 100 और 100)। जब पाकिस्तान ने शांतो और मोमिनुल को आउट कर वापसी की कोशिश की, तब अनुभवी मुशफिकुर रहीम (48*) ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि दिन के अंतिम घंटों में टीम और विकेट न गंवाए। ग्रासी पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाज बेअसर मीरपुर की पिच पर घास की परत को देखते हुए दोनों टीमों ने तीन-तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया। शाहीन अफरीदी ने शुरुआत में प्रभाव डाला, लेकिन समय के साथ उनकी धार कम होती गई। मोहम्मद अब्बास और हसन अली ने भी कोशिश की, लेकिन शांतो-मोमिनुल की जोड़ी ने उनके ‘प्लान’ को सफल नहीं होने दिया। पाकिस्तान के लिए फिलहाल एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर सलमान आगा भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके। शाहीन अफरीदी ने पहले सेशन में विकेट लिया। फिर उन्हें स्टंप्स तक कोई विकेट नहीं मिला। 2 मैचों की सीरीज, दूसरा मैच सिलहट में होगा पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है। वहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट में 16 मई से खेला जाएगा। ————————————————— पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज पर बैन जारी रहेगा खेल मंत्रालय ने बुधवार को साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल खेल संबंध सस्पेंड ही रहेंगे। सरकार ने एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर कहा है कि भारत की खेल नीति उसकी कूटनीतिक नीति के अनुसार ही चलेगी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी:RCB मैच से पहले रायपुर पहुंचे कप्तान; पीठ में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या चोट के बाद रायपुर पहुंच गए हैं। वे रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्य कुमार ने टीम की कप्तानी संभाली थी। सूर्या भी बच्चे के जन्म की वजह से मुंबई में हैं और रायपुर नहीं पहुंचे हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर हार्दिक की फोटो शेयर कर उनके रायपुर पहुंचने की जानकारी दी। पीठ में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे हार्दिक पंड्या को पिछले हफ्ते अचानक पीठ में खिंचाव की समस्या हुई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं थी। एहतियात के तौर पर उन्हें लखनऊ के खिलाफ मैच से बाहर रखा गया था, ताकि वे बाकी मैचों के लिए फिट रह सकें। अब वे पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं। आज नेट्स पर अभ्यास करेंगे कप्तान रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का ट्रेनिंग सेशन होगा। उम्मीद है कि हार्दिक इसमें शामिल होकर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे। रविवार के मैच से पहले उनकी फिटनेस परखने के लिए यह सेशन अहम माना जा रहा है। पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मुंबई इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने 10 में से केवल 3 मैच जीते हैं, जबकि 7 में हार मिली है। मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए टीम को बाकी सभी मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस के लिए अब स्थिति ‘करो या मरो’ की हो गई है। टीम एक भी मैच हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की वापसी जरूरी है, क्योंकि वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अहम योगदान देते हैं। प्रशंसकों को उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में टीम वापसी करेगी।
खिलाड़ियों के कमरे तक पहुंचे बाहरी लोग:IPL के एंटी-करप्शन नियमों में चूक; टीमों को चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है। BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मैचों के दौरान टीम के डगआउट, होटल और टीम बस में ऐसे लोग देखे गए, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए BCCI सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ACSU ने रिपोर्ट में जताई चिंता IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की कि ACSU ने इस मामले पर बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। धूमल ने बताया, ‘एंटी-करप्शन यूनिट ने कुछ अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी व्यक्ति डगआउट, टीम बस और होटल के उन एरिया में पाए गए जहां सिर्फ खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को जाने की अनुमति है। ‘प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ (PMOA) के अपने प्रोटोकॉल होते हैं। हम फ्रेंचाइजी से कहेंगे कि वे SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करें ताकि टूर्नामेंट की निष्पक्षता बनी रहे।’ खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंच रहे थे बाहरी लोग BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के व्यवहार में खामियां देखी गई हैं। सैकिया के मुताबिक,’हमने देखा है कि बहुत से बाहरी लोग टीम के सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। कुछ लोग बिना परमिशन के होटल के उन कमरों तक पहुंच रहे हैं जहां खिलाड़ी या टीम अधिकारी ठहरे हुए हैं। यह हमारे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।’ टीम मालिकों पर भी गिरेगी गाज! बोर्ड की नजर सिर्फ बाहरी लोगों पर नहीं, बल्कि टीम मालिकों और अधिकारियों पर भी है। सैकिया ने कहा,’यह भी देखा गया है कि कुछ टीम मालिक और बड़े अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल रहे हैं जहां उनका जाना वर्जित है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हम एक एडवाइजरी जारी कर रहे हैं जिसे सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई भी उल्लंघन होता है, तो BCCI और IPL मैनेजमेंट कड़ी कार्रवाई करेगा।’ क्या होता है PMOA प्रोटोकॉल? सुरक्षा को लेकर पहले भी रहे हैं सख्त नियम BCCI IPL की साख को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद एंटी-करप्शन यूनिट की भूमिका बढ़ गई है। हर टीम के साथ एक डेडिकेटेड ACSU अधिकारी तैनात रहता है, जो खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनसे मिलने वाले लोगों पर नजर रखता है। मौजूदा रिपोर्ट बताती है कि इस बार निगरानी तंत्र में सेंध लगाने की कोशिश हुई, जिसे बोर्ड शुरुआती स्तर पर रोकना चाहता है।
खिलाड़ियों के कमरे तक पहुंचे बाहरी लोग:IPL के एंटी-करप्शन नियमों में चूक; टीमों को चेतावनी, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सुरक्षा और एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला सामने आया है। BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की रिपोर्ट के मुताबिक, कई मैचों के दौरान टीम के डगआउट, होटल और टीम बस में ऐसे लोग देखे गए, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए BCCI सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए सख्त एडवाइजरी जारी करेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ACSU ने रिपोर्ट में जताई चिंता IPL के चेयरमैन अरुण धूमल ने पुष्टि की कि ACSU ने इस मामले पर बोर्ड को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। धूमल ने बताया, ‘एंटी-करप्शन यूनिट ने कुछ अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी व्यक्ति डगआउट, टीम बस और होटल के उन एरिया में पाए गए जहां सिर्फ खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को जाने की अनुमति है। ‘प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ (PMOA) के अपने प्रोटोकॉल होते हैं। हम फ्रेंचाइजी से कहेंगे कि वे SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का सख्ती से पालन करें ताकि टूर्नामेंट की निष्पक्षता बनी रहे।’ खिलाड़ियों के कमरों तक पहुंच रहे थे बाहरी लोग BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस बार कुछ फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के व्यवहार में खामियां देखी गई हैं। सैकिया के मुताबिक,’हमने देखा है कि बहुत से बाहरी लोग टीम के सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। कुछ लोग बिना परमिशन के होटल के उन कमरों तक पहुंच रहे हैं जहां खिलाड़ी या टीम अधिकारी ठहरे हुए हैं। यह हमारे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है।’ टीम मालिकों पर भी गिरेगी गाज! बोर्ड की नजर सिर्फ बाहरी लोगों पर नहीं, बल्कि टीम मालिकों और अधिकारियों पर भी है। सैकिया ने कहा,’यह भी देखा गया है कि कुछ टीम मालिक और बड़े अधिकारी उन जगहों पर खिलाड़ियों के साथ घुल-मिल रहे हैं जहां उनका जाना वर्जित है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। हम एक एडवाइजरी जारी कर रहे हैं जिसे सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद अगर कोई भी उल्लंघन होता है, तो BCCI और IPL मैनेजमेंट कड़ी कार्रवाई करेगा।’ क्या होता है PMOA प्रोटोकॉल? सुरक्षा को लेकर पहले भी रहे हैं सख्त नियम BCCI IPL की साख को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। 2013 के स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद एंटी-करप्शन यूनिट की भूमिका बढ़ गई है। हर टीम के साथ एक डेडिकेटेड ACSU अधिकारी तैनात रहता है, जो खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनसे मिलने वाले लोगों पर नजर रखता है। मौजूदा रिपोर्ट बताती है कि इस बार निगरानी तंत्र में सेंध लगाने की कोशिश हुई, जिसे बोर्ड शुरुआती स्तर पर रोकना चाहता है।









