Saturday, 19 Sep 2026 | 05:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rashmika Mandanna Statement on Language & Accent Trolling

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रश्मिका मंदाना जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म रणबाली में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने एक्सेंट और भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि वह किसी एक भाषा में जरूरी नहीं कि बहुत अच्छी हों। उनका सफर अलग-अलग भाषाओं और किरदारों के हिसाब से लगातार ढलने का रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा कि वह हर भाषा को अपनी भाषा मानती हैं।

भाषाओं को लेकर बोलीं रश्मिका

रश्मिका ने कहा, “मैं कोडवा हूं और कोडवा तक्क बोलती हूं। मेरी मातृभाषा के लिए कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। इसलिए भाषा मेरे करियर में कभी रुकावट नहीं बनी।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी भाषाओं को अपनी भाषा मानती हूं। मेरे फैंस, जिन्हें मैं अपना परिवार कहती हूं, उन्होंने सबसे पहले मुझसे तेलुगु फिल्म करने को कहा था।”

रश्मिका ने बताया कि हिंदी को लेकर भी ऐसा ही हुआ। इसी तरह उनका करियर अलग-अलग भाषाओं में आगे बढ़ता गया।

जब उनसे एक्सेंट को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अलग तरह से बोलने को लेकर लोगों की राय सुनने की अब उन्हें आदत हो गई है।

रश्मिका ने कहा, “जब तक मैं किसी भाषा में पूछे गए सवालों का जवाब दे सकती हूं, तब तक ठीक है। इसी तरह मैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए अपने दर्शकों का सम्मान करती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हर काम में हाथ आजमाने वाली हूं, लेकिन किसी एक काम में मास्टर नहीं हूं।”

रश्मिका फिल्मों पर फोकस रखती हैं

रश्मिका ने कहा कि फिल्मों में अपने एक्सेंट को लेकर होने वाली बेवजह की चर्चाओं पर वह ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। इसके बजाय, वह अपने किरदार को पूरी क्षमता से निभाने पर ध्यान देती हैं।

उन्होंने कहा, “एक्ट्रेस के तौर पर मेरा काम सेट पर अच्छी कहानियां सुनाना और फिर वापस आना है। हर फिल्म के साथ मेरा मानना है कि हममें से सबसे अच्छा हिस्सा कुछ जादुई बनाने के लिए साथ आता है।”

रश्मिका ने कहा, “मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। फिल्म का नतीजा इन सभी लोगों की ऊर्जा के साथ आने का परिणाम होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी के काम में दखल नहीं देना चाहती। मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देने पर ध्यान देती हूं।”

‘एनिमल’ के एक सीन पर रश्मिका ट्रोल हुई थीं

बता दें कि साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर रश्मिका को ट्रोल किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना के करवाचौथ वाले सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। इस सीन में रणबीर कपूर के किरदार के साथ उनके डायलॉग और बोलने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कहा कि उनका डायलॉग साफ समझ नहीं आ रहा था।

फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना (गीतांजलि) ने रणबीर कपूर (रणविजय सिंह) की पत्नी का किरदार निभाया था।

जिसके बाद रश्मिका नेहा धूपिया के टॉक शो में इस ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह सीन करीब 9 मिनट लंबा था और शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोगों ने इसे पसंद किया था। लोगों ने तालियां भी बजाई थीं। लेकिन ट्रेलर में सिर्फ करीब 10 सेकंड का हिस्सा दिखाया गया, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया।

रश्मिका ने कहा था कि कलाकार को पता होता है कि उसने पूरा सीन कैसे किया है, लेकिन दर्शक सिर्फ कुछ सेकंड देखकर अपनी राय बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आलोचना समझती हैं, लेकिन कलाकारों को व्यक्तिगत तौर पर ट्रोल करना सही नहीं लगता।

इन फिल्मों में नजर आएंगी

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। वहीं, रश्मिका की साल 2025 में पांच फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘छावा’ में महारानी येसूबाई का किरदार निभाया। इसके बाद वह ‘सिकंदर’ में सैसरी राजकोट की भूमिका में नजर आईं।

वहीं, रश्मिका ने तेलुगु-तमिल द्विभाषी फिल्म ‘कुबेरा’ और हिंदी फिल्म ‘थामा’ में भी काम किया। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आईं।

रश्मिका मंदाना जल्द अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘रणबाली’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा, रश्मिका की फिल्मों की सूची में ‘माइसा’ और एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक ‘MS – अ लिगेसी ऑन स्क्रीन’ भी शामिल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

May 16, 2026/
2:19 am

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं...

authorimg

April 6, 2026/
8:16 am

Last Updated:April 06, 2026, 08:16 IST New Hypertension Treatment: वैज्ञानिकों ने हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की नई दवा बनाई...

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

June 10, 2026/
10:30 am

दिग्गज तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI...

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:अलग-अलग जगह छुपाकर रखीं 19 बाइक बरामद, थाने की पार्किंग से चोरी के बाद खुलासा

April 20, 2026/
5:32 pm

छिंदवाड़ा: शहर में कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 19 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rashmika Mandanna Statement on Language & Accent Trolling

Rashmika Mandanna Statement on Language & Accent Trolling

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रश्मिका मंदाना जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म रणबाली में नजर आएंगी।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने एक्सेंट और भाषा को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि वह किसी एक भाषा में जरूरी नहीं कि बहुत अच्छी हों। उनका सफर अलग-अलग भाषाओं और किरदारों के हिसाब से लगातार ढलने का रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा कि वह हर भाषा को अपनी भाषा मानती हैं।

भाषाओं को लेकर बोलीं रश्मिका

रश्मिका ने कहा, “मैं कोडवा हूं और कोडवा तक्क बोलती हूं। मेरी मातृभाषा के लिए कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। इसलिए भाषा मेरे करियर में कभी रुकावट नहीं बनी।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी भाषाओं को अपनी भाषा मानती हूं। मेरे फैंस, जिन्हें मैं अपना परिवार कहती हूं, उन्होंने सबसे पहले मुझसे तेलुगु फिल्म करने को कहा था।”

रश्मिका ने बताया कि हिंदी को लेकर भी ऐसा ही हुआ। इसी तरह उनका करियर अलग-अलग भाषाओं में आगे बढ़ता गया।

जब उनसे एक्सेंट को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अलग तरह से बोलने को लेकर लोगों की राय सुनने की अब उन्हें आदत हो गई है।

रश्मिका ने कहा, “जब तक मैं किसी भाषा में पूछे गए सवालों का जवाब दे सकती हूं, तब तक ठीक है। इसी तरह मैं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए अपने दर्शकों का सम्मान करती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हर काम में हाथ आजमाने वाली हूं, लेकिन किसी एक काम में मास्टर नहीं हूं।”

रश्मिका फिल्मों पर फोकस रखती हैं

रश्मिका ने कहा कि फिल्मों में अपने एक्सेंट को लेकर होने वाली बेवजह की चर्चाओं पर वह ज्यादा ध्यान नहीं देतीं। इसके बजाय, वह अपने किरदार को पूरी क्षमता से निभाने पर ध्यान देती हैं।

उन्होंने कहा, “एक्ट्रेस के तौर पर मेरा काम सेट पर अच्छी कहानियां सुनाना और फिर वापस आना है। हर फिल्म के साथ मेरा मानना है कि हममें से सबसे अच्छा हिस्सा कुछ जादुई बनाने के लिए साथ आता है।”

रश्मिका ने कहा, “मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। फिल्म का नतीजा इन सभी लोगों की ऊर्जा के साथ आने का परिणाम होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं किसी के काम में दखल नहीं देना चाहती। मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देने पर ध्यान देती हूं।”

‘एनिमल’ के एक सीन पर रश्मिका ट्रोल हुई थीं

बता दें कि साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर रश्मिका को ट्रोल किया गया था। फिल्म के ट्रेलर में रश्मिका मंदाना के करवाचौथ वाले सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। इस सीन में रणबीर कपूर के किरदार के साथ उनके डायलॉग और बोलने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने कहा कि उनका डायलॉग साफ समझ नहीं आ रहा था।

फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना (गीतांजलि) ने रणबीर कपूर (रणविजय सिंह) की पत्नी का किरदार निभाया था।

फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना (गीतांजलि) ने रणबीर कपूर (रणविजय सिंह) की पत्नी का किरदार निभाया था।

जिसके बाद रश्मिका नेहा धूपिया के टॉक शो में इस ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि यह सीन करीब 9 मिनट लंबा था और शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोगों ने इसे पसंद किया था। लोगों ने तालियां भी बजाई थीं। लेकिन ट्रेलर में सिर्फ करीब 10 सेकंड का हिस्सा दिखाया गया, जिस पर उन्हें ट्रोल किया गया।

रश्मिका ने कहा था कि कलाकार को पता होता है कि उसने पूरा सीन कैसे किया है, लेकिन दर्शक सिर्फ कुछ सेकंड देखकर अपनी राय बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह आलोचना समझती हैं, लेकिन कलाकारों को व्यक्तिगत तौर पर ट्रोल करना सही नहीं लगता।

इन फिल्मों में नजर आएंगी

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं। वहीं, रश्मिका की साल 2025 में पांच फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘छावा’ में महारानी येसूबाई का किरदार निभाया। इसके बाद वह ‘सिकंदर’ में सैसरी राजकोट की भूमिका में नजर आईं।

वहीं, रश्मिका ने तेलुगु-तमिल द्विभाषी फिल्म ‘कुबेरा’ और हिंदी फिल्म ‘थामा’ में भी काम किया। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में भी नजर आईं।

रश्मिका मंदाना जल्द अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘रणबाली’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा, रश्मिका की फिल्मों की सूची में ‘माइसा’ और एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक ‘MS – अ लिगेसी ऑन स्क्रीन’ भी शामिल है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket