पंजाब किंग्स की जीत पर प्रीति जिंटा ने बधाई दी:कहा- श्रेयस, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज होगी, केएल राहुल की पारी की भी तारीफ की

शनिवार को आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया, जिसके बाद टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी। प्रीति ने अपनी पोस्ट में सबसे पहले विरोधी टीम दिल्ली कैपिटल्स के बैट्समैन केएल राहुल की शानदार पारी के लिए उन्हें बधाई दी। वहीं, प्रीति ने अपनी टीम को लेकर लिखा, ‘श्रेयस अय्यर, यह जीत रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी। आज वाकई गर्मी थी।’ साथ ही उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की भी तारीफ की। 265 रन चेज, पंजाब ने रचा इतिहास मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टी20 इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक 265 रन का सफल पीछा किया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन की पारी खेली। इसके साथ वह आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत के पुरुष टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब किंग्स ने इससे पहले 2024 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन का पीछा कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ पंजाब छह जीत और एक बिना रिजल्ट वाले मैच के साथ 13 अंकों पर पहुंच गई है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीन जीत और चार हार के साथ छठे स्थान पर है, जिसके छह अंक हैं।
LSG vs KKR: Lucknow IPL 2026 Pitch Debate

10:15 AM26 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक टीमों की संभावित प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का ‘फाइव विकेट हॉल’, करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का ‘फाइव विकेट हॉल’, करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।
आज SRH-RR का मुकाबला, इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगे:ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे आमने-सामने, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी राजस्थान

IPL में आज आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में बिहार के तीन खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। ईशान किशन SRH के कप्तान हैं। वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम RR के ओपनर बल्लेबाज हैं। आज दोनों अपनी-अपनी टीम को पॉइंट टेबल में मजबूत करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। वहीं, SRH के साकिब हुसैन की एक बार फिर घातक गेंदबाजी देखने को मिल सकती है। इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगे दोनों टीम ईशान किशन की कप्तानी में टीम ने पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। 7 मैचों में वैभव के दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।उन्होंने इस सीजन में अबतक 20 छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया। वहीं, सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए। पिछले मैच में बनाए थे 8 रन वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन तो पूरे कर लिए, लेकिन LSG के खिलाफ मैच में ये खिलाड़ी मैच में फेल साबित हुए। इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। मोहसिन खान ने अपने पहले ही ओवर में मेडन ओवर डाला। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव के आउट होने पर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने भगवान की तस्वीर जेब से निकालकर माथे पर लगाई। ईशान ने RR के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था DC के खिलाफ पिछले मैच में ईशान 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा था। वहीं, CSK के खिलाफ मैच में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और 0 पर आउट हो गए थे। RR के खिलाफ पिछली भिड़ंत में ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया था और 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। साकिब हुसैन ने डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन कर खुद को किया साबित दूसरी ओर बिहार के साकिब हुसैन ने भी अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। साकिब ने IPL के अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए थे। RR के खिलाफ डेब्यू में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसमें यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। उन्होंने पहला विकेट यशस्वी जयसवाल का लिया था। इसके साथ ही DC के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 1 विकेट लेकर केएल राहुल को आउट किया था। CSK के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 विकेट ही लिए थे। उन्होंने शिवम दुबे को आउट किया था। ईशान किशन ने साकिब की तारीफ़ करते हुए कहा था कि, ‘जब लक्ष्य उम्मीद से कम हो, तब गेंदबाजों पर दबाव बढ़ जाता है, लेकिन युवा गेंदबाजों ने अपनी नई योजनाओं और सटीक लाइन-लेंथ से मैच को चेन्नई की मुट्ठी से निकाल लिया।’
LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

11 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली हैं और टीम 4 अंक लेकर नौवें पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह दो सबसे महंगे खिलाड़ियों-कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान निकोलस पूरन की खराब फॉर्म रही है। टीम ने दोनों पर कुल 120 करोड़ रुपए के पर्स का 40% यानी 48 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन सीजन में दोनों जायंट खिलाड़ियों का बल्ला खामोश है। ऋषभ पंत: उलझन में फंसे लग रहे, सीजन में महज 132 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान के खिलाफ डक हुए 27 करोड़ के पंत दोहरी मानसिकता और तकनीकी उलझनों का शिकार हो रहे हैं। 7 पारियों में 132.43 की साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 147 रन बनाना उनके जैसे आक्रामक बल्लेबाज को शोभा नहीं देता। राजस्थान के खिलाफ उनका 3 गेंदों पर शून्य पर आउट होना यह स्पष्ट करता है कि वे मानसिक रूप से भारी दबाव में हैं। सबा करीम के अनुसार, पंत अभी तक टी20 में अपना सही टेम्पलेट नहीं खोज पाए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर 68* रन की धीमी पारी खेली। इसके चलते जो मैच लखनऊ को दो-तीन ओवर पहले जीत जाना चाहिए था, उसे टीम ने सिर्फ एक गेंद शेष रहते जीता। पंत ने जब आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, तो वे पिछले 5 मैचों में से 4 बार 20 रन तक भी नहीं पहुंच सके। दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा कि पंत खराब प्रदर्शन के दबाव में अपनी स्वाभाविक लय खो चुके हैं। निकोलस पूरन: टीम पर बोझ बन चुके, 7 मैचों में सिर्फ 73 रन; टीम को गैरजरूरी प्रयोग करने पड़ रहे पिछले सीजन मैच-विनर रहे 21 करोड़ के पूरन सीजन के 7 मैचों में 82.02 की खराब स्ट्राइक रेट से मात्र 73 रन बना पाए हैं। पिछले सीजन 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले पूरन का यह प्रदर्शन बड़ी परेशानी बन रहा है। स्टेन का मानना है कि टीम की बैटिंग में उथल-पुथल की वजह पूरन ही हैं। मैनेजमेंट पूरन की पुरानी क्षमता पर इतना अंधविश्वास कर रहा है कि वह उन्हें ड्रॉप करने से डर रहा है। पूरन के खराब प्रदर्शन का असर टीम पर न पड़े, इसके लिए लखनऊ पुख्ता ओपनर मार्करम को मिडिल ऑर्डर में खिला रहा है। इससे टीम पिछले सीजन बतौर ओपनर 445 रन बनाने वाले मार्करम की क्षमता का उपयोग ही नहीं कर पा रही है। मैनेजमेंट को पावरप्ले में मिचेल मार्श के साथ बदोनी जैसे नए संयोजनों को आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अति-प्रयोग के कारण टीम शुरुआती विकेट गंवाकर और दबाव में आ रही है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

54 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली हैं और टीम 4 अंक लेकर नौवें पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह दो सबसे महंगे खिलाड़ियों-कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान निकोलस पूरन की खराब फॉर्म रही है। टीम ने दोनों पर कुल 120 करोड़ रुपए के पर्स का 40% यानी 48 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन सीजन में दोनों जायंट खिलाड़ियों का बल्ला खामोश है। ऋषभ पंत: उलझन में फंसे लग रहे, सीजन में महज 132 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान के खिलाफ डक हुए 27 करोड़ के पंत दोहरी मानसिकता और तकनीकी उलझनों का शिकार हो रहे हैं। 7 पारियों में 132.43 की साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 147 रन बनाना उनके जैसे आक्रामक बल्लेबाज को शोभा नहीं देता। राजस्थान के खिलाफ उनका 3 गेंदों पर शून्य पर आउट होना यह स्पष्ट करता है कि वे मानसिक रूप से भारी दबाव में हैं। सबा करीम के अनुसार, पंत अभी तक टी20 में अपना सही टेम्पलेट नहीं खोज पाए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर 68* रन की धीमी पारी खेली। इसके चलते जो मैच लखनऊ को दो-तीन ओवर पहले जीत जाना चाहिए था, उसे टीम ने सिर्फ एक गेंद शेष रहते जीता। पंत ने जब आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, तो वे पिछले 5 मैचों में से 4 बार 20 रन तक भी नहीं पहुंच सके। दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा कि पंत खराब प्रदर्शन के दबाव में अपनी स्वाभाविक लय खो चुके हैं। निकोलस पूरन: टीम पर बोझ बन चुके, 7 मैचों में सिर्फ 73 रन; टीम को गैरजरूरी प्रयोग करने पड़ रहे पिछले सीजन मैच-विनर रहे 21 करोड़ के पूरन सीजन के 7 मैचों में 82.02 की खराब स्ट्राइक रेट से मात्र 73 रन बना पाए हैं। पिछले सीजन 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले पूरन का यह प्रदर्शन बड़ी परेशानी बन रहा है। स्टेन का मानना है कि टीम की बैटिंग में उथल-पुथल की वजह पूरन ही हैं। मैनेजमेंट पूरन की पुरानी क्षमता पर इतना अंधविश्वास कर रहा है कि वह उन्हें ड्रॉप करने से डर रहा है। पूरन के खराब प्रदर्शन का असर टीम पर न पड़े, इसके लिए लखनऊ पुख्ता ओपनर मार्करम को मिडिल ऑर्डर में खिला रहा है। इससे टीम पिछले सीजन बतौर ओपनर 445 रन बनाने वाले मार्करम की क्षमता का उपयोग ही नहीं कर पा रही है। मैनेजमेंट को पावरप्ले में मिचेल मार्श के साथ बदोनी जैसे नए संयोजनों को आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अति-प्रयोग के कारण टीम शुरुआती विकेट गंवाकर और दबाव में आ रही है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL में आज बेंगलुरु के सामने गुजरात:पाटीदार इस सीजन 22 सिक्स लगा चुके; दोनों का हेड टु हेड बराबरी पर

IPL-2026 के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। दोनों ने 3-3 मैच जीते टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। IPL में RCB और GT के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं। कोहली के सबसे ज्यादा रन RCB के लिए इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8.33 की इकोनॉमी के साथ वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गिल-प्रसिद्ध GT के मैच विनर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन शानदार लय में हैं। उन्होंने 5 मैचों में 265 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 151.42 के स्ट्राइक रेट से गिल शानदार शुरुआत दे रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल दिखाया है। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं, जिसमें 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है। चिन्नास्वामी की पिच हाई-स्कोरिंग और चेज फेवरेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। फ्लैट ट्रैक, छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े शॉट खेलना आसान होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच और बेहतर बैटिंग ट्रैक बन जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप में दिक्कत होती है और चेज करना आसान हो जाता है, यही कारण है कि यहां टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी चुनती हैं। आंकड़ों की बात करें तो इस मैदान पर 106 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 41% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 54% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। औसत पहली पारी का स्कोर 170 और दूसरी पारी का 152 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर 287/3 (SRH vs RCB), सबसे बड़ा सफल रन चेज 213/9 और सबसे छोटा डिफेंडेड स्कोर 106/2 है। बारिश की कोई संभावना नहीं बेंगलुरु में RCB vs GT मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात बढ़ने के साथ ह्यूमिडिटी थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेपर्ड भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर
Cricket Australia NOC for Starc

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है। स्टार्क के आने से दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत स्टार्क ने आईपीएल-2025 में 11 मैचों में 14 विकेट झटके थे। 36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले 4 में 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है। चेन्नई ने आकाश को 30 लाख में साइन किया आकाश माधवाल ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे। उत्तराखंड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को चेन्नई ने 30 लाश रुपये में साइन किया है। उन्हें आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट चुना गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने आईपीएल में खेले अब तक 17 मुकाबलों में 23 विकेट लिए हैं। वह 2023-24 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
7 छक्के मारने वाले मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन:पंत ने बच्चे को बैट गिफ्ट किया, लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो

लखनऊ सुपर जायंट्स के बैटर मुकुल चौधरी ने लखनऊ में बताया है कि वह वेजिटेरियन हैं। मुकुल चौधरी ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 छक्के मारकर अपनी टीम को जिताया था। उन्होंने यह बात गुरुवार को होटल द ताज में LSG के लिए एक कार्यक्रम में बताई। कार्यक्रम में LSG के सभी खिलाड़ियों से लखनऊ में आने के बाद क्या सीखा या क्या देखा, इस पर एक्सपीरियंस पूछा गया। इस दौरान मुकुल चौधरी से पूछा गया कि आपने कबाब खाया या नहीं? मुकुल ने कहा- मैं वेजिटेरियन हूं, कबाब नहीं खाया। इस पर उन्हें बताया गया कि कबाब वेजिटेरियन भी मिलता है। तब मुकुल ने कहा कि वह कबाब जरूर चखेंगे। होस्ट के सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने हाथ हिलाकर देसी अंदाज में पूछा- कैसे हो? मिशेल मार्श को हिंदी में बोलते सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हंस पड़े। कार्यक्रम के दौरान पंत ने एक बच्चे को कान में टिप्स देकर उसे ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया। 3 तस्वीरें देखिए- मुकुल बोले- यहां फैमिली की तरह ट्रीट मिली मुकुल चौधरी ने टीम के सवाल पर कहा कि जब मैं पहली बार आया तो लगा कुछ अलग होगा, लेकिन बतौर फैमिली की तरह यहां पर ट्रीट किया गया है। यह अच्छा है। अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि हमें अपना कैरेक्टर बनाने की जरूरत होती है। हम हर विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार रहें। टीम पर कहा कि हमें प्रैक्टिस के लिए जो भी जरूरत होती है। वह टीम की तरफ से पूरा किया जाता है। खिलाड़ियों ने गिफ्ट किया बैट कार्यक्रम में क्विज भी कराई गई। इसमें जवाब देने वाले लोगों को गिफ्ट दिया गया। ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, मिशेल मार्श और अर्जुन तेंदुलकर ने मौके पर लोगों को ऑटोग्राफ वाले बैट देकर सम्मानित किया। इस बीच म्यूजिक की धुन पर ऋषभ पंत और मिशेल मार्श गुनगुना कर हल्के डांस के स्टेप्स करते नजर आए। इस बीच ऋषभ पंत ब्लैक गॉगल्स लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। मौके पर फैंस ने खिलाड़ियों को चीयर अप भी किया है। मिशेल मार्श, ऋषभ पंत सहित अन्य खिलाड़ियों ने मौके पर कई फैंस को ऑटो ग्राफ भी दिया है। ‘मैंने पंत को बताया- आपकी तरह विकेटकीपर हूं’ ऋषभ पंत से बैट पाने वाले सोमिल तिवारी ने दैनिक भास्कर को बताया- ऋषभ पंत ने बात की। उन्होंने पूछा आप क्या करते हो। इसपर मैंने कहा- क्रिकेट खेलते हैं। आपकी तरह ही बल्लेबाज और विकेटकीपर हूं। इसप र ऋषभ ने कहा- कीप इट अप। यह मेरे लिए अच्छा रहा है। उन्होंने साइन किया हुआ बैट दिया है। ———————— ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया : मिशेल मार्श की फिफ्टी नहीं आई काम, फैन बोले- LSG की हार से टूट गए हैं राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। (पूरी खबर पढ़िए)







