BCCI अवॉर्ड्स- संजू ने वैभव की मिमिक्री का किस्सा सुनाया:बोले- ऐसा लगा वीडियो गेम खेल रहा; द्रविड़- भारत का असली दम दिख रहा

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में खिलाड़ियों ने मंच पर कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए उनके IPL डेब्यू से पहले का मजेदार किस्सा सुनाया। संजू ने कहा- मैदान पर वैभव का खेल देखकर ऐसा लगा मानो वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने मौजूदा भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत का असली दम नजर आने लगा है। द्रविड़ ने वैभव से गेम प्लान पूछा था समारोह में स्टेज पर हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी मौजूद थे। बातचीत के दौरान सैमसन ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वैभव से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था। सैमसन ने बताया कि द्रविड ने वैभव से पूछा, तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। जब द्रविड़ ने दोबारा पूछा तो वैभव बोले, अगर हमें पहली बॉल मिली तो हम उसे उड़ा देंगे। सैमसन ने कहा कि वैभव ने मैदान पर भी लगभग वैसा ही खेल दिखाया और उन्हें देखकर लगा कि वह कोई अलग ही वीडियो गेम खेल रहे हैं। क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव कार्यक्रम के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट सपनों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बताया कि उन्होंने 2017 में पुणे सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच स्टेडियम में देखा था। उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का नाम धुरंधर भी बताया। भारत और भी वर्ल्ड कप जीतेगा- संजू टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन ने भारत के भविष्य को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम आने वाले सालों में और वर्ल्ड कप जीत सकती है। सैमसन ने कहा कि देश में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है, इसलिए भारत भविष्य में बार-बार बड़े टूर्नामेंट जीतने की क्षमता रखता है। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे। उन्होंने सुपर-8 में वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 से ज्यादा रन की पारियां खेलीं। राजस्थान को IPL जीताना है- वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले वैभव ने कहा, इस सीजन उनका लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को IPL खिताब दिलाना है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 में 1.1 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट की क्षमता अब मैदान पर नतीजों के रूप में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, मजबूत घरेलू ढांचे और फैंस के समर्थन से भारतीय क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। गिल का शानदार साल शुभमन गिल ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड दौरे की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने 10 पारियों में 754 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 75.40 रहा और उन्होंने चार शतक लगाए। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए और कुल 188 रन बनाए। मंधाना ने 2025 में 1703 रन बनाए स्मृति मंधाना ने 2025 में 1703 इंटरनेशनल रन बनाए। इनमें 1362 रन वनडे में आए, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा हैं। वे महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली बल्लेबाज भी बनीं। महिला वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 9 मैच में 434 रन बनाए और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत खिताब के बेहद करीब पहुंच गया था, इसलिए अगली बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश और मजबूत होगी। सूर्या बोले- 2023 वर्ल्ड कप फाइनल फिर खेलना चाहता हूं टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर उन्हें किसी एक मैच को दोबारा खेलने का मौका मिले तो वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। उन्होंने कहा कि वह अहमदाबाद में खेले गए उस मैच को फिर से खेलकर जीतना चाहेंगे। सूर्यकुमार के मुताबिक 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी शुरुआत साबित हुआ। इसके बाद भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी, महिला वनडे वर्ल्ड कप और अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे कई आईसीसी खिताब जीते। 2028 ओलंपिक में गोल्ड का भी लक्ष्य सूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेगा। उसी साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर टीम लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत सकती है तो तीसरा खिताब भी जीतने की कोशिश क्यों नहीं करनी चाहिए। हार्दिक और कोच का भरोसा अहम- सूर्या सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने की संस्कृति बनाने में पूर्व कोच राहुल द्रविड और मौजूदा कोच गौतम गंभीर की बड़ी भूमिका रही है। उनके मुताबिक बड़े टूर्नामेंट में लगातार बदलाव करने के बजाय टीम ने पिछले दो साल से लगभग एक ही कोर ग्रुप को मौका दिया और उसी का फायदा मिला। जेमिमा को ब्रेक देना सही फैसला- हरमनप्रीत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को छोटा ब्रेक देना सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने बताया कि कोच अमोल मजूमदार के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया था। इस ब्रेक के बाद जेमिमा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली।
LSG Team Arrives Lucknow | Tom Moody, Justin Langer, Mayank Yadav Prep for IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ पहुंचे तेज गेंदबाज मयंक यादव सहित अन्य खिलाड़ियों आवेश खान,अब्दुल समद,हिम्मत सिंह,आकाश सिंह,मुकुल चौधरी, अर्शीन कुलकर्णी, दिग्वेश सिंह,प्रिन्स यादव को तिलक लगाकर औ . टीम ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी,मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर और अन्य खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं। वहीं,कप्तान ऋिषभ पंत, गेंदबाज मोहम्मद शमी,आयुष बदौनी,फील्डिंग कोच भरत अरुण सोमवार को टीम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर, सिद्धार्थ सहित कई खिलाड़ी रविवार देर रात लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ टीम के स्पिनर दिग्वेश राठी। नए सत्र में मजबूत टीम के साथ उतरेगी एलएसजी आईपीएल 2026 सीजन में लखनऊ सुपर जाइंट्स भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में अपना बेस्ट देने को तैयार है। ऋषभ पंत के साथ ही इस सीजन में एडन मार्करम, मिशेल मार्श, मो. शमी, आवेश खान,अब्दुल समद, अर्जुन तेंदुलकर जैसे कई खिलाड़ी हैं। मजबूत बल्लेबाजी व गेंदबाजी लाइनअप होने से लखनऊ सुपर जाइंट्स इस सीजन की प्रबल दावेदार है। एक अप्रैल को टीम खेलेगी इकाना में पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम अपने होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसमें टीम को कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें दो मैच घर और दो मैच बाहर होंगे। टीम को अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को हैदराबाद में, तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कोलकाता में और चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ में खेलना है। लीग में अभी तक सामान्य रहा LSG का सफर IPL में सबसे महंगी टीम के रूप में शामिल होने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अभी तक आईपीएल के चारों सत्र बेहद सामान्य रहा है। टीम ने अपने पहले दो सीजन (वर्ष 2022 व 2023) में प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई, जब टीम वर्ष 2024 और 2025 में सातवें पायदान पर फिसल गई। पिछले सत्र वर्ष 2025 आईपीएल से पहले टीम प्रबंधन ने आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी बोली (27 करोड़) लगाकर विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल किया, लेकिन यह फैसला भी टीम को प्लेऑफ के करीब नहीं पहुंचा सका। नए सत्र के लिए टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे को शामिल है। ऐसे में नए सत्र में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।
क्या IPL में ललित मोदी की दोबारा एंट्री होगी:राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में शामिल, डील पर कल लंदन में बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी की टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, वह राजस्थान रॉयल्स की खरीददारी की रेस में शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की संभावित बिक्री को लेकर 16 मार्च को लंदन में एक बैठक होने वाली है। इस डील की कीमत करीब 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 4 कंपनी दिलचस्पी दिखा रही सूत्रों के मुताबिक, टीम को खरीदने के लिए चार अलग-अलग कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें ललित मोदी एक अमेरिका आधारित कंपनी के साथ साझेदारी में बोली लगा सकते हैं। इसके अलावा आदित्य बिरला ग्रुप और एक अमेरिकी कंपनी कंसोर्टियम, मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ी ग्लेजर फैमिली और एक अन्य अमेरिकी निवेश कंपनी भी रेस में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी संभावित खरीदारों के साथ पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। 16 मार्च की बैठक को अंतिम दौर की चर्चा माना जा रहा है, जिसमें डील को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास सबसे ज्यादा शेयर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिसके मालिक मनोज बदाले हैं। उनके पास लगभग 65 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल के पास करीब 15 प्रतिशत और लाचलन मर्डोक के पास 13 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ललित मोदी कौन हैं और भारत से क्यों भागे? ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RSCA) के अध्यक्ष रहे। 2008 में उन्होंने IPL की शुरुआत की और BCCI ने उन्हें IPL का चेयरमैन और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित मोदी पर IPL में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। आरोप था कि उन्होंने मॉरिशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को IPL के मीडिया राइट्स से जुड़ा 425 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया और इसमें 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप भी लगे। इसके अलावा दो नई टीमों की नीलामी के दौरान भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। उस समय के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन BCCI अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले चल रहे 2012 में ललित मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने 2009 के IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम में लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। इसके बाद 2022 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित के रिश्ते की खबर सार्वजनिक हुई थी, लेकिन अब वे साथ नहीं हैं। जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। सुष्मिता ने इस रिश्ते को सिर्फ एक ‘एक्सपीरियंस’ बताया था। आर्यमान बिड़ला की भी दिलचस्पी कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला भी राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मिलकर कंसोर्टियम बनाने पर बातचीत कर रहा है। 28 वर्षीय आर्यमान बिड़ला पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेली और 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले और 2019 में उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया। क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमान बिड़ला बिजनेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल वेंचर्स की शुरुआत की और 2023 में ग्रुप की टॉप डिसीजन-मेकिंग बॉडी में शामिल हुए। वे हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी जुड़े हैं। ————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक सरफराज अहमद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था। सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था। भारत के खिलाफ डेब्यू किया कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं। 100 मैचों में कप्तानी की सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था। उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला। सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ। प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे। रिजवान के आने के बाद जगह गई मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं। ———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kevin Pietersen Exits Delhi Capitals; IPL 2026 Commentary Confirmed

3 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 से पहले केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मेंटरशिप छोड़ दी है। पूर्व इंग्लिश कप्तान पीटरसन ने शनिवार को सोशल प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘इस जिम्मेदारी के लिए जितना समय चाहिए, वह नहीं दे पाएंगे।’ हालांकि, 45 साल के इस पूर्व बैटर ने दिल्ली की टीम और खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह IPL के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में जरूर नजर आएंगे और भारतीय लीग का हिस्सा बने रहेंगे। IPL 2025 से पहले DC मेंटर बने थे पीटरसन पीटरसन को IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर बनाया गया था। पिछले सीजन में दिल्ली की टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम ने 14 में से 7 मैच जीतकर 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन, प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। पीटरसन बतौर प्लेयर भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। तब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था। उन्होंने दिल्ली की ओर से 19 मैचों में 599 रन बनाए हैं। उनकी टीम 2012 के प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन टाइटल नहीं जीत सकी। 2014 में दिल्ली लीग स्टेज से बाहर हो गई। 5 सीजन खेले, 3 टीमों का हिस्सा रहे पीटरसन IPL में पांच सीजन खेल चुके हैं और तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह कुल 17 मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। 2009 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी, जबकि 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभाली थी। 28 मार्च से होगी IPL-2026 की शुरुआत IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेलेगी, जबकि टीम का पहला होम मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
मुजरबानी पर PCB केस करेगा, IPL के लिए PSL छोड़ा:जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज KKR से जुड़े, मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर एग्रीमेंट तोड़ने का केस करने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI ने पाकिस्तानी बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा- PCB के कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के एग्रीमेंट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ करार किया है। एक दिन पहले शक्रवार को KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। जिन्हें BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। KKR ने इस पोस्ट के जरिए मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया… PCB के सूत्र ने कहा- पिछले साल से भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग एक ही समय पर हो रहे हैं। ऐसे में हम खिलाड़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे PSL खेलने का वादा करते हैं तो फिर वे अनुबंध तोड़कर IPL की किसी फ्रेंचाइजी से नया करार नहीं कर सकते। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। मुजरबानी टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट झटके। कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था मुजरबानी पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके खिलाफ एग्रीमेंट तोड़ने पर लीगल एक्शन हो रहा है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने पहले पाकिस्तानी लीग में पेशावर जालमी के साथ समझौता किया था। फिर बॉश एक चोटिल खिलाड़ी की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़े गए थे। उन्हें एक सीजन के लिए PSL से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बॉश ने पाकिस्तानी बोर्ड से माफी मांगी थी और बोर्ड ने उनसे हर्जाने की मांग भी की थी। टी-20 इंटरनेशनल में मुजरबानी का प्रदर्शन मेंडिस और ओवन ने भी PSL छोड़ा था इसी तरह श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने भी पेशावर जालमी के लिए कुछ मैच खेले थे। पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण लीग कुछ दिनों के लिए स्थगित हुई तो दोनों खिलाड़ी बाद में IPL से जुड़ गए थे। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर
Pakistan Cricket Penalty Rumors Denied; PCB Clarifies T20 World Cup Super 8 Exit

लाहौर2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। तस्वीर में कप्तान सलमान अली आगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता अमीर मीर ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- ‘किसी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मूला तैयार करने पर विचार कर रहा है, ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके। भारत ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। दावा- हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख रुपए का जुर्माना 12 दिन पहले 2 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्डकप में अंतिम-4 में जगह बनाने में विफल रहने के बाद हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पूरी खबर नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपए मिलते हैं पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मासिक रिटेनर के अलावा मैच और दौरे की फीस तथा जीत के बोनस मिलते हैं। प्लेयर्स को बोर्ड के लोगो स्पॉन्सरशिप समझौते से भी हिस्सा मिलता है। पिछले साल तय हुआ था कि खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाली पीसीबी की वार्षिक आय में 3% हिस्सा दिया जाएगा, जोकि लगभग (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर सालाना) के बराबर है। श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। पाकिस्तान ने अपने सुपर-8 के मैच लास्ट मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया था। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। ———————————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया, सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gambhirs Real Test 2027 WC; Leave Pitches for Test Cricket

2 घंटे पहले कॉपी लिंक गौतम गंभीर और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना दूसरा ICC खिताब हासिल किया। इससे पहले उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। हालांकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि गंभीर की असली परीक्षा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में होगी। साउथ अफ्रीका की कंडीशन में होगी असली परीक्षा गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां टीम और कोच दोनों को चुनौती देंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गंभीर मौजूदा टीम के साथ वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल तक अजेय सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। गंभीर ने 2011 में बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता था, अब उन पर बतौर कोच भारत को वनडे का विश्व विजेता बनाने का दबाव है। रोहित-विराट के लिए आखिरी मौका हो सकता है 2027 वर्ल्ड कप 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह इन दोनों दिग्गजों के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में गंभीर के कंधों पर इन दिग्गजों को एक यादगार विदाई दिलाने की जिम्मेदारी भी होगी। टेस्ट क्रिकेट में पिच को लेकर गांगुली की सलाह गांगुली ने रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन सुधारने को लेकर भी गंभीर को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गंभीर को पिच के बारे में सोचना कम करना होगा। गांगुली ने कहा,’उन्हें विकेट की चिंता अपने दिमाग से निकालनी होगी। इंग्लैंड सीरीज को ही देख लीजिए, वह पिच के बारे में कुछ नहीं कर सके और नतीजे सबके सामने हैं।’ टर्नर्स की जरूरत नहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत को घरेलू मैदानों पर स्पिन की मददगार (टर्नर्स) पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छी पिचें ही अच्छे नतीजे देंगी। गंभीर को थोड़ा समय दें,वह बेहतरीन कोच हैं-गांगुली सौरव गांगुली ने गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे कोच हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भी उन्होंने कहा था कि गंभीर को थोड़ा समय देने की जरूरत है। गांगुली के मुताबिक,’व्हाइट बॉल कोच के रूप में वह बहुत अच्छे हैं, खासकर भारतीय परिस्थितियों में। उनके पास एक शानदार टीम है।’ IPL 2026 के सीजन के बाद गंभीर का पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर रहेगा। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया: सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टी-20 को नया मॉडल दे रही टीम इंडिया:लगातार जीत, कड़े फैसले, प्रयोग, कई मैच विनर, इससे बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम

टी-20 क्रिकेट का स्वभाव हमेशा से अनिश्चित रहा है। यह वह फॉर्मेट है, जहां एक दिन की खराब बल्लेबाजी या एक ओवर की खराब गेंदबाजी पूरी कहानी बदल सकती है। यही वजह है कि टी-20 में लगातार दबदबा बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है। लेकिन पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने इस धारणा को चुनौती दी है। साल 2024 में भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उस जीत को कई विशेषज्ञों ने भारतीय टी20 क्रिकेट की नई शुरुआत बताया था। लेकिन असली कहानी दो साल बाद लिखी गई। मार्च 2026 में अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया। वर्ल्ड कप बचाने वाला और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाला भारत पहला देश बना। लेकिन इन दो ट्रॉफियों से भी बड़ी कहानी यह है कि भारत ने पिछले दो वर्षों में टी20 क्रिकेट में एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसमें जीत किसी एक खिलाड़ी या एक मैच पर निर्भर नहीं रहती। यह टीम प्रयोग करती है, हर सीरीज में खिलाड़ियों को बदलती है, रणनीति में बदलाव करती है, लेकिन जीत का पैटर्न नहीं बदलता। यही वजह है कि क्रिकेट जगत में अब यह कहा जाने लगा है कि टीम इंडिया टी20 क्रिकेट की नई सुपरपावर बन चुकी है। भारत आईसीसी रैंकिंग में भी दुनिया की नंबर-1 टीम है। लेकिन इतिहास की सबसे महान टीम बनने के लिए यह दबदबा कई साल तक कायम रखना होगा। इस टीम एनालिसिस में जानते हैं उन फैक्टर्स के बारे में, जिससे भारत के दुनिया पर राज करने वाली टी20 टीम बनने की शुरुआत हुई है… 1. लगातार जीत का पैटर्न: दो वर्ल्ड कप के बीच सभी द्विपक्षीय सीरीज जीतीं भारत ने सभी 8 सीरीज और एशिया कप भी जीता । भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप कोई मैच हारे बिना जीता था। यह लगातार जीत का पैटर्न उस टूर्नामेंट के बाद भी जारी रहा। पिछले वर्ल्ड कप से हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप के बीच भारत ने सभी आठों द्विपक्षीय सीरीज जीती। एशिया कप भी अपने नाम किया। इस दौरान टीम इंडिया ने 50 में से 41 टी-20 जीते हैं जबकि सिर्फ 7 हारे हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के अलावा जिम्बाब्वे, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी छोटी टीमों को भी द्विपक्षीय सीरीज में धूल चटाई। पिछले दो सालों में भारत ने हर 7 में से 6 टी-20 मैच जीते हैं। 2. कड़े और स्मार्ट फैसले: मैनेजमेंट ने ‘नाम’ के बजाय ‘इम्पैक्ट’ को चुना साल 2024 की जीत के बाद जब रोहित-विराट जैसे दिग्गज हटे, तो लगा कि वैक्यूम पैदा होगा। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने ‘नाम’ के बजाय ‘फॉर्म’ और ‘इम्पैक्ट’ को ज्यादा तरजीह दी। कप्तानी के दावेदार माने जा रहे गिल को 2026 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखना दर्शाता है कि टीम अब ‘टैक्टिकल फिट’ और ‘स्ट्राइक रेट’ को ज्यादा तवज्जो दे रही है। गिल की जगह सैमसन को लाना व इशान की फॉर्म को स्वीकार करना इसका सबूत है। वर्ल्ड कप में जब टॉप ऑर्डर में 3 लेफ्ट-हैंडर काम नहीं कर रहे थे, तो संजू को वापस लाए। 3. द्रविड़ ने रखी नींव और लक्ष्मण की टैलेंट पाइपलाइन इस डॉमिनेंस की नींव राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के समय रखी गई। गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को एक सेट टीम मिली, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवाओं को शानदार तरीके से फिट किया। द्रविड़ ने टीम में एक विनिंग टेम्पलेट सेट किया और सीनियर खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने की आजादी दी। लक्ष्मण ने एनसीए में बेंच स्ट्रेंथ तैयार की। अब भारत की ‘बी’ टीम भी इंटरनेशनल टीम को हराने का माद्दा रखती है। कोच गंभीर ने वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद द्रविड़-लक्ष्मण को इस जीत का श्रेय भी दिया। 4. मजबूत बेंच स्ट्रेंथ: दो साल में करीब तीन टीम बराबर खिलाड़ी आजमाए, फिर भी जीते पिछले दो साल में 33 खिलाड़ी आजमाए, लगभग हर सीरीज में अलग कॉम्बिनेशन। भारत ने द्विपक्षीय सीरीज में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया। जिम्बाब्वे, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ्रीका की सीरीज में अलग कॉम्बिनेशन नजर आए। इनमें तिलक, बिश्नोई, जितेश, राणा, मुकेश आदि शामिल रहे। पिछले वर्ल्ड कप से भारत ने 33 प्लेयर आजमाए और 50 में से 41 टी20 जीते। यानी, 3 टीम खिलाकर भी मजबूती वही रही। भारत ने टी-20 क्रिकेट में 7 बार 250 का आंकड़ा पार किया है। इसमें 6 बार ऐसा अक्टूबर 2024 के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में हुआ है। इन सभी 6 पारियों में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा एकादश का हिस्सा रहे हैं। 5. कप्तान और कोच : गंभीर का एग्रेसिव माइंडसेट, सूर्यकुमार की घातक कप्तानी कोच गंभीर ने आते ही ‘हाई रिस्क, हाई रिवॉर्ड’ रणनीति को लागू किया। वहीं, सूर्या का 80.77 जीत प्रतिशत बताता है कि वे टैक्टिकल फैसलों में कितने सटीक रहे। उनकी कप्तानी पारंपरिक नहीं है। वह बैटिंग की तरह कप्तानी में भी जोखिम लेते हैं। मैच-अप आधारित रणनीति, तेज फैसले और आक्रामक फील्ड सेटिंग उनकी शैली है। 6. मैच विनर खिलाड़ियों की फौज: हर सीरीज से हमें अलग-अलग स्टार मिले आठ द्विपक्षीय सीरीज में भारत के छह अलग-अलग खिलाड़ी (सुंदर, सूर्या, हार्दिक, तिलक, वरुण, अभिषेक) प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। इन सीरीज में सैमसन, इशान, शिवम आदि ने खुद को साबित किया। अक्षर और कुलदीप ने स्पिन का बेहतरीन इस्तेमाल किया। बुमराह संकटमोचक बने रहे और हार्दिक पंड्या ने तीसरे तेज गेंदबाज की कमी नहीं खलने दी। इसी तरह, हालिया टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 9 मैच खेले और 5 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 7. बॉलिंग का ‘ब्रह्मास्त्र’: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम, सबसे बेहतर औसत 377 विकेट लिए, फुल मेंबर्स टीमों में सर्वाधिक। किसी भी टीम को ‘महान’ उसकी गेंदबाजी बनाती है। भारत ने पिछले वर्ल्ड कप से अब तक फुल मेंबर्स देशों में सर्वाधिक 377 विकेट चटकाए हैं। इसमें 19.46 रन प्रति विकेट का औसत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। गेंदबाजी में अगुआई बुमराह करते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट लिए और भारत के टॉप विकेट-टेकर रहे। वर्ल्ड कप में उनकी इकोनॉमी सिर्फ 6.2 की रही। फाइनल में उनका
KKR Signs Blessing Muzarabani for IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। एक्स्ट्रा बाउंस से परेशान करते हैं मुजबानी 6 फीट 8 इंच लंबे दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के आने से कोलकाता का पेसर बॉलिंग अटैक मजबूत होगा। उन्हें टी-20 में उनकी बाउंस और विकेट लेने के लिए जाना जाता है। मुजरबानी अपनी लंबाई और तेज गति के कारण एक्स्ट्रा बाउंस हासिल करते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मुजरबानी ने 89 मैच में 106 विकेट झटके जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के पास टी20 इंटरनेशनल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 106 विकेट झटके हैं। उनका गेंदबाजी औसत करीब 21 का है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 17 रन है। अब तक कोई IPL मैच नहीं खेला ब्लेसिंग मुजरबानी पहली बार भारतीय लीग के किसी मैच में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अब तक IPL का कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्हें पिछले साल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी के कुछ मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में हिस्सा नहीं मिला। मुजरबानी को लुंगी एनगिडी की जगह टीम में शामिल किया गया था। एनगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण आखिरी के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। —————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…








