गंभीर बोले- जीत द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित:संजू ने कहा-सचिन की सलाह काम आई; सूर्या ने बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टीम तीसरी बार टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन बनी। अहमदाबाद में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आखिरी तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के कारण सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल की अहम पारियां शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 321 रन बनाए। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत को दिया। वहीं, कप्तान सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को नेशनल धरोहर बताया। सैमसन- दो महीने से सचिन सर के संपर्क में था सैमसन ने कहा, जब मैं ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के दौरान बाहर बैठा था और खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, तब मैंने सोचा कि मुझे किस तरह का मानसिक नजरिया चाहिए। पिछले दो महीनों से मेरी सचिन सर से लगातार बात हो रही थी। मैंने उनसे संपर्क किया और लंबी बातचीत की। उनसे मार्गदर्शन मिलना बहुत बड़ी बात है। मैच से पहले भी उन्होंने फोन कर पूछा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। उनसे मिली सलाह, तैयारी और खेल को समझने की बात मेरे लिए बहुत मददगार रही। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टूट गया था- संजू सैमसन ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज उनके लिए बेहद मुश्किल रही। उस सीरीज में उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 46 रन बनाए थे और बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो गए थे। इसके बाद सुपर-8 स्टेज में उन्हें फिर मौका मिला और उन्होंने लगातार तीन अहम मैचों में 97 नाबाद, 89 और 89 रन की पारियां खेलीं। टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 321 रन बनाए, जो प्रतियोगिता में तीसरा सबसे ज्यादा स्कोर रहा। उनका स्ट्राइक रेट 199.37 रहा। सैमसन ने कहा, न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। मुझे लगा था कि मेरे सपने खत्म हो गए हैं। लेकिन शायद भगवान की अलग योजना थी। अहम मैचों में मुझे मौका मिला और मैंने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। 2024 के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी थी सैमसन ने कहा कि उनकी तैयारी की शुरुआत 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के समय ही हो गई थी। उस टूर्नामेंट में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। सैमसन ने कहा, तब से मैं लगातार सोचता रहा और मेहनत करता रहा कि मुझे क्या हासिल करना है। अहमदाबाद में जो हुआ, वही मैं तब से देख रहा था और उसके लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अभी यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है और वह इस पल का आनंद लेना चाहते हैं। भविष्य के लक्ष्यों के बारे में पूछने पर सैमसन ने कहा कि अभी वह इस उपलब्धि का आनंद लेना चाहते हैं और कुछ दिन बाद आगे के बारे में सोचेंगे। सूर्या बोले- बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं फाइनल के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें राष्ट्रीय धरोहर बताया। सूर्यकुमार ने कहा कि बुमराह जैसे गेंदबाज पीढ़ियों में एक बार ही पैदा होते हैं और वह जानते हैं कि बड़े मुकाबलों में कैसे प्रदर्शन करना है। सूर्यकुमार ने कहा, बुमराह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें पता है कि ऐसे मौकों पर कैसे गेंदबाजी करनी है। वे अपने काम में सर्वश्रेष्ठ हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद शुरू हुआ सफर सूर्यकुमार ने बताया कि इस खिताबी जीत के पीछे पिछले दो साल की मेहनत है। उन्होंने कहा कि 2024 वर्ल्ड कप के बाद टीम ने नई शुरुआत की थी और उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा, यह सफर लंबा रहा है। 2024 वर्ल्ड कप के बाद जय शाह और रोहित भाई ने मुझ पर भरोसा जताया और कप्तानी की जिम्मेदारी दी। वहां से हमने लगातार मेहनत की और आज यहां आकर ट्रॉफी जीतना बेहद खुशी की बात है। खिलाड़ियों ने दिखाया भरोसा भारतीय कप्तान ने टीम के खिलाड़ियों की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने पिछले दो साल में अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा, हम पिछले दो साल से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमने वही अच्छी आदतें जारी रखीं जो 2024 वर्ल्ड कप में अपनाई थीं और खिलाड़ियों ने उसे बहुत अच्छे से निभाया। सोशल मीडिया नहीं, टीम के प्रति जिम्मेदारी-गौतम गंभीर गौतम गंभीर ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कहा कि एक कोच के तौर पर उनकी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के प्रति नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद 30 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के प्रति है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा,’मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के प्रति नहीं है। मेरी जवाबदेही ड्रेसिंग रूम में मौजूद उन 30 लोगों के प्रति है। एक कोच उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है। खिलाड़ियों ने ही मुझे वह कोच बनाया है जो मैं आज हूं।’ द्रविड़ और लक्ष्मण को समर्पित की जीत गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भी दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस ट्रॉफी को राहुल भाई और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं। राहुल भाई ने भारतीय टीम को एक मजबूत दिशा दी और लक्ष्मण ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों की शानदार पाइपलाइन तैयार की है। जय शाह और अजित अगरकर का भी किया धन्यवाद गंभीर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में दोनों ने उनका समर्थन किया। गंभीर ने बताया कि जब न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद उनका समय कठिन चल रहा था, तब जय शाह ने उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया। खुलकर खेलने पर जोर भारतीय कोच ने कहा कि टीम ने इस टूर्नामेंट में निडर क्रिकेट खेला और हार के डर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा,’हमें हार के डर को छोड़ना होगा।
India T20 World Cup Winner Price Money

अहमदाबाद22 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन आया। इसमें रोहित कहते नजर आए- ‘टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और टीम इंडिया हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।’ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर हिस्ट्री रिपीट भी की और हिस्ट्री डिफीट भी की। पहले यह तस्वीर देखिए… हिस्ट्री रिपीट कैसे? 2024 का कारनामा 2026 में दोहराया रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून 2024 को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। टीम ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन के अंतर से हराया। आज टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा 2026 में भी दोहरा दिया। हिस्ट्री डिफीट कैसे? 3 इतिहास बदले फाइनल की पूरी कहानी… वर्ल्ड चैंपियन कप्तान से मैच की शुरुआत… इस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ हुई। 2007 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान एमएस धोनी और 2024 के टी-20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर मैदान में आए। मैदान पर ट्रॉफी लाते पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा। ओपनर्स ने मजबूत शुरुआत दिलाई मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर्स ने पावरप्ले के अंदर सैंटनर के फैसले को गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 92 रन बना डाले। जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी रही। भारतीय ओपनर्स ने रिकॉर्ड साझेदारी की भारतीय ओपनर्स ने 98 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इसे रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराकर तोड़ा। अभिषेक 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। सैमसन-ईशान में शतकीय साझेदारी, स्कोर 200 पार अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन जोड़े। इसकी मदद से टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर में 200 के पार पहुंच गया। ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ने 48 बॉल पर 105 रन की आतिशी साझेदारी की। नीशम ने भारत का रन रेट रोका, दुबे ने 250 पार पहुंचाया एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम 20 ओवर में 300 रन का आंकड़ा पार कर लेगी। हालाकि, 16वां ओवर लेकर आए जिमी नीशम ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर रन रेट पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने पहली बॉल पर संजू सैमसन (89 रन), 5वीं बॉल पर ईशान किशन (54 रन) और आखिरी बॉल पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो) को पवेलियन भेजा। अगली 24 बॉल पर 28 रन ही बने। उसके बाद शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के के सहारे 24 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 255 रन पहुंचा दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल में फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। शिवम दुबे ने 20वें ओवर में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रनचेज में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 3 बैटर्स आउट 256 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 52 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। फिन एलन (9 रन), रचिन रवींद्र (एक रन) और ग्लेन फिलिप्स (5 रन) जल्दी आउट हो गए। टिम साइफर्ट की फिफ्टी, लेकिन जीत से दूर रहे शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद ओपनर टिम साइफर्ट ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन की पारी भी खेली। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके। टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर्स टी-20 वर्ल्ड कप में किस टीम को क्या मिला ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी बोले- कोच साहब, आप पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत ने एमएस धोनी को भी सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया। पूर्व कप्तान धोनी ने चैंपियन टीम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। पढ़ें पूरी खबर… संजू ने कहा- सचिन की सलाह काम आई संजू सैमसन ने 5 मैचों में 321 रन बनाए। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय सचिन तेंदुलकर से हुई बातचीत को दिया। वहीं, कप्तान सूर्या ने जसप्रीत बुमराह को नेशनल धरोहर बताया। पढ़ें पूरी खबर… 26 तस्वीरों में टी-20 वर्ल्डकप 2026 चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India T20 World Cup 2026 Win

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कई यादगार पलों के साथ समाप्त हुआ। अहमदाबाद के स्टेडियम में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी अपने माथे पर लगाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाने के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठ गए। वहीं सुपर-8 स्टेज से बाहर होने के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ी रो पड़े। 26 तस्वीरों में देखिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के यादगार पल… शुरुआत भारत की ट्रॉफी जीत के साथ… 1. भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई भारतीय टीम ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बना था। 2. सूर्या ने जीतने के बाद माथे पर पिच की मिट्टी लगाई टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया। इसके बाद उन्होंने उसी हाथ को चूम लिया। 3. ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने डांस किया जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न बनाया। वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। 4. हार्दिक को उनकी गर्लफ्रेंड ने किस किया फाइनल जीतने के बाद खिलाड़ी अपने-अपने परिवार के साथ नजर आए। हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा ने उन्हें गाल पर किस किया। 5. सुनील गावस्कर ने सूर्या के साथ डांस किया भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कप्तान सूर्या के साथ जश्न मनाया। वे खुशी से डांस करते नजर आए। 6. सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए भारतीय प्लेयर्स ने ट्रॉफी के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराया। सूर्या ट्रॉफी लेकर पिच पर बैठ गए और अपनी फोटो खिंचवाई। 7. फाइनल में धोनी-रोहित ट्रॉफी लेकर आए इंडिया-न्यूजीलैंड मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर आए। उनके साथ ICC चेयरमैन जय शाह भी मौजूद थे। 8. ईशान किशन ने रचिन का शानदार कैच पकड़ा ईशान किशन ने फाइनल में रचिन रवींद्र का आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। गेंद उनके हाथ से छिटकी, लेकिन आखिरकार उन्होंने उसे लपक ही लिया। 9. मिचेल और अर्शदीप के बीच नोक-झोंक, फिर हाथ मिलाया न्यूजीलैंड की पारी के समय अर्शदीप ने थ्रो करते हुए स्टंप पर निशाना लगाया, लेकिन गेंद बैटर डेरिल मिचेल को लगी। इससे दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। थोड़ी देर बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया, मैच के बाद अर्शदीप ने माफी भी मांगी। 10. सिंगर रिकी मार्टिन ने क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर रिकी मार्टिन ने परफॉर्मेंस दी। रिकी ने 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्म किया। उनके ‘आले-आले’ गाने पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। यहां से टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच की टॉप तस्वीरें… 11. ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने परफॉर्म किया टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत-अमेरिका के बीच खेला गया। वानखेडे़ स्टेडियम में मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें नोरा फतेही और रैपर बादशाह ने परफॉर्म किया। 12. ईशान के सिक्स से भारत ने पहला रन बनाया भारत ने अमेरिका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला। ईशान किशन ने मैच की चौथी गेंद पर ही सिक्स लगाया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला रन था। 13. टी-20 वर्ल्ड कप में पहला डबल सुपर ओवर खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला डबल सुपर साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 187 रन बनाए थे। पहला सुपर ओवर टाई रहा, दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता। 14. दो भाइयों ने मिलकर इटली को पहली जीत दिलाई पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। इस मैच में मोस्का ब्रदर्स (जस्टिन मोस्का-एंथनी मोस्का) ने 124 रन की नाबाद ओपनिंग पार्टरशिप की। दोनों ने फिफ्टी लगाई। 15. जिम्बाब्वे ने दो वर्ल्ड चैंपियंस को हराया जिम्बाब्वे ने लीग स्टेज में दो बड़े उलटफेर किए। उसने पहले ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, फिर श्रीलंका को उसी के घर में 6 विकेट से शिकस्त दी। जिम्बाब्वे बिना मैच हारे सुपर-8 में पहुंचा। 16. भारत-PAK मैच में फिर नो हैंडशेक भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। न ही खिलाड़ियों ने मैच के बाद हैंडशेक किया। इससे पहले एशिया कप में भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था। 17. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या ने चौका लगाया भारत-पाक मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की खूब हाइप बनी। उस्मान की पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया। 18. शतक लगाने के बाद पथुम निसंका का सेलिब्रेशन श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। श्रीलंका ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। निसंका ने अनोखे अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया। 19. ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच लीग स्टेज का मैच बारिश में धुल गया। इस नतीजे से ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गया और जिम्बाब्वे ग्रुप-B से सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गया। 20. रजा को चोट लगी, पॉवेल ने गले लगाया वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल के शॉट पर जिम्बाब्वे के गेंदबाज सिकंदर रजा का बायां हाथ चोटिल हो गया। कुछ देर तक खेल रुका रहा। इस बीच पॉवेल रजा के पास गए। उन्होंने रजा की पीठ थपथपाई और उन्हें गले लगा लिया। 21. अबरार वर्ल्डकप से बाहर होने पर रोए श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। वर्ल्ड कप से बाहर होने पर स्पिनर अबरार अहमद रोते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी आखें बंद कर उसे दोनों हाथों से ढंक लिया। 22. विनिंग शॉट के बाद संजू का सेलिब्रेशन संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौका लगाकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने आसमान की ओर देखा और हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। 23.
India T20 World Cup Champions 2026

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं, आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा फहराकर खुशी मना रहे हैं। इधर कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। 5 तस्वीरों में देखें जश्न का माहौल… राजस्थान के जयपुर में भारत की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे। मध्य प्रदेश के भोपाल में हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लोगों ने तिरंगा फहराकर जश्न मनाया। बिहार के पटना में कहीं गुलाल उड़ाकर तो कहीं आतिशबाजी हुई। देशभर में जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 10:09 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर में पूजा के बाद टीम इंडिया होटल पहुंची 09:58 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के रामबन में तैनात CRPF की 84वीं बटालियन ने जश्न मनाया 09:25 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर निरंजन शाह ने कहा- बहुत खुशी है कि हम लगातार दूसरी बार जीते 09:02 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा- सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया 09:01 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक ICC अध्यक्ष जय शाह, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव स्टेडियम से रवाना हुए 09:00 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक हनुमान मंदिर के पुजारी ईश्वर दास ने कहा- मैच से पहले भी टीम ने यहां पूजा की थी 08:56 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक IPL की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने कहा- पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा 08:49 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक गुजरात के नाडियाड में अक्षर पटेल की फैमिली का सेलिब्रेशन 08:43 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा की 08:26 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जश्न की फोटो शेयर की 07:14 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कथावाचक जया किशोरी ने कहा- हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीम है, पूरे देश को बधाई देती हूं 07:10 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जश्न के दौरान हुड़दंग कर रहे लोगों पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया 07:07 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के जबलपुर में डांस कर जश्न मनाते फैंस 07:04 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक रायपुर के जयस्तंभ में जश्न मनाने हजारों लोग इकट्ठे हुए 07:03 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिलाओं ने डांस कर जश्न मनाया 06:57 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के इंदौर में आतिशबाजी करते लोग 06:50 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा- हम क्रिकेट में नंबर 1 हैं 06:47 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट के बाहर जश्न मनाते लोग 06:44 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नाचकर जश्न मनाते फैंस 06:42 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वैशाली में टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस ने हवन किया 06:38 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर पीट-पीटकर हत्या वैशाली में रविवार शाम मोबाइल पर T-20 वर्ल्ड कप मैच देखने को लेकर हुए विवाद में 17 साल के दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जक्कोपुर गांव में कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच देख रहे थे। मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक युवक ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया। पढ़ें पूरी खबर… 06:36 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक वर्ल्डकप फाइनल मैच में जश्न मनाने पर लाठी-डंडों से हमला:आरोप- छत पर चढ़कर गोली चलाई, युवती के सिर में 9 टांके आए इंडिया-न्यूजीलैंड में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर पर पथराव भी किया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाघोड़ा धमुकड़ गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Australia Beats India By 10 Wickets in Perth; Captain Healys Last Match

पर्थ6 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टेस्ट में 20 साल बाद हार झेलनी पड़ी है। उसे ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के आखिरी मैच में 10 विकेट से हराया। इंडियन टीम को आखिरी हार 18 फरवरी 2006 को एडिलेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मिली है। इन 20 सालों में टीम ने 9 टेस्ट खेले, इसमें से 6 जीते और 3 ड्रॉ रहे थे। पर्थ के WACA ग्राउंड में रविवार को मेजबानों को महज 25 रन का टारगेट मिला था, जिसे होम टीम ने सिर्फ 4.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल 16 और फोबी लीचफील्ड 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने 105 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और 149 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे। जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। एनाबेल सदरलैंड प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इंडिया ने 44 रन बनाने में गंवाए आखिरी 4 विकेट मैच के तीसरे दिन प्रतिका रावल ने 43 रन और स्नेह राणा ने 14 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को ऑलआउट होने में देर नहीं लगी। टीम ने आखिरी 44 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। टीम ने महज 24 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की लुसी हेमिल्टन ने 3 विकेट झटके। एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने 2-2 विकेट झटके। विकेट सेलिब्रेट करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। प्रतिका रावल की डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रही प्रतिका रावल ने अपने डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी लगाई। उन्होंने दिन के 5वें ओवर में अलान किंग की चौथी बॉल पर सिंगल लिया और फिफ्टी पूरी की। प्रतिका ने पहली पारी में 18 रन बनाए थे। सदरलैंड ने 129 रन बनाए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 90.4 ओवर तक बैटिंग की। एनाबेल सदरलैंड ने वाका में शतकीय पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Brett Randell Creates History with 5 Wickets in 5 Balls in Plunket Shield

Hindi News Sports Brett Randell Creates History With 5 Wickets In 5 Balls In Plunket Shield स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में 8 मार्च को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ब्रेट रैंडेल नाम के तेज गेंदबाज ने इतिहस रच दिया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और नॉर्दर्न ड्रिस्ट्रिक्ट्स के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में रैंडेल ने पहली पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक लिए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके हैं। इससे पहले आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने 2021 में एक घरेलू टी-20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके थे। रैंडेल ने कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की रैंडेल की गेंदबाजी से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टॉप ऑर्डर ढह गई। टीम 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी, वह भी सिर्फ रैंडेल की पांच गेंदों में। रैंडेल ने अपनी दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर हेनरी कूपर को बोल्ड किया। अगली ओवर की पहली गेंद पर जीत रावल को आउट किया। इसके बाद जो कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की। रैंडेल के 2.4 ओवर में 5 विकेट थे चौथा विकेट रॉबर्ट ओ’डॉनेल का रहा, जो स्लिप में कैच हुए। पांचवां विकेट क्रिस्टियन क्लार्क का रहा, जिनका अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उस समय रैंडेल के आंकड़े 2.4 ओवर में 2 रन देकर 5 विकेट थे। बाद में रैंडेल ने आठ गेंदों में छह विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया। रैंडेल ने 3.5 ओवर में सात विकेट पूरे किए और 11 ओवर में 25 रन देकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (7/25) किया। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के 373 रन के जवाब में उसे फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने के बाद रैंडेल ने कहा, यह पल बहुत खास था। मैं शांत रहकर एक ही जगह गेंद डालने और अपनी योजना पर टिके रहने की कोशिश कर रहा था। कर्टिस कैम्फर ने भी पांच गेंदों में पांच विकेट लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह कारनामा पहली बार हुआ है। हालांकि टी-20 में इससे पहले कर्टिस कैम्फर ने डबलिन में इंटर-प्रोविंशियल टी-20 ट्रॉफी में मुंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था। जिम्बाब्वे महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु ने भी 2024 में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे अंडर-19 के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे। ——————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे:वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया। ये न्यूजीलैंड के हालिया अचीवमेंट्स हैं। इसके अलावा कीवी टीम ने ओवरऑल 18 ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल भी खेले हैं। न्यूजीलैंड को क्रिकेट की सबसे अनुशासित टीमों में भी गिना जाता है। यही वजह है कि टीम को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। लेकिन 50 लाख की आबादी वाला यह छोटा-सा देश क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे बन गया? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस

न्यूजीलैंड विमेंस की कप्तान अमीलिया कर ने रविवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान में इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में कर ने महज 34 रन देकर 7 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड विमेंस के लिए वनडे क्रिकेट में अब तक की बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है। जैकी लॉर्ड का 1982 में बना रिकॉर्ड तोड़ा अमीलिया कर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर जैकी लॉर्ड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जैकी ने 1982 के विमेंस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ महज 10 रन देकर 6 विकेट लिए थे। तब से कोई भी कीवी गेंदबाज एक पारी में 7 विकेट नहीं ले पाई थीं। जिम्बाब्वे की पारी 102 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 102 रन ही बना पाई। ओपनर केलिस एनध्लोवु ने 12 और विकेटकीपर मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 32 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। वहीं औड्रे माज्विशाया ने 13 और तेंदाई माकुशा ने 12 रन बनाकर जिम्बाब्वे को किसी तरह 100 रन के पार कराया। न्यूजीलैंड के लिए मौली पेनफोल्ड ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को तोड़ते हुए शुरुआती 3 विकेट लिए। इसके बाद कर ने मोर्चा संभाला और एक के बाद एक 7 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। ब्री इलिंग, रोजमेरी मेयर और नेन्सी पटेल कोई विकेट नहीं ले पाईं। दुनिया की 7वीं गेंदबाज बनीं अमीलिया अमीलिया कर दुनिया की 7वीं ही गेंदबाज बनीं, जिन्होंने एक विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए। इस क्लब में पाकिस्तान की साजिदा शाह, ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, अलाना किंग, शेली निशके, वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद और इंग्लैंड की जो चेम्बरलैन शामिल हैं। 17 ओवर में जीत गई न्यूजीलैंड विमेंस 103 रन का टारगेट न्यूजीलैंड विमेंस ने 16.2 ओवर में ही चेज कर लिया। कप्तान अमीलिया कर ओपनिंग करने उतरीं और 40 गेंद पर 45 रन बनाए। विकेटकीपर इजाबेला गेज 20 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में मैडी ग्रीन ने 27 और ब्रूक हालिडे ने 7 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जिम्बाब्वे से औड्रे माज्विशाया और क्रिस्टाबेल चाटोन्ज्वा ने 1-1 विकेट लिया। सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई न्यूजीलैंड ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। टीम ने पहला मैच 180 रन से जीता था। तीसरा मैच 11 मार्च को डुनेडिन में ही खेला जाएगा। इससे पहले व्हाइटफर्न्स ने टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अमीलिया कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गई थीं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, “हमें बदलना होगा।” पढ़ें पूरी खबर…
NZs Lee Tahuhu Retires from ODIs, Eyes T20 World Cup

Hindi News Sports NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs, Eyes T20 World Cup | Cricket News स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले कॉपी लिंक ली ताहूहू ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला विमेंस वनडे खेला था। न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहूहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 35 साल की ताहूहू ने अपने 15 साल लंबे वनडे करियर पर ब्रेक लगाया। वे टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी, उन्होंने कहा कि उनका टारगेट इस साल जून में होने वाला वर्ल्ड कप है। न्यूजीलैंड की सबसे सफल वनडे गेंदबाज ताहूहू ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। तब से वे कीवी टीम के बॉलिंग डिपार्टमेंट को लीड कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 9 रन देकर 1 विकेट लिया। ताहूहू के नाम 3 बड़े रिकॉर्ड्स सबसे ज्यादा विकेट: वे न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 103 मैचों में 125 विकेट झटके। 100 मैचों का क्लब: वे न्यूजीलैंड की उन चुनिंदा 12 महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले। वर्ल्ड कप का अनुभव: ताहूहू ने अपने करियर में 4 वनडे वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) खेले। सपना सच होने जैसा रहा सफर- ताहूहू संन्यास की घोषणा करते हुए ताहूहू भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, “व्हाइटफर्न्स के लिए वनडे खेलना हमेशा गर्व की बात रही। जब मैंने शुरुआत की थी, तो एक मैच खेलना भी बड़ी बात थी, लेकिन अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं इस सफर की हर याद को संजोकर रखूंगी।” टी-20 वर्ल्ड कप बचाने पर फोकस वनडे को अलविदा कहने के बाद अब ताहूहू का पूरा ध्यान टी-20 फॉर्मेट पर है। न्यूजीलैंड की टीम मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन है और इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। ताहूहू ने कहा कि वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह मोटिवेटेड हैं। ली ताहूहू टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड विमेंस की तीसरी टॉप विकेट टेकर हैं। कोच ने बताया ‘रोल मॉडल’ न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ली ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के नए पैरामीटर सेट किए। उनकी स्पीड और क्रिकेट के लिए डेडिकेशन युवाओं को इंस्पायर करता रहेगा। वे इस देश में विमेंस क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, “हमें बदलना होगा।” पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
NZ T20 WC Final Threat

Hindi News Sports Cricket NZ T20 WC Final Threat | Allen Fastest Century, Ravindra 128 Runs & 11 Wickets, Seifert 3 Fifties स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में मजबूत नजर आई भारतीय टीम के सामने न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी, जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज ने भी उसे कड़ी टक्कर दी थी। कीवी ओपनर फिन एलन ने टूर्नामेंट में सबसे तेज सेंचुरी लगाई है, वहीं रचिन रवींद्र 128 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा टिम साइफर्ट भी 3 अर्धशतकों के साथ बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ी भारत की राह मुश्किल बना सकते हैं… 1. फिन एलन- सेमीफाइनल में शतक लगाया फिन एलन इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 पारियों में 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा है। एलन ने इस वर्ल्ड कप में 24 चौके और 20 छक्के लगाए हैं। 26 साल के एलन ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद शतक लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। इससे पहले ग्रुप स्टेज में UAE के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। एलन ने इस टूर्नामेंट में जब-जब फिफ्टी लगाई है, न्यूजीलैंड ने मैच 9 या 10 विकेट से जीता है। ओवरऑल वे न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले कोलिन मुनरो यह कारनामा कर चुके हैं। एलन के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 1654 रन और 7 अर्धशतक हैं। 2. रचिन रवींद्र- श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिताया रचिन रवींद्र इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे असरदार ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 128 रन बनाए हैं और एक फिफ्टी लगाई है। गेंदबाजी में उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं और टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा है। श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मैच में रचिन ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। इस मैच में उन्होंने 32 रन भी बनाए थे। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 61 रन से जीता था। मिडिल ओवर्स में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। सेमीफाइनल में उन्होंने 2 विकेट लिए थे, जबकि उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके थे। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 51 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें 758 रन और 25 विकेट लिए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं। 26 साल के रचिन ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 3 शतकों के साथ 578 रन बनाकर इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था। 3. मिचेल सैंटनर- सबसे कम इकोनॉमी से रन दिए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्हें दिसंबर 2024 में न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों (ODI/T20I) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में 77 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर फिनिशिंग रोल भी निभाया है। श्रीलंका के खिलाफ सैंटनर ने 84 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद कोल मैककॉन्ची के साथ मिलकर 47 बॉल पर 84 रन जोड़े थे। इस मैच में उन्होंने 26 बॉल पर 47 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में सैंटनर किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 6 पारियों में 24 ओवर डालते हुए सिर्फ 6.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनके नाम 2 विकेट भी हैं। बतौर कप्तान भी सैंटनर के फैसले शानदार रहे हैं। साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में उन्होंने कोल मैककॉन्ची को पावरप्ले में बॉलिंग कराकर दोनों लेफ्ट हैंडर क्विंटन डी कॉक और रायन रिकेल्टन को एक ही ओवर में आउट कर दिया था। टी-20 इंटरनेशनल में सैंटनर ने 134 मैच खेलकर 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई हैं। सैंटनर कीवी टीम के लिए टी-20 में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 137 विकेट अपने नाम किए हैं। सैंटनर टी-20 इंटरनेशनल में 1000+ रन और 100+ विकेट लेने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं। 4. मैट हेनरी- टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाज मैट हेनरी इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कई बार नई गेंद से टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ पहली ही बॉल पर इनफॉर्म बल्लेबाज पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था। हेनरी की खासियत उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ है। भारत के टॉप ऑर्डर के खिलाफ वे खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी इकोनॉमी 7.59 रही है, जिससे पता चलता है कि वे रन भी ज्यादा नहीं देते। वे श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और UAE के खिलाफ 2-2 विकेट चटका चुके हैं। हेनरी के नाम टी-20 इंटरनेशनल के 42 मैच में 52 विकेट हैं। उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारत के खिलाफ 42 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 5. टिम साइफर्ट- टूर्नामेंट में 274 रन, 3 फिफ्टी टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 274 रन बनाए और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 161 से ज्यादा का रहा है। साइफर्ट ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तेजी से शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। साइफर्ट ने इस मैच में 58 रन बनाए थे। साइफर्ट ने इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के अलावा UAE और अफगानिस्तान के खिलाफ भी फिफ्टी लगाई हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है। उन्होंने 2025 में वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के लिए 40 गेंदों में शतक बनाकर आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए चौथे
वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी:केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रोमांचक मुकाबलों में गोवा और दिल्ली की भी शानदार जीत

बीसीसीआई (BCCI) की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट) में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मैचों में हैदराबाद, गोवा और दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की है। हैदराबाद की गेंदबाज केसरी दृष्टि ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए, जिसके आगे सौराष्ट्र की टीम महज 155 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, गोवा ने चंडीगढ़ को 6 रन और दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 11 रनों से मात दी। मैच की 3 अहम बातें तान्या की नाबाद 95 रन की पारी से जीता गोवा अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में गोवा और चंडीगढ़ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। तान्या नैक ने अकेले मोर्चा संभालते हुए नाबाद 95 रन बनाए, जबकि हर्षित यादव ने 35 रनों का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से पुष्पा बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम 49.2 ओवर में 195 रनों पर ही सिमट गई। आराधना डी बिष्ट (47 रन) और याशिका (42 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। गोवा की मिताली रमेश ने 3 विकेट झटक कर टीम को 6 रन से जीत दिला दी। दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को 11 रन से हराया महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर दिल्ली और आंध्र प्रदेश का आमना-सामना हुआ। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 258 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तनीषा सिंह ने 67 और नीलांचल ने 65 रनों की शानदार पारियां खेलीं। आंध्र की सृष्टि शेखर ने 2 विकेट लिए। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 49.5 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंजुम (56 रन) और पी. रांगालक्ष्मी (43 रन) की पारियां बेकार गईं। दिल्ली की परुनिका सिसोदिया ने 3, जबकि भारती रावल और दिशा नगर ने 2-2 विकेट लेकर आंध्र प्रदेश के जबड़े से जीत छीन ली। केसरी दृष्टि के आगे पस्त हुआ सौराष्ट्र आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड-1 में हैदराबाद का सामना सौराष्ट्र से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 241 रन बनाए। संध्या गोरा ने 67 और कुनचला नितिशा ने 43 रन बनाए, जबकि ममता 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। सौराष्ट्र की अशाबा ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम हैदराबाद की गेंदबाज केसरी दृष्टि की फिरकी में फंस गई। केसरी ने 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 37.3 ओवर में सिर्फ 155 रन ही बना सकी और हैदराबाद ने यह मैच 86 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।








