फिंच बोले- ग्रीन की जगह साइफर्ट को मौका मिले:KKR कीमत की जगह प्रदर्शन देखे; IPL 2026 में एक भी मैच नहीं जीत सकी

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर रही KKR की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टीम खिलाड़ियों को कीमत के आधार पर न चुने और कैमरन ग्रीन की जगह टिम साइफर्ट को मौका देने पर विचार करे। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ESPNcricinfo से बात करते हुए फिंच ने कहा कि KKR की कई रणनीतियां समझ से परे थीं। टीम पांच मैच में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई और एक अंक बारिश से मिला। ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा फिंच ने ग्रीन को नंबर छह पर खिलाने के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सामान्य बल्लेबाजी क्रम नहीं है और इससे उनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रीन इस सीजन में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में 18, 2, 4, 32* और 0 बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने अपने टी-20 करियर में बहुत कम बार नंबर छह पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने बताया कि स्पिन के खिलाफ ग्रीन की परेशानी साफ दिखी। चेन्नई के खिलाफ वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जब उन्हें स्पिनरों का सामना करना पड़ा। KKR की बल्लेबाजी पर सवाल फिंच ने कहा कि चेन्नई के खिलाफ रन चेज में टीम मुकाबले में नहीं दिखी। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की 31 गेंद में 50 रन की साझेदारी धीमी रही। उन्होंने कहा कि सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजना अच्छा प्रयोग था, भले ही वह सफल नहीं हुआ। नरेन ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। टीम मैनेजमेंट ने इसे बदलाव के तौर पर आजमाया। टीम ने CSK के खिलाफ फिन एलन और सुनील नरेन से ओपनिंग कराई। एलन ने 1 रन बनाया। उनके इस सीजन के स्कोर 37, 28, 6, 9 और 1 हैं। साइफर्ट को मौका मिले फिंच का मानना है कि KKR के पास टिम साइफर्ट जैसा इन-फॉर्म ओपनर है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई तरह के शॉट्स हैं और वह गेंदबाजों के लिए अलग चुनौती पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय टीम को मानना पड़ता है कि मौजूदा कॉम्बिनेशन काम नहीं कर रहा और बदलाव जरूरी है। हालांकि उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है। अलग-अलग विकल्प आजमा रही टीम- साउदी मैच के बाद बॉलिंग कोच टिम साउदी ने कहा कि टीम अलग-अलग विकल्प आजमा रही है। उन्होंने कहा कि हार के दौरान कई बदलाव होते हैं और IPL में स्क्वॉड की गहराई परखने का मौका मिलता है। अब KKR का अगला मुकाबला राइवलरी वीक में कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई ताजा स्कैन रिपोर्ट में उनकी पीठ की चोट के ठीक होने की पुष्टि हुई है। अब वे जल्द ही टीम के साथ IPL में जुड़ेंगे। उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली हॉलिडे पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया कि वे शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने का लक्ष्य रख रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे टीम के साथ थे, लेकिन फॉलो-अप स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। लंबे समय से थी बैक इंजरी की समस्या कमिंस को अगस्त में कमर की हड्डी में स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह पिछले जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को एशेज बरकरार रखने में मदद की थी। हालांकि, इसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप और IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहे। ईशान किशन संभाल रहे हैं कमान कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। हेड कोच डेनियल वेटोरी ने बताया कि भले ही कमिंस मैदान पर नहीं थे, लेकिन वे टीम के साथ जुड़े हुए थे। वेटोरी के मुताबिक,’पैट ग्रुप के साथ रहे हैं और उन्होंने ईशान से उनकी कप्तानी स्टाइल को लेकर काफी चर्चा की है, जिसका फायदा टीम को मिल रहा है।’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस साल अगस्त से अगले जुलाई के बीच कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसी वर्कलोड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है। जोश हेजलवुड: RCB के लिए खेल रहे हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 1 विकेट लिया, हालांकि उन्हें बीच-बीच में आराम दिया जा रहा है। मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्टार्क अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वे कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें बिग बैश लीग (BBL) के दौरान लगी थी। ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें,,, मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर
Vinod Kambli Brain Stroke Risk

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के ‘विनोद’ यानी विनोद कांबली इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। कभी मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाला यह दिग्गज बल्लेबाज आज चलने-फिरने और याददाश्त खोने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली के दिमाग में एक ‘ब्लड क्लॉट’ (खून का थक्का) है, जिसकी वजह से उन्हें कभी भी ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है। भूल जाते हैं कि सिगरेट नहीं पीना है कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया कि कांबली की मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। कूटो के मुताबिक, “कांबली ने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं। लोगों को लगता है कि वे ‘दिग्गज कांबली’ की मदद कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि यह उनके दिमाग के लिए कितना खतरनाक है।” विनोद कांबली ने भारत के लिए 1084 टेस्ट रन बनाए। बचपन के दोस्त सचिन और पुराने साथी बने ‘सहारा’ कांबली की इस मुश्किल घड़ी में उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर मजबूती से साथ खड़े हैं। सचिन पर्दे के पीछे से लगातार उनकी मेडिकल जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटरों ने एक खास वॉट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के जरिए पूर्व खिलाड़ी कांबली के इलाज और उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी उनके रिहैब के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फंड की कमी से बीच में रोकना पड़ा इलाज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी सेहत में 60% तक सुधार भी हुआ, लेकिन अस्पताल का भारी-भरकम खर्च उठाना मुश्किल हो गया। दोस्त बारी-बारी से कुछ-कुछ दिनों का खर्च उठा रहे थे, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं हो पाया और उन्हें डिस्चार्ज करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक ही स्कूल के लिए क्रिकेट खेलते थे। अब छड़ी के सहारे चलने लगे हैं कांबली करीब 6 महीने पहले तक कांबली घर में फर्नीचर पकड़कर चलते थे, लेकिन अब वे ‘हाइकिंग स्टिक’ (छड़ी) के सहारे खुद चलने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने दशकों बाद एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग भी की है। फिलहाल वे अपना ज्यादातर समय बच्चों के साथ बिता रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vinod Kambli Brain Stroke Risk

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के ‘विनोद’ यानी विनोद कांबली इन दिनों अपनी जिंदगी की सबसे कठिन पारी खेल रहे हैं। कभी मैदान पर चौके-छक्के जड़ने वाला यह दिग्गज बल्लेबाज आज चलने-फिरने और याददाश्त खोने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली के दिमाग में एक ‘ब्लड क्लॉट’ (खून का थक्का) है, जिसकी वजह से उन्हें कभी भी ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है। भूल जाते हैं कि सिगरेट नहीं पीना है कांबली के करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने बताया कि कांबली की मानसिक स्थिति काफी नाजुक है। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो गई है कि वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। कूटो के मुताबिक, “कांबली ने शराब छोड़ दी है, लेकिन वे अक्सर भूल जाते हैं कि उन्हें स्मोकिंग नहीं करना है। वे घर के नीचे जाकर राहगीरों या ऑटो वालों से सिगरेट मांग लेते हैं। लोगों को लगता है कि वे ‘दिग्गज कांबली’ की मदद कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि यह उनके दिमाग के लिए कितना खतरनाक है।” विनोद कांबली ने भारत के लिए 1084 टेस्ट रन बनाए। बचपन के दोस्त सचिन और पुराने साथी बने ‘सहारा’ कांबली की इस मुश्किल घड़ी में उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर मजबूती से साथ खड़े हैं। सचिन पर्दे के पीछे से लगातार उनकी मेडिकल जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटरों ने एक खास वॉट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के जरिए पूर्व खिलाड़ी कांबली के इलाज और उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी उनके रिहैब के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। फंड की कमी से बीच में रोकना पड़ा इलाज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी सेहत में 60% तक सुधार भी हुआ, लेकिन अस्पताल का भारी-भरकम खर्च उठाना मुश्किल हो गया। दोस्त बारी-बारी से कुछ-कुछ दिनों का खर्च उठा रहे थे, लेकिन लंबे समय तक यह संभव नहीं हो पाया और उन्हें डिस्चार्ज करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली एक ही स्कूल के लिए क्रिकेट खेलते थे। अब छड़ी के सहारे चलने लगे हैं कांबली करीब 6 महीने पहले तक कांबली घर में फर्नीचर पकड़कर चलते थे, लेकिन अब वे ‘हाइकिंग स्टिक’ (छड़ी) के सहारे खुद चलने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने दशकों बाद एक आइसक्रीम ब्रांड के लिए विज्ञापन की शूटिंग भी की है। फिलहाल वे अपना ज्यादातर समय बच्चों के साथ बिता रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma Out? MI Star Misses PBKS Clash Amid Injury Scare

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शर्मा 137 रन बनाकर इस सीजन MI के टॉप स्कोरर हैं। IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित की हैमस्ट्रिंग इंजरी उम्मीद से ज्यादा गंभीर हो सकती है, जिसके चलते मैनेजमेंट उन्हें आराम देने वाला है। पंजाब के खिलाफ मैच 16 अप्रैल को मुंबई में ही होना है। RCB के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट हुए थे रोहित शर्मा को यह चोट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शानदार लय में दिख रहे थे, लेकिन छठे ओवर में दौड़ते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। दर्द ज्यादा होने के कारण उन्हें 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उनके जाने के बाद मुंबई की बैटिंग बिखर गई और टीम को सीजन में तीसरी हार झेलनी पड़ी। RCB के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखे हिटमैन रोहित की चोट कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन में वे शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं, वे टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को उनके कुछ स्कैन कराए गए थे। हालांकि, स्कैन में किसी बड़े ‘टीयर’ (मांसपेशी फटने) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मैनेजमेंट टूर्नामेंट के बीच अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। टीम में कौन लेगा जगह? अगर रोहित गुरुवार को पंजाब के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरते हैं, तो उनकी जगह क्विंटन डी कॉक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ऐसी स्थिति में रायन रिकलटन के साथ डी कॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अगर डी कॉक और रिकेल्टन ने ओपनिंग की तो 4 विदेशी को प्लेयर्स को खिलाने में परेशानी आ सकती है। डी कॉक के अलावा टीम नमन धीर और सूर्यकुमार यादव से भी ओपनिंग करा सकती है। रोहित नहीं खेल सके तो उनकी जगह क्विंटन डी कॉक या सूर्यकुमार यादव ओपनिंग कर सकते हैं। MI के लिए जीत जरूरी मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले 4 मैचों में से 3 में हार का सामना किया है। पॉइंट्स टेबल में पिछड़ रही टीम के लिए पंजाब के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में रोहित जैसे दिग्गज खिलाड़ी का न होना टीम के मनोबल और बैटिंग ऑर्डर दोनों के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। फिलहाल फैंस को ऑफिशियल मेडिकल अपडेट का इंतजार है, जो बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जा सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
मुनाफ बोले-गौतम को हटाया, तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं:प्लेयर्स को संभालना मुश्किल होगा; टेस्ट टीम से हटाने की मांग हो रही

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने BCCI को चेतावनी दी कि अगर गंभीर को हटाया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। गौतम गंभीर ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी, एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है, जिससे उनके हटाए जाने की मांग उठ रही है। मुनाफ पटेल ने कहा- गंभीर जैसे कोच को हटाने पर खिलाड़ियों को संभालना मुश्किल हो जाएगा। वे सच्चाई बोलते हैं और जरूरत पड़ने पर बड़े खिलाड़ियों को बाहर करने का साहस रखते हैं। कहा- रोहित-कोहली को ना करना आसान नहीं मुनाफ ने कहा कि गंभीर हमेशा सच बोलते हैं, लेकिन यही बात कई लोगों को पसंद नहीं आती। उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी ‘ना’ कहने और जरूरत पड़ने पर बाहर करने की हिम्मत है। DC के गेंदबाजी कोच हैं मुनाफ पटेल मुनाफ पटेल IPL में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। टीम ने इस सीजन में अब तक 4 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। —————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख का जुर्माना IPL 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोलकाता की टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। IPL की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण BCCI ने कप्तान पर यह एक्शन लिया है। पढ़ें पूरी खबर
सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका बैट छूटा और बाद में कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच में अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे के आसान कैच छूटे और उन्हें जीवनदान मिला। नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया। CSK Vs KKR मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली 3 बॉल पर तीन चौके लगाए संजू सैमसन ने CSK की पारी के पहले ओवर में वैभव अरोरा की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल बाउंड्री के बाहर भेजी। 2. सैमसन का बैट छूटा 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर संजू सैमसन का बैट हाथ से छूट गया। पुल शॉट में पसीने से बैट फिसलकर मिड-विकेट की ओर गया। बॉल लॉन्ग ऑन की तरफ गई और बल्लेबाजों ने एक रन लिया। 3. कार्तिक की 148 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर संजू बोल्ड 11.2 ओवर में कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को 48 रन पर बोल्ड कर दिया। 148 किमी/घंटा की बॉल लेंथ पर पड़ी और अंदर आई। सैमसन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कनेक्ट नहीं कर सके और स्टंप्स बिखर गए। 4. ऋतुराज से नरेन का कैच छूटा चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर ऋतुराज गायकवाड से सुनील नरेन का कैच छूट गया। नरेन ने अंशुल कम्बोज की बॉल मिड ऑफ में खेली, लेकिन गायकवाड आसान कैच नहीं पकड़ सके। नरेन 24 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5. ब्रेविस ने रघुवंशी का कैच छोड़ा, सिक्स मिला 7.3 ओवर में अकील हुसैन की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। लॉन्ग-ऑन पर डेवाल्ड ब्रेविस कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से लगकर बाउंड्री पार गई और सिक्स मिला। 6. सरफराज ने रहाणे को जीवनदान दिया 9.2 ओवर में अकील की गेंद पर अजिंक्य रहाणे का कैच सरफराज खान ने छोड़ दिया। डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए सरफराज ने दोनों हाथों से कोशिश की, लेकिन गेंद छूट गई और रहाणे को जीवनदान मिला। 7. नूर अहमद के 3 विकेट ने पलटा मैच नूर अहमद ने दो ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 11वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। 5वीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे एक्स्ट्रा कवर पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ नूर ने IPL में अपने 50 विकेट पूरे किए। अगली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह बड़ा शॉट खेलते हुए शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हो गए।
सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए:रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत की, लेकिन उनका बैट छूटा और बाद में कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच में अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे के आसान कैच छूटे और उन्हें जीवनदान मिला। नूर अहमद ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया। CSK Vs KKR मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… 1. संजू ने पहली 3 बॉल पर तीन चौके लगाए संजू सैमसन ने CSK की पारी के पहले ओवर में वैभव अरोरा की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, दूसरी और तीसरी बॉल बाउंड्री के बाहर भेजी। 2. सैमसन का बैट छूटा 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर संजू सैमसन का बैट हाथ से छूट गया। पुल शॉट में पसीने से बैट फिसलकर मिड-विकेट की ओर गया। बॉल लॉन्ग ऑन की तरफ गई और बल्लेबाजों ने एक रन लिया। 3. कार्तिक की 148 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर संजू बोल्ड 11.2 ओवर में कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को 48 रन पर बोल्ड कर दिया। 148 किमी/घंटा की बॉल लेंथ पर पड़ी और अंदर आई। सैमसन बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन कनेक्ट नहीं कर सके और स्टंप्स बिखर गए। 4. ऋतुराज से नरेन का कैच छूटा चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर ऋतुराज गायकवाड से सुनील नरेन का कैच छूट गया। नरेन ने अंशुल कम्बोज की बॉल मिड ऑफ में खेली, लेकिन गायकवाड आसान कैच नहीं पकड़ सके। नरेन 24 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5. ब्रेविस ने रघुवंशी का कैच छोड़ा, सिक्स मिला 7.3 ओवर में अकील हुसैन की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने पुल शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही। लॉन्ग-ऑन पर डेवाल्ड ब्रेविस कैच के लिए दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से लगकर बाउंड्री पार गई और सिक्स मिला। 6. सरफराज ने रहाणे को जीवनदान दिया 9.2 ओवर में अकील की गेंद पर अजिंक्य रहाणे का कैच सरफराज खान ने छोड़ दिया। डीप मिड-विकेट से दौड़ते हुए सरफराज ने दोनों हाथों से कोशिश की, लेकिन गेंद छूट गई और रहाणे को जीवनदान मिला। 7. नूर अहमद के 3 विकेट ने पलटा मैच नूर अहमद ने दो ओवर में 3 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 11वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। 5वीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे एक्स्ट्रा कवर पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हुए। इसके साथ नूर ने IPL में अपने 50 विकेट पूरे किए। अगली ही गेंद पर कैमरन ग्रीन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इसके बाद 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर रिंकू सिंह बड़ा शॉट खेलते हुए शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हो गए।
RCB vs LSG IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB अपने होमग्राउंड पर LSG को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है। RCB हेड टु हेड में आगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे। पाटीदार के पास टॉप स्कोरर बनने का मौका RCB के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और फिल सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। पाटीदार 2 फिफ्टी के सहारे 195 रन बनाकर टूर्नामेंट के चौथे टॉप स्कोरर हैं। वे 30 रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। गेंदबाजों में जैकब डफी 6 विकेट लेकर टीम के नंबर-1 बॉलर हैं। LSG के बैटर्स आउट ऑफ फॉर्म लखनऊ का कोई भी बैटर टूर्नामेंट में 110 रन नहीं बना सका है। टॉप स्कोरर ऐडन मार्करम लीग के बाकी बैटर्स में 30वें नंबर पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत भी एक ही फिफ्टी लगा सके। इन दोनों के अलावा कोई 100 रन भी नहीं बना सका। गेंदबाजों में जरूर प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाया है। हाई स्कोरिंग है चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए। जिसकी चारों पारियों में 200 प्लस रन बने। पहले मैच में SRH ने 201 रन बनाए, RCB ने 15.4 ही ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दूसरे मैच में RCB ने 250 रन बना दिए, जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी। बारिश नहीं होगी बेंगलुरु में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी। टेम्परेचर जरूर 22 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मैच के दौरान इसके 28 डिग्री तक आने की संभावना है। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा। LSG: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RCB vs LSG IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा। RCB अपने होमग्राउंड पर LSG को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है। RCB हेड टु हेड में आगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे। पाटीदार के पास टॉप स्कोरर बनने का मौका RCB के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और फिल सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। पाटीदार 2 फिफ्टी के सहारे 195 रन बनाकर टूर्नामेंट के चौथे टॉप स्कोरर हैं। वे 30 रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। गेंदबाजों में जैकब डफी 6 विकेट लेकर टीम के नंबर-1 बॉलर हैं। LSG के बैटर्स आउट ऑफ फॉर्म लखनऊ का कोई भी बैटर टूर्नामेंट में 110 रन नहीं बना सका है। टॉप स्कोरर ऐडन मार्करम लीग के बाकी बैटर्स में 30वें नंबर पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत भी एक ही फिफ्टी लगा सके। इन दोनों के अलावा कोई 100 रन भी नहीं बना सका। गेंदबाजों में जरूर प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाया है। हाई स्कोरिंग है चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए। जिसकी चारों पारियों में 200 प्लस रन बने। पहले मैच में SRH ने 201 रन बनाए, RCB ने 15.4 ही ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दूसरे मैच में RCB ने 250 रन बना दिए, जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी। बारिश नहीं होगी बेंगलुरु में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी। टेम्परेचर जरूर 22 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मैच के दौरान इसके 28 डिग्री तक आने की संभावना है। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/मंगेश यादव, जैकब डफी, सुयश शर्मा। LSG: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






