Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक सरफराज अहमद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था। सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था। भारत के खिलाफ डेब्यू किया कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं। 100 मैचों में कप्तानी की सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा। जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था। उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला। सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ। प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे। रिजवान के आने के बाद जगह गई मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा। पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं। ———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Pakistan Cricket Penalty Rumors Denied; PCB Clarifies T20 World Cup Super 8 Exit

लाहौर2 घंटे पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी सुपर-8 मैच में जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था। तस्वीर में कप्तान सलमान अली आगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शनिवार को कहा है कि किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। बोर्ड के प्रवक्ता अमीर मीर ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा- ‘किसी खिलाड़ी पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फॉर्मूला तैयार करने पर विचार कर रहा है, ताकि उन्हें अधिक जवाबदेह बनाया जा सके। भारत ने कोलंबो में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। दावा- हर पाकिस्तानी प्लेयर्स पर 50 लाख रुपए का जुर्माना 12 दिन पहले 2 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्डकप में अंतिम-4 में जगह बनाने में विफल रहने के बाद हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पूरी खबर नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपए मिलते हैं पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मासिक रिटेनर के अलावा मैच और दौरे की फीस तथा जीत के बोनस मिलते हैं। प्लेयर्स को बोर्ड के लोगो स्पॉन्सरशिप समझौते से भी हिस्सा मिलता है। पिछले साल तय हुआ था कि खिलाड़ियों को ICC से मिलने वाली पीसीबी की वार्षिक आय में 3% हिस्सा दिया जाएगा, जोकि लगभग (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर सालाना) के बराबर है। श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। पाकिस्तान ने अपने सुपर-8 के मैच लास्ट मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया था। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। ———————————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया, सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gambhirs Real Test 2027 WC; Leave Pitches for Test Cricket

2 घंटे पहले कॉपी लिंक गौतम गंभीर और टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना दूसरा ICC खिताब हासिल किया। इससे पहले उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। हालांकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि गंभीर की असली परीक्षा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में होगी। साउथ अफ्रीका की कंडीशन में होगी असली परीक्षा गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां टीम और कोच दोनों को चुनौती देंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गंभीर मौजूदा टीम के साथ वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल तक अजेय सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। गंभीर ने 2011 में बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता था, अब उन पर बतौर कोच भारत को वनडे का विश्व विजेता बनाने का दबाव है। रोहित-विराट के लिए आखिरी मौका हो सकता है 2027 वर्ल्ड कप 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह इन दोनों दिग्गजों के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में गंभीर के कंधों पर इन दिग्गजों को एक यादगार विदाई दिलाने की जिम्मेदारी भी होगी। टेस्ट क्रिकेट में पिच को लेकर गांगुली की सलाह गांगुली ने रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन सुधारने को लेकर भी गंभीर को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गंभीर को पिच के बारे में सोचना कम करना होगा। गांगुली ने कहा,’उन्हें विकेट की चिंता अपने दिमाग से निकालनी होगी। इंग्लैंड सीरीज को ही देख लीजिए, वह पिच के बारे में कुछ नहीं कर सके और नतीजे सबके सामने हैं।’ टर्नर्स की जरूरत नहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत को घरेलू मैदानों पर स्पिन की मददगार (टर्नर्स) पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छी पिचें ही अच्छे नतीजे देंगी। गंभीर को थोड़ा समय दें,वह बेहतरीन कोच हैं-गांगुली सौरव गांगुली ने गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे कोच हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भी उन्होंने कहा था कि गंभीर को थोड़ा समय देने की जरूरत है। गांगुली के मुताबिक,’व्हाइट बॉल कोच के रूप में वह बहुत अच्छे हैं, खासकर भारतीय परिस्थितियों में। उनके पास एक शानदार टीम है।’ IPL 2026 के सीजन के बाद गंभीर का पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर रहेगा। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया: सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Indian Womens Cricket Craze Doubles Participation

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत ने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराते हुए विमेंस वर्ल्डकप जीत था। वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारतीय विमेंस कप्तान हरमनप्रीत कौर। भारत में महिलाओं के बीच क्रिकेट खेलने की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक नए सर्वे के मुताबिक 2020 के बाद से 14 राज्यों में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है। बीबीसी और कलेक्टिव न्यूजरूम की ओर से कराए गए इस सर्वे में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि 2020 में जहां सिर्फ 5% महिलाओं ने क्रिकेट खेलने की बात कही थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर 10% हो गया है। क्रिकेट को करियर चुन रहीं युवा महिलाओं में बढ़ोतरी और तेज है। 15 से 24 साल की 16% लड़कियां क्रिकेट खेलती हैं, जबकि 2020 में यह आंकड़ा 6% था। इसी उम्र वर्ग की हर चार में से एक लड़की ने खेल को करियर विकल्प के रूप में सोचने की बात भी कही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रभाव छोड़ा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हाल की सफलताओं का भी असर दिख रहा है। टीम ने हाल ही में अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता और ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी-20 सीरीज में हराया। सर्वे में यह भी सामने आया कि महिलाओं के बीच क्रिकेट अब पारंपरिक खेल कबड्डी से काफी आगे निकल गया है। 2020 में दोनों खेलों के बीच अंतर कम था, लेकिन अब क्रिकेट आगे है। यूपी में 10% महिलाएं क्रिकेट खेल रहीं ज्यादातर राज्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में तो यह आंकड़ा 1% से बढ़कर 10% तक पहुंच गया है। साथ ही पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच का अंतर भी कम हुआ है। अब हर एक महिला खिलाड़ी पर तीन पुरुष खिलाड़ी हैं, जबकि 2020 में यह अनुपात एक के मुकाबले पांच था। करियर के रूप में खेल को देखने वाली 15-24 उम्र की 26% लड़कियां हैं, जो 2020 में 16% थीं। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 27%, मध्य प्रदेश और मेघालय में 19-19% दर्ज किया गया। पंजाब में बैडमिंटन में महिलाएं आगे सर्वे में यह भी बताया गया कि बैडमिंटन में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, खासकर पंजाब, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं अब भी एक बड़ी बाधा हैं। जो महिलाएं कोई खेल नहीं खेलतीं, उनमें से 13% ने सुरक्षा को वजह बताया। भारतीय विमेंस ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता भारत ने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराते हुए विमेंस वर्ल्डकप में अपना पहला टाइटल जीता था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वालीं दीप्ति शर्मा को प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारतीय महिला टीम। ————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अब नेट्स शेयर नहीं कर सकेंगी IPL टीमें, BCCI ने प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइन जारी की BCCI ने IPL टीमों के प्रैक्टिस सेशन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसके अनुसार कोई भी टीम उस नेट या पिच पर प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी, जिस पर दूसरी टीम पहले अभ्यास कर चुकी हो। हर टीम को अभ्यास के लिए अलग और नए नेट उपलब्ध कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:कहा- मेहनत से आप आगे बढ़ सकते, अभी खेलते और जीतते रहना है

T-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन मंगलवार को पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया। एक बच्चे ने उन्हें माला पहनाया। ईशान किशन ने बच्चे को किस भी किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारी इंडिया टीम जीती है। ये हमारे पूरे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे ऐसे ही हम क्रिकेट खेलते रहे और जीतते रहे। अगर मैं अच्छा करूंगा तो यहां से जो भी युवा क्रिकेट में जाना चाहते हैं, उनके लिए एक मोटिवेशन होगा। मैं अपनी तरफ से हमेशा कोशिश करता हूं कि जितने प्लेयर हर जगह से बढ़ सकते हैं, वह बढ़े। अभी हम लोगों ने वर्ल्ड कप खेला है। आपको बस मेहनत करना है, कहीं से भी आप आगे बढ़ सकते हैं। आगे भी खेलते रहना है, जीतते रहना है। जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर सामने आई टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में ईशान किशन ने 24 बॉल पर 54 रन बनाया था। ईशान ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। 16वें ओवर के 5वीं बॉल पर ईशान किशन आउट हो गए थे। टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई थी। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही थी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वह भारत के पहले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। ईशान किशन इस मुकाबले से पहले 224 रन बना चुके थे। इस मैच में जैसी ही उन्होंने 26वां रन बनाया। टी-20 वर्ल्ड कप में उनके 250 रन पूरे हो गए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया।
ICC Shortlists 8 Players for T20 World Cup 2026 Final; Sanju Samson Nominated

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक संजू सैमसन भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था टी-20 वर्ल्ड कप जब शुरू हुआ तो भारत की प्लेइंग-11 में संजू सैमसन का नाम नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे, वहीं तिलक वर्मा को नंबर-3 पर चांस मिला। नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक बीमार हो गए, उनकी जगह संजू शामिल हुए। सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक जब फिट होकर आए तो सैमसन को बाहर कर दिया गया। पाकिस्तान, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन बेंच पर ही रहे। सुपर-8 स्टेज में भारत ने अपना पहला मैच गंवा भी दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह की जगह सैमसन को मौका दिया और संजू से ही ओपनिंग भी कराई। सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी मैच में 24 रन बनाए। वेस्टइंडीज के सामने अगला मैच नॉकआउट की तरह था, सैमसन ने यहां 97 रन की नॉटआउट पारी खेली और भारत को 197 रन का टारगेट चेज करवाया। संजू ने फिर सेमीफाइनल में भी 89 रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वे 4 ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा भी रेस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का नाम भी है। उन्होंने 2 शतक लगाकर 383 रन बनाए। यह एक टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी प्लेयर्स से बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्हें टीम के बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और टीम नॉकआउट राउंड में एंट्री नहीं कर सकी। रेस में शामिल बाकी 6 प्लेयर्स की परफॉर्मेंस विल जैक्स, इंग्लैंड: 226 रन और 9 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन। लुंगी एनगिडी, साउथ अफ्रीका: 12 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम के सबसे सफल गेंदबाज। ऐडन मार्करम, साउथ अफ्रीका: कप्तानी पारी खेलते हुए 286 रन बनाए। रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड: 128 रन और 11 विकेट लिए, कीवी टीम की रीढ़ बने। टिम साइफर्ट, न्यूजीलैंड: 274 रन बनाकर न्यूजीलैंड को फाइनल तक पहुंचाया। 3 फिफ्टी, 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने। शेडली वान शाल्कविक, अमेरिका: ग्रुप स्टेज के 4 ही मैच में 13 विकेट लिए, टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। विल जैक्स ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, लेकिन टीम भारत से हार गई। जैक्स टूर्नामेंट में 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वोटिंग शुरू, एक्सपर्ट भी तय करेंगे विजेता ICC ने 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर उनकी वोटिंग शुरू कर दी है। फैंस ICC की वेबसाइट पर जाकर अपने फेवरेट प्लेयर को वोट दे सकते हैं। फैंस वोटिंग के अलावा ICC पैनल में शामिल क्रिकेट एक्सपर्ट्स और कॉमेंटेटर के वोट के आधार पर तय होगा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनेगा। रिजल्ट फाइनल मुकाबले के बाद बताया जाएगा। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ——————————————————- टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड मुकाबले की मैच रिपोर्ट पढ़िए भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में; इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टी-20 वर्ल्डकप को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा:जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग को एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शकों ने एक साथ देखा

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप को विभिन्न माध्यमों से 50 करोड़ लोगों ने देखा है। यह जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया यह संख्या किसी भी वर्ल्ड कप से ज्यादा है। जबिक अभी सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले बाकी हैं। जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि टूर्नामेंट को ग्लोबल और सुलभ बनाने का लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने लिखा,’मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत में इस इवेंट की व्यूअरशिप 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। जियो-हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक समय में सबसे ज्यादा 6.05 करोड़ दर्शक एक साथ मैच देख रहे थे।’ शाह ने उम्मीद जताई कि आज रात से शुरू हो रहे नॉकआउट मैचों में यह रिकॉर्ड और आगे जाएगा। 2024 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का रिकॉर्ड टूटा इस बार के आंकड़े पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में खत्म हुई 2025 चैंपियंस ट्रॉफी ने भी बड़ी सफलता हासिल की थी, जिसमें दर्शकों ने 250 बिलियन मिनट का वॉच-टाइम दिया था और टीवी पर पीक व्यूअरशिप 12.2 करोड़ थी। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप ने उन आंकड़ों को भी पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। जियो और हॉटस्टार की पार्टनरशिप का मिला फायदा व्यूअरशिप बढ़ने की एक बड़ी वजह डिजिटल एक्सेस का आसान होना है। इस बार रिलायंस और डिज्नी स्टार (जियो-हॉटस्टार) के मर्जर के बाद यह पहला बड़ा ICC इवेंट है। क्रिकेट फैंस को मोबाइल और टीवी पर हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे व्यूअरशिप में बढ़ोतरी हुई है। खासकर भारत के मैचों के दौरान ट्रैफिक में जबरदस्त बढ़त देखी गई। टूर्नामेंट का आखिरी पड़ाव आज से शुरू 7 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के बाद अब आज से सेमीफाइनल की जंग शुरू होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। आईसीसी को उम्मीद है कि फाइनल मैच के दिन व्यूअरशिप के पुराने सभी ग्लोबल रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। पूरी खबर
वेस्टइंडीज की हार से भारत की राह आसान:अब विंडीज को ही आखिरी मैच हराना होगा; न्यूजीलैंड आज जीता तो पाकिस्तान बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा।
वेस्टइंडीज की हार से भारत की राह आसान:अब विंडीज को ही आखिरी मैच हराना होगा; न्यूजीलैंड आज जीता तो पाकिस्तान बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा।
Ishan Kishan Fans Gorakhpur Connection; Video

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ईशान किशन और उनके फैंस का प्यारा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस समय टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा। इसी बीच वो ईशान किशन मैदान से प्रैक्टिस करके वापस स्टेडिम की ओर लौट रहे थे। तभी उनके फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए। ईशान किशन ने सभी के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया। अपने स्टार खिलाड़ी की पास पाकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रैक्टिस के बाद लौट रहे ईशान किशन को फैंस ने घेरा, फैंस ने जब बोला गोरखपुर से आए हैं तो मुस्कुरा दिए ईशान पढिए फैंस और ईशान के बीच की बातचीत उसी में से एक फैंस ने धीरे से कुछ बोला पर ईशान सुन नहीं पाए ईशान ने फैंस से बोला– आएं.… फैंस: टेंशन नहीं है… ईशान: केने से है? फैंस: हम गोरखपुर से… जवाब सुनकर ईशान मुस्कुरा दिए। फैंस: आप ही के इधर से हैं भइया, ज़्यादा दूर नहीं है.. ईशान: इसीलिए तो बोलें… तेरे भाषा से ही लग गया कही बाजू का ही है फैंस: जी भईया गोरखपुर से ही हैं… इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे। लोगों को ईशान का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा। कॉमेंट में लोग गोरखपुर लव, ईशान के साथ हार्ट रिकेट्स कर रहे। सोशल मीडिया पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन ये भी जानिए… ईशान किशन बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वो इंडियन टीम में बैतौर विकेटकीपर बैट्समैन में रूप में खेलते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंद में 77 रन और नामीबिया के खिलाफ 24 गेंद में 61 की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की अगुआई करते हुए अपनी टीम को पहली बार खिताब जिताया और उस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। लोग उनकी इस काबिलियत को देखते हुए इनकी तुलना पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी से करते हैं। धोनी भी झारखंड राज्य की अगुआई कर चुके हैं। 7 साल की उम्र में पकड़ा था बल्ला पटना के बेली रोड के आशियाना में 7 साल की उम्र में ही बल्ला पकड़ने वाले ईशान बेहतरीन विकेट कीपर और बैट्समैन हैं। वे झारखंड की ओर से रणजी खेलते थे। ईशान का टैलेंट कोच और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में निखरा और उन्हें अंडर-19 टीम की कप्तानी का मौका मिला। ईशान बचपन से ही क्रिकेट के दीवाने रहे। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वे पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उनके इस जुनून के चलते वे पढ़ाई में पीछे हो गए थे। डेफिनेट के नाम से बुलाते हैं दोस्त ईशान को उनके दोस्त डेफिनेट बुलाते हैं। यह नाम फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में जिशान कादरी द्वारा निभाए गए डेफिनेट के किरदार से आया था। दोस्तों का मानना है कि किशन जो एक बार तय कर लेते हैं, उसे पूरा ही करते हैं। इसलिए लोग उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। ईशान एडम गिलक्रिस्ट, राहुल द्रविड़ और धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। क्रिकेट के अलावा, ईशान को टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स खेलना काफी पसंद है। एक-दूसरे के होंगे ईशान और अदिति ईशान किशन की शादी की चर्चा जोरों पर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनके और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने ही बताया, जिससे उनके रिलेशनशिप पर मुहर लग गई है एक इंटरव्यू में पांडेय ने कहा- ” ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति के साथ सात फेरे लेंगे। उनके बड़े भाई ने कहा था कि पल्लवी से शादी करेंगे, तो हमने करवा दी थी। अब इसकी भी करवा देंगे। अदिति उसकी गर्लफ्रेंड है। वो जयपुर में रहती है। मॉडल है, मिस इंडिया कंटेस्ट में दूसरे नंबर पर आई थी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









