Saturday, 06 Jun 2026 | 07:35 AM

Trending :

Bangladesh Cricket World Cup Probe

Bangladesh Cricket World Cup Probe

Hindi News Sports Bangladesh Cricket World Cup Probe | Habibul Bashar Dastagir Named ढाका3 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को जांच कमेटी का मेंबर बनाया गया है। बांग्लादेश की नई सरकार ने अपनी टीम के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की जांच शुरू कर दी है। वहां के खेल मंत्रालय ने सोमवार को एक तीन मेंबर्स की कमेटी का गठन किया। जो इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर क्या परिस्थितियों और फैसलों के कारण बांग्लादेश को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस कमेटी को एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. एकेएम वली उल्लाह करेंगे। इसमें पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर और फैसल दस्तगीर को भी शामिल किया गया है। कमेटी 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इन पॉइंट्स पर जांच होगी क्या वास्तव में टीम के लिए सुरक्षा का कोई खतरा था? मैच शिफ्ट करने की मांग के पीछे राजनीतिक दबाव कितना था? खिलाड़ियों की राय ली गई थी या नहीं? क्या था पूरा विवाद? बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। काफी बातचीत के बाद जब बांग्लादेशी बोर्ड नहीं माना तो ICC ने 24 जनवरी को बांग्लदेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था। इस विवाद की शुरुआत 3 जनवरी को हुई थी, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। जवाब में बांग्लादेश के तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने फेसबुक पर घोषणा की कि वे सुरक्षा कारणों से टीम को भारत नहीं भेजेंगे और ICC से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करेंगे। KKR ने इस पोस्ट के लिए मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया। नई सरकार का रुख: ‘भारत से सुधरेंगे रिश्ते’ बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद खेल मंत्री अमीनुल हक ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के साथ खेल संबंधों को फिर से सुधारना चाहते हैं। उन्होंने संसद में कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने इस मुद्दे को जिस तरह से संभाला, उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से ठीक पहले पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरूल अपने बयान से पलट गए थे और इस पूरी विफलता का ठीकरा खिलाड़ियों पर फोड़ दिया था। —————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026, Bengaluru vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians

IPL 2026, Bengaluru vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians

Hindi News Sports Cricket IPL 2026, Bengaluru Vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। 1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 4 विकेट लिए। 2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। तिलक वर्मा का जब सुयश ने कैच ड्रॉप किया उस वक्त वे 11 रन पर खेल रहे थे। 3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। आउट होकर पवेलियन लौटते तिलक वर्मा। 4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट 167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था। कोहली को दीपक चाहर ने कैच आउट कराया। 5. क्रुणाल को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या को जीवनदान मिला। मुंबई ने मिडविकेट बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। क्रुणाल ने स्लॉग स्वीप खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई। नमन धीर और तिलक वर्मा कैच के लिए दौड़े। नमन ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद तिलक की ओर उछाल दी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं सके। नमन धीर ने मिडविकेट बाउंड्री पर बॉल को तिलक की ओर उछाला, लेकिन तिलक तैयार नहीं थे। 6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या का कैच लेते तिलक वर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IPL 2026, Bengaluru vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians

IPL 2026, Bengaluru vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians

Hindi News Sports Cricket IPL 2026, Bengaluru Vs Mumbai, Virat Kohli, Tilak Varma, Krunal Pandya, Cricket News, IPL Highlights, Mumbai Indians स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक बेंगलुरु ने रविवार के दूसरे मैच में मुंबई को 2 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। जबकि तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर क्रुणाल पंड्या का शानदार रिले कैच पकड़ा। वे खुद फिफ्टी के बाद स्कूप खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठे। 1. भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में लगातार दो विकेट लिए मुंबई के तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। पांचवीं बॉल पर उन्होंने नकल बॉल पर रोहित शर्मा को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को स्लिप में खड़े विराट कोहली ने लो कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 4 विकेट लिए। 2. तिलक का कैच छूटा, मुंबई के टॉप स्कोरर रहे छठे ओवर में तिलक वर्मा को जीवनदान मिला। रसिख सलाम की स्लोअर गेंद पर तिलक का टॉप एज मिडविकेट की ओर गया, लेकिन सुयश शर्मा आसान कैच नहीं पकड़ सके। गेंद उनके हाथों से निकल गई। तिलक उस समय 11 रन पर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने 57 रन की पारी खेली और मुंबई के टॉप स्कोरर रहे। तिलक वर्मा का जब सुयश ने कैच ड्रॉप किया उस वक्त वे 11 रन पर खेल रहे थे। 3. स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में तिलक आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को बोल्ड किया। तिलक स्कूप शॉट खेलने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गए, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे लेग स्टंप से टकराई। तिलक ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। आउट होकर पवेलियन लौटते तिलक वर्मा। 4. कोहली लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट 167 रन चेज कर रही बेंगलुरु ने चौके से शुरुआत की। बेथेल ने दीपक चाहर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए। फिर चाहर ने चौथी बॉल पर विराट कोहली को राज बावा के हाथों कैच कराया। विराट खाता नहीं खोल सके। वे लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। IPL में यह उनका 8वां जीरो था। कोहली को दीपक चाहर ने कैच आउट कराया। 5. क्रुणाल को जीवनदान, कैच ड्रॉप हुआ 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर क्रुणाल पंड्या को जीवनदान मिला। मुंबई ने मिडविकेट बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। क्रुणाल ने स्लॉग स्वीप खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में चली गई। नमन धीर और तिलक वर्मा कैच के लिए दौड़े। नमन ने कैच पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने गेंद तिलक की ओर उछाल दी, लेकिन तिलक उसे पकड़ नहीं सके। नमन धीर ने मिडविकेट बाउंड्री पर बॉल को तिलक की ओर उछाला, लेकिन तिलक तैयार नहीं थे। 6. तिलक ने क्रुणाल का रिले कैच पकड़ा क्रुणाल पंड्या का बाउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा ने शानदार रिले कैच पकड़ा। लॉन्ग-ऑन पर दौड़ते हुए तिलक ने पहले कैच पकड़ा, फिर संतुलन बिगड़ता देख गेंद हवा में उछाली और बाउंड्री के बाहर जाने से पहले वापस आकर कैच पूरा किया। क्रुणाल 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या का कैच लेते तिलक वर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

Chattogram T20 Washed Out Due to Rain; Bangladesh Leads Series 1-0

Hindi News Sports Chattogram T20 Washed Out Due To Rain; Bangladesh Leads Series 1 0 चट्टोग्राम23 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द कर दिया गया। चट्टोग्राम में बुधवार को बारिश और गरज के साथ आए तूफान के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। यहां दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में पिच से कवर्स भी नहीं हटाए जा सके। इस मैच के रद्द होने के बाद अब तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। मैदान पर लगातार पानी गिरने और आउटफील्ड खराब होने की वजह से अंपायरों ने स्थानीय समयानुसार शाम 4.15 बजे मैच रद्द करने का फैसला लिया। चट्टोग्राम के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों टीमें मैदान पर पहुंची जरूर थीं, लेकिन खिलाड़ियों को केवल इनडोर नेट सेशन में ही अभ्यास करने का मौका मिल सका। सीरीज में बांग्लादेश की बढ़त बरकरार सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला गया था, जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन तौहीद हृदय और शमीम हुसैन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने अपने घर में टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया। अब सीरीज का फैसला 2 मई को ढाका में होने वाले तीसरे और आखिरी मैच से होगा। ढाका के मौसम पर भी मंडरा रहे बादल सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को ढाका रवाना होंगी। हालांकि, क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि अगले पूरे हफ्ते ढाका में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है। अगर वहां भी मौसम खराब रहता है, तो सीरीज के परिणाम पर असर पड़ सकता है। मेजबान टीम फिलहाल सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। पाकिस्तान सीरीज से पहले कड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के तुरंत बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बिल्कुल आराम नहीं मिलेगा। 8 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट से सीधे लंबे फॉर्मेट में कदम रखेंगे। लगातार क्रिकेट और खराब मौसम के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी को बनाए रखना टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। ——————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी, राजस्थान ने 6 विकेट से हराया पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

Hindi News Sports Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down 7 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में लंबे विवाद और राजनीतिक खींचतान के बीच बुधवार को अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पूरी कार्यकारी समिति ने भी सामूहिक इस्तीफा सौंपा। यह फैसला अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत के बाद लिया गया। बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं और मिसमैनेजमेंट के आरोप थे, जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव था। पूर्व सांसद संभाल सकते हैं कमान; महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी जिम्मेदारी संभव रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बोर्ड के कामकाज के लिए अंतरिम कमेटी बनाने की तैयारी में है। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर सकते हैं। रोशन महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन में तेजी से सुधार करना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 7 साल का कार्यकाल और विवाद शम्मी सिल्वा फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। 7 साल में वे चार बार चुने गए, तीन बार निर्विरोध। उनके कार्यकाल में महिला और पुरुष टीमों ने एशिया कप जीता, लेकिन पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी। टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी महीने गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने के बावजूद नेतृत्व बदलने की मांग जारी रही ICC के बैन का खतरा: सरकारी दखल पर कड़ा रुख इस बदलाव में सबसे बड़ी बाधा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी है। आर्टिकल 2.4 (D) के मुताबिक, बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप प्रतिबंधित है। नवंबर 2023 में खेल मंत्री द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने पर ICC ने श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी। 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट में बनाए गए सिदथ वेट्टिमुनी की अगुवाई वाले कमेटी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। सरकार की नई चाल: ‘बर्खास्तगी’ नहीं, ‘स्वैच्छिक इस्तीफा ICC की पाबंदी से बचने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके सरकार ने अलग रास्ता चुना। बोर्ड को ‘बर्खास्त’ करने के बजाय ‘सामूहिक स्वैच्छिक इस्तीफे’ का विकल्प अपनाया गया। इसे ICC के सामने प्रशासनिक संकट के रूप में पेश किया जाएगा, न कि राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में। हालांकि, दबाव साबित होने पर श्रीलंका पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है। सबसे अमीर खेल संस्था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप शम्मी सिल्वा बोर्ड को देश की सबसे अमीर खेल संस्था बताते थे, जिसने आर्थिक संकट में भी रिकॉर्ड कमाई की। इसके बावजूद बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। 2023 के अंत में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त करने की कोशिश हुई, लेकिन वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। अब देखना होगा कि नई अंतरिम कमेटी ICC के नियमों और जनता की उम्मीदों में कैसे तालमेल बिठाती है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down

Hindi News Sports Sri Lanka Cricket President Shami Silva Resigns; Full Committee Steps Down 37 मिनट पहले कॉपी लिंक श्रीलंका क्रिकेट (SLC) में लंबे विवाद और राजनीतिक खींचतान के बीच बुधवार को अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया। उनके साथ पूरी कार्यकारी समिति ने भी सामूहिक इस्तीफा सौंपा। यह फैसला अनुरा कुमारा दिसानायके से बातचीत के बाद लिया गया। बोर्ड पर वित्तीय अनियमितताओं और मिसमैनेजमेंट के आरोप थे, जिससे उन पर पद छोड़ने का दबाव था। पूर्व सांसद संभाल सकते हैं कमान; महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी जिम्मेदारी संभव रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बोर्ड के कामकाज के लिए अंतरिम कमेटी बनाने की तैयारी में है। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर सकते हैं। रोशन महानमा और सिदथ वेट्टिमुनी को भी बड़ी भूमिका मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन में तेजी से सुधार करना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है। 7 साल का कार्यकाल और विवाद शम्मी सिल्वा फरवरी 2019 में पहली बार अध्यक्ष बने थे। 7 साल में वे चार बार चुने गए, तीन बार निर्विरोध। उनके कार्यकाल में महिला और पुरुष टीमों ने एशिया कप जीता, लेकिन पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी। टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 9वें नंबर पर रही और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसी महीने गैरी कर्स्टन को हेड कोच बनाने के बावजूद नेतृत्व बदलने की मांग जारी रही ICC के बैन का खतरा: सरकारी दखल पर कड़ा रुख इस बदलाव में सबसे बड़ी बाधा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी है। आर्टिकल 2.4 (D) के मुताबिक, बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप प्रतिबंधित है। नवंबर 2023 में खेल मंत्री द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने पर ICC ने श्रीलंका की सदस्यता निलंबित कर दी थी और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीन ली थी। 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट में बनाए गए सिदथ वेट्टिमुनी की अगुवाई वाले कमेटी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। सरकार की नई चाल: ‘बर्खास्तगी’ नहीं, ‘स्वैच्छिक इस्तीफा ICC की पाबंदी से बचने के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके सरकार ने अलग रास्ता चुना। बोर्ड को ‘बर्खास्त’ करने के बजाय ‘सामूहिक स्वैच्छिक इस्तीफे’ का विकल्प अपनाया गया। इसे ICC के सामने प्रशासनिक संकट के रूप में पेश किया जाएगा, न कि राजनीतिक हस्तक्षेप के रूप में। हालांकि, दबाव साबित होने पर श्रीलंका पर दोबारा प्रतिबंध लग सकता है। सबसे अमीर खेल संस्था, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप शम्मी सिल्वा बोर्ड को देश की सबसे अमीर खेल संस्था बताते थे, जिसने आर्थिक संकट में भी रिकॉर्ड कमाई की। इसके बावजूद बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। 2023 के अंत में ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्त करने की कोशिश हुई, लेकिन वे कोर्ट से स्टे ले आए थे। अब देखना होगा कि नई अंतरिम कमेटी ICC के नियमों और जनता की उम्मीदों में कैसे तालमेल बिठाती है। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान के कप्तान रियान पराग ई-सिगरेट पीते दिखे:ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल; देश में बैन, BCCI कार्रवाई कर सकता है IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

11 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली हैं और टीम 4 अंक लेकर नौवें पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह दो सबसे महंगे खिलाड़ियों-कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान निकोलस पूरन की खराब फॉर्म रही है। टीम ने दोनों पर कुल 120 करोड़ रुपए के पर्स का 40% यानी 48 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन सीजन में दोनों जायंट खिलाड़ियों का बल्ला खामोश है। ऋषभ पंत: उलझन में फंसे लग रहे, सीजन में महज 132 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान के खिलाफ डक हुए 27 करोड़ के पंत दोहरी मानसिकता और तकनीकी उलझनों का शिकार हो रहे हैं। 7 पारियों में 132.43 की साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 147 रन बनाना उनके जैसे आक्रामक बल्लेबाज को शोभा नहीं देता। राजस्थान के खिलाफ उनका 3 गेंदों पर शून्य पर आउट होना यह स्पष्ट करता है कि वे मानसिक रूप से भारी दबाव में हैं। सबा करीम के अनुसार, पंत अभी तक टी20 में अपना सही टेम्पलेट नहीं खोज पाए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर 68* रन की धीमी पारी खेली। इसके चलते जो मैच लखनऊ को दो-तीन ओवर पहले जीत जाना चाहिए था, उसे टीम ने सिर्फ एक गेंद शेष रहते जीता। पंत ने जब आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, तो वे पिछले 5 मैचों में से 4 बार 20 रन तक भी नहीं पहुंच सके। दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा कि पंत खराब प्रदर्शन के दबाव में अपनी स्वाभाविक लय खो चुके हैं। निकोलस पूरन: टीम पर बोझ बन चुके, 7 मैचों में सिर्फ 73 रन; टीम को गैरजरूरी प्रयोग करने पड़ रहे पिछले सीजन मैच-विनर रहे 21 करोड़ के पूरन सीजन के 7 मैचों में 82.02 की खराब स्ट्राइक रेट से मात्र 73 रन बना पाए हैं। पिछले सीजन 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले पूरन का यह प्रदर्शन बड़ी परेशानी बन रहा है। स्टेन का मानना है कि टीम की बैटिंग में उथल-पुथल की वजह पूरन ही हैं। मैनेजमेंट पूरन की पुरानी क्षमता पर इतना अंधविश्वास कर रहा है कि वह उन्हें ड्रॉप करने से डर रहा है। पूरन के खराब प्रदर्शन का असर टीम पर न पड़े, इसके लिए लखनऊ पुख्ता ओपनर मार्करम को मिडिल ऑर्डर में खिला रहा है। इससे टीम पिछले सीजन बतौर ओपनर 445 रन बनाने वाले मार्करम की क्षमता का उपयोग ही नहीं कर पा रही है। मैनेजमेंट को पावरप्ले में मिचेल मार्श के साथ बदोनी जैसे नए संयोजनों को आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अति-प्रयोग के कारण टीम शुरुआती विकेट गंवाकर और दबाव में आ रही है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

LSG IPL 2026 Struggles | Pant Pooran Super Flop

54 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली हैं और टीम 4 अंक लेकर नौवें पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह दो सबसे महंगे खिलाड़ियों-कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान निकोलस पूरन की खराब फॉर्म रही है। टीम ने दोनों पर कुल 120 करोड़ रुपए के पर्स का 40% यानी 48 करोड़ खर्च किए हैं। लेकिन सीजन में दोनों जायंट खिलाड़ियों का बल्ला खामोश है। ऋषभ पंत: उलझन में फंसे लग रहे, सीजन में महज 132 का स्ट्राइक रेट, राजस्थान के खिलाफ डक हुए 27 करोड़ के पंत दोहरी मानसिकता और तकनीकी उलझनों का शिकार हो रहे हैं। 7 पारियों में 132.43 की साधारण स्ट्राइक रेट से केवल 147 रन बनाना उनके जैसे आक्रामक बल्लेबाज को शोभा नहीं देता। राजस्थान के खिलाफ उनका 3 गेंदों पर शून्य पर आउट होना यह स्पष्ट करता है कि वे मानसिक रूप से भारी दबाव में हैं। सबा करीम के अनुसार, पंत अभी तक टी20 में अपना सही टेम्पलेट नहीं खोज पाए हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर 68* रन की धीमी पारी खेली। इसके चलते जो मैच लखनऊ को दो-तीन ओवर पहले जीत जाना चाहिए था, उसे टीम ने सिर्फ एक गेंद शेष रहते जीता। पंत ने जब आक्रामक रुख अपनाने की कोशिश की, तो वे पिछले 5 मैचों में से 4 बार 20 रन तक भी नहीं पहुंच सके। दिग्गज पेसर डेल स्टेन ने कहा कि पंत खराब प्रदर्शन के दबाव में अपनी स्वाभाविक लय खो चुके हैं। निकोलस पूरन: टीम पर बोझ बन चुके, 7 मैचों में सिर्फ 73 रन; टीम को गैरजरूरी प्रयोग करने पड़ रहे पिछले सीजन मैच-विनर रहे 21 करोड़ के पूरन सीजन के 7 मैचों में 82.02 की खराब स्ट्राइक रेट से मात्र 73 रन बना पाए हैं। पिछले सीजन 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने वाले पूरन का यह प्रदर्शन बड़ी परेशानी बन रहा है। स्टेन का मानना है कि टीम की बैटिंग में उथल-पुथल की वजह पूरन ही हैं। मैनेजमेंट पूरन की पुरानी क्षमता पर इतना अंधविश्वास कर रहा है कि वह उन्हें ड्रॉप करने से डर रहा है। पूरन के खराब प्रदर्शन का असर टीम पर न पड़े, इसके लिए लखनऊ पुख्ता ओपनर मार्करम को मिडिल ऑर्डर में खिला रहा है। इससे टीम पिछले सीजन बतौर ओपनर 445 रन बनाने वाले मार्करम की क्षमता का उपयोग ही नहीं कर पा रही है। मैनेजमेंट को पावरप्ले में मिचेल मार्श के साथ बदोनी जैसे नए संयोजनों को आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अति-प्रयोग के कारण टीम शुरुआती विकेट गंवाकर और दबाव में आ रही है। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी; अकील हुसैन को 4 विकेट पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया। इससे पहले मुंबई की सबसे बड़ी हार 87 रन की थी, जो उसे 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Cricket Australia NOC for Starc

Cricket Australia NOC for Starc

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL में खेलने की मंजूरी दे दी है। वह जल्द ही भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे। 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की उम्मीद है। दूसरी ओर सीएसके ने चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पेसर आकाश माधवाल को टीम में शामिल किया है। स्टार्क के आने से दिल्ली की गेंदबाजी होगी मजबूत स्टार्क ने आईपीएल-2025 में 11 मैचों में 14 विकेट झटके थे। 36 वर्षीय स्टार्क चोट की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सके थे। उन्होंने एशेज सीरीज के बाद कंधे और कोहनी में चोट की शिकायत थी। ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से क्लियरेंस के बाद वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। स्टार्क के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल पैट कमिंस भी अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं, लेकिन उनके इस हफ्ते पहला मैच खेलने की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले 4 में 3 मुकाबले हार चुकी है। वह 6 मैचों में 6 अंकों के साथ प्वाइंटर्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है। चेन्नई ने आकाश को 30 लाख में साइन किया आकाश माधवाल ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए 8 मैचों में 14 विकेट लिए थे। उत्तराखंड के 32 साल के तेज गेंदबाज आकाश माधवाल को चेन्नई ने 30 लाश रुपये में साइन किया है। उन्हें आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट चुना गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। उन्होंने आईपीएल में खेले अब तक 17 मुकाबलों में 23 विकेट लिए हैं। वह 2023-24 में मुंबई इंडियंस और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format

Hindi News Sports Los Angeles Olympics Cricket Stadium Photos; T20 2028 Olympic Format | Team Names स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यह फोटो अपने वेबसाइट पर शेयर की है। साल 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक के लिए क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में बुधवार को हुए भूमि पूजन के साथ ही क्रिकेट की 128 साल बाद ओलिंपिक में वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पोमोना में खेले जाएंगे मैच सभी मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना स्थित फेयरग्राउंड्स मैदान पर खेले जाएंगे। ओलिंपिक में क्रिकेट मैच 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित होंगे। एक बार हुआ है ओलिंपिक में क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद क्रिकेट को ओलंपिक्स में नहीं लिया गया। पेरिस ओलंपिक्स के क्रिकेट इवेंट में सिर्फ दो टीमों इंग्लैंड और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। इसमें इंग्लैंड ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। 1900 में पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट का एक ही मैच खेला गया। क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने इस अवसर को खेल के लिए एक ‘बड़ा मील का पत्थर’ बताया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट वैश्विक खेल बनने की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। ओलिंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह वेन्यू खेलों के दौरान केंद्र बिंदु बनेगा और अमेरिका में क्रिकेट की एक स्थायी विरासत छोड़कर जाएगा। 6 टीमें और टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में क्रिकेट एक आधुनिक फॉर्मेट में लौटेगा। इसमें मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग टी-20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम को 15 सदस्यीय स्क्वॉड की अनुमति होगी। विजेता टीमों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। ओलिंपिक से पहले नाइट राइडर्स के मैच होंगे ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में इस फेयरप्लेक्स ग्राउंड्स पर ‘मेजर लीग क्रिकेट’ (MLC) के तीन मुकाबले भी खेले जाएंगे। 1 से 5 जुलाई के बीच होने वाले इन मैचों में स्थानीय टीम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स एक्शन में नजर आएगी। MLC अमेरिका की प्रमुख प्रोफेशनल टी-20 लीग है। ——————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…