Indian Cricket Domestic Season Starts Aug 23; Ranji Trophy in 2 Phases

Hindi News Sports Indian Cricket Domestic Season Starts Aug 23; Ranji Trophy In 2 Phases मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन जम्मू-कश्मीर ने जीता था। भारतीय डोमेस्टिक सीजन 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। BCCI ने इसके शेड्यूल को लेकर जानकारी दी है। इस सीजन कुल 1788 मैच खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी के साथ सीजन की शुरुआत होगी। वहीं रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो फेज में खेली जाएगी। दलीप ट्रॉफी के बाद 1 अक्टूबर से ईरानी कप खेला जाएगा। इसमें पिछले रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से भिड़ेगी। डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ईरानी कप खेलेगी। रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरु होगी रणजी ट्रॉफी इस बार भी दो चरणों में खेली जाएगी। पहला चरण अक्टूबर-नवंबर 2026 में और दूसरा चरण जनवरी-फरवरी 2027 में होगा। रणजी में 32 टीमों का एलीट ग्रुप और 6 टीमों का प्लेट ग्रुप रहेगा। जम्मू-कश्मीर ने पिछले सीजन अपना पहला रणजी टाइटल जीता था। बीच में सीनियर पुरुष टी-20 (सैयद मुश्ताक अली) और वनडे (विजय हजारे) ट्रॉफी खेली जाएगी। ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड पहला सैयद मुश्ताक ट्रॉफी जीती। टी20 ट्रॉफी से महिला डोमेस्टिक सीजन शुरु होगा महिलाओं का घरेलू सत्र अक्टूबर-नवंबर में सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी से शुरू होगा। इसके बाद इंटर-जोनल ट्रॉफी और वनडे ट्रॉफियां दिसंबर से फरवरी तक खेली जाएंगी। अंडर-एज टूर्नामेंट नवंबर से जनवरी तक चलेंगे। महाराष्ट्र महिला टीम ने पिछली सीनियर टी20 ट्रॉफी का खिताब जीता था। सीके नायडू की विजेता टीम ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ से खेलेगी इस सीजन में एक नया मैच जोड़ा गया है। सीके नायडू ट्रॉफी की विजेता टीम रेस्ट ऑफ इंडिया से खेलेगी। इससे उभरते अंडर-23 खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा। पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और यूनिवर्सिटी लेवल पर खेली जाने वाली ‘विज्जी ट्रॉफी’ को अब वनडे की बजाय टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मौसम को ध्यान में रखकर शेड्यूल में बदलाव जनवरी में कुछ इलाकों के मौसम को देखते हुए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (एलीट ग्रुप) के सभी मैच बेंगलुरु और मैसूर में खेले जाएंगे। अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी को नवंबर-जनवरी में शिफ्ट कर दिया गया है। ———————————— स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान क्रिकेट में बड़ा बदलाव:टी-20 फॉर्मेट में होगा अंडर-23 टूर्नामेंट:रंगीन ड्रेस में व्हाइट बॉल से मुकाबला खेलने उतरेंगे खिलाड़ी, IPL जैसा माहौल मिलेगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की घोषणा की है। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rajasthan Cricket New Platform for IPL & National U23 T20

जयपुर4 घंटे पहले कॉपी लिंक RCA एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की घोषणा की है। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी एक्शन मोड में आ गई है। अब RCA राज्य स्तरीय अंडर-23 प्रतियोगिता को कलर्ड ड्रेस (रंगीन कपड़ों) और व्हाइट बॉल के साथ टी-20 फॉर्मेट में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। RCA एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव ने बताया- बदलते क्रिकेट फॉर्मेट और IPL जैसे बड़े मंचों को देखते हुए कमेटी पिछले कुछ सप्ताह से इस विषय पर गंभीर मंथन कर रही थी। राज्य के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट के अनुरूप तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से अंडर-23 प्रतियोगिता को टी-20 फॉर्मेट में कराने की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। इसी बीच BCCI की ओर से राष्ट्रीय अंडर-23 प्रतियोगिता को टी-20 फॉर्मेट में कराने की घोषणा ने RCA की योजना को और मजबूती दे दी है। डॉ. मोहित यादव ने कहा- आज क्रिकेट का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में राजस्थान के खिलाड़ियों को भी उसी स्तर की प्रतिस्पर्धा और तैयारी का मौका मिलना जरूरी है। टी-20 फॉर्मेट खिलाड़ियों को आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रणनीति और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना सिखाता है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट की तैयारियों में अतिरिक्त मदद मिलेगी। RCA एडहॉक कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने बताया कि RCA की यह पहल राजस्थान के युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित होगी। खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल देना उद्देश्य RCA एडहॉक कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने बताया- इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट का माहौल देना है। ताकि वे घरेलू क्रिकेट से सीधे बड़े मंचों तक अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने कहा- राजस्थान क्रिकेट में लगातार नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। लेकिन खिलाड़ियों को सीमित ओवरों के तेज क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं मिल पाता था। अब इस नए फॉर्मेट से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी IPL और राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकेंगे। अब तक राज्य स्तरीय अंडर-23 टूर्नामेंट में टीमें इस व्हाइट ड्रेस में खेलती थीं। RCA का मानना है कि इस बदलाव से राजस्थान क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी। युवा खिलाड़ियों को मॉडर्न क्रिकेट के हिसाब से तैयार करने के साथ-साथ सिलेक्टर्स को भी प्लेयर्स की क्षमता को बेहतर तरीके से परखने का मौका मिलेगा। ऐसे में आने वाले समय में यह बदलाव राजस्थान क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। बता दें कि राजस्थान में अब तक अंडर-23 टूर्नामेंट 50 ओवर यानी वनडे फॉर्मेट में रेड बॉल से खेला जाता था। लेकिन पहली बार यह T20 फॉर्मेट में कलर ड्रेस के साथ व्हाइट बॉल से खेला जाएगा। … ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में लेट शुरू होगा घरेलू क्रिकेट सत्र:25 मई से होगी कॉल्विन शील्ड, जिला स्तर के मैचों की संख्या बढ़ाई गई इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन और जिला क्रिकेट संघों की गुजारिश के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी ने मौजूदा क्रिकेट सत्र में बड़ा बदलाव किया है। इसके बाद अब 11 मई से शुरू होने वाला घरेलू क्रिकेट सत्र 25 मई से शुरू होगा। (पूरी खबर पढ़ें) RCA में सियासी घमासान तेज, खेलमंत्री बोले- जल्द कराएं चुनाव:कन्वीनर बोले- इसी महीने जारी हो सकता है नोटिस; 2 संघों पर कार्रवाई की तैयारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के लंबे समय से अटके चुनावों को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जयपुर में RCA एडहॉक कमेटी और प्रदेश के विभिन्न जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। (पूरी खबर पढ़ें) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kranti Gaud MP Womens Cricket Star | Hardik Pandya Role Model

Hindi News Sports Kranti Gaud MP Womens Cricket Star | Hardik Pandya Role Model | World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाली तेज गेंदबाज क्रांति की कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाली क्रांति आज लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष, परिवार के सपोर्ट, टीम इंडिया के माहौल, रोल मॉडल हार्दिक पंड्या और गांव की लड़कियों में आए बदलाव पर बात की। क्रांति गौड़ ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे और भारतीय की तीसरी टॉप विकेट टेकर थीं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…… सवाल: लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर आपका पहला रिएक्शन क्या था? क्रांति: बहुत अच्छा लगा। जब टी-20 वर्ल्ड कप की टीम आने वाली थी, तब थोड़ा एक्साइटमेंट था। मुझे भरोसा था कि मैं टीम में रहूंगी, क्योंकि डेब्यू के बाद मैंने अपनी बॉलिंग पर काफी काम किया है और 100% दिया है। जब टीम में अपना नाम देखा तो परिवार भी बहुत खुश हुआ। अब हमारा पूरा फोकस इंग्लैंड में जाकर टीम के लिए अपना बेस्ट देने पर है। सवाल: आपकी क्रिकेट जर्नी काफी प्रेरणादायक रही है। शुरुआत कैसे हुई और परिवार का कितना सपोर्ट मिला? क्रांति: मैंने बहुत छोटी उम्र में क्रिकेट शुरू किया। शुरुआत टेनिस बॉल क्रिकेट से हुई और लड़कों के साथ खेलती थी। वहीं से फास्ट बॉलिंग सीखी। बाद में पता चला कि लड़कियों का क्रिकेट भी होता है और अकादमी भी होती हैं। फिर एक टूर्नामेंट में मेरे कोच राजीव सर मिले। उन्होंने मुझे अकादमी जॉइन करवाई। परिवार का हमेशा बहुत सपोर्ट रहा। पापा सुबह बाइक से मुझे मैच खिलाने 200-250 किलोमीटर तक ले जाते थे। मां सुबह जल्दी उठकर खाना बनाती थीं। भाई-बहन सभी ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया। सवाल: अब टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में है और वहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। आपकी तैयारी कैसी है? क्रांति: मैंने पहले भी इंग्लैंड में खेला है और वहां के विकेट तेज गेंदबाजों को काफी मदद करते हैं। मेरा फोकस अपनी स्ट्रेंथ पर काम करने का है और टीम को 100% देने का है। सवाल: भारतीय टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम का माहौल कैसा है? क्रांति: टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। मैच से पहले विपक्षी टीम के बारे में चर्चा होती है कि किस बल्लेबाज को कैसे आउट करना है। हम सब परिवार की तरह रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सवाल: क्या इस वर्ल्ड कप में कोई खास बल्लेबाज है, जिसका विकेट लेने का इंतजार है? क्रांति: मैं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट का विकेट लेना चाहती हूं। सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है। सवाल: वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद आपने हार्दिक पंड्या वाला सेलिब्रेशन किया था। क्या वे आपके रोल मॉडल हैं? क्रांति: हां, हार्दिक पंड्या मेरे रोल मॉडल हैं। मैं उन्हें काफी फॉलो करती हूं। मुझे उनका व्यवहार बहुत पसंद है। वह बहुत डाउन टू अर्थ हैं, फैंस से मिलते हैं, बात करते हैं। मैं भी उनके जैसा बड़ा क्रिकेटर बनना चाहती हूं। सवाल: छोटे गांव और शहरों की लड़कियों के लिए आप क्या कहना चाहेंगी? क्रांति: मैं खुद एक छोटे गांव से हूं। पहले गांव में लोग लड़कियों के क्रिकेट खेलने पर ताने मारते थे। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के बाद काफी बदलाव आया है। अब गांव में लड़कियां क्रिकेट खेल रही हैं और उनके माता-पिता भी सपोर्ट कर रहे हैं। पहले लड़कियों को बाहर भेजने से डरते थे, लेकिन अब पढ़ाई और खेल दोनों के लिए भेज रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे गांव की करीब 80 लड़कियां अब क्रिकेट खेल रही हैं। सवाल: आपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में आप भाई के जूते पहनकर क्रिकेट खेलती थीं। उस संघर्ष के बारे में बताइए। क्रांति: मुझे आज भी अपना पहला मैच याद है। मैंने पहली बार लड़कों के साथ मैच खेला था और प्लेयर ऑफ द मैच बनी थी। वहां से मेरी क्रिकेट जर्नी शुरू हुई। उस समय घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पापा की नौकरी चली गई थी। अकादमी की फीस और रहने का खर्च उठाना मुश्किल था। मां ने तो अपनी सोने की चुड़ियां तक बेच दी थीं। कई बार कोच सर और दोस्तों के घर रहकर प्रैक्टिस की। परिवार ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन कभी मुझे खेलने से नहीं रोका। वही सपोर्ट आज मुझे यहां तक लेकर आया है। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Kranti Gaud MP Womens Cricket Star | Hardik Pandya Role Model

Hindi News Sports Kranti Gaud MP Womens Cricket Star | Hardik Pandya Role Model | World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्यप्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम तक पहुंचने वाली तेज गेंदबाज क्रांति की कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून की मिसाल है। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत करने वाली क्रांति आज लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इंग्लैंड में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने संघर्ष, परिवार के सपोर्ट, टीम इंडिया के माहौल, रोल मॉडल हार्दिक पंड्या और गांव की लड़कियों में आए बदलाव पर बात की। क्रांति गौड़ ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे और भारतीय की तीसरी टॉप विकेट टेकर थीं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…… सवाल: लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में जगह बनाने पर आपका पहला रिएक्शन क्या था? क्रांति: बहुत अच्छा लगा। जब टी-20 वर्ल्ड कप की टीम आने वाली थी, तब थोड़ा एक्साइटमेंट था। मुझे भरोसा था कि मैं टीम में रहूंगी, क्योंकि डेब्यू के बाद मैंने अपनी बॉलिंग पर काफी काम किया है और 100% दिया है। जब टीम में अपना नाम देखा तो परिवार भी बहुत खुश हुआ। अब हमारा पूरा फोकस इंग्लैंड में जाकर टीम के लिए अपना बेस्ट देने पर है। सवाल: आपकी क्रिकेट जर्नी काफी प्रेरणादायक रही है। शुरुआत कैसे हुई और परिवार का कितना सपोर्ट मिला? क्रांति: मैंने बहुत छोटी उम्र में क्रिकेट शुरू किया। शुरुआत टेनिस बॉल क्रिकेट से हुई और लड़कों के साथ खेलती थी। वहीं से फास्ट बॉलिंग सीखी। बाद में पता चला कि लड़कियों का क्रिकेट भी होता है और अकादमी भी होती हैं। फिर एक टूर्नामेंट में मेरे कोच राजीव सर मिले। उन्होंने मुझे अकादमी जॉइन करवाई। परिवार का हमेशा बहुत सपोर्ट रहा। पापा सुबह बाइक से मुझे मैच खिलाने 200-250 किलोमीटर तक ले जाते थे। मां सुबह जल्दी उठकर खाना बनाती थीं। भाई-बहन सभी ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया। सवाल: अब टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में है और वहां की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। आपकी तैयारी कैसी है? क्रांति: मैंने पहले भी इंग्लैंड में खेला है और वहां के विकेट तेज गेंदबाजों को काफी मदद करते हैं। मेरा फोकस अपनी स्ट्रेंथ पर काम करने का है और टीम को 100% देने का है। सवाल: भारतीय टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम का माहौल कैसा है? क्रांति: टीम का माहौल बहुत अच्छा है। हम मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। मैच से पहले विपक्षी टीम के बारे में चर्चा होती है कि किस बल्लेबाज को कैसे आउट करना है। हम सब परिवार की तरह रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सवाल: क्या इस वर्ल्ड कप में कोई खास बल्लेबाज है, जिसका विकेट लेने का इंतजार है? क्रांति: मैं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट का विकेट लेना चाहती हूं। सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है। सवाल: वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद आपने हार्दिक पंड्या वाला सेलिब्रेशन किया था। क्या वे आपके रोल मॉडल हैं? क्रांति: हां, हार्दिक पंड्या मेरे रोल मॉडल हैं। मैं उन्हें काफी फॉलो करती हूं। मुझे उनका व्यवहार बहुत पसंद है। वह बहुत डाउन टू अर्थ हैं, फैंस से मिलते हैं, बात करते हैं। मैं भी उनके जैसा बड़ा क्रिकेटर बनना चाहती हूं। सवाल: छोटे गांव और शहरों की लड़कियों के लिए आप क्या कहना चाहेंगी? क्रांति: मैं खुद एक छोटे गांव से हूं। पहले गांव में लोग लड़कियों के क्रिकेट खेलने पर ताने मारते थे। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के बाद काफी बदलाव आया है। अब गांव में लड़कियां क्रिकेट खेल रही हैं और उनके माता-पिता भी सपोर्ट कर रहे हैं। पहले लड़कियों को बाहर भेजने से डरते थे, लेकिन अब पढ़ाई और खेल दोनों के लिए भेज रहे हैं। मुझे गर्व है कि मेरे गांव की करीब 80 लड़कियां अब क्रिकेट खेल रही हैं। सवाल: आपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में आप भाई के जूते पहनकर क्रिकेट खेलती थीं। उस संघर्ष के बारे में बताइए। क्रांति: मुझे आज भी अपना पहला मैच याद है। मैंने पहली बार लड़कों के साथ मैच खेला था और प्लेयर ऑफ द मैच बनी थी। वहां से मेरी क्रिकेट जर्नी शुरू हुई। उस समय घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पापा की नौकरी चली गई थी। अकादमी की फीस और रहने का खर्च उठाना मुश्किल था। मां ने तो अपनी सोने की चुड़ियां तक बेच दी थीं। कई बार कोच सर और दोस्तों के घर रहकर प्रैक्टिस की। परिवार ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन कभी मुझे खेलने से नहीं रोका। वही सपोर्ट आज मुझे यहां तक लेकर आया है। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबलों का लाइव जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई17 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Cricket Australia Delegation Visits MA Chidambaram Stadium, Chennai

चेन्नई49 मिनट पहले कॉपी लिंक BBL का पिछला सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीता था। उसने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराया। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम ऑस्ट्रेलियाई लीग बिग बैश के ओपनिंग मैच की मेजबानी कर सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को स्टेडियम का दौरा किया। PTI के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई डेलिगेशन ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की टॉप लीडरशिप से मुलाकात की। फरवरी में भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2 अधिकारियों ने चेन्नई के मैदान का निरीक्षण किया था। यह मैच दिसंबर में खेला जा सकता है, हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अब तक नहीं हुई है। चेन्नई-हैदराबाद मैच में भी मौजूद रहे अधिकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। यह मैच हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता। ईशान किशन ने 47 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत में पहले भी हो चुके हैं प्रमोशनल मैच यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विदेशी लीग के मैच भारत में हो रहे हैं। भारतीय मैदान NBA, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैच होस्ट कर चुके हैं। 2019 में अमेरिका की मशहूर बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) ने पहली बार भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच आयोजित किए थे। तब मुंबई में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच 2 मैच खेले गए थे। 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था। भारतीय क्रिकेट बाजार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नजर ऑस्ट्रेलियाई लीग के इस मैच को चेन्नई में कराने का मकसद भारत के बड़े क्रिकेट बाजार में संभावनाएं तलाशना है। भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा फैन बेस है। ——————————————– लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Dhoni: Cricket Captain is Boss, Not Football Manager

चेन्नई9 मिनट पहले कॉपी लिंक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी पर बयान दिया। उन्होंने रविवार को ट्रेनिंग सेशन से पहले आयोजित कार्यक्रम में कहा- हमने उसे फ्री हैंड दिया है। मैंने ऋतु से साफ कहा है कि CSK को उसी तरह चलाओ, जैसे तुम चलाना चाहते हो। मैं भी लंबे समय से इस टीम को इसी तरह चलाता आया हूं। 44 साल के पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने क्रिकेट में कप्तान के अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां फैसले मैदान पर कप्तान को ही लेने होते हैं। हां, कोच और सपोर्ट स्टाफ होते हैं, लेकिन यह फुटबॉल जैसा नहीं है, जहां मैनेजर सब कुछ तय करता है।’ हालांकि, धोनी ने आज के IPL मैच में अपने खेलने पर अपडेट नहीं दिया, जिसमें चेन्नई का सामना हैदराबाद से होगा। यह टीम का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी लीग मैच है। आयोजन के बाद धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस की। वे थोड़ी देर से पहुंचे, पैड पहने, वॉर्म-अप किया और सीधे नेट्स पर चले गए। प्रैक्टिस से पहले वॉर्मअप करते एमएस धोनी। धोनी ने प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉर्ट मारे धोनी ने नेट्स में गगनचुंबी छक्के लगाए। धोनी की 4 बातें… कप्तानी में अपनी अलग पहचान बनाएं ऋतुराजधोनी ने कहा कि गायकवाड को किसी की नकल करने के बजाय अपना स्टाइल विकसित करना चाहिए। हां, वे मेरी कप्तानी के तरीके से कुछ चीजें सीखेंगे, लेकिन हर व्यक्ति अलग होता है। तुम्हें जो भी अपना स्टाइल सही लगे, उसे अपनाने की पूरी आजादी है। सलाह मानने की कोई मजबूरी नहींधोनी ने गायकवाड से कहा कि वे मदद के लिए हमेशा खड़े हैं। मैं हमेशा खुलकर बात करूंगा, लेकिन जरूरी नहीं कि मैं जो कहूं, तुम वही करो। मान लो मैं तुम्हें 10 सलाह दूं और तुम एक भी न मानो, तब भी ठीक है। जब आप लीडर होते हैं, तो जिम्मेदारी और फैसले आपके ही होने चाहिए।’ क्रिकेट फर्स्ट ही CSK का मूल मंत्र है5 बार चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले धोनी ने फ्रेंचाइजी की सफलता का राज बताया। उन्होंने कहा कि सीएसके हमेशा ‘क्रिकेट फर्स्ट’ की सोच के साथ आगे बढ़ी है। टीम का पूरा ध्यान खेल पर रहता है, न कि उसके इर्द-गिर्द होने वाले ग्लैमर या दूसरी चीजों पर। फ्रेंचाइजी जानती है कि उसकी असली पहचान सिर्फ क्रिकेट है। फॉलोअर्स के पीछे नहीं, असल रहने में भरोसासोशल मीडिया और फैंस से जुड़ाव पर कैप्टन कूल ने कहा- ‘मैंने कभी फैंस बढ़ाने या ज्यादा फॉलोअर्स पाने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ असली बने रहना चाहता था। जब आप ईमानदार रहते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपको पसंद करने लगते हैं। मुश्किल समय में यही फैंस आपको मैदान पर 10-15 प्रतिशत अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं।’ इस सीजन में कोई मैच नहीं खेल सके हैं धोनी धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। हालांकि, वे काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) के कारण इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार IPL जिताया है। वे भारतीय लीग में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। ———————————————————— धोनी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी NSG कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, मशीनगन चलाई; पिस्टल से निशाना भी लगाया पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL के बीच रविवार को चेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने सब-मशीनगन (छोटी मशीनगन) चलाई। साथ ही पिस्टल से भी निशाना लगाया। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

मुंबई4 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का वॉच-टाइम 7% बढ़ा है। जबकि, टीवी पर व्यूअरशिप 500 मिलियन (50 करोड़) के करीब पहुंच गई है। भारतीय लीग के ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को TV के 51 और डिजिटल के 57 मैचों के आंकड़े जारी किए। इनमें IPL की डिजिटल ओवरऑल रीच में 15% की ग्रोथ दर्ज की गई है। IPL का 57वां मैच कोलकाता-बेंगलुरु के बीच 13 मैच को रायपुर में खेला गया। इस मैच में कोहली ने शतक लगाया। कनेक्टेड डिवाइसेज पर 25% व्यूअर्स बढ़े स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज (इंटरनेट से जुड़े उपकरण) की रीच में 25% की वृद्धि हुई है और ‘वाच टाइम’ (देखने का समय) 20% प्रतिशत बढ़ गया है। इस बार रीजनल लैंग्वेज में मैच देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। रीजनल लैंग्वेज वॉच-टाइम में 42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज पर रीच में 25% का उछाल आया है। (प्रतीकात्मक फोटो।) 125 एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से बढ़ोतरी हुई पॉइंट्स टेबल की रोमांचक रेस के बीच कई ब्रांड्स ने IPL में जमकर निवेश किया है। प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है। ————————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ; CSK ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Viewership Record | 1.1 Billion TV Digital Viewers India

मुंबई20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का वॉच-टाइम 7% बढ़ा है। जबकि, टीवी पर व्यूअरशिप 500 मिलियन (50 करोड़) के करीब पहुंच गई है। भारतीय लीग के ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने शुक्रवार को TV के 51 और डिजिटल के 57 मैचों के आंकड़े जारी किए। इनमें IPL की डिजिटल ओवरऑल रीच में 15% की ग्रोथ दर्ज की गई है। IPL का 57वां मैच कोलकाता-बेंगलुरु के बीच 13 मैच को रायपुर में खेला गया। इस मैच में कोहली ने शतक लगाया। कनेक्टेड डिवाइसेज पर 25% व्यूअर्स बढ़े स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज (इंटरनेट से जुड़े उपकरण) की रीच में 25% की वृद्धि हुई है और ‘वाच टाइम’ (देखने का समय) 20% प्रतिशत बढ़ गया है। इस बार रीजनल लैंग्वेज में मैच देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। रीजनल लैंग्वेज वॉच-टाइम में 42% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्मार्ट TV और कनेक्टेड डिवाइसेज पर रीच में 25% का उछाल आया है। (प्रतीकात्मक फोटो।) 125 एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से बढ़ोतरी हुई पॉइंट्स टेबल की रोमांचक रेस के बीच कई ब्रांड्स ने IPL में जमकर निवेश किया है। प्रसारक ने दावा किया कि पिछले सत्र की तुलना में 125 नए एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से यह वृद्धि हुई है। ————————————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ; CSK ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India Womens Cricket Team Faces England & West Indies in Cardiff Warm-ups

Hindi News Sports India Womens Cricket Team Faces England & West Indies In Cardiff Warm ups 11 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था। ICC ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले सभी 12 टीमें 6 से 10 जून के बीच अभ्यास मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम अपने दोनों वॉर्म-अप मैच कार्डिफ में खेलेगी। टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से होगा। टूर्नामेंट 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टीम इंडिया 8 जून को वेस्टइंडीज और 10 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम के लिए ये वॉर्म-अप मैच अहम होंगे। भारत 8 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 10 जून को टीम इंडिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। दोनों मैच कार्डिफ में खेले जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों और पिचों को समझने का अच्छा मौका होगा। कार्डिफ, डर्बी और लॉफबरो में खेले जाएंगे 12 मैच ICC ने अभ्यास मैचों के लिए इंग्लैंड के डर्बी, लॉफबरो और कार्डिफ को चुना है। 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों के पहले दिन आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी। इसमें पिछली फाइनलिस्ट टीमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। नीदरलैंड्स की टीम इस बार डेब्यू करेगी और पहले अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। 12 जून से शुरू होगा असली रोमांच महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मुख्य राउंड 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। 2026 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें भी हैं। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। चार देशों ने अब तक घोषित नहीं किए स्क्वॉड वर्ल्ड कप शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन पाकिस्तान, आयरलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अब तक अपने आधिकारिक स्क्वॉड घोषित नहीं किए हैं। ICC के नियमों के अनुसार, टूर्नामेंट से एक महीने पहले टीम घोषित करना अनिवार्य होता है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में बाद में बदलाव की गुंजाइश रहती है। भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







