Sunday, 12 Apr 2026 | 10:25 PM

Trending :

मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाया:छतरपुर में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; बाद में पेड़ पर मिला मोबाइल भारत बोला-चीन के दिए नाम मनगढ़ंत, अरुणाचल भारत का हिस्सा:झूठे दावे हकीकत नहीं बदलते; चीन ने 9 साल में 62 जगहों के नाम बदले राजगढ़ में स्विमिंग पूल उद्घाटन पर शुल्क विवाद:कांग्रेस ने कहा- पहले मुफ्त था, अब 200 रुपए रोज; विभाग बोला- ₹50 प्रति घंटा ही वास्तविक चार्ज High BP Tips: पूरी गर्मी कंट्रोल रहेगा हाई ब्लड प्रेशर, बस घर पर रोज करें ये आसान प्राणायाम Ken River Protest Continues | Tribal Displacement Stir, Chita Andolan रायसेन सहित 4 जिलों का कृषि रोडमैप जारी:सही फसल और टिकाऊ खेती पर जोर; प्रत्येक ब्लॉक में 'बीज ग्राम' विकसित किए जाएंगे
EXCLUSIVE

current affairs 26 february Ott platforms with soft porn content banned

current affairs 26 february Ott platforms with soft porn content banned

Hindi News Career Current Affairs 26 February Ott Platforms With Soft Porn Content Banned 1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रॉब जेटन नीदरलैंड के पीएम बने 24 फरवरी को रॉब जेटन ने नीदरलैंड के पीएम के तौर पर पदभार ग्रहण किया। 38 वर्षीय जेटन नीदरलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र के पीएम बने हैं। वे देश के पहले गे पीएम भी हैं। जेटन ने पूर्व पीएम मार्क रुटे के कार्यकाल के दौरान डिप्टी प्राइम मिनिस्टर के तौर पर भी कार्य किया है और वे जलवायु और ऊर्जा नीति मंत्री भी रह चुके हैं। जेटन ने क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक अलायंस यानी CDA और पीपुल्स पार्टी ऑफ फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी यानी VVD के साथ मिलकर अलायंस बनाया था। 117 दिनों की बातचीत के बाद, जेटन ने अपने D66, CDA और VVD के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है। जेटन की गठबंधन की 150 सीटों में से सिर्फ 66 सीटें हैं। जेटन को कानून पारित करने के लिए विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जरूरत होगी। रॉब जेटन ने अक्टूबर 2025 में हुए आकस्मिक चुनावों में डेमोक्रेट्स 66 यानी D66 पार्टी को जीत दिलाई थी। 2. कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत यात्रा पर आएंगे 26 फरवरी को कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आएंगे। वे 7 मार्च तक भारत में रहेंगे। पीएम मार्क कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। कार्नी 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। भारत यात्रा के दौरान दोनों नेता क्लीन एनर्जी, डिफेंस एंड टेक्नोलॉजी में नई साझेदारी पर बात करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कार्नी से मुलाकात की थी। 2024 में भारत, कनाडा का 7वां सबसे बड़ा माल और सर्विस बिजनेस पार्टनर था। दोनों देशों का व्यापार 30.8 बिलियन डॉलर था। पीएम मोदी ने नवंबर 2025 में जोहान्सबर्ग में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की थी। 3. स्प्लिट्सविला फेम मयंक पवार का निधन 24 फरवरी को फिटनेस ट्रेनर मयंक पवार का निधन हो गया। मयंक रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 7 में से मशहूर हुए थे। शो के दौरान उनके व्यवहार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी। 1 जनवरी को ही पवार ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। मयंक मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे। मयंक एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर भी थे। 4. एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन 24 फरवरी को हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट कैराडाइन का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। रॉबर्ट कैराडाइन द लॉन्ग राइडर्स, रिवेंज ऑफ द नर्ड्स (1984) और टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। कैराडाइन ने 1972 में फिल्म ‘द काउबॉयज’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1984 की फिल्म रिवेंज ऑफ द नर्ड्स में सोशल मिसफिट के आदर्शवादी नेता लुईस स्कोलनिक के किरदार से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। अपने करियर में लंबे ब्रेक के बाद कैराडाइन ने 2001 से 2004 के बीच मशहूर डिज्नी टेलीविजन सीरीज लिजी मैक्‍ग्‍वायर में काम किया था। कैराडाइन पहली बार 1971 में वेस्टर्न सीरीज बोनान्जा में टेलीविजन पर दिखाई दिए थे। 5. पोखरण में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास हुआ 24 फरवरी को इंडियन आर्मी की दक्षिणी कमान ने राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अग्नि वर्षा’ अभ्यास किया। अग्नि वर्षा सेना का एक कंबाइंड आर्म्स यानी अलग-अलग युद्ध इकाइयों का एक साथ तेज और सटीक कार्रवाई का अभ्यास है। अग्नि वर्षा अभ्यास के दौरान सेना ने रेगिस्तानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और संयुक्त युद्ध क्षमता का दमदार प्रदर्शन किया। इस हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज का उद्देश्य सेना की ऑपरेशनल रेडीनेस और इंटीग्रेटेड कॉम्बैट कैपेबिलिटी को प्रदर्शित करना था। इस अभ्यास में राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमानों ने सटीक बमबारी की, जबकि आकाश मिसाइलों ने हवा में लक्ष्यों को ध्वस्त किया। इस युद्धाभ्यास में T-90 मुख्य युद्धक टैंक, पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, K-9 वज्र स्व-चालित हॉवित्जर, शारंग और बोफोर्स तोपखाने, रॉकेट प्लेटफॉर्म, स्वदेशी HAL ध्रुव हथियार, एएच-64 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, निगरानी और हमलावर ड्रोन शामिल हुए। इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए दुनिया के 25 देशों के डिफेंस जर्नलिस्ट और एक्सपर्ट मौजूद रहे। 6. भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुआ 24 फरवरी को भारत-अमेरिका की 16वीं जॉइंट स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज ‘वज्र प्रहार’ शुरू हुई। ये जॉइंट एक्सरसाइज 16 मार्च तक चलेगी। ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्पेशल फोर्स एक्सरसाइज स्कूल में शुरू हुआ है। ‘वज्र प्रहार’ में भारतीय सेना के विशेष बलों के 45 जवान और अमेरिकी सेना के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान एक साथ शामिल होते हैं। यह एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने और सिक्योरिटी चैलेंजेस से लड़ने के लिए है। जॉइंट एक्सरसाइज का उद्देश्य ऑपरेशनल कैपिबलिटी को बढ़ाना और युद्ध की तैयारी करना है। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन करना और इंटर ऑपरेबिलिटी, स्पेशल ऑपरेशन्स पॉलिसी को एक्सचेंज करना है। ये एक्सरसाइज आम तौर पर भारत और अमेरिका के बीच बारी-बारी से होती है, जिससे दोनों देशों को अलग-अलग इलाकों और ऑपरेशनल चैलेंजेस का अनुभव मिलता है। साल 2024 में ये जॉइंट एक्सरसाइज अमेरिका के इडाहो में ऑर्चर्ड कॉम्बैट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई थी। इसका पहला सेशन 2010 में आयोजित किया गया था। इसके साथ ही 7वां भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ उत्तराखंड में शुरू हुआ है। जॉइंट एक्सरसाइज से दोनों देशों को जॉइंट मिशन प्लानिंग, टेक्टिकल ड्रिल और स्पेशल ट्रेनिंग में मदद मिलेगी। 7. केंद्र सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए 24 फरवरी को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को बैन कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था। इन 5 OTT प्‍लेटफॉर्म्स का कंटेंट IT एक्ट 2000, IT एक्ट 2021, और BNP की धारा 294 का उल्‍लंघन पाया गया। जुलाई 2025 में Ullu-ALTT समेत 25 OTT प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT ऐप अप्रैल

Current Affairs 25 Feb Kerala renamed keralam dolphin hunter submarine to be commitioned in Navy

Current Affairs 25 Feb Kerala renamed keralam dolphin hunter submarine to be commitioned in Navy

Hindi News Career Current Affairs 25 Feb Kerala Renamed Keralam Dolphin Hunter Submarine To Be Commitioned In Navy 23 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा पर आज 25 फरवरी को पीएम मोदी इजराइल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इजराइल यात्रा के दौरान पीएम मोदी तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली संसद (सेनेट) के पूरे सेशन को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। यात्रा के दौरान दोनों देशों के सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए जॉइंट डिफेंस सिस्टम के प्रोडक्शन पर भी बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी और साइबर सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की ये दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। 2. अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हुए 23 फरवरी को भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी से रिटायर हो गए। अभिनव बिंद्रा 2018 में इस कमेटी का हिस्सा बने थे। 2026 में उनका कार्यकाल पूरा हो गया। 48 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर शूटिंग में भारत को पहला व्यक्तिगत गोल्ड दिलाया था। अभिनव को साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और 2002 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार मिला। अभिनव को 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। साल 2024 में ओलिंपिक मूवमेंट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2018 में इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन ने अभिनव को ISSE ब्लू क्रॉस अवॉर्ड दिया। 3. शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में शामिल होगा 27 फरवरी को थर्ड एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ नौसेना में कमीशन होगा। वॉटर क्राफ्ट अंजदीप चेन्नई बंदरगाह पर कमीशन किया जाएगा। ये दिसंबर 2025 में नौसेना को सौंपा गया था। कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे। अंजदीप तटीय और उथले पानी में भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को बढ़ाएगा। अंजदीप दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने, उन्‍हें ट्रैक करने और डी-एक्टटिवेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंजदीप युद्धपोत को ‘डॉल्फिन हंटर’ उपनाम दिया गया है। अंजदीप एक स्वदेशी पनडुब्बी है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) कोलकाता ने बनाया है। अंजदीप युद्धपोत की लंबाई लगभग 77 मीटर है। ये हाई स्पीड वॉटर जेट, सोनार, हल्के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस है। अंजदीप कोस्टल सर्विलांस, सर्च एंड रेस्क्यू और कम इंटेंसिटी वाले समुद्री अभियानों में हिस्सा ले सकता है। अंजदीप अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो और स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ASW रॉकेट से लैस है। इसमें हुल माउंटेड सोनार (सेंसर) ‘अभय’ भी लगा है। कर्नाटक के कारवार तट के पास स्थित अंजदीप द्वीप के नाम पर वॉटर क्राफ्ट अंजदीप नाम रखा गया है। 4. केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। इस बैठक में केरल राज्य का नाम केरलम करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी। केरल विधानसभा से 24 जून 2024 को नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ था। इस प्रस्ताव के मुताबिक, केरल का मलयाली भाषा में नाम केरलम है। हिंदी और दूसरी भाषाओं में इसे केरल कहा जाता है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब ‘केरल बिल, 2026’ संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत केरल विधानसभा में भेजा जाएगा। विधानसभा की राय मिलने के बाद, सरकार संसद में बिल पेश करेगी। संसद से पास होने पर राज्य का नाम आधिकारिक रूप से केरलम हो जाएगा। 2010 में उड़ीसा का नाम बदलकर ओड़‍िशा किया गया था। 2007 में उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड किया गया था। केरल नाम बदलने का उद्देश्य केरल राज्य की पहचान, भाषा, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना है। 5. ECI और स्टेट इलेक्शन कमीशन का गोलमेज सम्मेलन हुआ 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इलेक्शन कमीशन (ECI) और स्टेट इलेक्शन कमीशन ने राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन किया। ये गोलमेज सम्मेलन 27 सालों के बाद आयोजित किया गया। इस तरह का आखिरी सम्मेलन साल 1999 में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्‍तों ने अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हिस्सा लिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय चुनाव आयोग और राज्य-स्तरीय चुनाव निकायों के बीच उनके कानूनी ढांचे के भीतर को-ऑपरेशन को मजबूत करना है। सम्मेलन में शामिल सदस्‍यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और उसमें ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की। हाल ही में आयोग ने ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। सम्मेलन में इलेक्शन सर्विस और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू (बाएं) और डॉ. विवेक जोशी (दाएं) की मौजूदगी में सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (बीच में) ने की। 6. राष्ट्रपति मुर्मू 4 राज्यों के दौरे पर 24 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर निकलीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने पहले दिन की यात्रा में मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाने और स्वस्थ भारत का निर्माण’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा शेगांव, बुलढाणा में आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में जाएंगी। बुधवार को नागपुर में ब्रह्माकुमारीयों के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी और ‘एकता और विश्वास के जरिए से महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ के राज्य स्तरीय लॉन्च में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में एक्स वायुशक्ति का निरीक्षण करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू जगन्‍नाथ मंदिर, जमशेदपुर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। 7. शिक्षा मंत्रालय ने टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया 24 फरवरी को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से AI द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 लॉन्च किया। टीचर ऐप 2.0 के जरिए शिक्षकों का डिजिटल प्रोफाइल मैनेजमेंट किया जाएगा। स्कूलों

Current Affairs 23 Feb Vp launches atal bihari book xbox ceo change months before gta6 launch

Current Affairs 23 Feb Vp launches atal bihari book xbox ceo change months before gta6 launch

Hindi News Career Current Affairs 23 Feb Vp Launches Atal Bihari Book Xbox Ceo Change Months Before Gta6 Launch 38 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. यूपी में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी 22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी सिर्फ 55 मिनट में पूरी होगी। 180 किमी प्रति घंटे डिजाइन स्‍पीड के साथ नमो भारत देश की पहली रैप‍िड रेल है। रैपिड रेल मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी। इसमें मेरठ मेट्रो के 13 स्टेशनों होंगे, जबकि पूरे नमो भारत कॉरिडोर में 24 स्‍टेशन होंगे। पूरे सफर में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड होगा। परियोजना पर दिल्‍ली मेट्रो और RRTS नेटवर्क की कुल लंबाई 743 किमी हो गई है। पीएम मोदी ने स्‍कूली बच्‍चों और डॉक्‍टरों के साथ रैपिड रेल में सफर किया। पीएम ने 12,930 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। 2. टिटनेस और डिप्‍थीरिया की स्‍वदेशी वैक्‍सीन लॉन्‍च 21 फरवरी को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे पी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में टिटनेस और डिप्‍थीरिया की स्‍वदेशी वैक्‍सीन लॉन्‍च की। वैक्‍सीन के औपचारिक लॉन्‍च के बाद अब इसे यूनिवर्सल इम्‍युनाइजेशन प्रोग्राम यानी UIP में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) अप्रैल 2026 तक UIP को 55 लाख वैक्‍सीन डोज उपलब्ध कराएगा। आने वाले सालों में उत्पादन और बढ़ाकर देशभर में टीकाकरण अभियान को और मजबूत किया जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नड्डा ने बताया कि भारत ने वैक्‍सीन मैत्री पहल के तहत लगभग 100 देशों को स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराई थी, जिसमें से 48 देशों को मुफ्त वैक्‍सीन दी गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत ने WHO के ग्लोबल रेगुलेटरी बेंचमार्किंग सिस्टम में मैच्योरिटी लेवल 3 हासिल कर लिया है। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. माइक्रोसॉफ्ट Xbox की CEO बनीं आशा शर्मा 21 फरवरी को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग डिविजन Xbox की CEO के तौर पर भारतीय मूल की आशा शर्मा को नियुक्‍त किया। इंडियन-अमेरिकन आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की एग्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CEO के तौर पर सत्‍य नडेला को रिपोर्ट करेंगी। आशा ने टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और ऑपरेशन के क्षेत्र में लगभग 15 साल तक लीडरशिप रोल्स पर काम किया है। आशा ने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है और 2011 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी थीं। साल 2017 में आशा ने मेटा में बतौर वाइस प्रेसिडेंट प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग जॉइन किया। यहां उन्‍होंने मैसेजिंग और इंस्टाग्राम डायरेक्ट के हेड ऑफ प्रोडक्ट की भूमिका निभाई। आशा शर्मा ने Xbox के CEO के तौर पर फिल स्‍पेंसर की जगह ली, जिन्‍होंने लगभग 4 दशक तक ये पद संभाला था। फिल स्‍पेंसर फिलहाल एडवाइजर की भूमिका में बने रहेंगे। इनके अलावा मैट बूटी को एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ कंटेंट ऑफिसर बनाया गया है। गेमिंग इंडस्‍ट्री के सबसे एंटिसिपेटेड गेम GTA 6 का लॉन्‍च नवंबर 2026 में होना है। इससे पहले आशा शर्मा की नियुक्ति कंपनी का बड़ा मूव माना जा रहा है। आशा इससे पहले InstaCart की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थीं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारत-ब्राजील में MSME कोऑपरेशन के लिए MoU साइन 21 फरवरी को भारत और ब्राजील ने माइक्रो, स्‍मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज यानी MSMEs के क्षेत्र में एक MoU साइन किया। पीएम नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्‍ट्रपति लूला डिसिल्‍वा ने MoU पर साइन किए। समझौते का उद्देश्य दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजार, नीतियों और चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझना है, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ सके। भारत और ब्राजील आने वाले 5 वर्षों में 20 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार लक्ष्य रख रहे हैं। समझौते के तहत दोनों देश MSMEs से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और दोनों देशों के छोटे उद्यमों के फायदे के एक मंच देंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति 18 फरवरी से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन 21 फरवरी को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कॉफी टेबल बुक ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में कॉफी टेबल बुक ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन’ का विमोचन किया गया। ये किताब पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल द्वारा लिखी गई है, जिसका विमोचन उपराष्‍ट्रपति सी. पी. राधाकृष्‍णन ने किया है। ये किताब अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन, सुशासन, कूटनीतिक दृष्टि और साहित्यिक जीवन पर चित्र और दस्‍तावेजों पर आधारित है। उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णन पूर्व पीएम वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान 12वें और 13वें लोकसभा में सदस्‍य थे। पुस्‍तक विमोचन के मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ . एम. एम. जोशी मौजूद रहे। आज का इतिहास 23 फरवरी : 1886 में अमेरिकी रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने एल्यूमीनियम की खोज की। 1905 में रोटरी इंटरनेशनल (Rotary International) की स्थापना हुई। और 1969 में हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्‍ट्रेस मधुबाला का निधन हो गया। ————- ये खबरें भी पढ़ें… NASA 54 साल बाद चांद पर भेजेगा इंसान, रिहर्सल सफल: गोरखपुर में बनेगा 30 हजार की क्षमता वाला क्रिकेट स्‍टेडियम; 21 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit

Hindi News Career Current Affairs Updates; Bill Gates AI Summit | Bihar Naxal Free 19 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे 20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के असम दौरे पर जाएंगे। गृहमंत्री अपने असम दौरे के पहले चरण में बराक घाटी के सिलचर जाएंगे। अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा के पास कटिगोरा क्षेत्र के नतनपुर गांव भी जाएंगे। गृहमंत्री अवैध घुसपैठ और सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा और बाड़बंदी की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री सिलचर से जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। जीवंत ग्राम कार्यक्रम का उद्देश्‍य सीमावर्ती गांवों को आधुनिक सड़कों, दूरसंचार और स्‍थाई आजीविका देकर आत्‍मनिर्भर बनाना है। 21 फरवरी को गृहमंत्री CRPF की 87वीं वार्षिक स्‍थापना परेड में शामिल होंगे। अमित शाह 20 और 21 फरवरी को असम में रहेंगे। 2. शिवराज सिंह चौहान के पौधारोपण संकल्प के 5 साल पूरे 19 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दैनिक पौधारोपण संकल्प के पांच साल पूरे हुए। इस मौके पर नई दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में ‘रूद्राक्ष’ और ‘साल’ के पौधे लगाकर संकल्प शुरू किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वे रोज कम से कम एक पौधा लगाएंगे जिसे उन्होंने निभाया। शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘पौधारोपण के 5 साल’ यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो और कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई। पिछले पांच सालों में शिवराज सिंह ने लगभग 6 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति के लिए समझौता 18 फरवरी को भारत ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के साथ एक MoU पर साइन किए। समझौते के तहत, फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम मिलकर भुखमरी से जूझ रहे लोगों के लिए पांच साल में दो लाख टन चावल की आपूर्ति करेंगे। इस समझौते के तहत चावल की कीमत हर साल आपसी सहमति से तय होगी। 31 मार्च 2026 तक के लिए कीमत प्रति क्विंटल 2,800 रुपए तय की गई है। यह समझौता 5 साल तक के लिए वैलिड रहेगा। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम इससे पहले भी कई देशों में आपातकालीन राहत पहुंचाने के लिए काम करता रहा है। FCI और WHP के बीच नई दिल्ली में MoU साइन हुआ। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. AI समिट में शामिल नहीं हुए बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना भाषण नहीं दिया। 19 फरवरी को इसकी जानकारी गेट्स फाउंडेशन ने दी। समिट में बिल गेट्स की जगह अंकुर वोरा ने फाउंडेशन का पक्ष रखा। अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं। बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स में उनका नाम आना है। इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन ने गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। 16 फरवरी को बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए को भारत आ चुके हैं। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. बिहार नक्सल मुक्‍त राज्‍य बना 19 फरवरी को बिहार पुलिस मुख्‍यालय ने दावा किया कि बिहार अब नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य हो गया है। 18 फरवरी को आखिरी नक्‍सली सुरेश कोड़ा के आत्‍मसमर्पण के बाद बिहार नक्‍सल मुक्‍त राज्‍य बना। सुरेश कोड़ा ने AK-47, AK-56 और राइफल्स के साथ आत्मसमर्पण किया। डिप्‍टी इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस, DIG मुंगेर राकेश कुमार ने राज्‍य के नक्‍सल मुक्‍त होने का ऐलान किया। राज्‍य में अब कोई हथियारबंद नक्‍सली ग्रुप एक्टिव नहीं है। 2012 तक बिहार के 23 जिले नक्‍सल प्रभावित थे। नक्सली सुरेश कोड़ा पर 3 लाख का इनाम था। आज का इतिहास 20 फरवरी : 1959 में प्रसार भारती ने दूरदर्शन की शुरुआत की। 1987 में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश 23वें और 24वें राज्‍य बने। ——————— AI इम्‍पैक्‍ट समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को निकाला: इस्‍तीफा देकर फिर जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची; 19 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister

Hindi News Career Current Affairs 19 February Saine Takaichi Becomes Japans 105th Prime Minister 2 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला 18 फरवरी को AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया के आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाल दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट के दौरान अपने स्‍टॉल पर रोबोटिक डॉग ‘ओरायन’ प्रदर्शित किया था। यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने चीन में बने रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर समिट में दिखाया जो कोड ऑफ कंडक्‍ट का उल्‍लंघन है। यूनिवर्सिटी ने चीन के Unitree Go2 रोबोट को दूरदर्शन पर प्रदर्शित किया था। सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद दूरदर्शन ने ये वीडियो सभी जगहों से हटा दिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी यूपी के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी को NAAC A+ ग्रेड और UGC से मान्‍यता मिली हुई है। AI इम्‍पैक्‍ट सम‍िट इंडिया 16 फरवरी से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में जारी है। यूनिवर्सिटी का रोबोट डॉग ‘ओरायन’ असल में चीन का यूनिट्री है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं 18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं। ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए। जापान में सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। सनाए ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ली थी। 1993 में ताकाइची अपने होम टाउन नारा में पहली बार चुनाव जीती थीं। 18 फरवरी को लोअर हाउस ने ताकाइची को पीएम पद पर वापिस काबिज किया। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत की और जापान की 105वीं पीएम बनीं। ताकाइची ने इलेक्‍शन में 2 तिहाई मतों से जीत दर्ज की है। निधन (DEATH) 3. अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्सन का निधन 17 फरवरी को अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्‍सन का निधन हो गया। जैक्‍सन एक राजनीतिज्ञ और बैपटिस्ट धर्मगुरु थे और अमेरिका में नस्‍लभेद के विरोधी मार्टिन लूथर किंग के करीबी थे। 1968 में मार्टिन लूथर किंग की हत्या के समय जैक्‍सन उनके साथ मौजूद थे। जैक्सन ने 1971 में ऑपरेशन पुश और 1983 में नेशनल रेनबो कोएलिशन की स्थापना की, जो बाद में विलय हो गए। जैक्सन 84 वर्ष के थे। उन्होंने 2 बार डेमोक्रेटिक पार्टी की और से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था। जैक्सन ने छह दशकों से अधिक समय तक राष्ट्रीय मंच पर अफ्रीकी अमेरिकियों के लिए लड़ाई लड़ी। जैक्सन ने मतदान के अधिकार और रोजगार के अवसरों से लेकर शिक्षा और सेहत के मुद्दों पर गरीबों और बेसहाराओं के लिए वकालत की। 2024 में जैक्सन ने शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में इजरायल-हमास युद्धविराम का समर्थन करने वाले प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। 1960 के दशक में जैक्सन एक प्रभावशाली अश्वेत वक्ता थे। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 4. NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा 18 फरवरी को NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा। NASA का क्रू-12 मिशन 12 फरवरी 2026 को स्‍पेस X के फाल्कन 9 रॉकेट से रवाना हुआ था। क्रू-12 ने क्रू-11 के उन साथियों की जगह ली है जो खराब सेहत के चलते समय से पहले धरती पर लौट आए थे। क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया गया, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर गया। क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं। पिछले 65 सालों के दौरान अंतरिक्ष उड़ान में ये पहली बार है जब सेहत संबंधी समस्याओं की वजह से स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों को वापिस भेजा गया। ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है। मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्‍मृति मंधाना 16 फरवरी को भारतीय क्रिकेटर स्‍मृति मंधाना को BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना 2025 ICC विमेंस वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की वाइस कैप्‍टन थीं। मंधाना ने 2025 वर्ल्‍ड कप में कुल 434 रन बनाए थे। मंधाना को लिएंडर पेस, दीपा मलि‍क और अंजू बॉबी जॉर्ज की ज्‍यूरी ने चुना। मंधाना ने बतौर RCB की कप्‍तान WPL 2026 भी जीता है। इस अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत कौर, दिव्‍या देशमुख, सुरुचि सिंह और ज्‍योति यर्राजी का भी नाम नॉमिनेट किया गया था। स्‍मृति मंधाना सभी 3 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। आज का इतिहास 19 फरवरी : 1630 में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी का जन्‍म हुआ। 1878 में थॉमस एडिसन ने फोनोग्राफ पेटेंट कराया 2003 में भारत सरकार ने तंबाकू विज्ञापनों पर बैन लगाया। —————— ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका-रूस की नेवी का फ्लीट रिव्‍यू कर रहीं द्रौपदी मुर्मू: ऐप पर मिलेगा सब्‍जियों का मंडी भाव, भारत-विस्‍तार लॉन्च; 18 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

Hindi News Career Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs 4 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर पहुंचीं 16 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचीं। म्यूनिख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्तमंत्री सीतारमण का स्वागत म्यूनिख में भारत के काउंसिल जनरल शत्रुघ्न सिन्हा ने किया। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के फायदों पर चर्चा की। वित्तमंत्री सीतारमण फाइनेंस से संबंधित जरूरी मुद्दों पर फोकस्‍ड पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगी। सम्मेलन में वित्तमंत्री कई देशों के मंत्रियों और उनके समकक्षों के साथ-साथ प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी। भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी 2026 को साइन किया गया है। सीतारमण ने जर्मनी के APM टर्मिनल्‍स के CEO कीथ स्‍वेंडसन से मुकालात की। 2. द इकॉनमिक टाइम्स नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 शुरू द इकॉनमिक टाइम्स 6th नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 का आयोजन 18 और 19 फरवरी को किया जा रहा है। ये समिट गुरुग्राम में द लीला एम्बियंस गुरुग्राम होटल एंड रेसिडेंसेस में आयोजित किया जा रहा है। समिट का मुख्य उद्देश्य AI, डिजिटल इंटेलिजेंस और ह्यूमन स्किल्स को एक साथ जोड़कर भविष्य के लिए एक मजबूत और मॉडर्न कंपनी तैयार करना है। इस वर्ष समिट की थीम ‘माइंड्स एंड मशीन्स: शेपिंग टुमारो’ है, जिसका मतलब है कि मानव सोच और मशीन तकनीक मिलकर भविष्य का निर्माण करें। कार्यक्रम में RBL ग्रुप के को-फाउंडर और प्रोफेसर डेव उलरिच और ITI काउंसिल के प्रेसिडेंट एंड CEO जेसन ऑक्‍समैन चीफ गेस्ट होंगे। ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और गायिका उषा उत्थुप भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगी। भारत की प्रमुख कंपनियों जैसे एक्सिस बैंक, गूगल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टेक महिंद्रा के HR प्रमुख भी इस समिट में भाग लेंगे। समिट में AI और GEN AI का प्रभाव, आने वाले समय में नई स्किल्स की जरूरत और वर्क कल्चर बेहतर करने में लीडर्शिप की भूमिका पर चर्चा होगी। 3. बिल गेट्स ने आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की 16 फरवरी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। बिल गेट्स के साथ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आंध्र प्रदेश पहुंचा। बिल गेट्स ने आंध्र की रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTGS) सेंटर का भी दौरा किया। गेट्स ने चित्तूर में संजीवनी हेल्थ प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इसमें डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स और कम लागत वाली डायग्नोस्टिक सर्विसेस शामिल हैं। लंबे समय तक दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों में शामिल रहे गेट्स फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 17वें पायदान पर हैं। बिल गेट्स की नेटवर्थ फिलहाल 106 अरब डॉलर है। बिल गेट्स का नाम हाल ही में एपस्‍टीन फाइल्‍स केस में सामने आया था। इसके चलते आंध्र प्रदेश में उनके दौरे का विरोध भी हो रहा है। गेट्स ने चंद्र बाबू नायडू से गवर्नेंस और पब्लिक हेल्थ में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 शुरू 15 फरवरी को तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुआ। 2026 आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 15 से 17 फरवरी 2026 तक चलेगा। आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा परंपरा और उसका आज के दौर में इस्तेमाल के रास्ते तलाशना है। इस कॉन्फ्रेंस की थीम “Evidence-Based AYUSH Interventions in Mind-Body Health है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया। पहला अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 4 से 7 दिसंबर 2017 तक दुबई में ही किया गया था। दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 15 जनवरी 2024 तक किया गया था। सम्मेलन में फिल्म महोत्सव, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। 5. यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गलुश्‍चेंको हिरासत में लिए गए 15 फरवरी को यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गलुश्‍चेंको को देश छोड़कर भागने की कोशिश करते समय सीमा पर हिरासत में ले लिया गया। गलुश्‍चेंको को ट्रेन से यूक्रेन की सीमा पार करने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया। यूक्रेन की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी NABU ने ‘Midas’ नाम के बड़े भ्रष्टाचार मामले में गलुश्‍चेंको को हिरासत में लिया है। गलुश्‍चेंको पर लगभग 100 मिलियन डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के आरोप हैं। जर्मन गलुश्‍चेंको प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहा के कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2021 से 2025 तक था। जुलाई 2025 से गलुश्‍चेंको न्याय मंत्री का पद संभाल रहे थे। नवंबर 2025 में भ्रष्टाचार जांच के कारण गलुश्‍चेंको को इस्तीफा देना पड़ा था। 6. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 3 दिन के भारत दौरे पर 17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत आए हैं। इमैनुएल 17 से 19 फरवरी तक मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 17 फरवरी को मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे। मैक्रों 17 फरवरी को ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन करेंगे। मैक्रों 17 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कोमेमोरेशन 2026’ का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। 18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में राफेल डील से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। इस डील की लागत 3.25 लाख करोड़ है। इसके अंतर्गत 114 में से 90 राफेल भारत में ही निर्मित होंगे। इमैनुएल मैक्रों का ये चौथा भारत दौरा है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. मथुरा में बनेगा नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम 16 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि मथुरा में देश का पहला ‘काउ कल्‍चर म्‍यूजियम’ बनेगा। ये म्यूजियम पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Current Affairs 16 February Modi Approves PM RAHAT Scheme Center Approves Twin Tube Tunnel Project in Assam

Current Affairs 16 February Modi Approves PM RAHAT Scheme Center Approves Twin Tube Tunnel Project in Assam

Hindi News Career Current Affairs 16 February Modi Approves PM RAHAT Scheme Center Approves Twin Tube Tunnel Project In Assam 5 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. AI इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 आज से शुरू AI इम्‍पैक्‍ट इंडिया समिट 2026 का आयोजन आज 16 फरवरी से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में हो रहा है। AI इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 का मकसद हेल्‍थकेयर, एग्रीकल्‍चर और गवर्नेंस की दिशा में विकास लाना है। कम से कम 20 देशों के लीडर्स और यूनाइटेड नेशंस चीफ समिट में हिस्‍सा लेने भारत आ रहे हैं। समिट 16 फरवरी से 20 फरवरी तक 5 दिन चलेगा। AI इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 चौथी सालाना ग्‍लोबल मीटिंग है जो AI से जुड़े रिस्‍क और मौकों पर फोकस्‍ड होगी। समिट में शामिल होने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों, मॉरिशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम और UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई नेता भारत आ रहे हैं। ग्‍लोबल लीडर्स के अलावा 45 से ज्‍यादा देशों की मिन‍िस्‍टीरियल टीमें भी समिट में हिस्‍सा लेंगी। यूनाइटेड नेशंस के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस के साथ दूसरे सीनियर अधिकारी भी समिट में हिस्‍सा ले सकते हैं। NVIDIA ने ई-मेल पर जानकारी दी है कि CEO जेनसेन हुआंग समिट में शामिल होने भारत नहीं आएंगे। 2. देश का पहला सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी सिस्‍टम लॉन्‍च 15 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने देश का पहला सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी CBDC आधारित सिस्‍टम लॉन्‍च किया। अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में CBDC सिस्‍टम लॉन्‍च किया। CBDC रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI द्वारा जारी डिजिटल मुद्रा है, जो भारतीय रुपये का डिजिटल रूप है। डिजिटल करेंसी नोट या सिक्कों की बजाय डिजिटल रूप में मौजूद होती है, और सीधे RBI के नियंत्रण में होती है। नए CBDC सिस्‍टम के तहत पात्र लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में डिजिटल टोकन आएंगे जिनमें अनाज का नाम, मात्रा और निर्धारित मूल्य होगा। स्मार्टफोन वाला व्यक्ति QR कोड स्कैन कर राशन ले सकेगा। फीचर फोन वाला व्यक्ति OTP से वैरिफिकेशन कर सकता है। राशन की सब्सिडी डायरेक्ट डिजिटल करेंसी के रूप में लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट में जमा होगी। पहले चरण में अहमदाबाद, सूरत, आणंद और वलसड़ के लगभग 26,000 परिवार स्‍कीम में शामिल किए गए हैं। इस मौके पर गृहमंत्री ने ‘अन्नपूर्णी’ ग्रेन एटीएम का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। ये 35 सेकंड में 25 किलोग्राम तक अनाज डिस्‍पेंस कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि नए सिस्‍टम से सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचेगी, इससे बीच में कोई गड़बड़ी या चोरी खत्‍म होगी। 3. सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए PM RAHAT स्‍कीम को मंजूरी 15 फरवरी को पीएम मोदी ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए PM RAHAT स्‍कीम को मंजूरी दी। PM RAHAT स्‍कीम का पूरा नाम रोड एक्‍सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड अश्‍योर्ड ट्रीटमेंट है। PM RAHAT स्‍कीम के तहत किसी भी तरह के रोड एक्‍सीडेंट में घायल हुए व्‍यक्ति को 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। घायल व्‍यक्ति एक्‍सीडेंट होने के 7 दिन तक कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा ले सकता है। गैर-जानलेवा मामलों में 24 घंटे तक एडमिशन और गंभीर, जानलेवा मामलों में 48 घंटे तक एडमिशन की सुविधा मिलेगी। ट्रीटमेंट का रीएम्‍बर्समेंट अस्‍पतालों को मोटर वेहिकल एक्‍सीडेंट फंड से दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में से 50% की सही समय पर ट्रीटमेंट देकर जान बचाई जा सकती है। पीएम मोदी ने नए PMO कार्यालय सेवा तीर्थ से PM RAHAT स्‍कीम को मंजूरी दी। 4. अंडरवाटर रोड-कम-रेल प्रोजेक्‍ट को मंजूरी 15 फरवरी को केंद्र सरकार ने देश के पहले अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड कम रेल टनल प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी। अंडरवाटर ट्विन ट्यूब टनल असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाया जाएगा। 37 किलोमीटर लंबे फोर-लेन ग्रीनफील्‍ड कनेक्टिविटी प्रोजेक्‍ट का 15.9 किमी हिस्‍सा नदी के नीचे होगा। कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स यानी CCEA ने ट्विन ट्यूब टनल प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दी है। अंडरवाटर टनल के निर्माण में 18,662 करोड़ का खर्च आएगा। अंडरवाटर टनल NH-15 पर गोहपुर और NH-715 पर नुमालीगढ़ को जोड़ेगा। टनल मौजूदा 240 किमी की दूरी को घटाकर 34 किमी और ट्रैवल टाइम 6 घंटे से घटाकर 20 मिनट कर देगा। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्‍ली, हरियाणा, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में 3 रेल प्रोजेक्‍टस को भी मंजूरी दी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने टनल का मॉडल दिखाया। नियुक्ति (APPOINTMENT) 5. उदय कोटक GIFT City के चेयरमैन नियुक्‍त हुए 13 फरवरी को गुजरात सरकार ने बैंकर उदय कोटक को GIFT City का चेयरमैन नियुक्‍त किया। उदय कोटक ने 13 फरवरी से ही गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिट कंपनी लिमिटेड यानी GIFT City के चेयरमैन का कार्यभार संभाला। उदय कोटक की नियुक्ति की घोषणा गुजरात के अर्बन डेवलेपमेंट एंड अर्बन हाउसिंग डिपार्टमेंट ने की। कोटक ने रिटायर्ड IAS डॉ हसमुख अधिया की जगह ली। डॉ हसमुख जून 2023 से GIFT City के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स के चेयरमैन का पद संभाल रहे थे। कोटक की नियुक्ति अगला आदेश जारी होने तक रहेगी, जबकि काम के टर्म एंड कंडीशंस बाद में जारी किए जाएंगे। GIFT City भारत का प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है, जो 886 एकड़ में फैला हुआ है। बैंकिंग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उदय कोटक को 2026 में पद्म भूषण से सम्‍मानित किया है। उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और पूर्व MD और CEO रहे हैं। आज का इतिहास 16 फरवरी 1922 में ब्रिटिश आर्कियोलॉजिस्ट हार्वर्ड कार्टर ने मिस्र में तूतेनखामेन का ताबूत खोला था। 1931 में महात्‍मा गांधी और लॉर्ड इरविन के बीच चर्चित गांधी-इरविन समझौता हुआ। 1944 में भारतीय सिनेमा के पिता कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्‍के का निधन हुआ। —————- ये खबरें भी पढ़ें… रूस में वॉट्सऐप बैन, स्‍वदेशी ऐप चलाना होगा:हाइब्रिड मक्‍का उगाने वाले पहले किसान ‘लेंका’ का निधन, 14 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs 14 February Hybrid maize farmer lanka death russia whatsapp ban

Current Affairs 14 February Hybrid maize farmer lanka death russia whatsapp ban

Hindi News Career Current Affairs 14 February Hybrid Maize Farmer Lanka Death Russia Whatsapp Ban 7 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का उद्धघाटन किया 13 फरवरी को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स में अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया। परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) मंत्र भी लिखा गया है। PMO ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है। ये इमारत करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है। सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 को इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया। पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ उद्धाटन कार्यक्रम में सांसदों और मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. बांग्लादेश आम चुनाव में BNP की बड़ी जीत 12 फरवरी को बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज की। BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार किया। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने सकते हैं। तारिक अगर पीएम बनते हैं, तो बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री होगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी हार गई। उसके गठबंधन को सिर्फ 70 सीटें मिलीं। जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार विद्रोह के बाद गिर गई थी। पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने वाले स्टूडेंट्स की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी यानी NCP को भी बांग्लादेशियों ने नकार दिया था। तारिक रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे। 3. रूस ने वॉट्सऐप बैन किया 12 फरवरी को रूस ने पूरे देश में मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को बैन कर दिया है। रूसी सरकार ने कहा कि वॉट्सऐप ने रूसी कानूनों और नियमों का पालन नहीं किया है, इसलिए इसे बंद किया गया है। रूस ने आम लोगों को लोकल एप ‘मैक्स’ पर स्विच करने को कहा। रूस में बेचे जाने वाले स्मार्टफोन पर पहले से ही ‘मैक्स’ इंस्टॉल करना जरूरी है। कुछ देशों में वॉट्सऐप पहले से पूरी तरह से बैन नहीं है, लेकिन इसके वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर पर रोक है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में ऐसे नियम लागू हैं जहां टेक्स्ट मैसेजिंग की परमिशन है लेकिन वीडियो कॉलिंग पर पाबंदी है। मिस्र और जॉर्डन में भी वॉट्सऐप के कॉलिंग फंक्शन्स या कुछ सेवाओं पर नियंत्रण है। 4. मिस्र में 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेख मिले 11 फरवरी को मिस्र में राजाओं की घाटी की शाही कब्रों में अंदर 2 हजार साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेखों की पहचान हुई। स्विट्जरलैंड के लॉजेन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर स्ट्रैच ने पेरिस के फ्रेंच स्कूल ऑफ एशियन स्टडीज के प्रोफेसर चार्लोट श्मिट के साथ छह रॉक-कट कब्रों पर तमिल-ब्राह्मी और प्राकृत में लगभग 30 शिलालेखों को डॉक्युमेंट किया है। स्विस प्रोफेसर इंगो स्ट्रॉच ने 11 फरवरी को तमिल एपिग्राफी पर चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन में ये लेख प्रस्तुत किए। इस रिसर्च से पता चलता है प्राचीन तमिल व्यापारियों ने पर्यटन के लिए मिस्र के अंदरूनी इलाकों में यात्रा की थी। निधन (DEATH) 5. पूर्व केंद्रीय मंत्री कनुचरण लेंका का निधन 13 फरवरी को कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री कनुचरण लेंका का निधन हो गया। वे 86 साल के थे। पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में लेंका रेल और कृषि राज्य मंत्री रहे। लेंका 1988-94 तक राज्यसभा सदस्य और ओडिशा विधानसभा में मंत्री भी रहे। 1993 में लेंका को उत्कृष्ट रेलवे विकास कार्य के लिए प्रतिष्ठित विजय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1968 में ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य में हाइब्रिड मक्का और ज्वार के बीज पैदा करने वाला प्रथम किसान (First Farmer) घोषित किया था। ओड़िशा के सीएम मोहन चरन मांझी ने लेंका के निधन पर शोक जताया है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 6. इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स की कमान संभाली 12 फरवरी को इंडियन नेवी ने कंबाइंड टास्क फोर्स CTF-154 की कमान संभाली। CT 154 कुल 47 सदस्‍य देशों की संयुक्‍त टास्‍क फोर्स है। कमांड सेरेमनी बहरीन के मनामा में CMF हेडक्वाटर में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाइस एडमिरल कर्ट ए. रेनशॉ ने की। सेरेमनी में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख संजय वात्स्यायन और सदस्य देशों के वरिष्ठ सैन्य नेता मौजूद रहे। शौर्य चक्र से सम्मानित कमोडोर मिलिंद एम. मोकाशी ने इटली नौसेना के निवर्तमान कमांडर से CTF 154 के कमांडर का पद भार लिया। CTF-154 सदस्य देशों के संयुक्त समुद्री बलों के लिए ट्रेनिंग कैपसिटी बढ़ाने का काम करेगी। ये ट्रेनिंग हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए होगी। टास्क फोर्स 154 की स्थापना मई 2023 में हुई थी। ये टास्क फोर्स मिडिल ईस्ट और उसके आसपास के बड़े हिस्से को मल्टी नेशनल ट्रेनिंग देने के लिए काम करता है। CTF-154 रेगुलर समुद्री सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करता है। ये कम्पास रोज (दिशा ढूंढकर जाना) और उत्तरी और दक्षिणी रेडीनेस जैसी ट्रेनिंग भी करता है। कंबाइंड टास्क फोर्स में अलग-अलग तरह के टास्क फोर्स हैं-CTF 150 – समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी फोर्सCTF 151 – काउंटर पायरेसीCTF 152 – अरेबियन गल्फ सिक्योरिटीCTF 153 – रेड सीCTF 154- मल्टीनेशनल ट्रेनिंग एंड कैपिसिटी बिल्डिंग पहली बार इंडियन नेवी मल्टीनेशनल कंबाइंड टास्क फोर्स को ट्रेनिंग देगी। 7. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे में पहली महिला टीटीई नियुक्त 13 फरवरी को दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) में सरिता योल्मो पहली महिला TTE नियुक्त हुई। DHR ने ट्रेन शुरू होने के 145 साल बाद किसी महिला को अपनी पहली महिला ट्रेन टिकट कलेक्टर नियुक्त किया है। DHR

Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today

Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission to be Launched Today

Hindi News Career Current Affairs 12 February NASA Crew 12 Mission To Be Launched Today 8 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी 12 फरवरी को भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी DAC ने फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली DAC में राफेल के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। डील के तहत, पहले 18 रेडी-टू-फ्लाई जेट्स भारत आएंगे, बाकी भारत में बनाए जाएंगे। राफेल डील पूरी होने के बाद भारतीय वायुसेना के पास 150 राफेल जेट हो जाएंगे। राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट, भारत में किसी स्वदेशी कंपनी के साथ भारत में ही एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी जो स्वदेशी राफेल फाइटर जेट बनाएगी। स्वदेशी राफेल फाइटर जेट में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी हथियार और उपकरण होंगे। नए जेट्स पुराने मिग-21 विमानों की जगह लेंगे। राफेल एक मल्टी-रोल फाइटर जेट है जो हवा से हवा, हवा से जमीन पर हमले और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह लंबी दूरी की स्कैल्प मिसाइल से लैस है। साल 2016 में भारत ने फ्रांस से सीधे 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की डील की थी। 2020 में पहले 5 राफेल फाइटर जेट वायुसेना में शामिल किए गए थे। राफेल डील फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी हो सकती है। फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्‍ट भारत में मैन्‍यूफैक्चरिंग प्‍लांट लगाएगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. NASA का क्रू-12 मिशन आज लॉन्च NASA का क्रू-12 मिशन 13 फरवरी को सुबह 5:51 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होना तय हुआ है। NASA क्रू-12 मिशन पहले 12 फरवरी को लॉन्च किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे टाल दिया गया था। क्रू-12 मिशन को SpaceX Dragon स्पेसक्राफ्ट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसे Falcon 9 रॉकेट लेकर जाएगा। सफल लॉन्च होने पर क्रू-12 शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे तक स्पेस स्टेशन पर पहुंच जाएगा। क्रू-12 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे के साथ फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंड्री फेडयेव शामिल हैं। क्रू-12, क्रू-11 की जगह लेगा। जनवरी में क्रू-11 मेडिकल इमरजेंसी की वजह से वापस लौटा था। ये स्पेस स्टेशन के इतिहास में पहली बार था जब कोई क्रू समय से पहले धरती पर लौटा। ISS एक साइंटिफिक लेबोरेटरी है, जो पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पृथ्‍वी की कक्षा में चक्‍कर लगाता है। मौजूदा ISS को 2030 में डी-ऑर्बिट किया जाएगा और प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर (दांए से दूसरी) मिशन कमांडर हैं। निधन (DEATH) 3. ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन 11 फरवरी को डच ट्रैवल राइटर और पोएट सीस नॉटेबूम का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। नॉटेबूम का 1955 में लिखा उपन्‍यास ‘फिलिप एंड द अदर्स’ समुद्री यात्राओं की कहानियों पर आधारित था। इस उपन्‍यास को ऐनी फ्रैंक अवॉर्ड मिला। नॉटेबूम का जन्म 31 जुलाई 1933 नीदरलैंड्स में हुआ था। उनके पिता की मौत वर्ल्ड वॉर-2 के बम धमाकों में हुई थी। 1980 में उनके लिखे उपन्यास ‘रिचुअल्स’ को पेगासस अवॉर्ड मिला जिसपर बनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। पेगासस अवॉर्ड पोएट्री फाउंडेशन देता है जिसमें 10,000 डॉलर यानी 8 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। 1950 और 1960 के दशक में नॉटेबूम ने पत्रकार के तौर पर काम किया। 4. दूरदर्शन न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन 12 फरवरी को डीडी न्यूज की एंकर सरला माहेश्वरी का निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं। सरला ने 1976 में अपना करियर डीडी न्यूज में अनाउंसर के तौर पर शुरू किया था। बाद में वे न्यूज रीडर बनीं। सरला 1976 से 2005 तक दूरदर्शन समाचार में रहीं। टेलीविजन का ब्लैक एंड व्हाइट से कलर्ड ब्रॉडकास्ट उनके समय में ही हुआ। सरला माहेश्वरी 1990 के दशक में DD न्यूज की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं। 5. कोसोवो गणराज्य में सरकार को मंजूरी मिली 11 फरवरी को कोसोवो गणराज्य में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को मंजूरी दी। कोसोवो या कोसोवो गणराज्य दक्षिण-पूर्व यूरोप के बाल्कन में स्थित एक देश है। 2008 में सर्बिया से आजादी की घोषणा करने के बाद, कोसोवो गणराज्य की राजधानी प्रिस्टिना है और यहां की मुद्रा यूरो है। कोसोवो की अधिकांश आबादी अल्बेनियाई है, और अधिकांश जनसंख्‍या मुस्लिम है। कोसोवो में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है और 120 सदस्यीय विधानसभा में सांसदों ने अल्बिन कुर्ती के मंत्रिमंडल का समर्थन किया है। अल्बिन कुर्ती की पार्टी ने कई जातीय अल्पसंख्यक समूहों के साथ गठबंधन किया है। आज का इतिहास 13 फरवरी 1713 में दिल्ली के सुल्तान जजहांदारशाह की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। 1931 में नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई थी। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया। —————– ये खबरें भी पढ़ें… गलवान के बाद भारत-चीन में संबंध सुधारने पर पहली बैठक: सेना और सिविल दोनों जहाजों के लिए असम में एयरस्ट्रिप होगी; करेंट अफेयर्स 12 फरवरी जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Current Affairs 12 February India China First Strategic Dialogue after Galwan

Current Affairs 12 February India China First Strategic Dialogue after Galwan

Hindi News Career Current Affairs 12 February India China First Strategic Dialogue After Galwan 9 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल 1. पीएम मोदी असम में एयरस्ट्रिप का उद्घाटन करेंगे 14 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने असम के दौरे पर जाएंगे। इसमें 4.4 किमी के एयरस्ट्रिप का उद्घाटन भी शामिल है। एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। ये भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है। ELF युद्ध या आपात स्थिति में सेना और सिविल विमान दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इससे पहले राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में भी ELF बनाए हैं। युद्ध में अगर एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हो जाएं तो ELF विकल्प बन सकते हैं। बाढ़ या प्राकृतिक आपदा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भी ELF से उड़ान भरी जा सकती है।। पूर्वोत्तर जैसे दूर दराज क्षेत्रों में यह सुरक्षा बढ़ाता है। पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्करवर्मन पुल का उद्घाटन करेंगे। पीएम 100 इलेक्ट्रिक बसें असम राज्य को सौंपेंगे और अमीनगांव में हाइपरस्केल डेटा सेंटर का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम की मौजूदगी में राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान एक स्पेशल एरियल डेमो करेंगे। इसमें विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ दिखाएंगे। डेमो करीब 30-40 मिनट का होगा। देश में 9 सितंबर 2021 को राजस्थान के बाड़मेर-जालोर हाईवे (NH-925A) पर देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप बनाई गई थी। मोरान में बना इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पूर्वोत्तर राज्य का पहला है। निधन (DEATH) 2. पूर्व पत्रकार और विधान परिषद सदस्य पी. रमैया का निधन 10 फरवरी को कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य और पत्रकार पी. रमैया का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। 12 सितंबर 1933 को जन्मे रमैया, मांड्या जिले के नागमंगला तालुक के बिंदेनहल्ली के मूल निवासी थे। रमैया 50 सालों तक ‘द हिंदू’ मीडिया ग्रुप का हिस्‍सा रहे और 1998 में इसके कर्नाटक ब्यूरो चीफ के तौर पर रिटायर हुए थे। पत्रकार के तौर पर रमैया ने स्पोर्ट्स से लेकर पॉलिटिक्स तक कई क्षेत्रों को कवर किया। रमैया ने कर्नाटक पत्रिका अकादमी, राज्य मान्यता समिति, दूरसंचार सलाहकार समिति के मेंबर के तौर पर भी काम किया। रमैया को कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार, राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में रमैया ने कन्नड़ में एक संस्मरण ‘नानू हिंदू’ जारी किया था। 3. भारत और चीन ने पहली बार रणनीतिक बैठक की 10 फरवरी को भारत और चीन ने पहली बार नई दिल्ली में रणनीतिक बैठक की। 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हुई झड़प के बाद ये पहली ‘स्‍ट्रैटेजिक’ बैठक है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओशू बैठक में शामिल हुए। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही एक अपडेटेड एयर सर्विसेज एग्रीमेंट को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर भी दोनों देश राजी हुए। बीजिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को ‘राइवल के बजाय कोऑपरेटिव पार्टनर’ और खतरों के बजाय विकास के मौकों के तौर पर देखना चाहिए। बैठक में दोनों देशों के बीच के संवेदनशील मुद्दों को छोड़कर विकास के मुद्दों पर संबंध बेहतर बनाने की चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2026 और 2027 में BRICS की अध्यक्षता के दौरान एक-दूसरे के काम का समर्थन करने पर भी सहमति जताई है। 4. भारत ने यूके, उत्तरी आयरलैंड के साथ MoU साइन किया 10 फरवरी को भारत ने यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड के साथ सोशल सिक्योरिटी से जुड़े एक MoU पर साइन किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री और भारत में ब्रिटिश हाईकमिश्नर लिंडी कैमरन ने नई दिल्ली में समझौते पर साइन किए। MoU के तहत दोनों देशों के एम्‍प्‍लॉयर्स एक दूसरे की टेरिटरी यानी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की सोशल सिक्‍योरिटी के लिए काम करेंगे। सोशल सिक्‍योरिटी का मतलब है नौकरीपेशा लोगों के लिए हेल्‍थ, एक्‍सीडेंटल इंश्‍योरेंस जैसी सुविधाएं। भारतीय कंपनियां अक्सर प्रोजेक्ट्स के लिए एम्प्लोईज को ब्रिटेन भेजती हैं। अब तक ऐसे एम्प्लोईज को दोनों देशों की सोशल सिक्योरिटी फॉलो करनी होती थी। MoU के बाद दोहरे सोशल सिक्योरिटी पेमेंट को खत्म कर दिया गया है, अब दोनों देशों के एम्प्लॉयर्स और क्रॉस-बॉर्डर पर देश एक-दूसरे देशों के नागरिकों को सोशल सिक्योरिटी देंगे। शॉर्ट टर्म के लिए गए एम्प्लोईज की जानकारी एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री और एम्प्लोइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) की वेबसाइट पर दर्ज होगी। सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट जुलाई 2025 में हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) का हिस्सा है। MoU 36 महीने तक के लिए किया गया है। 5. पत्रकार रवि नायर को मानहानि मामले में जेल 11 फरवरी को मनसा, गांधीनगर (गुजरात) की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर को एक साल की जेल की सजा सुनाई और 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। रवि को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत जेल की सजा सुनाई गई है। अक्टूबर 2020 और जुलाई 2021 के बीच नायर के एक ट्वीट से मानहानि का ये मामला शुरू हुआ था। अदालत ने कहा है कि नायर की पोस्ट निष्पक्ष नहीं है। भारतीय कानून के तहत आपराधिक मानहानि के दायरे में आती है। अडानी एंटरप्राइजेज ने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स में आम लोगों और निवेशकों के बीच कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उनके बयान झूठे और अपमानजनक हैं। रवि नायर इंडीपेंडेंट जर्नलि‍स्ट हैं। वे भारत और व‍िदेश के कई मीड‍िया संस्थानों के ल‍िए ल‍िखते हैं। आज का इतिहास 12 फरवरी 1736 – नादिरशाह फ्रांस का शासक बना। 1809 – ब्रिटिश जीववैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ। 1928 – महात्मा गांधी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की। —————————————– ये खबरें भी पढ़ें… पहली 100% नेत्रहीन महिला जज होंगी थान्या: भारत ने नेपाली सेना को दिए 50 सैन्य वाहन,10 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…